Tuesday, 28 Jul 2026 | 05:34 AM

Trending :

EXCLUSIVE

प्रीति जिंटा से युजवेंद्र चहल ने की डिमांड:ओपनिंग बैटिंग करने की इच्छा जताई, एक्ट्रेस ने कहा- IPL खत्म होने के बाद कर लेना

प्रीति जिंटा से युजवेंद्र चहल ने की डिमांड:ओपनिंग बैटिंग करने की इच्छा जताई, एक्ट्रेस ने कहा- IPL खत्म होने के बाद कर लेना

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन के बीच, स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा से एक मैच में ओपनिंग करने की डिमांड रख दी, जिसका प्रीति ने मजेदार जवाब दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है। टीम ने अब तक 7 मैचों में 6 जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी पूरा किया। टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद, प्रीति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस से बातचीत करने का फैसला किया। उन्होंने फैंस से सवाल पूछने को कहा, जिस पर चहल ने अपनी इच्छा जाहिर की। चहल ने लिखा, ‘मैम, एक मैच में बैटिंग ओपनिंग करने का मौका मिल जाए तो।’ इस पर प्रीति जिंटा ने जवाब दिया, ‘जरूर युजी। तुम्हारे लिए कुछ भी। IPL खत्म होने के बाद, तुम्हें जो भी मैच पसंद हो। मुझे यकीन है कि प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।’ प्रभसिमरन और प्रियांश शानदार फॉर्म में पंजाब की मौजूदा सलामी जोड़ी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या बेहतरीन फॉर्म में है। दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। इस सीजन में इस जोड़ी ने 57.4 की औसत और 192.61 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। प्रियांश आर्या अब तक 254 रन बना चुके हैं, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 7 मैचों की 6 पारियों में 192.62 की स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं। इसी वजह से टीम ने अब तक अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब किंग्स IPL इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने एक सीजन के शुरुआती 7 मैचों में अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।

प्रीति जिंटा से युजवेंद्र चहल ने की डिमांड:ओपनिंग बैटिंग करने की इच्छा जताई, एक्ट्रेस ने कहा- IPL खत्म होने के बाद कर लेना

प्रीति जिंटा से युजवेंद्र चहल ने की डिमांड:ओपनिंग बैटिंग करने की इच्छा जताई, एक्ट्रेस ने कहा- IPL खत्म होने के बाद कर लेना

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन के बीच, स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा से एक मैच में ओपनिंग करने की डिमांड रख दी, जिसका प्रीति ने मजेदार जवाब दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है। टीम ने अब तक 7 मैचों में 6 जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी पूरा किया। टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद, प्रीति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस से बातचीत करने का फैसला किया। उन्होंने फैंस से सवाल पूछने को कहा, जिस पर चहल ने अपनी इच्छा जाहिर की। चहल ने लिखा, ‘मैम, एक मैच में बैटिंग ओपनिंग करने का मौका मिल जाए तो।’ इस पर प्रीति जिंटा ने जवाब दिया, ‘जरूर युजी। तुम्हारे लिए कुछ भी। IPL खत्म होने के बाद, तुम्हें जो भी मैच पसंद हो। मुझे यकीन है कि प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।’ प्रभसिमरन और प्रियांश शानदार फॉर्म में पंजाब की मौजूदा सलामी जोड़ी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या बेहतरीन फॉर्म में है। दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। इस सीजन में इस जोड़ी ने 57.4 की औसत और 192.61 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। प्रियांश आर्या अब तक 254 रन बना चुके हैं, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 7 मैचों की 6 पारियों में 192.62 की स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं। इसी वजह से टीम ने अब तक अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब किंग्स IPL इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने एक सीजन के शुरुआती 7 मैचों में अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।

