Himachal News: Archita Beakta India U-18 volleyball team

इंडियन U-18 वॉलीबॉल टीम के लिए चुनी गई अर्चिता वेक्टा। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के ठियोग क्षेत्र की बेटी अर्चिता बेक्टा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सैंज की छात्रा अर्चिता बेक्टा का चयन अंडर-18 इंडियन . अब वह चीन के शांगलुओ शहर में 1 जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित होने वाली ISF वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अर्चिता का चयन भारतीय टीम में ब्लॉकर के रूप में हुआ है। वर्तमान में वह नागपुर में भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रही हैं और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कड़ी तैयारी कर रही हैं। 3 साल पहले शुरू हुआ सफर, अब पहुंचा अंतरराष्ट्रीय मंच तक अर्चिता की सफलता की कहानी संघर्ष और समर्पण से भरी है। तीन साल पहले उनकी लंबाई और खेल प्रतिभा को देखते हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स टेक्निकल ऑफिसर एवं कॉमर्स के लेक्चरर सुरेश कंवर, डीपीई सुरेश नेगी और पीईटी बृजेश वर्मा ने उन्हें वॉलीबॉल खेलने के लिए प्रेरित किया, तब शायद किसी ने नहीं सोचा था कि यह बेटी एक दिन देश की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उतरेगी। 6 फीट, 1 इंच हाइट कोचों के मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत से अर्चिता ने खेल में लगातार सुधार किया। उनकी 6 फीट 1 इंच लंबाई और शानदार प्रदर्शन ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। खास बात यह है कि अर्चिता का चयन बिना किसी विशेष हॉस्टल ट्रेनिंग के हुआ है। नेशनल गेम्स में चमकी प्रतिभा, मिला इंडिया टीम का टिकट अर्चिता ने हाल ही में ओपन नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। यहां उनके खेल, तकनीक और लंबाई को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें भारतीय टीम के लिए चुना। अब वह चीन में होने वाली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। अर्चिता ठियोग के सैंज क्षेत्र के साथ लगते शिरगुली गांव की रहने वाली हैं। उनके माता-पिता खेतीबाड़ी करते हैं। साधारण परिवार से निकलकर अर्चिता ने अपनी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर क्षेत्र की बेटियों के लिए नई प्रेरणा पेश की है। खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्वल अर्चिता सिर्फ खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि पढ़ाई में भी शानदार प्रदर्शन करती रही हैं। स्कूल के प्रिंसिपल देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय और दो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बावजूद अर्चिता ने जमा दो कक्षा में 500 में से 466 अंक (93.20 प्रतिशत) हासिल किए हैं। प्रिंसिपल ने कहा कि अर्चिता की उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह बेटी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है।
Uber India CEO Prabhjit Singh Joins OpenAI India as Country MD in September

Hindi News Business Uber India CEO Prabhjit Singh Joins OpenAI India As Country MD In September नई दिल्ली12 मिनट पहले कॉपी लिंक उबर इंडिया के CEO प्रभजीत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे सितंबर में चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के भारत ऑपरेशन्स में बतौर कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) शामिल होंगे। प्रभजीत सिंह भारत में ओपनएआई के सबसे सीनियर लीडर होंगे और वे इसी साल मार्च में ओपनएआई के एशिया पैसिफिक के मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किए गए किरन मणी को रिपोर्ट करेंगे। भारत में ओपनएआई का काम संभालेंगे प्रभजीत ओपनएआई ने एक बयान में कहा है कि प्रभजीत सिंह पर भारत में कंपनी के कंज्यूमर ग्रोथ, एंटरप्राइज अडॉप्शन, पार्टनरशिप, रेगुलेटरी एंगेजमेंट और ऑपरेशन्स की जिम्मेदारी होगी। उनका फोकस पार्टनरशिप बनाने और भारत के बड़े एआई इकोसिस्टम को सपोर्ट करने पर रहेगा। साथ ही वे कंज्यूमर्स, बिजनेस, संस्थानों और सरकारी संस्थाओं को एआई से फायदा पहुंचाने में मदद करेंगे। उबर में प्रभजीत सिंह का 10 साल का सफर आईआईटी कानपुर और आईआईएम अहमदाबाद के छात्र रहे प्रभजीत सिंह शुक्रवार तक उबर के भारत और दक्षिण एशिया बिजनेस के प्रेसिडेंट के रूप में काम कर रहे थे। उबर इंडिया से उनका जाना उनके एक दशक लंबे सफर का अंत है, जिसके दौरान उन्होंने भारत भर में उबर के विकास और विस्तार की देखरेख की। प्रभजीत अगस्त 2015 में जनरल मैनेजर, हेड ऑफ स्ट्रेटजी के रूप में उबर से जुड़े थे। इसके बाद जून 2020 में वे प्रेसिडेंट बने और इस क्षेत्र में कंपनी के बिजनेस का नेतृत्व किया। उबर से पहले वे मैकिन्से एंड कंपनी में एसोसिएट पार्टनर थे। उबर का बयान और आगे का प्लान प्रभजीत के रिजाइन करने पर उबर के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि ग्लोबल लेवल पर भारत उबर के सबसे जरूरी बाजारों में से एक है, और यह इनोवेशन व लॉन्ग-टर्म ग्रोथ का एक अहम ड्राइवर है। प्रवक्ता ने कहा कि आज हमारे बिजनेस की मजबूती उस बेहतरीन टीम और नींव को दर्शाती है जो सालों में तैयार हुई है। हम प्रभजीत को उबर के साथ उनके एक दशक के सफर में उनके नेतृत्व और स्थायी योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं। हम