Saturday, 24 Oct 2026 | 11:44 PM

Trending :

बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा:कुणाल कोहली ने जताई चिंता, बोले- बिना कपड़ों के सोते हैं लोग; मुंबई पुलिस से की शिकायत सलमान की ‘मातृभूमि’ को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी नहीं:दूसरी स्क्रीनिंग के बाद भी अटकी फिल्म; सेंसर सर्टिफिकेट और रिलीज डेट पर सस्पेंस कायम Kuldeep Rathore Success Story | JEE Advanced Failure to IIT Madras Startup टाइगर के शूटर्स की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा बोले:वे सिर्फ मोहरे होते हैं, जश्न मनाने से पहले अंडरवर्ल्ड को समझना होगा टाइगर के शूटर्स की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा बोले:वे सिर्फ मोहरे होते हैं, जश्न मनाने से पहले अंडरवर्ल्ड को समझना होगा बीजेपी पर फिर भड़के नसीरुद्दीन शाह:अपशब्द कहते हुए झूठी पार्टी बताया; छात्रों को धमकाने और हॉस्टल खाली कराने का लगाया आरोप
EXCLUSIVE

Jaipur Among Worlds Top 20 Art & Culture Cities

Jaipur Among Worlds Top 20 Art & Culture Cities

Hindi News Career Jaipur Among Worlds Top 20 Art & Culture Cities | 20 June Current Affairs 1 घंटे पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा का दौरा करेंगे 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी संयुक्त रूप से ओडिशा का दौरा करेंगे। ओडिशा में होने वाले इस कार्यक्रम की थीम ‘विकास रा धारा, ओडिशा सारा’ है। इस कार्यक्रम में 47,600 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। ये प्रोजेक्ट्स पहाड़पुर और रायरंगपुर में शुरू किए जाएंगे। राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी पहाड़पुर स्कूल के स्किल सेंटर का दौरा करेंगे। इस प्रोजेक्ट में 600 मेगावाट की अपर इंद्रावती पंप्ड स्टोरेज परियोजना और आईबी थर्मल पावर स्टेशन के दूसरे चरण का विस्तार शामिल है। इस विस्तार के तहत 660-660 मेगावाट की दो नई इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर में भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) परियोजना का भी शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट में रेलवे, औद्योगिक निवेश और विकास से जुड़े कार्यक्रम जैसे बेहतर रोड कनेक्टिविटी, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और सिंचाई सहित कई क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल होंगी। इस प्रोजेक्ट में 600 मेगावाट की अपर इंद्रावती पंप्ड स्टोरेज परियोजना भी इसमें शामिल है। 2. राहुल वत्स COAI के नए चेयरपर्सन बने 18 जून को भारत के दूरसंचार उद्योग संगठन सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने राहुल वत्स को नया COAI का नया चेयरपर्सन अपॉइंट किया है। राहुल के अपॉइंटमेंट की जानकारी COAI की एनुअल मीटिंग में दी गई। COAI भारत के प्राइवेट टेलिकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर का एक ऑर्गेनाइजेशन है। इसके प्रमुख सदस्यों में भारती एयरटेल, जीओ, और वोडाफोन आइडिया (Vi) शामिल हैं। इस ऑर्गेनाइजेशन के जरिए सरकार, दूरसंचार विभाग (DoT) और नियामक संस्थाओं के साथ इंडस्ट्री के लिए पॉलिसी संबंधी मुद्दों पर संवाद करता है। राहुल वत्स वर्तमान में भर्ती एयरटेल में ग्रुप चीफ रेगुलेटरी ऑफिसर और डायरेक्टर (कॉर्पोरेट अफेयर्स) हैं। राहुल COAI के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत किशोर की जगह लेंगे। इसके साथ ही रिलायंस जियो के रवि पी गांधी COAI के वाइस चेयरपर्सन अपॉइंट हुए। राहुल स्पेक्ट्रम मैनेजमेंट, दूरसंचार लाइसेंसिंग, इकोनॉमिक रेगुलेशन के एक्सपर्ट हैं। निधन (DEATH) 3. MX Player के पूर्व चीफ कंटेंट ऑफिसर गौतम तलवार का निधन 18 जून को MX Player OTT के पूर्व चीफ कंटेंट ऑफिसर गौतम तलवार का निधन हो गया। गौतम 7 साल MX Player के सीसीओ रहने के बाद गौतम ने 2024 में INjoy एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी। OTT और डिजिटल इंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री के प्रमुख कंटेंट लीडर गौतम तलवार का निधन हो गया। गौतम MX Player के शुरुआती OTT विस्तार के दौरान चीफ कंटेंट ऑफिसर के तौर पर काम किया। गौतम आश्रम, क्वीन, धारावी बैंक जैसे मशहूर शो के क्रिएटिव लीड और एक्जीक्यूटिव प्रोडक्शन लीड रहे। गौतम ने तमिल, मराठी जैसी भाषाओं के रीजनल कंटेंट को मैनस्ट्रीम में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौतम ने भारत के छोटे बच्चों के लिए ‘जलेबी स्ट्रीट’ नाम की एक एनिमेटेड सीरीज भी बनाई, जिसे 250 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। गौतम की लीडरशिप में MX Player भारत के सबसे बड़े AVOD यानी, एडवर्टाइजिंग वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्मों में शामिल हुआ। गौतम तलवार को टाइम्स ऑफ म्यूजिक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। 4. पद्मश्री रॉबर्ट एएफ थुरमन का निधन 18 जून को तिब्बती बौद्ध धर्म के प्रख्यात अमेरिकी लेखक एएफ थुरमन का निधन हो गया। वे 84 साल के थे। रॉबर्ट 14वें दलाई लामा से दीक्षित होने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति थे और वे तिब्बती बौद्ध धर्म के दुनिया के सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक माने जाते हैं। वे एक लेखक, अनुवादक, शिक्षक थे। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में इंडो-तिब्बती बौद्ध अध्ययन के ‘जे सोंग खापा प्रोफेसर’ के तौर पर काम किया। रॉबर्ट पश्चिमी देशों में बौद्ध अध्ययन में पहली ‘एंडोव्ड चेयर’ (विशेष शैक्षणिक पद) संभालने वाले पहले व्यक्ति थे। रॉबर्ट इंडो-तिब्बती दर्शन, मनोविज्ञान और बौद्ध ग्रंथों में विशेषज्ञता हासिल थी, उन्होंने कई सारे तिब्बती बौद्ध धर्मग्रंथों का अनुवाद भी किया। रॉबर्ट ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से संस्कृत और इंडियन स्टडीज में पीएचडी की थी। उनकी प्रमुख किताबों में एसेंशियल तिब्बती बुद्धिज्म, द तिब्बती बुक ऑफ द डेड, इनफिनिट लाइफ, व्हाई द दलाई लामा मैटर्स, लव योर एनिमीज शामिल हैं। 1997 में रॉबर्ट को टाइम मैगजीन ने सबसे प्रभावशाली 25 अमेरिकियों में शामिल किया था। 2020 में रॉबर्ट को भारत सरकार ने साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। रॉबर्ट ने कई दशकों तक दलाई लामा के साथ मिलकर काम किया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. बिमल एन पटेल ITLOS के लीगल एक्सपर्ट होंगे 19 जून को भारत के लॉ एक्सपर्ट और समुद्री कानून के स्कॉलर बिमल एन पटेल ITLOS यानी, इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल ऑफ द लॉ ऑफ द सी के नेशनल लीगल एक्सपर्ट चुने गए। ITLOS यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन ऑन द लॉ ऑफ सी के अंतर्गत समुद्री विवादों का निपटारा करता है। बिमल पटेल का कार्यकाल 2026 से 2035 तक रहेगा। वे नीरू चड्ढा की जगह लेंगे। वर्तमान में बिमल राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं। वे यूनाइटेड नेशन के इंटरनेशनल लॉ कमीशन के मेंबर रह चुके हैं। 2021 में इंटरनेशनल लॉ कमीशन (ILC) के मेम्बर चुने गए और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सर्वाधिक वोट से चुनाव जीता। 2022 में भारत की यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में प्रमुख लीड एकेडमिक एडवाइजर रहे। 2025 में भारत सरकार ने उन्हें ITLOS लीगल एड्वाइजर के लिए आधिकारिक नॉमिनेट किया। इससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र और समुद्री सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भारत की आवाज़ और प्रभाव मजबूत होगा। ITLOS का मुख्यालय हम्बर्ग, जर्मनी में है। ये समुद्री सीमाओं, शिपिंग राइट्स, स्पेशल इकोनॉमिक जोन आर्थिक क्षेत्र (EEZ), समुद्री संसाधनों और समुद्री पर्यावरण से जुड़े अंतरराष्ट्रीय विवादों का निपटारा करता है। बिमल समुद्री कानून, इंटरनेशनल लॉ और वैश्विक शासन के विशेषज्ञ माने जाते हैं। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. जयपुर दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ कला और सांस्कृतिक शहरों में शामिल 19 जून को जयपुर शहर को दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ कला और सांस्कृतिक शहरों में 18वां स्थान मिला। इस लिस्ट में लंदन पहले नंबर पर है और जयपुर भारत का एकमात्र शहर

FIFA World Cup Starts, Air Force C-295 Tested

FIFA World Cup Starts, Air Force C-295 Tested

Hindi News Career Current Affairs June 12: FIFA World Cup Starts, Air Force C 295 Tested 6 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. वायुसेना ने C-295 की सफल टेस्टिंग की 10 जून को भारतीय वायुसेना ने C-295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की पहली सफल टेस्टिंग की। C-295 एक मीडियम टैक्टिकल मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। इसने टेस्टिंग में सभी मानकों को पूरा किया। ये ट्विन-इंजन (दो इंजनों वाला) टर्बोप्रॉप विमान है, जो पुराने एवरो-748 की जगह लेगा। C-295 सैनिकों को लाने-ले जाने, कार्गो ट्रांसपोर्ट, मेडिकल इवैक्यूएशन और स्पेशल ऑपरेशंस के लिए डिजाइन किया गया है। C-295 एक बार में 70 सैनिक, 48 पैराट्रूपर्स या 24 मेडिकल स्ट्रेचर तक ले जा सकता है। C-295 सैनिकों तथा भारी सामान की ढुलाई, मेडिकल सामान, स्पेशल ऑपरेशन के समय काम आएगा। सितंबर 2021 में, भारत सरकार ने स्पेन की एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ ₹21,935 करोड़ के 56 विमानों का सौदा किया था। इसकी पहली खेप में भारत को 16 एयरक्राफ्ट मिले हैं। बाकी 40 एयरक्राफ्ट को वडोदरा में एक प्रोडक्शन फैसिलिटी में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा असेंबल किए जाएंगे। C-295 एक ट्विन-इंजन (दो इंजनों वाला) टर्बोप्रॉप विमान है स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. FIFA मेंस वर्ल्ड कप शुरू हुआ 11 जून से 23वां FIFA मेंस वर्ल्ड कप शुरू हुआ। इसका ओपनिंग मैच मेक्सिको सिटी में खेला गया। पहला मैच मेक्सिको और साउथ अफ्रीका टीम के बीच खेला गया। FIFA वर्ल्ड कप 11 जून से 20 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। FIFA के अब तक के इतिहास, यानी 96 साल में पहली बार तीन देश वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं। 16 शहरों में 48 टीमों के बीच कुल 104 मैच खेले जाएंगे। FIFA वर्ल्ड कप जीतने वाली चैंपियन टीम को 429 करोड़ रुपए मिलेंगे। 2022 FIFA वर्ल्ड कप अर्जेंटीना ने जीता था। लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो सहित दुनिया के 1,248 फुटबॉलर्स वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे हैं। वर्ल्ड कप में इस साल 4 नए देश काबो वर्डी, क्यूरासाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। FIFA की शुरुआत 1930 में उरुग्वे में हुई थी। मेजबान उरुग्वे ने पहला वर्ल्ड कप जीता था। इस साल पहली बार भारत में भी FIFA वर्ल्ड कप टेलिकास्ट किया जा रहा है। 3. विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप शुरू 12 जून को 10वां विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होगा। पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा और इसका फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा। इस बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इसमें 24 दिनों में 33 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत का पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान के साथ होगा। 2024 में विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड ने जीता था। ऑस्ट्रेलिया टीम अब तक सबसे ज्यादा 6 बार विमेंस टी-20 चैंपियन रही चुकी है। भारत ने 2025 में अंडर-19 विमेंस टी-20 के वर्ल्ड कप जीता था इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. टाइम मैगजीन ने टॉप 100 स्पोर्ट्स पर्सन लिस्ट जारी की 10 जून को ‘टाइम’ मैगजीन ने पहली बार स्पोर्ट्स की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना शामिल हैं। मैगजीन के कवर पेज पर चार बार के NBA (बास्केटवॉल) चैम्पियन लेब्रन जेम्स को जगह मिली है। इसके साथ ही लिस्ट में अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और एर्लिंग हालेंड जैसे फुटबॉलर्स शामिल हैं। बास्केटबॉल प्लेयर लेब्रोन जेम्स, बेसबॉल प्लेयर शोही ओटानी और वुमन बास्केटबॉल प्लेयर केटलिन क्लार्क समेत कार्लोस अलकराज भी इसमें शामिल हैं। 5. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुल्गारिया पीएम से मुलाकात की 10 जून को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोफिया में बुल्गारिया के पीएम रुमेन रादेव से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के प्रमुखों ने द्विपक्षीय संबंधों पर बात की। इस बैठक में दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, फार्मा, सेमीकंडक्टर, AI, स्पेस ,डिफेंस, मोबिलिटी, पर्यटन और क्रिएटिव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक में बदलती वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत-बुल्गारिया संबंधों पर बात हुई। जयशंकर ने यात्रा के दौरान नेशनल हिस्टोरिकल म्यूजियम का दौरा भी किया। गुरुवार को एस जयशंकर फिनलैंड में ‘कुलतारंता टॉक्स’ के 14वें संस्करण में शामिल भी हुए। कुलतारंता टॉक्स फिनलैंड का एक प्रमुख पॉलिसी फोरम है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. भारत फिलिस्तीनी रिफ्यूजियों को 2.5 मिलियन डॉलर सहायता देगा 11 जून को भारत ने फिलिस्तीन के रिफ्यूजियों के लिए यूनाइटेड नेशनल एजेंसी को 2.5 मिलियन डॉलर की मदद देने का ऐलान किया। भारत ये मदद ‘यूनाइटेड नेशंस रिलीफ एंड वर्क्स एजेंसी फॉर पैलेस्टाइन रिफ्यूजीज इन द नियर ईस्ट’ (UNRWA) को देगा। UNRWA, संयुक्त राष्ट्र की एक प्रमुख एजेंसी है, जो गाजा, वेस्ट बैंक, जॉर्डन, लेबनान और सीरिया में रह रहे लाखों फिलिस्तीनी शरणार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत और सामाजिक सेवाएं प्रदान करती है। इस फंडिंग से फिलिस्तीनी शरणार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, राहत और सामाजिक कल्याण जैसी जरूरतों को पूरा किया जाएगा। भारत ने इस मदद को टू-स्टेट-सॉल्यूशन का हिस्सा बताया है, यानि भारत इजराइल की सुरक्षा चिंताओं और फिलिस्तीन के लोगों की आजादी दोनों का ही समर्थन करता है। फरवरी 2026 में भारत ने यूनाइटेड नेशन (UN) के सदस्य देशों के साथ मिलकर फिलिस्तीन पर चर्चा की थी और वेस्ट बैंक में इजराइली बस्तियों के बसाए जाने पर चिंता जताई थी। 2018 में UNRWA को अपना सालाना योगदान बढ़ाने के बाद से, भारत ने करोड़ों डॉलर की सहायता दी है। UNRWA ने फिलिस्तीनियों के लिए विकास परियोजनाओं, मानवीय सहायता और चिकित्सा आपूर्ति में भी सहयोग किया है। आज का इतिहास (12 JUNE) 1975 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने PM इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का दोषी ठहराते हुए उनके चुनाव को अमान्य घोषित किया गया। 1964 में दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को सरकार के खिलाफ साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा हुई। 1957 में हिन्दी कथाकार और उपन्यासकार गीतांजलि श्री का जन्म हुआ। —– ये खबर भी पढ़ें… रिलायंस और मेटा बनाएंगे भारत का पहला AI डेटा सेंटर:बेंगलुरु की सृष्टि किरण अंडर-13 वर्ल्‍ड नंबर

