विनेश फोगाट की ट्रायल प्रक्रिया आज:दिल्ली के स्टेडियम पहुंचीं; मैट से VIDEO आई सामने, छावनी में तब्दील किया क्षेत्र

देश की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट आज शनिवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए आयोजित हो रहे महत्वपूर्ण सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लेने स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। यह बड़ा घटनाक्रम सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को दी गई उस ऐतिहासिक राहत के बाद सामने आया है, जिसमें शीर्ष अदालत ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की तमाम आपत्तियों को दरकिनार करते हुए विनेश को इस चयन प्रक्रिया में उतरने की विशेष अनुमति दी थी। स्टेडियम पहुंचीं विनेश, चेहरे पर दिखा पूरा फोकस आयोजन स्थल यानी इंदिरा गांधी स्टेडियम से विनेश फोगाट की जो तस्वीरें और विजुअल्स सामने आ रहे हैं, उनमें वे मैट पर उतरने से पहले अपने कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ रणनीति बनाती और वॉर्म-अप करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर इस बड़े मुकाबले को लेकर बेहद गंभीरता और पूरा फोकस साफ नजर आ रहा है। कुश्ती महासंघ के साथ चल रहे हालिया विवादों और इस हाई-प्रोफाइल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे स्टेडियम और ट्रायल एरिया के आसपास दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि बिना किसी बाधा के पारदर्शी तरीके से ट्रायल्स संपन्न कराए जा सकें। सुप्रीम कोर्ट का संदेश- कंट्री फर्स्ट’, विनेश के करियर के लिए आज का दिन बेहद निर्णायक शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट की खेल उपलब्धियों और देश के प्रति उनके योगदान का सम्मान करते हुए उन्हें ट्रायल्स में शामिल होने की इजाजत दी थी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस दौरान ‘कंट्री फर्स्ट’ (देश सबसे पहले) का एक कड़ा और स्पष्ट संदेश भी दिया था। अदालत ने कहा था कि विनेश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है, इसलिए उन्हें यह मौका मिलना चाहिए, लेकिन हमेशा देश का हित सर्वोपरि होना चाहिए। आज होने वाले ये ट्रायल्स विनेश के करियर के लिए बेहद निर्णायक साबित होंगे, क्योंकि यहाँ जीत दर्ज करते ही वे आगामी एशियन गेम्स 2026 में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर लेंगी। हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई थी चिंता विनेश फोगाट को इस चयन प्रक्रिया में शामिल होने की विशेष छूट देने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने खेल महासंघों के तकनीकी और आंतरिक चयन मामलों में अदालतों के बढ़ते दखल पर गहरी चिंता भी जताई थी। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट लहजे में कहा था कि खेल के मामले किसी मेडिकल कॉलेज के एडमिशन की तरह नहीं हैं, बल्कि ये राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाएं हैं, जिनमें महासंघों की चयन प्रक्रिया का एक तय शेड्यूल होता है। कोर्ट ने यह टिप्पणी इसलिए की ताकि भविष्य में अदालती फैसलों की वजह से खेल के तय नियम और चयन प्रक्रियाएं बाधित न हों, लेकिन विनेश की साख और देश के लिए उनके पदकों को देखते हुए उन्हें इस बार ट्रायल्स में उतरने की अनुमति प्रदान की गई।
Rajasthan Royals Likely, KKR & Delhi Eye Other Results; Punjabs Hopes Alive

Hindi News Sports Cricket IPL 2026 Playoffs: Rajasthan Royals Likely, KKR & Delhi Eye Other Results; Punjabs Hopes Alive स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के लीग स्टेज में सिर्फ 2 मैच बाकी हैं, लेकिन अभी तक प्लेऑफ की 4 टीमें तय नहीं हुई हैं। शनिवार को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखीं। टीम 14 मैचों में 15 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, पंजाब की जीत से दिल्ली प्लेऑफ से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई। उससे पहले लखनऊ, चेन्नई और मुंबई बाहर हो चुके हैं। रविवार को राजस्थान रॉयल्स का आखिरी लीग मैच मुंबई इंडियंस से है। टीम जीत के साथ सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं चौथे स्थान के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की नजर अपनी जीत के साथ बाकी मुकाबलों पर भी रहेगी। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण पंजाब टॉप-4 में पहुंची पंजाब किंग्स लखनऊ को 7 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ गई है और 15 पॉइंट्स हो गए हैं। हालांकि टीम की प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता के नतीजों पर निर्भर रहेंगी। अगर राजस्थान रविवार को मुंबई को हरा देती है, तो पंजाब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। राजस्थान के पास सीधा मौका पंजाब की जीत से राजस्थान एक स्थान नीचे खिसककर 14 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम अगर मुंबई इंडियंस को हराती है तो सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। हार की स्थिति में टीम बाहर हो जाएगी। कोलकाता की उम्मीदें जिंदा कोलकाता के 13 पॉइंट्स हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। टीम को दिल्ली के खिलाफ बड़ी जीत के साथ राजस्थान की हार की भी दुआ करनी होगी। मुंबई अगर राजस्थान को हरा देती है, तो कोलकाता के पास भी मौका रहेगा। कोलकाता को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 200 रन बनाने पर 77 रन से जीत दर्ज करनी होगी। वहीं 180 रन का टारगेट मिलने पर करीब 12 ओवर में मैच खत्म करना होगा। अगर कोलकाता ऐसा नहीं कर पाती और राजस्थान हार जाता है, तो पंजाब प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। दिल्ली भी प्लेऑफ से बाहर पंजाब की जीत के बाद दिल्ली टूर्नामेंट से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई। दिल्ली 12 