Sunday, 12 Apr 2026 | 10:42 PM

Trending :

EXCLUSIVE

बच्‍चों के लिए सिर्फ 1 घंटे स्‍क्रीन-टाइम का नियम बनेगा:QS वर्ल्‍ड रैंकिंग में IIT दिल्‍ली 6 लिस्‍ट में शामिल; 26 मार्च के करेंट अफेयर्स

बच्‍चों के लिए सिर्फ 1 घंटे स्‍क्रीन-टाइम का नियम बनेगा:QS वर्ल्‍ड रैंकिंग में IIT दिल्‍ली 6 लिस्‍ट में शामिल; 26 मार्च के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. QS वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाई सब्‍जेक्‍ट्स जारी 25 मार्च को QS World University Rankings by Subject का 16वां एनुअल एडिशन जारी हुआ। QS रैंकिंग में शामिल भारत की टॉप यूनिवर्सिटी : 1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IITD) 2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IITB) 3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IITM) 4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर 5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरू (IISc) 2. देश में पहली इच्छामृत्यु मांगने वाले हरीश राणा का निधन 24 मार्च को देश में पहली इच्छामृत्यु मांगने वाले हरीश राणा का दिल्ली एम्स में निधन हो गया। 3. कर्नाटक सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए डिजिटल पॉलिसी बनाई 24 मार्च को कर्नाटक सरकार ने क्लास 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के डिजिटल यूज को लेकर ड्राफ्ट पॉलिसी जारी की। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. जनरल मोहम्मद बघेर जोलगाद्र ईरान के NSC के नए सेक्रेटरी बने 24 मार्च को ईरान ने ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद बघेर जोलगाद्र को ईरान की नेशन सिक्योरिटी काउंसिल का नया सेक्रेटरी अपॉइंट किया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा खाली रहेंगी 24 मार्च को कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में IPL और इंटरनेशनल मैचों में 11 सीटें हमेशा खाली रखने का फैसला लिया है। 6. RCB, IPL की सबसे महंगी बिकने वाली टीम बनी 25 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,706 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ बिकी। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 7. सिक्किम की स्तुति प्रधान वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट में हिस्सा लेंगी 25 मार्च को सिक्किम की युवा नेता स्तुति प्रधान वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट की रिप्रेजेंटर अपॉइंट हुईं। आज का इतिहास 26 मार्च ———— ये खबर भी पढ़ें.. एडल्ट कंटेंट प्‍लेटफॉर्म OnlyFans के मालिक रैडविंस्‍की का निधन:अब टिकट कैंसिलेशन पर केवल मिनिमम चार्ज कटेगा; 25 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। ये खबर भी पढ़ें..

India-Tibet Shipki La Pass Trade Route Reopens

India-Tibet Shipki La Pass Trade Route Reopens

Hindi News Career India Tibet Shipki La Pass Trade Route Reopens | March 2026 Current Affairs 18 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. भारत-तिब्बत के बीच ट्रेड के लिए शिपकी ला रूट दोबारा शुरू 22 मार्च को भारत सरकार ने भारत-तिब्बत ट्रेड रूट शिपकी ला पास (दर्रा) को दोबारा खोलने की मंजूरी दी है। हिमाचल प्रदेश के आदिवासी विकास एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इसकी जानकारी दी। शिपकी ला पास किन्नौर में हिमाचल प्रदेश बॉर्डर पर है, जिसे 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था। शिपकी ला पास को जून-सितंबर सेशन के लिए खोला जाएगा, इससे 6 साल से ठप्प पड़ा पारंपरिक व्यापार एक बार फिर शुरू होगा। भारत-तिब्बत के बीच अब तक ट्रेड पुराने हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग से बार्टर सिस्टम के जरिए व्यापार होता था। कोई लीगल कॉन्ट्रैक्ट व्यापार अब तक नहीं होता था। भारत-तिब्बत ट्रेड का लंबा इतिहास है।1697 में तिब्बत (गांदेन फोड्रंग) और बुशहार के राजा केहरी सिंह के बीच एक सुरक्षित व्यापार मार्ग को लेकर औपचारिक संधि हुई थी। तिब्बती ट्रेडर्स हाई क्वालिटी ऊन, भेड़, नमक, याक की पूंछ और कच्चा रेशम भारत से आयात करते हैं, जबकि इंडियन ट्रेडर्स तांबे के बर्तन, चावल, कपड़े, चाय और कृषि उपकरण जैसी वस्तुओं का निर्यात करते हैं। 1962 में पहली बार भारत-चीन युद्ध के दौरान व्यापार बंद हुआ था, जो 1994 में वापस शुरू हुआ। नेशनल (NATIONAL) 2. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 3 डिजिटल मीडिया-टेक इनिशिएटिव लॉन्च किए 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में डिजिटल और मीडिया-टेक इनिशिएटिव लॉन्च किए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीस ने मिलकर ये इनिशिएटिव लॉन्च किया। इनिशिएटिव में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी। इनिशिएटिव में सरकार ने 10 लाख युवाओं को AI स्किल सिखाने का लक्ष्य तय किया है। इनिशिएटिव का उद्देश्य इनोवेशन बढ़ाना, रोजगार के लिए युवाओं को स्किलड बनाना और डिजिटल इकोनॉमी को मजबूत करना है। साथ ही इसका उद्देश्य टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देना है। मीडिया-टेक इनिशिएटिव में सरकार ने 3 प्लेटफॉर्म भी शुरू किए हैं 1. माई वेव्स प्लेटफॉर्म कंटेंट क्रियेटर्स के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म देना। AVGC-XR एनीमेशन, विजुअल इफैक्ट, गेमिंग, कॉमिक के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा। इंडियन कल्चर को प्रमोट करना, स्टोरीटेलर के जरिए इकोनॉमी को बढ़ाना। 2. बिल्ट-इन टीवी ट्यूनर सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत को खत्म करना। डीडी फ्री डिश को प्रमोट करना। एडवांस EPG चैनल नेविगेशन और कंटेंट डिस्कवरी को बेहतर बनाना। इनिशिएटिव में भारतीय संस्कृति, टूरिज्म, हैंडलूम और क्षेत्रीय कहानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। निधन (DEATH) 3. सीनियर लीडर दत्ता मेघे का निधन 22 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दत्ता मेघे का निधन हो गया। वे 89 साल के थे। मेघे नागपुर, रामटेक और वर्धा निर्वाचन क्षेत्रों से चार बार लोकसभा सांसद रहे और 2014 में बीजेपी जॉइन किया। मेघे ने नागपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और शुरुआती करियर में LIC में काम किया। मेघे ने 1978 में अपना राजनीतिक करियर कांग्रेस पार्टी से शुरू किया था और 1978 में मेघे महाराष्ट्र विधान परिषद में शामिल हुए। मेघे 1991 में संसद में शामिल हुए। जब उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर 3.28 लाख से ज्यादा वोटों के साथ नागपुर लोकसभा सीट जीती। 1996 में रामटेक से और 1998 में वर्धा से फिर से चुने गए, जिससे उन्हें लगातार तीन लोकसभा कार्यकाल मिले। 1999 में जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का गठन हुआ तो वे शरद पवार की पार्टी में शामिल हो गए। मेघे नागपुर, रामटेक और वर्धा निर्वाचन क्षेत्रों से चार बार लोकसभा सांसद चुने गए और 2002 से 2008 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे और उसी साल वापस कांग्रेस पार्टी में लौट आए। अपने पूरे राजनीतिक करियर के दौरान, मेघे एक अलग विदर्भ राज्य के मुखर समर्थक रहे। मेघे 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. पाकिस्तान सुपर लीग में दर्शकों की एंट्री पर बैन 22 मार्च को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में दर्शकों की एंट्री बैन कर दी है। पाकिस्तान सुपर लीग का ये 11वां सीजन है, इसमें 8 टीमों के बीच 44 मैचे खेले जाएंगे। PCB ने दर्शकों की एंट्री बैन करने के साथ ही 26 मार्च से शुरू होने वाले PSL की लाहौर में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी है। 26 मार्च से 3 मई तक होने वाले टूर्नामेंट पहले 6 अलग-अलग वेन्यू पर होना तय था लेकिन अब सारे मैच सिर्फ लाहौर और कराची में खेले जाएंगे। इसके साथ ही PCB ने दर्शकों के बिना मैच होने से फ्रेंचाइजी को होने वाले नुकसान की भरपाई करने का जिम्मा भी लिया है। PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी के मुताबिक, प्रधानमंत्री और सुरक्षा एजेंसियों के साथ चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया है। फ्रेंचाइजी और स्पॉन्सर्स ने भी फैसले का समर्थन किया है। इससे पहले भी 2015 में USA के बाल्टीमोर में सीविल अनरेस्ट की वजह से मेजर लीग बेसबॉल बिना दर्शकों के खेला गया था। 2009 में H1N1 महामारी के दौरान, मैक्सिकन फुटबॉल लीग बिना दर्शकों के खेली गई। पाकिस्तान ने ईरान जंग की वजह से एशिया में तेल संकट के चलते खर्च में कटौती करने के लिए ये फैसला लिया है। 5. फुटबॉलर निकोलस ओटामेंडी ने रिटायरमेंट का ऐलान 22 मार्च को फुटबॉलर निकोलस ओटामेंडी ने वर्ल्ड कप 2026 के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया है। जून में अर्जेंटीना के नॉर्थ अमेरिका टूर में वो आखिरी बार खेलेंगे। निकोलस अर्जेंटीना के इतिहास में एक सफल और अनुभवी डिफेंडर रहे हैं, उन्होंने 2010 में महज 22 साल की उम्र में डिएगो माराडोना के नेतृत्व में वर्ल्ड कप खेलना शुरू किया। निकोलस , अर्जेंटीना वेलेज सार्सफील्ड के लिए खेले। फिर एफसी पोर्टो , मैनचेस्टर सिटी और एसएल बेनफिका जैसे टॉप क्लबों के लिए खेलकर अपनी पहचान बनाई। अर्जेंटीना के लिए उन्होंने फीफा विश्व कप 2022 और कोपा अमेरिका 2021 जीता। निकोलस और लियोनल मेसी लगभग 16 साल तक साथ खेले हैं। इस ऐलान के बाद मेसी 2014 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में

