Monday, 13 Apr 2026 | 04:38 PM

Trending :

EXCLUSIVE

NASA Artemis II Furthest Reach

NASA Artemis II Furthest Reach

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. एअर इंडिया CEO कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दिया

7 अप्रैल को एअर इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, विल्सन सितंबर में अपना पद छोड़ सकते हैं।
  • विल्सन 2022 में एअर इंडिया के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) अपॉइंट हुए थे।
  • विल्सन एअर इंडिया के पहले विदेशी CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
  • विल्सन जुलाई 2027 तक CEO के पद पर रहने वाले थे।
  • विल्सन ने 1996 में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर सिंगापुर एयरलाइंस जॉइन की।
  • 2006 में विल्सन कनाडा में सिंगापुर एयरलाइंस के वाइस प्रेसिडेंट बने।
  • विल्सन ने 2008 में हांगकांग और 2008 में जापान बेस्ड एयरलाइंस के लिए काम किया।
  • 2011 में विल्सन सिंगापुर एयरलाइंस की सब्सिडियरी स्कूट (SCOOT) के CEO बने और 2020 तक स्कूट में रहे।
  • विल्सन के कार्यकाल में ही जून 2025 में एअर इंडिया का अहमदाबाद से लंदन जा रहा बोइंग 787-8 विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
  • इस दुर्घटना में 242 यात्रियों समेत कुल 261 लोगों की जान चली गई थी।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद प्लेन क्रैश की फाइनल जांच रिपोर्ट आने के बाद नए CEO की नियुक्ति होगी।
  • एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई 2025 को हादसे की शुरुआती रिपोर्ट जारी की थी। फाइनल रिपोर्ट जून 2026 में आ सकती है।
  • विल्सन ने एअर इंडिया ट्रांसफॉर्मेशन प्लान विहान AI के लिए काम किया।
  • 100 नई फ्लाइट्स को शामिल किया और विस्तारा और एयरएशिया इंडिया (अब AIX कनेक्ट) को मिलाया।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. NASA के आर्टेमिस II ने इंसानी अंतरिक्ष मिशन का रिकॉर्ड तोड़ा

6 अप्रैल को नासा के आर्टेमिस II ने पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी तक यात्रा करके किसी भी इंसानी अंतरिक्ष मिशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

  • सबसे ज्यादा दूरी तक यात्रा का रिकॉर्ड 1970 में अपोलो 13 मिशन ने बनाया था।
  • अपोलो-13 का रिकॉर्ड पृथ्वी से 4,00,171 किमी की दूरी का था।
  • नासा के मुताबिक, आर्टेमिस II का ओरियन स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से 40,6771 किमी दूर पहुंच गया है।
  • चांद के पीछे उड़ान भरते समय ओरियन स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से अपनी अधिकतम दूरी पर पहुंचा है।
  • नासा के आर्टेमिस II ने चांद की सतह के सबसे प्रमुख ‘ओरिएंटल बेसिन’ की तस्वीर ली है।
  • ये बेसिन 3.8 अरब साल पहले उल्कापिंड के टकराने से बना था।
  • आर्टेमिस II का रास्ता काफी हद तक 1970 के अपोलो-13 मिशन जैसा है।
  • पूरे मिशन में चारों अंतरिक्षयात्री करीब 11.02 लाख किमी का सफर तय करेंगे।
  • यान 11 अप्रैल को प्रशांत महासागर में गिरेगा यान। भारतीय समय के अनुसार 11 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे ओरियन पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा।
  • 5:36 बजे यह सैन डिएगो के पास प्रशांत महासागर में ‘स्प्लैशडाउन’ करेगा।
  • इस मिशन का मकसद स्पेसक्राफ्ट के ‘लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ की जांच करना है।
  • इस रिसर्च में नासा अंतरिक्ष में इंसानों के रहने के लिए सुरक्षित वातावरण तलाशेगा।
  • यान अभी चंद्रमा की सतह पर नहीं उतरेगा, लेकिन भविष्य में चंद्रमा पर इंसानों के बसने का रास्ता आसान बनाएगा।
  • नासा इस बार चांद पर एक स्थाई बेस बनाना चाहता है, ताकि इंसान वहां रहकर काम करना सीख सके। ये भविष्य में मंगल पर जाने में मददगार होगा।
  • अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने 2 अप्रैल को ‘आर्टेमिस-2’ मिशन लॉन्च किया था।
  • सुबह 4:05 बजे ‘स्पेस लॉन्च सिस्टम’ (SLS) ओरियन स्पेसक्राफ्ट में 4 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चांद की ओर रवाना हुआ।
  • साल 1972 में ‘अपोलो-17’ के बाद यह पहला मौका है जब कोई इंसान पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) को पार कर चांद के करीब पहुंचा।

नेशनल (NATIONAL)

3. TMC सांसद मेनका गुरुस्वामी पहली LGBTQ सांसद बनीं

6 अप्रैल को राज्यसभा में 19 नए और दोबारा चुने गए सदस्यों ने शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट और TMC सांसद मेनका गुरुस्वामी ने भी शपथ ली।

  • मेनका भारत की पहली ओपन LGBTQ सांसद बनीं।
  • 51 वर्षीय मेनका ने आर्टिकल 377 इंडियन पीनल कोड (IPC) के मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • 2018 में LGBTQ कम्युनिटी के हक में आवाज उठाई और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद समलैंगिकता को अपराध की कैटेगरी से हटाया गया था।
  • मेनका गुरुस्वामी ने 1997 में भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई के साथ काम किया है।
  • 2001 में मेनका ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से BCL और हार्वर्ड लॉ स्कूल से LLM किया।
  • 2017 से 2019 तक मेनका न्यूयॉर्क के कोलंबिया लॉ स्कूल में बीआर आंबेडकर रिसर्च स्कॉलर और लेक्चरर रहीं।
  • मेनका ने ‘राइट टू एजुकेशन’ से जुड़े केस में भी अहम भूमिका निभाई।
  • राइट टू एजुकेशन के तहत, प्राइवेट स्कूलों में गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया।
  • 2019 में मेनका और उनकी पार्टनर अरुंधति काटजू को टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया था।
  • मेनका का पोर्ट्रेट ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रोड्स हाउस के मिलनर हॉल में लगाया गया है,वो ये सम्मान पाने वाली पहली भारतीय और दुनिया की दूसरी महिला हैं।
  • LGBTQ में लेस्बियन,गे, बाइसेक्शुअल और ट्रांसजेंडर आते हैं। एक अनुमान के मुताबिक दुनियाभर में इस कम्युनिटी के लोगों की हिस्सेदारी करीब 9% है।
  • भारत में इस कम्युनिटी से आने वाले लोगों की संख्या 20 लाख से ज्यादा है।
मेनका ने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से B.A. LLB किया।

4. IAF चीफ अमर प्रीत सिंह USA पहुंचे

6 अप्रैल को भारतीय वायु सेना (IAF) प्रमुख अमर प्रीत सिंह भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचे।

  • अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने उनका स्वागत किया।
  • ये यात्रा भारत और अमेरिका के बीच हाई लेवल ग्रोथ स्ट्रेटजी को लेकर की जा रही है।
  • इससे पहले फरवरी में, अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड के कमांडर सैमुअल जे. पापारो ने साझा सुरक्षा हितों पर सहयोग बढ़ाने और सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत का दौरा किया था।
  • ये हाल के उच्च स्तरीय सैन्य आदान-प्रदान का अनुसरण करता है, जिसमें अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड नेतृत्व की भारत यात्रा भी शामिल है।
  • US डिफेंस पॉलिसी के सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी ने अमेरिका की नेशनल डिफेंस स्ट्रेटजी को आगे बढ़ाने और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के लिए मार्च में भारत का दौरा किया था।
  • यात्रा के दौरान भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के साथ अमेरिकी-भारत रक्षा नीति समूह ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।
  • अक्टूबर 2025 में अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साइन किए थे।
ये चर्चा अमेरिका-भारत की रक्षा साझेदारी पर आधारित है।

