Sunday, 12 Apr 2026 | 08:51 PM

Trending :

EXCLUSIVE

NASA Artemis II Furthest Reach

NASA Artemis II Furthest Reach

3 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. एअर इंडिया CEO कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दिया 7 अप्रैल को एअर इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विल्सन सितंबर में अपना पद छोड़ सकते हैं। विल्सन 2022 में एअर इंडिया के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) अपॉइंट हुए थे। विल्सन एअर इंडिया के पहले विदेशी CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। विल्सन जुलाई 2027 तक CEO के पद पर रहने वाले थे। विल्सन ने 1996 में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर सिंगापुर एयरलाइंस जॉइन की। 2006 में विल्सन कनाडा में सिंगापुर एयरलाइंस के वाइस प्रेसिडेंट बने। विल्सन ने 2008 में हांगकांग और 2008 में जापान बेस्ड एयरलाइंस के लिए काम किया। 2011 में विल्सन सिंगापुर एयरलाइंस की सब्सिडियरी स्कूट (SCOOT) के CEO बने और 2020 तक स्कूट में रहे। विल्सन के कार्यकाल में ही जून 2025 में एअर इंडिया का अहमदाबाद से लंदन जा रहा बोइंग 787-8 विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में 242 यात्रियों समेत कुल 261 लोगों की जान चली गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद प्लेन क्रैश की फाइनल जांच रिपोर्ट आने के बाद नए CEO की नियुक्ति होगी। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई 2025 को हादसे की शुरुआती रिपोर्ट जारी की थी। फाइनल रिपोर्ट जून 2026 में आ सकती है। विल्सन ने एअर इंडिया ट्रांसफॉर्मेशन प्लान विहान AI के लिए काम किया। 100 नई फ्लाइट्स को शामिल किया और विस्तारा और एयरएशिया इंडिया (अब AIX कनेक्ट) को मिलाया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. NASA के आर्टेमिस II ने इंसानी अंतरिक्ष मिशन का रिकॉर्ड तोड़ा 6 अप्रैल को नासा के आर्टेमिस II ने पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी तक यात्रा करके किसी भी इंसानी अंतरिक्ष मिशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सबसे ज्यादा दूरी तक यात्रा का रिकॉर्ड 1970 में अपोलो 13 मिशन ने बनाया था। अपोलो-13 का रिकॉर्ड पृथ्वी से 4,00,171 किमी की दूरी का था। नासा के मुताबिक, आर्टेमिस II का ओरियन स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से 40,6771 किमी दूर पहुंच गया है। चांद के पीछे उड़ान भरते समय ओरियन स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से अपनी अधिकतम दूरी पर पहुंचा है। नासा के आर्टेमिस II ने चांद की सतह के सबसे प्रमुख ‘ओरिएंटल बेसिन’ की तस्वीर ली है। ये बेसिन 3.8 अरब साल पहले उल्कापिंड के टकराने से बना था। आर्टेमिस II का रास्ता काफी हद तक 1970 के अपोलो-13 मिशन जैसा है। पूरे मिशन में चारों अंतरिक्षयात्री करीब 11.02 लाख किमी का सफर तय करेंगे। यान 11 अप्रैल को प्रशांत महासागर में गिरेगा यान। भारतीय समय के अनुसार 11 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे ओरियन पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा। 5:36 बजे यह सैन डिएगो के पास प्रशांत महासागर में ‘स्प्लैशडाउन’ करेगा। इस मिशन का मकसद स्पेसक्राफ्ट के ‘लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ की जांच करना है। इस रिसर्च में नासा अंतरिक्ष में इंसानों के रहने के लिए सुरक्षित वातावरण तलाशेगा। यान अभी चंद्रमा की सतह पर नहीं उतरेगा, लेकिन भविष्य में चंद्रमा पर इंसानों के बसने का रास्ता आसान बनाएगा। नासा इस बार चांद पर एक स्थाई बेस बनाना चाहता है, ताकि इंसान वहां रहकर काम करना सीख सके। ये भविष्य में मंगल पर जाने में मददगार होगा। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने 2 अप्रैल को ‘आर्टेमिस-2’ मिशन लॉन्च किया था। सुबह 4:05 बजे ‘स्पेस लॉन्च सिस्टम’ (SLS) ओरियन स्पेसक्राफ्ट में 4 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चांद की ओर रवाना हुआ। साल 1972 में ‘अपोलो-17’ के बाद यह पहला मौका है जब कोई इंसान पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) को पार कर चांद के करीब पहुंचा। नेशनल (NATIONAL) 3. TMC सांसद मेनका गुरुस्वामी पहली LGBTQ सांसद बनीं 6 अप्रैल को राज्यसभा में 19 नए और दोबारा चुने गए सदस्यों ने शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट और TMC सांसद मेनका गुरुस्वामी ने भी शपथ ली। मेनका भारत की पहली ओपन LGBTQ सांसद बनीं। 51 वर्षीय मेनका ने आर्टिकल 377 इंडियन पीनल कोड (IPC) के मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 2018 में LGBTQ कम्युनिटी के हक में आवाज उठाई और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद समलैंगिकता को अपराध की कैटेगरी से हटाया गया था। मेनका गुरुस्वामी ने 1997 में भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई के साथ काम किया है। 2001 में मेनका ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से BCL और हार्वर्ड लॉ स्कूल से LLM किया। 2017 से 2019 तक मेनका न्यूयॉर्क के कोलंबिया लॉ स्कूल में बीआर आंबेडकर रिसर्च स्कॉलर और लेक्चरर रहीं। मेनका ने ‘राइट टू एजुकेशन’ से जुड़े केस में भी अहम भूमिका निभाई। राइट टू एजुकेशन के तहत, प्राइवेट स्कूलों में गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया। 2019 में मेनका और उनकी पार्टनर अरुंधति काटजू को टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया था। मेनका का पोर्ट्रेट ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रोड्स हाउस के मिलनर हॉल में लगाया गया है,वो ये सम्मान पाने वाली पहली भारतीय और दुनिया की दूसरी महिला हैं। LGBTQ में लेस्बियन,गे, बाइसेक्शुअल और ट्रांसजेंडर आते हैं। एक अनुमान के मुताबिक दुनियाभर में इस कम्युनिटी के लोगों की हिस्सेदारी करीब 9% है। भारत में इस कम्युनिटी से आने वाले लोगों की संख्या 20 लाख से ज्यादा है। मेनका ने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से B.A. LLB किया। नेशनल (NATIONAL) 4. IAF चीफ अमर प्रीत सिंह USA पहुंचे 6 अप्रैल को भारतीय वायु सेना (IAF) प्रमुख अमर प्रीत सिंह भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचे। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने उनका स्वागत किया। ये यात्रा भारत और अमेरिका के बीच हाई लेवल ग्रोथ स्ट्रेटजी को लेकर की जा रही है। इससे पहले फरवरी में, अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड के कमांडर सैमुअल जे. पापारो ने साझा सुरक्षा हितों पर सहयोग बढ़ाने और सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत का दौरा किया था। ये हाल के उच्च स्तरीय सैन्य आदान-प्रदान का अनुसरण करता है, जिसमें अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड नेतृत्व की भारत यात्रा भी शामिल है। US डिफेंस पॉलिसी के सेक्रेटरी

Current Affairs Updates; Bill Gates AI Summit

Current Affairs Updates; Bill Gates AI Summit

Hindi News Career Current Affairs Updates; Bill Gates AI Summit | Bihar Naxal Free 19 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. अमित शाह 2 दिन के असम दौरे पर जाएंगे 20 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह 2 दिन के असम दौरे पर जाएंगे। गृहमंत्री अपने असम दौरे के पहले चरण में बराक घाटी के सिलचर जाएंगे। अमित शाह भारत-बांग्लादेश सीमा के पास कटिगोरा क्षेत्र के नतनपुर गांव भी जाएंगे। गृहमंत्री अवैध घुसपैठ और सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा और बाड़बंदी की समीक्षा करेंगे। गृहमंत्री सिलचर से जीवंत ग्राम कार्यक्रम के दूसरे चरण की आधिकारिक शुरुआत करेंगे। जीवंत ग्राम कार्यक्रम का उद्देश्‍य सीमावर्ती गांवों को आधुनिक सड़कों, दूरसंचार और स्‍थाई आजीविका देकर आत्‍मनिर्भर बनाना है। 21 फरवरी को गृहमंत्री CRPF की 87वीं वार्षिक स्‍थापना परेड में शामिल होंगे। अमित शाह 20 और 21 फरवरी को असम में रहेंगे। 2. शिवराज सिंह चौहान के पौधारोपण संकल्प के 5 साल पूरे 19 फरवरी को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दैनिक पौधारोपण संकल्प के पांच साल पूरे हुए। इस मौके पर नई दिल्ली के पूसा स्थित एपी शिंदे हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवराज सिंह चौहान ने 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती पर अमरकंटक में ‘रूद्राक्ष’ और ‘साल’ के पौधे लगाकर संकल्प शुरू किया था। शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि वे रोज कम से कम एक पौधा लगाएंगे जिसे उन्होंने निभाया। शिवराज सिंह चौहान द्वारा ‘पौधारोपण के 5 साल’ यात्रा पर आधारित विशेष वीडियो और कार्यक्रम की प्रस्तुत दी गई। पिछले पांच सालों में शिवराज सिंह ने लगभग 6 हजार से ज्यादा पौधे लगाए हैं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. पांच साल में दो लाख टन चावल की आपूर्ति के लिए समझौता 18 फरवरी को भारत ने वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के साथ एक MoU पर साइन किए। समझौते के तहत, फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और वर्ल्ड फूड प्रोग्राम मिलकर भुखमरी से जूझ रहे लोगों के लिए पांच साल में दो लाख टन चावल की आपूर्ति करेंगे। इस समझौते के तहत चावल की कीमत हर साल आपसी सहमति से तय होगी। 31 मार्च 2026 तक के लिए कीमत प्रति क्विंटल 2,800 रुपए तय की गई है। यह समझौता 5 साल तक के लिए वैलिड रहेगा। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम इससे पहले भी कई देशों में आपातकालीन राहत पहुंचाने के लिए काम करता रहा है। FCI और WHP के बीच नई दिल्ली में MoU साइन हुआ। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. AI समिट में शामिल नहीं हुए बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना भाषण नहीं दिया। 19 फरवरी को इसकी जानकारी गेट्स फाउंडेशन ने दी। समिट में बिल गेट्स की जगह अंकुर वोरा ने फाउंडेशन का पक्ष रखा। अंकुर वोरा गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और भारत कार्यालयों के प्रेसिडेंट हैं। बिल गेट्स के समिट से हटने से वजह अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स में उनका नाम आना है। इन फाइलों में दावा किया गया है कि एपस्टीन ने गेट्स के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स और अन्य निजी गतिविधियों में मदद की थी। 16 फरवरी को बिल गेट्स एक्सपो में शामिल होने के लिए को भारत आ चुके हैं। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. बिहार नक्सल मुक्‍त राज्‍य बना 19 फरवरी को बिहार पुलिस मुख्‍यालय ने दावा किया कि बिहार अब नक्‍सल मुक्‍त राज्‍य हो गया है। 18 फरवरी को आखिरी नक्‍सली सुरेश कोड़ा के आत्‍मसमर्पण के बाद बिहार नक्‍सल मुक्‍त राज्‍य बना। सुरेश कोड़ा ने AK-47, AK-56 और राइफल्स के साथ आत्मसमर्पण किया। डिप्‍टी इंस्‍पेक्‍टर जनरल ऑफ पुलिस, DIG मुंगेर राकेश कुमार ने राज्‍य के नक्‍सल मुक्‍त होने का ऐलान किया। राज्‍य में अब कोई हथियारबंद नक्‍सली ग्रुप एक्टिव नहीं है। 2012 तक बिहार के 23 जिले नक्‍सल प्रभावित थे। नक्सली सुरेश कोड़ा पर 3 लाख का इनाम था। आज का इतिहास 20 फरवरी : 1959 में प्रसार भारती ने दूरदर्शन की शुरुआत की। 1987 में मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश 23वें और 24वें राज्‍य बने। ——————— AI इम्‍पैक्‍ट समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को निकाला: इस्‍तीफा देकर फिर जापान की पीएम चुनी गईं ताकाइची; 19 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…