भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाएं ये आर्युर्वेदिक नुस्खे, एक्सपर्ट से जानें आसान और असरदार उपाय

Last Updated:May 20, 2026, 12:36 IST Heatwave Safety Tips: गर्मी में कुछ पारंपरिक पेय पदार्थ किसी दवा से कम नहीं होते है.कच्चे आम से बना आम पन्ना लू से बचाने का सबसे असरदार उपाय माना जाता है. यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखता है.इसी तरह बेल का शरबत पेट को ठंडा रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है.वहीं सत्तू का घोल शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ ठंडक भी प्रदान करता है तेज धूप और भीषण गर्मी का असर सीधे हमारे शरीर पर पड़ता है. लू लगना, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और थकान जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में आयुर्वेद में बताए गए. कुछ आसान घरेलू उपाय आपको न सिर्फ लू से बचाते हैं, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा और तरोताजा भी रखते हैं. अच्छी बात यह है कि ये सभी उपाय पूरी तरह प्राकृतिक, सुरक्षित और आसानी से घर पर अपनाए जा सकते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, अगर इन उपायों को रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल कर लिया जाए, तो गर्मी का असर काफी हद तक कम किया जा सकता है और शरीर संतुलित बना रहता है. देसी ड्रिंक जो बनेंगे गर्मी के रक्षकगर्मी में कुछ पारंपरिक पेय पदार्थ किसी दवा से कम नहीं होते है.कच्चे आम से बना आम पन्ना लू से बचाने का सबसे असरदार उपाय माना जाता है. यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखता है.इसी तरह बेल का शरबत पेट को ठंडा रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है.वहीं सत्तू का घोल शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ ठंडक भी प्रदान करता है, जिससे आप दिनभर एक्टिव बने रहते हैं प्राकृतिक चीजों से शरीर को ठंडकरसोई में मौजूद कई चीजें भी गर्मी से राहत दिलाने में कारगर हैं.धनिया बीज का पानी और पुदीने का शरबत या चटनी शरीर की आंतरिक गर्मी को कम करते हैं. रातभर भिगोई हुई सौंफ का पानी सुबह पीने से पित्त दोष शांत होता है. शरीर ठंडा रहता है.अगर शरीर में ज्यादा गर्मी महसूस हो, तो चंदन का लेप माथे और छाती पर लगाने से तुरंत राहत मिलती है. खानपान में रखें खास ध्यानआयुर्वेद के अनुसार गर्मी में खानपान का सही चुनाव बहुत जरूरी है.कच्चा प्याज लू से बचाने में बेहद फायदेमंद माना गया है, इसलिए इसे सलाद के रूप में जरूर खाएं.इसके अलावा हल्का और सुपाच्य भोजन जैसे लौकी, तोरई, खीरा और कद्दू जैसी पानी से भरपूर सब्जियां शरीर को हाइड्रेट रखती हैं.गर्मी से बचाव के लिए कुछ छोटी-छोटी आदतें भी बहुत काम की होती हैं. फ्रिज के ठंडे पानी की बजाय मिट्टी के घड़े का पानी पिएं, यह प्राकृतिक रूप से ठंडा और शरीर के लिए बेहतर होता है.धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें और नंगे पैर बाहर न चलें. आंखों में जलन के लिए गुलाब जल का करें इस्तेमालआंखों में जलन होने पर गुलाब जल का इस्तेमाल करने से राहत मिलती है. ताजगी महसूस होती है. डॉ. अनिल पटेल के अनुसार, अगर इन उपायों को नियमित रूप से अपनाया जाए, तो गर्मी से होने वाली समस्याएं जैसे थकान, चक्कर आना, डिहाइड्रेशन और पाचन संबंधी परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं.वे तुलसी के बीज, सफेद प्याज, खस, चंदन और मोगरा जैसी ठंडी तासीर वाली चीजों को भी गर्मी में उपयोग करने की सलाह देते हैं. ये आयुर्वेदिक नुस्खे न सिर्फ आपको लू से बचाते हैं, बल्कि बिना किसी साइड इफेक्ट के शरीर को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ और ठंडा बनाए रखते हैं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Khandwa,Madhya Pradesh