निधन (DEATH)

5. साउथ एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम का निधन

6 अप्रैल को साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम का निधन हो गया।

  • सुभाषिनी 36 साल की थीं और अपने चेन्नई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाई गईं।
  • सुभाषिनी ने 2012 की फिल्म ‘इनी अवान’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • सुभाषिनी तमिल टेलीविजन इंडस्ट्री में मशहूर थीं, वे हिट धारावाहिक ‘कायल’ में दीपिका की भूमिका के लिए लोकप्रिय थीं।
  • इसके अलावा, सुभाषिनी ने ‘इलम मेला इरुकुरावन पाथुप्पन’ और ‘वेब’ जैसी फिल्मों में काम किया।
श्रीलंकाई मूल की सुभाषिनी ने 2024 में बिपिन चंद्रन से शादी की थी।

आज का इतिहास

  • 1857 में पहले स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, मंगल पांडे को बैरकपुर में फांसी दी गई।
  • 1929 में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली की केंद्रीय विधानसभा में बम फेंके।
  • 1973 में चर्चित नेहरू-लियाकत समझौता हुआ।

—————————–

ये खबरें भी पढ़ें…

साइकिल पर काठमांडू से एवरेस्‍ट बेस पहुंचीं यूपी की दिव्‍या:ब्रह्मोस मिसाइल बनाने वाले साइंटिस्‍ट लियोनोव का निधन; 7 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कर्नाटक में कांग्रेस को हराने के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा- मरते दम तक याद रखूंगा

April 1, 2026/
10:24 am

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने मंगलवार को दावणगेरे दक्षिण...

अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25% जुर्माना:KKR के खिलाफ मैच में IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला

April 3, 2026/
9:57 am

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा पर IPL मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया...

RPSC SI Exam Admit Card Released

April 2, 2026/
6:58 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से SI भर्ती एग्जाम 5 एवं 6 अप्रैल को होंगे। परीक्षा के प्रवेश...

हत्या के बाद सिर काटकर सड़क के बीच में रखा:अररिया में भीड़ ने आरोपी को पीटा; गुस्साए लोगों ने आगजनी-तोड़फोड़ की

April 9, 2026/
11:08 am

अररिया में एक शख्स ने दूसरे शख्स का गला काटकर उसका सिर बीच सड़क पर रख दिया। मृतक की पहचान...

World News Updates; Trump Pakistan China

March 11, 2026/
10:01 am

45 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल पार्क में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और...

राजनीति

NASA Artemis II Furthest Reach

NASA Artemis II Furthest Reach

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. एअर इंडिया CEO कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दिया

7 अप्रैल को एअर इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, विल्सन सितंबर में अपना पद छोड़ सकते हैं।
  • विल्सन 2022 में एअर इंडिया के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) अपॉइंट हुए थे।
  • विल्सन एअर इंडिया के पहले विदेशी CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
  • विल्सन जुलाई 2027 तक CEO के पद पर रहने वाले थे।
  • विल्सन ने 1996 में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर सिंगापुर एयरलाइंस जॉइन की।
  • 2006 में विल्सन कनाडा में सिंगापुर एयरलाइंस के वाइस प्रेसिडेंट बने।
  • विल्सन ने 2008 में हांगकांग और 2008 में जापान बेस्ड एयरलाइंस के लिए काम किया।
  • 2011 में विल्सन सिंगापुर एयरलाइंस की सब्सिडियरी स्कूट (SCOOT) के CEO बने और 2020 तक स्कूट में रहे।
  • विल्सन के कार्यकाल में ही जून 2025 में एअर इंडिया का अहमदाबाद से लंदन जा रहा बोइंग 787-8 विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
  • इस दुर्घटना में 242 यात्रियों समेत कुल 261 लोगों की जान चली गई थी।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद प्लेन क्रैश की फाइनल जांच रिपोर्ट आने के बाद नए CEO की नियुक्ति होगी।
  • एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई 2025 को हादसे की शुरुआती रिपोर्ट जारी की थी। फाइनल रिपोर्ट जून 2026 में आ सकती है।
  • विल्सन ने एअर इंडिया ट्रांसफॉर्मेशन प्लान विहान AI के लिए काम किया।
  • 100 नई फ्लाइट्स को शामिल किया और विस्तारा और एयरएशिया इंडिया (अब AIX कनेक्ट) को मिलाया।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. NASA के आर्टेमिस II ने इंसानी अंतरिक्ष मिशन का रिकॉर्ड तोड़ा

6 अप्रैल को नासा के आर्टेमिस II ने पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी तक यात्रा करके किसी भी इंसानी अंतरिक्ष मिशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

  • सबसे ज्यादा दूरी तक यात्रा का रिकॉर्ड 1970 में अपोलो 13 मिशन ने बनाया था।
  • अपोलो-13 का रिकॉर्ड पृथ्वी से 4,00,171 किमी की दूरी का था।
  • नासा के मुताबिक, आर्टेमिस II का ओरियन स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से 40,6771 किमी दूर पहुंच गया है।
  • चांद के पीछे उड़ान भरते समय ओरियन स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से अपनी अधिकतम दूरी पर पहुंचा है।
  • नासा के आर्टेमिस II ने चांद की सतह के सबसे प्रमुख ‘ओरिएंटल बेसिन’ की तस्वीर ली है।
  • ये बेसिन 3.8 अरब साल पहले उल्कापिंड के टकराने से बना था।
  • आर्टेमिस II का रास्ता काफी हद तक 1970 के अपोलो-13 मिशन जैसा है।
  • पूरे मिशन में चारों अंतरिक्षयात्री करीब 11.02 लाख किमी का सफर तय करेंगे।
  • यान 11 अप्रैल को प्रशांत महासागर में गिरेगा यान। भारतीय समय के अनुसार 11 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे ओरियन पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा।
  • 5:36 बजे यह सैन डिएगो के पास प्रशांत महासागर में ‘स्प्लैशडाउन’ करेगा।
  • इस मिशन का मकसद स्पेसक्राफ्ट के ‘लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ की जांच करना है।
  • इस रिसर्च में नासा अंतरिक्ष में इंसानों के रहने के लिए सुरक्षित वातावरण तलाशेगा।
  • यान अभी चंद्रमा की सतह पर नहीं उतरेगा, लेकिन भविष्य में चंद्रमा पर इंसानों के बसने का रास्ता आसान बनाएगा।
  • नासा इस बार चांद पर एक स्थाई बेस बनाना चाहता है, ताकि इंसान वहां रहकर काम करना सीख सके। ये भविष्य में मंगल पर जाने में मददगार होगा।
  • अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने 2 अप्रैल को ‘आर्टेमिस-2’ मिशन लॉन्च किया था।
  • सुबह 4:05 बजे ‘स्पेस लॉन्च सिस्टम’ (SLS) ओरियन स्पेसक्राफ्ट में 4 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चांद की ओर रवाना हुआ।
  • साल 1972 में ‘अपोलो-17’ के बाद यह पहला मौका है जब कोई इंसान पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) को पार कर चांद के करीब पहुंचा।

नेशनल (NATIONAL)

3. TMC सांसद मेनका गुरुस्वामी पहली LGBTQ सांसद बनीं

6 अप्रैल को राज्यसभा में 19 नए और दोबारा चुने गए सदस्यों ने शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट और TMC सांसद मेनका गुरुस्वामी ने भी शपथ ली।

  • मेनका भारत की पहली ओपन LGBTQ सांसद बनीं।
  • 51 वर्षीय मेनका ने आर्टिकल 377 इंडियन पीनल कोड (IPC) के मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • 2018 में LGBTQ कम्युनिटी के हक में आवाज उठाई और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद समलैंगिकता को अपराध की कैटेगरी से हटाया गया था।
  • मेनका गुरुस्वामी ने 1997 में भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई के साथ काम किया है।
  • 2001 में मेनका ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से BCL और हार्वर्ड लॉ स्कूल से LLM किया।
  • 2017 से 2019 तक मेनका न्यूयॉर्क के कोलंबिया लॉ स्कूल में बीआर आंबेडकर रिसर्च स्कॉलर और लेक्चरर रहीं।
  • मेनका ने ‘राइट टू एजुकेशन’ से जुड़े केस में भी अहम भूमिका निभाई।
  • राइट टू एजुकेशन के तहत, प्राइवेट स्कूलों में गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया।
  • 2019 में मेनका और उनकी पार्टनर अरुंधति काटजू को टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया था।
  • मेनका का पोर्ट्रेट ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रोड्स हाउस के मिलनर हॉल में लगाया गया है,वो ये सम्मान पाने वाली पहली भारतीय और दुनिया की दूसरी महिला हैं।
  • LGBTQ में लेस्बियन,गे, बाइसेक्शुअल और ट्रांसजेंडर आते हैं। एक अनुमान के मुताबिक दुनियाभर में इस कम्युनिटी के लोगों की हिस्सेदारी करीब 9% है।
  • भारत में इस कम्युनिटी से आने वाले लोगों की संख्या 20 लाख से ज्यादा है।
मेनका ने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से B.A. LLB किया।

मेनका ने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से B.A. LLB किया।

नेशनल (NATIONAL)

4. IAF चीफ अमर प्रीत सिंह USA पहुंचे

6 अप्रैल को भारतीय वायु सेना (IAF) प्रमुख अमर प्रीत सिंह भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचे।

  • अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने उनका स्वागत किया।
  • ये यात्रा भारत और अमेरिका के बीच हाई लेवल ग्रोथ स्ट्रेटजी को लेकर की जा रही है।
  • इससे पहले फरवरी में, अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड के कमांडर सैमुअल जे. पापारो ने साझा सुरक्षा हितों पर सहयोग बढ़ाने और सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत का दौरा किया था।
  • ये हाल के उच्च स्तरीय सैन्य आदान-प्रदान का अनुसरण करता है, जिसमें अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड नेतृत्व की भारत यात्रा भी शामिल है।
  • US डिफेंस पॉलिसी के सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी ने अमेरिका की नेशनल डिफेंस स्ट्रेटजी को आगे बढ़ाने और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के लिए मार्च में भारत का दौरा किया था।
  • यात्रा के दौरान भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के साथ अमेरिकी-भारत रक्षा नीति समूह ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।
  • अक्टूबर 2025 में अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साइन किए थे।
ये चर्चा अमेरिका-भारत की रक्षा साझेदारी पर आधारित है।

ये चर्चा अमेरिका-भारत की रक्षा साझेदारी पर आधारित है।

निधन (DEATH)

5. साउथ एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम का निधन

6 अप्रैल को साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम का निधन हो गया।

  • सुभाषिनी 36 साल की थीं और अपने चेन्नई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाई गईं।
  • सुभाषिनी ने 2012 की फिल्म ‘इनी अवान’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • सुभाषिनी तमिल टेलीविजन इंडस्ट्री में मशहूर थीं, वे हिट धारावाहिक ‘कायल’ में दीपिका की भूमिका के लिए लोकप्रिय थीं।
  • इसके अलावा, सुभाषिनी ने ‘इलम मेला इरुकुरावन पाथुप्पन’ और ‘वेब’ जैसी फिल्मों में काम किया।
श्रीलंकाई मूल की सुभाषिनी ने 2024 में बिपिन चंद्रन से शादी की थी।

श्रीलंकाई मूल की सुभाषिनी ने 2024 में बिपिन चंद्रन से शादी की थी।

आज का इतिहास

  • 1857 में पहले स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, मंगल पांडे को बैरकपुर में फांसी दी गई।
  • 1929 में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली की केंद्रीय विधानसभा में बम फेंके।
  • 1973 में चर्चित नेहरू-लियाकत समझौता हुआ।

—————————–

ये खबरें भी पढ़ें…

साइकिल पर काठमांडू से एवरेस्‍ट बेस पहुंचीं यूपी की दिव्‍या:ब्रह्मोस मिसाइल बनाने वाले साइंटिस्‍ट लियोनोव का निधन; 7 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket