Friday, 31 Jul 2026 | 12:07 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Senior Diplomat Rudra New India Envoy to Turkey

Senior Diplomat Rudra New India Envoy to Turkey

Hindi News Career Senior Diplomat Rudra New India Envoy To Turkey | Assam Nagaland Oil Pact 13 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. सीनियर डिप्लोमैट रुद्र गौरव तुर्की के नए राजदूत होंगे 11 जून को विदेश मंत्रालय (MEA) ने सीनियर डिप्लोमैट रुद्र गौरव श्रेष्ठ को तुर्की में भारत का अगला राजदूत अपॉइंट किया। रुद्र 1999 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर हैं और वे 2023 से अब तक ईरान में भारत के राजदूत थे। रुद्र ने अपने डिप्लोमैटिक करियर के दौरान, फ्रांस, मॉरिशस, अफगानिस्तान, सिंगापुर और भूटान में काम किया है। रुद्र 2016 से 2019 तक मोजाम्बिक में भारत के हाई कमिश्नर भी रह चुके हैं। 2022 में रुद्र प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) रहे। रुद्र ने 2020 से 2023 तक प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर काम किया। रुद्र ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। 2. भारतीय सेना को कामिकाजे’ ड्रोन मिले 12 जून को भारतीय सेना को स्वदेशी रक्षा कंपनी SMPP ने 106 ‘कामिकाजे’ ड्रोन सौंपे। कामिकाजे ड्रोन को ‘पीसकीपर (अग्निवेग)’ नाम भी दिया गया है और ये ड्रोन 180km की रेंज तक हमला कर सकते हैं। ये ड्रोन टर्बोजेट इंजन से चलेंगे और इसमें 100 ऑपरेशनल और 6 ट्रेनिंग ड्रोन शामिल हैं। ये कामिकाजे ड्रोन 450kmph की स्पीड तक में उड़ सकते हैं, इसकी रफ्तार दुनिया में सबसे तेज उड़ने वाले पेरेग्रिन फाल्कन पक्षी की रफ्तार 320kmph से भी ज्यादा है। कामिकाजे ड्रोन पर जैमिंग का असर नहीं होगा और न कोई स्पूफिंग के जरिए इन्हें टारगेट से भटका सकेगा। यह डिलीवरी भारत की स्वदेशी रक्षा निर्माण क्षमता और अनमैन्ड वारफेयर के सहयोग से हुई है। इन्हें बेलारूसी फर्म केबी इंडेला की मदद से तैयार किया गया है। कामिकाजे ड्रोन ऐसे ड्रोन होते हैं जो लक्ष्य पर हमला करते समय खुद भी नष्ट हो जाते हैं। इन्हें लॉइटरिंग म्यूनिशन भी कहा जाता है। कामिकाजे ड्रोन का नाम सेकेंड वर्ल्ड वार के ‘कामिकाजे’ अटैक से लिया गया है। उस समय जापानी पायलट कामिकाजे यानी, विमानों को दुश्मन के जहाजों से टकराकर आत्मघाती हमला किया करते थे। ड्रोन्स का फायदा ये है कि ये सस्ते होते हैं और सटीक हमला कर सकते हैं और टैंक, रडार, तोप और सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। इस ड्रोन में अहम मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स हब, कमांड सेंटर, रडार इंस्टॉलेशन और दूसरे रणनीतिक ठिकानों पर सटीक हमला करने की भी क्षमता है। ट्रायल के दौरान अग्निवेग ने जैमिंग और स्पूफिंग वाले माहौल में काम करते हुए 5 मीटर से कम का सर्कुलर एरर प्रोबेबल (CEP) हासिल किया। निधन (DEATH) 3. शूटर जसपाल राणा का निधन 12 जून को भारत के दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन हो गया है। वे 49 साल के थे। जसपाल फरवरी 2025 से 25 मीटर पिस्टल में भारत के हाई परफार्मेंस कोच थे। जसपाल को पिस्टल शूटिंग इवेंट्स, खासकर 25m सेंटर फायर पिस्टल, 25m स्टैंडर्ड पिस्टल और 10m एयर पिस्टल में महारत हासिल की। जसपाल राणा पेरिस ओलिंपिक में डबल ओलिंपिक मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर के कोच थे। जसपाल राणा ने एशियन गेम्स में 8 मेडल जीते। इनमें 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल रहे। जसपाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड सहित 15 मेडल जीते। इनमें 4 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज भी शामिल हैं। जसपाल ने हिरोशिमा में 1994 के एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता। जसपाल को 1994 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। जसपाल ने 1996 के अटलांटा ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 1997 में जसपाल को सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया था। जसपाल ने 2006 के दोहा में एशियाई खेलों में कई गोल्ड मेडल जीते। इसमें 25m सेंटर फायर पिस्टल इवेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी का रिकॉर्ड भी शामिल है जसपाल राणा को 2020 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. Google सीनियर डायरेक्टर रेने मयहोरफर ने रिजाइन किया 12 जून को Google के सीनियर डायरेक्टर रेने मयहोरफर ने अपने पद से इस्तीफा दिया। ऑस्ट्रियाई मूल के मयहोरफर एक साइंटिस्ट और सायबर सिक्योरिटी रिसर्चर हैं। रेने ने अपने पर्सनल ब्लॉग में रिजाइन के साथ ही Google पर AI से जुड़े सुरक्षा मामलों पर नैतिक मूल्यों से समझौता करने का आरोप भी लगाया है। रेने मोबाइल सिक्योरिटी, डिजिटल आइडेन्टिटी एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी और नेटवर्क सिक्योरिटी जैसे सेक्टर्स में काम करने के लिए जाने जाते हैं। 2025 में रेने यूरोपियन कमीशन और एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी रोडमेप एक्सपर्ट के तौर पर चुने गए थे। 2019 और 2023 के रिसर्च पेपर में उन्होंने बताया कि एंड्रॉयड किस तरह यूजर के ऐप और सिस्टम को साइबर खतरों से सुरक्षित रखता है। रेने लंबे समय से Google में सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म टीम को लीड कर रहे थे। 5. SpaceX ने दुनिया कस सबसे बड़ा $75 बिलियन का IPO जारी किया 12 जून को दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX अमेरिकी शेयर मार्केट नैस्डैक पर लिस्ट हुई। कंपनी ने अपने IPO का फाइनल प्राइस 135 डॉलर तय किया है। 1.77 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 168 लाख करोड़ रुपए के वैल्यूएशन पर हो रही इस लिस्टिंग के बाद इलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बन सकते हैं। SpaceX इस इश्यू के जरिए रिकॉर्ड 75 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.15 लाख करोड़ रुपए जुटा रही है। SpaceX का ये अकेला IPO साल 2024 और 2025 में आए सभी अमेरिकी IPO की कुल जुटाई रकम से भी ज्यादा है। ये दुनिया का सबसे बड़ा IPO है। SpaceX का मूल्यांकन अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। मस्क की कुल संपत्ति ने 1 लाख करोड़ डॉलर (1 Trillion) का आंकड़ा पार कर लिया है। SpaceX की सफलता ने अंतरिक्ष पर्यटन और उपग्रह संचार क्षेत्र में नई संभावनाएं खोली हैं। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. असम और नागालैंड के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौता हुआ 11 जून को केंद्र सरकार असम और नागालैंड सरकार के बीच एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौता (MoU) हुआ। ये समझौता असम-नागालैंड सीमा के विवादित क्षेत्रों में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की जॉइंट रिसर्च और प्रोडक्शन के लिए किया गया है। इस समझौते

India vs Afghanistan ODI | Dharamshala Match; Kohli, Pandya Out

India vs Afghanistan ODI | Dharamshala Match; Kohli, Pandya Out

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार वनडे सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले दोनों टीमें वर्ल्ड कप और एशिया कप में आमने-सामने हुई थीं। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोट के कारण बाहर हो गए हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। ऐसे में प्रिंस यादव और गुरनूर बरार में से एक को डेब्यू कैप मिल सकती है। धर्मशाला में मौसम मैच पर असर डाल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बारिश की संभावना 55% है। भारत-अफगानिस्तान में 4 वनडे, इंडिया ने 3 जीते भारत और अफगानिस्तान के बीच 4 वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने तीन मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। अफगानिस्तान अभी तक भारत के खिलाफ वनडे में जीत दर्ज नहीं कर सका है। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2023 वनडे वर्ल्ड कप में दिल्ली में हुई थी, जहां भारत ने 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी। भारत की नजर शुभमन-रोहित पर विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल पर होगी। एक जनवरी 2025 के बाद वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल ने 625 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 17 मैचों में 711 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। टीम मैनेजमेंट नंबर-3 पर ईशान किशन, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल जैसे विकल्पों को भी आजमा सकता है। गेंदबाजी में कुलदीप यादव भारत को लीड करेंगे। उन्होंने 2025 के बाद 22 विकेट लिए हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह पर नई गेंद से अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। अफगानिस्तान की ताकत जादरान-राशिद अफगानिस्तान की बल्लेबाजी इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह और अजमतुल्लाह उमरजई पर टिकी होगी। जादरान ने 2025 के बाद सिर्फ 6 वनडे में 429 रन बनाए हैं और उनका औसत 71.50 रहा है। अजमतुल्लाह उमरजई हाल के समय में अफगानिस्तान के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर बनकर उभरे हैं। उन्होंने पिछले 10 वनडे मैचों में 24 विकेट लिए हैं और बल्ले से भी लगातार योगदान दिया है। 2023 वर्ल्ड कप में भारत की पिचों पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। अफगानिस्तान को सबसे बड़ी मजबूती स्टार लेग स्पिनर राशिद खान की वापसी से मिली है। राशिद भारत के खिलाफ 3 वनडे में 5 विकेट ले चुके हैं और IPL 2026 में भी शानदार फॉर्म में थे। HPCA में बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद धर्मशाला का HPCA स्टेडियम समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर स्थित है। यहां गेंद तेजी से बल्ले पर आती है और आउटफील्ड भी तेज रहती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलती है, जबकि बाद में बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं। इस मैदान पर अब तक 9 वनडे खेले गए हैं, जिनमें 5 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 253 रन है। 2023 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 388 रन बनाकर यहां का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। श्रेयस 3 हजार वनडे रन से 23 रन दूर भारत ने अपने पिछले पांच वनडे मैचों में दो जीते हैं, जबकि तीन हारे हैं। इसमें हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज की हार भी शामिल है। अफगानिस्तान लगातार चार वनडे जीतकर आया है। श्रेयस अय्यर 3000 वनडे रन पूरे करने से 23 रन दूर हैं। वहीं कप्तान शुभमन गिल को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 47 रन की जरूरत है। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव/गुरनूर बरार। अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी/इकराम अलिखिल , राशिद खान, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, जिया-उर-रहमान। ——————————————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 6 प्लेयर्स जो भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना सकती हैं; हरमन, दीप्ति और शेफाली जैसे नाम विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच कल पाकिस्तान से होगा। पिछले ही साल वनडे वर्ल्डकप जीत चुकी हरमनप्रीत की ये टीम टी-20 वर्ल्डकप की भी सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Womens T20 World Cup, Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur, Jemimah Rodrigues, Deepti Sharma, Shafali Verma, India Cricket

Womens T20 World Cup, Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur, Jemimah Rodrigues, Deepti Sharma, Shafali Verma, India Cricket

Hindi News Sports Cricket Womens T20 World Cup, Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur, Jemimah Rodrigues, Deepti Sharma, Shafali Verma, India Cricket स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक ऊपर कवर में हरमनप्रीत कौर का कप्तानी रिकॉर्ड दिया गया है। जबकि, दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन के आंकड़े दिए गए हैं। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच कल पाकिस्तान से होगा। पिछले ही साल वनडे वर्ल्डकप जीत चुकी हरमनप्रीत की ये टीम टी-20 वर्ल्डकप की भी सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। इस टीम में अनुभव, फॉर्म और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण है। हरमनप्रीत टी-20 इंटरनेशनल में सबसे सफल कप्तान हैं। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की विस्फोट ओपनिंग जोड़ी है। शेफाली 135 प्लस स्ट्राइक रेट से बैटिंग करती हैं। दीप्ति शर्मा दुनिया की इकलौती टी-20 ऑलराउंडर हैं, जिनके नाम 1000 से ज्यादा रन और 150 से ज्यादा विकेट हैं। मिडिल ऑर्डर में जेमिमा हैं, जो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,700 से ज्यादा रन बना चुकी हैं। 23 साल की क्रांति गौड़ गेंदबाजी की जान हैं। स्टोरी में आगे जानेंगे ऐसे ही 6 मैच विनर्स के बारे में, जो टीम इंडिया को खिताब जिता सकती हैं… 1. मंधाना दुनिया की दूसरी टॉप स्कोरर 29 साल की स्मृति मंधाना भारत की सबसे सफल टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम 4,333 रन हैं। वह मेंस और विमेंस क्रिकेट मिलाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में वे दूसरे स्थान पर हैं, जबकि पहले नंबर पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (4720) हैं। उप कप्तान मंधाना ने जून 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 112 रन की पारी खेलकर अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया था। पावरप्ले में तेज शुरुआत देने और बड़ी पारियां खेलने की उनकी क्षमता भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भी वह 434 रन बनाकर भारत की टॉप स्कोरर रही थीं। 2. हरमनप्रीत सबसे सफल कप्तान कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास बड़े मैचों का अनुभव है। मिडिल ऑर्डर में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता भारत के लिए टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभा सकती है। 37 साल की हरमनप्रीत के नाम विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4,000 से ज्यादा रन हैं और उनका बेस्ट स्कोर 103 रन है। बतौर कप्तान उन्होंने 3,145 रन बनाए हैं, जो विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर चमारी अट्टापट्टू (3,131 रन) और तीसरे स्थान पर मेग लैनिंग (2,619 रन) हैं। इसके अलावा, हरमनप्रीत विमेंस टी-20 इंटरनेशनल इतिहास की सबसे सफल कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 142 मैच खेले हैं, जिनमें 81 जीत हासिल की हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर लैनिंग हैं, जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 76 मैच जीते थे। 3. जेमिमा भरोसेमंद, 2,700 से ज्यादा रन जेमिमा रोड्रिग्ज भारतीय टीम की सबसे भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,700 से ज्यादा रन हैं और वे इस फॉर्मेट में 2,500 रन बनाने वाली भारत की चौथी महिला खिलाड़ी हैं। जेमिमा की सबसे बड़ी ताकत दबाव में बल्लेबाजी करना और तेजी से रन जुटाना है। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 16 अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 117 से ज्यादा है। वे हाल के समय में भी शानदार फॉर्म में रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टी-20 सीरीज के पहले मैच में उन्होंने मैच जिताऊ अर्धशतक लगाया था। वहीं, विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 127 रन बनाकर भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 4. दीप्ति वनडे वर्ल्डकप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा सबसे बेहतरीन टी-20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर्स में से एक हैं। वे बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं। दीप्ति मेंस और विमेंस क्रिकेट मिलाकर टी-20 इंटरनेशनल में 1,000 से ज्यादा रन और 150 से ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की पहली और अब तक इकलौती ऑलराउंडर हैं। दीप्ति के नाम 161 विकेट हैं और वे विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। मिडिल ओवर्स में उनकी किफायती गेंदबाजी, नियमित अंतराल पर विकेट लेने की क्षमता और निचले क्रम में उपयोगी रन बनाना भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पिछले साल विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में दीप्ति सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। ऐसे में आगामी टूर्नामेंट में भी वह भारत की सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल होंगी। 5. शेफाली का स्ट्राइकर रेट 135+ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शेफाली वर्मा भारत की सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिनी जाती हैं। दाएं हाथ की यह ओपनर 135+ स्ट्राइक रेट के साथ तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की क्षमता रखती हैं।। उनके नाम 100 से ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैचों में करीब 2,700 रन हैं, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,500 रन पूरे करने वाली भारत की तीसरी बल्लेबाज हैं। शेफाली ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा 87 रन बनाए थे और दो कैच भी लिए थे। वे पहले भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थी, लेकिन प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल हुई थीं। उन्हें फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 6. क्रांति ने एक साल में बनाई मजबूत पहचान 23 साल की क्रांति गौड़ करीब एक साल पहले तक भारतीय क्रिकेट में एक उभरती हुई प्रतिभा थीं, लेकिन अब वे टीम की अहम तेज गेंदबाजों में गिनी जाती हैं। पिछले 12 महीनों में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 29 इंटरनेशनल मैचों में 35 विकेट झटके हैं। भारत को अगर वर्ल्ड कप में अच्छी शुरुआत चाहिए तो क्रांति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। यह उनका पहला टी-20 वर्ल्ड कप है, लेकिन उनसे उम्मीदें किसी अनुभवी खिलाड़ी से कम नहीं हैं। ग्रुप ऑफ डेथ में विमेंस टीम इंडिया विमेंस टीम इंडिया को ग्रुप-ए में रखा गया है।

Womens T20 World Cup, Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur, Jemimah Rodrigues, Deepti Sharma, Shafali Verma, India Cricket

Womens T20 World Cup, Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur, Jemimah Rodrigues, Deepti Sharma, Shafali Verma, India Cricket

Hindi News Sports Cricket Womens T20 World Cup, Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur, Jemimah Rodrigues, Deepti Sharma, Shafali Verma, India Cricket स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले कॉपी लिंक ऊपर कवर में हरमनप्रीत कौर का कप्तानी रिकॉर्ड दिया गया है। जबकि, दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन के आंकड़े दिए गए हैं। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच कल पाकिस्तान से होगा। पिछले ही साल वनडे वर्ल्डकप जीत चुकी हरमनप्रीत की ये टीम टी-20 वर्ल्डकप की भी सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। इस टीम में अनुभव, फॉर्म और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण है। हरमनप्रीत टी-20 इंटरनेशनल में सबसे सफल कप्तान हैं। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की विस्फोट ओपनिंग जोड़ी है। शेफाली 135 प्लस स्ट्राइक रेट से बैटिंग करती हैं। दीप्ति शर्मा दुनिया की इकलौती टी-20 ऑलराउंडर हैं, जिनके नाम 1000 से ज्यादा रन और 150 से ज्यादा विकेट हैं। मिडिल ऑर्डर में जेमिमा हैं, जो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,700 से ज्यादा रन बना चुकी हैं। 23 साल की क्रांति गौड़ गेंदबाजी की जान हैं। स्टोरी में आगे जानेंगे ऐसे ही 6 मैच विनर्स के बारे में, जो टीम इंडिया को खिताब जिता सकती हैं… 1. मंधाना दुनिया की दूसरी टॉप स्कोरर 29 साल की स्मृति मंधाना भारत की सबसे सफल टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम 4,333 रन हैं। वह मेंस और विमेंस क्रिकेट मिलाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में वे दूसरे स्थान पर हैं, जबकि पहले नंबर पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (4720) हैं। उप कप्तान मंधाना ने जून 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 112 रन की पारी खेलकर अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया था। पावरप्ले में तेज शुरुआत देने और बड़ी पारियां खेलने की उनकी क्षमता भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भी वह 434 रन बनाकर भारत की टॉप स्कोरर रही थीं। 2. हरमनप्रीत सबसे सफल कप्तान कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास बड़े मैचों का अनुभव है। मिडिल ऑर्डर में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता भारत के लिए टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभा सकती है। 37 साल की हरमनप्रीत के नाम विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4,000 से ज्यादा रन हैं और उनका बेस्ट स्कोर 103 रन है। बतौर कप्तान उन्होंने 3,145 रन बनाए हैं, जो विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर चमारी अट्टापट्टू (3,131 रन) और तीसरे स्थान पर मेग लैनिंग (2,619 रन) हैं। इसके अलावा, हरमनप्रीत विमेंस टी-20 इंटरनेशनल इतिहास की सबसे सफल कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 142 मैच खेले हैं, जिनमें 81 जीत हासिल की हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर लैनिंग हैं, जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 76 मैच जीते थे। 3. जेमिमा भरोसेमंद, 2,700 से ज्यादा रन जेमिमा रोड्रिग्ज भारतीय टीम की सबसे भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,700 से ज्यादा रन हैं और वे इस फॉर्मेट में 2,500 रन बनाने वाली भारत की चौथी महिला खिलाड़ी हैं। जेमिमा की सबसे बड़ी ताकत दबाव में बल्लेबाजी करना और तेजी से रन जुटाना है। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 16 अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 117 से ज्यादा है। वे हाल के समय में भी शानदार फॉर्म में रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टी-20 सीरीज के पहले मैच में उन्होंने मैच जिताऊ अर्धशतक लगाया था। वहीं, विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 127 रन बनाकर भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 4. दीप्ति वनडे वर्ल्डकप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा सबसे बेहतरीन टी-20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर्स में से एक हैं। वे बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं। दीप्ति मेंस और विमेंस क्रिकेट मिलाकर टी-20 इंटरनेशनल में 1,000 से ज्यादा रन और 150 से ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की पहली और अब तक इकलौती ऑलराउंडर हैं। दीप्ति के नाम 161 विकेट हैं और वे विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। मिडिल ओवर्स में उनकी किफायती गेंदबाजी, नियमित अंतराल पर विकेट लेने की क्षमता और निचले क्रम में उपयोगी रन बनाना भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पिछले साल विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में दीप्ति सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। ऐसे में आगामी टूर्नामेंट में भी वह भारत की सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल होंगी। 5. शेफाली का स्ट्राइकर रेट 135+ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शेफाली वर्मा भारत की सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिनी जाती हैं। दाएं हाथ की यह ओपनर 135+ स्ट्राइक रेट के साथ तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की क्षमता रखती हैं।। उनके नाम 100 से ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैचों में करीब 2,700 रन हैं, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,500 रन पूरे करने वाली भारत की तीसरी बल्लेबाज हैं। शेफाली ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा 87 रन बनाए थे और दो कैच भी लिए थे। वे पहले भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थी, लेकिन प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल हुई थीं। उन्हें फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 6. क्रांति ने एक साल में बनाई मजबूत पहचान 23 साल की क्रांति गौड़ करीब एक साल पहले तक भारतीय क्रिकेट में एक उभरती हुई प्रतिभा थीं, लेकिन अब वे टीम की अहम तेज गेंदबाजों में गिनी जाती हैं। पिछले 12 महीनों में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 29 इंटरनेशनल मैचों में 35 विकेट झटके हैं। भारत को अगर वर्ल्ड कप में अच्छी शुरुआत चाहिए तो क्रांति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। यह उनका पहला टी-20 वर्ल्ड कप है, लेकिन उनसे उम्मीदें किसी अनुभवी खिलाड़ी से कम नहीं हैं। भारत का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया से भारतीय टीम 14 जून के बाद 28 जून को ऑस्ट्रेलिया

India Retail Inflation Hits 3.93% in May 2026

India Retail Inflation Hits 3.93% in May 2026

Hindi News Business India Retail Inflation Hits 3.93% In May 2026 | Food & Transport Costs Rise नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक देश में खुदरा महंगाई की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। मई महीने में यह बढ़कर 3.93% पर पहुंच गई है, जो अप्रैल में 3.48% थी। पिछले 5 महीनों में यह पहली बार है जब खुदरा महंगाई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मीडियम-टर्म टारगेट 4% के बेहद करीब पहुंच गई है। 5 महीने में पहली बार 4% के करीब पहुंची महंगाई 2026 की शुरुआत में महंगाई दर काफी कम थी। जनवरी में यह 2.74% के स्तर पर थी, जो मई तक लगातार बढ़ते हुए 3.93% पर आ गई है। पिछले महीने यानी अप्रैल के मुकाबले मई में खुदरा महंगाई में 0.75% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मासिक आधार पर कीमतों में आया यह उछाल पिछले 16 महीनों में सबसे तेज है, जो दिखाता है कि बाजार में लगातार प्राइस प्रेशर बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में खाने-पीने की चीजें ज्यादा महंगी हुईं इस बार भी महंगाई बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह खाने-पीने की चीजों के दामों में आई तेजी है। मई में कंज्यूमर फूड इन्फ्लेशन बढ़कर 4.78% पर पहुंच गया, जो अप्रैल में 4.2% था। खास बात यह है कि शहरों के मुकाबले ग्रामीण भारत में खाद्य महंगाई दर ज्यादा रही। मई में ग्रामीण इलाकों में फूड इन्फ्लेशन 4.85% दर्ज किया गया, जबकि शहरी केंद्रों में यह आंकड़ा 4.66% रहा। सोने की कीमतों में तेजी से ज्वेलरी 56% से ज्यादा महंगी हुई इस बार कमोडिटी और डिस्क्रीशनरी (गैर-जरूरी) खर्चों में सबसे भारी उछाल देखा गया है। ज्वेलरी और कीमती धातुएं वाली पर्सनल इफेक्ट्स कैटेगरी की महंगाई दर में रिकॉर्ड 56.35% की तेजी आई है। यह महंगाी के पूरे बास्केट में सबसे तेजी से बढ़ने वाला कंपोनेंट बन गया है। महंगाई बढ़ी तो 0.50% तक ब्याज दरें बढ़ा सकता है RBI महंगाई के इन नए आंकड़ों से RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की चिंताएं बढ़ सकती हैं। कई इकोनॉमिस्ट ने पहले ही चेतावनी दी है कि ईंधन की बढ़ती लागत, सप्लाई में रुकावटें और खराब मौसम के कारण खाद्य कीमतों पर जोखिम बना हुआ है। अगर महंगाई इसी तरह ऊंचे स्तर पर बनी रही, तो आरबीआई रेपो रेट में 0.50% तक की बढ़ोतरी कर सकता है। कमजोर मानसून का डर, 5% पार जा सकती है दर आने वाले दिनों में महंगाई का आउटलुक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मौसम के जोखिमों के कारण काफी अनिश्चित हो गया है। अगर देश में मानसून कमजोर रहता है या अल नीनो का गंभीर असर दिखता है, तो खाद्य पदार्थों की कीमतें और ज्यादा बढ़ सकती हैं। दूसरी तरफ, वैश्विक स्तर पर महंगे तेल का बोझ अगर घरेलू ईंधन की कीमतों पर डाला जाता है, तो खुदरा महंगाई दर 5% के पार भी जा सकती है। नॉलेज बॉक्स: क्या होता है CPI और RBI का टॉलरेंस बैंड? कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI): इसे खुदरा महंगाई दर भी कहते हैं। यह उन वस्तुओं और सेवाओं (जैसे भोजन, कपड़े, परिवहन, शिक्षा) की खुदरा कीमतों में बदलाव को मापता है, जिन्हें हम और आप सीधे दुकानदार से खरीदते हैं। इसी के आधार पर देश की महंगाई दर तय होती है। आरबीआई का टॉलरेंस बैंड: सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को निर्देश दिया है कि देश में खुदरा महंगाई दर 4% के स्तर पर रहनी चाहिए, जिसमें 2% ऊपर या नीचे (यानी 2% से 6% के बीच) की छूट होती है। इसे ही आरबीआई का कम्फर्ट या टॉलरेंस बैंड कहा जाता है। मई का आंकड़ा (3.93%) इस बैंड के अंदर तो है, लेकिन आदर्श लक्ष्य 4% के बेहद करीब है। महंगाई कैसे बढ़ती-घटती है? महंगाई का बढ़ना-घटना प्रोडक्ट की डिमांड-सप्लाई पर निर्भर करता है। अगर लोगों के पास पैसे ज्यादा होंगे तो वे ज्यादा चीजें खरीदेंगे। इससे चीजों की डिमांड बढ़ेगी और सप्लाई नहीं होने पर इनकी कीमत बढ़ेगी। वहीं अगर डिमांड कम होगी और सप्लाई ज्यादा तो महंगाई कम होगी। 3.93% महंगाई दर का क्या मतलब है? 1. तुलना पिछले साल से होती है (साल-दर-साल) जब हम कहते हैं कि मई 2026 में महंगाई 3.93% है, तो इसका मतलब है कि हम इसकी तुलना मई 2025 से कर रहे हैं। यह पूरे एक साल का बदलाव है। 3.93% एक औसत नंबर है जिसे ‘कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स’ कहते हैं। इसमें आपके जीवन की सैकड़ों चीजें शामिल हैं: किसी चीज के दाम बहुत ज्यादा बढ़े होंगे। किसी चीज के दाम घटे भी होंगे। जब इन सबको एक साथ मिलाया गया, तो औसतन खर्च 3.93% बढ़ गया। 2. ₹100 की चीज अब ₹103.93 की हो गई इसका गणित बहुत सीधा है। अगर मई 2025 में आपने कोई सामान जैसे राशन ₹100 में खरीदा था, तो वही सामान मई 2026 में ₹103.93 का हो गया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India Retail Inflation Hits 3.93% in May 2026

India Retail Inflation Hits 3.93% in May 2026

Hindi News Business India Retail Inflation Hits 3.93% In May 2026 | Food & Transport Costs Rise नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक देश में खुदरा महंगाई की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। मई महीने में यह बढ़कर 3.93% पर पहुंच गई है, जो अप्रैल में 3.48% थी। पिछले 5 महीनों में यह पहली बार है जब खुदरा महंगाई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मीडियम-टर्म टारगेट 4% के बेहद करीब पहुंच गई है। 5 महीने में पहली बार 4% के करीब पहुंची महंगाई 2026 की शुरुआत में महंगाई दर काफी कम थी। जनवरी में यह 2.74% के स्तर पर थी, जो मई तक लगातार बढ़ते हुए 3.93% पर आ गई है। पिछले महीने यानी अप्रैल के मुकाबले मई में खुदरा महंगाई में 0.75% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मासिक आधार पर कीमतों में आया यह उछाल पिछले 16 महीनों में सबसे तेज है, जो दिखाता है कि बाजार में लगातार प्राइस प्रेशर बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में खाने-पीने की चीजें ज्यादा महंगी हुईं इस बार भी महंगाई बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह खाने-पीने की चीजों के दामों में आई तेजी है। मई में कंज्यूमर फूड इन्फ्लेशन बढ़कर 4.78% पर पहुंच गया, जो अप्रैल में 4.2% था। खास बात यह है कि शहरों के मुकाबले ग्रामीण भारत में खाद्य महंगाई दर ज्यादा रही। मई में ग्रामीण इलाकों में फूड इन्फ्लेशन 4.85% दर्ज किया गया, जबकि शहरी केंद्रों में यह आंकड़ा 4.66% रहा। सोने की कीमतों में तेजी से ज्वेलरी 56% से ज्यादा महंगी हुई इस बार कमोडिटी और डिस्क्रीशनरी (गैर-जरूरी) खर्चों में सबसे भारी उछाल देखा गया है। ज्वेलरी और कीमती धातुएं वाली पर्सनल इफेक्ट्स कैटेगरी की महंगाई दर में रिकॉर्ड 56.35% की तेजी आई है। यह महंगाी के पूरे बास्केट में सबसे तेजी से बढ़ने वाला कंपोनेंट बन गया है। महंगाई बढ़ी तो 0.50% तक ब्याज दरें बढ़ा सकता है RBI महंगाई के इन नए आंकड़ों से RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की चिंताएं बढ़ सकती हैं। कई इकोनॉमिस्ट ने पहले ही चेतावनी दी है कि ईंधन की बढ़ती लागत, सप्लाई में रुकावटें और खराब मौसम के कारण खाद्य कीमतों पर जोखिम बना हुआ है। अगर महंगाई इसी तरह ऊंचे स्तर पर बनी रही, तो आरबीआई रेपो रेट में 0.50% तक की बढ़ोतरी कर सकता है। कमजोर मानसून का डर, 5% पार जा सकती है दर आने वाले दिनों में महंगाई का आउटलुक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मौसम के जोखिमों के कारण काफी अनिश्चित हो गया है। अगर देश में मानसून कमजोर रहता है या अल नीनो का गंभीर असर दिखता है, तो खाद्य पदार्थों की कीमतें और ज्यादा बढ़ सकती हैं। दूसरी तरफ, वैश्विक स्तर पर महंगे तेल का बोझ अगर घरेलू ईंधन की कीमतों पर डाला जाता है, तो खुदरा महंगाई दर 5% के पार भी जा सकती है। नॉलेज बॉक्स: क्या होता है CPI और RBI का टॉलरेंस बैंड? कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI): इसे खुदरा महंगाई दर भी कहते हैं। यह उन वस्तुओं और सेवाओं (जैसे भोजन, कपड़े, परिवहन, शिक्षा) की खुदरा कीमतों में बदलाव को मापता है, जिन्हें हम और आप सीधे दुकानदार से खरीदते हैं। इसी के आधार पर देश की महंगाई दर तय होती है। आरबीआई का टॉलरेंस बैंड: सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को निर्देश दिया है कि देश में खुदरा महंगाई दर 4% के स्तर पर रहनी चाहिए, जिसमें 2% ऊपर या नीचे (यानी 2% से 6% के बीच) की छूट होती है। इसे ही आरबीआई का कम्फर्ट या टॉलरेंस बैंड कहा जाता है। मई का आंकड़ा (3.93%) इस बैंड के अंदर तो है, लेकिन आदर्श लक्ष्य 4% के बेहद करीब है। महंगाई कैसे बढ़ती-घटती है? महंगाई का बढ़ना-घटना प्रोडक्ट की डिमांड-सप्लाई पर निर्भर करता है। अगर लोगों के पास पैसे ज्यादा होंगे तो वे ज्यादा चीजें खरीदेंगे। इससे चीजों की डिमांड बढ़ेगी और सप्लाई नहीं होने पर इनकी कीमत बढ़ेगी। वहीं अगर डिमांड कम होगी और सप्लाई ज्यादा तो महंगाई कम होगी। 3.93% महंगाई दर का क्या मतलब है? 1. तुलना पिछले साल से होती है (साल-दर-साल) जब हम कहते हैं कि मई 2026 में महंगाई 3.93% है, तो इसका मतलब है कि हम इसकी तुलना मई 2025 से कर रहे हैं। यह पूरे एक साल का बदलाव है। 3.93% एक औसत नंबर है जिसे ‘कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स’ कहते हैं। इसमें आपके जीवन की सैकड़ों चीजें शामिल हैं: किसी चीज के दाम बहुत ज्यादा बढ़े होंगे। किसी चीज के दाम घटे भी होंगे। जब इन सबको एक साथ मिलाया गया, तो औसतन खर्च 3.93% बढ़ गया। 2. ₹100 की चीज अब ₹103.93 की हो गई इसका गणित बहुत सीधा है। अगर मई 2025 में आपने कोई सामान जैसे राशन ₹100 में खरीदा था, तो वही सामान मई 2026 में ₹103.93 का हो गया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

भारतीय शूटर जसपाल राणा का 49 की उम्र में निधन:6 जून को जर्मनी से लौटते वक्त तबीयत बिगड़ी थी; कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड जीते

भारतीय शूटर जसपाल राणा का 49 की उम्र में निधन:6 जून को जर्मनी से लौटते वक्त तबीयत बिगड़ी थी; कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड जीते

भारत के दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन हो गया है। वे 49 साल के थे। उन्हें दिल्ली के मैक्स साकेत हास्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां शुक्रवार सुबह जसपाल ने आखिरी सांस ली। (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)

Womens T20 WC Favourites: Australia, India, SA, England

Womens T20 WC Favourites: Australia, India, SA, England

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मौजूदा फॉर्म, वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, टीम कॉम्बिनेशन और कप्तानी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका खिताब की सबसे मजबूत दावेदार नजर आती हैं। हमने इन चारों टीमों की दावेदारी को तीन फैक्टर्स पर परखा है… 1. टी-20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 2. पिछले डेढ़ साल की फॉर्म 3. कप्तान और टीम कॉम्बिनेशन 1. ऑस्ट्रेलिया: सातवें खिताब की सबसे बड़ी दावेदार विमेंस क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया जितनी सफल टीम कोई नहीं रही। टीम ने 9 में से 6 टी-20 वर्ल्ड कप जीते हैं। एलिसा हीली के बाद सोफी मोलिन्यूक्स की कप्तानी में टीम उतरेगी। एलिस पेरी, बेथ मूनी, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा और मेगन शुट जैसी स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को मजबूत बनाती है। फैक्टर-1: 80% मैच जीतने वाली इकलौती टीम ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में 49 मैच खेले हैं। इसमें 39 जीते और सिर्फ 9 हारे। टीम का जीत प्रतिशत टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 80.6% है। टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का हाईएस्ट स्कोर 191 रहा है। फैक्टर-2: 2025-26 में सिर्फ 2 मैच हारी पिछले डेढ़ साल में ऑस्ट्रेलिया ने 12 में से 10 टी-20 मुकाबले जीते हैं। लेकिन हाल के ICC टूर्नामेंट्स में टीम अपने ताकत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। 2025 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में उसे भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। वहीं 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने उसे बाहर कर दिया था। फैक्टर-3: नई कप्तान, लेकिन पुराना दम सोफी मोलिन्यूक्स का यह पहला बड़ा ICC टूर्नामेंट है। उन्होंने अब तक 6 मैचों में कप्तानी की है। इसमें 4 जीत और 2 हार मिली है। उनकी कप्तानी में टीम ने अपना पांचवां सबसे बड़ा टोटल 211 रन बनाया है। 2. भारत: वनडे के बाद अब टी-20 ट्रॉफी पर नजर भारत ने 2025 में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था। अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लगातार दो ICC खिताब जीतने वाली टीम बनना चाहेगी। ऐसा अब तक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही कर पाया है। फैक्टर-1: 2020 में फाइनल, कुल 55% मैच जीते भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में 40 मैच खेले हैं। इनमें 22 जीत और 18 हार मिली हैं। टीम का जीत पर्सेंटेज 55 है। भारत 2020 में फाइनल और 2018 व 2023 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। फैक्टर-2: पिछले डेढ़ साल में सबसे ज्यादा जीत भारत ने 2025-26 में 21 टी-20 खेले और 12 जीते। यह चारों दावेदारों में सबसे ज्यादा जीत है। हालांकि टीम को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका दौरे पर सीरीज हार का सामना भी करना पड़ा। दूसरी ओर भारत ने घर में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को हराया। फैक्टर-3: हरमनप्रीत ने 57% मैच जिताए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने 81 टी-20 मैच जीते हैं। वहीं विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 19 मैच खेले हैं, जिनमें 13 जीते और 6 हारे हैं। टीम की सबसे बड़ी उम्मीद स्मृति मंधाना होंगी, जिन्होंने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह जैसी खिलाड़ी भारत को संतुलन देती हैं। 3. इंग्लैंड: घरेलू मैदान पर 17 साल बाद ट्रॉफी की उम्मीद 2009 में पहला विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम उसके बाद खिताब नहीं जीत सकी है। 2012, 2014 और 2018 में टीम रनरअप रही हैं। फैक्टर-1: 75% मैच जीतकर दूसरी सबसे सफल टीम इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में 42 मैच खेले हैं। इनमें 31 जीते और 10 हारे। टीम का जीत प्रतिशत 75% है। यह ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा सबसे बेहतर रिकॉर्ड है। फैक्टर-2: न्यूजीलैंड और भारत को हराया इंग्लैंड ने हाल ही में न्यूजीलैंड और भारत दोनों को 2-1 से हराया। खास बात यह रही कि कप्तान नैट सिवर-ब्रंट की गैरमौजूदगी में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। एलिस कैप्सी, सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन और हीदर नाइट जैसे खिलाड़ी शानदार लय में हैं। इंग्लैंड ने 1 जनवरी 2025 के बाद 17 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इनमें 9 जीते और 8 हारे हैं। टीम का जीत प्रतिशत 52.94% रहा है। फैक्टर-3: 69% जीत का रिकॉर्ड नैट सिवर-ब्रंट को इंग्लैंड के एक डोमेस्टिक टूर्नामेंट के दौरान चोट लगी थी। हालांकि वे फिट हो गई हैं और टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करेंगी। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 16 टी-20 में से 11 जीते हैं। बल्लेबाजी और ऑलराउंड क्षमता के कारण वे टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। 4. साउथ अफ्रीका: लगातार फाइनल के बाद अब ट्रॉफी की बारी? साउथ अफ्रीका ने पिछले दो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल खेले हैं, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी। टीम 2023 में ऑस्ट्रेलिया और 2024 में न्यूजीलैंड से हार गई थी। फैक्टर-1: 39 मैच में 18 जीते साउथ अफ्रीका ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के 39 मैचों में 18 जीत हासिल की हैं। जीत प्रतिशत सिर्फ 46% है, लेकिन हाल में टीम ने ICC टूर्नामेंट्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। फैक्टर-2: 2025-26 में 56% मैच जीते साउथ अफ्रीका ने 1 जनवरी 2025 के बाद 18 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसमें 10 जीते और 8 हारे हैं। टीम का जीत प्रतिशत 55.56% रहा है। इस दौरान उसने 220 रन का बेस्ट स्कोर बनाया और भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज की। फैक्टर-3: वोल्वार्ट ने 50% से ज्यादा मैच जीते वोल्वार्ट की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने 21 टी-20 मैच जीते हैं। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में 6 में से 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वोल्वार्ट की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में शतक लगाया था। वे टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर भी रहीं थीं। टीम में मरिजान कैप, सुने लुस, क्लो ट्रायन और डेन वान नीकर्क जैसी खिलाड़ी हैं। शबनम इस्माइल की वापसी ने बॉलिंग अटैकिंग को और मजबूत किया है। ————————————– विमेंस वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… इंग्लैंड-श्रीलंका में पहला मैच आज, ओपनिंग सेरेमनी में ब्रिटिश एक्ट्रेस एमा किंग्सटन परफॉर्म करेंगी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11

Gold Falls ₹5373, Reliance-Meta AI Data Center for India

Gold Falls ₹5373, Reliance-Meta AI Data Center for India

Hindi News Business Gold Falls ₹5373, Reliance Meta AI Data Center For India | Silver Drops नई दिल्ली13 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 5,373 रुपए गिरकर 1.47 लाख रुपए पर आ गए हैं। 1 किलो चांदी की कीमत 12,655 रुपए घटकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं मेटा भारत में अपना पहला एआई-इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी कर रही है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी ₹12,655 गिरकर ₹2.33 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹30 हजार की गिरावट; सोना ₹5373 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.47 लाख मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से बुधवार 10 जून को सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 5,373 रुपए गिरकर 1.47 लाख रुपए हो गए हैं। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 12,655 रुपए घटकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई है। 31 मई को चांदी की कीमत 2.63 लाख रुपए थी। यानी 10 दिन में ही ये 30 हजार रुपए सस्ती हो गई। इस दौरान सोने की कीमत 9 हजार रुपए कम हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. भारत का पहला AI डेटा सेंटर बनाएगी रिलायंस-मेटा: गुजरात के जामनगर में 168 मेगावाट क्षमता वाला प्लांट बनेगा; क्लीन एनर्जी के लिए भी साझेदारी मेटा भारत में अपना पहला एआई-इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी कर रही है। इस पार्टनरशिप के तहत गुजरात के जामनगर में 168 मेगावाट क्षमता का डेटा सेंटर तैयार किया जाएगा, जिसे दो साल के भीतर डिलीवर करने का लक्ष्य है। इस साझेदारी के तहत रिलायंस जामनगर में डेटा सेंटर को पूरी तरह से विकसित करेगी। रिलायंस प्रोजेक्ट के लिए डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, यूटिलिटी मैनेजमेंट, रिन्यूएबल पावर, नेटवर्क कनेक्टिविटी और मैनेज्ड सर्विसेज सहित एंड-टू-एंड सर्विसेज देगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ब्लैक-मनी केस में अनिल अंबानी को हाई कोर्ट से राहत: IT विभाग की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई, ₹420 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप था बॉम्बे हाई कोर्ट ने इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट को रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ ब्लैक मनी एक्ट के तहत किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है। आईटी विभाग ने अंबानी पर दो स्विस बैंक खातों में रखे 814 करोड़ रुपए से ज्यादा के अघोषित फंड पर 420 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अडाणी एनर्जी सबसे बड़ी स्मार्ट मीटर कंपनी बनी: ₹3,050 करोड़ में खरीदी इंटेलिस्मार्ट, अब कंपनी के पास 4.7 करोड़ स्मार्ट मीटर का पोर्टफोलियो होगा अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को खरीद लिया है। यह सौदा पूरे 3,050 करोड़ रुपए में हुआ है। इसके तहत एईएसएल को इंटेलिस्मार्ट की पूरी 100% हिस्सेदारी मिलेगी। इंटेलिस्मार्ट भारत की प्रमुख स्मार्ट मीटरिंग कंपनियों में से एक है। कंपनी के पास यूपी, गुजरात, एमपी, बिहार और असम में 2.2 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर हैं। इस अधिग्रहण के बाद एईएसएल के कुल स्मार्ट मीटरों की संख्या बढ़कर 4.7 करोड़ से अधिक हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Gold Falls ₹5373, Reliance-Meta AI Data Center for India

Gold Falls ₹5373, Reliance-Meta AI Data Center for India

Hindi News Business Gold Falls ₹5373, Reliance Meta AI Data Center For India | Silver Drops नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 5,373 रुपए गिरकर 1.47 लाख रुपए पर आ गए हैं। 1 किलो चांदी की कीमत 12,655 रुपए घटकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं मेटा भारत में अपना पहला एआई-इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी कर रही है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी ₹12,655 गिरकर ₹2.33 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹30 हजार की गिरावट; सोना ₹5373 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.47 लाख मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से बुधवार 10 जून को सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 5,373 रुपए गिरकर 1.47 लाख रुपए हो गए हैं। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 12,655 रुपए घटकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई है। 31 मई को चांदी की कीमत 2.63 लाख रुपए थी। यानी 10 दिन में ही ये 30 हजार रुपए सस्ती हो गई। इस दौरान सोने की कीमत 9 हजार रुपए कम हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. भारत का पहला AI डेटा सेंटर बनाएगी रिलायंस-मेटा: गुजरात के जामनगर में 168 मेगावाट क्षमता वाला प्लांट बनेगा; क्लीन एनर्जी के लिए भी साझेदारी मेटा भारत में अपना पहला एआई-इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी कर रही है। इस पार्टनरशिप के तहत गुजरात के जामनगर में 168 मेगावाट क्षमता का डेटा सेंटर तैयार किया जाएगा, जिसे दो साल के भीतर डिलीवर करने का लक्ष्य है। इस साझेदारी के तहत रिलायंस जामनगर में डेटा सेंटर को पूरी तरह से विकसित करेगी। रिलायंस प्रोजेक्ट के लिए डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, यूटिलिटी मैनेजमेंट, रिन्यूएबल पावर, नेटवर्क कनेक्टिविटी और मैनेज्ड सर्विसेज सहित एंड-टू-एंड सर्विसेज देगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ब्लैक-मनी केस में अनिल अंबानी को हाई कोर्ट से राहत: IT विभाग की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई, ₹420 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप था बॉम्बे हाई कोर्ट ने इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट को रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ ब्लैक मनी एक्ट के तहत किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है। आईटी विभाग ने अंबानी पर दो स्विस बैंक खातों में रखे 814 करोड़ रुपए से ज्यादा के अघोषित फंड पर 420 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अडाणी एनर्जी सबसे बड़ी स्मार्ट मीटर कंपनी बनी: ₹3,050 करोड़ में खरीदी इंटेलिस्मार्ट, अब कंपनी के पास 4.7 करोड़ स्मार्ट मीटर का पोर्टफोलियो होगा अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को खरीद लिया है। यह सौदा पूरे 3,050 करोड़ रुपए में हुआ है। इसके तहत एईएसएल को इंटेलिस्मार्ट की पूरी 100% हिस्सेदारी मिलेगी। इंटेलिस्मार्ट भारत की प्रमुख स्मार्ट मीटरिंग कंपनियों में से एक है। कंपनी के पास यूपी, गुजरात, एमपी, बिहार और असम में 2.2 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर हैं। इस अधिग्रहण के बाद एईएसएल के कुल स्मार्ट मीटरों की संख्या बढ़कर 4.7 करोड़ से अधिक हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