Hyderabad Yogi Found Dead in Flat; Diary Entry: Afraid to Move Forward

हैदराबाद2 घंटे पहले कॉपी लिंक यूट्यूबर विशाखापट्टनम की रहने वाली थी। 11 महीने से हैदराबाद में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। तेलंगाना के हैदराबाद में 21 साल की यूट्यूबर अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स से मुताबिक, मौत से कुछ घंटे पहले उसने अपनी मां को ‘आई लव यू मम्मी’ का मैसेज भेजा था। मृतका की पहचान बोनू कोमली के रूप में हुई है। वह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली थी। करीब 11 महीने से हैदराबाद में रहकर एक प्राइवेट कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही वह यूट्यूब पर लाइफस्टाइल और पर्सनल वीडियो भी बनाती थी। पुलिस के मुताबिक, कोमली की मां कुवैत में काम करती हैं। सोमवार सुबह उसने मां बी. सत्य वरलक्ष्मी को मैसेज भेजकर लिखा था- आई लव यू मम्मी, अपने छोटे भाई का ध्यान रखना। मैसेज के कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। मां ने एक दोस्त को फ्लैट पर जाकर देखने को कहा। दोस्त ने पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लैच तोड़कर अंदर देखा गया। अंदर कोमली फंदे से लटकी हुई मिली। मौके से एक सीढ़ी और साड़ी भी बरामद हुई है। बोनू कोमली पढ़ाई के साथ-साथ यूट्यूबर भी चलाती थी। डायरी में लिखा- ब्रेकअप ने आगे नहीं बढ़ पा रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को फ्लैट से एक डायरी और कुछ कागजात मिले। डायरी में 21 फरवरी की आखिरी एंट्री में उसने अपने ब्रेकअप का जिक्र किया था। डायरी में लिखा था- मैं आगे बढ़ने से डरती हूं… अगर वह वापस आ गया तो क्या होगा… मुझे पता है मुझे उसे छोड़ देना चाहिए, लेकिन मेरा एक हिस्सा अब भी उसका इंतजार करता है। पुलिस के मुताबिक, कोमली का एक 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर और साथी यूट्यूबर के साथ करीब तीन साल से रिश्ता था। कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर मोबाइल फोन, मैसेज, सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अमेरिका का वीजा नहीं मिला तो सुसाइड किया: हैदराबाद में महिला डॉक्टर की फ्लैट में लाश मिली डॉ. रोहिणी अमेरिका जाकर मेडिसिन की पढ़ाई करना चाहती थी। हैदराबाद में रहने वाली महिला डॉ. रोहिणी (38) ने अमेरिका का वीजा नहीं मिलने पर सुसाइड कर लिया। उसकी लाश फ्लैट से बरामद हुई। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें वीजा नहीं मिलने के कारण डिप्रेशन होने और इसी वजह से सुसाइड करने की बात लिखी हुई है। चिलकलगुडा थाना पुलिस ने बताया कि घटना 21 नवंबर की रात की है। रोहिणी ने या तो नींद की गोलियां की ओवरडोज की थी या किसी तरह का इंजेक्शन लिया था। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। मामले की जांच दूसरे एंगल से भी की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया: 6 महीने पहले गोवा में शादी हुई थी; मां बोली- दामाद दहेज के लिए परेशान करता था हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया है। 25 साल की देविका ने 2 मार्च की रात रायदुर्गम के प्रशांति हिल्स स्थित अपने घर में सीलिंग फैन से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मृतक देविका की मां ने FIR दर्ज करवाई। जिसमें कहा कि दामाद सतीश शादी के बाद से ही देविका को दहेज के लिए परेशान करता था। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। देविका और सतीश एक ही सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे। दोनों 2 साल से एक-दूसरे को जानते थे। अगस्त 2024 में दोनों की गोवा में शादी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Amitabh Bachchan Excited to Reunite with Kamal Haasan for Kalki 2898 AD

6 घंटे पहले कॉपी लिंक अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2’ के सेट से बिहाइंड द सीन (BTS) तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि वह हैदराबाद में शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने करीब 40 साल बाद कमल हासन के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साह जताया। दोनों आखिरी बार 1985 की फिल्म ‘गिरफ्तार’ में साथ नजर आए थे। बता दें कि फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में अमिताभ बच्चन और कमल हासन दोनों कलाकारों ने अभिनय तो किया था, लेकिन वे एक भी सीन में एक साथ नजर नहीं आए। दरअसल, अमिताभ बच्चन इन दिनों हैदराबाद में फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग पर सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। फोटोज में वह अपने किरदार अश्वत्थामा के लुक में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके चेहरे पर प्रोस्थेटिक मेकअप दिख रहा है। उन्होंने कमल हासन के साथ भी तस्वीर पोस्ट की। फोटो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, “महान कमल हासन से मिलना… लंबे समय बाद साथ काम करेंगे… आखिरी बार गिरफ्तार में साथ थे।” अमिताभ बच्चन ने फैंस से मांगी माफी फिल्म की शूटिंग के चलते अमिताभ बच्चन इस रविवार अपने फैंस से नहीं मिल पाए। इसे लेकर उन्होंने लिखा, “उन्हें बताया कि इस रविवार मैं नहीं आ पाऊंगा, क्योंकि हैदराबाद में शूटिंग है… लेकिन फिर भी वे पुष्टि करने आ गए… माफी चाहता हूं, काम पहले, बाकी सब बाद में।” उन्होंने आगे लिखा कि ‘कल्कि 2’ की शुरुआत हो चुकी है और वह रविवार को मिलने वाले प्यार और स्नेह को संजोकर रखेंगे। अमिताभ बच्चन ने अपने घर के बाहर खड़े फैंस की तस्वीरें भी शेयर कीं। कल्कि 2898 AD के लिए अमिताभ को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला फिल्म कल्कि 2898 AD 27 जून 2024 को रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करते हुए दुनियाभर में ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ (तेलुगु) 2026 में फिल्म ने दो अवॉर्ड्स जीते, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) का अवॉर्ड अमिताभ बच्चन ने जीता। बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड नितिन जियानी चौधरी को मिला। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Shivaji Jayanti Violence Photos; Hyderabad Hindu Muslim

Hindi News National Shivaji Jayanti Violence Photos; Hyderabad Hindu Muslim | Karnataka Stone Pelting बागलकोट/हैदराबाद1 दिन पहले कॉपी लिंक देशभर में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान कुछ राज्यों से हंगामे की खबर भी आई। कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान पथराव हुआ। इसके बाद तनाव की स्थिति बन गई। यहां भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 के लागू की गई। हैदराबाद में गुरुवार रात मस्जिद के सामने से जुलूस निकालने पर दो समुदाय के बीच विवाद की स्थिति बनी। यहां पहले एक यूट्यूबर से मस्जिद की रिकॉर्डिंग को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान मस्जिद के सामने से जुलूस निकालने पर दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली और लोगों को मौके से हटाया। बागलकोट में शिवाजी जयंती के दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों में विवाद हुआ। 1. कर्नाटक का पूरा मामला बागलकोट में गुरुवार रात करीब 10 बजे शिवाजी जयंती का जुलूस निकाला जा रहा था। जब वह पानका मस्जिद इलाके से गुजरा, तभी उस पर पत्थर और चप्पल फेंके गए। बागलकोट एसपी सिद्धार्थ गोयल ने कहा कि पथराव में पुलिसकर्मी घायल हुआ। एसपी ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। फुटेज की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इलाके में 24 फरवरी की आधीरात तक BNS की धारा 163 लागू रहेगी। इलाके में स्थिति कंट्रोल में है। घटना के चश्मदीद उमेश के मुताबिक जुलूस के दौरान मस्जिद के पास घटना हुई। करीब 8-10 लोगों ने वहां पत्थर और चप्पल फेंके। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हैदराबाद के अंबरपेट में शिवाजी जयंती जुलूस को रोकते लोग। 2. हैदराबाद में विवाद हैदराबाद के अंबरपेट में गुरुवार रात एक यूट्यूबर जामा मस्जिद के पास वीडियो बना रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। दावा है कि यूट्यूबर से मारपीट हुई। इसी दौरान घटना मस्जिद के सामने से छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा भी गुजर रही थी। इस कारण दोनों समुदाय के बीच और हंगामा हो गया। दोनों समुदाय ने जमकर नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ने लगी तो ज्यादा पुलिसफोर्स मौके पर बुलाया गया। भीड़ को मौके से हटाया गया। इस दौरान आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। ………………………… यह खबर भी पढ़ें… शिवाजी जयंती- पुणे के शिवनेरी किले में भगदड़, 3 घायल: रास्ता संकरा होने से भीड़ जमा, महिलाएं और बच्चे फंस गए थे पुणे के जुन्नर इलाके में 18 फरवरी की रात शिवनेरी किले पर भगदड़ मचने से 3 लोग घायल हो गए थे। ये सभी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किला पहुंचे थे। लोग हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा से किले के अंदर जा रहे थे। रास्ता संकरा होने से भीड़ जमा हो गई। फिर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
एक्स हसबेंड ने X वाइफ से लिया ऐसा बदला, सन्न रह गया पूरा शहर, चारों तरफ मची चीख-पुकार | hyderabad sunitha murdered case ex husband arrested revenge inside story domestic violence canada visa passport suspension

Last Updated:February 19, 2026, 13:28 IST हैदराबाद के वनस्थलीपुरम में एक पूर्व पति ने अपनी एक्स वाइफ के साथ जो सलूक किया, उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है. एक्स हसबेंड ने अपनी ही एक्स वाइफ को चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पूर्व पत्नी ने पूर्व पति पर घरेलू हिंसा का केस क रखा था. इस कारण आरोपी का पासपोर्ट जब्त हो गया था और वह कनाडा नहीं जा पा रहा था. इसी रंजिश में उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. हैदराबाद पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है. हैदराबाद में एक्स पति ने एक्स वाइफ से लिया खौफनाक बदला. हैदरबाद. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के वनस्थलीपुरम इलाके में बुधवार को दिन-दहाड़े एक ऐसी घटना घटी है, जिससे हर कोई हैरान और परेशान हो गया. एक पति-पत्नी की तलाक के बाद जो कहानी सामने आई, वह हर किसी को होश उड़ा रहा है. एक आईटी इंजीनियर ने पारिवारिक कलह और कोर्ट कचहरी के चक्कर से तंग आकर अपराधी बन गया. सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी एक्स वाइफ के घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद बाथरूम में बंद हो गया. पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान सुनीता के रूप में हुई है और आरोपी शख्स का नाम महेश है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह शख्स क्यों इस घटना को अंजाम दिया? क्या मां की मौत ने शख्स को अंदर से तोड़ दिया था? क्या यह हत्या केवल निजी दुश्मनी का नतीजा था या फिर इसके पीछे करियर की बर्बादी, कानूनी पचड़े और परिवार की मौत का बदला लेने की एक लंबी और सनकी दास्तां छिपी थी? कहानी शुरू होती है साल 2022 में जब आरोपी और 29 वर्षीय पीड़िता की शादी हुई थी. दोनों ही आईटी क्षेत्र में काम करते थे और एक खुशहाल भविष्य का सपना देख रहे थे. शादी के बाद पति कनाडा चला गया और कुछ समय बाद पत्नी भी उसके पास पहुंच गई. लेकिन सात समंदर पार जाने के बाद दोनों के बीच दूरियां कम होने के बजाय बढ़ने लगीं. आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि महिला वापस भारत लौट आई और उसने महाराष्ट्र में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा दिया. सनक की वजह- पासपोर्ट जब्त और मां की मौत साल 2024 में दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया. महिला ने अपनी जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाते हुए अप्रैल 2025 में दूसरी शादी कर ली. वहीं दूसरी ओर आरोपी पति की मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं. मार्च 2025 में उसकी मां का निधन हो गया, जिसके बाद वह भारत आया. लेकिन घरेलू हिंसा के केस के कारण उसके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी हो चुका था. इस वजह से उसका पासपोर्ट निलंबित कर दिया गया और वह वापस कनाडा नहीं जा सका. 30-year-old woman allegedly stabbed multiple times by her ex-husband
हैदराबाद फर्जी नंबर प्लेट केस और गिरफ्तारी | Hyderabad Fake Number Plate Case 23 Challans Fraud

होमताजा खबरक्राइम आपकी गाड़ी का नंबर भी हो सकता है चोरी; हैदराबाद में सामने आया फर्जी नंबर प्लेट Last Updated:February 11, 2026, 07:03 IST Hyderabad Fake Number Plate Case: हैदराबाद के चदरघाट में एक व्यक्ति ने दूसरे की बाइक की नंबर प्लेट लगाकर 23 बार ट्रैफिक नियम तोड़े. जब असली मालिक के पास चालान पहुंचे तो उसने पुलिस में शिकायत की. सीसीटीवी फुटेज और आईटी सेल की मदद से पुलिस ने जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है ख़बरें फटाफट हैदराबाद फर्जी नंबर प्लेट केस Hyderabad Fake Number Plate Case: डिजिटल सर्विलांस और हाई-टेक ट्रैफिक कैमरों के इस दौर में तकनीक जहाँ सुरक्षा का वादा करती है वहीं अपराधी इसका काट भी ढूंढ रहे हैं. हैदराबाद के चदरघाट इलाके से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसने वाहन मालिकों की नींद उड़ा दी है. यहाँ एक शातिर जालसाज ने अपनी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर न सिर्फ कानून का मजाक बनाया बल्कि एक बेगुनाह नागरिक के लिए गंभीर मानसिक और आर्थिक मुसीबत खड़ी कर दी. यह मामला पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गया था क्योंकि अपराधी कैमरों की आंखों में धूल झोंककर अपनी पहचान छुपा रहा था. दरअसल पीड़ित शख्स को पिछले कुछ समय से लगातार ट्रैफिक पुलिस की ओर से चालान के मैसेज मिल रहे थे. जब उसने ऑनलाइन पोर्टल चेक किया तो उसके होश उड़ गए. उसकी बाइक के नाम पर कुल 23 चालान लंबित थे जबकि उसने वे गलतियां कभी की ही नहीं थीं. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि चालान की तस्वीरों में जो बाइक दिख रही थी उस पर नंबर प्लेट तो पीड़ित की थी लेकिन चालक कोई और था. इस खुलासे के बाद पीड़ित को समझ आया कि वह किसी गहरी साजिश का शिकार हो गया है और उसकी गाड़ी की पहचान का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. आरोपी की चालाकी और बेखौफ अंदाजआरोपी इतना चालाक था कि वह जानता था कि ट्रैफिक कैमरे केवल नंबर प्लेट को स्कैन करते हैं. उसने अपनी बाइक पर पीड़ित के वाहन की हूबहू डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगवा ली थी. वह बेखौफ होकर सिग्नल तोड़ता और बिना हेलमेट गाड़ी चलाता था. उसे लगा था कि वह कभी पकड़ा नहीं जाएगा क्योंकि जुर्माना किसी और के खाते में जा रहा था और पहचान भी किसी और की इस्तेमाल हो रही थी. रॉन्ग साइड ड्राइविंग और तेज रफ्तार जैसी खतरनाक गलतियां करने के बावजूद वह शहर में खुलेआम घूम रहा था क्योंकि कैमरों की निगरानी में वह पीड़ित की पहचान ओढ़े हुए था. सीसीटीवी और आईटी सेल ने दबोचापरेशान होकर असली मालिक ने चदरघाट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आईटी सेल की मदद ली और उन इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जहाँ-जहाँ चालान कटे थे. पुलिस ने आरोपी के आने-जाने के पैटर्न को ट्रैक किया और एक सटीक सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया. जब उसकी बाइक की गहन जांच हुई तो पता चला कि चेसिस नंबर और इंजन नंबर उस फर्जी प्लेट से मेल नहीं खाते थे. यह घटना पहचान की चोरी का एक खतरनाक रूप है और अब पुलिस आरोपी के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई कर रही है. About the Author vicky Rathore Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें Location : Hyderabad,Hyderabad,Telangana First Published : February 11, 2026, 07:03 IST







