Virat Kohli; RCB Vs MI LIVE Score Update: Rohit Sharma Hardik Pandya Rajat Patidar

Hindi News Sports Cricket Virat Kohli; RCB Vs MI LIVE Score Update: Rohit Sharma Hardik Pandya Rajat Patidar | IPL 2026 स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह बेंगलुरु का दूसरा होम ग्राउंड है। टीम के पास लय हासिल करने का मौका है। शानदार शुरुआत के बाद RCB पिछले पांच में से तीन मैच हार चुकी है और लगातार दो हार के दबाव में है। पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु 10 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि, राजस्थान और गुजरात के मैच का नतीजा उसे चौथे स्थान पर धकेल सकता है। नॉकआउट की रेस में बने रहने के लिए टीम को जीत की जरूरत है दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। RCB ने 15 और MI ने 19 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे बेंगलुरु ने जीता था। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे RCB ने जीता। इस सीजन के पहले मैच में भी बेंगलुरु ने वानखेड़े में मुंबई को 18 रन से हराया था। बेंगलुरु की चिंता टॉप ऑर्डर RCB की सबसे बड़ी चिंता उसका टॉप ऑर्डर है। फिल साल्ट की जगह आए जैकब बेथेल अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने चार पारियों में 14, 20, 5 और 4 रन बनाए हैं। इससे विराट कोहली पर रन बनाने का दबाव बढ़ गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी इस सीजन में संघर्ष कर रहे हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 23 रन है। मिडिल ओवरों में रन न बनाना टीम की हार की बड़ी वजह रहा है। कोहली 10 मैचों में 164.06 की स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, भुवनेश्वर Kumar 17 विकेट लेकर IPL के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। रोहित की वापसी से मुंबई का पावर बढ़ा दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 228 रन का लक्ष्य हासिल कर दम दिखाया है। चोट के बाद लौटे रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट मुंबई की गेंदबाजी को मजबूत बनाते हैं। रायन रिकलटन 8 मैचों में 380 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, अल्लाह गजनफर 12 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर अब भी सस्पेंस मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पीठ में खिंचाव के कारण लखनऊ के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। हार्दिक टीम के साथ रायपुर पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके खेलने पर फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होगा। उनके फिट होने से टीम का संतुलन बेहतर होगा। रायपुर की पिच और मौसम का मिजाज रायपुर में आखिरी आईपीएल मैच 2016 में खेला गया था। यहां की पिच आमतौर पर धीमी रहती है, लेकिन इस बार बैटिंग के अनुकूल रहने की उम्मीद है। शनिवार को हुई बारिश के कारण पिच के व्यवहार में बदलाव आ सकता है। रविवार को तापमान 40 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि रात में यह गिरकर 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम। मुंबई: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान)/कोरबिन बॉश, रॉबिन मिंज/राज बावा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Virat Kohli; RCB Vs MI LIVE Score Update: Rohit Sharma Hardik Pandya Rajat Patidar

Hindi News Sports Cricket Virat Kohli; RCB Vs MI LIVE Score Update: Rohit Sharma Hardik Pandya Rajat Patidar | IPL 2026 स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह बेंगलुरु का दूसरा होम ग्राउंड है। टीम के पास लय हासिल करने का मौका है। शानदार शुरुआत के बाद RCB पिछले पांच में से तीन मैच हार चुकी है और लगातार दो हार के दबाव में है। पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु 10 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि, राजस्थान और गुजरात के मैच का नतीजा उसे चौथे स्थान पर धकेल सकता है। नॉकआउट की रेस में बने रहने के लिए टीम को जीत की जरूरत है दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। RCB ने 15 और MI ने 19 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे बेंगलुरु ने जीता था। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे RCB ने जीता। इस सीजन के पहले मैच में भी बेंगलुरु ने वानखेड़े में मुंबई को 18 रन से हराया था। बेंगलुरु की चिंता टॉप ऑर्डर RCB की सबसे बड़ी चिंता उसका टॉप ऑर्डर है। फिल साल्ट की जगह आए जैकब बेथेल अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने चार पारियों में 14, 20, 5 और 4 रन बनाए हैं। इससे विराट कोहली पर रन बनाने का दबाव बढ़ गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी इस सीजन में संघर्ष कर रहे हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 23 रन है। मिडिल ओवरों में रन न बनाना टीम की हार की बड़ी वजह रहा है। कोहली 10 मैचों में 164.06 की स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, भुवनेश्वर Kumar 17 विकेट लेकर IPL के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। रोहित की वापसी से मुंबई का पावर बढ़ा दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 228 रन का लक्ष्य हासिल कर दम दिखाया है। चोट के बाद लौटे रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट मुंबई की गेंदबाजी को मजबूत बनाते हैं। रायन रिकलटन 8 मैचों में 380 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, अल्लाह गजनफर 12 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर अब भी सस्पेंस मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पीठ में खिंचाव के कारण लखनऊ के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। हार्दिक टीम के साथ रायपुर पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके खेलने पर फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होगा। उनके फिट होने से टीम का संतुलन बेहतर होगा। रायपुर की पिच और मौसम का मिजाज रायपुर में आखिरी आईपीएल मैच 2016 में खेला गया था। यहां की पिच आमतौर पर धीमी रहती है, लेकिन इस बार बैटिंग के अनुकूल रहने की उम्मीद है। शनिवार को हुई बारिश के कारण पिच के व्यवहार में बदलाव आ सकता है। रविवार को तापमान 40 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि रात में यह गिरकर 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम। मुंबई: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान)/कोरबिन बॉश, रॉबिन मिंज/राज बावा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL का गणित-गुजरात लगातार चौथी जीत से नंबर-2 पर:राजस्थान 5वें स्थान पर; मुंबई और लखनऊ पर प्लेऑफ रेस से बाहर होने का खतरा

गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में राजस्थान को 77 रन से हरा दिया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में मिली जीत से टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। नेट रन रेट कम होने से टीम पहले स्थान पर नहीं पहुंच सकी। वहीं, राजस्थान 5वें नंबर पर खिसक गई। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीता। गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। 4 विकेट लेने वाले राशिद खान प्लेयर ऑफ द मैच बने। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन टाइटंस ने सीजन में 7वां मैच जीता, राजस्थान की 5वीं हार गुजरात ने मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज की। वहीं, राजस्थान को लगातार दूसरे और ओवरऑल पांचवें मैच में हार झेलनी पड़ी। आज के मैच का हाल IPL में रविवार को 2 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच दोपहर 3:30 बजे से होगा। दूसरा मैच रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई के पास टॉप-4 में एंट्री का मौका ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी वाली चेन्नई के पास टॉप-4 में पहुंचने का मौका है। टीम अभी छठे नंबर पर है। अगर चेन्नई लखनऊ को बड़े अंतर से हराती है, तो वह राजस्थान को पीछे छोड़ सकती है। टीम के 4 मैच बाकी हैं, जिनमें 2 घरेलू मैदान पर होंगे। लखनऊ हारी तो प्लेऑफ से बाहर होगी लखनऊ का सीजन बेहद खराब रहा है। टीम 10 में से 7 मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है। अगर टीम चेन्नई से हारती है, तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। इस स्थिति में टीम अधिकतम 12 अंक तक ही पहुंच सकेगी, जो प्लेऑफ के लिए काफी नहीं होंगे। लखनऊ के पास 3 जीत के साथ 6 अंक हैं। बेंगलुरु के पास टेबल टॉपर बनने का मौका आज के मैच में बेंगलुरु के पास टेबल टॉपर बनने का मौका है। टीम 10 में से 6 मैच जीतकर 12 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। मैच जीतने पर बेंगलुरु के 14 अंक हो जाएंगे। इतने ही अंक सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के पास भी हैं। बेहतर नेट रन रेट के कारण जीत के साथ बेंगलुरु नंबर-1 पर पहुंच जाएगी। मुंबई का जीतना जरूरी, नहीं तो बाहर हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम हारती है तो प्लेऑफ रेस से बाहर हो जाएगी। उम्मीदें बनाए रखने के लिए उसे अपने सभी मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। मुंबई 10 में से 7 मैच हार चुकी है और उसके 6 अंक हैं। टीम अब भी 14 अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन इतने अंक प्लेऑफ के लिए काफी नहीं होंगे। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं सीजन के 51 मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 494 रन के साथ ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में टॉप पर हैं। उनके साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 468 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कगिसो रबाडा को पर्पल कैप मिली गुजरात के कगिसो रबाडा ने राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट लिए। इसके साथ वह पर्पल कैप की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए। उनके सीजन में 18 विकेट हो गए हैं। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज 17-17 विकेट के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। ———————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- गुजरात की लगातार चौथी जीत; राजस्थान को 77 रन से हराया गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में लगातार चौथी जीत हासिल की। टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन के अंतर से हराया। गुजरात के राशिद खान ने 33 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर
IPL- लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर:चेन्नई ने 5 विकेट से हराया; उर्विल पटेल ने 13 बॉल पर फिफ्टी लगाई; ओवर्टन को 3 विकेट

लखनऊ सुपर जायंट्स IPL में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार के पहले मैच में 5 विकेट से हराया। इस हार के बाद ऋषभ पंत की टीम बचे हुए मैच जीतकर भी 12 अंक तक ही पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ के लिए काफी नहीं है। चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए। चेन्नई ने 204 रन का टारगेट 19.2 ओवर में 5 विकेट पर चेज कर लिया। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने ऐडन मार्करम की बॉल पर लगातार दो छक्के मारकर टीम को जीत दिला दी। मैच का स्कोरबोर्ड उर्विल ने सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी की उर्विल पटेल ने 33 बॉल पर 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 13 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उर्विल ने IPL में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। राजस्थान के यशस्वी जायसवाल 2023 में 13 बॉल पर फिफ्टी लगा चुके हैं। उर्विल पटेल के अलावा, कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 42, संजू सैमसन ने 28 और कार्तिक त्यागी ने 20 रन का योगदान दिया। लखनऊ के दिग्वेश राठी और शहबाज अहमद को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट आवेश खान के खाते में आया। ग्राफिक में उर्विल की पारी देखिए… लखनऊ से इंग्लिस ने अर्धशतक लगाया जोश इंग्लिस ने 85 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद की पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। आखिरी में शहबाज अहमद ने नाबाद 43 रन बनाए। ओवर्टन प्लेयर ऑफ द मैच चेन्नई के जैमी ओवर्टन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट झटके। अंशुल कम्बोज को 2 विकेट मिले। एक विकेट नूर अहमद को मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट ऑप्शंस: गुरजपनीत सिंह, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान और आकाश मधवाल। लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिचेल मार्श, जोस इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी। इम्पैक्ट ऑप्शंस: मुकुल चौधरी, आवेश खान, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ और मयंक यादव।
IPL REEL Video Ban Rules 2026 Update; BCCI

49 मिनट पहले कॉपी लिंक खिलाड़ी, उनके परिवार के सदस्य और ब्रॉडकास्टर के लिए काम कर रहे पूर्व क्रिकेटर IPL मैच के दौरान रील नहीं बना सकेंगे और न ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पाएंगे। नियम तोड़ने पर BCCI जुर्माना और कानूनी कार्रवाई कर सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL में एंटी-करप्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खिलाड़ियों, कमेंटेटर्स, उनके परिवार और ब्रॉडकास्टर्स के लिए सोशल मीडिया कंटेंट पर सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। बोर्ड ने कहा है कि संवेदनशील इलाकों में रील या वीडियो बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगां। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने इस सीजन में नियम उल्लंघन के कई मामले पकड़े हैं। इनमें खिलाड़ी और ब्रॉडकास्टर के तौर पर काम कर रहे पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हैं। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं मानने वालों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। अर्शदीप सिंह IPL के रील बनाकर सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट करते हैं। डगआउट में वीडियो बना रहे पूर्व क्रिकेटर को फटकार रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन में कुछ कमेंटेटर्स ने नियम तोड़े हैं। एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मैच के अहम पलों में डगआउट के पास फोन से वीडियो बनाते पाए गए। BCCI टीम ने तुरंत रिकॉर्डिंग रुकवाई। बोर्ड अब एक पूर्व क्रिकेटर को कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी में है, जो मैदान पर अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो शूट कर रहा था। नियम के मुताबिक, IPL की आधिकारिक ड्रेस पहनकर मैदान पर निजी कंटेंट की शूटिंग नहीं की जा सकती। खिलाड़ियों की ‘रील संस्कृति’ पर बोर्ड की नजर BCCI को चिंता है कि नई पीढ़ी के क्रिकेटर सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। एक भारतीय खिलाड़ी को टीम की यात्रा और ठहरने की जानकारी साझा करने से रोका गया है। बोर्ड ने पाया कि कुछ खिलाड़ी मैच से पहले या खत्म होते ही वीडियो पोस्ट कर देते हैं। इससे टीम की प्राइवेसी और सुरक्षा को खतरा हो सकता है। कई बार रील के जरिए प्लेइंग-11 का संकेत भी मिल जाता हैं। परिवार के सदस्यों और इन्फ्लुएंसर्स पर भी पाबंदी बोर्ड ने खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों को IPL के दौरान फोटो और वीडियो पोस्ट करने से बचने को कहा है। पहले एक भारतीय तेज गेंदबाज को पत्नी के बनाए टीम होटल के वीडियो को प्रमोट करने पर चेतावनी दी गई थी। बोर्ड ने उन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी नाराजगी जताई है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने टीम के साथ अनफिल्टर्ड एक्सेस दे रखा है। बोर्ड का मानना है कि इससे एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का उल्लंघन होता है। टीम बस में बाहरी लोगों की एंट्री बैन एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने आपत्ति जताई है कि कुछ वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी परिवार या दोस्तों को टीम बस में सफर करने दे रहे हैं। BCCI ने कहा कि टीम बस और होटल के प्रतिबंधित क्षेत्रों में केवल अधिकृत लोगों को ही अनुमति होगी। बोर्ड ने कहा कि यही नियम राज्यों की टी-20 लीगों में भी लागू होंगे, क्योंकि वहां भी IPL के कई खिलाड़ी खेलते हैं और युवाओं के लिए गलत उदाहरण पेश करते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL REEL Video Ban Rules 2026 Update; BCCI

10 मिनट पहले कॉपी लिंक खिलाड़ी, उनके परिवार के सदस्य और ब्रॉडकास्टर के लिए काम कर रहे पूर्व क्रिकेटर IPL मैच के दौरान रील नहीं बना सकेंगे और न ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पाएंगे। नियम तोड़ने पर BCCI जुर्माना और कानूनी कार्रवाई कर सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL में एंटी-करप्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खिलाड़ियों, कमेंटेटर्स, उनके परिवार और ब्रॉडकास्टर्स के लिए सोशल मीडिया कंटेंट पर सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। बोर्ड ने कहा है कि संवेदनशील इलाकों में रील या वीडियो बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगां। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने इस सीजन में नियम उल्लंघन के कई मामले पकड़े हैं। इनमें खिलाड़ी और ब्रॉडकास्टर के तौर पर काम कर रहे पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हैं। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं मानने वालों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। अर्शदीप सिंह IPL के रील बनाकर सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट करते हैं। डगआउट में वीडियो बना रहे पूर्व क्रिकेटर को फटकार रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन में कुछ कमेंटेटर्स ने नियम तोड़े हैं। एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मैच के अहम पलों में डगआउट के पास फोन से वीडियो बनाते पाए गए। BCCI टीम ने तुरंत रिकॉर्डिंग रुकवाई। बोर्ड अब एक पूर्व क्रिकेटर को कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी में है, जो मैदान पर अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो शूट कर रहा था। नियम के मुताबिक, IPL की आधिकारिक ड्रेस पहनकर मैदान पर निजी कंटेंट की शूटिंग नहीं की जा सकती। खिलाड़ियों की ‘रील संस्कृति’ पर बोर्ड की नजर BCCI को चिंता है कि नई पीढ़ी के क्रिकेटर सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। एक भारतीय खिलाड़ी को टीम की यात्रा और ठहरने की जानकारी साझा करने से रोका गया है। बोर्ड ने पाया कि कुछ खिलाड़ी मैच से पहले या खत्म होते ही वीडियो पोस्ट कर देते हैं। इससे टीम की प्राइवेसी और सुरक्षा को खतरा हो सकता है। कई बार रील के जरिए प्लेइंग-11 का संकेत भी मिल जाता हैं। परिवार के सदस्यों और इन्फ्लुएंसर्स पर भी पाबंदी बोर्ड ने खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों को IPL के दौरान फोटो और वीडियो पोस्ट करने से बचने को कहा है। पहले एक भारतीय तेज गेंदबाज को पत्नी के बनाए टीम होटल के वीडियो को प्रमोट करने पर चेतावनी दी गई थी। बोर्ड ने उन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी नाराजगी जताई है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने टीम के साथ अनफिल्टर्ड एक्सेस दे रखा है। बोर्ड का मानना है कि इससे एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का उल्लंघन होता है। टीम बस में बाहरी लोगों की एंट्री बैन एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने आपत्ति जताई है कि कुछ वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी परिवार या दोस्तों को टीम बस में सफर करने दे रहे हैं। BCCI ने कहा कि टीम बस और होटल के प्रतिबंधित क्षेत्रों में केवल अधिकृत लोगों को ही अनुमति होगी। बोर्ड ने कहा कि यही नियम राज्यों की टी-20 लीगों में भी लागू होंगे, क्योंकि वहां भी IPL के कई खिलाड़ी खेलते हैं और युवाओं के लिए गलत उदाहरण पेश करते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
वैभव सूर्यवंशी एक छक्के लगाते ही तोड़ेंगे पोलार्ड का रिकॉर्ड:ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए चाहिए 91 रन, आज IPL में GT-RR का मैच

IPL में आज गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। RR के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स के करीब हैं। उन्होंने टी20 की 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। राजस्थान के लिए इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं, जबकि 350 से ज्यादा रन होने छक्के-चौकों से बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 237.64 टीम को तेज शुरुआत दिला रहा है। सूर्यवंशी को बोल्ड कर जेमिसन का ‘एग्रेसिव’ सेलिब्रेशन पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी और दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन के बीच दूसरे ओवर में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली थी। पहले सूर्यवंशी ने अपनी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़ा था। इसके अगली ही गेंद पर जेमिसन ने डिपिंग फुल टॉस पर सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जेमिसन, सूर्यवंशी के पास गए और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था। इसकी काफी आलोचना हुई थी और बाद में BCCI ने जेमिसन को डिमेरिट पॉइंट भी दिए। जेमिसन ने अपनी गलती भी मानी थी। ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए वैभव को चाहिए 91 रन वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप हासिल कर नंबर 1 पर बने हुए थे। हालांकि, आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में वह पांचवें पायदान पर आ गए हैं। अभी हेनरिक क्लासेन हैं 494 रनों के साथ इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा 475 रनों के साथ दूसरे, 468 रनों के साथ केएल राहुल तीसरे और 409 रनों के साथ ईशान किशन चौथे नंबर पर है। वैभव सूर्यवंशी को अगर आज ऑरेंज कैप हासिल करनी है तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ कम से कम 91 रन बनाने होंगे। IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इसी के साथ वे आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव IPL में सबसे तेज 50 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23 पारियों के साथ रजत पाटीदार हैं। IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए।
Urvashi Rautela Calls Virat Kohli Jiju for IPL 2026

15 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला IPL 2026 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को सपोर्ट कर रही हैं। साथ ही उन्होंने विराट कोहली को अपना जीजू बताया। मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में उर्वशी ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हमारे तो जीजू हैं, विराट कोहली। फिर हम आपको सपोर्ट क्यों नहीं करेंगे? बिल्कुल करेंगे।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें क्रिकेट देखने का समय मिलता है, तो उर्वशी ने कहा कि वह ज्यादा मैच नहीं देख पातीं, लेकिन IPL के सेमीफाइनल और फाइनल को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं। वहीं RCB के इस साल ट्रॉफी जीतने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘क्यों नहीं?’ विराट के साथ ऐड शूट नहीं हो पाया था इंटरव्यू के दौरान उर्वशी ने यह भी बताया कि विराट कोहली के साथ एक ऐड शूट करना था, लेकिन वह हो नहीं पाया था। IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में डिफेंडिंग चैंपियन RCB तीसरे स्थान पर है। टीम ने अब तक खेले गए 10 मैचों में से 6 जीते हैं और 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इंस्पेक्टर अविनाश 2 में दिखेंगी उर्वशी वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी जल्द वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इसमें वह रणदीप हुड्डा की पत्नी पूनम मिश्रा के रोल में दिखेंगी। 15 मई से उर्वशी की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश 2 जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। फिल्मों की बात करें तो उर्वशी जल्द अक्षय कुमार स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी। वहीं, उन्हें बड़े पर्दे पर आखिरी बार तेलुगु फिल्म डाकू महाराज में देखा गया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पंजाब किंग्स की टीम मैक्लोडगंज पहुंची:स्थानीय व्यंजनों का उठाया लुत्फ, धर्मशाला स्टेडियम में जीत के लिए पूजा; खिलाड़ियों की एक झलक को उमड़ी भीड़

आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपनी जीत की लय बरकरार रखने और आगामी मुकाबलों में सफलता सुनिश्चित करने के लिए पंजाब किंग्स की टीम शुक्रवार को मैक्लोडगंज पहुंची। टीम के खिलाड़ियों और प्रबंधन ने शुक्रवार रात प्रसिद्ध ‘मैक्लो रेस्टोरेंट’ में समय बिताया। यहां टीम ने स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए गहमागहमी रही। मैदान पर उतरने से पहले टीम ने आध्यात्मिक आशीर्वाद को प्राथमिकता दी। टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों ने धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया। टीम की जीत के लिए आहुतियां डाली गईं यह पूजा आगामी मैचों के सफल आयोजन और टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना के लिए की गई। इस दौरान स्थानीय पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच टीम की जीत के लिए आहुतियां डाली गईं। धौलाधार की पहाड़ियों की तलहटी में स्थित यह स्टेडियम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तरोताजा करने की रणनीति पंजाब किंग्स के लिए यह मैदान ‘होम ग्राउंड’ के रूप में महत्वपूर्ण माना जाता है। टीम प्रबंधन का मानना है कि यहां की सकारात्मक ऊर्जा खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने में सहायक होगी। मैक्लोडगंज के शांत वातावरण में बिताया गया यह समय खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तरोताजा करने की रणनीति का हिस्सा भी है। एचपीसीए ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए आने वाले दिनों में यहां हाई-वोल्टेज मुकाबले होने हैं, जिसे लेकर जिला प्रशासन और एचपीसीए ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। टीम अब इस आध्यात्मिक ऊर्जा और अभ्यास के साथ मैदान पर प्रदर्शन करने को तैयार है।
IPL 2026 Playoff Scenarios Update; DC Vs KKR

स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2026 में 7वीं हार मिली। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उसे 8 विकेट से हराया। इस हार से दिल्ली प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। दूसरी ओर कोलकाता ने अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। कोलकाता ने 143 रन का टारगेट 14.2 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। फिन एलन ने नाबाद 100 रन बनाए। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली 7वां मैच हारी IPL 2026 में कोलकाता ने लगातार चौथी जीत हासिल की। कैपिटल्स को सीजन में सातवीं हार मिली है। कोलकाता के 10 मैचों में 9 अंक हैं। टीम ने 4 मैच जीते और 5 गंवाए हैं। टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम है। हालांकि, उसे बाकी सभी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। दिल्ली 11 में से सिर्फ 4 मैच जीत सकी है। टीम के पास 8 अंक हैं और अब वह अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती है। पिछले चार IPL सीजन में सिर्फ एक बार कोई टीम 14 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंची है। ऐसा 2024 सीजन में हुआ था। 2022, 2023 और 2025 में चौथे प्लेऑफ की सभी टीमों ने कम से कम 16 पॉइंट्स हासिल किए थे। आज के मैच का हाल राजस्थान के पास टॉप-4 की रेस में मजबूत पकड़ बनाने का मौका राजस्थान रॉयल्स ने 10 मैचों में 12 पॉइंट्स हासिल किए हैं। टीम के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उसे बाकी चार में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे। गुजरात के खिलाफ जीत से टीम की टॉप-4 की उम्मीद मजबूत होगी। हार मिलने पर राह मुश्किल हो सकती है। गुजरात को प्लेऑफ की उम्मीद बचाने के लिए जीत जरूरी गुजरात टाइटंस के 10 मैचों में 12 अंक हैं। टीम के लिए बाकी चार मैच प्लेऑफ के लिहाज से अहम हैं। राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ज्यादातर मैच जीतने पर उसका टॉप-4 में पहुंचना लगभग तय हो सकता है। हार मिलने पर नेट रनरेट भी अहम रहेगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं सीजन के 51 मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 11 मैचों में 494 रन बनाकर ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में टॉप पर हैं। उनके साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 468 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर-अंशुल के 17-17 विकेट दिल्ली-कोलकाता मैच के बाद पर्पल कैप के टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि रेस रोमांचक बनी हुई है। भुवनेश्वर कुमार 10 मैचों में 17 विकेट के साथ टॉप पर हैं। अंशुल कंबोज ने भी 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं, लेकिन बेहतर इकोनॉमी के कारण भुवनेश्वर आगे हैं। तीसरे नंबर पर प्रिंस यादव हैं। —————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। ओपनर फिन एलन ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर दिया। उन्होंने 47 गेंद पर 5 चौके और 10 छक्कों के सहारे नाबाद 100 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद रहे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