RCB Beats Delhi by 9 Wickets

RCB Beats Delhi by 9 Wickets

8 मिनट पहले कॉपी लिंक सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने की कोशिश में एक नन्हा फैन नाकाम रहा और मैदान पर रोने लगा। उसने दो-तीन बार कोहली तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने रोक दिया। कोहली का ध्यान उस ओर नहीं गया और वह बच्चा खाली हाथ लौट गया। निराशा में उसने बल्ला जमीन पर पटक दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। कोहली ने दिल्ली के खिलाफ 15 बॉल पर 23 रन की पारी खेली। RCB ने दिल्ली को 75 रन पर समेटा, 9 विकेट से जीता मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। गेंदबाजों ने पारी 16.3 ओवर में 75 रन पर समेट दी। एक समय स्कोर 13/6 था। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने नई गेंद से टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। साहिल पारख, समीर रिज्वी और अक्षर पटेल खाता नहीं खोल सके। कोहली ने छक्का लगाकर जिताया मैच, प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर पहुंची RCB 76 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने 6.3 ओवर में जीत हासिल की। विराट कोहली ने टी नटराजन की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़कर मैच खत्म किया। कोहली 23 रन पर नाबाद रहे, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। इस जीत के साथ RCB प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। ऑरेंज कैप रेस में चौथे नंबर पर कोहली, अभिषेक शर्मा टॉप पर विराट कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 8 पारियों में 351 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप रेस में चौथे स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा 380 रन के साथ टॉप पर हैं। उनकी फॉर्म से RCB फैंस की उम्मीदें बढ़ी हैं कि टीम फिर खिताब जीत सकती है। उसी मैदान पर 264 रन बने थे, वहीं 75 पर सिमटी दिल्ली इसी अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ दिन पहले दिल्ली ने 264/2 का स्कोर बनाया था, जिसे पंजाब किंग्स ने चेज कर लिया था। सोमवार को RCB के गेंदबाजों के आगे बल्लेबाज टिक नहीं सके। अभिषेक पोरेल (30), डेविड मिलर (19) और काइल जैमीसन (12) के अलावा कोई दहाई पार नहीं कर सका। —————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

PBKS और RR के बीच मुकाबला आज:PCA स्टेडियम में शाम 7:30 बजे होगा मैच, दर्शकों के लिए गेट शाम 4:30 बजे खुलेंगे

PBKS और RR के बीच मुकाबला आज:PCA स्टेडियम में शाम 7:30 बजे होगा मैच, दर्शकों के लिए गेट शाम 4:30 बजे खुलेंगे

न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज (28 अप्रैल) शाम 7:30 बजे से मुकाबला होगा। इसके लिए दर्शकों की एंट्री शाम 4:30 बजे से शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने दर्शकों के लिए वहां पार्किंग की व्यवस्था भी की है। कुल आठ पार्किंग बनाई गई हैं, जिनमें से तीन पार्किंग वीआईपी के लिए हैं, जबकि बाकी पांच पार्किंग आम लोगों के लिए रखी गई हैं। 13 पॉइंट के साथ टॉप पर पंजाब की टीम पंजाब किंग्स की टीम 13 पॉइंट के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर है। इसमें अपने सात मुकाबलों में से 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण ड्रॉ हो गया था। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम चौथे स्थान पर है, जिसने अपने आठ मुकाबलों में से पांच मुकाबले जीते हैं और तीन मुकाबले हारे हैं। टॉप ऑर्डर कर रहा अच्छी परफॉर्मेंस पंजाब का टॉप ऑर्डर अच्छी परफॉर्मेंस कर रहा है, इसलिए टीम पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम के ओपनर प्रियांशु आर्य और प्रभसिमरन सिंह की परफॉर्मेंस अच्छी चल रही है। हर मुकाबले में दोनों ने शानदार शुरुआत दिलाई है। इसी वजह से टीम अभी तक कोई मैच नहीं हारी है। दोनों टीमों के टॉप 4 प्लेयर जानिए… पंजाब किंग्स: कूपर कोनोली: कोनोली इस सीजन में पंजाब के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अब तक 223 रन बनाए हैं। वे टीम के लिए एक भरोसेमंद मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। प्रियांश आर्या: इस युवा सलामी बल्लेबाज ने 248.24 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं। उन्होंने एक मैच में मात्र 37 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी भी खेली है। श्रेयस अय्यर: टीम के कप्तान के रूप में अय्यर ने न केवल शानदार नेतृत्व किया है, बल्कि 208 रन बनाकर बल्लेबाजी को स्थिरता भी दी है। उन्होंने इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा 3 अर्धशतक लगाए हैं। अर्शदीप सिंह: पंजाब के मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप डेथ ओवर्स और पावरप्ले में टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने हुए हैं। वे टीम के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स वैभव सूर्यवंशी: मात्र 15 साल की उम्र के इस खिलाड़ी ने 246 रन बनाकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने इस सीजन में आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे तेज अर्धशतक (15 गेंदों पर) भी जड़ा है। यशस्वी जायसवाल: जायसवाल ने अपनी निरंतरता जारी रखते हुए इस सीजन में अब तक 223 रन बनाए हैं। वे वैभव के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिला रहे हैं। रवि बिश्नोई: लैग स्पिनर बिश्नोई राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज हैं, जिन्होंने अब तक 10 विकेट चटकाए हैं। उनकी फिरकी बीच के ओवरों में विरोधी टीमों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। ध्रुव जुरेल: मध्यक्रम में जुरेल ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को कई बार मुश्किलों से निकाला है। उन्होंने इस सीजन में राजस्थान के लिए 81 रनों का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया है।

Vaibhav Sooryavanshi; PBKS Vs RR LIVE Score Update: Shreyas Iyer Prabhsimran Singh

Vaibhav Sooryavanshi; PBKS Vs RR LIVE Score Update: Shreyas Iyer Prabhsimran Singh

Hindi News Sports Cricket Vaibhav Sooryavanshi; PBKS Vs RR LIVE Score Update: Shreyas Iyer Prabhsimran Singh | IPL 2026 स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन वैभव सूर्यवंशी अब तक सबसे ज्यादा 32 छक्के लगा चुके हैं। पंजाब किंग्स टेबल टॉपर हैं। टीम ने 7 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार झेली है। राजस्थान का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम मजबूत नजर आती है, जिसने 17 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब किंग्स को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है, जबकि एक मैच टाई रहा है। दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ में 2 मैच खेले गए, दोनों पंजाब ने जीते। प्रभसिमरन पंजाब के टॉप स्कोरर पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन में प्रभसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रभसिमरन ने 7 मैचों में 192.61 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 7 मैचों में 7 विकेट झटके हैं। वैभव ने पिछले मैच में शतक लगाया राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी इस सीजन टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने 8 मैचों में 234.86 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट में जोफ्रा आर्चर कहर बरपा रहे हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद करती है। मोहाली के नए मैदान में 14 IPL मुकाबले खेले गए हैं। यहां का हाईएस्ट IPL टीम स्कोर 254/7 है, जो इस सीजन पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ बनाया था। वेदर रिपोर्ट मुल्लांपुर में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। मैच वाले दिन यहां गर्मी रहेगी। तापमान 38 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जॉफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Vaibhav Sooryavanshi; PBKS Vs RR LIVE Score Update: Shreyas Iyer Prabhsimran Singh

Vaibhav Sooryavanshi; PBKS Vs RR LIVE Score Update: Shreyas Iyer Prabhsimran Singh

Hindi News Sports Cricket Vaibhav Sooryavanshi; PBKS Vs RR LIVE Score Update: Shreyas Iyer Prabhsimran Singh | IPL 2026 स्पोर्ट्स डेस्क58 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन वैभव सूर्यवंशी अब तक सबसे ज्यादा 32 छक्के लगा चुके हैं। पंजाब किंग्स टेबल टॉपर हैं। टीम ने 7 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार झेली है। राजस्थान का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम मजबूत नजर आती है, जिसने 17 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब किंग्स को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है, जबकि एक मैच टाई रहा है। दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ में 2 मैच खेले गए, दोनों पंजाब ने जीते। प्रभसिमरन पंजाब के टॉप स्कोरर पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन में प्रभसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रभसिमरन ने 7 मैचों में 192.61 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 7 मैचों में 7 विकेट झटके हैं। वैभव ने पिछले मैच में शतक लगाया राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी इस सीजन टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने 8 मैचों में 234.86 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट में जोफ्रा आर्चर कहर बरपा रहे हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद करती है। मोहाली के नए मैदान में 14 IPL मुकाबले खेले गए हैं। यहां का हाईएस्ट IPL टीम स्कोर 254/7 है, जो इस सीजन पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ बनाया था। वेदर रिपोर्ट मुल्लांपुर में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। मैच वाले दिन यहां गर्मी रहेगी। तापमान 38 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जॉफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली ने लोएस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस

कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली ने लोएस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पढ़िए बेंगलुरु-दिल्ली मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. 6 ओवर में सिर्फ 13 रन बना सकी दिल्ली दिल्ली ने पावरप्ले में 6 विकेट खोकर मात्र 13 रन बनाए। यह IPL इतिहास में पावरप्ले का सबसे कम स्कोर है। दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स हैं, जिसने 2009 में RCB के खिलाफ 2 विकेट खोकर 14 रन बनाए थे। 2. दिल्ली ने सिर्फ 7 रन पर 5 विकेट गंवा दिए इस मैच में दिल्ली ने सिर्फ 7 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बावजूद यह IPL में सबसे कम रन में 5 विकेट गंवाने का रिकॉर्ड नहीं है। कोच्चि टस्तकर्स केरल की टीम 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ सिर्फ 6 रन पर 5 विकेट गंवा बैठी थी। अब कोच्चि टस्कर्स और डेक्कन चार्जर्स दोनों टीमों लीग से बाहर हो चुकी हैं। 3. भुवनेश्वर ने 29वीं बार पहले ओवर में विकेट लिया भुवनेश्वर कुमार ने DC के खिलाफ पहले ओवर में ही डेब्यूटेंट साहिल पारख को क्लीन बोल्ड कर दिया। ये 29वीं बार है, जब उन्होंने IPL में पहले ओवर में ही विकेट लिया हो। वे इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। टॉप पर ट्रेट बोल्ट हैं, जिन्होंने 32 बार यह कारनामा किया है। 4. भुवनेश्वर ने IPL 2023 के बाद पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लिए दिल्ली के खिलाफ भुवनेश्वर ने पावरप्ले में 3 विकेट लिए। उन्होंने IPL 2023 के बाद पावरप्ले में अब तक 32 विकेट लिए हैं। वे इस मामले में ट्रेट बोल्ट के साथ नंबर एक पर हैं। बोल्ट ने भी 32 विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने पावरप्ले में 28-28 विकेट लिए हैं। 5. भुवनेश्वर ने IPL में 25 बार 3+ विकेट लिए भुवनेश्वर ने दिल्ली के खिलाफ 3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए। IPL में उन्होंने 20वीं बार 3 या उससे ज्यादा विकेट लिए। इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 25 बार यह स्पेल डाला है। लसिथ मलिंगा ने 19 बार 3+ विकेट लिए हैं और तीसरे नंबर पर हैं। 6. दिल्ली तीसरी बार IPL में 75 या इससे कम रन पर ऑलआउट दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। यह IPL में तीसरी बार है, जब दिल्ली की टीम 75 या उससे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई। RCB इस मामले में नंबर-1 पर हैं, जो 4 बार 75 या इससे नीचे ऑल आउट हुई है। 7. कोहली के 9 हजार रन पूरे विराट कोहली 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले IPL बैटर बने। उनके नाम 9012 रन हो गए हैं। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 7183 रन हैं। 8. बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता बेंगलुरु ने दिल्ली के खिलाफ 76 रन का लक्ष्य 81 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। यह IPL में गेंद बाकी रहने के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा रनचेज रहा। इस लिस्ट में पहले स्थान पर मुंबई इंडियंस है, जिसने 87 गेंद रहते चेज किया था, जबकि बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है। 9. कोहली के दिल्ली के खिलाफ 1172 रन विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ अपने रन 1172 तक पहुंचा दिए। हालांकि इस लिस्ट में पहला स्थान भी उनके ही नाम है, जहां उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174 रन बनाए हैं, जबकि दिल्ली के खिलाफ उनका यह रिकॉर्ड दूसरा सबसे ज्यादा है। 10. बेंगलुरु ने दिल्ली को 21वीं बार हराया बेंगलुरु ने दिल्ली को 21वीं बार हरा दिया। एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम हैं, जिसने कोलकाता के खिलाफ 25 जीत दर्ज की हैं, जबकि 21 जीत के साथ कई टीमें दूसरे स्थान पर हैं। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स… 1. साहिल परख डेब्यू मैच में शून्य पर आउट साहिल परख का डेब्यू मैच किसी बुरे सपने की तरह रहा। पारी के पहले ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें शून्य पर क्लीन बोल्ड कर दिया। ओवर की दूसरी गेंद भुवनेश्वर ने सटीक इनस्विंग यॉर्कर डाली, जिसे पारिख बिल्कुल समझ नहीं पाए और गेंद विकेटों में समा गई। 2. दो बार ओवर में 2 विकेट गिरे दिल्ली की पारी के दौरान ऐसा दो बार हुआ, जब एक ही ओवर में दो विकेट गिर गए। हेजलवुड ने दूसरे ओवर में पहली दो गेंद पर 2 विकेट लिए। पहली गेंद हेजलवुड ने शॉर्ट डाली, जिसे राहुल पुल करने गए। गेंद बल्ले का एज लेकर ऊपर खड़ी हो गई और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने आसान कैच पकड़ा। अगली गेंद पर ही समीर रिजवी शून्य पर कट बिहाइंड हो गए। तीसरे ओवर में भुवनेश्वर ने भी ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा। 3. धूलभरी आंधी से खेल रुका पहली पारी में 10वें ओवर की शुरुआत से पहले कुछ देर तक खेल रुका रहा। दिल्ली में खेले गए मुकाबले में अचानक धूल भरी आंधी से खेल रुक गया। खिलाड़ी धूल से बचने के लिए पीछे मुड़कर खड़े हो गए। कुछ देर बाद धूल कम हुई, तब जाकर फिर खेल शुरु हुआ। 4. रसिख सलाम का अनोखा सेलिब्रेशन डेविड मिलर को आउट करने के बाद RCB के गेंदबाज रसिख सलाम ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर रसिख ने शॉर्ट पिच गेंद डाली। मिलर ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बैट के टो-एंड से लगकर हवा में चली गई और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने आसानी से कैच पकड़ लिया। इसके बाद रसिख ने दोनों कानों को बंद कर साइलेंस लुक दिया। 5. बेथेल का 104 मीटर लंबा छक्का तीसरे ओवर में जैकब बेथेल ने काइल जेमिसन की गेंद पर लंबा छक्का जड़ा। ओवर की दूसरी गेंद जेमिसन ने शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली, जिसपर बेथेल ने जोरदार पुल शॉट खेला।

कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली ने लोएस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस

Google Preferred Source CTA

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में कई रोचक मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। वहीं दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। 76 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते हासिल कर लिया। बेंगलुरु-दिल्ली मैच के टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. कोहली के 9 हजार रन पूरे विराट कोहली 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले IPL बैटर बने। उनके नाम 9012 रन हो गए हैं। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 7183 रन हैं। 2. बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता बेंगलुरु ने दिल्ली के खिलाफ 76 रन का लक्ष्य 81 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। यह IPL में गेंद बाकी रहने के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा रनचेज रहा। इस लिस्ट में पहले स्थान पर मुंबई इंडियंस है, जिसने 87 गेंद रहते चेज किया था, जबकि बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है। 3. कोहली के दिल्ली के खिलाफ 1172 रन विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ अपने रन 1172 तक पहुंचा दिए। हालांकि इस लिस्ट में पहला स्थान भी उनके ही नाम है, जहां उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174 रन बनाए हैं, जबकि दिल्ली के खिलाफ उनका यह रिकॉर्ड दूसरा सबसे ज्यादा है। 4. बेंगलुरु ने दिल्ली को 21वीं बार हराया बेंगलुरु ने दिल्ली को 21वीं बार हरा दिया। एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम हैं, जिसने कोलकाता के खिलाफ 25 जीत दर्ज की हैं, जबकि 21 जीत के साथ कई टीमें दूसरे स्थान पर हैं। 5. दिल्ली ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया दिल्ली कैपिटल्स ने RCB के खिलाफ सोमवार को पावरप्ले में 6 विकेट खोकर मात्र 13 रन बनाए। यह IPL इतिहास में पावरप्ले का सबसे कम स्कोर है। दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स हैं, जिन्होंने 2009 में RCB के खिलाफ 2 विकेट खोकर 14 रन बनाए थे। 6. दिल्ली ने सिर्फ 6 रन पर 5 विकेट गंवा दिए अरुण जेटली स्टेडियम में DC ने 7 रन के अंदर 5 विकेट गंवा दिए। यह IPL का दूसरा सबसे कम स्कोर है, जब टीम ने 5 विकेट गंवाए। इस लिस्ट में नंबर-1 पर कोच्चि टस्कर्स केरल है, जिन्होंने 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ सिर्फ 6 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। राजस्थान रॉयरल्स तीसरे नंबर पर है। उन्होंने 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 9 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे। 7. भुवनेश्वर ने 29वीं बार पहले ओवर में विकेट लिया भुवनेश्वर कुमार ने DC के खिलाफ पहले ओवर में ही डेब्यूटेंट साहिल पारख को क्लीन बोल्ड कर दिया। ये 29वीं बार है, जब उन्होंने IPL में पहले ओवर में ही विकेट लिया हो। वे इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। टॉप पर ट्रेट बोल्ट हैं, जिन्होंने 32 बार यह कारनामा किया है। 8. भुवनेश्वर ने IPL 2023 के बाद पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लिए दिल्ली के खिलाफ भुवनेश्वर ने पावरप्ले में 3 विकेट लिए। उन्होंने IPL 2023 के बाद पावरप्ले में अब तक 32 विकेट लिए हैं। वे इस मामले में ट्रेट बोल्ट के साथ नंबर एक पर हैं। बोल्ट ने भी 32 विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने पावरप्ले में 28-28 विकेट लिए हैं। 9. भुवनेश्वर ने IPL में 25 बार 3+ विकेट लिए भुवनेश्वर ने दिल्ली के खिलाफ 3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए। IPL में उन्होंने 20वीं बार 3 या उससे ज्यादा विकेट लिए। इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 25 बार यह स्पेल डाला है। लसिथ मलिंगा ने 19 बार 3+ विकेट लिए हैं और तीसरे नंबर पर हैं। 10. दिल्ली तीसरी बार IPL में 75 से कम रन पर ऑलआउट दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। यह IPL में तीसरी बार है, जब दिल्ली की टीम 75 या उससे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई। RCB इस मामले में नंबर-1 पर हैं, जो 4 बार इससे कम स्कोर पर सिमटी है। राजस्थान रॉयल्स 2 बार के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके साथ ही दिल्ली अपने तीसरे सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई। उसका सबसे कम स्कोर 2017 में आया, जब टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम 66 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स… 1. साहिल परख डेब्यू मैच में शून्य पर आउट साहिल परख का डेब्यू मैच किसी बुरे सपने की तरह रहा। पारी के पहले ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें शून्य पर क्लीन बोल्ड कर दिया। ओवर की दूसरी गेंद भुवनेश्वर ने सटीक इनस्विंग यॉर्कर डाली, जिसे पारिख बिल्कुल समझ नहीं पाए और गेंद विकेटों में समा गई। 2. दो बार ओवर में 2 विकेट गिरे दिल्ली की पारी के दौरान ऐसा दो बार हुआ, जब एक ही ओवर में दो विकेट गिर गए। हेजलवुड ने दूसरे ओवर में पहली दो गेंद पर 2 विकेट लिए। पहली गेंद हेजलवुड ने शॉर्ट डाली, जिसे राहुल पुल करने गए। गेंद बल्ले का एज लेकर ऊपर खड़ी हो गई और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने आसान कैच पकड़ा। अगली गेंद पर ही समीर रिजवी शून्य पर कट बिहाइंड हो गए। तीसरे ओवर में भुवनेश्वर ने भी ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा। 3. धूलभरी आंधी से खेल रुका पहली पारी में 10वें ओवर की शुरुआत से पहले कुछ देर तक खेल रुका रहा। दिल्ली में खेले गए मुकाबले में अचानक धूल भरी आंधी से खेल रुक गया। खिलाड़ी धूल से बचने के लिए पीछे मुड़कर खड़े हो गए। कुछ देर बाद धूल कम हुई, तब जाकर फिर खेल शुरु हुआ। 4. रसिख सलाम का अनोखा सेलिब्रेशन डेविड मिलर को आउट करने के बाद RCB के गेंदबाज रसिख सलाम ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर रसिख ने शॉर्ट पिच गेंद डाली। मिलर ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बैट के टो-एंड से लगकर हवा में चली गई और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने आसानी से कैच पकड़ लिया। इसके बाद रसिख ने दोनों कानों