India Ambassador Vipul Appointed UAE

India Ambassador Vipul Appointed UAE

Hindi News Career India Ambassador Vipul Appointed UAE | Rudram 2 Missile Test Update 6 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. डीके शिवकुमार कर्नाटक के 24वें सीएम बने 3 जून को डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री की शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शिवकुमार को पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही जी परमेश्वर कर्नाटक के नए डिप्टी CM बने। इनके अलावा 12 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी इन विधायकों के साथ शपथ ली। शिवकुमार को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था। शिवकुमार ने सिद्धारमैया की जगह ली है। उन्होंने 28 मई को सीएम पद से इस्तीफा दिया था। 2. एंटी-रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 की सफल टेस्टिंग हुई 2 जून को DRDO ने एंटी-रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 की सफल टेस्टिंग की। रुद्रम-2 की ये टेस्टिंग वायुसेना के ( Su-30MKI) सुखोई फाइटर जेट से की गई। रुद्रम-2 मिसाइल हवा से जमीन पर 300km की रेंज में वार कर सकती है। एंटी-रेडिएशन मिसाइल ऐसा हथियार है जो दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस नेटवर्क को टार्गेट करता है। रुद्रम-2 मिसाइल इनर्शियल नेविगेशन और सैटेलाइट नेविगेशन सिस्‍टम दोनों से लैस है। रूद्रम-1 2020 में डेवलप की गई थी और ये भारत की पहली एंटी रेडिएशन मिसाइल है। 3. लोखंडे प्रशांत CBSE के नए चेयरमैन बने 2 जून को केंद्र सरकार ने सीनियर IAS ऑफिसर लोखंडे प्रशांत सीताराम को CBSE का नया चेयरमैन अपॉइंट किया। लोखंडे प्रशांत सीताराम AGMUT कैडर (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) 2001 बैच के IAS ऑफिसर हैं। लोखंडे 2022 में होम मिनिस्ट्री में जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर अपॉइंट हुए थे और मार्च में एडिशनल सेक्रेटरी बनाए गए थे। इसके साथ ही CBSE ने वरुण भारद्वाज को नया सचिव अपॉइंट किया है। दोनों ही अपॉइंटमेंट CBSE 12वीं बोर्ड में ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद के बाद हुए हैं। एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का ट्रांसफर किया है। CBSE के पूर्व चेयरमैन राहुल 1996 बैच के IAS हैं और 2024 में CBSE के चेयरमैन बने थे। इसके अलावा OSM सर्विस के टेंडर और खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी की अध्यक्षता 1988 बैच की IAS एस राधा चौहान करेंगी। कमेटी को एक माह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। एस राधा 2025 से कैपिसिटी बिल्डिंग कमीशन (CBC) की चेयरपर्सन हैं। लोखंडे प्रशांत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पुणे विश्वविद्यालय से की है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. विपुल सऊदी अरब में भारत के नए राजदूत बने 3 जून को भारत सरकार ने सीनियर डिप्लोमेट विपुल को सऊदी अरब (UAE) में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया। विपुल 1998 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर हैं। विपुल 2014 से 2017 तक मिनिस्ट्री ऑफ एक्‍सटर्नल अफेयर्स में जॉइंट सेक्रेटरी रहे। 2017 से 2020 तक विपुल ने UAE में भारत के काउंसल जनरल के तौर पर काम किया। काउंसल जनरल दूसरे देश में अपने देश के एड्वाइजर के तौर पर काम करते हैं। विपुल 2023 से जून 2026 तक कतर में भारत के लीडिंग डिप्लोमेट भी रहे। विपुल, सोहेल एजाज खान की जगह लेंगे। 1984 में विपुल ने दिल्ली IIT से ग्रेजुएशन किया। 5. जर्मनी ने भारतीयों के लिए ट्रांजिट वीजा खत्म किया 3 जून को जर्मनी ने भारतीय नागरिकों के लिए ट्रांजिट वीजा खत्म कर दिया है। अब किसी भी भारतीय नागरिक को किसी तीसरे देश की यात्रा के दौरान जर्मनी एयरपोर्ट पर ट्रांजिट करने के लिए एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा (Type A) की जरूरत नहीं होगी। यह नियम जर्मन संघीय कानून राजपत्र (Bundesgesetzblatt) में प्रकाशित होने के बाद लागू किया गया है। ये छूट सिर्फ एयरपोर्ट के इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया (Type A) में रहने वाले यात्रियों के लिए ही है। ये जर्मनी में एंट्री के लिए नहीं है। यदि कोई भारतीय यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकलना चाहते हैं या जर्मनी क्षेत्र में प्रवेश करना चाहते हैं, तो उन्हें वीजा लेना जरूरी होगा। ट्रांजिट वीजा ट्रांजिट वीजा किसी देश से किसी अन्य देश की यात्रा के दौरान हॉल्ट करने के लिए जारी किया जाता है। जैसे यदि आप भारत से किसी अन्य देश (जैसे अमेरिका, कनाडा, यूके) जा रहे हैं और आपकी उड़ान का ले ओवर (layover) जर्मनी के किसी एयरपोर्ट पर है, तो अब अलग से ट्रांजिट वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. ओडिशा के कॉस्टल हाईवे को मंजूरी मिली 3 जून को केंद्र सरकार ने ओडिशा में कॉस्टल हाईवे (राजमार्ग परियोजना) को मंजूरी दी। ये कॉस्टल हाईवे 8,300 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। ये परियोजना 346 किमी लंबे ओडिशा तटीय राजमार्ग का हिस्सा है, जो भविष्य में राज्य के तटीय क्षेत्रों को बेहतर ढंग से जोड़ेगी। राजमार्ग परियोजना के पहले चरण में 160 किमी लंबे रामेश्वर-कोणार्क-पारादीप मार्ग को विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के मुताबिक राजमार्ग का रामेश्वर से कोणार्क 4 लेन और कोणार्क से पारादीप हिस्सा 2 लेन किया जाएगा। राजमार्ग से भुवनेश्वर और खुर्दा के विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZs), भुवनेश्वर का मेगा फूड पार्क, परादीप, कोणार्क, जगतसिंहपुर, पुरी और केंद्रपाड़ा के फिशरी क्लस्टर और कटक के फार्मा क्लस्टर को बेहतर ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिल सकेगी। परियोजना के तहत पुरी रेलवे स्टेशन, प्रस्तावित पुरी हवाई अड्डा, अस्तारंगा पोर्ट, पारादीप पोर्ट और जगतसिंहपुर स्थित मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क को भी जोड़ा जाएगा। इस परियोजना के पूरे होने से चक्रवात और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में भी आसानी होगी। आज का इतिहास 1946 में सिंगर एस पी. बालासुब्रह्मण्यम का जन्म हुआ था। 1989 में चीन की सरकार ने बीजिंग में प्रदर्शन कर रहे अपने ही नागरिकों पर तोप चढ़ा दी थी, जिसे थ्‍येनआनमन स्‍क्‍वायर नरसंहार के नाम से जानते हैं। ————————— ये खबर भी पढ़ें.. पहली वर्ल्‍ड योगासन चैंपियनशिप अहमदाबाद में शुरू होगी: काजीरंगा नेशनल पार्क के हैंडलूम अब Amazon पर मिलेंगे; 3 जून के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक

Indias First Super Pressure Balloon Launched for Disaster Management

Indias First Super Pressure Balloon Launched for Disaster Management

Hindi News Career Indias First Super Pressure Balloon Launched For Disaster Management | May 29 Current Affairs 10 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया का इस्तीफा 28 मई को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। सिद्धारमैया ने एक दिन पहले बेंगलुरु में अपने घर पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग भी बुलाई थी। इसी मीटिंग में उन्होंने सभी मंत्रियों को अपने फैसले के बारे में बताया था। कर्नाटक सरकार में मंत्री एच.के. पाटिल के मुताबिक, मीटिंग में अगले सीएम के लिए डी.के. शिवकुमार का नाम चुना गया है, वही अगले सीएम होंगे। सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय भी मांगा था, हालांकि राज्यपाल बेंगलुरु से बाहर हैं। नियमानुसार राज्यपाल राज्य में मौजूद न हों, तब भी मुख्यमंत्री लिखित इस्तीफा राजभवन के अधिकारियों को ई-मेल से या खुद जाकर सौंप सकते हैं। राज्यपाल बाद में उसे स्वीकार करते हैं। इस्तीफा मंजूर होने तक मौजूदा सीएम ही पद पर रहेंगे। पहली बार सिद्धारमैया 2013 में सीएम बने थे और इसके बाद 2023 में वे दोबारा सीएम बनाए गए थे। बुधवार को सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में अपने घर पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई। 2. राष्ट्रपति मुर्मू ने सिक्किम पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर्स’ से सम्मानित किया 28 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर्स’ से सम्मानित किया। ये सम्मान समारोह गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। सिक्किम ‘प्रेसिडेंट कलर्स’ पुरस्कार पाने वाला उत्तर-पूर्वी क्षेत्र का तीसरा और देश का 15वां राज्य है। प्रेसिडेंट कलर्स पुरस्कार किसी भी सैन्य या पुलिस इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस सम्मान के प्रतीक के रूप में एक ऑफिशियल फ्लैग और एक विशेष प्रतीक (इंसिग्निया) दिया जाता है। इस प्रतीक को पुलिस ऑफिसर्स अपनी यूनिफॉर्म की बाईं आस्तीन पर पहनते हैं और ये विशिष्ट सेवा और समर्पण के लिए दिया जाता है। प्रेसिडेंट कलर्स सम्मान सेना, नौसेना, वायु सेना की रेजिमेंटों के अलावा अर्धसैनिक बलों और राज्य की पुलिस को भी उनके अदम्य साहस और अनुशासन के लिए दिया जाता है। भारतीय नौसेना पहली भारतीय सशस्त्र बल शाखा थी, जिसे भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने प्रेसिडेंट कलर्स से सम्मानित किया था। भारत में प्रेसिडेंट कलर्स सैन्य इकाई (सशस्त्र बल) या राज्य/केंद्रीय पुलिस बल को देने वाला सर्वोच्च सम्मान है। निधन (DEATH) 3. उर्दू शायर डॉ. बशीर बद्र का निधन 28 मई को उर्दू गजल के मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का निधन हो गया। वे 91 साल के थे। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद बशीर बद्र उत्तर प्रदेश के मशहूर मेरठ कॉलेज में उर्दू विभाग के अध्यक्ष बने। आधुनिक गजल को आम बोलचाल की भाषा में लोकप्रिय बनाने के लिए बशीर बद्र को 1999 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 1999 में बशीर बद्र को उनके गजल संग्रह ‘आस’ के लिए साहित्य अकादमी मिला था। किया गया था। उनकी कई नज्में और गजल गायक जगजीत सिंह ने अपने एल्बम में शामिल की हैं। इनमें ‘रात आंखों में ढली पलकों पे जुगनू आए’, ‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में’ महशूर गजलें हैं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. पीएम मोदी अगले महीने फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर जाएंगे 28 मई को मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी अगले महीने यानी, जून में फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान मोदी फ्रांस में होने वाले G7 समिट में हिस्सा लेंगे। वे फ्रांस और स्लोवाकिया, दोनों देशों के नेताओं के साथ अहम बैठकें करेंगे। फ्रांस के एवियां-ले-बैंस शहर में 15 से 17 जून तक 52वीं G7 समिट होगी। भारत 2019 से लगातार G7 बैठकों में हिस्सा लेता रहा है। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आमंत्रण पर फ्रांस जाएंगे। पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान G7 समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मिनरल्स सप्लाई बिजनेस, क्लाइमेट चेंज और एनर्जी सिक्योरिटी जैसे मुद्दों पर बात करेंगे। पीएम मोदी फ्रांस दौरे के बाद स्लोवाकिया भी जाएंगे। ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। भारत और स्लोवाकिया के बीच 1993 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। फरवरी 2026 में स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी भारत आए थे और उन्होंने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लिया था। भारत और स्लोवाकिया के बीच हाल ही में व्यापार 1.3 अरब यूरो से ज्यादा पहुंच गया है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. आर. प्रज्ञानंद ने नॉर्वे चेस 2026 में मैग्नस कार्लसन को हराया 28 मई को आर प्रज्ञानंद ने नॉर्वे चेस 2026 में दुनिया के नंबर-1 चेस प्लेयर मैग्नस कार्लसन को हराया। प्रज्ञानंद नॉर्वे चेस (Norway Chess) 2026 के तीसरे राउंड में जीते हैं। ये टूर्नामेंट नॉर्वे के स्टेवेंजर में आयोजित किया जा रहा था, प्रज्ञानंद ने क्लासिकल शतरंज में कार्लसन को मात दी है। प्रज्ञानंद भारत के सबसे कम उम्र के सफल ग्रैंडमास्टर्स में से एक हैं। इससे पहले प्रज्ञानंद ने नॉर्वे चेस 2024 में भी जीते थे। प्रज्ञानंद ने सबसे पहले 2013 में अंडर-8 में वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप जीती थी। प्रज्ञानंद 2016 में 10 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के इंटरनेशनल मास्टर (IAM) बने। प्रज्ञानंद 2018 में, 12 साल की उम्र में दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने। 2019 में प्रज्ञानंद ने वर्ल्ड यूथ अंडर-18 चैंपियनशिप जीती। प्रज्ञानंद ने 2022 में 44वें चेस ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व किया और कांस्य जीता। 2022 टूर्नामेंट के दौरान प्रज्ञानंद ने रैपिड फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को भी हराया था। प्रज्ञानंद को 2022 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रज्ञानंद ने FIDE सर्किट 2025 जीता और कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 के लिए क्वालीफाई किया। वे इस रूट से क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बने। प्रज्ञानंद को 2025 में भारत के टॉप रेटेड चेस प्लेयर में शामिल किया गया था। 6. पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा 27 मई को पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर बेंगलुरु में 74.82 मीटर का भाला फेंककर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सुमित

Uber India Launches First Data Center

Uber India Launches First Data Center

Hindi News Career Uber India Launches First Data Center | May 15 Current Affairs Update 8 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे 14 मई को केरलम के 13वें मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हुआ। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्‍य दीपा दासमुंशी ने बताया कि वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे। वीडी सतीशन का पूरा नाम वडसेरी दामोदरन सतीशन है। वे एर्नाकुलम जिले की पारावूर सीट से विधायक हैं। सतीशन ने केरल हाईकोर्ट में वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 1996 में कांग्रेस ने सतीशन को पारावूर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव में उतारा था, लेकिन वे लेफ्ट के पी राजू से हार गए थे। सतीशन 2001 में पहली बार पारावूर से विधायक चुने गए और अब तक इसी सीट से विधायक हैं। 2021 में सतीशन केरलम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने। 4 मई को केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। इसमें कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन (UDF) ने कुल 140 में से 102 सीटों पर जीत हासिल की थी। इससे पहले 2016 से 2026 तक LDF के नेता पिनाराई विजयन 2 बार केरलम के मुख्यमंत्री रहे हैं। वी डी सतीशन महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी यूनियन के चेयरमैन भी रहे। नियुक्ति (APPOINTMENT) 2. CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल बढ़ा 13 मई को CBI, यानी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन के डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। केंद्रीय कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी (ACC) ने उनके कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी दी है। प्रवीण सूद अब 24 मई 2027 तक CBI डायरेक्टर के पद पर बने रहेंगे। मई 2025 में भी प्रवीण का कार्यकाल बढ़ाया गया था। उनका कार्यकाल दूसरी बार बढ़ाया गया है। प्रवीण 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। प्रवीण 1999 में मॉरीशस सरकार में पुलिस एड्वाइजर अपॉइंट हुए थे। प्रवीण ने 2004 से 2007 तक मैसूरु के पुलिस कमिश्नर के तौर पर काम किया और 2008 से 2011 तक एडिशनल पुलिस कमिश्नर रहे। मई 2023 में प्रवीण को दो साल के लिए CBI का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था, उन्होंने सुबोध कुमार जायसवाल की जगह ली थी। 2011 में सूद को विशिष्ट सेवा के लिए प्रेसिडेंट्स पुलिस मेडल मिला था। CBI डायरेक्टर 5 साल तक पद पर रह सकता है CBI डायरेक्टर न्‍यूनतम 2 साल के लिए चुने जाते हैं। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन एक्ट 2003 के अनुसार, CBI डायरेक्टर का कार्यकाल एक-एक साल करके 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। 2019 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, ऐसे सीनियर ऑफिसर, जिनके रिटायरमेंट में सिर्फ छह महीने बाकी हों, CBI डायरेक्टर के पद पर अपॉइंट नहीं किए जा सकते। CBI डायरेक्टर की अपॉइंटमेंट कमेटी में प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और नेता प्रतिपक्ष शामिल होते हैं। इसके बाद गृह मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DOPT) आदेश जारी करता है। CBI की स्थापना 1963 में की गई थी। ये 1941 में स्थापित ‘विशेष पुलिस प्रतिष्ठान’ (Special Police Establishment) का ही विकसित रूप है। CBI के संस्थापक और पहले चेयरमैन डी.पी. कोहली थे। प्रवीण सूद को सेवा में उत्कृष्टता के लिए 1996 में ‘चीफ एक्सिलेन्स अवॉर्ड’ मिला था। 3. आकाश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अपॉइंट हुए 13 मई को रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल आर्म ‘जियो प्लेटफॉर्म्स’ ने आकाश अंबानी के कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) अपॉइंट होने की जानकारी दी। जियो प्लेटफॉर्म एक डिजिटल सर्विस प्लेटफॉर्म है। ये रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। आकाश अंबानी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो चुका है और वे 5 साल तक इस पद पर रहेंगे। जियो प्लेटफॉर्म्स, AI-बेस्ड सर्विस जैसे JioPC और मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म JioBrain के साथ टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है। आकाश अंबानी अक्टूबर 2014 से रिलायंस जियो इन्फोकॉम (RJIL) के बोर्ड का हिस्सा हैं और वे ग्रुप की डिजिटल और टेलीकॉम स्ट्रैटेजी से जुड़े रहे हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) में रिलायंस जियो इन्फोकॉम (टेलीकॉम), माई जियो, जियो सिनेमा, जियो सावन और अन्य डिजिटल एप्स शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की 66.43% हिस्सेदारी है। आकाश अंबानी जून 2022 में रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन बने थे। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 4. Uber भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करेगा 14 मई को Uber ने भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करने के लिए अडाणी ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की। Uber के CEO दारा खोसरोशाही ने इस पार्टनरशिप की घोषणा की। ये डेटा सेंटर 2026 के आखिर तक शुरू हो सकता है। Uber एक अमेरिकी कंपनी है, जो पर्सनल राइड और होम डिलीवरी सर्विस प्रोवाइड करती है। Uber डेटा सेंटर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड-बेस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा प्रोसेसिंग की स्पीड बढ़ाने पर काम किया जाएगा। अडाणी ग्रुप विशाखापत्तनम में भी $15 बिलियन के निवेश से AI डेटा सेंटर बना रहा है । Uber ने इससे पहले 2024 में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सर्विस के लिए अडाणी ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की थी। Uber के CEO खोसरोशाही 5 दिनों की भारत यात्रा पर आए हैं। वे इस दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से भी मिलेंगे। Uber कंपनी मार्च 2009 में बनाई गई थी। इसने भारत में अगस्त 2013 से सेवाएं शुरू की थीं। 5. इंडियन आर्मी और नेवी के बीच MoU साइन इंडियन आर्मी और इंडियन नेवी ने इंटर सर्विस को-ऑपरेशन के लिए एक MoU किया। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों सेनाओं के गठन, रेजिमेंट, प्रतिष्ठानों और जहाजों के बीच तालमेल स्थापित करना है। आर्मी की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक और नेवी की ओर से वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने ये MoU साइन किया। इस मौके पर सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ और नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय वात्सायन भी मौजूद रहे। यह पहल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे जॉइंट ऑपरेशन के बाद की गई है। इस MoU से रेजिमेंट्स, इंस्टीट्यूशन्स और जहाजों के बीच स्थाई और आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, MoU का उद्देश्य इंटर सर्विस को-ऑपरेशन को मजबूत करना और इंडियन आर्मी और नेवी के बीच

India Donates Laptops to Trinidad School Kids

India Donates Laptops to Trinidad School Kids

Hindi News Career India Donates Laptops To Trinidad School Kids | May 12 Current Affairs 32 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में अनुष्ठान में शामिल हुए 11 मई को पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुए। 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में नए सिरे से बनाए गए सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। सोमनाथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने पर उत्सव मनाने के लिए सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी 2किमी का रोड शो करते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने शिवाभिषेक किया। इसके बाद पीएम ने रिमोट के जरिए मंदिर का कुंभाभिषेक किया। पीएम मोदी 10 मई को 3 राज्यों के दौरे पर हैं और पहले दिन उन्होंने इस दौरे में सबसे पहले वो पीएम तेलंगाना पहुंचेंगे। हैदराबाद में उन्होंने 9,400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स की नींव रखी थी और कुछ प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन भी किया। 2. जस्टिस सूर्य कांत ने AI चैटबॉट ‘सु सहाय’ लॉन्च किया 11 मई को चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने ज्युडिशियल डिजिटाइजेशन के तहत ‘वन केस वन डेटा’ सिस्टम और AI चैटबॉट ‘सु सहाय’ लॉन्च किया। ‘वन केस वन डेटा’ सिस्टम सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, डिस्ट्रिक्ट और तालुक कोर्ट, सभी स्तरों के केस रिकॉर्ड को एक यूनिफाइड डेटाबेस में जोड़ेगा। पहली बार ऐसा होगा जहां, सुप्रीम कोर्ट से लेकर तालुक कोर्ट तक का डेटा एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा। इससे सुप्रीम कोर्ट के जज निचली अदालतों के मामलों की पूरी जानकारी रियल टाइम में देख सकेंगे और निचली अदालतों को भी ऊपर की अदालतों का डेटा मिल सकेगा। ये सिस्टम अपने आप केस से जुड़ी जानकारी निकालने और जांचने का काम कर सकेगा। इसके साथ ही हाईकोर्ट को भी डेटा का एक्सेस मिलेगा, इससे केस ट्रैकिंग और अदालतों के बीच तालमेल बेहतर होगा। ये पहल कोर्ट के केस मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत करने के लिए शुरू की गई है। ‘सु सहाय’ चैटबॉट ‘सु सहाय’ एक AI चैटबॉट है, जिसे नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर यानी NIC ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के साथ मिलकर तैयार किया है। ये सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा और याचिकाकर्ताओं और हितधारकों को केस से जुड़ी जानकारी देगा। साथ ही कोर्ट की सेवाओं को आसानी से समझने में मदद करेगा ताकि न्याय तक पहुंच आसान हो सके। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. RBI और ECB के बीच MoU साइन हुआ 10 मई को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) ने एक समझौता (MoU) साइन किया। इसका मकसद दोनों केंद्रीय बैंकों के बीच सहयोग बढ़ाना है। ये MoU RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा और ECB प्रेसिडेंट क्रिस्टीन लेगार्ड/लगार्ड ने स्विट्जरलैंड के बेसल शहर में हुई BIS (बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स) की बैठक के दौरान साइन किया। इसके जरिए दोनों संस्थाएं जानकारी साझा करने, नीतियों पर चर्चा करने और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर साथ काम करेंगी। इसमें सेंट्रल बैंकिंग से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त सेमिनार और वर्कशॉप भी शामिल हो सकते हैं। ये सहयोग सेंट्रल बैंकिंग से जुड़े उन मुद्दों पर होगा जिनमें दोनों की समान रुचि है। साथ ही ये समझौता किसी भी देश के घरेलू कानूनों से ऊपर लागू नहीं होगा। ये 2015 वाले पुराने समझौते का अपडेटेड वर्जन है, जो MoU साइन होने के साथ ही लागू हो गया है और इसकी कोई तय समय सीमा नहीं है। RBI और ECB के बीच पहला MoU 12 जनवरी 2015 को साइन हुआ था। उस समय ECB के प्रमुख मारियो द्राघी और RBI गवर्नर रघुराम राजन थे। 2015 में RBI और ECB के बीच सहयोग बढ़ाने के मकसद से ये समझौता हुआ था। 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी के बाद वित्तीय अनिश्चितताओं को देखते हुए यह पहल की गई थी। दोनों पक्षों ने वैश्विक वित्तीय स्थिरता और अलग-अलग देशों के रेगुलेटरी सिस्टम के बीच बेहतर तालमेल के लिए इस समझौते को जरूरी बताया। ECB प्रसिडेंट क्रिस्टीन लगार्ड ने इसे दुनिया के बड़े केंद्रीय बैंकों के बीच लगातार जारी संवाद और सहयोग का हिस्सा बताया है। 2015 में RBI और ECB के बीच सहयोग बढ़ाने के मकसद से ये समझौता हुआ था। 4. भारत और त्रिनिदाद टोबैगो ने MoU साइन किए 10 मई को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कैरेबियाई देश की दो दिनों की यात्रा के दौरान भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे और आयुर्वेद समेत आठ समझौतों पर साइन किए। इस MoU में भारत त्रिनिदाद और टोबैगो के विदेश और कैरिकॉम मामलों के मंत्रालय के भवन के सौर्यीकरण, वेक्टर कंट्रोल, नेल्सन द्वीप के इंफ्रा स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में मदद करेगा। नेल्सन द्वीप जहां भारतीय अप्रवासी रुके थे और वेस्ट इंडीज यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद पर एक भारतीय चेयर की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन भी किया गया है। एस जयशंकर ने अपनी इस यात्रा के दौरान कैरेबियाई पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर और अन्य सीनियर नेताओं के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की। इसके साथ ही जयशंकर ने पीएम नरेंद्र मोदी की पिछले साल त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। पीएम प्रसाद-बिसेसर की मौजूदगी में डॉ. जयशंकर ने स्कूली बच्चों को दो हजार लैपटॉप का पहला बैच सौंपा और एक एग्रीकल्चर फैसिलिटी का उद्घाटन किया। त्रिनिदाद और टोबैगो कैरिबियाई सागर में द्विपों पर स्थित एक देश है। एग्रीकल्चर फैसिलिटी के लिए पिछले साल भारत ने त्रिनिदाद को दस लाख डॉलर की मशीनरी दी थी। निधन (DEATH) 5. तेलुगु एक्टर भरत कांत का निधन 10 मई को तेलुगु एक्टर भरत कांत की हैदराबाद में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 31 साल के थे। इस हादसे में सिनेमैटोग्राफर जी.साई त्रिलोक की भी जान चली गई। भरत कांत ने 2021 की फिल्म ग्रामम और 2024 की फिल्म टेनेंट में काम किया था। भरत ने वेब सीरीज गीतांजलि और पार्वती परमेश्वरुलु में भी एक्टिंग की थी। भरत डिजिटल कंटेंट बनाने के अलावा तेलुगू फिल्मों और शॉर्ट फिल्मों में भी काम करते थे। भरत कांत एक पॉपुलर एक्‍टर, डांसर, यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर थे। मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. नई

China Ex-Defense Ministers Death Sentence

China Ex-Defense Ministers Death Sentence

Hindi News Career China Ex Defense Ministers Death Sentence | Corruption May 9 Current Affairs; DRDO Weapon Launch 23 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. NCRB ने पशु क्रूरता को अपराध में शामिल किया 8 मई को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने पहली बार अपनी ‘क्राइम इन इंडिया 2024 रिपोर्ट में प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनीमल्स एक्ट, 1960 के तहत दर्ज अपराधों को शामिल किया है। पहले पशु क्रूरता के मामलों को ‘विशेष और स्थानीय कानूनों’ की नॉर्मल कैटेगरी में रखा जाता था, लेकिन अब इसे अलग से रिकॉर्ड किया गया है। इस रिकॉर्ड के बाद पशु सुरक्षा को बेहतर करने में मदद मिलेगी। ये डेटा भारत में जानवरों के खिलाफ हिंसा की भयावहता को बताएगा। क्रुएल्टी टू एनीमल्स एक्ट शामिल करने से पशुओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की पहचान और निगरानी की जा सकेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में पशु क्रूरता से जुड़े कुल 9,039 मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों में 10,312 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 10,257 पुरुष शामिल थे। इनकी कुल कीमत करीब 48.8 करोड़ रुपये आंकी गई। इनमें 44.9 प्रतिशत मामलों में चोरी हुए जानवर बरामद कर लिए गए। यह संपत्ति से जुड़े अपराधों के राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। पुलिस ने 96.7% मामलों में चार्जशीट दाखिल की, जिससे जांच स्तर पर सक्रियता दिखाई देती है। हालांकि, साल के आखिर तक करीब 2,070 मामले यानी लगभग 22.9% मामलों की जांच लंबित रही। इस रिपोर्ट के बाद पहली बार अन्य क्राइम कैटेगरी के साथ जानवरों पर क्रूरता के मामलों का विश्लेषण हो पाएगा। प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनीमल्स एक्ट,1960 में भारत की संसद द्वारा पारित एक केंद्रीय कानून है। प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनीमल्स एक्ट,1960 में पशु को मनुष्य के अलावा किसी भी जीवित प्राणी के रूप में परिभाषित किया गया है। 2. DRDO और इंडियन एयर फोर्स ने TARA का सफल परीक्षण किया 7 मई को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO और भारतीय वायु सेना ने ओडिशा के तट पर टैक्टिकल एडवांस्ड रेंज ऑग्मेंटेशन (TARA) हथियार की पहली सफल टेस्टिंग की। ये टेस्टिंग ओडिशा के तट पर एक जगुआर (Jaguar) फाइटर जेट से की गई। TARA भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली है, जो बिना गाइड सिस्टम वाले हथियारों को गाइड सिस्टम में बदलेगी। इस ग्लाइड हथियार को DRDO के साथ मिलकर रिसर्च सेंटर इमारत, हैदराबाद ने मिलकर डिजाइन और डेवलप किया है। ग्लाइड हथियार एक स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली है। जो सबसे आधुनिक और कम लागत वाला पहला सिस्टम है। TARA दुश्मन के जमीनी ठिकानों पर 120 किमी की दूरी से वार कर सकती है। यह प्रणाली सुखोई-30 (Su-30), जगुआर और तेजस जैसे फाइटर जेट्स के साथ एकीकृत की जा सकती है। TARA देश का पहला ऐसा ग्लाइड हथियार सिस्टम है जो अत्याधुनिक होने के साथ-साथ बेहद कम लागत वाली प्रणालियों पर काम करता है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. चीन में दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा 7 मई को चीन ने भ्रष्टाचार के मामलों में दो पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू और वेई फेंगहे को मौत की सजा सुनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को पहले 2 साल जेल में रखा जाएगा। 2 साल बाद पुनर्विचार कर सजा को आजीवन कारावास में बदला जा सकता है। ली शांगफू को पिछले साल अचानक पद से हटाया गया था, जबकि वेई फेंगहे भी सैन्य भ्रष्टाचार जांच के दायरे में आए थे। दोनों मंत्रियों को 2024 में चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित किया गया था। चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू को पिछले साल अक्टूबर में अचानक पद से हटा दिया गया था। अब पहली बार चीनी अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी जांच चल रही थी। उन पर बड़े पैमाने पर रिश्वत लेने, दूसरों को रिश्वत देने और पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए हैं। चीन के पूर्व रक्षा मंत्री वेई फेंगहे पर रिश्वत लेने और अपने पद का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगाए गए हैं। चीन की सैन्य अदालत ने उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी माना है। चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू (दाएं) 2023 में बीजिंग के ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल’ में शपथ के समय की तस्वीर। निधन (DEATH) 4. पूर्व मिडफील्डर मोहन सिंह का निधन 7 मई को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के पूर्व मिड फील्डर मोहन सिंह का निधन हो गया। मोहन सिंह ने 1970 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की। सिंह ने प्री-ओलंपिक टूर्नामेंट के दौरान 1972 में रंगून में बर्मा के खिलाफ अपना पहला सीनियर नेशनल मैच खेला था। 1972 के प्री-ओलिंपिक में सिंह ने भारत के लिए तीन कैप अर्जित किए थे। घरेलू स्तर पर, मोहन सिंह ने 1972 में संतोष ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया और टीम के सफल अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, दो गोल करके बंगाल ने खिताब जीता। सिंह ने 1972 और 1975 में कलकत्ता फुटबॉल लीग खेला था। 1972 में सिंह ने IFA शील्ड, डूरंड कप, रोवर्स कप और बोर्डोलोई ट्रॉफी जीती। मोहन सिंह ने 1976 में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब का भी प्रतिनिधित्व किया, और भारतीय क्लब फुटबॉल में एक विशिष्ट करियर जारी रखा। मोहन सिंह ने 1974 में डूरंड कप जीता था। 5. क्रिकेटर अमनप्रीत गिल का निधन 6 मई को भारत के अंडर-19 में खेलने वाले प्लेयर अमनप्रीत गिल का निधन हो गया। वे 36 साल के थे। अमनप्रीत ने पंजाब के लिए 6 फर्स्ट कैटेगरी मैचों में 11 विकेट लिए। अमनप्रीत इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन सेशन में पंजाब फ्रेंचाइजी (किंग्स इलेवन पंजाब) का भी हिस्सा रहे थे। गिल ने पंजाब के सीनियर सिलेक्शन बोर्ड के मेम्बर के तौर पर भी काम किया। गिल ने 2007 में विराट कोहली कि कैप्टेनसी में अंडर-19 का हिस्सा रहे। गिल ने 2007 में भारत के लिए पांच यूथ वनडे और एक यूथ टेस्ट खेला था। गिल ने श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर थिसारा परेरा का विकेट लिया था। आज का इतिहास 1540 में उदयपुर (मेवाड़) के राजा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ। 1653 में शाहजहां द्वारा बनवाया गया ताजमहल 22 साल के निर्माण के बाद पूरा

Dr. Atanus Science Oscar Win: ₹30 Lakh Prize | April Current Affairs

Dr. Atanus Science Oscar Win: ₹30 Lakh Prize | April Current Affairs

Hindi News Career Dr. Atanus Science Oscar Win: ₹30 Lakh Prize | April Current Affairs | Raghav Chadha Joins BJP 6 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी जॉइन की 24 अप्रैल को पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया। राघव चड्‌ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी जॉइन की। बाकी चार सांसद अभी सामने नहीं आए हैं। राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। साथ ही कहा कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता हमारे साथ हैं। पार्टी ने 2 अप्रैल 2026 को राघव को डिप्टी लीडर पद से हटाया और उनकी जगह अशोक कुमार मित्तल को नियुक्त किया था। राघव 2015 में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के तौर पर अपॉइंट हुए थे। 2019 में राघव ने साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था और वे पंजाब से राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य थे। राघव पूर्व दिल्ली जल बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट और दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से 2022 तक विधायक भी रहे। AAP ने 2022 में राघव को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया था। 2. सरकार ने एविएशन फ्यूल में एथेनॉल मिलाने की मंजूरी दी 23 अप्रैल को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) में एथेनॉल ब्लेंडिंग को मंजूरी दे दी है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर ATF मार्केटिंग नियमों में बदलाव किया है। इस फैसले से भारत की विदेशी तेल पर निर्भरता कम होगी। एथेनॉल ब्लेंडिंग की मंजूरी के फैसले से एविएशन सेक्टर में प्रदूषण कम होगा और महंगे कच्चे तेल के आयात को घटाया जा सकेगा। मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एविएशन टर्बाइन फ्यूल की परिभाषा को अपडेट किया गया है। नए अपडेट के मुताबिक ATF में हाइड्रोकार्बन के साथ-साथ सिंथेसाइज्ड कंपोनेंट्स (जैसे एथेनॉल) को भी शामिल किया जा सकेगा। सरकार का ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहे सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) के चलन को ध्यान में रखकर किया गया है। SAF एक ऐसा वैकल्पिक ईंधन है जिसे कुकिंग ऑयल, कृषि अवशेष और कचरे से तैयार किया जा सकता है। इसमें एथेनॉल का मिश्रण भी अहम भूमिका निभाता है। SAF की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके इस्तेमाल के लिए विमान के इंजन या मौजूदा फ्यूल सप्लाई सिस्टम में बड़े बदलाव की जरूरत नहीं होती। SAF पारंपरिक जेट फ्यूल के मुकाबले कार्बन उत्सर्जन को काफी हद तक कम कर देता है। 3. डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार ने जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की 23 अप्रैल को डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में यूनाइटेड किंगडम (UK) के नेशनल सिक्योरिटी एड्वाइजर जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की। भारत-ब्रिटेन डिफेंस कॉर्पोरेशन के स्ट्रक्चर को रिव्यू किया और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर बात की। दोनों पक्षों ने सैन्य सहयोग और रक्षा उद्योग साझेदारी सहित रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। इस बैठक में राजेश और NSA पॉवेल ने रीजनल सिक्योरिटी के डेवलपमेंट और उसकी प्रोग्रेस पर बातचीत की। ये बैठक विशेष रूप से रक्षा, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन (रोडमेप 20230) की पार्टनरशिप को मजबूत करने के लिए की। दोनों प्रमुखों ने ये मुलाकात 2021 में घोषित भारत-UK व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत की। जिसमें 2030 का रोडमैप पर बात हुई। इस बैठक का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन के बीच कॉम्परेशिप स्ट्रेटजिक पार्ट्नर्शिप के तहत डिफेंस रिलेशन को मजबूत करना है। 4. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दवाओं के लिए MoU साइन किया 24 अप्रैल को इंडियन फार्माकोपिया कीमशन (IPC) ने दवाईयों की क्वालिटी, रिसर्च और पेशेंट की सुरक्षा के लिए फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER), हाजीपुर के साथ एक MoU साइन किया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, ये MoU हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए किया गया है। इस MoU के तहत दवाओं की क्वालिटी, पेशेंट सेफ्टी, दवाओं का सही तरह से उपयोग करने और फार्मास्युटिकल में इनोवेशन को मजबूत करेंगे। पीएम भारतीय जनऔषधि स्कीम (PMBJP) के तहत ये दवाएं दी जाएंगी। इस MoU का उद्देश्य दवाओं की क्वालिटी को बढ़ाना है। इस MoU के तहत PMBI क्वालिटी टेस्ट के लिए जन औषधि दवाओं के रैंडम सैंपल IPC को भेजेगा। दवाओं के सही उपयोग के लिए जन औषधि केंद्रों में भारत के राष्ट्रीय फॉर्मूलरी को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे बेहतर फार्माकोविजिलेंस सिस्टम से दवाओं के दुष्प्रभावों को कम किया जा सके। फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया (PBPI) QR कोड और टोल-फ्री हेल्पलाइन भी चलाएंगे। इस MoU का उद्देश्य लोगों में सस्ती जेनेरिक दवाओं में भरोसा बढ़े और पेशेंट बेहतर स्वास्थ्य लाभ पा सके। इस MoU के तहत मेडिकल यूज और फार्माकोविजिलेंस पर फार्मासिस्टों और स्टैकहोल्डर्स को ट्रेनिग भी दी जाएगी। निधन (DEATH) 5. कोरियन एक्टर ली नाम-ही का निधन 22 अप्रैल को साउथ कोरियन एक्टर ली नाम-ही का निधन हो गया। वे 64 साल के थे। उन्होंने कोरियन इंडस्ट्री में 4 दशक तक एक्टिंग की। ली ने 1983 में एंटीगौन ड्रामा से 21 साल की उम्र में बतौर एक्टर डेब्यू किया। ली थिएटर से फेमस हुए। उनके मशहूर थियेटर प्ले एंटीगौन, मेल इंपल्स, ओथैलो (2009) और डेथ ऑफ अ सेल्समैन (2016) हैं। इसके साथ ही ली टीवी प्रोग्राम द प्राइस्ट्स (2015), स्टील रेन 2: समिट (2020), माय डियरेस्ट, वॉचर में भी काफी चर्चित रहे। 1998 में ली को कोरिया थिएटर एसोसिएशन एक्टिंग अवॉर्ड मिला। ली को 2011 में एक्टिंग के लिए ‘कोरिया थिएटर अवॉर्ड’ मिला। ली नाम-ही 2012 में डोंग-ए थिएटर अवॉर्ड मिला। मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. भारत मालदीव को SAARC के लिए 30 अरब देगा 23 अप्रैल को भारत ने SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क के तहत पहली किस्त के रूप में मालदीव के लिए 30 अरब रुपए सैंक्शन किए। SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क सार्क देशों के बीच एक तरह का इमरजेंसी लोन सिस्टम है। सार्क देशों में भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क मालदीव सरकार के बीच साइन हुए MoU के तहत दिया जाएगा। भारत ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के

India Sends 2 Ton Life Support Medicine to Tanzania

India Sends 2 Ton Life Support Medicine to Tanzania

Hindi News Career India Sends 2 Ton Life Support Medicine To Tanzania | April 23 Current Affairs 28 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. रक्षा मंत्रालय ने 975 करोड़ रुपए के MoU साइन किए 21 अप्रैल को रक्षा मंत्रालय ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) और इलेक्ट्रो न्यूमेटिक्स एंड हाइड्रोलिक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ लगभग 975 करोड़ रुपए का MoU साइन किया। इस MoU के तहत T-72 और T-90 टैंकों के लिए TRAWL असेंबली इक्विपमेंट खरीदे जाएंगे। ये MoU नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में साइन हुआ। TRAWL असेंबली T-72 और T-90 टैंकों में लगाए जाने वाले इक्विपमेंट हैं, जो इंडियन आर्मी की बारूदी सुरंग भेदने की क्षमता को बढ़ाएगी। ये एंटी-टैंक बारूदी सुरंगों के जरिए गाड़ियों को निकालने के लिए एक सुरक्षित लेन बनाने के भी काम आएगी। TRAWL असेंबली एक स्वदेशी माइनफील्ड ब्रीचिंग सिस्टम है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है। TRAWL असेंबली टैंकरों में आगे लगाए जाते हैं। निधन (DEATH) 2. आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम नादेंदला भास्कर राव का निधन 22 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन भास्कर राव का निधन हो गया। वे 91 साल के थे। भास्कर राव पहली बार 1978 में विधायक चुने गए थे और चेन्ना रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर काम किया था। 1978 में, भास्कर राव ने विजयवाड़ा से चुनाव लड़ा और कांग्रेस विधायक के तौर पर जीत हासिल की। भास्कर राव बाद में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) में शामिल हो गए, TDP की स्थापना टी एन रामाराव ने की थी। 1983 में भास्कर राव तेलुगु देशम पार्टी (TDP) से गुंटूर जिले के वेमुरु निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए। 1984 में उन्होंने एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक टी एन रामाराव के खिलाफ बगावत कर सरकार गिरा दी। 1984 में भास्कर आंध्र प्रदेश के सीएम बने थे। हालांकि, उनका कार्यकाल बहुत छोटा रहा और वे एक महीने ही इस पद पर रह पाए थे। भास्कर ने NTR, मैरी चेन्ना रेड्डी और अंजैया कैबिनेट में मंत्री रहे। 1998 में खम्मम लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। भास्कर राव ने TDP में अपने समर्थकों के साथ और कांग्रेस के समर्थन से NTR सरकार का तख्तापलट कर दिया, जब NTR उस समय हेल्थ इमरजेंसी की वजह से अमेरिका में थे। राजनीतिक तख्तापलट के बाद, भास्कर राव 16 अगस्त, 1984 को आंध्र प्रदेश के सीएम बने। हालांकि, सिर्फ 31 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने और 17 सितंबर 1984 तक इस पद पर रहे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भास्कर राव ने 1985 में प्रजास्वामी तेलुगु देशम पार्टी की बनाई। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. भारत ने तंजानिया को लाइफ सपोर्ट मेडिसिन भेजीं 21 अप्रैल को भारत ने पूर्वी अफ्रीकी देश के तंजानिया को 2 टन लाइफ सेविंग मेडिसिन भेजी हैं। ये दवाएं तंजानिया के दार ए सलाम के श्री हिंदू मंडल हॉस्पिटल में भेजी गई हैं। ये दवाएं बेहतर स्वास्थ्य और आपसी सहयोग का हिस्सा हैं। भारत के हाई कमिश्नर बिश्वदीप डे ने हॉस्पिटल ट्रस्टी कौशिक एल. रमैया को दवाओं की खेप सौंपी है। दवाओं की इस खेप में जरूरी इक्विपमेंट जैसे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सक्शन यूनिट, ऑक्सीमीटर, माइक्रोस्कोप और स्टेथोस्कोप के साथ-साथ इनहेलर, सीरिंज, गलब्स, पट्टियां और व्हीलचेयर जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं। इस मेडिकल खेप से हॉस्पिटल में डायग्नोस्टिक कैपिसिटी, ट्रीटमेंट कैपविलिटी और पेशेंट केयर बेहतर होगी। ये मदद भारत- तंजानिया के आपसी सहयोग और स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए है। साथ ही ये डिप्लोमेटिक रिलेशन और डेवलपमेंट को बढ़ाने के लिए है। ये दवाएं भारत के इनिशिएटिव वैक्सीन मैत्री का हिस्सा हैं। जिसे 2021 में भारत ने शुरू किया था। भारत का तंजनियां को दवाएं भेजना भारत-अफ्रीका फोरम समिट फ्रेमवर्क का हिस्सा है। अफ्रीका भारत का एनर्जी, ट्रेड और मेरीटाइम पार्टनर है। भारत का ये कदम भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साउथ कॉर्पोरेशन को बढ़ावा देगा। मिसलीनियस (Miscellaneous) 4. शेखा झील बर्ड सेंचुरी रामसर साइट बनी 22 अप्रैल को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने यूपी की शेखा झील बर्ड सेंचुरी को रामसर साइट बनाने का ऐलान किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में यादव ने कहा कि ये राज्य की 12वीं और देश की 99वीं रामसर साइट है, जो भारत को एक ऐतिहासिक सदी के करीब लाती है। रामसर साइट ऐसी आर्द्रभूमि यानी Wetlands होती है, जहां पक्षियों को संरक्षित करने के लिए बेहतर माहौल दिया जाता है। ये कन्वेंशन 1971 में भारत और ईरान के बीच हुआ था। रामसर साइट बनने से लोकल लोगों को रोजगार मिलेगा और क्लाइमेट सिक्योरिटी को भी बढ़ावा मिलेगा। इस समावेशन से स्थानीय आजीविका और वैश्विक जैव विविधता के साथ-साथ जल और जलवायु सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। सेंचुरी में सेंट्रल एशियाई फ्लाईवे हैं, जहां ठंड के मौसम में बार-हेडेड गूज, पेंटेड स्टॉर्क और कई बत्तखों जैसे प्रवासी पक्षियों का घर है। रामसर साइट ऐसी आर्द्रभूमि यानी Wetlands है जिसे इंटरनेशनल महत्व का दर्जा दिया गया है। वेटलैंड्स यानी नम जमीनों पर रामसर कन्वेंशन, सूखी जमीनों को टिकाऊ बनाने के लिए किया गया एक इंटरनेशनल एग्रीमेंट है। ये एग्रीमेंट 1971 में ईरान के रामसर में हुआ था। भारत 1 फरवरी 1982 को इस कन्वेंशन का हिस्सा बना। रामसर में शामिल होने वाले देश वेटलैंड्स को नॉमिनेट कर सकते हैं, जिन्हें रामसर साइटों के रूप में जाना जाता है, जैसे जैव विविधता, प्रवासी पक्षी, दुर्लभ प्रजातियां और हाइड्रोलॉजिकल एनवायरमेंट। रामसर नाम ईरान के रामसर शहर से आया है, यहीं ये संधि हुई थी। रामसर के तहत सभी रामसर साइटें इंटरनेशनल लेवल पर दुर्लभ प्रजातियों को संरक्षित करने के लिए काम करती हैं। 5. INS सुनयना अपने क्रू के साथ जकार्ता पहुंचा 21 अप्रैल को इंडियन नेवी का ऑफशोर पेट्रोल वेसल INS सुनयना इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचा है और ये INS सुनयना का तीसरा पोर्ट कॉल है। INS सुनयना हिंद महासागर में इंडियन ओशियन शिप (IOS) SAGAR इनशियेटिव के तहत इंडोनेशिया पहुंचा है। IOS- SAGAR का पूरा नाम इंडियन ओशियन शिप – सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन है। INS सुनयना मलक्का और सिंगापुर जलडमरूमध्य जैसे प्रमुख ग्लोबल

John Turnus Apple New CEO

John Turnus Apple New CEO

Hindi News Career John Turnus Apple New CEO | April 2026 Current Affairs; Anil Chauhan Indian CDS Britain 12 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. जॉन टर्नस एपल के नए CEO होंगे 21 अप्रैल को एपल ने नए CEO के नाम का ऐलान किया। अब एपल CEO टिम कुक की जगह जॉन टर्नस नए CEO होंगे। वे 1 सितंबर 2026 से कंपनी की कमान संभालेंगे। कुक अब कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे और बोर्ड ने सर्वसम्मति से कुक के अपॉइंटमेंट को मंजूरी दे दी है। जॉन टर्नस हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हैं। जॉन टर्नस ने 2001 में एपल कंपनी जॉइन की थी। जॉन ने iPhone, iPad, Mac सॉफ्टवेयर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टिम कुक: टिम कुक 1998 में एपल से जुड़े थे और 2011 में एपल के CEO बने थे। टिम ने एपल के प्रॉडक्ट्स को को-डेवलप और डिजाइन किया है। टिम ने FBI टेरेरिज्म केस में iPhone को अन लॉक करने से इनकार किया। टिम ने एपल की प्राइवेसी, सस्टेनेबिलिटी पर काम किया। टिम एपल को 3 ट्रिलियन पर ले जाने वाले एपल के पहले CEO बने। टिम की लीडरशिप में एपल की मार्केट वैल्यू 350 बिलियन डॉलर (करीब ₹32 लाख करोड़) से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर (लगभग ₹350 लाख करोड़) हुई। कंपनी का सालाना रेवेन्यू भी 108 बिलियन डॉलर (करीब ₹10 लाख करोड़) से बढ़कर 2025 में 416 बिलियन डॉलर (₹39 लाख करोड़) के पार पहुंच गया है। Apple की स्थापना 1 अप्रैल 1976 को स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनियाक और रोनाल्ड वेन ने की थी। ये कंपनी कैलिफोर्निया के लॉस अल्टोस में स्टीव जॉब्स के गैरेज से शुरू हुई थी। कंपनी पर्सनल कंप्यूटर बनाने के लिए शुरू की गई थी। टिम कुक एपल को 3 ट्रिलियन पर ले जाने वाले पहले CEO हैं। 2. CDS जनरल अनिल चौहान यूके के दौरे पर पहुंचे 20 अप्रैल को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान लंदन की 3 दिन की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं, जो किसी भारतीय CDS की यूके की पहली यात्रा है। जनरल चौहान CDS रिचर्ड नाइटन से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही ब्रिटेन की मिलिट्री लीड से भी मुलाकात की। इस यात्रा में CDS अनिल चौहान और यूके प्रमुख साइबर सिक्योरिटी, इंटेलिजेंस इनफॉर्मेशन (खुफिया जानकारी) शेयर करने पर बात करेंगे। इसके साथ ही इस यात्रा के दौरान डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉलेबरेशन, जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज पर भी बात होगी। इस यात्रा का उद्देश्य देशों के बीच इंटर ऑपरेटबिलिटी और ऑपरेशनल को-ऑपरेशन को बढ़ाना है। CDS जनरल की ये यात्रा पिछले महीने नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच सीनियर मिलिट्री लीडर्स के बीच हुई बैठक के बाद हुई है। CDS जनरल की ये यात्रा भारत और ब्रिटेन के बीच डिफेंस पार्ट्नर्शिप को बेहतर करना और ग्लोबल सिक्योरिटी के बीच मजबूत रिलेशन बिल्ड करने के लिए है। यात्रा के दौरान CDS जनरल रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज इंस्टीट्यूट भी जाएंगे। रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज ब्रिटेन का एक हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट है, जो ब्रिटिश फोर्स और सिविल सर्विस के लिए ट्रेनिंग देता है। CDS जनरल अनिल चौहान की यूके यात्रा दोनों देशों के बीच 5वीं हाई लेवल मिलिट्री एंगजमेंट का हिस्सा है। नेशनल (NATIONAL) 3. भारत और साउथ कोरिया ने स्पोर्ट्स, कल्चर समेत 4 MoU साइन किए 20 अप्रैल को भारत और साउथ कोरिया ने स्पोर्ट्स, कल्चर और स्मॉल एंड मीडियम इंडस्ट्री इंटरप्राइज सेक्टर कॉर्पोरेशन के लिए चार MoU साइन किए। दोनों देशों के प्रमुखों ने इकोनॉमिक पार्ट्नर्शिप और भारत-कोरिया के डिजिटल ब्रिज के स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए जॉइंट डिकलरेशन पर साइन किए। नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और साउथ कोरिया के प्रेसीडेंट ली जे म्युंग के बीच वार्ता के बाद इन पर साइन हुए। इसके साथ ही भारत और कोरिया दोनों शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और इंडो-पैसिफिक की दिशा में योगदान देना जारी रखेंगे। दोनों देशों ने AI, सेमीकंडक्टर और प्रौद्योगिकी में साझेदारी को और गहरा करने के लिए भारत-कोरिया डिजिटल ब्रिज लॉन्च किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा- भारत और कोरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर है। जिसके 2030 तक 50 अरब डॉलर होने की उम्मीद है। इससे पहले जुलाई 2018 में राष्ट्रपति मून जे-इन ने भारत का दौरा किया था। साउथ कोरिया के प्रेसीडेंट ली जे म्युंग 3 दिन की यात्रा पर भारत आए हैं और ये उनकी पहली भारत यात्रा है। निधन (DEATH) 4. पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ गोपालराव पाटिल का निधन 20 अप्रैल को पूर्व राज्यसभा सदस्य और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ गोपालराव पाटिल का निधन हो गया। वे 95 साल के थे। पाटिल एक डॉक्टर थे उसके बाद महाराष्ट्र से बीजेपी के नेता रहे। पाटिल 1994 और 2000 के बीच भाजपा से राज्यसभा सदस्य रहे। पाटिल ने वाणिज्य, विदेश मामलों और रेलवे सहित प्रमुख संसदीय समितियों के मेम्बर भी रहे। पाटिल हैदराबाद के कुरनूल स्थित एक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर भी रहे। पाटिल ने इंडियन पीडियाट्रिक एसोसिएशन की स्थापना की और उसके पहले अध्यक्ष भी रहे। पाटिल बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार भी प्रदान किए गए पाटिल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासाराव देशमुख के रिश्तेदार थे। 2019 में पाटिल को स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी ने ‘जीवन साधना (लाइफटाइम अचीवमेंट) पुरस्कार’ से सम्मानित किया था। डॉ गोपालराव पाटिल ने कोल्हापुर जिले के कुरुंदवाड़ में मेडिकल ऑफिसर के रूप में भी सेवाएं दीं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स में टेनिस प्लेयर कार्लोस को बेस्ट प्लेयर अवार्ड 20 अप्रैल को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स का ऐलान हुआ। इसमें टेनिस प्लेयर कार्लोस अलकराज और आर्यना सबालेंका को बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला। साथ ही पेरिस सेंट-जर्मेन को ‘टीम ऑफ द ईयर’ चुना गया। अलकराज ने पिछले साल फ्रेंच और US ओपन जीता था और जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। इस महीने मास्टर्स खिताब जीतने वाले रोरी मैकलरॉय को साल का सर्वश्रेष्ठ अवार्ड मिला। 18 साल की उम्र में बार्सिलोना और स्पेन के लिए लैमिन यमल को साल के सबसे यंग प्लेयर का अवार्ड जीता। फॉर्मूला वन चैंपियन लैंडो नॉरिस को वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता।