Wednesday, 24 Jun 2026 | 08:57 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Akshay Kumar Daughter Nude Photo Demand

Akshay Kumar Daughter Nude Photo Demand

4 मिनट पहले कॉपी लिंक मामला 2025 में सामने आया था, जिसके बारे में अक्षय ने खुद एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बताया था। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड तस्वीरें मांगने से जुड़े मामले में महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र साइबर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) यशस्वी यादव ने शुक्रवार को गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में साइबर अवेयरनेस पर एक स्पेशल सेशन भी ऑर्गनाइज किया। इस दौरान ADGP यशस्वी यादव ने बताया कि अक्षय की बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत अपने परिवार को इस बारे में बताया, जिसके बाद मामला साइबर पुलिस तक पहुंचा और कार्रवाई की गई। ADGP यशस्वी यादव साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम में घटना के बारे में बताते हुए। इस दौरान अक्षय कुमार का अक्टूबर 2025 का एक पुराना वीडियो भी चलाया गया, जिसमें उन्होंने इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि शुरुआत में गेम के दौरान सामान्य बातचीत हुई, लेकिन बाद में अजनबी ने पहले लोकेशन पूछी, फिर जेंडर पूछा और उसके बाद न्यूड फोटो भेजने की मांग की। पिछले साल अक्षय ने घटना के बारे में बताया था पिछले साल अक्षय ने बताया था कि ऑनलाइन गेम खेलते वक्त उनकी बेटी से न्यूड फोटोज मांगी गई थी। 3 अक्टूबर 2025 को मुंबई पुलिस के ‘साइबर अवेयरनेस मंथ 2025’ के उद्घाटन कार्यक्रम में अक्षय कुमार पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। जहां एक्टर ने कहा था, मैं आप सभी को एक छोटी-सी घटना बताना चाहता हूं, जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई थी। मेरी बेटी एक वीडियो गेम खेल रही थी और कुछ ऐसे वीडियो गेम्स होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ ऑनलाइन खेल सकते हैं। उस समय वह एक अनजान व्यक्ति के साथ खेल रही थी। जब आप गेम खेलते हैं, तो वहां से कभी-कभी मैसेज आने लगते हैं। एक मैसेज आया तुम लड़का हो या लड़की? मेरी बेटी ने जवाब दिया लड़की। उसके बाद उस व्यक्ति ने मैसेज भेजा कि क्या तुम अपनी न्यूड तस्वीरें भेज सकती हो? उसने तुरंत गेम बंद कर दिया और जाकर अपनी मां ट्विंकल को बताया। यहीं से चीजें शुरू होती हैं। यह भी साइबर क्राइम का हिस्सा है। मुंबई पुलिस के साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम में पत्रिका का भी विमोचन हुआ था। अक्षय कुमार ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से कहा था कि हमारे महाराष्ट्र राज्य में सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए हर हफ्ते एक ‘साइबर पीरियड’ होना चाहिए, जिसमें उन्हें इस बारे में समझाया जाए। अक्षय और ट्विंकल के दो बच्चे एक बेटा और बेटी हैं। अक्षय कुमार की बेटी करीब 13 साल की हैं। एक्टर अक्सर मीडिया की नजरों से अपनी बेटी को सुरक्षित रखते हैं। हालांकि, वे कभी-कभार सोशल मीडिया पर बेटी के साथ फोटोज भी शेयर करते हैं, लेकिन ज्यादातर तस्वीरों में बेटी का चेहरा छुपा होता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Delhi IRS Officer Daughter Murder Case

Delhi IRS Officer Daughter Murder Case

नई दिल्ली48 मिनट पहले कॉपी लिंक वारदात के बाद घर से बाहर जाता हुआ आरोपी राहुल मीणा। दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में बुधवार सुबह आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया फिर मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के वक्त वो घर में अकेली थी। माता-पिता जिम गए थे। पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय घरेलू सहायक राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है। उसे 6 हफ्ते पहले पैसों के लेनदेन के मामले में काम से निकाल दिया गया था। डुप्लीकेट चाबी से घर में दाखिल हुआ था पुलिस ने बताया- राहुल घरवालों की दिनचर्या से अच्छी तरह वाकिफ था। उसे पता था कि पीड़िता के माता-पिता सुबह जिम जाते हैं। ये भी जानता था कि नौकरों के लिए घर के बाहर किस जगह डुप्लीकेट चाबी छिपाकर रखी जाती थी। इसी चाबी से वह घर में दाखिल हुआ था। घर में दाखिल होते समय आरोपी राहुल मीणा। ऑनलाइन गेम में कर्जे में डूब गया था जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस विजय कुमार ने बताया- जांच में पता चला है कि आरोपी ऑनलाइल गेमिंग का आदी था। गेम में काफी पैसे हार चुका था और आसपास के अन्य घरेलू नौकरों से भी पैसे उधार ले रखे थे। नौकरों के मांगने पर वह पैसे नहीं लौटा रहा था। यह बात IRS अफसर तक पहुंची तो उन्होंने उसे नौकरी से निकाल दिया था। दो लाख कैश और गहने लेकर भागा था आरोपी राहुल सुबह 6.30 बजे घर में दाखिल हुआ। 40-45 मिनट अंदर रहा, करीब 7.15 बजे घर से बाहर आया। वह घर में आते-जाते सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। IRS अफसर ने पुलिस को बताया था कि घर से करीब 2 लाख रुपए कैश और गहने भी चोरी हुए हैं। पुलिस ने लूट का यह माल भी जब्त कर लिया है। जांच करती हुई पुलिस की टीमें। क्राइम के बाद कपड़े बदलकर भागा था पुलिस अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने घर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे। फुटेंज में देखा कि मीणा घर में दाखिल होते समय काले रंग की पैंट और पीली शर्ट पहने था। वारदात के बाद उसने कपड़े बदले और सफेद पैंट और उसी पीली शर्ट में कंधे पर बैग लटकाए बाहर जाते दिखाई दिया था। पीड़िता के कमरे के एंट्री गेट पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। इनके लाइव फुटेज पीड़िता और उसके पिता दोनों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध थे। राहुलको 6 हफ्ते पहले पैसों के लेनदेन के मामले में काम से निकाल दिया गया था। मर्डर से 8 घंटे पहले अलवर में दुष्कर्म किया था अलवर पुलिस ने दिल्ली की हुई वारदात के बाद आरोपी राहुल का रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि उसने 21 अप्रैल की रात करीब 11 बजे राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में बताया कि राहुल मीणा उसके पति को अपनी बाइक पर बैठाकर किसी शादी समारोह में लेकर गया था। पति वहीं रुक गया। इस दौरान आरोपी वापस उसके घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पति लौटा तो पत्नी ने उसके साथ जाकर रिपोर्ट लिखवाई। होनहार और विनम्र स्वभाव की थी पीड़िता:विधायक ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा रॉय ने बताया कि पीड़िता एक होनहार लड़की थी। मैं उसे कई सालों से व्यक्तिगत रूप से जानती हूं और उसे ईमानदार, अनुशासित और असाधारण प्रतिभा वाली लड़की के रूप में बड़ा होते देखा है। शिखा रॉय ने आगे बताया कि वह पढ़ाई में बहुत होशियार थी। IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूरी लगन से UPSC की तैयारी कर रही थी। वह अच्छी डांसर भी थी और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी शामिल होती थी। वह स्वभाव से बहुत विनम्र थी और अपने आसपास के लोगों से जुड़ी रहती थी। ————————- क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… लेडीज संगीत में डांस करने पर महिला की हत्या: पड़ोसियों के घर देखकर भड़का जेठ, दरात से मुंह-छाती और हाथ काटे हरियाणा के रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। महिला पड़ोसियों के यहां लेडीज संगीत पर गई थी। वहां उसे डांस करता देख जेठ भड़क गया। जैसे ही वह घर आई तो उसने दरात से हमला किया। उसने सिर, मुंह, छाती, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Delhi IRS Officer Daughter Murder

Delhi IRS Officer Daughter Murder

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक पुलिस के अनुसार, 22 साल की पीड़ित घटना के समय घर में अकेली थी। दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक सीनियर IRS अफसर के घर में उनकी 22 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार ने घर के एक पुराने नौकर पर शक जताया है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले काम से निकाला गया था। संदिग्ध आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यौन उत्पीड़न की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें IRS अफसर के घर पर मौजूद हैं। परिजनों को घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती अधिकारियों के अनुसार, युवती घटना के समय घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग कहां थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक, युवती को उसके परिजनों ने घर के अंदर संदिग्ध हालत में पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। आगे की जांच जारी है। IRS अफसर के घर बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद हैं। घटना को लेकर अभी और जानकारी नहीं आई है। 2 दिन पहले कार पार्किंग को लेकर बिजनेसमैन की हत्या हुई थी दिल्ली में दो दिन पहले सोमवार को कार पार्किंग विवाद में 34 साल के कपड़ा व्यापारी पंकज नैयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी गौरव शर्मा (42) का सौतेला बेटा भी शामिल है। गौरव और मृतक दोनों के बीच प्रीत विहार इलाके में अपने घर के बाहर टोयोटा फॉर्च्यूनर और BMW कार पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में एक तरफ पंकज और उनके भाई पारस नैयर और दूसरी तरफ गौरव, उसके साथी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, गौरव शर्मा ने फायरिंग की। उसे घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह उसके सहयोगियों सुनील शर्मा (41) और उसके सौतेले बेटे सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया। ————————— क्राइम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… लेडीज संगीत में डांस करने पर महिला की हत्या: पड़ोसियों के घर देखकर भड़का जेठ, दरात से मुंह-छाती और हाथ काटे हरियाणा के रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। महिला पड़ोसियों के यहां लेडीज संगीत पर गई थी। वहां उसे डांस करता देख जेठ भड़क गया। जैसे ही वह घर आई तो उसने दरात से हमला किया। उसने सिर, मुंह, छाती, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Delhi IRS Officer Daughter Murder

Delhi IRS Officer Daughter Murder

नई दिल्ली18 मिनट पहले कॉपी लिंक पुलिस के अनुसार, 22 साल की पीड़ित घटना के समय घर में अकेली थी। दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक सीनियर IRS अफसर के घर में उनकी 22 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार ने घर के एक पुराने नौकर पर शक जताया है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले काम से निकाला गया था। संदिग्ध आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यौन उत्पीड़न की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें IRS अफसर के घर पर मौजूद हैं। परिजनों को घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती अधिकारियों के अनुसार, युवती घटना के समय घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग कहां थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक, युवती को उसके परिजनों ने घर के अंदर संदिग्ध हालत में पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। आगे की जांच जारी है। IRS अफसर के घर बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद हैं। घटना को लेकर अभी और जानकारी नहीं आई है। 2 दिन पहले कार पार्किंग को लेकर बिजनेसमैन की हत्या हुई थी दिल्ली में दो दिन पहले सोमवार को कार पार्किंग विवाद में 34 साल के कपड़ा व्यापारी पंकज नैयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी गौरव शर्मा (42) का सौतेला बेटा भी शामिल है। गौरव और मृतक दोनों के बीच प्रीत विहार इलाके में अपने घर के बाहर टोयोटा फॉर्च्यूनर और BMW कार पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में एक तरफ पंकज और उनके भाई पारस नैयर और दूसरी तरफ गौरव, उसके साथी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, गौरव शर्मा ने फायरिंग की। उसे घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह उसके सहयोगियों सुनील शर्मा (41) और उसके सौतेले बेटे सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया। ————————— क्राइम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… लेडीज संगीत में डांस करने पर महिला की हत्या: पड़ोसियों के घर देखकर भड़का जेठ, दरात से मुंह-छाती और हाथ काटे हरियाणा के रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। महिला पड़ोसियों के यहां लेडीज संगीत पर गई थी। वहां उसे डांस करता देख जेठ भड़क गया। जैसे ही वह घर आई तो उसने दरात से हमला किया। उसने सिर, मुंह, छाती, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Rakesh Bedi Refused Aditya Dhar Film; Daughter Convinced