Chinnaswamy Stadium Security Breach Row; CCTV Cameras

Chinnaswamy Stadium Security Breach Row; CCTV Cameras

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के मैच में 240 कैमरे बंद पाए गए। इससे मैच के दिन स्टेडियम के कई इलाकों की निगरानी ठप हो गई थी। मैच के दिन दो लोगों ने स्टेडियम के सुरक्षा उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। इससे 240 से ज्यादा CCTV कैमरे बंद हो गए। घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों व्यक्तियों ने जानबूझकर नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर सिस्टम और जरूरी फाइबर ऑप्टिक लिंक को नुकसान पहुंचाया। इससे स्टेडियम के 240 से ज्यादा कैमरे ऑफलाइन हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हो गई है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 37 साल के मंजूनाथ और 19 साल के अब्दुल कलाम के रूप में हुई है। मंजूनाथ कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर का रहने वाला है। अब्दुल कलाम उत्तर प्रदेश का निवासी बताया गया है। दोनों एक सब-वेंडर कंपनी के कर्मचारी थे, जिसे स्टेडियम की डिजिटल और निगरानी सेवाओं का काम दिया गया था। विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। जांच एजेंसियों को CCTV फुटेज मिला इस मामले की शिकायत गुरुग्राम स्थित एआई सर्विलांस कंपनी स्टैक्यू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी आदित्य भट्ट ने दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि दोनों आरोपी बिना अनुमति CCTV कंट्रोल रूम में घुसे और वहां उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। जांच एजेंसियों को CCTV फुटेज मिला है, जिसमें दोनों आरोपी कंट्रोल रूम और पार्किंग के पास कनेक्शन बॉक्स के आसपास जाते दिखे हैं। पुलिस अब तोड़फोड़ की असली वजह पता लगाने में जुटी है। बकाया भुगतान न मिलना बनी वजह शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब 10 लाख रुपए के बकाया भुगतान को लेकर दोनों कर्मचारी नाराज थे। कई बार मांग के बाद भी रकम नहीं मिली, जिससे गुस्से में उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा व्यवस्था बाधित करने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL- रघुवंशी के आउट होने पर विवाद:शमी के सिक्स से मैच टाई कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया। रविवार को अंगकृष रघवुंशी फील्डिंग में रुकावट डालने पर आउट दिए गए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 4 सिक्स लगाए। उन्होंने 5 कैच भी लपके। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई कराया। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Vaibhav Surya IPL Century | Fathers Apology After Rajasthan Royals Match

Vaibhav Surya IPL Century | Fathers Apology After Rajasthan Royals Match

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने अपने पापा को सॉरी कहा है। दरअसल, शनिवार को वैभव ने अपना दूसरा शतक जड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने न सिर्फ तूफानी पारी खेली, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने . वैभव ने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इस शतक के साथ ही वे IPL के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। आउट होने के बाद वैभव ने डगआउट में बैठे कोच, सीनियर्स, सपोर्ट स्टाफ के पैर नहीं छुए थे। इसी बात को लेकर उनके पिता संजीव सूर्यवंथी ने टीम मैनेजर रोमी भिंडर से नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद वैभव ने हाथ जोड़कर अपने पिता को सॉरी कहा। टीम मैनेजर रोमी भिंडर के साथ वैभव ने फैमिली से लेकर क्रिकेट की स्ट्रेटजी पर बातें की…जानिए बिहार के वैभव ने क्या कुछ बताया टीम मैनेजर रोमी भिंडर से बात करते हुए वैभव ने हाथ जोड़ कर कहा- ‘आई एम सॉरी पापा’ वैभव ने हाथ जोड़ते हुए कहा- आई एम सॉरी पापा मैच के एक दिन बाद राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर और वैभव की एक बातचीत का वीडियो सामने आया है। इसमें रोमी भिंडर वैभव को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उनके पिता संजीव सूर्यवंशी का उन्हें फोन आया था और वह सवाल पूछ रहे थे कि आउट होने के बाद वैभव ने सभी के पैर छुए या नहीं। वैभव ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि, ‘उस वक्त मैं फ्लो-फ्लो में अंदर चला गया था। मुझे ध्यान नहीं रहा। मुझे मालूम है कि पापा फोन कर के 10 मिनट मुझे सुनाने वाले हैं, लेकिन गलती मेरी है।’ इसके बाद वैभव ने तुरंत रोमी भिंडर के पैर छुए और अपनी गलती के लिए माफी मांगी। उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा, ‘आई एम सॉरी पापा’। बोलकर नहीं, बैट से जवाब देना चाहिए- वैभव SRH के खिलाफ पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी को बॉलर प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही बाॅल पर आउट किया था। वैभव बिना कोई रन बनाए पेवेलियन लौट गए थे। इस बार प्रफुल्ल हिंगे के ही बाॅल पर वैभव ने चार छक्के मारे थे। दरअसल, रोमी भिंडर के प्लानिंग करके आने के सवाल पर वैभव ने कहा कि, ‘मैं उस बॉलर के अगेंस्ट सोचकर ही गया था। पिछली बार आउट होने के बाद जब मैंने अपना फोन चेक किया तो मैंने बहुत कुछ देखा।’ वैभव का विकेट लेने के लिए प्लान कर उतरे थे हिंगे राजस्थान के खिलाफ पहले मैच में प्रफुल्ल हिंगे ने कहा था, ‘सबसे बेहतरीन विकेट सूर्यवंशी का था, क्योंकि वह फॉर्म में है। मैंने पहले ही कुछ लोगों से कह दिया था कि मैं उन्हें पहली ही गेंद पर आउट कर दूंगा, चाहे बाउंसर से या किसी और तरीके से। मुझे बस पहली गेंद पर वैभव का विकेट चाहिए था। वही मेरा प्लान था।’ प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में ही वैभव सूर्यवंशी का विकेट लिया था। एक्स्ट्रा ट्राई करने के चक्कर में आउट हुए वैभव रोमी भिंडर ने जब वैभव से जयपुर को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘जयपुर दिल के बहुत ज्यादा ही करीब है, क्योंकि अपना आईपीएल डेब्यू, पहला मैच, पहला शतक, यहीं पर खेला और आज अपना दूसरा शतक भी इसी जगह पर मारा है।’ उन्होंने शतक के बाद आउट होने पर भी कहा कि, ‘वह शॉट मुझे नहीं खेलना चाहिए था। मैं जिस तरीके से आउट हुआ था, वह मेरा शॉट भी नहीं है। मैं कुछ एक्स्ट्रा ट्राई करने के चक्कर में पड़ गया था और इसr कारण हम लोग 20 रन कम बना पाए। अगर मैं खेलता रहता तो हो सकता था कि मैच का सिनेरियो कुछ और होता।’ मैच से पहले मंदिर जाने को लेकर रोमी भिंडर ने पूछा, भगवान से क्या मांगते हैं? इस पर वैभव ने कहा, ‘मैं भगवान से अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगता हूं।’ आज मैं जो भी हूं, मेरे पेरेंट्स की वजह हूं- वैभव सूर्यवंशी वैभव सूर्यवंशी ने स्ट्रगल के दिनों को भी याद किया। वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। वीडियो में कहा कि, मेरी प्रैक्टिस के कारण मेरी मम्मी सुबह 2:00 बजे उठ रही हैं, रात 11:00 बजे सो रही है, 3 घंटे की नींद ले रही है। पापा ने काम छोड़ दिया, मेरा बड़ा भाई पापा का काम संभाल रहा है। आज जो भी रिज़ल्ट दिख रहा है, जो भी सक्सेसफुल हो रहा हूं मैं तो मेरे पेरेंट्स की वजह से ही।’ IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इसी के साथ वे आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव IPL में सबसे तेज 50 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23 पारियों के साथ रजत पाटीदार हैं। IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग