India Vs Pakistan; ICC Women’s T20 World Cup 2026 Schedule Update

Hindi News Sports India Vs Pakistan; ICC Women’s T20 World Cup 2026 Schedule Update | Match Fixtures स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले कॉपी लिंक न्यूजीलैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन है। टीम ने 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 32 रन से हराया था। ICC ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जो अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। मेजबान इंग्लैंड 12 जून को टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंका से खेलेगा। टूर्नामेंट का 10वां एडिशन 12 जून से 5 जुलाई तक खेला जाएगा। टीम इंडिया 14 जून को अपना अभियान इस टूर्नामेंट में शुरू करेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। टीम इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड भी मौजूद हैं। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी ICC ने 12 टीमों को 6-6 टीमों के 2 ग्रुप में बांटा है। इन दोनों ग्रुप की टॉप पर रहने वाली दो-दो टीमें सेमीफाइनल में क्वॉलिफाई करेंगी। ICC के सीईओ का बयान ICC के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी होना, इस ग्लोबल प्रीमियर स्पोर्टिंग इवेंट से पहले एक अहम पड़ाव है। यह इवेंट ICC के विमेंस क्रिकेट में लगातार इन्वेस्टमेंट का हिस्सा है, जिसमें ज्यादा भागीदारी और हाई-परफॉर्मेंस के तरीके, इवेंट और प्रोडक्शन स्टैंडर्ड, टूर्नामेंट प्राइज मनी, मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन और कमर्शियल पार्टनरशिप शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक रिकॉर्ड छह बार खिताब अपने नाम किया है और कई बार फाइनल तक पहुंचकर अपनी बादशाहत साबित की है। इसके अलावा इंग्लैंड ने 2009 में पहला एडिशन जीतकर इतिहास रचा, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 में खिताब जीता था। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Pakistan; T20 World Cup 2026 Semifinal Scenario Analysis

स्पोर्ट्स डेस्क59 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार मिली थी। वेस्टइंडीज ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से हरा दिया। इस जीत ने भारत की परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में 76 रन से हार गई थी। ग्रुप की टॉप-2 टीम को ही सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। भारत का सेमीफाइनल समीकरण 1. अगर भारत दोनों मैच जीतता है- अगर भारत वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों को हरा देता है, तो उसके चार पॉइंट्स हो जाएंगे। अगर साउथ अफ्रीका अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत जाता है, तो इंडिया और साउथ अफ्रीका दोनों सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेंगे। अगर इंडिया दोनों मैच जीत जाता है और साउथ अफ्रीका अपना एक मैच हार जाता है, तो तीन टीमें चार पॉइंट्स पर बराबर हो सकती हैं। उस मामले में क्वालिफिकेशन नेट रन रेट से तय होगा। अगर इंडिया अपने दोनों मैच जीत जाती है और साउथ अफ्रीका अपने दोनों मुकाबले हार जाता है, तो इंडिया और वेस्टइंडीज सेमीफीइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे। 2. अगर भारत सिर्फ एक मैच जीतता है- केवल एक जीत से भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस ना के बराबर हो जाएंगे, चाहे बाकी परिस्थितियां कैसी भी हों। वेस्टइंडीज को हराना आसान नहीं होगा भारतीय टीम को इस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। अंतिम मैच में 1 मार्च को टीम वेस्टइंडीज का सामना करेगी। वेस्टइंडीज के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टीम अभी तक खेले अपने सभी 5 मैच जीती है। साउथ अफ्रीका का अगला मैच वेस्टइंडीज से साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर मजबूत शुरुआत कर ली है। अब उसे वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। टीम बाकी बचे दोनों मैच जीत लेती है तो सेमीफाइनल में उसकी स्थिति लगभग पक्की हो जाएगी। सुपर-8 में 12 में से 4 मैच हो गए सुपर-8 स्टेज में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बने हैं। हर टीम अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ 3-3 मैच खेलेने है। यानी एक ग्रुप में 6 मैच होंगे। इस तरह दोनों ग्रुप को मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें से 4 मैच खेले जा चुके हैं। दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल होगा, वहीं 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इन्हें जीतने वाली टीम 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India T20 World Cup 2026 Playing 11 Controversy; Axar Patel Washington Sundar

स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले कॉपी लिंक वॉशिंगटन सुंदर को अक्षर पटेल की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। भारत को टी-20 वर्ल्डकप के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में रही वो प्लेइंग इलेवन का सिलेक्शन रहा। इस मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को चुना गया। सुंदर के सिलेक्शन को लेकर मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डेशकाटे ने इस पर खुलकर बात की। पावरप्ले को ध्यान में रखकर सिलेक्शन किया गया डेशकाटे ने कहा, हमारी एनालिसिस में हमने पाया कि क्विंटन डी कॉक, रयान रिकलटन और डेविड मिलर ही सबसे बड़ा खतरा होने वाले हैं। जब आप दो विकल्पों में से केवल एक ही चुन सकते हैं तो हमें उसकी ओर जाना पड़ा जो पावरप्ले में गेंदबाजी करने का आदी है। अक्षर भी कभी-कभार पावरप्ले में गेंदबाजी करते हैं। लेकिन हमें लगा कि सुंदर इस स्टेज में ज्यादा प्रभाव छोड़ सकते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉशिंगटन सुंदर ने 11 रन बनाए थे। वहीं, बॉलिंग में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। रणनीति पहले से तैयार की गई थी भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुंदर से पावरप्ले में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई। अर्शदीप सिंह (3 ओवर), जसप्रीत बुमराह (2 ओवर) और वरुण चक्रवर्ती (1 ओवर) ने ही पावरप्ले में बॉलिंग किया। डेशकाटे ने आगे कहा, शुरुआती समझ के हिसाब से ही रणनीति तैयार की गई थी। इस तरह के टूर्नामेंट में आप चाहते और उम्मीद करते हैं कि खिलाड़ी इस बात को समझेंगे कि हर फैसला सही उद्देश्य के साथ लिया जाता है। किसी निर्धारित मैच के लिए हम सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन चुनना चाहते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि अक्षर भी इसे उसी तरह देखेंगे। सेमीफाइनल के लिए बड़ी जीत जरूरी भारतीय टीम ग्रुप-1 का पहला ही मैच 76 रन के बड़े अंतर से हार गई है। इससे टीम का नेट रन रेट -3.800 हो गया है। ऐसे में टीम इंडिया को अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। ताकि उसका नेट रन रेट अन्य टीम से बेहतर हो। भारत 76 रन से हारा वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को रविवार को साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Lashkar Terror Module in india | Bangladeshi Terrorists arrest in India | LeT Sleeper Cells active in West Bengal and tamil nadu | क्या लश्कर-ए-तैयबा का गढ़ बनता जा रहा है पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु? हैरान कर देंगे यह आंकड़े

Last Updated:February 23, 2026, 13:51 IST दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के एक बड़े स्लीपर सेल नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है. बांग्लादेश से संचालित इस मॉड्यूल के 8 सदस्यों को दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए लश्कर मॉड्यूल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से हुई इन गिरफ्तारियों ने सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या ये दोनों राज्य आतंकियों के नए ठिकाने बन रहे हैं? जानिए पिछले एक साल का पूरा डेटा और सक्रिय आतंकी संगठनों की इनसाइड स्टोरी. क्या पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु आतंकियों का छिपने का नया ठिकाना बन रहा है? नई दिल्ली. क्या पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु आतंकियों का नया ठिकाना बन रहा है? क्यों इन दोनों राज्यों से लगातार बांग्लादेशी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हो रहा है. देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर पिछले कुछ महीनों में जो रिपोर्ट्स और गिरफ्तारियां सामने आई हैं, उन्होंने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों की सुरक्षा स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा ‘लश्कर-ए-तैयबा’ के एक अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया, जिसके तार कोलकाता और तमिलनाडु के तिरुपुर से जुड़े थे. यह पहली बार नहीं है जब इन राज्यों से हाई-प्रोफाइल आतंकियों की गिरफ्तारी हुई हो. सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भौगोलिक स्थिति और जनसांख्यिकीय कारकों के साथ-साथ राजनीतिक हालात भी इन राज्यों में स्लीपर सेल्स के लिए सुरक्षित ठिकाने के रूप में उभार रहा है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2025-26 के दौरान एनआईए ने देशभर में जो छापेमारी की, उनमें से लगभग 30% कार्रवाई पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में केंद्रित थी. अकेले बंगाल से 4 बड़े मॉड्यूल ध्वस्त किए गए, जबकि तमिलनाडु में आईएसआईएस के तीन स्लीपर सेल्स को निष्क्रिय किया गया. रविवार को ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े काउंटर-टेरर ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के एक खतरनाक बांग्लादेशी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में एक साथ छापेमारी कर कुल 8 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आतंकी बांग्लादेशी मूल के हैं और भारत में अवैध रूप से घुसपैठ कर फर्जी भारतीय पहचान पत्रों के सहारे रह रहे थे. क्या तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल आतंकियों का नया ठिकाना? पश्चिम बंगाल की लंबी और छिद्रपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है, जो इसे घुसपैठ के लिए आसान रास्ता बनाती है. पिछले एक साल में एनआईए और एसटीएफ ने बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना से कम से कम 15-18 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. वहीं, तमिलनाडु कभी अपनी शांति के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां कट्टरपंथी विचारधारा का प्रसार सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन गया है. कोयंबटूर कार ब्लास्ट के बाद से तमिलनाडु में सक्रियता बढ़ी है. पिछले 12 महीनों में तमिलनाडु के कोयंबटूर, तिरुपुर और चेन्नई से लगभग 10-12 आतंकियों और उनके समर्थकों को हिरासत में लिया गया है. #WATCH | Delhi | Six suspects who were arrested from Tamil Nadu for planning a major terrorist plot with the support of Pakistan’s intelligence agency, ISI, and Bangladeshi terrorist organisations brought to Delhi by the Delhi Police pic.twitter.com/QshJeFtlyY
तेजस विमान का ब्रेक फेल, रनवे से आगे निकला:लैंडिंग के दौरान हादसा, पायलट सुरक्षित; सेना ने सभी 30 विमान ग्राउंड किए

इंडियन एयर फोर्स (IAF) का हल्का लड़ाकू विमान तेजस लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि घटना 7 फरवरी की है। जानकारी अब सामने आई है। विमान ट्रेनिंग उड़ान के बाद एयरबेस पर लौट रहा था। लैंड करते ही पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। जब ब्रेक नहीं लगा तो विमान रनवे से बाहर निकल गया। दुघर्टना से पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। विमान को नुकसान पहुंचा है। हादसा किस एयरबेस पर हुआ, ये जानकारी सामने नहीं आई। सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद, एयरफोर्स ने करीब 30 सिंगल-सीट तेजस जेट के पूरे बेड़े को टेक्निकल जांच के लिए ग्राउंड कर दिया। यानी जांच पूरी होने तक विमान उड़ान नहीं भरेंगे। हादसे पर IAF की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। तेजस जेट से जुड़ा यह तीसरा हादसा है। पहला हादसा मार्च 2024 में हुआ था, जब जैसलमेर के पास एक तेजस जेट क्रैश हो गया था। दूसरा हादसा नवंबर 2025 में हुआ था जब दुबई एयरशो में एरियल डिस्प्ले के दौरान एक तेजस जेट क्रैश हो गया था। तेजस विमान से जुड़े पिछले 2 हादसे… 21 नवंबर 2025: तेजस फाइटर जेट दुबई एयर शो में क्रैश, पायलट की मौत पिछले साल नवंबर में दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया था। हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार देखा गया। एयरफोर्स ने बताया कि हादसे में पायलट की भी मौत हो गई। जान गंवाने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले थे। 12 मार्च 2024: जैसलमेर में तेजस फाइटर जेट क्रैश, इंजन फेल हुआ था राजस्थान के पोकरण में ‘भारत शक्ति युद्धाभ्यास’ में शामिल तेजस फाइटर जेट मार्च 2024 में क्रैश हो गया था। यह जैसलमेर शहर से 2 किमी दूर जवाहर नगर स्थित भील समाज के हॉस्टल पर जा गिरा। तेजस के क्रैश होने की यह पहली घटना थी। इंजन फेल होने की वजह से यह फाइटर जेट क्रैश हुआ था। पायलट ने इजेक्शन से पहले ग्राउंड स्टाफ को इंजन में आई खराबी के बारे में बताया भी था। ————— ये खबर भी पढ़ें… वायुसेना को मिलेंगे 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट: ₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदने के लिए ₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। रक्षा सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि एक हाई लेवल मीटिंग में फाइटर जेट की खरीद को अंतिम मंजूरी दे दी गई। पूरी खबर पढ़ें…
Delhi Police Suspect Terrorists Recon India

तिरुप्पुर/नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम की गिरफ्त में संदिग्ध शख्स (लाल घेरे में)। दिल्ली पुलिस ने रविवार को 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 तमिलनाडु और 2 पश्चिम बंगाल से अरेस्ट किए गए। पुलिस के मुताबिक यह सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। संदिग्धों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। इनके पास से 12 से ज्यादा मोबाइल फोन और 16 से ज्यादा सिम कार्ड बरामद हुए हैं। तमिलनाडु के तिरुप्पुर से जिन 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल हैं। इन लोगों ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट की थीं। 3 आरोपियों को उथुकुली, 3 को पल्लादम और एक आरोपी तिरुमुरुगनपोंडी से पकड़ा गया। ये सभी फर्जी आधार कार्ड के जरिए पहचान छिपाकर तिरुप्पुर में गारमेंट इंडस्ड्री में काम कर रहे थे। गिरफ्तार संदिग्धों की 3 तस्वीरें… आतंकियों की मदद के लिए रेकी की दिल्ली पुलिस के मुताबिक तमिलनाडु से गिरफ्तार 6 संदिग्धों पर आतंकियों की मदद के लिए शहरों की रेकी का आरोपी है। इसके अलावा दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाने में भी शामिल होने का शक है। सभी को ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा है। 21 फरवरी: देश में सिक्योरिटी अलर्ट जारी एक दिन पहले ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने देश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर टेरर अटैक को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके बाद दिल्ली में लाल किला, चांदनी चौक में सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर स्थिति पर नजर रख रही हैं। संवेदनशील इलाकों में CCTV से निगरानी की जा रही है। वाहनों की जांच और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और क्विक रिएक्शन टीमें भी तैनात की गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत पुलिस या आपात सेवाओं को सूचना देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह कदम केवल सावधानी के तौर पर उठाए गए हैं। लाल किले के आसपास सुरक्षा बढ़ी, 3 तस्वीरें शनिवार को लाल किले पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बैरिकैड्स के पास तैनात सुरक्षा बलों के जवान। लाल किले के वॉच टॉवर पर चाक-चौबंद सुरक्षाकर्मी। शनिवार को लाल किले के पास पहरा देती दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही। 10 नवंबर को लाल किले के पास धमाका हुआ था यह अलर्ट 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए एक कार बम धमाके के बाद आया है। उस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोटकों से भरी कार फटने से आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई थी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए धमके का बदला लेने के लिए लश्कर-ए-तैयबा भारत में बड़ी आतंकी वारदात के फिराक में है। ———————– ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:9 की मौत, 24 घायल; हरियाणा के सलमान ने पुलवामा के तारिक को बेची थी कार दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में 10 नवंबर 2025 को शाम 6.52 बजे जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। धमाके में 11 लोगों की मौत की खबर आई, लेकिन घटना के 3 घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 8 मौतें हुई हैं। इसके बाद अस्पताल से जारी सूची में 9 मौतों की जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PM Modi Mann Ki Baat: AI, Holi Festival Discussion

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का आज 131वां एपिसोड प्रसारित होगा। साल 2026 का पीएम का ये दूसरा एपिसोड भी है। पीएम आज AI पर बात कर सकते हैं क्योंकि नई दिल्ली में एआई समिट का आयोजन हुआ था। मन की बात का आखिरी एपिसोड 25 जनवरी को प्रसारित हुआ था। पीएम ने सोशल मीडिया पर चल रहे 2016 की तस्वीरें शेयर करने के ट्रेंड पर बात की थी। उन्होंने अपनी सरकार के काम पर बात करते हुए कहा कि भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम बन चुका है। ये स्टार्टअप लीक से हटके हैं, जिनके बारे में 10 साल पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि मैं अपने उन सभी युवा साथियों को सैल्यूट करता हूं, जो किसी न किसी स्टार्टअप से जुड़े हैं या नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। पीएम ने भारतीय प्रडोक्ट्स को लेकर कहा कि हम सभी का एक ही मंत्र हो क्वालिटी क्वालिटी और क्वालिटी। इंडियन प्रोडक्ट का मतलब बन जाए क्वालिटी। हम संकल्प लें कि क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा। ‘मन की बात’ के पिछले 5 एपिसोड… 130वां एपिसोड: आज भारतीय संस्कृति और त्योहारों की पहचान पूरी दुनिया में बन रही है। विदेशों में भी भारत के त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 129वां एपिसोड: पीएम ने कहा- ICMR ने हाल ही में रिपोर्ट में बताया कि निमोनिया और UTI जैसी बीमारियों में दवाई कमजोर साबित हो रही हैं। इसकी वजह बिना सोचे दवा का सेवन हैं। आज कल लोग एंटी बायोटिक दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग सोचते हैं कि एक गोली ले लो बीमारी दूर हो जाएगी। मैं अपील करता हूं कि अपने मन से दवाओं का सेवन करने से बचें। पूरी खबर पढ़ें… 128वां एपिसोड: पीएम ने कहा- भारतीय खेलों के लिए यह महीना (नवंबर 2025) शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की ICC महिला वर्ल्ड कप जीत से हुई। भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का भी ऐलान हुआ। टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा, बॉक्सिंग कप में भी 20 मेडल पाए। पूरी खबर पढ़ें… 127वां एपिसोड: पीएम ने कहा- प्रधानमंत्री के रेडियो शो मन की बात के 127वां एपिसोड में पीएम ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और लोगों से इस उत्सव में शामिल होने की अपील की। पीएम मोदी ने मन की बात में GST बचत उत्सव, सरदार पटेल की 150वीं जयंती, रन फॉर यूनिटी जैसे विषयों पर बात की थी। पूरी खबर पढ़ें… 126वां एपिसोड: पीएम ने कहा- आज लता मंगेशकर की जयंती है। भारतीय संस्कृति और संगीत में रूचि रखने वाला कोई भी उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता। उनके गीतों में वो सब कुछ है जो मानवीय संवेदनाओं को झकझोरता है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
India Vs Australia 3rd T20 Update; Smriti Mandhana Jemimah Rodrigues

Hindi News Sports India Vs Australia 3rd T20 Update; Smriti Mandhana Jemimah Rodrigues | IND W Vs AUS W स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय विमेंस टीम ने तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। भारत की ऑस्ट्रेलिया में 2016 के बाद यह पहली टी-20 सीरीज जीत है। तीसरे मैच में टीम इंडिया ने टॅास जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रनों का स्कोर बनाया था। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स का कमाल देखने को मिला। भारतीय विमेंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर पहली बार टी-20 सीरीज का खिताब अपने नाम किया है। स्मृति मंधाना प्लेयर ऑफ द मैच बनी इस मैच में स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों से साथ 82 रनों की शानदार पारी खेली। इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स के ने 46 गेदों में 59 रनों की पारी खेली। भारतीय विमेंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर पहली बार टी-20 सीरीज का खिताब अपने नाम किया है। भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन भारत की ओर से गेंदबाजी में श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने कमाल किया। दोनों ने 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा अरुंधती रेड्डी ने 2 विकेट लिए, जबकि रेणुका सिंह ठाकुर को 1 सफलता मिली। 159 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 19 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया। जॉर्जिया वोल सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। बेथ मूनी भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सकीं और महज 6 रन बनाकर आउट हो गईं। शुरुआती झटकों के बाद कंगारू टीम संभल नहीं सकी और लगातार अंतराल में विकेट गंवाती रही। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ एश्ले गार्डनर ने अच्छा खेला। उन्होंने 57 रन की पारी खेली। 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 17 रन से अपने नाम कर लिया। —————————————————— टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए सूर्या बोले– अभिषेक के फॉर्म की चिंता न करें:उनकी चिंता करें, जिनके खिलाफ उनका बल्ला चलेगा; वर्ल्डकप के तीनों मैच में 0 पर आउट हुए टी-20 वर्ल्ड कप के तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट हुए टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा के सपोर्ट में कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान आया है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्या बोले, अभिषेक शर्मा का फॉर्म चिंता का विषय नहीं है। मुझे चिंता उन लोगों की है, जो अभिषेक की चिंता कर रहे हैं। मुझे फिक्र उन टीमों की है, जिनके खिलाफ अभिषेक का बल्ला चलेगा। उसने पिछले साल टीम के लिए सब कुछ किया था, अब हमारी बारी है कि हम उसका साथ दें। भारत का मुकाबला रविवार को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Vs Australia 3rd T20 Update; Smriti Mandhana Jemimah Rodrigues

Hindi News Sports India Vs Australia 3rd T20 Update; Smriti Mandhana Jemimah Rodrigues | IND W Vs AUS W स्पोर्ट्स डेस्क25 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय विमेंस टीम ने तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। भारत की ऑस्ट्रेलिया में 2016 के बाद यह पहली टी-20 सीरीज जीत है। तीसरे मैच में टीम इंडिया ने टॅास जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रनों का स्कोर बनाया था। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स का कमाल देखने को मिला। भारतीय विमेंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर पहली बार टी-20 सीरीज का खिताब अपने नाम किया है। स्मृति मंधाना प्लेयर ऑफ द मैच बनी इस मैच में स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों से साथ 82 रनों की शानदार पारी खेली। इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स के ने 46 गेदों में 59 रनों की पारी खेली। भारतीय विमेंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर पहली बार टी-20 सीरीज का खिताब अपने नाम किया है। भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन भारत की ओर से गेंदबाजी में श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने कमाल किया। दोनों ने 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा अरुंधती रेड्डी ने 2 विकेट लिए, जबकि रेणुका सिंह ठाकुर को 1 सफलता मिली। 159 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 19 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया। जॉर्जिया वोल सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। बेथ मूनी भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सकीं और महज 6 रन बनाकर आउट हो गईं। शुरुआती झटकों के बाद कंगारू टीम संभल नहीं सकी और लगातार अंतराल में विकेट गंवाती रही। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ एश्ले गार्डनर ने अच्छा खेला। उन्होंने 57 रन की पारी खेली। 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 17 रन से अपने नाम कर लिया। —————————————————— टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए सूर्या बोले– अभिषेक के फॉर्म की चिंता न करें:उनकी चिंता करें, जिनके खिलाफ उनका बल्ला चलेगा; वर्ल्डकप के तीनों मैच में 0 पर आउट हुए टी-20 वर्ल्ड कप के तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट हुए टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा के सपोर्ट में कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान आया है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्या बोले, अभिषेक शर्मा का फॉर्म चिंता का विषय नहीं है। मुझे चिंता उन लोगों की है, जो अभिषेक की चिंता कर रहे हैं। मुझे फिक्र उन टीमों की है, जिनके खिलाफ अभिषेक का बल्ला चलेगा। उसने पिछले साल टीम के लिए सब कुछ किया था, अब हमारी बारी है कि हम उसका साथ दें। भारत का मुकाबला रविवार को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Kharge Alleges Govt Trapped in US Deal; Rahul Says Modi Betrayed India

नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक कांग्रेस ने भारत-अमेरिटा ट्रेड डील पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। अमेरिकी टैरिफ डील पर विपक्ष फिर मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पीएम मोदी पर समझौता करने का आरोप लगाया। कहा कि उनका विश्वासघात अब उजागर हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि पीएम इस व्यापार समझौते में फिर से आत्मसमर्पण कर देंगे। उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार किए बिना मोदी सरकार ने इतनी जल्दबाजी में एक ट्रैप डील में शामिल क्यों हुए, जिसने भारत से भारी रियायतें छीन लीं। बता दें अमेरिका ने 2 फरवरी को भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 18% किया था। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 20 फरवरी को बताया कि अमेरिका के साथ ‘अंतरिम व्यापार समझौता’ फरवरी के अंत तक फाइनल हो जाएगा। ट्रम्प के टैरिफ को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति को नहीं, सिर्फ संसद को है। खड़गे ने कहा- मोदीजी को सच्चाई बतानी चाहिए 1. मल्लिकार्जुन खड़गे: मोदी जी को देशवासियों के सामने खड़े होकर सच्चाई बतानी चाहिए। किसने या किन कारणों ने आपको भारत के राष्ट्रीय हित और रणनीतिक स्वायत्तता से समझौता करने के लिए दबाव डाला? क्या यह एप्सटीन फाइल्स थीं। क्या भारत सरकार अपनी गहरी निष्क्रियता से जागेगी? क्या 140 करोड़ भारतीयों के आत्मसम्मान, साथ ही किसानों, मजदूरों, छोटे व्यवसायों और व्यापारियों के हितों की रक्षा करने वाला एक निष्पक्ष व्यापार समझौता पेश करेगी। 2 . जयराम रमेश: यदि सरकार अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के लिए 18 दिन और इंतजार करती, तो भारतीय किसानों और राष्ट्रीय हितों की रक्षा की जा सकती थी। भारत-अमेरिका व्यापार समझौता वास्तव में एक परीक्षा है, जिसे प्रधानमंत्री की हताशा और आत्मसमर्पण के कारण भारत पर थोपा जा रहा है। 3. मनीष तिवारी: यह फैसला दुनिया की अदालतों के लिए संदेश है कि उन्हें कार्यपालिका की ज्यादती रोकनी चाहिए। अगर न्यायपालिका अपना काम नहीं करेगी तो लोकतंत्र तानाशाही में बदल सकता है। इस फैसले से ट्रम्प प्रशासन, न्यायपालिका और विधायिका के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। 4. प्रियंका चतुर्वेदी: भारत ने इस समझौते में जल्दबाजी क्यों की? भारत को अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए था। अभी भारतीय निर्यात पर 10% टैरिफ है, जबकि अमेरिकी आयात पर लगभग जीरो टैरिफ, इससे डील असंतुलित दिखती है। 20 फरवरी: ट्रम्प ने सभी देशों पर 10% नया टैरिफ लगाया 20 फरवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले के 3 घंटे के अंदर डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनियाभर पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगाया। उन्होंने एक आदेश पर हस्ताक्षर कर इसे लागू किया। यह टैरिफ 24 फरवरी को आधी रात से लागू होगा। इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति को नहीं, सिर्फ संसद को है। ट्रम्प ने इसकी आलोचना करते हुए कहा- यह बहुत निराशाजनक है। मुझे कोर्ट के कुछ जजों पर शर्म आ रही है। वे देश के लिए कलंक हैं, उनमें हमारे देश के लिए सही काम करने की हिम्मत नहीं है। भारत के साथ ट्रेड डील पर ट्रम्प ने कहा कि, इस डील में कोई बदलाव नहीं होगा। पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया ब्रिटेन, भारत और यूरोपीय यूनियन समेत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते करने वाले देशों को अब 10% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। यानी कि भारत पर अब टैरिफ 18% की जगह घटकर 10% रह जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… ………………….. यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले-भारत के साथ ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं: पहले से तय समझौते पर बात आगे बढ़ेगी; वो टैरिफ देंगे, हम नहीं अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले और ट्रम्प के दोबारा नए टैरिफ के ऐलान के बाद भारत-यूएस ट्रेड डील पहले की तरह रहेगी। ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि, भारत के साथ होने जा रहे समझौते पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह पहले की तरह आगे बढ़ेगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