Rakesh Bedi Refused Aditya Dhar Film; Daughter Convinced

58 मिनट पहले कॉपी लिंक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सफलता से सीनियर एक्टर राकेश बेदी ‘जमील जमाली’ के नाम से फेमस हो गए हैं। उनका डायलॉग ‘बच्चा है तू मेरा’, उनके किरदार पर बने मीम्स और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लेकिन हाल ही में राकेश बेदी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे शुरुआत में डायरेक्टर आदित्य धर के साथ काम ही नहीं करना चाहते थे। नए डायरेक्टर के साथ काम करने में थी हिचक राकेश बेदी ने फराह खान को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जब आदित्य धर ने उन्हें 2019 में फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए अप्रोच किया था, तो उन्होंने पहले मना कर दिया था। उस वक्त आदित्य एक नए डायरेक्टर थे और राकेश बेदी को लगा कि फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा है। फिल्म में सर्बिया का केवल एक ही सीन था, जिसकी वजह से वे हिचक रहे थे और उन्होंने आदित्य को काम के लिए इनकार कर दिया था। फिल्म उरी में राकेश बेदी ने RAW एजेंट का रोल निभाया था। बेटी रितिका ने पिता को काम के लिए मनाया राकेश ने बताया कि उनकी बेटी रितिका और पत्नी ने उन्हें आदित्य धर के साथ काम करने के लिए मनाया। रितिका का तर्क था कि आदित्य एक होनहार डायरेक्टर हैं और सीनियर एक्टर्स को नए टैलेंट को सपोर्ट करना चाहिए। बेटी की जिद के आगे राकेश बेदी फिल्म करने के लिए राजी हो गए। बाद में खुद आदित्य धर ने भी उनसे मिलकर कहा था कि सर, आपको यह फिल्म करनी ही होगी। आज राकेश बेदी अपनी उस पसंद पर गर्व महसूस करते हैं। बेटी ने गिफ्ट में मांगी रेंज रोवर कार इंटरव्यू के दौरान रितिका ने मजाक में कहा कि उनकी सही सलाह की वजह से ही पापा को आज इतना बड़ा स्टारडम मिला है, इसलिए उन्हें भी रिवॉर्ड मिलना चाहिए। रितिका ने हंसते हुए कहा कि उन्हें पापा से गिफ्ट में जल्द ही रेंज रोवर कार मिलने वाली है। हालांकि, राकेश बेदी और उनकी पत्नी ने तुरंत इसे मजाक बताते हुए कहा कि रितिका बचपन से ही ऐसी बातें करने में माहिर है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

अशोकनगर में एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी:साड़ी से फंदा बनाकर एक साथ आत्महत्या की, दोनों की एक दो साल की बेटी

अशोकनगर में एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी:साड़ी से फंदा बनाकर एक साथ आत्महत्या की, दोनों की एक दो साल की बेटी

अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील में गुरुवार सुबह पति-पत्नी के शव फंदे पर लटके मिले। 25 साल के युवक और उसकी पत्नी एक ही फंदे पर साड़ी के फंदे से लटके मिले। दोनों की दो साल की एक बेटी भी है। मृतकों की पहचान भूपेंद्र आदिवासी (25) पुत्र लल्लूराम आदिवासी और उनकी पत्नी मिश्री बाई आदिवासी (लगभग 22-23 वर्ष) के रूप में हुई है। वे इमलीपुरा गांव, थाना कदवाया के रहने वाले थे। दंपती ने अपने घर में एक ही साड़ी से फंदा बनाकर एक साथ आत्महत्या की। युवक की मां ने आवाज लगाई तब देखा घटना का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ जब भूपेंद्र की मां ने घर का दरवाजा बंद देखा और आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजनों ने दरवाजा जोर से धकाया और अंदर जाकर देखा तो दोनों पति-पत्नी फंदे पर लटके हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार, दंपती मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। भूपेंद्र शराब का आदी था और नशे में कभी-कभी विवाद करता था, जबकि उनकी पत्नी मिश्री बाई शांत स्वभाव की थी। ग्रामीणों ने कहा कि शायद आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कदवाया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शवों को ईसागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। दंपती की दो साल की बेटी अनाथ हो गई है। फिलहाल परिजन उसकी देखभाल कर रहे हैं।

Varun Dhawan Daughter Disease; Hip Dysplasia Symptoms

Varun Dhawan Daughter Disease; Hip Dysplasia Symptoms

Hindi News Lifestyle Varun Dhawan Daughter Disease; Hip Dysplasia Symptoms | DDH Diagnosis Process 35 मिनट पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी लारा को डेढ़ साल की उम्र में DDH डायग्नोज हुआ था। DDH यानी ‘डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ हिप।’ यह कंडीशन हिप जॉइंट के पूरी तरह विकसित न हो पाने से बनती है। वरुण ने बताया कि अर्ली डायग्नोसिस से उनकी बेटी की रिकवरी में मदद मिली। इस कंडीशन का जितनी जल्दी पता चल जाए, इलाज उतना ही आसान होता है। इसके लिए अवेयरनेस जरूरी है। इसलिए ‘फिजिकल हेल्थ’ में आज DDH कंडीशन की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? किन बच्चों में DDH का रिस्क ज्यादा होता है? इससे बचाव के उपाय क्या हैं? सवाल- वरुण धवन की बेटी को हुई बीमारी DDH क्या है? जवाब- इसकी डिटेल नीचे पॉइंटर्स में देखिए– DDH एक जन्मजात कंडीशन है। यह हिप जॉइंट ठीक से विकसित न होने पर बनती है। इस वजह से जांघ की हड्डी का बॉल, हिप सॉकेट में सही से फिट नहीं हो पाता है। इसके कारण हिप जॉइंट ढीला, अस्थिर (अनस्टेबल) या डिसलोकेट हो सकता है। सवाल- DDH कितनी कॉमन बीमारी है? यह बच्चों को ही क्यों होती है? जवाब- ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ के मुताबिक, भारत में यह कंडीशन हर 1000 में 2-3 बच्चों को होती है। यह सामान्य बीमारी है, लेकिन इसका पता अक्सर देर से चलता है। यह जन्म से पहले के डेवलपमेंट से जुड़ी कंडीशन है। इसलिए बच्चों को होती है। सवाल- DDH का पता कैसे चलता है? जवाब- डॉक्टर इसके लिए मुख्य रूप से दो टेस्ट करते हैं, जिनसे हिप जॉइंट के ढीलेपन या डिसलोकेशन का पता चलता है- ऑर्टोलनी (Ortolani)- इसमें डॉक्टर बच्चे के हिप को प्रेस करके चेक करते हैं कि ये अनस्टेबल तो नहीं है। बारलो (Barlow)- इसमें बच्चे के हिप को अंदर की ओर दबाकर देखते हैं कि जॉइंट अपनी जगह से खिसक तो नहीं रहा है। अगर डॉक्टर को DDH के लक्षण दिखते हैं तो इमेजिंग टेस्ट भी कराते हैं। शिशुओं के मामले में अल्ट्रासाउंड कराते हैं, क्योंकि उनकी हड्डियां पूरी तरह विकसित नहीं हुई होती हैं। 6 महीने के बाद बच्चे का एक्स-रे भी किया जा सकता है। सवाल- छोटे बच्चों में DDH के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? जवाब- कूल्हे का जोड़ सही से विकसित नहीं होने के कारण एक पैर दूसरे से छोटा दिख सकता है। जांघ या हिप के स्किन फोल्ड्स असमान होते हैं। बच्चे को पैर फैलाने में परेशानी होती है। चलने पर लंगड़ाहट दिख सकती है। सभी लक्षण ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या DDH जन्म से ही होता है या बाद में भी डेवलप हो सकता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- जन्म के समय मौजूद हो सकता है, पर ऐसा हमेशा नहीं होता है। कुछ मामलों में कूल्हे का जोड़ जन्म के बाद धीरे-धीरे असामान्य तरीके से विकसित हो सकता है। इसलिए इसे डेवलपमेंटल कंडीशन कहा जाता है यानी शारीरिक विकास के साथ बदलने वाली कंडीशन। इसलिए शुरुआती महीनों में स्क्रीनिंग बहुत जरूरी होती है। समय पर डायग्नोसिस से इलाज सरल और सफल होता है। सवाल- अगर DDH का समय पर इलाज न हो तो क्या हो सकता है? जवाब- अगर DDH का सही समय पर इलाज न हो तो– कूल्हे का जोड़ स्थायी रूप से डिसलोकेट हो सकता है। चलने में लंगड़ाहट हो सकती है। व्यक्ति परमानेंट लंगड़ा हो सकता है। खड़े होने और चलने में बैलेंस बिगड़ सकता है। कूल्हे में दर्द और जकड़न बढ़ सकती है। सभी रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- किन बच्चों में DDH का जोखिम ज्यादा होता है? जवाब- कुछ बच्चों को DDH का रिस्क ज्यादा होता है, खासतौर पर जिनका जन्म ब्रीच पोजिशन (उल्टी पोजिशन) में होता है। डिटेल नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- DDH का इलाज क्या है? क्या यह पूरी तरह ठीक हो सकता है? जवाब- इसके लिए डॉक्टर्स ये ट्रीटमेंट देते हैं- शुरुआती स्टेज में पैवलिक हार्नेस (खास तरह का बेल्ट/सपोर्ट) से कूल्हे को सही पोजिशन में रखा जाता है। 6 महीने के बाद ब्रेस या कास्टिंग (हिप्स सही पोजिशन में रखने के लिए सपोर्ट डिवाइस) की जरूरत पड़ सकती है। गंभीर मामलों में सर्जरी की जाती है। जल्दी इलाज मिलने से पूरी तरह ठीक होने की संभावना होती है। देर से डायग्नोसिस होने पर इलाज थोड़ा मुश्किल हो सकता है। सवाल- DDH का शुरुआती इलाज इतना जरूरी क्यों है? जवाब- शुरुआती महीनों में हिप आसानी से सही पोजिशन में लाया जा सकता है, क्योंकि इस उम्र में हड्डियां डेवलपिंग स्टेज में होती हैं। समय से इलाज मिलने पर- सर्जरी की नौबत नहीं आती है। बच्चे का विकास सामान्य रहता है। वह आराम से चल-फिर सकता है। दर्द व लंगड़ाहट जैसे कॉम्प्लिकेशन रोके जा सकते हैं। भविष्य में जॉइंट डैमेज का रिस्क कम होता है। देर होने पर जॉइंट सख्त और अस्थिर हो जाता है तो इलाज में मुश्किल होती है। सवाल- क्या बड़े बच्चों या एडल्ट्स में भी यह समस्या हो सकती है? जवाब- हां, DDH की समस्या बड़े बच्चों या एडल्ट्स में भी दिख सकती है। यह आमतौर पर बचपन में अनडायग्नोज्ड रह जाने पर बाद में सामने आती है। इसके कारण कम उम्र में ही ऑस्टियोआर्थराइटिस (जोड़ों की बीमारी) हो सकता है। सवाल- पेरेंट्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि बच्चों को DDH से बचाया जा सके? जवाब- बच्चे की टांगों को कसकर सीधा बांधने से बचें यानी सेफ स्वैडलिंग करें। ‘न्यू बॉर्न चेकअप’ नियमित रूप से कराएं। बच्चे के पैरों की मूवमेंट पर ध्यान दें। किसी भी असामान्यता पर तुरंत डॉक्टर से मिलें। बेबी कैरिअर्स में हिप-फ्रेंडली पोजिशन रखें (M-शेप में)। अगर फैमिली हिस्ट्री हो तो एक्स्ट्रा स्क्रीनिंग करवाएं। अवेयरनेस और समय पर स्क्रीनिंग सबसे जरूरी है। ……………… ये खबर भी पढ़िए फिजिकल हेल्थ- कोलेस्ट्रॉल पर 8 साल बाद आई नई गाइडलाइन: LDL 100 से नीचे रखें, 20 साल की उम्र से कराएं टेस्ट, जानें जरूरी बातें अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) और अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी (ACC) ने कोलेस्ट्रॉल पर नई गाइडलाइन जारी की है। यह अपडेट इसलिए अहम है, क्योंकि इसने कोलेस्ट्रॉल के पुराने पैरामीटर्स को पूरी तरह बदल दिया है।

Randeep Hooda Shares Daughter Nyomica First Photo With Wife Lin Lashram

Randeep Hooda Shares Daughter Nyomica First Photo With Wife Lin Lashram

सोनीपत8 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्टर रणदीप ने पहली बार अपनी पत्नी लिन लैशराम और नवजात बेटी की एक साथ वाली तस्वीर साझा कर फैंस को इस खुशी में शामिल किया है। हरियाणा के रोहतक के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा एक बार फिर चर्चा में हैं। रणदीप एक महीने पहले ही पिता बने हैं। उनकी एक्ट्रेस पत्नी लिन लैशराम ने एक बेटी को जन्म दिया है। दोनों अपनी इस खुशी को अब बड़े ही भावुक और खास अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा किया है। हुड्‌डा ने पहली बार पत्नी लिन लैशराम और नवजात बेटी की तस्वीर साझा कर फैंस को इस खुशी में शामिल किया है। रणदीप हुड्डा ने बेटी के नाम जिक्र करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा- A new center to our world – NYOMICA HOODA – Divine Grace, Freedom and limitless like the sky” यानि “हमारी दुनिया का एक नया केंद्र- न्योमिका हुड्डा- ईश्वरीय कृपा, आजादी और आसमान की तरह असीम। इस पोस्ट को उनकी मां आशा हुड्डा ने लाइक के साथ हार्ट इमोजी लगाया है। 50 हजार से ज्यादा लोग इस पोस्ट को लाइक भी कर चुके है। सभी ने हुड्‌डा दंपती को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी। यह शादी रिवाजों के कारण भी काफी सुर्खियों में रही थी। 10 मार्च 2026 को बेटी जन्म हुआ। रणदीप हुड्डा ने अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। जिस पर उनकी मां आशा हुड्‌डा ने हार्ट इमोजी दी। पिता बनने की खुशी की पहले दी थी जानकारी रणदीप हुड्डा ने 10 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें जमकर बधाइयां दी थीं। यह उनके जीवन का बेहद खास और भावुक पल था, जिसे उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ साझा किया था। महीने बाद बेटी की पहली झलक साझा बेटी के जन्म के ठीक एक महीने बाद, 10 अप्रैल को रणदीप हुड्डा ने अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर में मां और बेटी के बीच का प्यार साफ झलक रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। 10 मार्च,2026 को रणदीप हुड्‌डा ने बेटी के हाथ की तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। बेटी का नाम रखा ‘न्योमिका हुड्डा’, अर्थ भी बताया इस खास पोस्ट के जरिए रणदीप हुड्डा ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘न्योमिका हुड्डा’ रखा है, जो बेहद यूनिक और खूबसूरत नाम माना जा रहा है। पोस्ट के साथ उन्होंने एक ऑडियो भी अटैच किया है, जिससे यह पल और भी खास बन गया। न्योमिका का अर्थ बताते हुए लिखा- ईश्वरीय कृपा, आजादी और आसमान की तरह असीम। सोशल मीडिया पर मिल रही ढेरों शुभकामनाएं जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, फैंस और सेलेब्रिटीज ने कमेंट्स के जरिए रणदीप हुड्डा और उनके परिवार को बधाई देना शुरू कर दिया। हर कोई इस नन्ही परी के लिए दुआएं कर रहा है और अभिनेता के इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहा है। एक्टर रणदीप हुड्‌डा के बारे में जानिए…. पिता सर्जन, मां सामाजिक कार्यकर्ता: रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में एक हरियाणवी जाट परिवार में हुआ। उनके पिता डॉ. रणबीर सिंह हुड्डा एक मेडिकल सर्जन हैं, और माता आशा हुड्डा सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनका बचपन अपनी दादी के साथ बीता है, क्योंकि उनके माता-पिता काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे। उनकी बड़ी बहन अंजलि हुड्डा सांगवान डॉक्टर हैं। छोटे भाई संदीप हुड्डा सिंगापुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। तैराकी, घुड़सवारी में मेडल जीत चुके: रणदीप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स (MNSS) से पूरी की। यहां उन्होंने तैराकी और घुड़सवारी में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते। स्कूल में उन्होंने थिएटर में भी रुचि दिखाई और कई नाटकों में भाग लिया, जिनमें से एक का निर्देशन भी किया। बाद में उनका तबादला दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में हो गया। ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी ड्राइवर बने: 1995 में हुड्डा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चले गए, जहां उन्होंने मार्केटिंग में ग्रेजुएशन और व्यवसाय प्रबंधन एवं मानव संसाधन प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। वहां रहते हुए उन्होंने चीनी रेस्टोरेंट, कार वॉश, वेटर और टैक्सी ड्राइवर जैसे काम किए। 2000 में भारत लौटने के बाद उन्होंने एक एयरलाइन के मार्केटिंग विभाग में काम किया, और साथ ही दिल्ली में मॉडलिंग और थिएटर में भी हाथ आजमाया। 2023 में मणिपुर की एक्ट्रेस से शादी की: ‘टू टीच हिज ओन’ नाटक की रिहर्सल के दौरान निर्देशक मीरा नायर की नजर उन पर पड़ी और उन्हें फिल्म में काम का प्रस्ताव मिला। रणदीप हुड्डा ने नवंबर 2023 में मणिपुरी एक्ट्रेस और मॉडल लिन लैशराम से शादी की। मां ने पोस्ट किया-हमारे घर आई नन्हीं राजकुमारीः रणदीप हुड़्डा की माता आशा हुड्डा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा- भगवान की कृपा से हमारे घर एक नन्हीं राजकुमारी का आगमन हुआ है और आज हम दादा-दादी बन गए हैं। भगवान उसे जीवन में सुख, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दें। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

बेटी के साथ दुबई में फंसीं लारा दत्ता भारत लौटीं:बोलीं- वीडियो इसलिए पोस्ट किया, क्योंकि वह मेरा आखिरी मैसेज हो सकता था

बेटी के साथ दुबई में फंसीं लारा दत्ता भारत लौटीं:बोलीं- वीडियो इसलिए पोस्ट किया, क्योंकि वह मेरा आखिरी मैसेज हो सकता था

मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव के बीच दुबई में फंसीं एक्ट्रेस लारा दत्ता और उनकी 14 साल की बेटी सुरक्षित मुंबई लौट आई हैं। लारा ने बताया कि दुबई के जेबेल अली पोर्ट के पास बमबारी के कारण स्थिति चिंताजनक थी। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो इसलिए पोस्ट किया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह उनका आखिरी मैसेज भी हो सकता था। बता दें कि लारा दत्ता ने 4 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट कर दुबई में अपनी बेटी सायरा के साथ फंसे होने का अनुभव शेयर किया था। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में लारा दत्ता ने हाल ही में बताया कि उनका घर जेबेल अली पोर्ट से लगभग 10 किलोमीटर दूर है, जहां लगातार बमबारी हो रही थी। उन्होंने कहा कि परिवार के पास लौटने के लिए उन्होंने जोखिम उठाने का फैसला किया। लारा ने बताया कि वे दो घंटे की यात्रा करके फुजैराह पहुंचीं। इससे एक दिन पहले ही फुजैराह पोर्ट और ऑयल रिफाइनरी पर भी हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि यह सफर काफी डराने वाला था। एयरपोर्ट पर भी सुनाई दे रहे थे धमाके: लारा लारा दत्ता ने बताया कि एयरपोर्ट पर भी धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं और सभी को उम्मीद थी कि कोई हमला न हो। उन्होंने एयरलाइंस की भी सराहना की और कहा कि इस अनुभव का असर उनकी बेटी पर पड़ सकता है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि दूसरी तरफ क्या हो रहा है, क्योंकि उस समय हालात बहुत अनिश्चित थे। उन्होंने कहा कि यूएई में लोगों ने पहले कभी ऐसा माहौल नहीं देखा था। वहीं इंस्टाग्राम पर वहां के हालात बताते हुए वीडियो पोस्ट करने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने वह वीडियो इसलिए पोस्ट किया, क्योंकि मेरे मन में एक प्रतिशत यह भी ख्याल आया कि शायद यह मेरा आखिरी संदेश हो सकता है।” लारा ने बताया कि मजाक में उन्होंने फिल्म वेलकम टू द जंगल में अपने को-स्टार अक्षय कुमार से कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा था, जैसे वह फिल्म एयरलिफ्ट 2 का हिस्सा हों। लारा दत्ता पिछले तीन साल से दुबई में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी वहां एक फेमस टेनिस कोच के साथ ट्रेनिंग कर रही है। उस समय उनके पति महेश भूपति काम के सिलसिले में लंदन में थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो लारा दत्ता जल्द ही अहमद खान की फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

मां ने सुनाई बेटी की दर्दनाक दास्तां, फट जाएगा आपका कलेजा, प्रेमी ने पार कर दी दरिंदगी की सारी हदें | gurugram 19 year tripura girl live in partner tortured crossed all limits mother shared daughter painful story haryana police

authorimg

Last Updated:February 22, 2026, 15:28 IST गुरुग्राम में त्रिपुरा की एक 19 साल की युवती के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. शिवम नाम का आरोपी शख्स ने युवती पर सैनिटाइजर छिड़ककर उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी और इसका वीडियो भी बनाया. पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़िता की मां ने ऐसे-ऐसे आरोप लगाए हैं, जिससे आपका कलेजा फट जाएगा. गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी शख्स की तलाश शुरू कर दी है. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में त्रिपुरा की लड़की जिंदगी की जंग लड़ रही है. गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. 19 साल की एक लड़की के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने न केवल विश्वासघात किया, बल्कि उसे ऐसी क्रूर यातनाएं दीं जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. आरोपी शख्स ने अपनी पार्टनर के शरीर पर सैनिटाइजर डालकर उसे आग के हवाले कर दिया. गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी की पहचान शिवम के रूप में हुई है. पीड़िता त्रिपुरा की रहने वाली है, जिसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक युवती काफी गंभीर रूप से झुलस गई है और उसका इलाज जारी है. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में त्रिपुरा की लड़की जिंदगी की जंग लड़ रही है. इधर मां का रो-रो कर बुरा हाल है. पीड़िता की मां ने मीडिया के सामने अपनी बेटी की आपबीती सुनाई. मां के मुताबिक, आरोपी ने न केवल उसकी बेटी का रेप किया, बल्कि तीन दिनों तक उसे बंधक बनाकर ऐसी हैवानियत की जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा फट जाए. पीड़िता की मां ने बताया कि 16 फरवरी की रात 10 बजे उनकी बेटी का फोन आया था. फोन पर वह बुरी तरह रो रही थी और उसने कहा, ‘मां, मेरे पास समय नहीं है, वह मुझे मार डालेगा. शिवम नाम का लड़का पिछले 3 दिनों से मुझे प्रताड़ित कर रहा है. उसने मुझे पीटा है, जलाया है और आज वह मेरी जान ले लेगा.’ #WATCH | Delhi: On the Tripura girl assaulted in Gurugram, mother of the victim, says, “On 16th February at 10 PM, my daughter called me and said- “I don’t have time, I will be killed… A man named Shivam has been assaulting me for the last 3 days. He hit me and also burnt me,… https://t.co/3jLxPqkhXZ pic.twitter.com/cytvR0wHDR