भारत में अपने विकास के अगले फेज के लिए पूरी तरह कमिटेड हैं। उबर ने अभी तक इस रोल के लिए किसी उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में अपना लीडरशिप ट्रांजिशन प्लान तैयार करेगी। भारतीय बाजार में घरेलू कंपनियों से मिल रही चुनौती प्रभजीत सिंह का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब उबर को भारत में रैपिडो जैसे घरेलू प्लेयर्स के साथ-साथ को-ऑपरेटिव राइड-हेलिंग एप भारत टैक्सी जैसे नए मोबिलिटी प्लेटफॉर्म्स से कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ रहा है। प्रभजीत के कार्यकाल में उबर के 6 बड़े बदलाव कंपनी ने टियर-II शहरों और अन्य गैर-मेट्रो बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत की। उबर मोटो, उबर ऑटो और इंटरसिटी ट्रैवल जैसी सर्विसेज के जरिए पोर्टफोलियो का विस्तार किया। एवरेस्ट फ्लीट जैसे फ्लीट ऑपरेटर्स और ड्राइवर्स के साथ पार्टनरशिप को गहरा किया। उबर एप पर मेट्रो टिकट बुकिंग जैसी कई सर्विसेज को इंटीग्रेट किया। एप पर मेट्रो टिकटिंग सेवा वर्तमान में 5 शहरों में लाइव है। सरकार समर्थित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ओएनडीसी के माध्यम से उबर एप पर अब तक 1 करोड़ से ज्यादा मेट्रो राइड्स बुक की जा चुकी हैं। पिछले महीने ही उबर ने ओएनडीसी में ₹60 करोड़ के स्ट्रैटेजिक निवेश की घोषणा की थी। क्या है ओएनडीसी? ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) सरकार समर्थित एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जो डिजिटल कॉमर्स के लिए एक ओपन नेटवर्क तैयार करता है और इसमें उबर जैसी कंपनियां निवेश और इंटीग्रेशन कर रही हैं। ये खबर भी पढ़ें… अडाणी केस तुरंत खारिज करने से अमेरिकी जज का इनकार: बोले- सिर्फ सपाट बयान से केस नहीं हटेगा; सरकार को पूरा एक्सप्लेनेशन देना होगा अमेरिकी जज ने शुक्रवार को जस्टिस डिपार्टमेंट को निर्देश दिया है कि वे भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडाणी के खिलाफ आपराधिक मामलों को वापस लेने के अपने फैसले को सही ठहराने वाली वजह बताएं। कोर्ट ने अडाणी के वकीलों द्वारा मामले को औपचारिक रूप से खारिज करने के अनुरोध पर तुरंत फैसला सुनाने से इनकार कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Hockey Thrash Pakistan 7-1 in FIH Pro League London

लंदन8 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने FIH प्रो लीग में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से करारी शिकस्त दी। शक्रवार रात को लंदन में भारतीय टीम एक समय 0-1 से पीछे चल रही थी। फिर उसने लगातार 7 गोल करके न केवल दमदार वापसी की, बल्कि पाकिस्तान को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया। टीम इंडिया की ओर से सुखजीत सिंह (20वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (26वें मिनट), हार्दिक सिंह (34वें मिनट में), जुगराज सिंह, अभिषेक (41वें मिनट), राजकुमार पाल (44वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (54वें मिनट ) ने एक-एक गोल दागे। पाकिस्तान से इकलौता गोल अबू महमूद (13वें मिनट) ने किया। अब भारतीय टीम लंदन चरण के अपने अंतिम मुकाबले में रविवार को इंग्लैंड से भिड़ेगी। गोल सेलिब्रेट करते भारतीय टीम के खिलाड़ी। पाकिस्तान को पेनल्टी गोल से बढ़त, 7 मिनट में स्कोर बराबर पाकिस्तान ने 13वें मिनट में अबू महमूद के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, भारत ने जल्दी ही जवाब दिया। 20वें मिनट में सुखजीत सिंह ने हरमनप्रीत सिंह की पेनल्टी कॉर्नर पर आई गेंद को डिफ्लेक्ट कर स्कोर 1-1 कर दिया। भारतीय टीम ने महज 7 मिनट के अंदर बराबरी का गोल कर दिया। कप्तान हरमन के गोल से इंडिया आगे हुआ हाफ टाइम से पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के 26वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल स्कोर किया और भारतीय टीम को आगे कर दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत ने दबदबा और बढ़ा दिया। 34वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर हार्दिक सिंह ने गोल किया। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान के पेनल्टी कॉर्नर विफल होने पर हुए जवाबी हमले में जुगराज सिंह ने चौथा गोल दागा। हरमनप्रीत सिंह ने हाफ टाइम से पहले गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। अभिषेक ने रिवर्स हिट से फील्ड गोल दागा 41वें मिनट में अभिषेक ने शानदार रिवर्स हिट से भारत की बढ़त 5-1 कर दी। 44वें मिनट में लगातार मिले पेनल्टी कॉर्नर के बाद राजकुमार पाल ने रीबाउंड पर गोल किया। 54वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मंदीप सिंह के पास पर गोल कर भारत की 7-1 की जीत तय कर दी। दिलप्रीत सिंह ने मंदीप सिंह के पास पर गोल किया। —————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… एक फुटबॉल वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड बना; अब तक 177 गोल, कतर 2022 का रिकॉर्ड टूटा अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को गोलों का नया रिकॉर्ड बन गया है। टूर्नामेंट में अब तक कुल 177 गोल हो चुके हैं, जो किसी भी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे हैं। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Hockey Thrash Pakistan 7-1 in FIH Pro League London

लंदन1 घंटे पहले कॉपी लिंक भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने FIH प्रो लीग में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से करारी शिकस्त दी। शक्रवार रात को लंदन में भारतीय टीम एक समय 0-1 से पीछे चल रही थी। फिर उसने लगातार 7 गोल करके न केवल दमदार वापसी की, बल्कि पाकिस्तान को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया। टीम इंडिया की ओर से सुखजीत सिंह (20वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (26वें मिनट), हार्दिक सिंह (34वें मिनट में), जुगराज सिंह, अभिषेक (41वें मिनट), राजकुमार पाल (44वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (54वें मिनट ) ने एक-एक गोल दागे। पाकिस्तान से इकलौता गोल अबू महमूद (13वें मिनट) ने किया। अब भारतीय टीम लंदन चरण के अपने अंतिम मुकाबले में रविवार को इंग्लैंड से भिड़ेगी। गोल सेलिब्रेट करते भारतीय टीम के खिलाड़ी। पाकिस्तान को पेनल्टी गोल से बढ़त, 7 मिनट में स्कोर बराबर पाकिस्तान ने 13वें मिनट में अबू महमूद के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, भारत ने जल्दी ही जवाब दिया। 20वें मिनट में सुखजीत सिंह ने हरमनप्रीत सिंह की पेनल्टी कॉर्नर पर आई गेंद को डिफ्लेक्ट कर स्कोर 1-1 कर दिया। भारतीय टीम ने महज 7 मिनट के अंदर बराबरी का गोल कर दिया। कप्तान हरमन के गोल से इंडिया आगे हुआ हाफ टाइम से पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के 26वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल स्कोर किया और भारतीय टीम को आगे कर दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत ने दबदबा और बढ़ा दिया। 34वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर हार्दिक सिंह ने गोल किया। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान के पेनल्टी कॉर्नर विफल होने पर हुए जवाबी हमले में जुगराज सिंह ने चौथा गोल दागा। हरमनप्रीत सिंह ने हाफ टाइम से पहले गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। अभिषेक ने रिवर्स हिट से फील्ड गोल दागा 41वें मिनट में अभिषेक ने शानदार रिवर्स हिट से भारत की बढ़त 5-1 कर दी। 44वें मिनट में लगातार मिले पेनल्टी कॉर्नर के बाद राजकुमार पाल ने रीबाउंड पर गोल किया। 54वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मंदीप सिंह के पास पर गोल कर भारत की 7-1 की जीत तय कर दी। दिलप्रीत सिंह ने मंदीप सिंह के पास पर गोल किया। —————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… एक फुटबॉल वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड बना; अब तक 177 गोल, कतर 2022 का रिकॉर्ड टूटा अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को गोलों का नया रिकॉर्ड बन गया है। टूर्नामेंट में अब तक कुल 177 गोल हो चुके हैं, जो किसी भी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे हैं। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Apple iPad, MacBook Price Hike India

नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर कच्चे तेल से जुड़ी रही। ईरान युद्ध से पहले कच्चे तेल की जो कीमतें थीं, गुरुवार को वैश्विक बाजार में दाम उसी स्तर पर आ गए हैं। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह वही भाव (72.29 डॉलर) है, जो युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले 27 फरवरी को था। वहीं, एपल ने अमेरिका में अपने आईपैड और मैकबुक की कीमतों में 300 डॉलर तक की बढ़ोतरी कर दी है। भारत में भी इनकी कीमतों में ₹1 लाख तक का इजाफा हुआ है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. कच्चा-तेल ईरान युद्ध से पहले वाले भाव 72 डॉलर पर: एनर्जी एक्सपर्ट ने कहा- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दशहरे तक ही संभव ईरान युद्ध से पहले कच्चे तेल की जो कीमतें थीं, गुरुवार को वैश्विक बाजार में दाम उसी स्तर पर आ गए हैं। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह वही भाव (72.29 डॉलर) है, जो युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले 27 फरवरी को था। 17 जून को अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के बाद स्विट्जरलैंड में हुई शांति वार्ता में अमेरिका ने ईरानी तेल के निर्यात पर आंशिक प्रतिबंध हटा लिए। इसके बाद होर्मुज रूट से गुजरने वाले जहाज की संख्या बढ़ने लगी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. भारत में आईपैड-मैकबुक की कीमतें ₹1-लाख तक बढ़ीं: AI बूम के कारण चिप की लागत बढ़ने के चलते एपल ने यह फैसला किया एपल ने गुरुवार को अमेरिका में अपने आईपैड और मैकबुक की कीमतों में 300 डॉलर तक की बढ़ोतरी कर दी है। भारत में भी इनकी कीमतों में ₹1 लाख तक का इजाफा हुआ है। कंपनी का कहना है कि AI इंडस्ट्री के डेटा सेंटर बनाने के कारण मेमोरी और स्टोरेज चिप की लागत लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते अब ग्राहकों को इस बढ़ी हुई कीमत से बचाना संभव नहीं रह गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. मार्केट-कैप में माइक्रोन ने मेटा-टेस्ला को पीछे छोड़ा: AI चिप की डिमांड से शेयरों में 18.4% का उछाल; कंपनी की कुल वैल्यू $1.37 ट्रिलियन पहुंची आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर और मेमोरी चिप की भारी मांग के चलते अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के शेयरों में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को कारोबारी सेशन में माइक्रोन का मार्केट कैपिटलाइजेशन कुछ समय के लिए दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों मेटा प्लेटफॉर्म्स और टेस्ला से भी ज्यादा हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अमेरिका में बच्ची से रेप केस में स्नैपचैट पर मुकदमा: इसके फीचर से रेपिस्ट बच्ची तक पहुंचा, भारत में इसके 25 करोड़ एक्टिव मंथली यूजर सोशल मीडिया एप स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप पर अमेरिका के मिसौरी में मुकदमा दायर किया गया है। इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि प्लेटफॉर्म 12 साल की बच्ची के बलात्कार के लिए जिम्मेदार है। आरोप लगाया गया है कि स्नैपचैट के क्विक एड और स्नैप मैप जैसे फीचर्स के जरिए आरोपी गैब्रियल जोएल वैलेंटीन-रियोस ने जेएफ नाम की लड़की को शिकार बनाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Apple iPad, MacBook Price Hike India

नई दिल्ली18 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर कच्चे तेल से जुड़ी रही। ईरान युद्ध से पहले कच्चे तेल की जो कीमतें थीं, गुरुवार को वैश्विक बाजार में दाम उसी स्तर पर आ गए हैं। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह वही भाव (72.29 डॉलर) है, जो युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले 27 फरवरी को था। वहीं, एपल ने अमेरिका में अपने आईपैड और मैकबुक की कीमतों में 300 डॉलर तक की बढ़ोतरी कर दी है। भारत में भी इनकी कीमतों में ₹1 लाख तक का इजाफा हुआ है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. कच्चा-तेल ईरान युद्ध से पहले वाले भाव 72 डॉलर पर: एनर्जी एक्सपर्ट ने कहा- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दशहरे तक ही संभव ईरान युद्ध से पहले कच्चे तेल की जो कीमतें थीं, गुरुवार को वैश्विक बाजार में दाम उसी स्तर पर आ गए हैं। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह वही भाव (72.29 डॉलर) है, जो युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले 27 फरवरी को था। 17 जून को अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के बाद स्विट्जरलैंड में हुई शांति वार्ता में अमेरिका ने ईरानी तेल के निर्यात पर आंशिक प्रतिबंध हटा लिए। इसके बाद होर्मुज रूट से गुजरने वाले जहाज की संख्या बढ़ने लगी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. भारत में आईपैड-मैकबुक की कीमतें ₹1-लाख तक बढ़ीं: AI बूम के कारण चिप की लागत बढ़ने के चलते एपल ने यह फैसला किया एपल ने गुरुवार को अमेरिका में अपने आईपैड और मैकबुक की कीमतों में 300 डॉलर तक की बढ़ोतरी कर दी है। भारत में भी इनकी कीमतों में ₹1 लाख तक का इजाफा हुआ है। कंपनी का कहना है कि AI इंडस्ट्री के डेटा सेंटर बनाने के कारण मेमोरी और स्टोरेज चिप की लागत लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते अब ग्राहकों को इस बढ़ी हुई कीमत से बचाना संभव नहीं रह गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. मार्केट-कैप में माइक्रोन ने मेटा-टेस्ला को पीछे छोड़ा: AI चिप की डिमांड से शेयरों में 18.4% का उछाल; कंपनी की कुल वैल्यू $1.37 ट्रिलियन पहुंची आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर और मेमोरी चिप की भारी मांग के चलते अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के शेयरों में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को कारोबारी सेशन में माइक्रोन का मार्केट कैपिटलाइजेशन कुछ समय के लिए दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों मेटा प्लेटफॉर्म्स और टेस्ला से भी ज्यादा हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अमेरिका में बच्ची से रेप केस में स्नैपचैट पर मुकदमा: इसके फीचर से रेपिस्ट बच्ची तक पहुंचा, भारत में इसके 25 करोड़ एक्टिव मंथली यूजर सोशल मीडिया एप स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप पर अमेरिका के मिसौरी में मुकदमा दायर किया गया है। इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि प्लेटफॉर्म 12 साल की बच्ची के बलात्कार के लिए जिम्मेदार है। आरोप लगाया गया है कि स्नैपचैट के क्विक एड और स्नैप मैप जैसे फीचर्स के जरिए आरोपी गैब्रियल जोएल वैलेंटीन-रियोस ने जेएफ नाम की लड़की को शिकार बनाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Commercial LPG Restrictions Removed | Mahesh Dixit IB Director

Hindi News Career Commercial LPG Restrictions Removed | Mahesh Dixit IB Director | India News 15 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. वरिष्ठ IPS अधिकारी महेश दीक्षित इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक होंगे 25 जून को केंद्र सरकार ने IPS अधिकारी महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो का निदेशक तय किया। महेश 30 जून को कार्यकाल पूरा कर रहे तपन कुमार डेका की जगह लेंगे। महेश दीक्षित 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे पेशे से डॉक्टर रहे, बाद में IPS सेवा में शामिल हुए। केंद्र सरकार ने महेश को दो साल के लिए IB डायरेक्टर नियुक्त किया है। महेश अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय IB की श्रीनगर यूनिट के प्रमुख थे। इंटेलिजेंस ब्यूरो भारत की आंतरिक खुफिया एजेंसी है, जो गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है। IB के प्रमुख के रूप में महेश दीक्षित पर आतंकवाद विरोधी अभियानों और आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा होगा। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। महेश दीक्षित को नेशनल सिक्योरिटी के मामलों में 26 सालों का अनुभव है। 2. सरकार ने कमर्शियल LPG की आपूर्ति पर लगी पाबंदियां हटाईं 25 जून को केंद्र सरकार ने कमर्शियल और इंडस्ट्रियल LPG की आपूर्ति पर लगी पाबंदियां हटा दी हैं। अब होटल, रेस्तरां, उद्योग और अन्य व्यावसायिक खरीदारों को पहले की तरह LPG उपलब्ध कराई जाएगी। पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने के बाद ये फैसला लिया गया है। संकट के दौरान बंद की गई बल्क LPG आपूर्ति भी फिर शुरू की गई है। फिलहाल इसे संकट-पूर्व खपत के 50% तक बहाल किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल कंपनियों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। युद्ध के दौरान ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, जो अब 73.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। सरकार ने घरेलू LPG की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखते हुए C3-C4 हाइड्रोकार्बन स्ट्रीम का कुछ हिस्सा फिर से पेट्रोकेमिकल उद्योगों के लिए उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है। साथ ही घरेलू LPG उत्पादन को कम से कम 40 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन बनाए रखने का लक्ष्य रखा है। 3. राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव और सदस्य का इस्तीफा 26 जून को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। दोनों के इस्तीफे ऐसे समय आए हैं जब राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े आरोपों की जांच चल रही है। दोनों ने जारी विवाद के चलते नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों को छोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में दर्ज पहली FIR के आधार पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की शिकायत पर श्री राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ था। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारत टॉप पर रहा 26 जून को समाप्त हुई ISSF जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भारत मेडल टेबल पर टॉप पर रहा। यह प्रतियोगिता जर्मनी में आयोजित हुई। भारत ने 7 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते। भारत 24 मेडल के साथ टॉप पर रहा। भारत की ओर से सेजल काम्बले ने 2, जबकी समीर, रोहत कन्यान, वंशिका चौधरी, नव्या बिश्नोई और प्रीतम केंद्रे ने एक – एक गोल्ड मेडल जीता। ISSF यानी इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन निशानेबाजी खेलों की वैश्विक नियामक संस्था है। खेल मंत्रालय ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रशिक्षण के लिए मदद का वादा किया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. भारत और अमेरिका के बीच AI और चिप्स पर राउंडटेबल बैठक 26 जून को भारत और अमेरिका के बीच तकनीक सहयोग को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस चर्चा का मुख्य विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर चिप्स था। बैठक में सरकार, उद्योग और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों ने भाग लिया और AI व चिप निर्माण में संयुक्त निवेश और रीसर्च को बढ़ावा देने पर विचार किया। दोनों देशों ने विश्वसनीय और सुरक्षित सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन विकसित करने पर जोर दिया। अमेरिका ने आश्वासन दिया कि वह भारत को AI तकनीक की आपूर्ति में कटौती नहीं करेगा। भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव ने इसमें भारत का पक्ष रखा। अमेरिका ने ‘एंथ्रोपिक फेबल’ जैसे आधुनिक AI मॉडल्स के भारत में रोलआउट पर भी बात की। सेमीकंडक्टर चिप्स का उपयोग स्मार्टफोन से लेकर लड़ाकू विमानों तक हर आधुनिक मशीन में होता है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. अमित शाह ने नेशनल एंटी-नारकोटिक्स रोडमैप लॉन्च किया 26 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एंटी-नारकोटिक्स रोडमैप लॉन्च किया। शाह ने नई दिल्ली में नारको-कोऑर्डिनेशन सेंटर की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए ‘विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029’ जारी किया। विजन डॉक्यूमेंट के तहत केंद्रीय और राज्य एजेंसियों द्वारा जब्त 2,09,500 किलो नशीले पदार्थों को नष्ट किया जाएगा, जिसकी कीमत लगभग 6,000 करोड़ रुपए है। विजन डॉक्यूमेंट (2026–2029) जारी किया गया, जिसमें अगले तीन वर्षों के लिए राष्ट्रीय एंटी-नारकोटिक्स रणनीति तय की गई। रोडमैप की 3 प्रमुख बातें- नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई, नशा-मुक्ति एवं पुनर्वास और जन-जागरूकता एवं रोकथाम है। रोडमैप का उद्देश्य भारत को 2047 तक नशा-मुक्त बनाना है। इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है। सरकार ड्रग्स से होने वाली अवैध कमाई पर लगाम लगाने के लिए वित्तीय जांच को भी तेज करेगी। NCORD बैठक में अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों और मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 7. वेनेजुएला को सहायता देने के लिए ऑपरेशन अमिस्ताद शुरू 26 जून को भारत ने भूकंप प्रभावित वेनेजुएला के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया। स्पेनिश भाषा में ‘अमिस्ताद’ का अर्थ ‘मित्रता’ होता है। भारतीय वायु सेना के दो C-17 विमान राहत सामग्री लेकर रवाना हुए। इसमें 35 टन से अधिक जरूरी राहत सामग्री भेजी गई है। इसके अलावा भारतीय सेना की 41 सदस्यीय विशेष चिकित्सा टीम और एक फील्ड हॉस्पिटल यूनिट वेनेजुएला भेजी गई है। इस अभियान का उद्देश्य भूकंप प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता और मानवीय राहत उपलब्ध कराना है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस ऑपरेशन की घोषणा की। वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में
Jay Mundra Tonk | Sanju Samson Wicket on Debut Ball India vs Ireland Match

टोंक में जय का डेब्यू मैच देखते हुए परिवार। राजस्थान के टोंक निवासी जय मूंदड़ा ने शुक्रवार को टी20 में भारत के खिलाफ आयरलैंड की ओर से ऐतिहासिक इंटरनेशनल डेब्यू किया। . जय ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन को आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने शिवम दुबे का विकेट भी अपने नाम किया। आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार बॉलिंग की बदौलत आयरलैंड ने मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को हरा दिया। भारत की हार के साथ- साथ जय मूंदड़ा के शानदार प्रदर्शन से टोंक में उनके घर पर खुशी का माहौल रहा। उनकी मां विद्या मूंदड़ा, बहन मानसी मूंदड़ा समेत अन्य रिश्तेदारों ने टीवी पर मैच देखा। जय के हर अच्छे प्रदर्शन पर तालियां बजाई तो भारतीय टीम द्वारा लगाए चौकों-छक्कों पर भी परिवार खुशी जताता रहा। हालांकि जब जय ने विकेट लिए तो टीवी देख रहे परिजन खुशी से झूम उठे। जय की मां विद्या मूंदड़ा ने कहा- बेटे ने अपने पहले मैच की पहली गेंद पर विकेट लेकर टोंक और पूरे राजस्थान का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आयरलैंड की ओर से खेलते हुए जय मूंदड़ा को जैसे ही इंडियन क्रिकेट टीम के संजू सैमसन का विकेट मिला तो उसने अपनी टीम के साथ सेलिब्रेट किया। आयरलैंड की तरफ से पारी का दूसरा ओवर फेंका बता दें कि जय ने आयरलैंड की ओर से पारी का दूसरा ओवर फेंका। अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन का विकेट लेकर उन्होंने यादगार शुरुआत की। इस ओवर में उन्होंने सात रन दिए। इसके बाद कप्तान ने उन पर भरोसा जताते हुए पांचवां ओवर भी सौंपा, जिसमें उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए केवल चार रन खर्च किए। मैच के 16वें ओवर में जय ने एक बार फिर कमाल दिखाया। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे का विकेट लिया। खास बात यह रही कि दुबे का कैच जय ने अपनी ही गेंद पर लपककर शानदार प्रदर्शन किया। इस ओवर में उन्होंने छह रन दिए। 18वें ओवर में भी जय ने प्रभावशाली गेंदबाजी की। हालांकि ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षित राणा का कैच छूट गया, जिससे उनके तीसरे विकेट का मौका हाथ से निकल गया। इस ओवर में उन्होंने आठ रन दिए, जिसमें एक छक्का शामिल था। बाद में हर्षित राणा अगले ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। टोंक जय मूंदड़ा को विकेट मिलनेके बाद जय के घर पर उनके परिजन जश्न मनाते हुए । 2025 मिली आयरलैंड की नागरिकता 28 साल के जय 2021 में एम.टेक की पढ़ाई करने स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड गए थे। इसी दौरान वहां नौकरी की और साल 2025 में उन्हें आयरलैंड की नागरिकता मिल गई। आक्रामक बॉलिंग और शानदार बैटिंग के लिए उनका आयरलैंड की क्रिकेट टीम में सिलेक्शन हुआ है। टोंक शहर में रहने वाले उनका परिवार इस अचीवमेंट पर बहुत खुश है। आयरलैंड में शुरुआत में वे डबलिन के फेमस क्रिकेट क्लब लेनस्टर से खेलते थे। फिर साल 2023 में आयरिश सीनियर कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा टोंक में पढ़ाई के दौरान टोंक और राजस्थान अंडर-14 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान में कई राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया है। उनका पूरा टोंक शहर में ही रहता है और मोटर पार्ट्स की दुकान संभालते हैं। ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान का क्रिकेटर आयरलैंड टीम में, इंडिया के खिलाफ उतरेंगे:मां बोलीं- बेटे ने सपना सच किया; भाई स्वीडन की क्रिकेट टीम का प्लेयर राजस्थान के जय मूंदड़ा का चयन आयरलैंड की क्रिकेट टीम में हुआ है। टोंक के रहने वाले जय 26 जून से होने वाली T20 सीरीज में भारत के खिलाफ खेलेंगे। पूरी खबर पढ़िए
इंपैक्ट फीचर:एलपीयू ने 2.5 करोड़ रुपए के प्लेसमेंट, उद्योग आधारित डिग्री और वैश्विक तकनीकी अनुभव के साथ इंजीनियरिंग शिक्षा को दी नई दिशा

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) भविष्य केंद्रित शैक्षणिक व्यवस्था, उद्योग आधारित बी.टेक पाठ्यक्रमों, वैश्विक शैक्षणिक साझेदारियों, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अनुभव और उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों के माध्यम से भारत के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान लगातार स्थापित कर रही है। विश्वविद्यालय ने हाल ही में 2.5 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष का अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट पैकेज दर्ज किया, जो किसी भारतीय विश्वविद्यालय के छात्र द्वारा प्राप्त सबसे बड़े पैकेजों में से एक है। यह उपलब्धि एलपीयू से निकलने वाले उद्योग के लिए तैयार इंजीनियरिंग विद्यार्थियों की वैश्विक मांग को दर्शाती है। प्लेसमेंट और करियर के मौके यहां देखें यह उपलब्धि ऐसे प्लेसमेंट सत्र के दौरान सामने आई, जिसमें 2,225 से अधिक भर्तीकर्ता कंपनियों ने भाग लिया और विभिन्न क्षेत्रों में 6,000 से अधिक नौकरी प्रस्ताव दिए गए। अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, सर्विसनाउ, इंटेल, आईबीएम, सिस्को, एसएपी लैब्स, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स और ऑटोडेस्क जैसी वैश्विक तकनीकी कंपनियों ने विश्वविद्यालय से भर्ती की। कंप्यूटर साइंस, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस तथा अन्य इंजीनियरिंग क्षेत्रों में विद्यार्थियों को व्यापक अवसर प्राप्त हुए। एलपीयू की उद्योग से जुड़ी इंजीनियरिंग शिक्षा पद्धति एलपीयू के इंजीनियरिंग स्नातक कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर डिजाइन और डाटा इंजीनियरिंग जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में लगातार अवसर हासिल कर रहे हैं। इन सफलताओं के पीछे एलपीयू की उद्योग से जुड़ी इंजीनियरिंग शिक्षा पद्धति एक प्रमुख कारण है। विश्वविद्यालय 50 से अधिक विशेषीकृत पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जिन्हें गूगल क्लाउड, आईबीएम, इंटेल, कॉम्पटिया, जेबिया, क्वांटिफाई, पेटीएम और गीक्सफॉरगीक्स जैसी वैश्विक कंपनियों के सहयोग से तैयार किया गया है। इन पाठ्यक्रमों में कक्षा शिक्षण के साथ उद्योग प्रमाणपत्र, लाइव परियोजनाएं, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और कंपनी आधारित तकनीकी प्रशिक्षण शामिल है, जिससे विद्यार्थी शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक पेशेवर कौशल भी प्राप्त करते हैं। ग्लोबल टेक इमर्शन कार्यक्रम अपनी वैश्विक इंजीनियरिंग दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए एलपीयू ने बी.टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सिस्टम डिजाइन के अंतर्गत “ग्लोबल टेक इमर्शन” कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, दिल्ली-एनसीआर और दुबई जैसे प्रमुख तकनीकी केंद्रों का अनुभव प्राप्त होता है, जहां वे स्टार्टअप संस्थापकों, मुख्य तकनीकी अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ संवाद करते हैं तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्लाउड आर्किटेक्चर, साइबर सुरक्षा और सिस्टम डिजाइन से जुड़े वास्तविक परियोजनाओं पर कार्य करते हैं। इसके साथ ही एलपीयू के 80 से अधिक देशों में स्थित 500 से अधिक साझेदार विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अन्य देशों में अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफर, सेमेस्टर एक्सचेंज और संयुक्त शोध के अवसर प्रदान करते हैं। 2025 में भारत के शीर्ष 50 संस्थानों में शामिल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को NAAC द्वारा A++ मान्यता प्राप्त है तथा एनआईआरएफ 2025 में इसे भारत के शीर्ष 50 संस्थानों और इंजीनियरिंग श्रेणी में शीर्ष 48 संस्थानों में स्थान दिया गया है। विश्वविद्यालय को टाइम्स हायर एजुकेशन विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026 में भी वैश्विक स्तर पर प्रमुख संस्थानों में शामिल किया गया है। एलपीयू लगातार शोध, नवाचार, वैश्विक सहयोग और उद्योग आधारित शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा है। अर्न योर फी बैक पहल विद्यार्थी केंद्रित दृष्टिकोण को और मजबूत करते हुए एलपीयू की “अर्न योर फी बैक” पहल योग्य विद्यार्थियों को सफल प्लेसमेंट के माध्यम से अपनी शैक्षणिक फीस वापस प्राप्त करने का अवसर देती है। यह पहल विश्वविद्यालय की करियर केंद्रित शिक्षा और निवेश पर बेहतर प्रतिफल देने की सोच को मजबूत करती है। एलपीयू की “अर्न योर फी बैक” अवधारणा शिक्षा को वास्तविक जीवन के परिणामों से जोड़ते हुए सीखने की प्रक्रिया को नया स्वरूप देती है। “एडू रिवोल्यूशन” के अंतर्गत विद्यार्थी लाइव परियोजनाओं, हैकाथॉन और उद्योग से जुड़े आय उत्पन्न करने वाले कार्यों में पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में भाग लेते हैं। इससे विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल मजबूत होते हैं और उन्हें अपनी डिग्री पूरी होने से पहले ही शिक्षा पर होने वाले खर्च की भरपाई करने के पर्याप्त अवसर प्राप्त होते हैं। वीडियो में देखें कैसे पढ़ाई के साथ हो रही है कमाई 2026 के लिए प्रवेश अब खुले हैं। सीमित सीटें और नज़दीक आती अंतिम तिथियों को देखते हुए, यह सही समय है कि आप भारत के सबसे गतिशील और परिणाम-आधारित शिक्षा इकोसिस्टम में अपनी जगह सुरक्षित करें। परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए, इच्छुक छात्र यहां विजिट कर सकते हैं
इंपैक्ट फीचर:एलपीयू ने 2.5 करोड़ रुपए के प्लेसमेंट, उद्योग आधारित डिग्री और वैश्विक तकनीकी अनुभव के साथ इंजीनियरिंग शिक्षा को दी नई दिशा

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) भविष्य केंद्रित शैक्षणिक व्यवस्था, उद्योग आधारित बी.टेक पाठ्यक्रमों, वैश्विक शैक्षणिक साझेदारियों, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अनुभव और उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों के माध्यम से भारत के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान लगातार स्थापित कर रही है। विश्वविद्यालय ने हाल ही में 2.5 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष का अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट पैकेज दर्ज किया, जो किसी भारतीय विश्वविद्यालय के छात्र द्वारा प्राप्त सबसे बड़े पैकेजों में से एक है। यह उपलब्धि एलपीयू से निकलने वाले उद्योग के लिए तैयार इंजीनियरिंग विद्यार्थियों की वैश्विक मांग को दर्शाती है। प्लेसमेंट और करियर के मौके यहां देखें यह उपलब्धि ऐसे प्लेसमेंट सत्र के दौरान सामने आई, जिसमें 2,225 से अधिक भर्तीकर्ता कंपनियों ने भाग लिया और विभिन्न क्षेत्रों में 6,000 से अधिक नौकरी प्रस्ताव दिए गए। अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, सर्विसनाउ, इंटेल, आईबीएम, सिस्को, एसएपी लैब्स, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स और ऑटोडेस्क जैसी वैश्विक तकनीकी कंपनियों ने विश्वविद्यालय से भर्ती की। कंप्यूटर साइंस, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस तथा अन्य इंजीनियरिंग क्षेत्रों में विद्यार्थियों को व्यापक अवसर प्राप्त हुए। एलपीयू की उद्योग से जुड़ी इंजीनियरिंग शिक्षा पद्धति एलपीयू के इंजीनियरिंग स्नातक कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर डिजाइन और डाटा इंजीनियरिंग जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में लगातार अवसर हासिल कर रहे हैं। इन सफलताओं के पीछे एलपीयू की उद्योग से जुड़ी इंजीनियरिंग शिक्षा पद्धति एक प्रमुख कारण है। विश्वविद्यालय 50 से अधिक विशेषीकृत पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जिन्हें गूगल क्लाउड, आईबीएम, इंटेल, कॉम्पटिया, जेबिया, क्वांटिफाई, पेटीएम और गीक्सफॉरगीक्स जैसी वैश्विक कंपनियों के सहयोग से तैयार किया गया है। इन पाठ्यक्रमों में कक्षा शिक्षण के साथ उद्योग प्रमाणपत्र, लाइव परियोजनाएं, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और कंपनी आधारित तकनीकी प्रशिक्षण शामिल है, जिससे विद्यार्थी शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक पेशेवर कौशल भी प्राप्त करते हैं। ग्लोबल टेक इमर्शन कार्यक्रम अपनी वैश्विक इंजीनियरिंग दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए एलपीयू ने बी.टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सिस्टम डिजाइन के अंतर्गत “ग्लोबल टेक इमर्शन” कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, दिल्ली-एनसीआर और दुबई जैसे प्रमुख तकनीकी केंद्रों का अनुभव प्राप्त होता है, जहां वे स्टार्टअप संस्थापकों, मुख्य तकनीकी अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ संवाद करते हैं तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्लाउड आर्किटेक्चर, साइबर सुरक्षा और सिस्टम डिजाइन से जुड़े वास्तविक परियोजनाओं पर कार्य करते हैं। इसके साथ ही एलपीयू के 80 से अधिक देशों में स्थित 500 से अधिक साझेदार विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अन्य देशों में अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफर, सेमेस्टर एक्सचेंज और संयुक्त शोध के अवसर प्रदान करते हैं। 2025 में भारत के शीर्ष 50 संस्थानों में शामिल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को NAAC द्वारा A++ मान्यता प्राप्त है तथा एनआईआरएफ 2025 में इसे भारत के शीर्ष 50 संस्थानों और इंजीनियरिंग श्रेणी में शीर्ष 48 संस्थानों में स्थान दिया गया है। विश्वविद्यालय को टाइम्स हायर एजुकेशन विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026 में भी वैश्विक स्तर पर प्रमुख संस्थानों में शामिल किया गया है। एलपीयू लगातार शोध, नवाचार, वैश्विक सहयोग और उद्योग आधारित शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा है। अर्न योर फी बैक पहल विद्यार्थी केंद्रित दृष्टिकोण को और मजबूत करते हुए एलपीयू की “अर्न योर फी बैक” पहल योग्य विद्यार्थियों को सफल प्लेसमेंट के माध्यम से अपनी शैक्षणिक फीस वापस प्राप्त करने का अवसर देती है। यह पहल विश्वविद्यालय की करियर केंद्रित शिक्षा और निवेश पर बेहतर प्रतिफल देने की सोच को मजबूत करती है। एलपीयू की “अर्न योर फी बैक” अवधारणा शिक्षा को वास्तविक जीवन के परिणामों से जोड़ते हुए सीखने की प्रक्रिया को नया स्वरूप देती है। “एडू रिवोल्यूशन” के अंतर्गत विद्यार्थी लाइव परियोजनाओं, हैकाथॉन और उद्योग से जुड़े आय उत्पन्न करने वाले कार्यों में पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में भाग लेते हैं। इससे विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल मजबूत होते हैं और उन्हें अपनी डिग्री पूरी होने से पहले ही शिक्षा पर होने वाले खर्च की भरपाई करने के पर्याप्त अवसर प्राप्त होते हैं। वीडियो में देखें कैसे पढ़ाई के साथ हो रही है कमाई 2026 के लिए प्रवेश अब खुले हैं। सीमित सीटें और नज़दीक आती अंतिम तिथियों को देखते हुए, यह सही समय है कि आप भारत के सबसे गतिशील और परिणाम-आधारित शिक्षा इकोसिस्टम में अपनी जगह सुरक्षित करें। परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए, इच्छुक छात्र यहां विजिट कर सकते हैं