INS Taragiri Commissioned | Lipulekh Pass Reopens for India-China Trade

INS Taragiri Commissioned | Lipulekh Pass Reopens for India-China Trade

Hindi News Career INS Taragiri Commissioned | Lipulekh Pass Reopens For India China Trade 19 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. INS तारागिरी नौसेना में कमीशन होगा 3 अप्रैल को सुपरसोनिक मिसाइलों और आधुनिक हथियारों से लैस स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS ‘तारागिरी F41’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने 21 मार्च को इसकी जानकारी दी। तारागिरी ब्रह्मोस मिसाइल से लैस है। INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में एक समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में शामिल किया जाएगा। INS तारागिरी, पूरी तरह से आत्मनिर्भर नौसैनिक युद्धपोत फ्रिगेट यानी एक मध्यम आकार का, तेज गति और बहुत ज्यादा फुर्तीवाला युद्धपोत (नौसेना का जहाज) है। फ्रिगेट का मुख्य काम समुद्र में गश्त करना, बड़े जहाजों की सुरक्षा करना, पनडुब्बियों को नष्ट करना और हवाई हमले से रक्षा करना होता है। INS तारागिरी प्रोजेक्ट-17A मेक इन इंडिया का हिस्सा है और ये नीलगिरि क्लास का चौथा जहाज है। INS तारागिरी को मझगांव डॉक शिपबिल्डिंग लिमिटेड (MDL) ने बनाया है। INS तारागिरी एक हाईस्पीड, मल्टी डाइमेंशल मैरिटाइम कंबाइंड डीजल या गैस (CODOG) से ऑपरेट होने वाला युद्धपोत है। INS तारागिरी सतह से सतह, सतह से हवा में वार करने वाला आधुनिक सोनार, कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम और मल्टी-फंक्शन डिजिटल रडार से लैस है। INS तारागिरी प्रोजेक्ट 17ए के तहत बनाए जा रहे सात नीलगिरी क्लास के युद्धपोतों में से एक है। 17ए क्लास का पहला एडवांस स्टेल्थ फ्रिगेट INS नीलगिरी जनवरी 2025 में नौसेना में शामिल किया गया था। मझगांव डॉक शिपबिल्डिंग लि. ने तीसरा जहाज, ‘तारागिरी’ (यार्ड 12653) 28 नवंबर 2025 में मुंबई में नौसेना को सौंपा था। प्रोजेक्ट 17 और 17A के सभी फ्रिगेट के नाम भारत की पर्वत शृंखलाओं पर रखे गए हैं। जैसे- शिवालिक, सह्याद्रि, सतपुड़ा, नीलगिरी, हिमगिरी, तारागिरी, उदयगिरी, दूनागिरी, महेंद्रगिरि और विंध्यगिरि। साल 2026 की शुरुआत में एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ को भी नौसेना में शामिल किया गया था। INS तारागिरी फ्रिगेट में हेलिकॉप्टर हैंगर भी हैं, जिसमें दो हेलिकॉप्टर आसानी से लैंड किए जा सकते हैं। 2. भारत-चीन के बीच व्यापार के लिए लिपुलेख पास दोबारा शुरू 22 मार्च को भारत सरकार ने भारत- चीन के बीच ट्रेड के लिए उपयोग किए जाने वाले उत्तराखंड के लिपुलेख पास को दोबारा खोलने को मंजूरी दी है। विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्री ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन को लिपुलेख पास से व्यापार करने की मंजूरी की ऑफिशियल NOC दी। भारत-चीन के बीच 6 साल बाद दोबारा बॉर्डर ट्रेड शुरू होगा। लिपुलेख पास को इस साल जून-सितंबर सेशन के लिए खोला जाएगा। कोविड-19 और साल 2020 में गलवान घाटी (लद्दाख) में हुई हिसंक झड़पों के बाद से अब तक लिपुलेख पास को बंद रखा गया था। लिपुलेख से व्यापार को आसान बनाने के लिए कस्टम्स डिपार्टमेंट और धारचुला प्रशासन व्यापारियों के लिए एक ट्रेड पास जारी करेगा। ट्रेड पास के साथ ही बैंकिंग सर्विसेस, कम्युनिकेशन, मेडिकल सर्विसेस और ट्रेडर्स की सुरक्षा के साथ ही ट्रांजिट कैंप्स बनाए जाएंगे। 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद पहली बार लिपुलेख पास से होने वाला व्यापार और कैलाश मानसरोवर यात्रा दोनों पर पूरी तरह रोक लग गई थी। 1991-92 में भारत-चीन के बीच समझौते के तहत सीमा व्यापार दोबारा शुरू किया गया। इसके बाद हर साल जून से सितंबर तक व्यापार चलता रहा। लिपुलेख पास से अब तक ‘वस्तु विनिमय’ आधारित यानी सामान के बदले सामान का लेन-देने होता था। 19 अगस्त 2025 में चीनी विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा के दौरान भारत-चीन ने रुपए और युआन में ट्रेड करने का फैसला किया था। अगस्त 2025 में भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग ई की ने एक हाई लेवल मीटिंग में लिपुलेख पास खोलने पर सहमति जताई थी। पहली बार उत्तराखंड में धारचुला को लिपुलेख पास से जोड़ने वाले रोड की सुविधा भी मिलेगी। इसे सरकार ने 2020 में पूरा करवाया था। पहले व्यापारी घोड़े-खच्चरों या पोर्टरों के जरिए सामान ढोकर तिब्बत की तकलाकोट मंडी तक पहुंचते थे, जिसमें काफी समय और मेहनत लगती थी। 3. पीएम नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक सरकार में रहने वाले नेता बने 22 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार में बने रहने वाले नेता बन गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने 8,931 दिन का कार्यकाल पूरा किया है। पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का 8,930 दिन का रिकॉर्ड तोड़ा है। पीएम मोदी भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे पीएम भी बन गए हैं। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 22 मार्च 2026 तक बतौर प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी 4318 पूरे कर चुके हैं। हालांकि अभी तक का सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के नाम ही है। 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6126 दिन तक इस पद पर रहे। PM मोदी नेहरू के रिकॉर्ड से 1812 दिन पीछे हैं। निधन (Death) 4. पूर्व FBI डायरेक्टर रॉबर्ट म्यूलर का निधन 21 मार्च को फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन यानी FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट म्यूलर का निधन हो गया। वे 81 साल के थे। बीबीसी यूएस पार्टनर सीबीएस न्यूज ने म्यूलर की मौत की पुष्टि की। राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने 2001 में म्यूलर को FBI चीफ के लिए नॉमिनेट किया था। साल 2001 में म्यूलर FBI डायरेक्टर अपॉइंट हुए थे और उनके अपॉइंटमेंट के एक हफ्ते बाद सितंबर 2001 में अमेरिका पर 9/11 टेरेरिस्ट अटैक हुआ था। म्यूलर जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा दोनों के ही कार्यकाल में रहे। वे 2013 तक इस पद पर रहते हुए रिटायर हुए। म्यूलर ने 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान उनके कैंपेन की जांच की थी और रूस के साथ ट्रम्प के रिश्तों पर एक रिपोर्ट भी जारी की थी। म्यूलर ने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। इसके बाद वे मरीन में शामिल हुए थे। म्यूलर ने 1968 में

Govt Jobs Alert | Railway 11,127 Posts, Surat Nagar Nigam 1924 Vacancies Released This Week

Govt Jobs Alert | Railway 11,127 Posts, Surat Nagar Nigam 1924 Vacancies Released This Week

Hindi News Career Govt Jobs Alert | Railway 11,127 Posts, Surat Nagar Nigam 1924 Vacancies Released This Week 8 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 17,682 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: IIFCL में ग्रेड ए की 37 वैकेंसी ; SSB में पैरामेडिकल की 83 भर्ती, सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में 144 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: SSB में 1060 वैकेंसी ; UPSSSC ने 402 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, यूपी में स्पेशल टीचर की 58 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: रेलवे में 11,127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; MPLRS में 770 वैकेंसी, एमपी में 1679 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

SSB SI Recruitment 51 Posts

SSB SI Recruitment 51 Posts

50 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1700 पदों पर भर्ती, SSB में सब इंस्पेक्टर की 51 वैकेंसी की। साथ ही झारखंड में डिप्टी कलेक्टर के 45 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1700 भर्ती, बिना एग्जाम के सिलेक्शन साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के 1700 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से एसईसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट secl-cil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या टेक्नीशियन अप्रेंटिस 1100 ग्रेजुएट अप्रेंटिस 500 फ्रेशर अप्रेंटिस 100 कुल पदों की संख्या 1700 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टेक्नीशियन अप्रेंटिस : संबंधित इंजीनियरिंग फील्ड में डिप्लोमा ग्रेजुएट अप्रेंटिस : संबंधित इंजीनियरिंग फील्ड में डिग्री फ्रेशर अप्रेंटिस : 10वीं, 11वीं पास, ट्रेड रिलेटेड क्वालिफाइड को प्राथमिकता दी जाएगी। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : कोई लिमिट नहीं सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर स्टाइपेंड : ग्रेजुएट अप्रेंटिस : 9000 रुपए प्रतिमाह टेक्नीशियन अप्रेंटिस : 8000 रुपए प्रतिमाह फ्रेशर अप्रेंटिस : 8000-8200 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट secl-sil.in पर जाएं। भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। सभी जानकारी ऑनलाइन अपलोड करें। फॉर्म भरकर सब्मिट कर दें। ऑनलाइन आवेदन लिंक NATS ऑफिशियल पोर्टल लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. SSB में SI के 51 पदों पर भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सब इंस्पेक्टर के 51 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स) 10 सब इंस्पेक्टर (पायनियर) 21 सब इंस्पेक्टर (कम्युनिकेशन) 20 कुल पदों की संख्या 51 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार, 12वीं + नर्सिंग डिप्लोमा / सिविल इंजीनियरिंग में बीई / संबंधित विषय में बीई फीस : जनरल,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 200 रुपए अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,पूर्व सैनिक, महिला : नि:शुल्क एज लिमिट : अधिकतम 30 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : फिजिकल टेस्ट रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जामिनेशन क्वालिफाइंग मार्क्स: यूआर,ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, पूर्व सैनिक: 50% एससी/एसटी: 45% सैलरी : 35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : ड्यूरेशन : 3 घंटे पार्ट सब्जेक्ट मार्क्स पार्ट – 1 सामान्य प्रवेश परीक्षा : सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, सामान्य अंग्रेजी/सामान्य हिंदी 50 पार्ट – 2 तकनीकी विषय : पद से संबंधित 100 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. झारखंड में डिप्टी कलेक्टर के 51 पदों पर भर्ती, फीस 100 रुपए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से डिप्टी कलेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 21 मार्च, 2026 से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल तय की गई है। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या डिप्टी कलेक्टर 36 असिस्टेंट रजिस्ट्रार 2 झारखंड एजुकेशन सर्विस 7 कुल पदों की संख्या 45 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 37 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम इंटरव्यू फीस : एससी, एसटी : 100 रुपए झारखंड राज्य के एससी, एसटी : 50 रुपए सैलरी : 9300 – 34800 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : स्टेज डिटेल्स स्टेज – 1 प्रीलिमिनरी एग्जाम : 2 पेपर (जनरल स्टडीज 1 और 2), हर ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न के लिए 200 अंक स्टेज – 2 मेन एग्जाम : 6 पेपर (डिस्क्रिप्टिव), टोटल : 950 अंक स्टेज – 3 इंटरव्यू : 100 मार्क्स, फाइनल मेरिट बेस्ड सिलेबस : जनरल स्टडीज पेपर – 1 जनरल स्टडीज पेपर – 2 मेन एग्जाम ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल पोर्टल jpsc.gov.in पर जाएं। वैलिड जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (OTR) पूरी करें। ऑनलाइन फॉर्म में अपनी एजुकेशनल और कैटेगरी संबंधी जानकारी भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। ऑनलाइन फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करने के बाद इसकी एक कॉपी डाउनलोड करके रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. रेलवे में 5349 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 23 मार्च रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने पश्चिम रेलवे में भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 मार्च तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह ट्रेनिंग एक साल के लिए दी जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास NCVT के मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। एज लिमिट : न्यूनतम : 15 साल अधिकतम : 24 साल एससी/एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट पीडब्ल्यूडी : 10 साल की छूट फीस : जनरल,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए एससी, एसटी,पीडब्ल्यूबीडी,महिला : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर शॉर्टलिस्टिंग डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्टाइपेंड : रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नियमों के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें। फीस (यदि लागू हो) जमा करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें रेलवे में 2,801 पदों पर भर्ती; बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में 672 वैकेंसी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 133 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में अप्रेंटिस के 2,801 पदों पर निकली भर्ती की, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस में 672 वैकेंसी। साथ ही, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 133 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

UP Eggs Get Laying & Expiry Dates; March 18 Current Affairs

UP Eggs Get Laying & Expiry Dates; March 18 Current Affairs

1 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. डाक विभाग ने वन-डे मेल डिलीवर सर्विस शुरू की 17 मार्च को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और राज्य मंत्री चंद्र शेखर पेम्मासानी ने इंडिया पोस्ट की गारंटी वाली ‘नेक्स्ट डे डिलीवरी’ सर्विस शुरू की। ये कार्यक्रम नई दिल्ली के आकाशवाणी भवन में हुआ। नेक्स्ट डे डिलीवरी पहल का उद्देश्य पर्सनल कुरियर सर्विस के साथ डाक डिलीवरी को फास्ट बनाना है। पोस्टल डिपार्टमेंट ने नेक्स्ट डे डिलीवरी के अंतर्गत तीन प्रीमियम सर्विस शुरू की हैं-24 स्पीड पोस्ट – अर्जेंट कंसाइनमेंट के लिए अगले दिन (D+1) डिलीवरी की गारंटी।24 स्पीड पोस्ट पार्सल – अगले दिन (D+1) पार्सल डिलीवरी की गारंटी।48 स्पीड पोस्ट – इसमें ये तय करना कि दो दिनों में (D+2) डिलीवरी हो पाए। पहले फेज में ये सर्विस देश के छह मेट्रो शहरों में शुरू होगी-दिल्लीमुंबईचेन्नईकोलकाताबेंगलुरुहैदराबाद इसके बाद अगले फेज में ज्यादा शहरों तक विस्तार किया जाएगा। वन-डे मेल डिलीवरी OTP (वन टाइम पासवर्ड) पर आधारित होगी। वन-डे मेल में SMS अलर्ट के साथ ट्रैकिंग की सुविधा होगी। डिलीवरी में देरी की स्थिति में मनी-बैक गारंटी मिलेगी। वन-डे मेल में बिजनेस पिकअप के लिए सुविधा फ्री होगी। 2. पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव नंदिनी को पद से हटाया 16 मार्च को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटा दिया। नंदिनी पश्चिम बंगाल की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी हैं। 1 जनवरी 2026 को वे इस पद पर अपॉइंट हुईं थीं। नंदिनी पश्चिम बंगाल कैडर 1994 बैच की IAS हैं। नंदिनी चक्रवर्ती की जगह 1993 बैच के IAS दुष्यंत नारियाला को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। नंदिनी ने अपनी पढ़ाई जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से की है। 1993 में एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए नंदिनी को जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल अवॉर्ड दिया गया था। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ गुप्ता को DGP बनाया है। राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा की जगह 1997 बैच की IAS अफसर संघमित्रा घोष को गृह सचिव अपॉइंट किया गया है। ट्रांसफर आदेश में कहा गया है कि जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव से जुड़े पद पर अपॉइंट नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने 15 मार्च को बंगाल के अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। बंगाल की 294 सीटों पर 2 फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। 4 मई को रिजल्ट आएगा। नंदिनी 2023 में होम एंड हिल्स अफेयर्स डिपार्टमेंट की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी रहीं। 3. इंडियन वेल्स ओपन में जैनिक सिनर, आर्यना सबालेंका जीते 16 मार्च को अमेरिका के कैलिफोर्निया में खेले गए इंडियन वेल्स ओपन में इटली के जैनिक सिनर और बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने खिताब जीता। मेन्स सिंगल्स के फाइनल में सिनर ने रूस के डैनियल मेदवेदेव को हराकर अपना पहला इंडियन वेल्स टाइटल जीता। विमेंस सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने एलिना रायबाकिना को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। सिनर ने हार्ड कोर्ट पर होने वाले सभी बड़े खिताब अपने नाम कर लिए हैं। सिनर के खिताबों में छह ATP मास्टर्स 1000, निट्टो ATP फाइनल्स, ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन शामिल हैं। इससे पहले तक ये रिकॉर्ड सिर्फ रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के नाम थे। सिनर ने 2023 में टोरंटो में अपना पहला मास्टर्स 1000 खिताब जीता था और अगले तीन सालों के भीतर ही उन्होंने हार्ड कोर्ट के सभी बड़े खिताब अपने नाम कर लिए हैं। विमेंस सिंगल्स फाइनल में आर्यना सबालेंका ने एलिना रायबाकिना को हराया। यह सबालेंका का पहला इंडियन वेल्स खिताब है। इससे पहले वह दो बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में हार चुकी थीं। सबालेंका ने 2025 के आखिर में वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग हासिल की और 2026 में भी उस पर बरकरार हैं। साल 2023 और 2024 में सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियनशिप जीती। सबालेंका ने 2024 में यूएस ओपन चैंपियनशिप जीती। सबालेंका ने कई ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब भी जीते हैं, इनमें 2019 US ओपन और 2021 ऑस्ट्रेलियन ओपन शामिल हैं। सबालेंका ने 2015 में प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी और वे 6 साल की उम्र से टेनिस खेल रही हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया में इंडियन वेल्स ओपन खेला गया। 4. भारत और नॉर्डिक देशों के बीच बैठक हुई 16 मार्च को भारत और नॉर्डिक देशों के राजदूतों ने भारत-यूरोपीय फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और भारत- EFTA के लिए बातचीत की। नॉर्डिक देशों में नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड शामिल हैं। इस चर्चा में व्यापार, निवेश, डिजिटल टेक्नोलॉजी, AI, रीन्‍यूएबल एनर्जी और क्लीन टेक्नोलॉजी पर बातचीत की गई। भारत और नॉर्डिक देशों ने भारत-EFTA व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते पर बात की और इसके महत्व पर जोर दिया। भारत-EU FTA का उद्देश्य भारत और यूरोपीय संघ के बीच वस्तुओं और सेवाओं के लिए बाजार पहुंच में सुधार करना है। 5. अभिनेत्री नवनींद्र बहल का निधन 16 मार्च को अभिनेत्री नवनींद्र बहल का निधन हो गया। वे 76 साल की थीं। नवनींद्र क्वीन, ओए लकी, लकी ओए जैसी फिल्मों और कई टेलीविजन शो में अपने यादगार अभिनय के लिए जानी जाती थीं। नवनींद्र ने तीन साल की छोटी उम्र में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था और अपने शुरुआती सालों में वे शौकिया थिएटर में शामिल हुईं थीं। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद नवनींद्र ने शिक्षाशास्त्र की पढ़ाई की और पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला में ड्रामा डिपार्टमेंट में लेक्चरर बन गईं। एक लेक्चरर के तौर पर उन्होंने कई एक्टर्स को ट्रेनिंग दी और थिएटर, टेलीविजन और फिल्मों में काम किया। नवनींद्र ने UGC से चलने वाले ऑडियो-विजुअल रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया। नवनींद्र को 1984 में ‘कुमारस्वामी’ शो के लिए आकाशवाणी बेस्ट राइटर अवॉर्ड मिला। 6. UP में अब हर अंडे पर लिखी जाएगी एक्सपायरी 17 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने हर अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखने का आदेश दिया है। 1 अप्रैल से हर

Punjab Police Jobs & IDBI Bank Vacancies This Week

Punjab Police Jobs & IDBI Bank Vacancies This Week

Hindi News Career Punjab Police Jobs & IDBI Bank Vacancies This Week 47 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 7,761 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू; इलाहाबाद हाईकोर्ट में 195 भर्ती, IOCL में 405 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: रेल व्हील फ्रैक्ट्री में 192 पदों पर निकली भर्ती; DRDO में 35 वैकेंसी, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में 105 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; IRCTC में 43 भर्ती, हिमाचल प्रदेश में टीचर की 600 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

PM Modi: 19 Cr Rural Homes Tap Water by 2028

PM Modi: 19 Cr Rural Homes Tap Water by 2028

30 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी ने केरल और तमिलनाडु में प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया 11 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल और तमिलनाडु का दौरा किया और लगभग 1600 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया। पीएम ने केरल के एर्नाकुलम में करीब 10,800 करोड़ और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में करीब 5,650 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये प्रोजेक्ट्स एनर्जी, हाईवे, रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे से जुड़े हैं। पीएम ने तमिलनाडु के नीलगिरी और इरोड जिलों में 3680 करोड़ रुपए के भारत पेट्रोलियम और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट्स का शिलन्यास किया। 8.8 लाख घरों में PNG गैस कनेक्शन और 200 से ज्यादा CNG गैस स्टेशन बनाए जाएंगे। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 89 गांवों के लिए 370 किमी की सड़क का उद्घाटन किया। केरल और तमिलनाडु राज्‍यों में इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। 2. सुप्रीम कोर्ट ने देश में पहली इच्छामृत्यु को अनुमति दी 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने 31 साल के हरीश राणा को इच्छामृत्यु यानी पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी। हरीश बीते 13 साल से ज्यादा वक्त से कोमा में हैं और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर जीवित हैं। पैसिव यूथेनेशिया का मतलब होता है कि किसी गंभीर रूप से बीमार मरीज को जिंदा रखने के लिए उसे जो बाहरी लाइफ सपोर्ट या इलाज दिया जा रहा है, उसे रोक दिया जाए या हटा लिया जाए ताकि मरीज की प्राकृतिक रूप से मृत्यु हो सके। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने हरीश राणा के पेरेंट्स की याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई के बाद दिल्ली AIIMS को निर्देश दिया गया कि राणा को पैलियेटिव केयर (palliative care) में भर्ती किया जाए। SC ने ये फैसला संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत, ‘सम्मान के साथ मरने का अधिकार’ के तहत दिया है। ये भारत का पहला मामला है, जहां सुप्रीम कोर्ट ने किसी रोगी के लिए सीधे पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी है। ये फैसला खंडपीठ ने राणा के परिवार, मेडिकल बोर्ड और परिवार के सदस्यों और केंद्र के वकील के साथ लंबी चर्चा के बाद लिया है। हालांकि, भारत में सक्रिय इच्छामृत्यु या एक्टिव यूथेनेशिया अवैध है यानी किसी इंजेक्शन या दवा के जरिए मृत्यु देना अवैध है। 2011 में हाईकोर्ट में मुंबई की पूर्व नर्स अरुणा शानबाग ने इच्छामृत्यु की मांग की थी। तब कोर्ट ने शानबाग को इच्छामृत्यु देने से इनकार कर दिया था। शानबाग यौन हमले की शिकार थीं और चार दशकों से ज्यादा समय से बिस्तर पर थीं। चार साल बाद, मई 2015 में शानबाग की मृत्यु हो गई। कनाडा में मेडिकल असिस्टेंस इन डाइंग प्रोग्राम (MAiD) में इच्छामृत्यु वैध है। गंभीर बीमारी की स्थिति में पेशेंट सक्रिय इच्छामृत्यु का विकल्प चुन सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला हरीश की मां निर्मला राणा और पिता अशोक राणा की इच्छामृत्यु देने की अपील पर सुनाया। 3. मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा मिला 10 मार्च को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु में स्थित मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा दिया। केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के ऑफिशियल आदेश जारी करने के बाद मदुरै को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित किया गया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद मदुरै एयरपोर्ट से कोलंबो, दुबई और अबू धाबी के लिए सीधी इंटरनेशनल फ्लाइट्स होंगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तौर पर अब मदुरै एयरपोर्ट से इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट और कार्गो प्लेन ऑपरेट होंगे। मदुरै एयरपोर्ट के डायरेक्टर पी मुथुकुमार हैं। मुथुकुमार के मुताबिक, एयरपोर्ट 1 अक्टूबर, 2024 से चौबीसों घंटे काम कर रहा है और प्रति सप्ताह 242 निर्धारित उड़ानें संभालता है। मदुरै एयरपोर्ट चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसी घरेलू एयरपोर्ट्स से जुड़ा है। मदुरै एयरपोर्ट इससे पहले तक कस्टम ड्यूटी एयरपोर्ट था, यानी मदुरै एयरपोर्ट पर विदेशी सामान की आवाजाही की सुविधा उपलब्ध थी। मदुरै एयरपोर्ट 1957 में स्थापित किया गया था। इसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (AAI) संचालित करता है। कार्गो एयरपोर्ट विशेष विमानन सुविधा है, जो माल, डॉक्युमेंट्स/ पार्सल और एक्सप्रेस पैकेजों को लाने, स्टोरेज करने के लिए डिजाइन किया गया है। 25 अगस्त 2012 को मलेशिया से दो चार्टर्ड फ्लाइट मदुरै एयरपोर्ट पहुंची थी। मदुरै एयरपोर्ट से पहली कस्टम ड्यूटी इंटरनेशनल फ्लाइट 1 जनवरी 2012 को उड़ाई गई थी। 4. केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया 10 मार्च को कैबिनेट ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी। जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्र यानी रूरल एरिया में हर घर जल पहुंचाने की योजना है। नई दिल्ली में पीएम मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को आगे बढ़ाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी। जल जीवन मिशन के पुनर्गठन के लिए कैबिनेट ने 3.59 लाख करोड़ रुपए की कुल केंद्रीय सहायता के साथ कुल खर्च को 8.69 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ाने को मंजूरी दी है। जल जीवन मिशन के तहत दिसंबर 2028 तक 19.36 करोड़ ग्रामीण घरों में नल जल कनेक्शन लगवाए जाएंगे। जल जीवन मिशन को 2019 में लॉन्च किया गया था। मिशन 2024 से 2028 तक के लिए एक्सटेंड हुआ है। केंद्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 तक 3.23 करोड़ घरों में नल लगाए गए थे। 2026 तक देश में कुल 15.71 करोड़ घरों तक नल पहुंचाए गए हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. काइल वॉकर ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया 10 मार्च को इंग्लैंड के फुटबॉल खिलाड़ी काइल वॉकर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की। 36 वर्षीय काइल 2021 और 2024 में यूरोपीय चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का हिस्सा थे। काइल ने 96 कैप जीते और पांच प्रमुख टूर्नामेंटों का हिस्सा रहे। वॉकर ने अपने देश के लिए आखिरी बार 2025 में सेनेगल के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच खेला था। काइल ने 2011-2025 तक इंग्लैंड की नेशनल फुटबॉल टीम के लिए खेला। वॉकर ने 2009 में वेम्बली में स्पेन के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज का इतिहास 12

SBI Loan Service for Women Entrepreneurs

SBI Loan Service for Women Entrepreneurs

Hindi News Career SBI Loan Service For Women Entrepreneurs | March Current Affairs 54 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. UGC के पूर्व चेयरमेन एम जगदीश कुमार IIM कोलकत्ता बोर्ड के अध्यक्ष बने 7 मार्च को UGC के पूर्व चेयरमेन एम. जगदीश कुमार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कलकत्ता में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम. जगदीश कुमार के अपॉइंटमेंट को मंजूरी दी। वे अगले 4 साल तक इस पद पर बने रहेंगे। मामिडाला जगदीश कुमार की नियुक्ति पूर्व बोर्ड अध्यक्ष श्रीकृष्ण कुलकर्णी के इस्तीफे के बाद की गई है। मामिडाला 2022 से 2025 तक यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी UGC के चेयरमेन रहे। मामिडाला इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली में प्रोफेसर भी रह चुके हैं। 26 जनवरी 2026 को मामिडाला जगदीश कुमार को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BOG) IIM के पूरे एडमिनिस्ट्रेशन को कंट्रोल करता है। IIM में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BOG) अपेक्स बॉडीज, स्ट्रेटजी, पॉलिसी बनाने और फाइनेंशियल अप्रूवल के लिए काम करती है। मामिडाला 2016 से 2022 तक JNU के वाइस चांसलर भी रहे। 2. बर्जिस देसाई राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के मेंबर बने 7 मार्च को सीनियर वकील बर्जिस देसाई को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग यानी NCM का सदस्य नियुक्त किया गया। NCM केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है और ये अल्पसंख्यक बौद्ध, ईसाई, जैन, मुस्लिम, सिख और पारसी के हितों का लिए काम करता है। देसाई ने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज मुंबई से लॉ की डिग्री की और बॉम्बे यूनिवर्सिटी में टॉपर रहे। देसाई ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, UK में लॉ में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और रोटरी इंटरनेशनल स्कॉलरशिप मिली। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटीज 1992 एक्ट के तरह स्थापित किया गया है। ये माइनॉरिटीज अफेयर्स के अंतर्गत आता है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में एक चेयरपर्सन, एक वाइस चेयर पर्सन और 5 मेंबर होते हैं। पारसी कम्युनिटी से आने वाले देसाई एलफिंस्टन कॉलेज, मुंबई से फर्स्ट क्लास में ग्रेजुएट हैं। 3. सेना और ITBP ने ‘सिनर्जी समिट’ आयोजित की 7 मार्च को इंडियन आर्मी की उत्तरी कमान ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ एक ‘सिनर्जी समिट’ यानी तालमेल सम्मेलन आयोजित की। ‘सिनर्जी समिट’ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आयोजित की गई। सिनर्जी समिट को उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने लीड किया। सिनर्जी समिट भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले बलों के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से की गई। आर्मी, ITBP और BSF मिलकर लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) खासकर पाकिस्तान और चीन से जुड़ी लाइन उत्तरी सीमाओं जैसे संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में काम करते हैं।ITBP- चीन के साथ लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर तैनात रहते हैं।BSF- भारत-पाकिस्तान सीमा और भारत-बांग्लादेश सीमा की रक्षा करते हैं।आर्मी- लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) और ज्यादा ऊंचाई वाले संघर्ष क्षेत्रों में सुरक्षा देते हैं। सिनर्जी समिट में सेना और BSF ने सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए रणनीतियों और क्षमताओं पर अपने अनुभव शेयर किए। निधन (DEATH) 4. पूर्व पत्रकार नारायण बारेठ का निधन 6 मार्च को BBC समेत कई मीडिया ग्रुप्स में पत्रकारिता कर चुके सीनियर पत्रकार नारायण बारेठ का निधन हो गया। वे 68 साल के थे। बारेठ ने 1986 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कोटा में नवभारत टाइम्स से की थी। अपने करियर के दौरान, बारेठ BBC हिंदी, द एशियन एज, डेक्कन क्रॉनिकल, दैनिक भास्कर और द पायनियर जैसे न्यूज ग्रुप से जुड़े रहे। पत्रकारिता के अलावा बारेठ राजस्थान विश्वविद्यालय और हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के प्रोफेसर के तौर पर भी जुड़े रहे। बारेठ ने दिसंबर 2020 से अक्टूबर 2022 तक राजस्थान राज्य सूचना आयुक्त के तौर पर भी काम किया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. नेपाल आम चुनाव में पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली हारे नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 165 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह ने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली को 50 हजार वोटों से हराया। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के बालेन शाह और ओली झापा-5 सीट से चुनाव लड़ रहे थे। बालेन शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि केपी शर्मा ओली को 18,734 वोट मिले। ओली को भारत विरोधी नेता माना जाता है, उन्होंने झापा-5 सीट से 2017 और 2022 का चुनाव जीता था। बालेन शाह पहली बार 2022 में काठमांडू के मेयर बने थे। राजनीति से पहले, बालेन एक लोकप्रिय हिप-हॉप रैपर थे, जो भ्रष्टाचार और शासन के मुद्दों की आलोचना करने वाले गीतों के लिए जाने जाते थे। बालेन, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) का हिस्सा है। RSP ने अब तक 110 सीटें जीत ली हैं, जबकि 15 सीटों पर आगे चल रही है। 2023 में RSP पार्टी पत्रकार रबि लामिछाने ने बनाई थी। सितंबर 2025 में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद 5 मार्च को नेपाल में चुनाव हुए थे। वोटों की गिनती पूरी होने में 3 से 4 दिन का समय लगता है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी। चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ जीत के प्रमाण पत्र के साथ बालेन शाह। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 6. SBI ने महिला उद्यमियों के लिए सिंडिकेटेड लोन लॉन्च किया 7 मार्च को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने महिलाओं के लिए $500 मिलियन (लगभग 4600 करोड़) की सिंडिकेटेड सोशल टर्म लोन सुविधा शुरू करने का ऐलान किया। देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने इंटरनेशनल वुमेंस डे के मौके पर ये ऐलान किया है। सिंडिकेटेड सोशल टर्म लोन कई बैंकों का एक ग्रुप होता है, जो किसी सोशल रिफॉर्म या प्रोजेक्ट के लिए लोन देता है। सिंडिकेटेड सोशल टर्म लोन 10 लाख डॉलर या उससे ज्यादा के अमाउन्ट के लिए लाया जाता है। ये ग्रीनशू ऑप्शन के साथ 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का लोन है। ग्रीनशू यानी इस लोन की लिमिट को निवेशकों की मांग पर बढ़ाया जा सकता है। ये देश का पहला सिंडिकेटेड सोशल टर्म लोन है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है। इस लोन का उद्देश्य महिला आंत्रप्रेन्योर्स को फाइनेंशियली सपोर्ट करना है। ऐसी महिलाएं जो अपना नया बिजनेस

Punjab Anganwadi Recruitment & MP Vacancies

Punjab Anganwadi Recruitment & MP Vacancies

Hindi News Career Punjab Anganwadi Recruitment & MP Vacancies | 11,000+ Jobs This Week 5 घंटे पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 11,924 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, पंजाब आंगनवाड़ी में 6110 वैकेंसी, ओडिशा पुलिस में 800 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: रेलवे में 22,195 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, यूपी में 40 वैकेंसी, BSNL में 120 भर्ती, लास्ट डेट 31 मार्च जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: उप्र में 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; GSSSB CCE 2026 के लिए 7,338 वैकेंसी, हिमाचल प्रदेश में 331 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर