Saturday, 24 Oct 2026 | 10:40 PM

Trending :

बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा:कुणाल कोहली ने जताई चिंता, बोले- बिना कपड़ों के सोते हैं लोग; मुंबई पुलिस से की शिकायत सलमान की ‘मातृभूमि’ को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी नहीं:दूसरी स्क्रीनिंग के बाद भी अटकी फिल्म; सेंसर सर्टिफिकेट और रिलीज डेट पर सस्पेंस कायम Kuldeep Rathore Success Story | JEE Advanced Failure to IIT Madras Startup टाइगर के शूटर्स की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा बोले:वे सिर्फ मोहरे होते हैं, जश्न मनाने से पहले अंडरवर्ल्ड को समझना होगा टाइगर के शूटर्स की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा बोले:वे सिर्फ मोहरे होते हैं, जश्न मनाने से पहले अंडरवर्ल्ड को समझना होगा बीजेपी पर फिर भड़के नसीरुद्दीन शाह:अपशब्द कहते हुए झूठी पार्टी बताया; छात्रों को धमकाने और हॉस्टल खाली कराने का लगाया आरोप
EXCLUSIVE

Ladakh News | Jammu-Kashmir High Court Bench & IT Ministry PhonePe MoU

Ladakh News | Jammu-Kashmir High Court Bench & IT Ministry PhonePe MoU

Hindi News Career Ladakh News | Jammu Kashmir High Court Bench & IT Ministry PhonePe MoU 8 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति बने 21 अगस्त को सत्ताधारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति की शपथ ली। संसद में उन्हें 255 वोट मिले थे, जबकि विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद को 88 वोट मिले थे। पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद ये पद खाली था। बांग्लादेश में 1991 के बाद ये पहला मौका है जब राष्ट्रपति पद के लिए सीधी सीधी वोटिंग हुई है। बीते कुछ दशकों में ये पद ज्यादातर आम सहमति से बिन किसी विरोध के भरा जाता था। 2001 में आलमगीर पहली बार ठाकुरगांव-1 से सांसद बने थे और 2001-2005 तक आलमगीर राज्य कृषि मंत्री रहे। BNP का पद संभाला और 10 साल तक महासचिव रहे। राष्ट्रपति का चुनाव गुरुवार को संसद भवन में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ था। 2. भारत और जापान ने समुद्री सुरक्षा के लिए MoU साइन किया 21 अगस्त को भारत और जापान के बीच नई दिल्ली में रक्षा मंत्रियों की बैठक हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइज़ुमी ने बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस बैठक में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने, ‘मेक इन इंडिया’ के तहत रक्षा प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने और रणनीतिक विश्वास बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों मंत्रियों ने समुद्री सुरक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन भी किया। इससे एक दिन पहले कोइजुमी ने मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान और आईएनएस चेन्नई का दौरा किया था। भारत और जापान ने नौसैनिक जहाजों के संयुक्त विकास और निर्माण की संभावनाएं तलाशने पर भी सहमति जताई। दोनों देशों ने मैरीटाइम डॉमेन अवेयरनेस (MDA), सूचना साझाकरण औरह्यूमन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ (HADR) जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाए। भारत की ‘महासागर’ दृष्टि और जापान के FOIP विजन के बीच बेहतर तालमेल बनाया गया। बैठक भारत-जापान के स्पेशल स्ट्रैटजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप की रक्षा एवं समुद्री क्षेत्र में और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो 3 दिन की यात्रा पर 19 अगस्त को भारत आए थे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन 21 अगस्त को भारत के जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन लगा। शिवपाल टोक्यो ओलिंपियन रहे हैं और दूसरी बार डोपिंग के दोषी पाए गए हैं। शिवपाल नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी के डिसिप्लिनरी पैनल ने प्रतिबंधित पदार्थ मेथेंडिएनोन के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। 31 वर्षीय शिवपाल 2019 एशियन चैंपियनशिप में 86.23 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। इससे पहले शिवपाल का सैंपल 2021 में हुए आउट-ऑफ-कंपटीशन टेस्ट में स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव आया था। अगस्त 2022 में NADA के डिसिप्लिनरी पैनल ने उन्हें दोषी मानते हुए 4 साल का बैन लगाया था। शिवपाल ने अपील में कहा था कि जिस सप्लीमेंट का उन्होंने इस्तेमाल किया था, उसमें प्रतिबंधित पदार्थ मिला हुआ था। जनवरी 2023 में NADA के अपील पैनल ने उनका पक्ष स्वीकार करते हुए बैन को 4 साल से घटाकर 1 साल कर दिया। इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2023 में वापसी की थी। शिवपाल ने वापसी के बाद जून 2023 में भुवनेश्वर में नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। स्प्रिंटर एमवी जिल्ना को भी दूसरे डोपिंग मामले में प्रोविजनली सस्पेंड किया गया है। उनका सैंपल प्रतिबंधित पदार्थ मेफेन्टरमाइन के लिए पॉजिटिव पाया गया है। शिवपाल ने गोवा में हुए 2023 नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता था। 4. लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की एक बेंच स्थापित होगी 20 अगस्त को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की एक बेंच स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है। इस बेंच की स्थापना से हाईकोर्ट से जुड़े मामलों के लिए लद्दाख के आम लोगों को अब जम्मू या श्रीनगर की तक नहीं जाना पड़ेगा। इस बेंच की स्थापना के बाद लद्दाख के दूर-दराज इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए न्याय तक पहुंच आसान हो सकेगी। लद्दाख एक केंद्र शासित प्रदेश है। निधन (DEATH) 5. दक्षिण भारतीय एक्टर्स सौकार जानकी का निधन 21 अगस्त को दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन हो गया। वे 94 साल की थीं। सौकार जानकी ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में काम किया और उनका फिल्मी करियर 70 सालों से ज्यादा रहा। सौकार ने 1949-50 में एल.वी. प्रसाद की तेलुगु फिल्म ‘शवुकारु’ से फिल्मी करियर की शुरुआत। इसी फिल्म के कारण उन्हें ‘सौकार जानकी’ नाम से पहचान मिली। सौकार ने 1952 में फिल्म ‘वाल्यापथ’ से तमिल सिनेमा में शुरुआत की थी और 1954 कन्नड़ फिल्म ‘देवकनिका’ से कन्नड़ सिनेमा में शुरुआत की। सौकार तेलुगु और तमिल सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों में शामिल थीं। उन्होंने अपने करियर में लगभग 400 फिल्मों में एक्टिंग की। सौकार को ‘इरु कॉडगल’ के लिए तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला था। 2022 में भारतीय सिनेमा और कला में योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया था। सौकार जानकी ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में काम किया। समझौता (AGREEMENT) 6. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने PhonePe के साथ MoU किया 20 अगस्त को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने ऑनलाइन पेमेंट और फिनटेक कंपनी PhonePe के साथ एक समझौता (MoU) किया। इस MoU के तहत सरकार और PhonePe मिलकर डिजिटल पेमेंट और फिनटेक के क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर काम करेंगे। इस MoU का उद्देश्य MeitY और PhonePe के बीच डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना और फिनटेक क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाना है। PhonePe भारत की प्रमुख डिजिटल पेमेंट कंपनी है और MeitY भारत में डिजिटल टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कामों की देखरेख करता है। इस MoU के तहत PhonePe के एंटरप्राइज डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ‘पल्सप्रो’ के मेट्रिक्स को पीएम गतिशक्ति

Army Chief Dheeraj Seth Nepal Visit

Army Chief Dheeraj Seth Nepal Visit

Hindi News Career Army Chief Dheeraj Seth Nepal Visit | Guard Of Honor & India Thailand Drill 11 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ 18 अगस्त को भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV (MAITREE-XV) शुरू होगा। यह अभ्यास 31 अगस्त तक थाईलैंड के सूरत थानी स्थित विभावदी रंगसित कैंप में आयोजित किया जाएगा। मैत्री-XV अभ्यास भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास का 15वां संस्करण है। इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना और रॉयल थाई सेना के 85-85 जवान हिस्सा लेंगे। भारतीय दल में मुख्य रूप से 9 गोरखा राइफल्स के जवान शामिल हैं। थाईलैंड की ओर से 5वीं डिवीजन की 25वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड की 3वीं बटालियन के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। मैत्री-XV अभ्यास में जॉइंट ट्रेनिंग होगी। ये अभ्यास जंगल और अर्ध-शहरी इलाकों में सैन्य अभियान से जुड़ा रहेगा। मैत्री-XV अभ्यास में मैदानी अभ्यास, सैन्य चर्चा, व्याख्यान, प्रदर्शन और अंतिम संयुक्त अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इससे पहले इसका आयोजन सितंबर 2025 में मेघालय के उमरोई स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में किया गया था। ‘मैत्री’ सैन्य अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी। ये भारत और थाईलैंड की सेनाओं के बीच अनुभव और बेहतर सैन्य तरीकों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच है। ‘मैत्री’ अभ्यास का उद्देश्य भारत और थाईलैंड के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना है। अभ्यास से दोनों सेनाओं के बीच आपसी तालमेल, समझ और सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी। भारत और थाईलैंड की सेनाएं संयुक्त रूप से उग्रवाद और आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने की क्षमता को बेहतर करेंगी। 2. 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक आज 18 अगस्त को भारत नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। इस बैठक में पर्यावरण वर्किंग ग्रुप और जलवायु परिवर्तन व सतत विकास पर संपर्क समूह शामिल होंगे। ये कार्यक्रम भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 की मुख्य थीम- ‘मजबूती, इनोवेशन, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ के तहत आयोजित किया जाएगा। ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे। इस बैठक में प्राथमिकता वाले क्षेत्र जैसे टिकाऊ जीवन शैली को बढ़ावा देना, वनीकरण, जंगल की आग का प्रबंधन और किसी आपदा के समय किये जाने वाले काम शामिल होंगे। ब्रिक्स मंत्रियों की बैठक से पहले ब्रिक्स के सीनियर अधिकारियों की बैठक हुई। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ 3 दिन की नेपाल यात्रा पर पहुंचे 17 अगस्त को आर्मी चीफ (COAS) जनरल धीरज सेठ नेपाल की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर काठमांडू पहुंचे। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सेनाओं के आपसी संबंधों को और मजबूत करना है। इस यात्रा के दौरान, जनरल सेठ नेपाली सेना मुख्यालय में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ लेंगे और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। जनरल सेठ राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक सम्मान समारोह में भी शामिल होंगे, जहां नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल उन्हें नेपाली सेना के ‘जनरल’ का मानद पद देंगे। यह भारतीय और नेपाली सेनाओं के बीच चली आ रही एक खास परंपरा है। जनरल सेठ इस यात्रा के दौरान नेपाली सेना प्रमुख से भी बातचीत करेंगे और नेपाली सेना के ‘डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स’ पर भी बात करें। अपनी यात्रा के आखिरी दिन, जनरल सेठ पोखरा में पूर्व सैनिकों की एक रैली में शामिल होंगे, जहां वे भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों से बातचीत करेंगे। भारत और नेपाल के बीच गहरे ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। भारत और नेपाल के बीच जनकपुर-अयोध्या और लुंबिनी-बोधगया कनेक्शन के जरिए मजबूत सभ्यतागत संबंध भी हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. नई दिल्ली में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप शुरू हुई 17 अगस्त को नई दिल्ली में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप शुरू हुई। 23 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होंगे। बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का ये 30वां एडिशन है। पिछला आयोजन 2025 में पेरिस में हुआ था। भारत की प्रमुख में पीवसिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी–चिराग शेट्टी शामिल हुए। अयुष शेट्टी, उन्नति हुड्डा, सिमरन सिंघी और कविप्रिया सेल्वम वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। हैं। भारत 17 साल बाद इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले भारत ने 2009 में हैदराबाद में इसकी मेजबानी की थी। इसमें भारत पुरुष और महिला सिंगल्स और डबल्स इवेंट में दो-दो एंट्री और डबल्स जोड़ी में तीन एंट्री के साथ हिस्सा लेगा। भारत ने अब तक 15 मेडल जीते हैं। इनमें एक गोल्ड, 4 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल हैं। 2011 के बाद से भारत ने हर एडिशन में कम से कम एक मेडल जीता है। इस टूर्नामेंट में भारत को पहला मेडल प्रकाश पादुकोण ने 1983 ने दिलाया था। जबकि, एकलौता गोल्ड पीवी सिंधु ने दिलाया है। अब तक भारत के 11 खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में मेडल जीत चुके हैं। पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और सात्विक-चिराग की जोड़ी अलग-अलग एडिशन में मेडल जीत चुकी है। ये बैडमिंटन का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है, जो ओलिंपिक ईयर को छोड़कर हर साल होता है। ओलिंपिक के अलावा इस चैंपियनशिप में बैडमिंटन रैंकिंग के सबसे ज्यादा प्वाइंट्स मिलते हैं। बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) करता है। पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप 1977 में स्वीडन में हुई थी। शुरुआत में यह हर तीन साल में होती थी। 1983 के बाद 2 साल के अंतराल पर होने लगी। डेनमार्क ने सबसे ज्यादा 5 बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी की है। वहीं स्पेन, चीन, इंडोनेशिया और इंग्लैंड 3-3 बार होस्ट कर चुके हैं। निधन (DEATH) 4. अमेरिकन एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का निधन 17 अगस्त को एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का निधन हो गया। वे 36 साल की थीं। न्यूयॉर्क में जन्मीं हेडन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत विज्ञापनों में चाइल्ड स्टार के तौर पर की थी। इसके बाद हेडन ‘वन लाइफ टू लिव’ और ‘गाइडिंग लाइट’ जैसे क्लासिक डे-टाइम सोप ओपेरा में लगातार नजर आईं। हेडन ने डिज्नी की हिट एनिमेटेड फिल्म ‘अ बग्स लाइफ’ में प्रिंसेस डॉट को आवाज देकर फीचर फिलों में डेब्यू किया। इसके तुरंत बाद, ‘द ऑब्जेक्ट ऑफ माई

Historian Sumit Sarkar Passes Away

Historian Sumit Sarkar Passes Away

Hindi News Career Historian Sumit Sarkar Passes Away | IDFC FIRST Bank Global Rating News 5 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्र सरकार पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सर्विस के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल का ऐलान किया। इनमें 301 गैलेंट्री मेडल, 92 प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस और 664 मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस शामिल हैं। इनके अलावा CBI के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उनकी सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। कुल 301 गैलेंट्री मेडल में 272 पुलिसकर्मी और 29 फायर सर्विस कर्मी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 197 कर्मी लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म यानी नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के 51, नॉर्थ-ईस्ट के 12 और अन्य क्षेत्रों के 41 कर्मियों को भी गैलेंट्री मेडल दिया गया है। गैलेंट्री मेडल ऐसे कर्मियों को दिया जाता है जिन्होंने जान बचाने, संपत्ति की रक्षा करने, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने के दौरान असाधारण बहादुरी दिखाई हो। ये सम्मान सेवा में विशेष और उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है। वीरता पुरस्कार भारत सरकार देश के सैनिकों, सुरक्षा बलों और आम नागरिकों को उनकी बहादुरी, अदम्य साहस और बलिदान के सम्मान में देती है। ये पुरस्कार साल में दो बार गणतंत्र दिवस यानी, 26 जनवरी और स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाते हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. टेनिस प्लेयर इगा स्वियातेक ने नेशनल बैंक ओपन जीता 14 अगस्त को पोलैंड की टेनिस प्लेयर इगा स्वियातेक ने टोरंटो में नेशनल बैंक ओपन का फाइनल जीता। इगा टॉप-7 प्लेयर हैं और उन्होंने फाइनल में टॉप-2 प्लेयर एलेना रायबकिना को 6-2, 6-3 से हराकर अपना साल का पह0ला WTA टूर खिताब जीता। नेशनल बैंक ओपन का खिताब जीतने के बाद स्वियातेक WTA रैंकिंग 5वें नंबर पर पहुंच गई है। महिला डबल्स फाइनल में कतेरीना सिनीयाकोवा और शुआई झांग की जोड़ी ने सारा एरानी और निकोल मेलिचार-मार्टिनेज की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर खिताब जीता। 2018 में स्वियातेक ने जूनियर स्तर पर विंबलडन गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीता और ने 2020 में फ्रेंच ओपन जीतकर पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया। स्वियातेक ने अप्रैल 2022 में पहली बार WTA वर्ल्ड नंबर. 1 बनीं और 2025 तक लगातार फ्रेंच ओपन का तीसरा खिताब जीता। स्वियातेक 2025 में विम्बलडन जीतकर पहली बार इस ग्रैंड स्लैम की चैंपियन बनीं। इगा स्वियातेक ने दोहा, इंडियन वेल्स, मैड्रिड और रोम में खिताब भी जीते हैं। 3. आज से हॉकी वर्ल्ड कप 2026 शुरू होगा 15 अगस्त से हॉकी वर्ल्ड 2026 कप शुरू होगा। पहली बार महिला और पुरुष के टूर्नामेंट एक साथ हो रहे हैं। हॉकी वर्ल्ड 2026 की मेजबानी बेल्जियम और नीदरलैंड मिलकर कर रहे हैं। भारतीय पुरुष टीम वेल्स के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेगी। ये मैच दोपहर 4:30 बजे शुरू होगा। इससे पहले महिलाओं का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच दोपहर 1:30 बजे से होगा। ये टूर्नामेंट 16 दिन तक चलेंगे। दोनों टूर्नामेंट में कुल 50 मैच खेले जाएंगे। इनका आयोजन 2 फेज में होगा। पहला ग्रुप स्टेज, क्रॉसओवर पूल होगा, फिर सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे। सभी मैच 2 वेन्यू पर आयोजित होंगे। मेंस और विमेंस वर्ल्ड कप में 16-16 टीमें (कुल 32 टीमें) हिस्सा लेंगी। ग्रुप स्टेज में 16 टीमें 4 ग्रुप (ए, बी, सी, डी) में बंटेंगी और हर टीम 3 मैच खेलेगी। हर ग्रुप से टॉप-2 टीम क्रॉसओवर राउंड में जाएगी। इन 8 टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा जाएगा। इस राउंड में हर टीम तीन और मैच खेलेगी। ये मुकाबले उन टीमों से होंगे, जिनसे उसका मैच नहीं हुआ है। यहां से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल पहुंचेंगी। फाइनल मैच 29 और 30 अगस्त को खेले जाएंगे। महिला वर्ल्ड कप का फाइनल 29 अगस्त को खेला जाएगा। जबकि, पुरुष वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला 30 अगस्त को खेला जाएगा। बेल्जियम पहली बार वर्ल्ड कप होस्ट कर रहा है। उसकी मेंस टीम नंबर-1 है। निधन (DEATH) 4. इतिहासकार सुमित सरकार का निधन 13 अगस्त को आधुनिक भारत के प्रमुख इतिहासकार सुमित सरकार निधन हो गया। वे 87 साल के थे। सुमित मार्क्सवादी इतिहासकार थे और स्वदेशी आंदोलन के अध्ययन और भारतीय राष्ट्रवाद के दृष्टिकोणों पर सवाल उठाने के लिए जाने जाते थे। कलकत्ता यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे और बर्दवान यूनिवर्सिटी में रीडर के तौर पर काम किया। सुमित दिल्ली यूनिवर्सिटी में 1974 से 2004 तक इतिहास के प्रोफेसर रहे। सुमित की रचनाओं में ‘द स्वदेशी मूवमेंट इन बंगाल’ , ‘मॉडर्न इंडिया: 1885-1947’ और ‘राइटिंग सोशल हिस्ट्री’ शामिल हैं। सुमित के लेखन में सामाजिक मुद्दे, वर्गों और जन आंदोलनों के अनुभवों के माध्यम से उपनिवेशवाद, राष्ट्रवाद और स्वतंत्रता आंदोलन का विश्लेषण किया गया। सुमित को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर उनके कार्यों के लिए 2003 में भारतीय इतिहास और संस्कृति सोसायटी द्वारा सरित चटर्जी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सुमित ने 2007 में पश्चिम बंगाल में सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार के किसानों के साथ किए गए व्यवहार के विरोध में 2007 में पुरस्कार लौटा दिया था। 2004 में सुमित को सामाजिक इतिहास लेखन के लिए रवींद्र पुरस्कार दिया गया था। मिसलीनियस ( 5. IDFC FIRST Bank को ग्लोबल रेटिंग मिली 14 अगस्त को IDFC FIRST Bank को S&P ग्लोबल रेटिंग ने पहली अंतरराष्ट्रीय इंवेस्टमेंट-ग्रेड इश्यूर क्रेडिट रेटिंग मिली है। S&P ग्लोबल रेटिंग दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में से एक है। ये कंपनियों, सरकारों, वित्तीय संस्थानों और विभिन्न प्रतिभूतियों (जैसे बॉन्ड) की वित्तीय मजबूती और ऋण चुकाने की क्षमता का आकलन करके रेटिंग देते हैं। S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने बैंक को लॉन्ग टर्म के लिए ‘BBB-‘ और शॉर्ट टर्म के लिए ‘A-3’ रेटिंग दी गई है। BBB’ रेटिंग का मतलब है कि कर्ज चुकाने वाले के पास लॉंग टर्म के लिए कर्ज चुकाने की पर्याप्त क्षमता है। ये एक सुरक्षित ‘इन्वेस्टमेंट ग्रेड’ रेटिंग है। ‘A-3’ रेटिंग का मतलब है कि कर्ज चुकाने वाले (जारीकर्ता) की वित्तीय स्थिति संतोषजनक है। IDFC FIRST Bank बैंक की पहली इंटरनेशनल इंवेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग है। ये रेटिंग IDFC FIRST

Willie Walsh Appointed IndiGo CEO

Willie Walsh Appointed IndiGo CEO

Hindi News Career Willie Walsh Appointed IndiGo CEO | August 4 Current Affairs Update 27 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. विली वॉल्श ने IndiGo के CEO का कार्यभार संभाला 3 अगस्त को विली वॉल्श ने IndiGo के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) का पदभार संभाला। विली का पूरा नाम विलियम मैथ्यू वॉल्श है। वॉल्श मार्च में इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स के रिजाइन के बाद अपॉइंट किये गए हैं। वॉल्श ने 1979 में एर लिंगस में पायलट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वॉल्श 2005 से 2011 तक ब्रिटिश एयरवेज में रहे और बाद में ब्रिटिश एयरवेज के CEO बने। वॉल्श वर्तमान में इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डायरेक्टर जनरल थे। IAG के तहत आयरलैंड की एयरो लिंगस, स्पेन की आइबिरिया और ब्रिटिश की वीलिंग जैसी बड़ी एयरलाइंस आती हैं। IndiGo (इंडिगो) IndiGo भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है। IndiGo यानी InterGlobe Aviation भारत की सबसे बड़ी और सबसे व्यस्त एयरलाइन है। इसको 2006 में स्थापित किया गया था। IndiGo एक लो-कॉस्ट कैरियर ( LCC) है, यानी कम किराए में हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान करती है। IndiGo का मुख्यालय गुरुग्राम, हरियाणा में है। इसके संस्थापक राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल हैं। IndiGo ने 90 से ज्यादा घरेलू और 40 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती है। वॉल्श ब्रिटिश एयरबेस और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) के CEO रह चुके हैं। 2. उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव भारत यात्रा पर आए 3 अगस्त को उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव भारत दौरे पर आए। सैदोव ने पहले दिन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। वे इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वार्ता में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, शिक्षा, संस्कृति और क्षेत्रीय सुरक्षा सहित कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। सैदोव राजधानी में एक विशेष बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे। वे इस यात्रा के दौरान हैदराबाद हाउस में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसका उद्देश्य व्यापार, निवेश, ऊर्जा और सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना है। भारत और उज्बेकिस्तान के बीच राजनयिक संबंधों की शुरुआत करने के प्रोटोकॉल पर 18 मार्च 1992 में साइन किये। भारत और उज्बेकिस्तान ने 27 मई को उज्बेकिस्तान के वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन में शामिल होने के सिलसिले में बाइलेटरल मार्केट एक्सेस प्रोटोकॉल पर साइन किए थे। भारत और उज्बेकिस्तान ने 2011 में अपनी रणनीतिक साझेदारी शुरू की थी। फैसला (JUDGMENT) 3. लिव-इन पार्टनर को धारा 498A के तहत कानूनी सुरक्षा 3 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले पार्टनर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं/पूर्व IPC की धारा 498A के तहत कानूनी संरक्षण का अधिकार होगा। दरअसल धारा 498A विवाहित महिला को पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा की गई क्रूरता से कानूनी सुरक्षा देता है। कोर्ट ने कहा है कि क्रूरता से बचाव का अधिकार सभी को मिलना चाहिए इसे शादी तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। आर्टिकल 498A के मुताबिक, लिव इन में रहने वाले किसी भी पार्टनर को चाहे वो पुरुष हो या महिला सुरक्षा का पूरा अधिकार होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला को भी घरेलू हिंसा और क्रूरता से संरक्षण मिल सकता है, बस इसमें ये देखना होगा कि मामला कानूनी मानदंडों पर सही हो। हालांकि कोर्ट ने ये साफ किया है कि इसमें सिर्फ रिश्ते का नाम नहीं, बल्कि उसकी परिस्थितियों को भी देखा जाएगा। हर लिव-इन को रिश्ते की तरह नहीं माना जा सकता। ये तय करने के लिए कि सुरक्षा मिलेगी या नहीं, अदालत संबंध की प्रकृति, समय, साथ रहने की स्थिति और अन्य तथ्यों पर विचार करेगी। आर्टिकल 498A (पूर्व IPC) आर्टिकल 498A का उद्देश्य विवाहित महिला को पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा की गई क्रूरता (Cruelty) से कानूनी सुरक्षा देना था। भारतीय दंड संहिता (IPC) की जगह पर अब भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 लागू है, लेकिन ऐसे मामलों में न्यायालय पूर्व कानूनी सिद्धांतों का भी संदर्भ ले सकता है। इनमें मारपीट या मानसिक उत्पीड़न, ऐसा व्यवहार जिससे महिला आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाए या उसके जीवन, स्वास्थ्य या सुरक्षा को गंभीर खतरा हो में इस कानून का उपयोग होगा। आर्टिकल 498A के तहत अधिकतम 3 साल की सजा और साथ में जुर्माना भी लगाया जा सकता था। परस्थितियों को देखते हुए समझौता न होने योग्य स्थिति में गैर जमानती वारंट भी जारी किया जा सकता है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत चौथे नंबर पर 3 अगस्त को ग्लासगो में चल रहा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हुआ। भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीते। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। वहीं ऑस्ट्रेलिया 70 गोल्ड समेत 171 मेडल के साथ पहले नंबर पर आया। इंग्लैंड ने कुल 110 मेडल जीते और कनाडा 62 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर रहा। भारत के 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा। मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते। इसका मतलब हर चार में से एक मेडल बॉक्सिंग से आया। एथलेटिक्स में 10 मेडल आए, लेकिन इसमें गोल्ड नहीं मिला। वेटलिफ्टिंग से 8, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 मेडल मिला। कुल मिलाकर 39 में से 37 पदक सिर्फ पांच खेलों से आए। रविवार रात को इसकी क्लोजिंग सेरेमनी हुई। उसके बाद कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के प्रेसिडेंट डॉ. डोनाल्ड रुका ने 2030 गेम्स के मेजबान भारत को मशाल सौंपी। इस दौरान नीरज चोपड़ा, इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की प्रेसिडेंट पीटी ऊषा और गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी मौजूद रहे। इस बार ग्लासगो में सिर्फ 10 खेल शामिल थे, जबकि बर्मिंघम में 19 खेल खेले गए थे। बैडमिंटन, कुश्ती, शूटिंग, हॉकी, टेबल टेनिस और क्रिकेट जैसे खेल ग्लासगो गेम्स का हिस्सा नहीं थे, जिनसे 2022 में भारत को 30 पदक मिले थे। इसके अलावा भारत ने 210 खिलाड़ियों की जगह सिर्फ 123 खिलाड़ियों का

Dr T Srinivas Kumar Appointed Earth Sciences Secretary

Dr T Srinivas Kumar Appointed Earth Sciences Secretary

Hindi News Career Dr T Srinivas Kumar Appointed Earth Sciences Secretary | Vikram Rocket Launch 3 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) आज प्राइवेट ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट विक्रम-1 की पहली टेस्टिंग होगी 18 जुलाई को भारत की प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस अपने पहले ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट विक्रम-1 की पहली टेस्टिंग करेगी। स्काईरूट एयरोस्पेस का ये मिशन आगमन के नाम से ऑपरेट किया जा रहा है। इसकी लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष सेंटर से की जाएगी। ये रॉकेट छोटे उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करेगा। इस मिशन में कई पेलोड ले जाए जाने की उम्मीद है। अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के दौरान, विक्रम-1 60 डिग्री के झुकाव पर 450 किलोमीटर की कक्षा (ऑर्बिट) तक पहुंचेगा। विक्रम-1 कॉस्मोसर्व का मकसद ऑर्बिट में दुनिया के पहले ‘सॉफ्ट रोबोटिक कैप्चर सिस्टम’ को टेस्ट करना है। इस टेक्नोलॉजी को फ्लेक्सिबल रोबोटिक आर्म्स का इस्तेमाल करके बेकार हो चुके सैटेलाइट और ऑर्बिटल मलबे को कैप्चर करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस टेक्नोलॉजी का मकसद स्पेस इंडस्ट्री के सामने मौजूद सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक – स्पेस जंक (अंतरिक्ष का कचरा) की समस्या को हल करना है। कंपनी ने कहा कि ‘मिशन आगमन’ का मकसद उड़ान के दौरान स्काईरूट के ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल और अहम टेक्नोलॉजी की परफॉर्मेंस को परखना भी है। विक्रम-1 स्काईरूट का दूसरा स्पेस मिशन है। इससे पहले 2022 में स्काईरूट विक्रम-S सबऑर्बिटल की भी सफल टेस्टिंग कर चुका है। विक्रम-S भारतीय जमीन से अंतरिक्ष तक पहुंचने वाला पहला प्राइवेट तौर पर बनाया गया रॉकेट था। विक्रम-1 विक्रम-1 को स्काईरूट एयरोस्पेस ने डिजाइन और विकसित किया है। इसका नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है। इस व्हीकल को 350 किलोग्राम तक वजन वाले छोटे सैटेलाइट्स को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में के लिए डिजाइन किया गया है। ये रॉकेट पूरी तरह से कार्बन-कंपोजिट सामग्री से बना है, जो स्टील से 5 गुना हल्का और अत्यधिक मजबूत है 2. देश में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू हुई 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। इसका नाम ‘नमो ग्रीन रेल’ रखा गया है। ये पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित एक ‘जीरो पॉल्यूशन’ ट्रेन है। इसमें बिजली बनाने के लिए फ्यूल सेल का उपयोग किया जाता है, जिससे ट्रेन की इलेक्ट्रिक मोटर चलती है। इसके साथ ही भारत, जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन के बाद हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। हाइड्रोजन ट्रेन प्रदूषण कम करने और ग्रीन ट्रांसपोर्ट की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। ये हाइड्रोजन ट्रेन ‘हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज’ योजना का हिस्सा है। इसके तहत देश के अलग-अलग ऐतिहासिक (हेरिटेज) और पहाड़ी रूटों पर ऐसी 35 हाइड्रोजन ट्रेनें चलाने की योजना है। हाइड्रोजन ट्रेन ये ऐसी ट्रेन होती हैं जो डीजल के बजाय हाइड्रोजन ईंधन से चलती है। इसमें बिजली बनाने के लिए फ्यूल सेल का उपयोग किया जाता है, जिससे ट्रेन की इलेक्ट्रिक मोटर चलती है। ट्रेन की छत पर हाइड्रोजन गैस टैंकों में संग्रहित रहती है और फ्यूल सेल में हाइड्रोजन और हवा की ऑक्सीजन की रासायनिक अभिक्रिया होती है। इस प्रक्रिया से बिजली बनती है। यही बिजली ट्रेन के इलेक्ट्रिक मोटरों को चलाती है। पीएम मोदी ने जींद रेलवे स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन को सोनीपत के लिए रवाना किया। अपॉइंट (APPOINTMENT) 3. टी श्रीनिवास कुमार पृथ्वी विज्ञान के सचिव अपॉइंट हुए 16 जुलाई को केंद्र सरकार ने सीनियर ओशनोग्राफर डॉ. टी. श्रीनिवास कुमार तुम्मला को अर्थ साइंस मिनिस्ट्री (MoES) का नया सेक्रेटरी अपॉइंट किया। अर्थ साइंस भारत सरकार का एक प्रमुख मंत्रालय है, जो मौसम, जलवायु, महासागर, भूकंप विज्ञान और प्राकृतिक आपदाओं के पूर्वानुमान और अनुसंधान के लिए काम करती है। वे इस पद पर 2 साल तक के लिए होंगे। उन्होंने 1998 में श्रीनाथ ISRO में वैज्ञानिक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। श्रीनाथ ने 2001 में रिमोट सेंसिंग, भू-स्थानिक तकनीक और आपदा प्रबंधन परियोजनाओं पर कार्य किया। श्रीनाथ ने एड्वाइजर सर्विस एंड सैटेलाइट ओशियनग्राफी ग्रुप में भी काम कर चुके हैं। श्रीनाथ महासागर सूचना सेवाओं, समुद्री पूर्वानुमान और उपग्रह आधारित महासागर निगरानी कार्यक्रमों को लीड कर चुके हैं। 2024 में श्रीनाथ UNESCO-IOC के हेड, इंडियन ओसियन सुनामी वार्निंग एंड मिटिगेशन सिस्टम (IOTWMS) पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में सेक्रेट्रेट में काम किया। श्रीनाथ ने एड्वाइजर सर्विस एंड सैटेलाइट ओशियनग्राफी ग्रुप में भी काम कर चुके हैं। 4. पीएम नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा किया 17 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा किया। पीएम मोदी ने ₹12,070 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्टों की नींव रखी और उद्घाटन किया। साथ ही पीएम मोदी जालंधर से देश के 75 अमृत भारत स्कीम वाले रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी में जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्धगहटन किया और अमृतसर-वाराणसी के बीच चलने वाली नई श्रीसंत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. राफेल लड़ाकू विमान डार्विन पहुंचा 17 जुलाई को भारतीय वायुसेना (IAF) की एक टुकड़ी युद्धाभ्यास ‘पिच ब्लैक 2026’ में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची है। भारतीय वायुसेना ने चार राफेल और दो C-17 एयरक्राफ्ट के साथ 120 से ज्यादा सैनिकों की टुकड़ी युद्धाभ्यास के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजा है। ‘पिच ब्लैक 2026’ युद्धाभ्यास 20 जुलाई से 7 अगस्त तक उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (RAAF) के डार्विन, टिंडल और एंबरली बेस पर आयोजित होगा। इस युद्धाभ्यास में 20 देशों के करीब 100 जेट एयरक्राफ्ट और 2,500 से अधिक जवान हिस्सा लेंगे। भारतीय वायुसेना की टुकड़ी इंडो-पैसिफिक और यूरोप के देशों की वायु सेनाओं के साथ मिलकर जटिल हवाई अभ्यास में हिस्सा लेगी। ये दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक और कदम है। जिससे दोनों देशों के बीच आपसी तालमेल और ऑपरेशनल जानकारी बढ़ेगी। अभ्यास ‘पिच ब्लैक 2026’ हमारे सहयोगियों और मित्र देशों के साथ वायुसेना की सबसे बड़ी ट्रेनिंग है। 1983 से डार्विन में आयोजित होने वाला ‘पिच ब्लैक’ अभ्यास RAAF का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास है। इस अभ्यास में भारत, अमेरिका, जापान,

China Apps E-Rickshaw Ban | July 4 Current Affairs, CBSE President Lokhande

China Apps E-Rickshaw Ban | July 4 Current Affairs, CBSE President Lokhande

Hindi News Career China Apps E Rickshaw Ban | July 4 Current Affairs, CBSE President Lokhande 5 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. मेहली मिस्त्री ने ‘RNT एसोसिएट्स’ के बोर्ड से इस्तीफा दिया 3 जुलाई को मेहली मिस्त्री ने फैमिली इन्वेस्टमेंट ऑफिस ‘RNT एसोसिएट्स’ के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। RNT एसोसिएट्स रतन टाटा की स्थापित की कंपनी थी, जिसे उनके फंडस को मैनेज करने के लिए बनाया गया था। मिस्त्री ने ये लेटर 30 जून को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को लिखा था। मेहली मार्च 2023 में RNT एसोसिएट्स के बोर्ड में शामिल हुए थे। मेहली साल 2000 में रतन टाटा के एड्वाइजर के तौर पर जुड़े थे। अक्टूबर 2022 में मेहली सर दौराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी बोर्ड में शामिल हुए। मेहली अक्टूबर 2022 में ही सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी बोर्ड मेंबर में शामिल किए गए थे। अक्टूबर 2022 में ही टाटा एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के बोर्ड में भी शामिल हुए थे। RNT एसोसिएट्स से हटने के बाद भी मेहली मिस्त्री फिलहाल ‘टाटा एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट’ के बोर्ड मेंबर बने हुए हैं। मिस्त्री नवंबर 2025 में टाटा ट्रस्ट से हटाए गए थे। मिस्त्री ने खुद को ट्रस्ट से हटाए जाने के फैसले को महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर के सामने चुनौती दी है। टाटा ट्रस्ट्स, टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है और ‘टाटा संस’ में मेजॉरिटी हिस्सेदारी रखती है। RNT एसोसिएट्स RNT एसोसिएट्स की स्थापना मार्च 2009 में की गई थी। RNT एसोसिएट्स रतन टाटा ने शुरू की थी और इसको नए स्टार्टएप्स में निवेश करने के लिए बनाया गया था। वर्तमान में इसके बोर्ड में रतन टाटा की बहनें शिरीन जेजीभॉय और डीना जेजीभॉय शामिल हैं। टाटा संस के सीनियर एग्जीक्यूटिव जमशेद पोंचा और टाटा संस के जनरल काउंसिल सिद्धार्थ शर्मा भी इस बोर्ड का हिस्सा हैं। RNT एसोसिएट्स का मुख्य काम डिविडेंड और कंसल्टेंसी सर्विसेज के जरिए कमाई करना है। मार्च 2023 को कंपनी का कुल रेवेन्यू ₹36 करोड़ रहा था, जिसमें से आधी कमाई डिविडेंड से हुई थी। इस इन्वेस्टमेंट ऑफिस ने पेटीएम , ओला और ऑनलाइन ज्वेलरी ब्रांड ब्लूस्टोन समेत करीब दो दर्जन स्टार्टअप्स में निवेश किया है। टाटा ट्रस्ट्स से बाहर किए जाने के कुछ महीने बाद मिस्त्री का यह इस्तीफा सामने आया है। 2. भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम पूरा हुआ 3 जुलाई को पीएम मोदी ने भारत-जापान जॉइंट इकोनोमिक फोरम के दौरान ‘जापान बिजनेस वीक’ शुरू करने का ऐलान किया। भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में 129 समझौता ज्ञापनों (MoUs) का ऐलान किया। इन समझौतों का मकसद दोनों देशों के बीच निवेश, उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक, कौशल विकास और सप्लाई चेन सहयोग को मजबूत करना है। इसके साथ ही जापान ने भारत में 2 ट्रिलियन जापानी येन (₹1.18 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा के निवेश की घोषणा की है। ताकाइची की इस भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी और ताकाइची ने हरियाणा के खरखौदा में मारुति सुजुकी के चौथे व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने आर्थिक सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए 16-सूत्रीय रोडमैप भी जारी किया है। भारत ने जापान के सहयोग से स्वच्छ ऊर्जा के लिए पावर एशिया और कंप्रेस्ड बायोगैस पहल शुरू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए भी जापान ने 88 हजार करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 2 लाख करोड़ रुपए है। भारत और जापान ने अगले 10 सालों में 10 ट्रिलियन येन के निवेश लक्ष्य को रखा है। 1 जुलाई को जापान की पीएम सनाए ताकाइची भारत की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर आई थीं। पीएम के तौर पर ये ताकाइची की पहली भारत यात्रा रही। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 3. प्रशांत सीताराम लोखंडे CBSE के नए अध्यक्ष नियुक्त 3 जुलाई को प्रशांत सीताराम लोखंडे को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया चेयरमैन अपॉइंट किया गया। प्रशांत अप्रैल 2026 में गृह मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी बने थे। अप्रैल 2022 में प्रशांत गृह मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। प्रशांत 2001 बैच के AGMUT (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-और-केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के IAS ऑफिसर हैं। प्रशांत लोखंडे ने राहुल सिंह की जगह ली और राहुल को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया है। हाल ही में CBSE में OSM ऑनलाइन स्क्रीनिंग सिस्टम को लेकर विवाद हुआ था। प्रशांत अप्रैल 2026 में गृह मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी बने थे। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. नेपाल के जेष्ठ वर्ण महाविहार को UNESCO एशिया पेसफिक सम्मान 3 जुलाई को नेपाल के ललितपुर (पाटन) में बने जेष्ठ वर्ण महाविहार को UNESCO एशिया-प्रशांत सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण पुरस्कार 2025से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड की घोषणा फरवरी 2026 में की गई थी। नेपाल के जेष्ठ वर्ण महाविहार को ये सम्मान भूकंप से क्षतिग्रस्त हुए महाविहार के वैज्ञानिक और पारंपरिक संरक्षण के लिए दिया गया है। नेपाल के जेष्ठ वर्ण महाविहार को लिविंग हैरिटेज साइट के रूप में सुरक्षित किया गया है। 2015 के नेपाल भूकंप में महाविहार का ऊपरी हिस्सा ढह गया था। इस महाविहार को सुरक्षित करने के लिए पारंपरिक आर्किटेक्ट और मॉर्डन इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी का संतुलित उपयोग किया गया है। इस संरक्षण के काम में किसी तरह के धार्मिक अनुष्ठान को नहीं रोका गया था। साथ ही प्रोजेक्ट में रिसर्च, संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण, पुरातात्विक अध्ययन तथा दीर्घकालिक संरक्षण योजना का पूरा ध्यान रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने नेपाल को फंड दिया था। इस प्रोजेक्ट के संरक्षण और परियोजना प्रबंधन का कार्य INTACH (इंडियन ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज) ने किया है। 2015 के नेपाल भूकंप में महाविहार का ऊपरी हिस्सा ढह गया था। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. भारत सरकार ने ई-रिक्शा कंट्रोल करने वाले चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया 3 जुलाई को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने ई-रिक्शा को कंट्रोल करने वाले ऐप्स को हटाने का आदेश दिया है। मुख्य रूप से ‘BAT-BMS’ नामक चीनी ऐप को प्ले स्टोर से हटाया गया है, जो एक रियल टाइम बैटरी मैनेजमेंट टूल है। इसे चीनी कंपनी ‘शेन्जेन ग्रेनर्जी टेक्नोलॉजी’ ने डेवलप किया है। इसका मुख्य काम ब्लूटूथ-इनेबल्ड लीथियम

विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल 2027 तक बढ़ा:दिल्ली में 6 लेन द्वारका टनल को मंजूरी, 3 जुलाई के करेंट अफेयर्स

विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल 2027 तक बढ़ा:दिल्ली में 6 लेन द्वारका टनल को मंजूरी, 3 जुलाई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. विदेश सचिव विक्रम मिस्री के कार्यकाल का विस्तार 2. CBDT अध्यक्ष रवि अग्रवाल का कार्यकाल बढ़ा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes) अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 3. लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा दक्षिण पश्चिम कमान के प्रमुख बने दक्षिण पश्चिम कमान 4. लेफ्टिनेंट जनरल संदीप भारतीय सेना के नए उप-प्रमुख बने मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. दिल्ली-यूपी के लिए ₹14,115 करोड़ के हाईवे और द्वारका टनल प्रोजेक्ट 6. भारतीय सेना में ‘इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स’ (IBG) बना आज का इतिहास (3 JULY) ——————— ये खबर भी पढ़ें… नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से इस्तीफा देंगे:अब अमेरिका में जन्मे विदेशी बच्चों से नहीं छीनेगी नागरिकता, 2 जुलाई के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

US Citizenship Birthright for Foreign-Born Children

US Citizenship Birthright for Foreign-Born Children

Hindi News Career US Citizenship Birthright For Foreign Born Children | July 2026 Current Affairs 6 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. जापानी पीएम सनाए ताकाइची 3 दिनों की यात्रा पर भारत आईं 1 जुलाई को जापान की पीएम सनाए ताकाइची तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर भारत आईं। ताकाइची इस मौके पर 16वीं भारत-जापान एनुअल समिट में भी शामिल होंगी। ताकाइची की इस भारत-जापान यात्रा का उद्देश्य रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करना है। इस दौरान जापान-भारत आर्थिक मंच का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें जापान के कारोबारी समुदाय से 150 से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही दोनों देश व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी बात करेंगे। इस यात्रा के दौरान टेक्नोलॉजी, स्ट्रक्चर, क्लीन एनर्जी और सप्लाई चेन में सहयोग को बढ़ावा देने पर बात होगी। ये समिट दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और उन्हें मजबूत करने के मुद्दों से जुड़ी होगी। भारत और जापान वर्तमान में येन-रुपया से सीधे ट्रेड के लिए भी बातचीत कर रहे हैं। भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों को 2014 में ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ का दर्जा दिया गया था। भारत-जापान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता 1 अगस्त 2011 को लागू हुआ था और 2025-26 में ये व्यापार 27 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया। ताकाइची की पीएम के तौर पर ये भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। 2. एयर मार्शल आशुतोष ने वायुसेना के उप-प्रमुख का पद संभाला 1 जुलाई को एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 51वें उप-प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ) का पदभार संभाला। एयर मार्शल आशुतोष ने एयर मार्शल नागेश कपूर की जगह ली है। वर्तमान में एयर मार्शल आशुतोष इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (CISC) के प्रमुख थे। एयर मार्शल आशुतोष आर्म्ड फोर्सेज सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच समन्वय और परिचालन तालमेल में सुधार लाने पर काम करते रहे हैं। एयर मार्शल आशुतोष को दिसंबर 1986 में फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था। अपने चार दशक लंबे सैन्य करियर में एयर मार्शल आशुतोष ने ऑपरेशन, ट्रेनिंग में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ (VCAS) भारतीय वायु सेना का दूसरा सबसे बड़ा पद होता है। वाइस चीफ वायु सेना प्रमुख (CAS) के सबसे सीनियर सहयोगी होते हैं। वाइस चीफ का काम वायु सेना के ऑपरेशन्स, आधुनिकीकरण, युद्ध की रणनीतिक योजनाओं और फोर्स की तैनाती की देखरेख करना होता है। वाइस चीफ युद्ध और शांति के समय, वायु सेना प्रमुख के अधीन रहते हुए रक्षा अभियानों की योजना बनाने और रणनीतिक फैसले लागू करते हैं। वाइस चीफ वायु सेना के बेड़े, उपकरणों और सिस्टम को मॉर्डन बनाने के स्वदेशी कार्यक्रमों की देखरेख और मैनेजमेंट करते हैं। एयर मार्शल आशुतोष भारतीय वायुसेना के सीनियर लड़ाकू पायलटों में से एक हैं। इस्तीफा (Resignation) 3. नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से इस्तीफा देंगे 30 जून को नोएल टाटा ने कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में वोल्टास के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की जानकारी दी। नोएल इस साल नवंबर में 70 साल की उम्र पूरी होने के बाद वोल्टास के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे देंगे। टाटा ग्रुप की कॉर्पोरेट गवर्नेंस पॉलिसी के मुताबिक, सभी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स 65 साल की उम्र में और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स 70 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं। इसी पॉलिसी के तहत नोएल टाटा ने पिछले हफ्ते ही टाटा ग्रुप की रिटेल शाखा ट्रेंट के चेयरमैन पद से भी इस्तीफा दे दिया था। नोएल टाटा ने साल 2017 में वोल्टास के चेयरमैन का पद संभाला था। इन कंपनियों में टाइटन, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन, टाटा स्टील और टाटा इंटरनेशनल शामिल हैं, जहां से वे इस साल के आखिरी तक हट जाएंगे। वोल्टास (Voltas) वोल्टास भारत की प्रमुख इंजीनियरिंग और एयर कंडीशनिंग कंपनी है। वोल्टास Tata Group का हिस्सा है और इसे सितंबर 1954 में स्थापित किया गया था। वोल्टास के वर्तमान चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन हैं। वोल्टास टाटा ग्रुप और स्विजरलैंड की कंपनी Volkart Brothers के जॉइंट वेंचर से बनी है। वोल्टास के अलावा नोएल इस साल के आखिरी तक टाटा ग्रुप की कई अन्य बड़ी कंपनियों के बोर्ड से भी रिटायर हो जाएंगे। इंटरनेशनल 4. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट जन्म के आधार पर नागरिकता के फैसले को सुरक्षित रखा 30 जून को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों की अमेरिकी नागरिकता बरकरार रखने का फैसला दिया है। अमेरिका में जन्म लेने वाला हर अमेरिकी नागरिक, चाहे उसके माता-पिता देश में अवैध रूप से रह रहे हों या फिर अस्थायी वीजा पर आए हों अमेरिकी नागरिक होगा। अमेरिका में पिछले 158 साल से ये कानून लागू है कि वहां जन्म लेने वाला हर बच्चा अपने जन्म के साथ ही अमेरिकी नागरिक बन जाता है। ये अधिकार अमेरिकी संविधान के 14वें संशोधन में दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के खिलाफ दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बर्थ राइट सिटीजनशिप पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। इसके बाद फिर ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने अब अंतिम फैसला देते हुए कहा है कि ट्रम्प का आदेश को असंवैधानिक मानते हुए उसे रद्द कर दिया गया है। 1865 में अमेरिकी गृहयुद्ध खत्म होने के बाद, जुलाई 1868 में अमेरिकी संसद में 14वें संशोधन को मंजूरी दी गई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस समय अमेरिका में करीब 54 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं। यह अमेरिका की कुल आबादी का लगभग 1.6% है। इनमें बड़ी संख्या उन भारतीयों की है जो एच-1बी वीजा पर अमेरिका में काम कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर लोग टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में कार्यरत हैं। 5. भारत और सऊदी अरब ने जल संरक्षण के लिए एक MoU साइन किया 30 जून को भारत और सऊदी अरब ने जल संरक्षण के लिए एक MoU पर साइन किए। ये MoU जल संसाधनों के लगातार कुशल प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए किया गया। दोनों देश जल संरक्षण, जल सुरक्षा और जल गुणवत्ता के सुधार को लेकर काम करेंगे। इस MoU के तहत रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, ग्राउंड वॉटर मैनेगमेंट, वॉटर रि साइकलिंग तथा वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट जैसी

Haryana to Share 580 MCM Water with Rajasthan | July Current Affairs

Haryana to Share 580 MCM Water with Rajasthan | July Current Affairs

Hindi News Career Haryana To Share 580 MCM Water With Rajasthan | July Current Affairs | HDFC Chairman 6 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. जनरल उपेंद्र द्विवेदी पद से रिटायर हुए 30 जून को जनरल उपेंद्र द्विवेदी आर्मी चीफ के पद से रिटायर हुए। रिटायरमेंट से पहले उन्होंने नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह धीरज सेठ भारत के 31वें आर्मी चीफ बनाए गए हैं और उन्होंने कल ही अपना पदभार संभाला है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दिसंबर 1986 सेना ज्वॉइन की थी। जनरल द्विवेदी ने 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए हैं। इसेक बाद बाद जनरल द्विवेदी ने 18 राइफल्स में कमीशन जॉइन किया। 1990 के दशक में जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक के दौरान बटालियन की कमान संभाली। मणिपुर में ऑपरेशन राइनो के दौरान असम राइफल्स सेक्टर का नेतृत्व किया था। जनरल द्विवेदी फरवरी 2024 में भारतीय सेना के 46वें वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बने। जून 2024 भारत के 30वें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पदभार ग्रहण किया। जनरल द्विवेदी की जगह अब जनरल धीरज सेठ लेंगे और उन्होंने मंगलवार को ही कार्यभार संभाला। सेठ भारत के 31वें आर्मी चीफ होंगे और उन्होंने दिसंबर 1986 सेना ज्वॉइन की थी। इनका कार्यकाल 3 साल या रिटायरमेंट की उम्र 62 साल जो भी पहले हो तब तक होता है आर्मी में जनरल आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल रैंक का पद होता है आर्मी चीफ को 4 स्टार जनरल रैंक मिलती है। भारतीय संविधान के अनुसार केंद्र सरकार की अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट यानी, ACC जनरल की नियुक्ति की सिफारिश करती है। ये नियुक्ति आर्मी एक्ट 1950, आर्मी रूल 1954 के तहत की जाती है। नेशनल वॉर मेमोरियल पर जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। 2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बल अधिकारियों को विशिष्ट सैन्य सम्मान दिए 29 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में डिफेंस इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026 (फेज-2) में सशस्त्र बलों को विशिष्ट सैन्य सम्मान प्रदान किए। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) से सम्मानित किया गया। सेना प्रमुख-नामित लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को उत्तम युद्ध सेवा मेडल (UYSM) मिला। मेजर जनरल मनदीप सिंह को सेना मेडल से सम्मानित किया गया। व्हाइट टाइगर आर्मर्ड डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल मनदीप सिंह को सेना मेडल से सम्मानित किया गया। इससे पहले 8 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिफेंस इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026 के पहले चरण में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के जवानों और अधिकारियों को कुल 51 वीरता पुरस्कार दिए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रेजिमेंट ऑफ़ आर्टिलरी के लेफ्टिनेंट जनरल रंजीत सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित किया। अपॉइंट (Appointment) 3. राजीव कुमार HDFC बैंक के नए चेयरमैन अपॉइंट हुए 30 जून को HDFC बैंक ने राजीव कुमार को अपना पार्ट टाइम (अंशकालिक) चेयरमैन अपॉइंट किया। राजीव कुमार पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती की जगह लेंगे। राजीव देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) रह चुके हैं। राजीव सितंबर 2020 में भारत सरकार के फाइनेंस सेक्रेटरी रहे। राजीव को बैंकिंग, बीमा, पेंशन और फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़े कई सारे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। राजीव RBI, SBI, NABARD सहित विभिन्न संस्थानों के बोर्ड एवं समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं। राजीव भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों के सफल संचालन के लिए जाने जाते हैं। HDFC बैंक HDFC बैंक भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक है। अगस्त 1994 में HDFC Bank Limited के रूप में स्थापित किया गया था। बैंक ने जनवरी 1995 से शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक के तौर पर काम शुरू किया। HDFC बैंक का हेडक्वार्टर मुंबई, महाराष्ट्र में है राजीव 1984 में IAS झारखंड/ बिहार कैडर में चयन हुआ था। 5. राजस्थान और हरियाणा सरकार ने यमुना जल समझौते पर साइन किया 29 जून को राजस्थान के सीएम ने हरियाणा के साथ यमुना जल समझौते पर साइन किया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। ये समझौता 1994 के अपर यमुना नदी बोर्ड जल-बंटवारा समझौते को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस समझौते के बाद हरियाणा हर साल राजस्थान को 580 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी की आपूर्ति करेगा। समझौते के तहत यमुना का पानी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र और अन्य जिलों को मिलेगा। इस MoU के बाद राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में सिंचाई और पीने के पानी की समस्या दूर होगी। इससे राजस्थान के सीकर, झुंझुनू और चूरू जैसे शेखावाटी क्षेत्र के जल-संकटग्रस्त जिलों को पीने का पानी मिल सकेगा। पानी की आपूर्ति जुलाई से अक्टूबर के बीच तीन भूमिगत पाइपलाइनों के जरिए से की जाएगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹34,102 करोड़ रुपए है। ये समझौता लगभग 32 सालों से लंबित 1994 के जल-बंटवारा समझौते को लागू करने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। इस MoU के बाद हरियाणा के भिवानी और फतेहाबाद जिलों को भी फायदा मिलेगा। 6. बीमा सुगम पोर्टल सितंबर 2026 में लॉन्च होगा 30 जून को IRDAI यानी, इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने ‘बीमा सुगम’ पोर्टल सितंबर 2026 में लॉन्च करने का ऐलान किया। ये पोर्टल बीमा पॉलिसी खरीदने, सर्विसिंग और क्लेम सेटलमेंट के लिए एक ‘वन-स्टॉप शॉप’ होगा। इसे इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने, पॉलिसीज की तुलना करने, मैनेज करने, रिन्यू करने और क्लेम करने के लिए एक ही प्लेटफॉर्म के मकसद से बनाया गया है। इसे इंश्योरेंस सेक्टर का UPI भी कहा जाता है। इसके जरिए बीमा क्षेत्र में पारदर्शिता और पहुंच बढ़ेगी। इसके लॉन्च से पहले ही जुलाई में बीमा वितरण सुधारों पर एक परामर्श पत्र जारी किया जाएगा। ये डिजिटल प्लेटफॉर्म ग्राहकों को विभिन्न कंपनियों की पॉलिसियों की तुलना करने की सुविधा देगा। इस पोर्टल का उद्देश्य भारत में बीमा की पहुंच को बढ़ाना और धोखाधड़ी को कम करना है। भारत ने 2047 तक ‘सभी के लिए बीमा’ का लक्ष्य रखा है, जिसमें यह पोर्टल मददगार साबित

Jaipur Among Worlds Top 20 Art & Culture Cities

Jaipur Among Worlds Top 20 Art & Culture Cities

Hindi News Career Jaipur Among Worlds Top 20 Art & Culture Cities | 20 June Current Affairs 9 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा का दौरा करेंगे 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी संयुक्त रूप से ओडिशा का दौरा करेंगे। ओडिशा में होने वाले इस कार्यक्रम की थीम ‘विकास रा धारा, ओडिशा सारा’ है। इस कार्यक्रम में 47,600 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। ये प्रोजेक्ट्स पहाड़पुर और रायरंगपुर में शुरू किए जाएंगे। राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी पहाड़पुर स्कूल के स्किल सेंटर का दौरा करेंगे। इस प्रोजेक्ट में 600 मेगावाट की अपर इंद्रावती पंप्ड स्टोरेज परियोजना और आईबी थर्मल पावर स्टेशन के दूसरे चरण का विस्तार शामिल है। इस विस्तार के तहत 660-660 मेगावाट की दो नई इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर में भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) परियोजना का भी शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट में रेलवे, औद्योगिक निवेश और विकास से जुड़े कार्यक्रम जैसे बेहतर रोड कनेक्टिविटी, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और सिंचाई सहित कई क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल होंगी। इस प्रोजेक्ट में 600 मेगावाट की अपर इंद्रावती पंप्ड स्टोरेज परियोजना भी इसमें शामिल है। 2. राहुल वत्स COAI के नए चेयरपर्सन बने 18 जून को भारत के दूरसंचार उद्योग संगठन सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने राहुल वत्स को नया COAI का नया चेयरपर्सन अपॉइंट किया है। राहुल के अपॉइंटमेंट की जानकारी COAI की एनुअल मीटिंग में दी गई। COAI भारत के प्राइवेट टेलिकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर का एक ऑर्गेनाइजेशन है। इसके प्रमुख सदस्यों में भारती एयरटेल, जीओ, और वोडाफोन आइडिया (Vi) शामिल हैं। इस ऑर्गेनाइजेशन के जरिए सरकार, दूरसंचार विभाग (DoT) और नियामक संस्थाओं के साथ इंडस्ट्री के लिए पॉलिसी संबंधी मुद्दों पर संवाद करता है। राहुल वत्स वर्तमान में भर्ती एयरटेल में ग्रुप चीफ रेगुलेटरी ऑफिसर और डायरेक्टर (कॉर्पोरेट अफेयर्स) हैं। राहुल COAI के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत किशोर की जगह लेंगे। इसके साथ ही रिलायंस जियो के रवि पी गांधी COAI के वाइस चेयरपर्सन अपॉइंट हुए। राहुल स्पेक्ट्रम मैनेजमेंट, दूरसंचार लाइसेंसिंग, इकोनॉमिक रेगुलेशन के एक्सपर्ट हैं। निधन (DEATH) 3. MX Player के पूर्व चीफ कंटेंट ऑफिसर गौतम तलवार का निधन 18 जून को MX Player OTT के पूर्व चीफ कंटेंट ऑफिसर गौतम तलवार का निधन हो गया। गौतम 7 साल MX Player के सीसीओ रहने के बाद गौतम ने 2024 में INjoy एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी। OTT और डिजिटल इंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री के प्रमुख कंटेंट लीडर गौतम तलवार का निधन हो गया। गौतम MX Player के शुरुआती OTT विस्तार के दौरान चीफ कंटेंट ऑफिसर के तौर पर काम किया। गौतम आश्रम, क्वीन, धारावी बैंक जैसे मशहूर शो के क्रिएटिव लीड और एक्जीक्यूटिव प्रोडक्शन लीड रहे। गौतम ने तमिल, मराठी जैसी भाषाओं के रीजनल कंटेंट को मैनस्ट्रीम में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौतम ने भारत के छोटे बच्चों के लिए ‘जलेबी स्ट्रीट’ नाम की एक एनिमेटेड सीरीज भी बनाई, जिसे 250 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। गौतम की लीडरशिप में MX Player भारत के सबसे बड़े AVOD यानी, एडवर्टाइजिंग वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्मों में शामिल हुआ। गौतम तलवार को टाइम्स ऑफ म्यूजिक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। 4. पद्मश्री रॉबर्ट एएफ थुरमन का निधन 18 जून को तिब्बती बौद्ध धर्म के प्रख्यात अमेरिकी लेखक एएफ थुरमन का निधन हो गया। वे 84 साल के थे। रॉबर्ट 14वें दलाई लामा से दीक्षित होने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति थे और वे तिब्बती बौद्ध धर्म के दुनिया के सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक माने जाते हैं। वे एक लेखक, अनुवादक, शिक्षक थे। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में इंडो-तिब्बती बौद्ध अध्ययन के ‘जे सोंग खापा प्रोफेसर’ के तौर पर काम किया। रॉबर्ट पश्चिमी देशों में बौद्ध अध्ययन में पहली ‘एंडोव्ड चेयर’ (विशेष शैक्षणिक पद) संभालने वाले पहले व्यक्ति थे। रॉबर्ट इंडो-तिब्बती दर्शन, मनोविज्ञान और बौद्ध ग्रंथों में विशेषज्ञता हासिल थी, उन्होंने कई सारे तिब्बती बौद्ध धर्मग्रंथों का अनुवाद भी किया। रॉबर्ट ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से संस्कृत और इंडियन स्टडीज में पीएचडी की थी। उनकी प्रमुख किताबों में एसेंशियल तिब्बती बुद्धिज्म, द तिब्बती बुक ऑफ द डेड, इनफिनिट लाइफ, व्हाई द दलाई लामा मैटर्स, लव योर एनिमीज शामिल हैं। 1997 में रॉबर्ट को टाइम मैगजीन ने सबसे प्रभावशाली 25 अमेरिकियों में शामिल किया था। 2020 में रॉबर्ट को भारत सरकार ने साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। रॉबर्ट ने कई दशकों तक दलाई लामा के साथ मिलकर काम किया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. बिमल एन पटेल ITLOS के लीगल एक्सपर्ट होंगे 19 जून को भारत के लॉ एक्सपर्ट और समुद्री कानून के स्कॉलर बिमल एन पटेल ITLOS यानी, इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल ऑफ द लॉ ऑफ द सी के नेशनल लीगल एक्सपर्ट चुने गए। ITLOS यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन ऑन द लॉ ऑफ सी के अंतर्गत समुद्री विवादों का निपटारा करता है। बिमल पटेल का कार्यकाल 2026 से 2035 तक रहेगा। वे नीरू चड्ढा की जगह लेंगे। वर्तमान में बिमल राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं। वे यूनाइटेड नेशन के इंटरनेशनल लॉ कमीशन के मेंबर रह चुके हैं। 2021 में इंटरनेशनल लॉ कमीशन (ILC) के मेम्बर चुने गए और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सर्वाधिक वोट से चुनाव जीता। 2022 में भारत की यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में प्रमुख लीड एकेडमिक एडवाइजर रहे। 2025 में भारत सरकार ने उन्हें ITLOS लीगल एड्वाइजर के लिए आधिकारिक नॉमिनेट किया। इससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र और समुद्री सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भारत की आवाज़ और प्रभाव मजबूत होगा। ITLOS का मुख्यालय हम्बर्ग, जर्मनी में है। ये समुद्री सीमाओं, शिपिंग राइट्स, स्पेशल इकोनॉमिक जोन आर्थिक क्षेत्र (EEZ), समुद्री संसाधनों और समुद्री पर्यावरण से जुड़े अंतरराष्ट्रीय विवादों का निपटारा करता है। बिमल समुद्री कानून, इंटरनेशनल लॉ और वैश्विक शासन के विशेषज्ञ माने जाते हैं। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. जयपुर दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ कला और सांस्कृतिक शहरों में शामिल 19 जून को जयपुर शहर को दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ कला और सांस्कृतिक शहरों में 18वां स्थान मिला। इस लिस्ट में लंदन पहले नंबर पर है और जयपुर भारत का एकमात्र शहर