Asha Parekh On Revealing Dress; Director Asked Would Your Daughter Like It?

5 मिनट पहले कॉपी लिंक वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख ने हाल ही में बताया कि एक फिल्म के डांस नंबर के लिए उन्हें रिवीलिंग कॉस्ट्यूम पहनने का सुझाव दिया गया था, जिसका उन्होंने विरोध किया था। गौरतलब है कि फिल्म ‘पेद्दी’ में जान्हवी कपूर के प्रेजेंटेशन को लेकर बहस जारी है। फिल्म में जान्हवी के किरदार को कैमरे के कुछ एंगल्स और क्लोज-अप शॉट्स के जरिए ऑब्जेक्टिफाई किए जाने के आरोपों के बीच आशा पारेख और जया बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की प्रस्तुति को लेकर अपने अनुभव शेयर किए। ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ को दिए इंटरव्यू में आशा पारेख ने बताया, “मुझे याद है, एक बार एक डायरेक्टर ने मुझसे एक डांस नंबर के लिए काफी रिवीलिंग ड्रेस पहनने को कहा था। मैंने उनकी आंखों में देखकर पूछा, ‘अगर आपकी बेटी यह ड्रेस पहने तो क्या आपको अच्छा लगेगा?’ इसके बाद वह ड्रेस चुपचाप हटा दी गई।” इंटरव्यू में आशा पारेख ने फिल्म और डायरेक्टर का नाम नहीं बताया। आशा पारेख ने आगे कहा, “आज की हीरोइनें बहुत खूबसूरत हैं। उन्हें खुद को इस तरह दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। देखिए, संजय लीला भंसाली अपनी हीरोइनों को कितने खूबसूरत और सलीके से पेश करते हैं। उनकी फिल्मों में एक्ट्रेसेस बेहद सुंदर लगती हैं। लेकिन दूसरे कुछ डायरेक्टर उन्हीं एक्ट्रेसेस को अलग तरीके से दिखाते हैं और उनका गलत फायदा उठाते हैं।” एक डायरेक्टर ने जया को ऑब्जेक्टिफाई किया था वहीं, जया बच्चन ने कहा कि उनके साथ किसी ने भी सीमाएं लांघने की कोशिश नहीं की। उन्होंने बताया कि केवल एक बार उन्हें किसी डायरेक्टर ने ऑब्जेक्टिफाई किया था, जिसके बाद उन्होंने उस फिल्ममेकर के साथ दोबारा काम नहीं किया। इंटरव्यू में जया बच्चन ने भी डायरेक्टर का नाम नहीं बताया। वहीं, करीना ने कहा, “पर्दे पर आकर्षक दिखने का मतलब छोटे या रिवीलिंग कपड़े पहनना नहीं है। किसी एक्ट्रेस को सिर्फ उसके शरीर के जरिए दिखाना भी जरूरी नहीं है।” गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पेद्दी’ के कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना हुई, जिसके बाद डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने दर्शकों से माफी मांगी और विवादित सीन्स हटा दिए गए। यह भी खबर भी पढ़ें… पेद्दी से हटाए गए जाह्नवी कपूर के विवादित सीन: डायरेक्टर ने माना कुछ सीन मिसलीडिंग थे; जाह्नवी को बोल्ड दिखाने पर शुरू हुआ था विवाद साउथ स्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है, लेकिन फिल्म में जाह्नवी के किरदार को जरूरत से ज्यादा बोल्ड दिखाने पर विवाद खड़ा हो गया था। दर्शकों के विरोध के बाद फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने कन्फर्म किया है कि फिल्म से सभी विवादित सीन हटा दिए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
MS Dhoni Daughter Jiva Admission Mussoorie Visit Photos

महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को मसूरी में घूमते हुए दिखे। महेंद्र सिंह धोनी 3 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर के साथ मसूरी में घूमते दिखे। जैसे ही फैंस को इसका पता चला तो वे भी स्टार क्रिकेटर से मिलने पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक धोनी अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी का समर कैंप के लिए एक बोर्डिंग स्कूल में एडमिशन कराने . धोनी शनिवार देर शाम लालटिब्बा क्षेत्र स्थित एक होटल पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। वहां मौजूद कुछ लोगों को पहले लगा कि रोहित शर्मा आए हुए हैं तो वे जोर-जोर से ‘रोहित शर्मा, रोहित शर्मा…’ चिल्लाने लगे। धोनी ने जब यह सुना तो वे हंस पड़े। इस दौरान समर कैंप जाते समय उन्होंने फैंस से हाथ भी मिलाया। इसके बाद वहां मौजूद एक बच्चे ने जब धोनी-धोनी कहा तो उन्होंने पीछे मुड़कर देखा और मुस्कुराने लगे। इससे पहले धोनी 11 मार्च 2025 को मसूरी घूमने आए थे। धोनी के मसूरी पहुंचने की तस्वीरें देखिए… धोनी देहरादून से लैंड रोवर डिफेंडर कार से मसूरी पहुंचे। धोनी ने गाड़ी से बेटी जीवा का सामान खुद निकाला। लोग धोनी की फोटो खींचते नजर आए। धोनी ने मौजूद लोगों से हाथ भी मिलाया । 3 साल पहले जब 20 साल बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे धोनी धोनी 15 नवंबर 2023 को पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अल्मोड़ा की जैंती तहसील स्थित अपने पैतृक गांव ल्वाली गए थे। धोनी साल 2003 में अपने जनेऊ संस्कार के समय आखिरी बार गांव आए थे। धोनी के गांव में पहुंचते ही ग्रामीण काफी खुश हुए। क्रिकेटर ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। तब धोनी अपने दोस्तों के साथ गांव पहुंचे थे। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। धोनी के पैतृक गांव की तस्वीरें… ग्रामीणों के साथ मौजूद महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी। गांव के मंदिर में इष्टदेव की पूजा के दौरान धोनी और उनकी पत्नी साक्षी। धोनी ने अपने पुराने घर में पत्नी साक्षी के साथ फोटो भी खिंचवाई थी। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ऋतिक रोशन की झलक:वादियों में सुकून के पल बिताकर वापस लौटे मुंबई, फैंस के साथ ली सेल्फी; निजी दौर पर पहुंचे थे बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन हाल ही में उत्तराखंड के निजी दौरे पर पहुंचे थे। अपने दौरे के बाद रविवार सुबह जब वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रवाना हुए तो वहां मौजूद फैंस के साथ उन्होंने सेल्फी ली और उनका अभिवादन स्वीकार किया। एयरपोर्ट पर अभिनेता की एक झलक पाने के लिए कई लोग उत्साहित नजर आए। ऋतिक रोशन ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। (पढ़ें पूरी खबर)
Aishwarya rai cannes 2026 look, daughter aradhya’s unofficial debut

4 मिनट पहले कॉपी लिंक कांस फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन के ग्लैमरस लुक लगातार सामने आ रहे हैं। ऐश्वर्या ने कांस रेड कार्पेट पर गौरव गुप्ता का डिजाइनर सफायर गाउन पहना। उनके साथ बेटी आराध्या भी कांस पहुंची हैं, जिन्होंने अनऑफिशियली कांस में ग्लैमरस लुक में डेब्यू किया है। देखिए कांस से ऐश्वर्या की तस्वीरें- बीते साल चर्चा में रहा कांस से ऐश्वर्या का लुक ऐश्वर्या राय ने साल 2002 में कांस में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो लगातार कांस में मौजूद रहती हैं। बीते साल ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई सफेद-गोल्डन साड़ी पहनी थी। रेड डायमंड जूलरी और सिंदूर के साथ ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिखीं। उनका ट्रेडिशनल लुक काफी चर्चा में रहा था। कांस के दूसरे लुक में ऐश्वर्या राय ने गौरव गुप्ता के कलेक्शन की ब्लैक सिक्वल गाउन के साथ ट्रेल कैरी की थी। खुले बालों और मिनिमल जूलरी में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लगी थीं। कांस फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय के ये लुक भी देखिए- साल 2002 में कांस में डेब्यू करने के लिए ऐश्वर्या ने पीली साड़ी के साथ गोल्ड जूलरी पहनी थी। यहां देवदास की स्क्रीनिंग हुई थी। ऐश्वर्या राय ने कांस 2004 में रेड कार्पेट पर फ्लैट फुटवियर पहने थे, हालांकि अब इन पर प्रतिबंध है। कांस 2008 से ऐश्वर्या राय की तस्वीर। पर्पल-ब्लू लिप्स्टिक लगाने पर ऐश्वर्या राय की जमकर आलोचना हुई थी। कांस रेड कार्पेट में इस गाउन के लिए ऐश्वर्या को जमकर ट्रोल किया गया था। कांस की ज्यूरी बनने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस रहीं ऐश्वर्या राय हर साल दुनियाभर के चुनिंदा लोगों को ज्यूरी में शामिल किया जाता है। मृणाल सेन पहले भारतीय थे, जिन्हें 1982 में ज्यूरी में शामिल किया गया था। इसके अलावा ज्यूरी बनने वाली पहली भारतीय महिला डायरेक्टर मीरा नायर थीं। ऐश्वर्या राय पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें कांस में ज्यूरी बनाया गया। हालांकि अब दीपिका पादुकोण, विद्या बालन और शर्मिला टैगोर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आलिया भट्ट का कांस लुक भी चर्चा में रहा आलिया भट्ट ने ब्लश पिंक बॉडी कॉन क्रोसेट फ्लोर लेंड ड्रेस पहनी। इस लुक को आलिया ने मिनिमल जूलरी के साथ कंप्लीट किया। वेस्टर्न ड्रेस के साथ आलिया ने लॉन्ग शिफॉन दुपट्टा भी कैरी किया। उन्हें रिया कपूर ने स्टाइल किया है। आलिया भट्ट ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से कांस रेड कार्पेट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। आलिया कोर्सेट-स्टाइल प्रिंटेड बॉल गाउन में नजर आईं। गाउन पर पेस्टल ग्रीन, ब्लू, लैवेंडर और हल्के पीले रंग के शेड्स थे, जो किसी गार्डन पेंटिंग जैसा अहसास दे रहे थे। बंधे बालों के साथ आलिया ने मिनिमल जूलरी पहनी। आलिया कान्स 2026 में लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई हैं। तीसरे लुक में आलिया डिजाइनर तरुण तहिलियानी की आइवरी साड़ी में दिखाई दीं। वे फ्रेंच रिवेरा में भारत पैवेलियन पहुंचीं, जहां उन्होंने फिल्म मेकर आशुतोष गोवारिकर के साथ 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का पोस्टर और क्रिएटिव विजन लॉन्च किया। आलिया ने आइवरी कलर की कोर्सेट साड़ी पहनी। आलिया ने अपने इस लुक को काफी सिंपल रखा। यह साड़ी ट्रेडिशनल भारतीय लुक और मॉडर्न वेस्टर्न डिजाइन का मेल थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Aishwarya rai cannes 2026 look, daughter aradhya’s unofficial debut

36 मिनट पहले कॉपी लिंक कांस फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन के ग्लैमरस लुक लगातार सामने आ रहे हैं। ऐश्वर्या ने कांस रेड कार्पेट पर गौरव गुप्ता का डिजाइनर सफायर गाउन पहना। उनके साथ बेटी आराध्या भी कांस पहुंची हैं, जिन्होंने अनऑफिशियली कांस में ग्लैमरस लुक में डेब्यू किया है। देखिए कांस से ऐश्वर्या की तस्वीरें- बीते साल चर्चा में रहा कांस से ऐश्वर्या का लुक ऐश्वर्या राय ने साल 2002 में कांस में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो लगातार कांस में मौजूद रहती हैं। बीते साल ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई सफेद-गोल्डन साड़ी पहनी थी। रेड डायमंड जूलरी और सिंदूर के साथ ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिखीं। उनका ट्रेडिशनल लुक काफी चर्चा में रहा था। कांस के दूसरे लुक में ऐश्वर्या राय ने गौरव गुप्ता के कलेक्शन की ब्लैक सिक्वल गाउन के साथ ट्रेल कैरी की थी। खुले बालों और मिनिमल जूलरी में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लगी थीं। कांस फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय के ये लुक भी देखिए- साल 2002 में कांस में डेब्यू करने के लिए ऐश्वर्या ने पीली साड़ी के साथ गोल्ड जूलरी पहनी थी। यहां देवदास की स्क्रीनिंग हुई थी। ऐश्वर्या राय ने कांस 2004 में रेड कार्पेट पर फ्लैट फुटवियर पहने थे, हालांकि अब इन पर प्रतिबंध है। कांस 2008 से ऐश्वर्या राय की तस्वीर। पर्पल-ब्लू लिप्स्टिक लगाने पर ऐश्वर्या राय की जमकर आलोचना हुई थी। कांस रेड कार्पेट में इस गाउन के लिए ऐश्वर्या को जमकर ट्रोल किया गया था। कांस की ज्यूरी बनने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस रहीं ऐश्वर्या राय हर साल दुनियाभर के चुनिंदा लोगों को ज्यूरी में शामिल किया जाता है। मृणाल सेन पहले भारतीय थे, जिन्हें 1982 में ज्यूरी में शामिल किया गया था। इसके अलावा ज्यूरी बनने वाली पहली भारतीय महिला डायरेक्टर मीरा नायर थीं। ऐश्वर्या राय पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें कांस में ज्यूरी बनाया गया। हालांकि अब दीपिका पादुकोण, विद्या बालन और शर्मिला टैगोर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आलिया भट्ट का कांस लुक भी चर्चा में रहा आलिया भट्ट ने ब्लश पिंक बॉडी कॉन क्रोसेट फ्लोर लेंड ड्रेस पहनी। इस लुक को आलिया ने मिनिमल जूलरी के साथ कंप्लीट किया। वेस्टर्न ड्रेस के साथ आलिया ने लॉन्ग शिफॉन दुपट्टा भी कैरी किया। उन्हें रिया कपूर ने स्टाइल किया है। आलिया भट्ट ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से कांस रेड कार्पेट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। आलिया कोर्सेट-स्टाइल प्रिंटेड बॉल गाउन में नजर आईं। गाउन पर पेस्टल ग्रीन, ब्लू, लैवेंडर और हल्के पीले रंग के शेड्स थे, जो किसी गार्डन पेंटिंग जैसा अहसास दे रहे थे। बंधे बालों के साथ आलिया ने मिनिमल जूलरी पहनी। आलिया कान्स 2026 में लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई हैं। तीसरे लुक में आलिया डिजाइनर तरुण तहिलियानी की आइवरी साड़ी में दिखाई दीं। वे फ्रेंच रिवेरा में भारत पैवेलियन पहुंचीं, जहां उन्होंने फिल्म मेकर आशुतोष गोवारिकर के साथ 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का पोस्टर और क्रिएटिव विजन लॉन्च किया। आलिया ने आइवरी कलर की कोर्सेट साड़ी पहनी। आलिया ने अपने इस लुक को काफी सिंपल रखा। यह साड़ी ट्रेडिशनल भारतीय लुक और मॉडर्न वेस्टर्न डिजाइन का मेल थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Alia bhatt did not replace aishwarya rai from cannes, actress jets off for closing ceremony with daughter aradhya

19 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हर साल की तरह इस साल भी कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं। वो हर साल लोरियल की तरफ से पहुंचती थीं, लेकिन ओपनिंग सेरेमनी में आलिया के आने से हर किसी का मानना था कि ऐश्वर्या इस साल कांस से नदारद रहेंगी। हालांकि ऐश्वर्या कांस के लिए रवाना हो चुकी हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल 12 मई से शुरू हुआ है, जो 23 मई को खत्म होगा। मुंबई एयरपोर्ट से ऐश्वर्या राय का वीडियो सामने आया है। वो बेटी के साथ कांस के लिए निकलीं। उन्होंने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। वहीं आराध्या ने भी मां से ट्विनिंग की थी। एयरपोर्ट में ऐश्वर्या एंटर कर ही रही थीं, जब एक यंग फैन ने उन्हें फोटो के लिए रोक लिया। वो लड़का पीछे की तरफ देख रहा था, तो ऐश्वर्या ने खुद उसे आगे देखने के लिए कहा, लेकिन इसके बाद उल्टा फैन ने ही ऐश्वर्या को टोककर कहा कि उसका कैमरा पीछे ही है। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने पीछे की तरफ ही पोज कर फैन के साथ तस्वीर क्लिक करवाई। इस दौरान एक्ट्रेस की सिक्योरिटी टीम उस लड़के को पीछे करती दिखी। बीते साल चर्चा में रहा कांस से ऐश्वर्या का लुक ऐश्वर्या राय ने साल 2002 में कांस में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो लगातार कांस में मौजूद रहती हैं। बीते साल ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई सफेद-गोल्डन साड़ी पहनी थी। रेड डायमंड जूलरी और सिंदूर के साथ ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिखीं। उनका ट्रेडिशनल लुक काफी चर्चा में रहा था। कांस के दूसरे लुक में ऐश्वर्या राय ने गौरव गुप्ता के कलेक्शन की ब्लैक सिक्वल गाउन के साथ ट्रेल कैरी की थी। खुले बालों और मिनिमल जूलरी में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लगी थीं। कांस फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय के ये लुक भी देखिए- साल 2002 में कांस में डेब्यू करने के लिए ऐश्वर्या ने पीली साड़ी के साथ गोल्ड जूलरी पहनी थी। यहां देवदास की स्क्रीनिंग हुई थी। ऐश्वर्या राय ने कांस 2004 में रेड कार्पेट पर फ्लैट फुटवियर पहने थे, हालांकि अब इन पर प्रतिबंध है। कांस 2008 से ऐश्वर्या राय की तस्वीर। पर्पल-ब्लू लिप्स्टिक लगाने पर ऐश्वर्या राय की जमकर आलोचना हुई थी। कांस रेड कार्पेट में इस गाउन के लिए ऐश्वर्या को जमकर ट्रोल किया गया था। कांस की ज्यूरी बनने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस रहीं ऐश्वर्या राय हर साल दुनियाभर के चुनिंदा लोगों को ज्यूरी में शामिल किया जाता है। मृणाल सेन पहले भारतीय थे, जिन्हें 1982 में ज्यूरी में शामिल किया गया था। इसके अलावा ज्यूरी बनने वाली पहली भारतीय महिला डायरेक्टर मीरा नायर थीं। ऐश्वर्या राय पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें कांस में ज्यूरी बनाया गया। हालांकि अब दीपिका पादुकोण, विद्या बालन और शर्मिला टैगोर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आलिया भट्ट का कांस लुक भी चर्चा में रहा आलिया भट्ट ने ब्लश पिंक बॉडी कॉन क्रोसेट फ्लोर लेंड ड्रेस पहनी। इस लुक को आलिया ने मिनिमल जूलरी के साथ कंप्लीट किया। वेस्टर्न ड्रेस के साथ आलिया ने लॉन्ग शिफॉन दुपट्टा भी कैरी किया। उन्हें रिया कपूर ने स्टाइल किया है। आलिया भट्ट ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से कांस रेड कार्पेट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। आलिया कोर्सेट-स्टाइल प्रिंटेड बॉल गाउन में नजर आईं। गाउन पर पेस्टल ग्रीन, ब्लू, लैवेंडर और हल्के पीले रंग के शेड्स थे, जो किसी गार्डन पेंटिंग जैसा अहसास दे रहे थे। बंधे बालों के साथ आलिया ने मिनिमल जूलरी पहनी। आलिया कान्स 2026 में लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई हैं। तीसरे लुक में आलिया डिजाइनर तरुण तहिलियानी की आइवरी साड़ी में दिखाई दीं। वे फ्रेंच रिवेरा में भारत पैवेलियन पहुंचीं, जहां उन्होंने फिल्म मेकर आशुतोष गोवारिकर के साथ 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का पोस्टर और क्रिएटिव विजन लॉन्च किया। आलिया ने आइवरी कलर की कोर्सेट साड़ी पहनी। आलिया ने अपने इस लुक को काफी सिंपल रखा। यह साड़ी ट्रेडिशनल भारतीय लुक और मॉडर्न वेस्टर्न डिजाइन का मेल थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Alia bhatt did not replace aishwarya rai from cannes, actress jets off for closing ceremony with daughter aradhya

36 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हर साल की तरह इस साल भी कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं। वो हर साल लोरियल की तरफ से पहुंचती थीं, लेकिन ओपनिंग सेरेमनी में आलिया के आने से हर किसी का मानना था कि ऐश्वर्या इस साल कांस से नदारद रहेंगी। हालांकि ऐश्वर्या कांस के लिए रवाना हो चुकी हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल 12 मई से शुरू हुआ है, जो 23 मई को खत्म होगा। मुंबई एयरपोर्ट से ऐश्वर्या राय का वीडियो सामने आया है। वो बेटी के साथ कांस के लिए निकलीं। उन्होंने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। वहीं आराध्या ने भी मां से ट्विनिंग की थी। एयरपोर्ट में ऐश्वर्या एंटर कर ही रही थीं, जब एक यंग फैन ने उन्हें फोटो के लिए रोक लिया। वो लड़का पीछे की तरफ देख रहा था, तो ऐश्वर्या ने खुद उसे आगे देखने के लिए कहा, लेकिन इसके बाद उल्टा फैन ने ही ऐश्वर्या को टोककर कहा कि उसका कैमरा पीछे ही है। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने पीछे की तरफ ही पोज कर फैन के साथ तस्वीर क्लिक करवाई। इस दौरान एक्ट्रेस की सिक्योरिटी टीम उस लड़के को पीछे करती दिखी। बीते साल चर्चा में रहा कांस से ऐश्वर्या का लुक ऐश्वर्या राय ने साल 2002 में कांस में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो लगातार कांस में मौजूद रहती हैं। बीते साल ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई सफेद-गोल्डन साड़ी पहनी थी। रेड डायमंड जूलरी और सिंदूर के साथ ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिखीं। उनका ट्रेडिशनल लुक काफी चर्चा में रहा था। कांस के दूसरे लुक में ऐश्वर्या राय ने गौरव गुप्ता के कलेक्शन की ब्लैक सिक्वल गाउन के साथ ट्रेल कैरी की थी। खुले बालों और मिनिमल जूलरी में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लगी थीं। कांस फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय के ये लुक भी देखिए- साल 2002 में कांस में डेब्यू करने के लिए ऐश्वर्या ने पीली साड़ी के साथ गोल्ड जूलरी पहनी थी। यहां देवदास की स्क्रीनिंग हुई थी। ऐश्वर्या राय ने कांस 2004 में रेड कार्पेट पर फ्लैट फुटवियर पहने थे, हालांकि अब इन पर प्रतिबंध है। कांस 2008 से ऐश्वर्या राय की तस्वीर। पर्पल-ब्लू लिप्स्टिक लगाने पर ऐश्वर्या राय की जमकर आलोचना हुई थी। कांस रेड कार्पेट में इस गाउन के लिए ऐश्वर्या को जमकर ट्रोल किया गया था। कांस की ज्यूरी बनने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस रहीं ऐश्वर्या राय हर साल दुनियाभर के चुनिंदा लोगों को ज्यूरी में शामिल किया जाता है। मृणाल सेन पहले भारतीय थे, जिन्हें 1982 में ज्यूरी में शामिल किया गया था। इसके अलावा ज्यूरी बनने वाली पहली भारतीय महिला डायरेक्टर मीरा नायर थीं। ऐश्वर्या राय पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें कांस में ज्यूरी बनाया गया। हालांकि अब दीपिका पादुकोण, विद्या बालन और शर्मिला टैगोर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आलिया भट्ट का कांस लुक भी चर्चा में रहा आलिया भट्ट ने ब्लश पिंक बॉडी कॉन क्रोसेट फ्लोर लेंड ड्रेस पहनी। इस लुक को आलिया ने मिनिमल जूलरी के साथ कंप्लीट किया। वेस्टर्न ड्रेस के साथ आलिया ने लॉन्ग शिफॉन दुपट्टा भी कैरी किया। उन्हें रिया कपूर ने स्टाइल किया है। आलिया भट्ट ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से कांस रेड कार्पेट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। आलिया कोर्सेट-स्टाइल प्रिंटेड बॉल गाउन में नजर आईं। गाउन पर पेस्टल ग्रीन, ब्लू, लैवेंडर और हल्के पीले रंग के शेड्स थे, जो किसी गार्डन पेंटिंग जैसा अहसास दे रहे थे। बंधे बालों के साथ आलिया ने मिनिमल जूलरी पहनी। आलिया कान्स 2026 में लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई हैं। तीसरे लुक में आलिया डिजाइनर तरुण तहिलियानी की आइवरी साड़ी में दिखाई दीं। वे फ्रेंच रिवेरा में भारत पैवेलियन पहुंचीं, जहां उन्होंने फिल्म मेकर आशुतोष गोवारिकर के साथ 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का पोस्टर और क्रिएटिव विजन लॉन्च किया। आलिया ने आइवरी कलर की कोर्सेट साड़ी पहनी। आलिया ने अपने इस लुक को काफी सिंपल रखा। यह साड़ी ट्रेडिशनल भारतीय लुक और मॉडर्न वेस्टर्न डिजाइन का मेल थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Punjab Petrol-Diesel Limit | AAP Minister Court Daughter Cry

. पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर AAP मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी रही। उन्हें 9 दिन के रिमांड के बाद कोर्ट ने जेल भेज दिया। कोर्ट में वह बेटी के गले लगकर रोते हुए नजर आए। अरविंद केजरीवाल ने उनका हौसला बढ़ाया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. AAP मंत्री संजीव अरोड़ा को जेल, कोर्ट में बेटी के गले लगकर रोए केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को सोमवार (18 मई) को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उनकी अगली पेशी 1 जून को होगी। कोर्ट में पेशी के दौरान अरोड़ा की दाढ़ी बढ़ी हुई दिखी। कोर्ट में परिवार से मिलकर वह इमोशनल हो गए। इस दौरान वह बेटी कृतिका अरोड़ा को गले लगाकर रोते हुए नजर आए। मंत्री अरोड़ा को 9 मई को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में चंडीगढ़ से अरेस्ट किया था। जिसके बाद पहले 7 दिन, फिर 2 दिन का रिमांड लिया गया था। संजीव अरोड़ा के वीडियो के सामने आने के बाद AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने लिखा- संजीव जी, आप बहादुर हो। देशभक्त हो। पूरे पंजाब को आप पर गर्व है (पढ़ें पूरी खबर) 2. 6 दिन हीटवेव का अलर्ट, टेंपरेचर 43 डिग्री पार, बारिश के नहीं आसार पंजाब और चंडीगढ़ में 6 दिन लू चलेगी। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बठिंडा में तापमान 43.1 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, यानी बारिश के आसार नहीं हैं। अगले चार दिनों में दिन के तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। इस साल मानसून के 26 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है। हालांकि इसमें 4 दिन आगे-पीछे का फर्क हो सकता है। इससे प्रदेश में मानसून 22 से 30 मई के बीच कभी भी दस्तक दे सकता है। साथ ही, एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर सक्रिय है। इसका असर आगे चलकर उत्तर भारत के मौसम पर पड़ सकता है, जिससे कुछ इलाकों में आंधी, बारिश या तेज हवाएं चलने की संभावना बन सकती है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. BJP नेता बोले- सिख दंपती 4 बच्चे पैदा करें, तीसरे-चौथे बच्चे पर ₹30-₹40 हजार इनाम मिले भाजपा के प्रदेश महासचिव व रिटायर्ड IAS अफसर जगमोहन राजू ने कहा कि पंजाब में हर सिख दंपती को कम से कम 4 बच्चे पैदा करने चाहिए। इसके बदले पंजाब सरकार को उन्हें 30 से 40 हजार रुपए का इनाम देना चाहिए। इसको लेकर राजू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेटर भी लिखा है। उन्होंने सिखों की घटती आबादी पर चिंता जताते हुए AAP सरकार से आर्थिक प्रोत्साहन योजना लागू करने की मांग की है। राजू ने कहा कि पंजाब में भी आंध्र प्रदेश वाला 4 बच्चों का मॉडल लागू किया जाना चाहिए। साल 1991 में पंजाब की आबादी में सिखों का हिस्सा 62.95% था, जो 2011 की जनगणना में घटकर 57.69% रह गई है। राजू से पहले सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज भी इसकी पैरवी कर चुके हैं। जत्थेदार का कहना था कि सिर्फ एक बच्चा समझदारी नहीं है। 3-4 बच्चे होंगे, तभी रिश्तों में चाचा-ताया और बुआ-मासी जैसे संबंध बने रहेंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 4. CM भगवंत मान बोले- PM मोदी ने अघोषित लॉकडाउन लगाया CM भगवंत मान ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने देश में एक तरह से अघोषित लॉकडाउन लगा रखा है। वह खुद लोगों को विदेश यात्रा न करने तथा घर से काम करने की सलाह देकर खुद विदेश यात्रा पर निकल गए हैं। उन्हें अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप से पूछकर देश को बताना चाहिए कि असल में हमारे देश की आर्थिक स्थिति और विदेश नीति क्या है। सीएम मान परिवार समेत बिहार स्थित तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। इस दौरान मान ने पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के AAP छोड़ भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि पंजाब में BJP के 117 में से सिर्फ 2 विधायक हैं, फिर उनके पास छह राज्यसभा सांसद कैसे हो सकते हैं? बीजेपी को दूसरों की पार्टी तोड़ने और विधायक खरीदने का यह धंधा छोड़कर देश की समस्याओं की तरफ ध्यान देना चाहिए। मान ने आगे कहा- SIR की प्रक्रिया हमारे यहां 15 जून से शुरू होगी। हमने अपने वॉलंटियर्स को स्पष्ट कहा है कि हम पंजाब में ऐसा नहीं होने देंगे, जहां असली वोट काट दिए जाएं और नकली वोट बना लिए जाएं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. फरीदकोट: BCA छात्र ने एग्जाम से पहले सुसाइड किया, दरवाजा तोड़कर लाश बाहर निकाली फरीदकोट में BCA के छात्र ने एग्जाम से पहले सुसाइड कर लिया। वह किराए के कमरे में रहता था। सुबह जब उसने अपने परिजनों के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो परिवार ने मकान मालिक से संपर्क किया। इसके बाद जब मकान मालिक ने कमरे में देखा तो उसकी लाश फंदे पर लटकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर उसकी लाश को बाहर निकाला गया है। मृतक की पहचान फाजिल्का के आदर्श नगर के रहने वाले 22 वर्षीय निपुण के रूप में हुई है। वह कोटकपूरा के शहीद भगत सिंह सरकारी कॉलेज में बीसीए फर्स्ट ईयर का छात्र था। मकान मालिक जतिंदर सिंह के अनुसार सोमवार सुबह निपुण के बड़े भाई का फोन आया। उन्होंने बताया कि निपुण लगातार कॉल करने के बावजूद फोन नहीं उठा रहा है। इसके बाद मकान मालिक उसके कमरे में पहुंचे, जहां दरवाजा अंदर से बंद मिला (पढ़ें पूरी खबर) 6. चंडीगढ़: कुंडी खुली मिलते ही गर्ल्स PG में घुसने वाला गिरफ्तार चंडीगढ़ में साइकिल पर घूमकर युवतियों को निशाना बना रहे सिरफिरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार
Punjab CM Bhagwant Mann Daughter Row | Commercial Cylinder Price Hike

. पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर विधानसभा की कार्यवाही से जुड़ी रही। एक तरफ CM भगवंत मान के व्यवहार ने विरोधियों को चौंका दिया। कांग्रेस ने विधानसभा का दरवाजा बंद कर CM और विधायकों की एल्कोमीटर से जांच की मांग कर दी। वहीं दूसरी तरफ CM भगवंत मान ने 6 राज्यसभा सांसदों के छोड़ने के बाद विधानसभा में विश्वासमत पेश किया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. CM ने विधानसभा में विश्वास मत पेश किया 6 राज्यसभा सांसदों के आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने के बाद CM भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा में विश्वास मत पेश किया। उन्होंने कहा कि आजकल अफवाहों का बाजार गर्म रहता है। नेगेटिव खबरें तेजी से फैलती हैं। चर्चा चल रही आम आदमी पार्टी के विधायक चले जााएंगे। यह लोगों में भ्रम पैदा करती है। इस दौरान AAP विधायकों ने कहा कि वह CM भगवंत मान और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं। इसके बाद सीएम के विश्वासमत को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इस दौरान सदन में कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के विधायक मौजूद नहीं थे। (पढ़ें पूरी खबर) 2. कांग्रेस MLA पर भड़के पंजाब CM, बोले- मेरी बेटी के बारे बकवास करता है मजदूर दिवस को लेकर पंजाब विधानसभा के सेशन में जमकर हंगामा हो गया। CM भगवंत मान सीधे कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा से भिड़ गए। मान ने कहा कि तू (खैहरा) तो मेरी बेटी के बारे बोलता है। मैं उसे पंजाबी पढ़ाऊंगा। यह बकवास करता है। इसका विधानसभा के खर्च पर इलाज करवाओ। इस दौरान खैहरा के पैर पर पैर रखकर बैठने को लेकर भी बवाल मचा। सीएम ने कहा कि जो विधायक नहीं, वह भी सही ढंग से बैठे हैं। इस दौरान स्पीकर ने खैहरा को पैर पर पैर रखकर न बैठने को कहा। इस दौरान नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि विधानसभा का दरवाजा बंद करो और सबका एल्कोमीटर से टेस्ट कराओ।इस दौरान विधानसभा में मजदूरों को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया। जिस पर चर्चा के बाद उसे पास कर दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर) 3. कॉमर्शियल सिलेंडर ₹1000 तक महंगा; होटल-ढाबों, शादी के खाने का खर्च बढ़ेगा पंजाब में कमर्शियल सिलेंडर के रेट एक हजार रुपए तक बढ़ गए हैं। HP का 19 किलो वाला रेगुलर कॉमर्शियल सिलेंडर 2,190 की जगह अब 3,190 रुपए में मिलेगा। इंडेन का 19 किलो वाला सिलेंडर पर 993 रुपए महंगा मिलेगा। लुधियाना में रेगुलर कमर्शियल सिलेंडर की 2100 रुपए कीमत थी जो बढ़कर 3092 रुपए हो गई। चंडीगढ़ में अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3092 रुपए हो जाएगी। पहले 2100 रुपए का था। बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर तीन तरह के होते हैं- 19 किलोग्राम रेगुलर, 19 किलोग्राम एक्स्ट्रा तेज, तीसरा 19 किलोग्राम नैनो कट। सभी के रेट में बढ़ोतरी हुई है। गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग बिजनेस पर पड़ेगा। बढ़ती लागत के कारण खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं।(पढ़ें पूरी खबर) 4. गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड का मर्डर, कार में लुढ़की मिली लाश कपूरथला में शुक्रवार तड़के कुख्यात गैंगस्टर रहे सुक्खा काहलवां के राइट हैंड गोपी जैरामपुर की हत्या कर दी गई। उसकी लाश कार की सीट पर लुढ़की मिली। वह ड्राइविंग सीट पर बैठा था, उसी दौरान हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। हमले की प्लानिंग इतनी सटीक थी कि उसे भागने तक का टाइम नहीं मिली। कुछ गोलियां कार के फ्रंट शीशे पर भी लगीं। गोपी सुक्खा काहलवां के मर्डर का आखिरी गवाह था। इससे पहले बाकी सारे गवाह मुकर गए लेकिन वह गवाही पर कायम था। एसएसपी गौरव तूरा ने कहा कि मृतक के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें अवैध हथियार, डकैती और एक मामला एनडीपीएस एक्ट से संबंधित था। उसकी हत्या करने वालों की जांच की जा रही है।(पढ़ें पूरी खबर) 5. चंडीगढ़ से राजपुरा अब 30 मिनट में चंडीगढ़ से राजपुरा, पटियाला, संगरूर, मानसा और बठिंडा जाने वाले लोगों का सफर आने वाले समय में आसान हो जाएगा। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ से राजपुरा तक बनने वाले रेल ट्रैक के लिए भूमि अधिग्रहण का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 18.11 किलोमीटर लंबी इस लाइन के लिए मोहाली और पटियाला जिले के कई गांव शामिल किए गए हैं। रेलवे ट्रैक बनने से पंजाब का मालवा क्षेत्र चंडीगढ़ से सीधा जुड़ जाएगा। राजपुरा के लिए कोई सीधी ट्रेन न होने के कारण अभी करीब डेढ़ घंटे तक समय लगता है। नई लाइन से समय घटकर करीब आधा घंटा रह जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए कुल 443.29 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. बेअदबी के नए कानून के तहत पहली FIR पंजाब में बने नए बेअदबी कानून के तहत पहली FIR दर्ज की गई है। यह केस मुक्तसर जिले के मलोट की घटना को लेकर हुआ है। जिसमें वार्ड नंबर 10 में गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले थे। DSP हरजीत सिंह ने बताया गुटका साहिब के फटे अंग मिलने के बाद सिख संगत ने इन्हें पास के गुरुद्वारे में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद बेअदबी करने वालों के खिलाफ नए कानून के तहत केस दर्ज कर CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी पहचान के लिए CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं सिख संगत ने चेतावनी दी कि 10 दिन में कार्रवाई न हुई तो फिर संघर्ष किया जाएगा (पढ़ें पूरी खबर) 7. पंजाब में घर बैठे कैसे करें स्वगणना, OTP किसे देना; स्टेप बाय स्टेप डिटेल पढ़ें पंजाब के 23 जिलों में जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके पहले चरण में 14 मई तक स्वगणना होगी। यानी लोग कहीं से भी ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे। यह पोर्टल रोजाना सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक काम करेगा। जो लोग ऑनलाइन जानकारी नहीं भरेंगे, उनके घर सरकारी कर्मचारी जाकर पहले की तरह जानकारी जुटाएंगे। वहीं, जिन्होंने ऑनलाइन
Rishi Kapoor 6th Death Anniversary: Daughter Riddhimas Emotional Tribute

कुछ ही क्षण पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक ऋषि कपूर की छठी पुण्यतिथि पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में उनके जज्बे और जिम्मेदारी को याद किया। रिद्धिमा ने कहा कि पापा ने कभी हालात के आगे घुटने नहीं टेके। वो बीमारी में भी काम करते रहे, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि किसी प्रोड्यूसर को नुकसान हो। यह एक जिम्मेदार इंसान की पहचान थी। उन्होंने उनके परिवार के प्रति प्यार, ईमानदारी और काम के प्रति जुनून को याद किया। उन्होंने कहा कि आज भी पूरा परिवार उन्हें हर दिन याद करता है और उनकी सीख, मेहनत, विनम्रता और सच्चाई को जीवन में निभाने की कोशिश करता है। सवाल: ऋषि सर की सबसे पहली याद जो आपके मन में आती है, क्या है? जवाब: बहुत सारी यादें हैं, एक-दो में उन्हें समेटना मुश्किल है। हमारे जीवन में उनका प्रेजेंस ही सबसे बड़ी याद है। वो हमारी लाइफ में इतना पॉजिटिव इन्फ्लुएंस रखते थे कि आज भी हम उन्हें हर दिन महसूस करते हैं। हम रोज उनकी बातें करते हैं और फैमिली के साथ उनका जिक्र होता है। सच कहूं तो हम उन्हें हर दिन सेलिब्रेट करते हैं। उनकी पर्सनैलिटी लार्जर दैन लाइफ थी- काम के प्रति जुनून और परिवार के लिए गहरा प्यार। यही चीजें आज भी सबसे ज्यादा याद आती हैं। सवाल: पापा को एक इंसान के तौर पर कैसे याद करती हैं? जवाब: वो बहुत सच्चे इंसान थे। दिल के साफ थे। जो भी उनके दिल में होता था, वो बिना झिझक ज़ुबान पर ले आते थे। चीजों को घुमाते-फिराते नहीं थे। थोड़े मुंहफट थे, लेकिन वो उनकी ईमानदारी का हिस्सा था। उनकी सच्चाई और साफ दिल ही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी। सवाल: बचपन की सबसे खास यादें कौन-सी हैं? जवाब: बचपन की कई यादें उनसे जुड़ी हैं। हम हर हॉलिडे और वेकेशन में साथ घूमने जाते थे। पापा शूटिंग ऐसे प्लान करते थे कि छुट्टियां साथ हों और हम साथ रह सकें। वो हर काम में हमें ध्यान में रखते थे और बच्चों को प्राथमिकता देते थे। हर वीकेंड, खासकर सैटरडे नाइट या संडे को, वो हमें लंच पर ले जाते, दिन साथ बिताते और मूवी दिखाते थे। वो हमारे साथ रैपिड फायर गेम खेलते थे। गाड़ी या ट्रैफिक में वो जनरल नॉलेज के सवाल पूछते थे। सही जवाब पर चॉकलेट मिलती थी। ये छोटे पल हमारे लिए बहुत खास हैं। सवाल: उनके जाने के बाद परिवार में सबसे बड़ा बदलाव क्या था? जवाब: बहुत बड़ा खालीपन आ गया था। ऐसा लगा जैसे सब कुछ रुक गया हो। उस समय हम अपने इमोशन्स से जूझ रहे थे, लेकिन फोकस मम्मी को संभालने पर था। हम उन्हें बिजी रखने की कोशिश करते थे- कभी बाहर ले जाकर, कभी बातों में उलझाकर। वो समय बहुत कठिन था, क्योंकि सब कुछ अचानक हुआ। आज भी हम उन्हें पास्ट टेंस में नहीं याद करते। हम कहते हैं कि वो “हैं”- वो आज भी हमें गाइड कर रहे हैं, प्यार कर रहे हैं और आशीर्वाद बनकर साथ हैं। सवाल: उनकी कौन-सी बात आज भी सबसे ज्यादा प्रेरित करती है? जवाब: वो हमेशा कहते थे कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। जीवन में कुछ हासिल करना है, तो मेहनत करनी पड़ेगी। किसी भी फील्ड में हों- एक्टिंग, डिजाइन, फैशन- हर जगह हार्ड वर्क जरूरी है। साथ ही, वो सिखाते थे कि जितना ऊपर जाओ, उतना ही जमीन से जुड़े और विनम्र रहो। सवाल: फिल्म इंडस्ट्री में उनके अनुभव से आपने क्या सीखा? जवाब: उनका काम के प्रति जुनून सबसे बड़ा सबक है। वो बीमार होने के बावजूद काम करते रहे। उन्हें बीमारी का पता था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अगर उन्होंने कोई फिल्म साइन की होती थी, तो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करते थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि उनके कारण किसी प्रोड्यूसर को नुकसान नहीं होना चाहिए। मुझे याद है, तबीयत खराब होने के बावजूद वो दिल्ली में ठंड में शूटिंग कर रहे थे। उन्हें काम से सच्चा प्यार था और वो आखिरी समय तक एक्टिंग करना चाहते थे। सवाल: क्या कोई ऐसा पल था जब आपने उन्हें पिता नहीं, बल्कि दोस्त की तरह महसूस किया? जवाब: हां, बिल्कुल। शादी के बाद हम और करीब हो गए थे। वो मुझे रोज कॉल और फेसटाइम करते थे। अगर मैं फोन नहीं उठाती थी, तो दो-तीन बार कॉल करके पूछते थे। मेरी बेटी समारा से भी उनका खास रिश्ता था। वो उससे वीडियो कॉल पर बात करते थे और उसे अलग-अलग नामों से बुलाते थे- जैसे “तेलू राम”, “बंदरी”। उनके लिए परिवार ही सब कुछ था। सवाल: कोई ऐसा किस्सा जो हमेशा याद रहेगा? जवाब: जब मैं फिल्म Kapoor & Sons के सेट पर गई थी, तब मैंने पहली बार उनके काम करने का तरीका करीब से देखा। वो शॉट से पहले कुछ देर अकेले बैठते थे और अपने कैरेक्टर में ढलते थे। फिर तैयार होकर शॉट देते थे। उस दिन मैंने उनके डेडिकेशन और प्रोफेशनलिज्म को करीब से महसूस किया। सवाल: आपको कब एहसास हुआ कि पापा इतने बड़े स्टार हैं? जवाब: स्कूल में, जब टीचर्स और दोस्त उनके बारे में बात करते थे। जब हम बाहर जाते थे और लोग उनसे ऑटोग्राफ मांगते थे, तब समझ आया कि वो बड़े स्टार हैं। तब हमें समझाया गया कि लोग उन्हें इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वो फिल्मों में काम करते हैं और उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं। सवाल: क्या आप आज भी उनकी किसी सलाह या सीख को याद करती हैं? जवाब: हार्ड वर्क, ईमानदारी और विनम्रता। वो कहते थे कि जो भी काम करो, पूरी ईमानदारी से करो और जितनी सफलता मिले, उतना विनम्र रहो। सवाल: आपके लिए उनकी सबसे बड़ी विरासत क्या है? जवाब: उनका प्यार और परिवार के प्रति समर्पण। दुनिया के लिए वो महान अभिनेता थे, लेकिन मेरे लिए वो हमेशा बेहतरीन पिता और सच्चे फैमिली मैन रहेंगे। सवाल: आज अगर पापा से कुछ कहना हो, तो क्या कहेंगी? जवाब: हम आपको हर दिन याद करते हैं, आपकी बातें करते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब आपका ज़िक्र न हो। हमें लगता है कि आप आज भी हमारे साथ हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स
Rishi Kapoor 6th Death Anniversary: Daughter Riddhimas Emotional Tribute

37 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक ऋषि कपूर की छठी पुण्यतिथि पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में उनके जज्बे और जिम्मेदारी को याद किया। रिद्धिमा ने कहा कि पापा ने कभी हालात के आगे घुटने नहीं टेके। वो बीमारी में भी काम करते रहे, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि किसी प्रोड्यूसर को नुकसान हो। यह एक जिम्मेदार इंसान की पहचान थी। उन्होंने उनके परिवार के प्रति प्यार, ईमानदारी और काम के प्रति जुनून को याद किया। उन्होंने कहा कि आज भी पूरा परिवार उन्हें हर दिन याद करता है और उनकी सीख, मेहनत, विनम्रता और सच्चाई को जीवन में निभाने की कोशिश करता है। सवाल: ऋषि सर की सबसे पहली याद जो आपके मन में आती है, क्या है? जवाब: बहुत सारी यादें हैं, एक-दो में उन्हें समेटना मुश्किल है। हमारे जीवन में उनका प्रेजेंस ही सबसे बड़ी याद है। वो हमारी लाइफ में इतना पॉजिटिव इन्फ्लुएंस रखते थे कि आज भी हम उन्हें हर दिन महसूस करते हैं। हम रोज उनकी बातें करते हैं और फैमिली के साथ उनका जिक्र होता है। सच कहूं तो हम उन्हें हर दिन सेलिब्रेट करते हैं। उनकी पर्सनैलिटी लार्जर दैन लाइफ थी- काम के प्रति जुनून और परिवार के लिए गहरा प्यार। यही चीजें आज भी सबसे ज्यादा याद आती हैं। सवाल: पापा को एक इंसान के तौर पर कैसे याद करती हैं? जवाब: वो बहुत सच्चे इंसान थे। दिल के साफ थे। जो भी उनके दिल में होता था, वो बिना झिझक ज़ुबान पर ले आते थे। चीजों को घुमाते-फिराते नहीं थे। थोड़े मुंहफट थे, लेकिन वो उनकी ईमानदारी का हिस्सा था। उनकी सच्चाई और साफ दिल ही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी। सवाल: बचपन की सबसे खास यादें कौन-सी हैं? जवाब: बचपन की कई यादें उनसे जुड़ी हैं। हम हर हॉलिडे और वेकेशन में साथ घूमने जाते थे। पापा शूटिंग ऐसे प्लान करते थे कि छुट्टियां साथ हों और हम साथ रह सकें। वो हर काम में हमें ध्यान में रखते थे और बच्चों को प्राथमिकता देते थे। हर वीकेंड, खासकर सैटरडे नाइट या संडे को, वो हमें लंच पर ले जाते, दिन साथ बिताते और मूवी दिखाते थे। वो हमारे साथ रैपिड फायर गेम खेलते थे। गाड़ी या ट्रैफिक में वो जनरल नॉलेज के सवाल पूछते थे। सही जवाब पर चॉकलेट मिलती थी। ये छोटे पल हमारे लिए बहुत खास हैं। सवाल: उनके जाने के बाद परिवार में सबसे बड़ा बदलाव क्या था? जवाब: बहुत बड़ा खालीपन आ गया था। ऐसा लगा जैसे सब कुछ रुक गया हो। उस समय हम अपने इमोशन्स से जूझ रहे थे, लेकिन फोकस मम्मी को संभालने पर था। हम उन्हें बिजी रखने की कोशिश करते थे- कभी बाहर ले जाकर, कभी बातों में उलझाकर। वो समय बहुत कठिन था, क्योंकि सब कुछ अचानक हुआ। आज भी हम उन्हें पास्ट टेंस में नहीं याद करते। हम कहते हैं कि वो “हैं”- वो आज भी हमें गाइड कर रहे हैं, प्यार कर रहे हैं और आशीर्वाद बनकर साथ हैं। सवाल: उनकी कौन-सी बात आज भी सबसे ज्यादा प्रेरित करती है? जवाब: वो हमेशा कहते थे कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। जीवन में कुछ हासिल करना है, तो मेहनत करनी पड़ेगी। किसी भी फील्ड में हों- एक्टिंग, डिजाइन, फैशन- हर जगह हार्ड वर्क जरूरी है। साथ ही, वो सिखाते थे कि जितना ऊपर जाओ, उतना ही जमीन से जुड़े और विनम्र रहो। सवाल: फिल्म इंडस्ट्री में उनके अनुभव से आपने क्या सीखा? जवाब: उनका काम के प्रति जुनून सबसे बड़ा सबक है। वो बीमार होने के बावजूद काम करते रहे। उन्हें बीमारी का पता था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अगर उन्होंने कोई फिल्म साइन की होती थी, तो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करते थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि उनके कारण किसी प्रोड्यूसर को नुकसान नहीं होना चाहिए। मुझे याद है, तबीयत खराब होने के बावजूद वो दिल्ली में ठंड में शूटिंग कर रहे थे। उन्हें काम से सच्चा प्यार था और वो आखिरी समय तक एक्टिंग करना चाहते थे। सवाल: क्या कोई ऐसा पल था जब आपने उन्हें पिता नहीं, बल्कि दोस्त की तरह महसूस किया? जवाब: हां, बिल्कुल। शादी के बाद हम और करीब हो गए थे। वो मुझे रोज कॉल और फेसटाइम करते थे। अगर मैं फोन नहीं उठाती थी, तो दो-तीन बार कॉल करके पूछते थे। मेरी बेटी समारा से भी उनका खास रिश्ता था। वो उससे वीडियो कॉल पर बात करते थे और उसे अलग-अलग नामों से बुलाते थे- जैसे “तेलू राम”, “बंदरी”। उनके लिए परिवार ही सब कुछ था। सवाल: कोई ऐसा किस्सा जो हमेशा याद रहेगा? जवाब: जब मैं फिल्म Kapoor & Sons के सेट पर गई थी, तब मैंने पहली बार उनके काम करने का तरीका करीब से देखा। वो शॉट से पहले कुछ देर अकेले बैठते थे और अपने कैरेक्टर में ढलते थे। फिर तैयार होकर शॉट देते थे। उस दिन मैंने उनके डेडिकेशन और प्रोफेशनलिज्म को करीब से महसूस किया। सवाल: आपको कब एहसास हुआ कि पापा इतने बड़े स्टार हैं? जवाब: स्कूल में, जब टीचर्स और दोस्त उनके बारे में बात करते थे। जब हम बाहर जाते थे और लोग उनसे ऑटोग्राफ मांगते थे, तब समझ आया कि वो बड़े स्टार हैं। तब हमें समझाया गया कि लोग उन्हें इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वो फिल्मों में काम करते हैं और उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं। सवाल: क्या आप आज भी उनकी किसी सलाह या सीख को याद करती हैं? जवाब: हार्ड वर्क, ईमानदारी और विनम्रता। वो कहते थे कि जो भी काम करो, पूरी ईमानदारी से करो और जितनी सफलता मिले, उतना विनम्र रहो। सवाल: आपके लिए उनकी सबसे बड़ी विरासत क्या है? जवाब: उनका प्यार और परिवार के प्रति समर्पण। दुनिया के लिए वो महान अभिनेता थे, लेकिन मेरे लिए वो हमेशा बेहतरीन पिता और सच्चे फैमिली मैन रहेंगे। सवाल: आज अगर पापा से कुछ कहना हो, तो क्या कहेंगी? जवाब: हम आपको हर दिन याद करते हैं, आपकी बातें करते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब आपका ज़िक्र न हो। हमें लगता है कि आप आज भी हमारे साथ हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं