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। मुंबई, चेन्नई और लखनऊ प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। चेन्नई सातवें, मुंबई नौवें और लखनऊ आखिरी पायदान पर हैं। बेंगलुरु और गुजरात क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु और गुजरात के 18-18 पॉइंट्स हैं। बेहतर नेट रनरेट के आधार पर बेंगलुरु पहले और गुजरात दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमें 26 मई को क्वालिफायर-1 में भिड़ेंगी। हैदराबाद ने भी लीग स्टेज 18 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर खत्म किया। टीम अब एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। क्वालिफायर का प्रोसेस नीचे पढ़िए… क्वालिफायर-1 पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच खेला जाता है। हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलता है, जबकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाती है। एलिमिनेटर तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच खेला जाता है। इसकी विजेता टीम का मुकाबला क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम से क्वालिफायर-2 में होता है। हारने वाली टीम बाहर हो जाती है। क्वालिफायर-2 जीतने वाली टीम फाइनल में क्वालिफायर-1 की विजेता टीम से खेलती है। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… सुदर्शन ऑरेंज कैप होल्डर गुजरात के साई सुदर्शन 638 रन के साथ ऑरेंज कैप होल्डर बने हुए हैं। उनके बाद गुजरात के ही कप्तान शुभमन गिल 616 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बेंगलुरु के खिलाफ 51 रन की पारी खेलने वाले हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 606 रन के साथ तीसरे पायदान पर आ गए हैं। पर्पल कैप में भुवनेश्वर टॉप पर बरकरार हैदराबाद-बेंगलुरु मैच के बाद पर्पल कैप में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पहले स्थान पर है। गुजरात कागिसो रबाडा (24 विकेट) दूसरे और चेन्नई के अंशुल कम्बोज (21 विकेट) के साथ तीसरे स्थान पर है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
JNU Faculty Recruitment 2026 | Delhi Professor Jobs

17 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी JNU में फैकल्टी के 100 पदों पर निकली भर्ती, एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन शुरू होने की। साथ में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 22 पदों पर निकाली भर्ती की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. JNU में फैकल्टी के 100 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 2 लाख से ज्यादा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.jnu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : प्रोफेसर : संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री। कम से कम 10 रिसर्च पेपर प्रकाशित होना चाहिए। कुल रिसर्च स्कोर 120 होना चाहिए। विश्वविद्यालय या कॉलेज में कम से कम 10 साल टीचिंग या रिसर्च का अनुभव। पीएचडी छात्रों को गाइड करने का अनुभव भी जरूरी है। एसोसिएट प्रोफेसर : कम से कम 55% अंकों के साथ पीएचडी और मास्टर डिग्री। 8 साल का टीचिंग या रिसर्च एक्सपीरियंस। कम से कम 7 रिसर्च पेपर पब्लिश होना चाहिए। कुल रिसर्च स्कोर 75 होना जरूरी। असिस्टेंट प्रोफेसर : संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री। इसके साथ NET, SLET/SET परीक्षा पास होना जरूरी है या पीएचडी डिग्री होनी चाहिए (कुछ मामलों में छूट भी मिलती है)। सिलेक्शन प्रोसेस : योग्यता इंटरव्यू के बेसिस पर सैलरी : प्रोफेसर : .1,44,200/-2,18,200 रुपए प्रतिमाह एसोसिएट प्रोफेसर : 1,31,400/-2,17,100 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट प्रोफेसर : 57,700/-1,82,400 रुपए प्रतिमाह फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 2000 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला : नि:शुल्क ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट jnu.ac.in/career पर जाएं। होमपेज पर जेएनयू जॉब्स 2023 लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें। आगे की जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, 379 वैकेंसी भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज यानी 20 मई 2026 से कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच : 60% अंकों के साथ एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री। फ्लाइंग ब्रांच : 50% अंकों के साथ 12वीं पास (मैथमेटिक्स और फिजिक्स) या 60% अंकों के साथ तीन वर्षीय ग्रेजुएशन की डिग्री या 60% अंकों के साथ बीई, बीटेक की डिग्री एज लिमिट : आयु की गणना 01 जुलाई, 2027 के आधार पर की जाएगी। ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल, नॉन-टेक्निकल ब्रांच : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 26 साल फीस : जो उम्मीदवार एनसीसी स्पेशल एंट्री और गेट परीक्षा के जरिये आवेदन कर रहे हैं, उनसे फीस नहीं ली जाएगी। अन्य : 550 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम एसएसबी इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : रैंक पे स्केल फ्लाइंग ऑफिसर 56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह फ्लाइट लेफ्टिनेंट 6,13,00-1,93,900 रुपए प्रतिमाह विंग कमांडर 1,21,200 – 2,12400 रुपए प्रतिमाह ग्रुप कैप्टन 1,30,600-2, 15,900 रुपए प्रतिमाह एयर कमोडोर 1,39,600-2,17,600 रुपए प्रतिमाह एयर वाइस मार्शल . 1,44,200-2,18,200 रुपए प्रतिमाह एयर मार्शल HAG स्केल 1, 82, 200-2,24,100 रुपए प्रतिमाह HAG + स्केल 2,05,400 – 2,24,400 रुपए प्रतिमाह VACS/एयरफोर्स कैडर/ एयर मार्शल (NFSG) 2,25,000 रुपए प्रतिमाह CAS 2,50,000 रुपए प्रतिमाह स्क्वाड्रन लीडर 6,94,00 – 2,07,200 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : एग्जाम का नाम निगेटिव मार्किंग सब्जेक्ट मार्क्स टाइम लिमिट AFCAT 2 Exam 2026 1 अंक काटा जाएगा। जनरल अवेयरनेस वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश न्यूमेरिकल एबिलिटी रीजनिंग एवं मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट अधिकतम अंक : 300 ड्यूरेशन : 2 घंटे सिलेबस : इंग्लिश : comprehension cloze test synonyms and antonyms idioms and phrases Error spotting जनरल नॉलेज : इंडियन हिस्ट्री पॉलिटी इकोनॉमिक्स जियोग्राफी फिजिक्स केमेस्ट्री बायोलॉजी करेंट अफेयर्स रीजनिंग : सीरिज वेन डायग्राम सिलॉजिस्म ब्लड रिलेशन नॉन वर्बल क्वेश्चन वर्बल रीजनिंग मिलिट्री एप्टीट्यूड क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड : नंबर सिस्टम एचसीएफ एलसीएम टाइम डिस्टेंस एंड स्पीड टाइम एंड वर्क रेशो एंड प्रपॉर्शन पर्सेंटेज एवरेज सिंपल इनटरेस्ट एंड कंपाउंड इनटरेस्ट पाइप्स एंड सिस्टर्न ऐसे करें आवेदन : AFCAT की वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं। होम पेज पर दिख रहे IAF AFCAT 2 2024 लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म में मांगी गई जानकारियां भरें। सभी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. बिहार में ASI की निकली भर्ती, फीस 100 रुपए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 22 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या जनरल 8 आर्थिक रूप से कमजोर 2 एससी 3 एसटी 1 अत्यंत पिछड़ा वर्ग 4 पिछड़ा वर्ग 3 पिछड़ वर्ग की महिलाएं 1 कुल पदों की संख्या 22 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है। शारीरिक योग्यता : हाइट : सामान्य, पिछड़ा वर्ग (पुरुष) : न्यूनतम : 165 सेमी अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी (पुरुष) : 160 सेमी सभी वर्गों की महिलाएं : 155 सेमी सीना (केवल पुरुष): सामान्य, बीसी, ईबीसी : 81-86 सेमी एससी, एसटी : 79-84 सेमी वजन: सभी वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम एज लिमिट : सामान्य (पुरुष) : 21 – 37 साल सामान्य (महिला) : 21 – 40 साल पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) : 21 – 40 साल अनुसूचित जाति/जनजाति (पुरुष व महिला) : 21 – 42 साल सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट सैलरी : लेवल – 5 के अनुसार फीस : सभी के लिए 100 रुपए क्वालिफाइंग मार्क्स : सामान्य : न्यूनतम 50% अंक एससी, एसटी : 45% अंक एग्जाम पैटर्न : प्रीलिम्स एग्जाम : मार्क्स : 100 अंक ड्यूरेशन : 2 घंटे क्वेश्चन टाइप : ऑब्जेक्टिव सब्जेक्ट : जनरल नॉलेज, टेक्निकल सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर : जनरल नॉलेज : 40 टेक्निकल सब्जेक्ट : 60 मेन्स एग्जाम : पेपर नंबर : 2 पहला
Delhi Hotel Man Murdered | Thailand Flight Missing

करनाल के अस्पताल में विलाप करती मानव की पत्नी और बेटा। इनसेट में मानव की फाइल फोटो। करनाल के बसताड़ा के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव की पहचान होने के बाद मर्डर मिस्ट्री और उलझ गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मूलरूप से होशियारपुर निवासी मानव को 15 मई की रात दिल्ली से थाईलैंड की फ्लाइड में बैठना था। फ्लाइट से 4 घंटे पहले . परिवार से 15 मई की देर रात तक उसकी बात होती रही, लेकिन फिर अचानक फोन बंद हो गया। अगले दिन शव करनाल में मिला। अब पुलिस दिल्ली से लेकर करनाल तक पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। उसकी पत्नी व जुड़वा बेटे 15 मई की सुबह ही फ्लाइट से मलेशिया गए थे। परिवार एजेंट पर शक जता रहा है। मानव का आई-फोन गायब है, जिसकी आखिरी लोकेशन मध्य प्रदेश में मिली है। 16 मई को मानव का करनाल में शव मिला था। सिलसिलेवार पढ़ें…दिल्ली होटल से गायब होने से लाश मिलते तक की कहानी दिल्ली के होटल से बुलाकर ले गए, फिर नहीं लौटा युवक होशियारपुर के सांदरा गांव के मानव (33) की मां मंजू ने बताया कि 14 मई को पूरा परिवार दिल्ली पहुंचा था। मानव की पत्नी रेशमी और जुड़वां बेटे 15 मई की सुबह मलेशिया के लिए रवाना हो गए। मानव अपनी मां के साथ होटल में रुका हुआ था। उसकी 15 मई की रात करीब 11ः30 बजे की थाईलैंड के लिए फ्लाइट थी। मंजू के मुताबिक फ्लाइट से 3-4 घंटे पहले यानी करीब 8 साढ़े 8 बजे दो युवक होटल पहुंचे। इनमें एक युवक सरदार था। दोनों ने कहा कि एजेंट ने उन्हें भेजा है और कुछ दस्तावेजों पर साइन करवाने हैं। वे मानव को अपने साथ ले गए और 10-15 मिनट में वापस छोड़ने की बात कही, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। रात 1:40 बजे तक मां से बात हुई, फिर फोन बंद परिजनों के अनुसार 15 मई की रात करीब 1:40 बजे तक मानव का फोन चालू था और उसकी मां से बात भी हुई थी। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। परिवार ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 16 मई सुबह 7ः30 बजे करनाल में झाड़ियों में शव मिला। हालांकि उसकी शिनाख्त 18 मई को हुई। जिसके बाद परिवार को जानकारी दी गई। बाजू पर अंग्रेजी में ‘गोल्डी’, ‘लक्की’ और ‘आदी’ लिखा हुआ था। हाथ में कड़ा पहना हुआ था। इन पहचान चिन्हों के आधार पर पुलिस ने शव की फोटो अलग-अलग थानों और अन्य राज्यों में भेजी थी। जिससे शिनाख्त में मदद मिली। मानव के बारे में बताती उसकी मां मंजू बाला। शव के साथ नहीं मिला फोन और पर्स, लूट की आशंका भी मंजू का कहना है कि मानव की जेब में सिर्फ तीन हजार रुपए नकद मिले। उसके पास मलेशिया का ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे। उसके पास आईफोन भी था, लेकिन शव मिलने के बाद इनमें से कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ। ऐसे में लूट की आशंका भी जताई जा रही है। मलेशिया में हुई थी शादी, जुड़वा बच्चों का पिता था मानव मानव की पत्नी रेशमी मूल रूप से मलेशिया की रहने वाली है। मानव करीब 10 साल पहले मलेशिया गया था और एक साल बाद उसने रेशमी से शादी कर ली थी। शादी के बाद उनके जुड़वां बेटे हुए। जिनकी उम्र करीब साढ़े छह साल है। पति-पत्नी मलेशिया में ड्राइविंग करते थे। मानव ट्रक चलाता था। जनवरी में मानव परिवार के साथ होशियारपुर आया था। अब उसे लौटना था। करनाल में अस्पताल के बाहर विलाप करता मानव का बेटा। पुलिस की जांच में अभी ये सवाल फ्लाइट का अलग-अलग रूट क्यों मानव की मलेशियन मूल की पत्नी और बच्चों के टिकट सीधे मलेशिया के लिए थे, जबकि मानव का टिकट वाया थाईलैंड था। पुलिस जांच कर रही है कि क्या मानव को थाईलैंड में कोई काम था? क्या थाईलैंड जाने की योजना के पीछे कोई और कारण तो नहीं था? क्या इस पूरे मामले में किसी एजेंट की भूमिका है? एजेंट और संदिग्ध युवकों की तलाश मामले के जांच अधिकारी लछमन ने बताया कि पोस्टमॉर्ट के बाद 19 मई की शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया। चूंकि युवक को दिल्ली से ले जाया गया था, इसलिए आगे की जांच दिल्ली पुलिस करेगी। पुलिस अब होटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि दोनों संदिग्ध युवकों की पहचान हो सके। साथ ही उस एजेंट तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, जिसने मानव का वीजा लगवाया था। यह भी जांच का विषय है कि क्या वाकई एजेंट ने ही युवकों को भेजा था या फिर कोई और साजिश थी। क्या युवकों का जानता था मानव मानव की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या वह उन दोनों युवकों को जानता था, जो उसे होटल से लेकर गए? अगर उन्हें एजेंट ने भेजा था तो उसने एजेंट से पुष्टि क्यों नहीं की? क्या यह किसी प्रकार की रंजिश का मामला है या फिर लेन-देन का विवाद? परिजनों के अनुसार उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में पुलिस अब हर एंगल से जांच कर रही है। पत्नी से आखिरी बातचीत अहम कड़ी रेशमी ने बताया कि 15 मई की सुबह मानव ने उन्हें (पत्नी व बेटों) एयरपोर्ट पर छोड़ा। उसके बाद होटल लौटा। रेशमी के अनुसार 15 मई की रात 11:50 बजे तक उसकी मानव से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। बाद में सास से पता चला कि मानव लापता है। यह सुनकर वह 18 मई की रात बच्चों के साथ वापस भारत आ गई। मां मंजू ने बताया कि मानव के गायब आई-फोन की आखिरी लोकेशन 18 मई को मध्य प्रदेश की मिली है। ————————————- ये खबर भी पढ़ें :- होशियारपुर के युवक की सिर में गोली मारकर हत्या:दिल्ली से किडनैप किया, करनाल में झाड़ियों में फेंकी लाश; पत्नी-बच्चों को एयरपोर्ट छोड़ा था होशियारपुर के युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे दिल्ली से किडनैप किया गया था। हत्या के बाद उसकी लाश करनाल में झाड़ियों फेंक दी। पहले उसकी पहचान नहीं हो
Delhi Petrol Rs 98.64, Diesel Rs 91.58; Fuel Prices Surge Again

नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। एक हफ्ते से भी कम समय में ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले पिछले शुक्रवार को ही कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम शहर नए दाम (रुपए/लीटर) पुराने दाम (रुपए/लीटर) अंतर (बढ़ोतरी) दिल्ली 98.64 97.77 87 पैसे मुंबई 107.59 106.68 91 पैसे कोलकाता 109.70 108.74 96 पैसे चेन्नई 104.49 103.67 82 पैसे बड़े शहरों में डीजल के दाम शहर नए दाम (रुपए/लीटर) पुराने दाम (रुपए/लीटर) अंतर (बढ़ोतरी) दिल्ली 91.58 90.67 91 पैसे मुंबई 94.08 93.14 94 पैसे कोलकाता 96.07 95.13 94 पैसे चेन्नई 96.11 95.25 86 पैसे अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं… डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब और किचन पर पड़ता है। इसे ऐसे समझिए: मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे। खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी। बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी? इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं। पड़ोसी देशों में बढ़े दाम, भारत में अब हुआ इजाफा सरकार अब तक यह तर्क देती रही थी कि पश्चिम एशिया युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उछाल आया है। इसके चलते पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 15% से 20% तक बढ़ गईं, लेकिन भारतीय उपभोक्ताओं पर इसका बोझ नहीं डाला गया। 2024 से दाम नहीं बदले थे, चुनाव से पहले कटौती हुई थी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मार्च 2024 से स्थिर बनी हुई थीं। लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले सरकार ने कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती कर जनता को राहत दी थी। हालांकि, तकनीकी रूप से भारत में ईंधन की कीमतें विनियमित हैं और कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड की 15 दिनों की औसत कीमत के आधार पर हर दिन रेट बदल सकती हैं, लेकिन राजनीतिक संवेदनशीलता के कारण इन्हें लंबे समय तक नहीं बदला गया। तेल कंपनियों को हर महीने 30 हजार करोड़ का घाटा हो रहा था सरकार के मुताबिक, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण घाटे में चल रही थीं । पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा के अनुसार कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की बिक्री पर हर महीने करीब ₹30,000 करोड़ का नुकसान हो रहा है । पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई थी इससे पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखने के लिए स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती की थी। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई थी। केंद्र सरकार की ओर से एक लीटर पेट्रोल पर कुल 21.90 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूली जाती थी। स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्टूटी घटने के बाद यह 11.90 रुपए रह गई थी। इसी तरह, एक लीटर डीजल पर कुल सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 17.8 रुपए से घटकर 7.8 रुपए पर आ गई थी। सरकार का ये फैसला पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखने के लिए था। इस निर्णय की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। पूरी खबर पढ़ें… पीएम मोदी ने कहा था- ईंधन का इस्तेमाल कम करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के सावधानीपूर्वक उपयोग का सुझाव दिया था। पीएम ने कहा था कि आज समय की मांग है कि पेट्रोल, गैस और डीजल का उपयोग बहुत संयम से किया जाए। हमें आयातित पेट्रो उत्पादों का उपयोग केवल जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए। इससे न केवल विदेशी मुद्रा बचेगी, बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव भी कम होंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Delhi Petrol Rs 98.64, Diesel Rs 91.58; Fuel Prices Surge Again

नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक देश में पेट्रोल और डीजल आज 19 मई मंगलवार से 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। एक हफ्ते से भी कम समय में ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम शहर नए दाम (रुपए/लीटर) पुराने दाम (रुपए/लीटर) अंतर (बढ़ोतरी) दिल्ली 98.64 97.77 87 पैसे मुंबई 107.59 106.68 91 पैसे कोलकाता 109.70 108.74 96 पैसे चेन्नई 104.49 103.67 82 पैसे बड़े शहरों में डीजल के दाम शहर नए दाम (रुपए/लीटर) पुराने दाम (रुपए/लीटर) अंतर (बढ़ोतरी) दिल्ली 91.58 90.67 91 पैसे मुंबई 94.08 93.14 94 पैसे कोलकाता 96.07 95.13 94 पैसे चेन्नई 96.11 95.25 86 पैसे अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं… मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे। खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी। बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी? इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं। बेस प्राइस से चार गुना तक बढ़ जाती है कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति के आधार पर देश में ईंधन के दाम तय किए जाते हैं। सरकारी तेल कंपनियां ‘डेली प्राइस रिवीजन’ यानी डायनेमिक प्राइसिंग सिस्टम के तहत हर दिन सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट करती हैं। उपभोक्ता तक पहुंचने से पहले तेल की कीमतों में कई तरह के टैक्स और खर्च जुड़ते हैं, जिसे हम आसान भाषा में समझ सकते हैं: 1. कच्चे तेल की कीमत (बेस प्राइस): भारत अपनी जरूरत का करीब 90% क्रूड विदेशों से आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से खरीदे गए बैरल के हिसाब से प्रति लीटर तेल की कीमत तय होती है। 2. रिफाइनिंग और कंपनियों का चार्ज: कच्चे तेल को देश की रिफाइनरियों में साफ करके पेट्रोल-डीजल बनाया जाता है। इसमें रिफाइनिंग लागत और कंपनियों का मार्जिन शामिल होता है। 3. केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी: रिफाइनरी से निकलने के बाद केंद्र सरकार इस पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) और रोड सेस लगाती है। यह देश भर में सभी राज्यों के लिए समान होती है। 4. डीलर कमीशन: तेल कंपनियां जिस रेट पर पेट्रोल पंप मालिकों (डीलर्स) को ईंधन बेचती हैं, उसमें डीलर्स का अपना निश्चित कमीशन जोड़ा जाता है, जो पेट्रोल और डीजल के लिए अलग-अलग होता है। 5. राज्य सरकार का वैट (VAT): सबसे आखिर में राज्य सरकारें अपने हिसाब से वैट या लोकल सेल्स टैक्स लगाती हैं। चूंकि हर राज्य की वैट दरें अलग होती हैं, इसीलिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतें भी अलग-अलग हो जाती हैं। पड़ोसी देशों में बढ़े दाम, भारत में अब हुआ इजाफा सरकार अब तक यह तर्क देती रही थी कि पश्चिम एशिया युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उछाल आया है। इसके चलते पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 15% से 20% तक बढ़ गईं, लेकिन भारतीय उपभोक्ताओं पर इसका बोझ नहीं डाला गया। 2024 से दाम नहीं बदले थे, चुनाव से पहले कटौती हुई थी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मार्च 2024 से स्थिर बनी हुई थीं। लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले सरकार ने कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती कर जनता को राहत दी थी। हालांकि, तकनीकी रूप से भारत में ईंधन की कीमतें विनियमित हैं और कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड की 15 दिनों की औसत कीमत के आधार पर हर दिन रेट बदल सकती हैं, लेकिन राजनीतिक संवेदनशीलता के कारण इन्हें लंबे समय तक नहीं बदला गया। तेल कंपनियों को हर महीने 30 हजार करोड़ का घाटा हो रहा था सरकार के मुताबिक, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण घाटे में चल रही थीं । पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा के अनुसार कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की बिक्री पर हर महीने करीब ₹30,000 करोड़ का नुकसान हो रहा है । पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई थी इससे पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखने के लिए स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती की थी। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई थी। केंद्र सरकार की ओर से एक लीटर पेट्रोल पर कुल 21.90 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूली जाती थी। स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्टूटी घटने के बाद यह 11.90 रुपए रह गई थी। इसी तरह, एक लीटर डीजल पर कुल सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 17.8 रुपए से घटकर 7.8 रुपए पर आ गई थी। सरकार का ये फैसला पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखने के लिए था। इस निर्णय की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। पूरी खबर पढ़ें… पीएम मोदी ने कहा था- ईंधन का इस्तेमाल कम करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के सावधानीपूर्वक उपयोग का सुझाव दिया था। पीएम ने कहा था कि आज समय की मांग है कि पेट्रोल, गैस और डीजल का उपयोग बहुत संयम से किया जाए। हमें आयातित पेट्रो उत्पादों का उपयोग केवल जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए। इससे न केवल विदेशी मुद्रा बचेगी, बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव भी कम होंगे। दैनिक भास्कर
power outage in indigo flight 6e 657 passengers suffocated at vadodara airport

Hindi News National Power Outage In Indigo Flight 6e 657 Passengers Suffocated At Vadodara Airport वडोदरा5 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E657 वडोदरा से दिल्ली रवाना होने की तैयारी में थी । गुजरात के वडोदरा में रविवार रात इंडिगो की फ्लाइट (6E 657) में बिजली गुल हो गई। विमान का ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) अचानक बंद हो जाने से ये हालात बने। इसके चलते पैसेंजर्स को अंधेरे और भारी उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। एक पैसेंजर ने अपने मोबाइल में ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब वायरल हो रहा है। 25 मिनट बाद लाइट बिजली सप्लाई हुई शुरू रविवार रात को इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E657 वडोदरा से दिल्ली रवाना होने की तैयारी में थी। इसी बीच 8:50 बचे अचानक फ्लाइट की बिजली गुल हो गई। करीब 25 मिनट बाद बिजली की सप्लाई दोबारा शुरू हो सकी। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि प्लेन का जीपीयू (ग्राउंड पावर यूनिट) में तकनीकी समस्या आ गई थी। इससे ये हालात बने। प्लेन के अंदर की 3 तस्वीरें… एयरपोर्ट पर जीपीयू का काम क्या है? जब कोई विमान रनवे या टर्मिनल पर खड़ा होता है, तो उसके मुख्य इंजन बंद कर दिए जाते हैं। इंजन बंद होने पर भी ग्राउंड पावर यूनिट (जीपीयू) प्लेन के अंदर महत्वपूर्ण प्रणालियों, जैसे कॉकपिट इंस्ट्रूमेंट्स (डिस्प्ले और नेविगेशन), केबिन लाइटिंग, एयर कंडीशनिंग (तापमान बनाए रखने के लिए) और इंजन को दोबारा चालू करने के लिए आवश्यक बिजली प्रदान करता है। —————– प्लेन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… दिल्ली-टेकऑफ के दौरान स्विस प्लेन का इंजन फेल, आग लगी:6 घायल, 4 नवजात समेत 232 लोग सवार थे दिल्ली एयरपोर्ट में टेकऑफ के दौरान स्विस प्लेन का इंजन फेल हो गया। स्विस एयरलाइंस की LX147 फ्लाइट शनिवार देर रात 1:08 बजे टेकऑफ करने वाली थी। तभी उसका एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। पायलट ने तुरंत विमान रोक दिया। पूरी खबर पढ़ें.. एअर इंडिया फ्लाइट में घंटों बिना AC के बैठे यात्री:दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा; इंदौर के लिए 3 घंटे डिले के बाद भरी उड़ान दिल्ली से इंदौर आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2515 को तकनीकी खराबी के चलते रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा। रनवे पर खड़ी फ्लाइट के अंदर एयर कंडीशनिंग (AC) बंद कर दी गई। भीषण गर्मी और बंद केबिन में घंटों फंसे रहने से यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
nia submit 7500 pages chargesheet in delhi red fort blast case

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में 10 नवंबर 2025 की शाम लाल किले के पास हुए था ब्लास्ट। देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने वाले कार बम धमाके मामले में NIA ने 7500 पन्नों की चार्जशीट पेश कर दी है। दिल्ली की पटियाला हाउस स्थित NIA स्पेशल कोर्ट में दाखिल इस चार्जशीट में 10 आरोपियों को नामजद किया गया है। 10 नवंबर, 2025 की शाम लाल किले के पास हुए इस धमाके में 11 लोगों की मौत, जबकि कई घायल हुए थे। NIA की जांच में पता चला है कि सभी आरोपी आतंकी संगठन सार गजवत-उल-हिंद और अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े थे। गिरफ्तार किए गए 8 आतंकियों में 5 पेशे से डॉक्टर हैं। चार्जशीट में मुख्य आरोपी पुलवामा निवासी डॉ. उमर उन नबी का भी नाम है, जिसकी मौत हो चुकी है। वह हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुका था। धमाके में इस्तेमाल TATP विस्फोटक आरोपियों ने खुद तैयार किया था NIA की जांच में सामने आया कि कुछ आरोपी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित मेडिकल प्रोफेशनल थे। 2022 में श्रीनगर में हुई एक गुप्त बैठक में उन्होंने “AGuH Interim” नाम से संगठन को फिर सक्रिय किया और “Operation Heavenly Hind” शुरू किया था। आरोपियों ने नए सदस्यों की भर्ती और बड़े पैमाने पर विस्फोटक तैयार किया था। एजेंसी ने बताया कि धमाके में इस्तेमाल TATP विस्फोटक आरोपियों ने खुद तैयार किया था। इसके लिए केमिकल और उपकरण ऑनलाइन व ऑफलाइन जुटाए गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी AK-47, Krinkov राइफल और अन्य हथियार जुटाने के साथ-साथ ड्रोन और रॉकेट ऑपरेटेड IED पर भी प्रयोग कर रहे थे। IA ने अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 10 नवंबर 2025 की शाम दहल उठी थी दिल्ली दिल्ली के ऐतिहासिक रेड फोर्ट इलाके में 10 नवंबर 2025 की शाम अचानक एक जोरदार धमाका हुआ था। धमाका इतना भीषण था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए थे। कई दुकानों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचाथा। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। शुरुआती जांच में ही जांच एजेंसियों को शक हो गया था कि यह कोई साधारण ब्लास्ट नहीं, बल्कि हाई-इंटेंसिटी VBIED हमला था। घटना के बाद पूरे दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। देश की कई सुरक्षा एजेंसियों और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची थी।बाद में इस केस की गंभीरता को देखते हुए जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई थी। बीच सड़क पर चलती कार में हुआ था धमाका। पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर बात करते थे दिल्ली में 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से जुड़े व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल के आतंकी डॉक्टरों ने घोस्ट सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था। इसके जरिए वे पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ कोऑर्डिनेट करते थे। PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने रविवार को दावा किया कि आतंकी सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए डुअल-फोन प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे थे। हर आरोपी के पास दो से तीन मोबाइल थे। शक से बचने के लिए इनके नाम पर रजिस्टर्ड एक क्लीन फोन होता था। दूसरा टेरर फोन था जिसके जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर बात करते थे। डिवाइस में फिजिकल सिम के बिना मैसेजिंग ऐप्स चलाने की सुविधा का फायदा उठाकर ही ये लोग डॉक्टरों को यूट्यूब के जरिए IED बनाना सिखाते और हमले का निर्देश दे रहे थे। धमाका इतना भीषण था कि आसपास की गाड़ियों के भी परखच्चे उड़ गए थे। JeM ने बनाया महिला आतंकियों का संगठन रिपोर्ट के मुताबिक जैश प्रमुख मसूद अजहर ने अक्टूबर 2025 को महिला आतंकियों की एक अलग विंग बनाई थी। इसका नाम जमात-उल-मुमिनात है। यह विंग आतंकी गतिविधियों को सपोर्ट करने के लिए बनाई गई है। हालांकि ये विंग UN की लिस्ट में यह शामिल नहीं है। रिपोर्ट में सदस्य देशों के अलग-अलग आकलन का भी जिक्र है। कुछ देशों ने माना कि JeM आतंकी संगठन अभी भी टेररिस्ट एक्टिविटी को बढ़ावा दे रहा है। वहीं कुछ देशों ने इसे निष्क्रिय बताया है। NIA को भी जैश से जुड़े होने के लिंक मिले थे दिल्ली ब्लास्ट के बाद NIA ने जांच शुरू की थी। एजेंसी को भी जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद से जुड़े होने के लिंक मिले थे। इस मामले में अब तक 9 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इनमें तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। ये नेटवर्क को मदद करते थे। दिल्ली ब्लास्ट केस के चार आरोपियों को NIA ने पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। ———————— दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट से जुड़ा ये एक्सप्लेनर भी पढ़ें… एक पोस्टर से हुआ डॉक्टर्स के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा:एक महीने में 7 ठिकानों से आतंकी पकड़े गए, फिर दिल्ली में कैसे हुई चूक पिछले 30 दिनों में भारत की एजेंसियों ने आतंकी मॉड्यूल पर 7 बड़े वार किए। कोई इंजीनियर था, कोई मौलवी, तो कोई डॉक्टर। जम्मू-कश्मीर के एक पोस्टर से शुरू हुई यह कहानी फरीदाबाद के क्लिनिक तक पहुंची। करीब 2900 किलो विस्फोटक भी जब्त किया गया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
nia submit 7500 pages chargesheet in delhi red fort blast case

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में 10 नवंबर 2025 की शाम लाल किले के पास हुए था ब्लास्ट। देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने वाले कार बम धमाके मामले में NIA ने 7500 पन्नों की चार्जशीट पेश कर दी है। दिल्ली की पटियाला हाउस स्थित NIA स्पेशल कोर्ट में दाखिल इस चार्जशीट में 10 आरोपियों को नामजद किया गया है। 10 नवंबर, 2025 की शाम लाल किले के पास हुए इस धमाके में 11 लोगों की मौत, जबकि कई घायल हुए थे। NIA की जांच में पता चला है कि सभी आरोपी आतंकी संगठन सार गजवत-उल-हिंद और अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े थे। गिरफ्तार किए गए 8 आतंकियों में 5 पेशे से डॉक्टर हैं। चार्जशीट में मुख्य आरोपी पुलवामा निवासी डॉ. उमर उन नबी का भी नाम है, जिसकी मौत हो चुकी है। वह हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुका था। धमाके में इस्तेमाल TATP विस्फोटक आरोपियों ने खुद तैयार किया था NIA की जांच में सामने आया कि कुछ आरोपी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित मेडिकल प्रोफेशनल थे। 2022 में श्रीनगर में हुई एक गुप्त बैठक में उन्होंने “AGuH Interim” नाम से संगठन को फिर सक्रिय किया और “Operation Heavenly Hind” शुरू किया था। आरोपियों ने नए सदस्यों की भर्ती और बड़े पैमाने पर विस्फोटक तैयार किया था। एजेंसी ने बताया कि धमाके में इस्तेमाल TATP विस्फोटक आरोपियों ने खुद तैयार किया था। इसके लिए केमिकल और उपकरण ऑनलाइन व ऑफलाइन जुटाए गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी AK-47, Krinkov राइफल और अन्य हथियार जुटाने के साथ-साथ ड्रोन और रॉकेट ऑपरेटेड IED पर भी प्रयोग कर रहे थे। IA ने अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 10 नवंबर 2025 की शाम दहल उठी थी दिल्ली दिल्ली के ऐतिहासिक रेड फोर्ट इलाके में 10 नवंबर 2025 की शाम अचानक एक जोरदार धमाका हुआ था। धमाका इतना भीषण था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए थे। कई दुकानों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचाथा। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। शुरुआती जांच में ही जांच एजेंसियों को शक हो गया था कि यह कोई साधारण ब्लास्ट नहीं, बल्कि हाई-इंटेंसिटी VBIED हमला था। घटना के बाद पूरे दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। देश की कई सुरक्षा एजेंसियों और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची थी।बाद में इस केस की गंभीरता को देखते हुए जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई थी। बीच सड़क पर चलती कार में हुआ था धमाका। पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर बात करते थे दिल्ली में 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से जुड़े व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल के आतंकी डॉक्टरों ने घोस्ट सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था। इसके जरिए वे पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ कोऑर्डिनेट करते थे। PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने रविवार को दावा किया कि आतंकी सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए डुअल-फोन प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे थे। हर आरोपी के पास दो से तीन मोबाइल थे। शक से बचने के लिए इनके नाम पर रजिस्टर्ड एक क्लीन फोन होता था। दूसरा टेरर फोन था जिसके जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर बात करते थे। डिवाइस में फिजिकल सिम के बिना मैसेजिंग ऐप्स चलाने की सुविधा का फायदा उठाकर ही ये लोग डॉक्टरों को यूट्यूब के जरिए IED बनाना सिखाते और हमले का निर्देश दे रहे थे। धमाका इतना भीषण था कि आसपास की गाड़ियों के भी परखच्चे उड़ गए थे। JeM ने बनाया महिला आतंकियों का संगठन रिपोर्ट के मुताबिक जैश प्रमुख मसूद अजहर ने अक्टूबर 2025 को महिला आतंकियों की एक अलग विंग बनाई थी। इसका नाम जमात-उल-मुमिनात है। यह विंग आतंकी गतिविधियों को सपोर्ट करने के लिए बनाई गई है। हालांकि ये विंग UN की लिस्ट में यह शामिल नहीं है। रिपोर्ट में सदस्य देशों के अलग-अलग आकलन का भी जिक्र है। कुछ देशों ने माना कि JeM आतंकी संगठन अभी भी टेररिस्ट एक्टिविटी को बढ़ावा दे रहा है। वहीं कुछ देशों ने इसे निष्क्रिय बताया है। NIA को भी जैश से जुड़े होने के लिंक मिले थे दिल्ली ब्लास्ट के बाद NIA ने जांच शुरू की थी। एजेंसी को भी जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद से जुड़े होने के लिंक मिले थे। इस मामले में अब तक 9 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इनमें तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। ये नेटवर्क को मदद करते थे। दिल्ली ब्लास्ट केस के चार आरोपियों को NIA ने पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। ———————— दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट से जुड़ा ये एक्सप्लेनर भी पढ़ें… एक पोस्टर से हुआ डॉक्टर्स के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा:एक महीने में 7 ठिकानों से आतंकी पकड़े गए, फिर दिल्ली में कैसे हुई चूक पिछले 30 दिनों में भारत की एजेंसियों ने आतंकी मॉड्यूल पर 7 बड़े वार किए। कोई इंजीनियर था, कोई मौलवी, तो कोई डॉक्टर। जम्मू-कश्मीर के एक पोस्टर से शुरू हुई यह कहानी फरीदाबाद के क्लिनिक तक पहुंची। करीब 2900 किलो विस्फोटक भी जब्त किया गया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Delhi Bus Gang Rape | Bihar Woman Brutally Assaulted for 2 Hours; Driver-Conductor Arrested

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड हुआ है, जहां एक चलती स्लीपर बस में महिला से दो घंटे दरिंदगी हुई। फिर सड़क पर फेंक कर भाग गए। जिस प्राइवेट बस में वारदात हुई वो बिहार की है। जो दिल्ली से बिहार के रूट पर चलती है। . पीड़ित महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी तब पुलिस ने मामले में एक्शन लिया और घटना से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए कैसे हुई पूरी वारदात… चलती बस में महिला को खींचा 11 मई की रात को महिला रोज़ की तरह काम करके अपने घर लौट रही थी, तभी सरस्वती विहार के बस स्टॉप पर एक स्लीपर बस आकर रुकी। बताया जाता है कि महिला ने बस के दरवाजे पर खड़े एक व्यक्ति से समय पूछा, उसने समय बताने की बजाए महिला को जबरन अंदर खींच लिया। जिसके बाद आरोपी फिर बस को नांगलोई की ओर ले गए, जहां कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ। चलती बस में दो लोगों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिस चलती बस में महिला से गैंगरेप हुआ वो बिहार की है। बस का ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता को रानी बाग इलाके से बस में जबरन बैठाया गया था। फिर आरोपी उसे नांगलोई के इलाके में ले गए और वहां जाकर उसके साथ रेप किया। घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने रानी बाग पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ गैंगरेप की ये वारदात 2 दिन पहले हुई है। पीड़िता महिला शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद FIR दर्ज की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और उसके बाद फौरन एक्शन लेते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त किया है। दिल्ली पुलिस ने रानी बाग पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया है। बस जब्त कर ली गई है। गोपालगंज RTO में रजिस्टर्ड है बस वारदात में इस्तेमाल बस का नंबर BR-28P 3949 है, जो बिहार के गोपालगंज RTO में रजिस्टर्ड है। और रॉयल ट्रैवल्स एंड कारगो कंपनी द्वारा संचालित की जाती है। यह बस दिल्ली-बिहार रूट पर चलती है। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बस के ड्राइवर (उमेश) और हेल्पर (रामेंद्र) को गिरफ्तार कर लिया है। 14 साल बाद फिर निर्भया जैैसा कांड यह घटना 2012 के दिल्ली बस गैंगरेप मामले की याद दिलाती है, जिसमें 23 साल की पैरामेडिक छात्रा, जिसे बाद में निर्भया के नाम से जाना गया, के साथ 16-17 दिसंबर की रात को दक्षिण दिल्ली में चलती बस के अंदर छह लोगों ने बेरहमी से बलात्कार किया था। उसे बाद में सड़क पर फेंक दिया गया था। बाद में 29 दिसंबर को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। ———- इसे भी पढ़ेंः प्राइवेट पार्ट में खून, 3 उंगलियां काटीं; पसलियां तोड़ीं:मुजफ्फरपुर में 2 बच्चियों की रेप के बाद मर्डर की आशंका; पुलिस की थ्योरी-डूबने से मौत मुजफ्फरपुर में 11 मई को लापता बहनों की लाश बुधवार(13 मई) को ईंट भट्ठे के पास मिली थी। मौत कैसे हुई इसको लेकर अभी जांच चल रही है। लेकिन परिवार वालों का दावा है कि बच्चियों के साथ रेप करने के बाद उनकी बेरहमी से हत्या की गई है। मृतकों की उम्र 7 और 12 साल है। वहीं, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर्स के मुताबिक हत्या 11 मई को ही की गई है। पूरी खबर पढ़ें।








