आज RCB-SRH का मुकाबला:हैदराबाद के पास टॉप-2 में पहुंचने का आखिरी मौका, बड़े अंतर से चाहिए जीत; इस सीजन ईशान ने बनाए 5 अर्धशतक

IPL में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेहद अहम मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। आज ईशान किशन की टीम SRH की नजरें पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह पक्का करने पर होगी। सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। हैदराबाद को टॉप-2 में पहुंचने के लिए RCB को बड़े अंतर से हराना होगा। पिछले मैच में हैदराबाद की जीत के हीरो रहे ईशान पिछले मैच में हैदराबाद की जीत के हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने CSK के खिलाफ 47 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी पारी में 7 चौके, 3 छक्के शामिल थे। ईशान ने मुकेश चौधरी के चौथे ओवर में तीन चौके जड़े थे। ईशान किशन ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक पूरा किया। इस जीत के बाद ईशान का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने स्टैंड्स की तरफ देखकर उंगलियों से सीटी बजाने का इशारा किया और फिर हाथ के इशारे से CSK फैन्स को घर जाने का संकेत दिया। मैच के बाद भावुक दिखे ईशान किशन ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड मिला। मैच विनिंग पारी खेलने के बाद ईशान भावुक दिखे। उन्होंने इस पारी को अपने परिवार को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आज मेरा मोटिवेशन मेरा भाई था। उसने हाल ही में अपनी बहन को खो दिया है। परिवार के लिए बहुत मुश्किल वक्त था। वो आज पहली बार स्टेडियम में मुझे खेलते देखने आया था। मैं बस उनके लिए मैच खत्म करना चाहता था। मुझे खुशी है कि वह इस पारी को देखने के लिए यहां थे और मैं यह मैच खत्म कर पाया। ईशान ने लगातार 3 छक्कों से फिफ्टी पूरी की थी पंजाब के खिलाफ मैच में ईशान किशन ने लगातार तीन छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की थी। पंजाब के खिलाफ मैच के तीसरी बॉल पर ईशान ने सफल करके पुल शॉट खेला और गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के ऊपर से स्टैंड में पहुंचा दिया। वैशाख ने स्टंप्स पर धीमी शॉर्ट गेंद थी, जिसे किशन ने आसानी से पढ़ लिया। चौथी बॉल पर ईशान ने एक और छक्का लगाया। ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ बॉल को किशन ने आगे बढ़कर खेला। इस बार बॉल सीधी लॉन्ग-ऑन के ऊपर से साइटस्क्रीन के पास से बाउंड्री पार चली गई। वैशाख ने 5वीं बॉल ऑफ स्टंप के बाद फुल लेंथ पर डाली। इसे किशन ने आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से स्टैंड में पहुंचा दिया। करीब 92 मीटर के छक्के के साथ उन्होंने फिफ्टी भी पूरी कर ली। ईशान को ओवर में 2 जीवनदान, कैच ड्राप और स्टंपिंग छूटी 11वें ओवर में ईशान किशन को 2 बार जीवनदान मिले। यह ओवर युजवेंद्र चहल डाल रहे थे। चौथी बॉल पर लॉकी फर्ग्यूसन ने कैच ड्रॉप किया। ईशान ने लेंथ बॉल को स्वाइप किया। लेकिन, गेंद फर्ग्यूसन के हाथ से निकल गई। अतिरिक्त उछाल के कारण वे बॉल पकड़ नहीं सके और कैच का मौका गंवाया। चहल की आखिरी बॉल पर विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने ईशान को स्टंपिंग करने का आसान मौका गंवाया। चहल की फ्लाइटेड लेग ब्रेक पर ईशान आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद को पढ़ नहीं पाए। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में 80 रन बनाए थे ईशान किशन ने पैट कमिंस की जगह शुरुआती कुछ मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी की थी। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और 80 रन बनाए थे। RCB के खिलाफ मैच में ईशान ने धमाकेदार पारी खेली और 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए थे। वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए हैं।
Gujarat titans vs chennai super kings ipl 2026 Points Table

स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में लीग स्टेज के अब सिर्फ 4 मैच बचे हैं। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। इसके साथ ही चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली मुंबई और लखनऊ के बाद तीसरी टीम बन गई है। उसके 14 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट्स हैं। दूसरी ओर गुजरात ने जीत के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर अपनी पोजिशन मजबूत कर ली है। उसके 14 मैच में 9 जीत के साथ 18 अंक है। टॉप-2 में जाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को आज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स को बहुत बड़े मार्जिन से हराना होगा। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण बेंगलुरु टॉप पर कायम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 पॉइंट्स और +1.065 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और उसका क्वालिफायर-1 खेलना लगभग तय माना जा रहा है। RCB का आखिरी लीग मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद से है। गुजरात की टॉप-2 में जगह मजबूत चेन्नई पर जीत के साथ गुजरात टाइटंस के 13 मैचों में 16 पॉइंट्स हो गए हैं। टीम +0.400 के मजबूत नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बरकरार है। इस बड़ी जीत से गुजरात ने टॉप-2 में फिनिश कर क्वालिफायर-1 खेलने की अपनी उम्मीदों को बेहद मजबूत कर लिया है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के 13 मैच में 8 जीत के साथ 16 अंक है। बेंगुलरु के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीतकर वह 18 अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन उसका नेट रन रेट बेंगलुरु और गुजरात से काफी पीछे है। क्वालिफायर-1 खेलने के लिए उसे रिकॉर्ड जीत दर्ज करनी होगी। पंजाब और कोलकाता की उम्मीदें बरकरार पंजाब किंग्स (13 अंक) और कोलकाता नाइट राइडर्स (13 अंक) के साथ पांचवें और छठे स्थान पर मौजूद हैं। चेन्नई के बाहर होने से इन दोनों टीमों की प्लेऑफ की रेस और दिलचस्प हो गई है। दोनों टीमों को अपने आखिरी मैचों में न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि राजस्थान रॉयल्स की हार की दुआ भी करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स जीती तो प्लेऑफ खेलेगी राजस्थान 13 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। उसके लिए प्लेऑफ का समीकरण सीधा है। उसे 24 मई को होने वाले अपने आखिरी लीग मैच में जीत दर्ज करनी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत उसे सीधे प्लेऑफ में पहुंचा देगी। दिल्ली के चांस काफी कम दिल्ली कैपिटल्स 13 मैच में 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट (-0.871) काफी खराब है। दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ जीत के साथ राजस्थान, पंजाब की बहुत बड़ी हार की उम्मीद करनी होगी। मुंबई, चेन्नई और लखनऊ बाहर मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। चेन्नई अपने सभी 14 मैच खेल चुकी है। मुंबई और लखनऊ के 13-13 मैच में बराबर 8 अंक है। मुंबई पॉइंट्स टेबल में नौवें, जबकि लखनऊ सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। मुंबई 24 मई को राजस्थान से अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी, जबकि लखनऊ 23 मई को पंजाब के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके 14 मैचों में 638 रन हो गए हैं। दूसरे नंबर पर गुजरात के ही कप्तान शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 13 मैच में 616 रन है। तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 13 मैच में 579 रन बनाए हैं। भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप गेंदबाजी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा चेन्नई के खिलाफ मैच में 3 विकेट चटकाए। अब वे 14 मैच में 24 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर है। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 14 मैच में 21 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gujarat titans vs chennai super kings ipl 2026 Points Table

स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले कॉपी लिंक गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। इसके साथ ही चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है। उसके 14 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट्स ही हुए। वहीं, गुजरात ने पहला प्लेऑफ यानी क्वालिफायर-1 खेलना पक्का कर लिया है। गुजरात के 14 मैचों में 18 पॉइंट्स हो गए हैं। इससे यह तय हो गया कि गुजरात टॉप-2 से नीचे नहीं आएगी। आज बेंगलुरु का सामना हैदराबाद से होगा। अगर बेंगलुरु जीतती है तो वह क्वालिफायर-1 में गुजरात से खेलेगी। अगर हैदराबाद बहुत बड़े अंतर से जीतती है तो बेहतर नेट रन रेट के आधार पर टॉप-2 में आ सकती है। दोनों ही स्थिति में गुजरात का टॉप-2 में रहना पक्का है। यहां से ऐसा नहीं हो सकता है कि दो टीमों के गुजरात से ज्यादा पॉइंट हो जाएं। अगर हैदराबाद जीतती भी तो तीन टीमों—गुजरात, बेंगलुरु और हैदराबाद के 18-18 पॉइंट्स होंगे। इस स्थिति में बेंगलुरु और हैदराबाद में से किसी एक का नेट रन रेट हैदराबाद से कम जरूर होगा। क्योंकि, आज के एक का नेट रन रेट बढ़ेगा तो दूसरे का गिरेगा। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण बेंगलुरु को बड़ी हार से बचना होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 पॉइंट्स और +1.065 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। ज्यादा उम्मीद है कि टीम क्वालिफायर-1 में गुजरात से खेलेगी। दूसरी ओर अगर हैदराबाद 88 रनों से जीत हासिल कर लेती है तो वह टॉप पहुंच जाएगी और बेंगलुरु तीसरे स्थान पर फिसल जाएगी। वहीं, अगर हैदराबाद बाद में बैटिंग करती है तो उसे 150 के आस-पास का टारगेट करीब 11 ओवर में टारगेट चेज करना होगा। पंजाब और कोलकाता की उम्मीदें बरकरार पंजाब किंग्स (13 अंक) और कोलकाता नाइट राइडर्स (13 अंक) के साथ पांचवें और छठे स्थान पर मौजूद हैं। चेन्नई के बाहर होने से इन दोनों टीमों की प्लेऑफ की रेस और दिलचस्प हो गई है। दोनों टीमों को अपने आखिरी मैचों में न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि राजस्थान रॉयल्स की हार की दुआ भी करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स जीती तो प्लेऑफ खेलेगी राजस्थान 13 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। उसके लिए प्लेऑफ का समीकरण सीधा है। उसे 24 मई को होने वाले अपने आखिरी लीग मैच में जीत दर्ज करनी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत उसे सीधे प्लेऑफ में पहुंचा देगी। दिल्ली के चांस काफी कम दिल्ली कैपिटल्स 13 मैच में 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट (-0.871) काफी खराब है। दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ जीत के साथ राजस्थान, पंजाब की बहुत बड़ी हार की उम्मीद करनी होगी। मुंबई, चेन्नई और लखनऊ बाहर मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। चेन्नई अपने सभी 14 मैच खेल चुकी है। मुंबई और लखनऊ के 13-13 मैच में बराबर 8 अंक है। मुंबई पॉइंट्स टेबल में नौवें, जबकि लखनऊ सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। मुंबई 24 मई को राजस्थान से अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी, जबकि लखनऊ 23 मई को पंजाब के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप गुजरात के दोनों ही ओपनर ऑरेंज कैप लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकल गए हैं। दोनों ने इस सीजन 600 रनों का आंकड़ पार कर लिया है। भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा चेन्नई के खिलाफ मैच में 3 विकेट चटकाए। अब वे 14 मैच में 24 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर है। चेन्नई के अंशुल कम्बोज तीसरे नंबर पर हैं। ———————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पांच बार की चैंपियन चेन्नई प्लेऑफ रेस से बाहर:गुजरात ने 89 रन से हराया, सुदर्शन, गिल और बटलर के अर्धशतक, तीन गेंदबाजों को 3-3 विकेट IPL में गुरुवार को गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। इस हार के साथ पांच बार की चैंपियन चेन्नई का इस सीजन का सफर खत्म हो गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 | Gujarat Titans Beat CSK, Shubman Gill 6000 Runs, Kamboj Record Sixes

अहमदाबाद15 मिनट पहले कॉपी लिंक गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। यह चेन्नई की IPL इतिहास में सबसे बड़ी हार रही। मैच में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहली विकेट के लिए 10वीं बार शतकीय साझेदारी की। अंशुल कंबोज के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। चेन्नई-गुजरात मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. दिग्गजों के क्लब में पहुंची युवा भारतीय जोड़ी गुजरात के ओपनर्स गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की। इन दोनों ने IPL में 10वीं बार 100 या इससे रनों की साझेदारी की है। टी-20 क्रिकेट में इससे पहले विराट कोहली-एबी डिविलियर्स, बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान और क्रिस गेल-कोहली ही 10 बार सेंचुरी पार्टनरशिप कर पाए हैं। गिल और सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने मेंस टी-20 क्रिकेट में सबसे कम 46 पारियों में 10वीं शतकीय साझेदारी की। दोनों ने चेन्नई के खिलाफ 125 रन जोड़े। क्रिस गेल और विराट कोहली की जोड़ी 63 पारियों में 10 सेंचुरी पार्टनरशिप के साथ दूसरे नंबर पर है। 2. गिल ने टी-20 में 6 हजार रन पूरे किए गिल ने मेंस टी-20 क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे किए। उन्होंने 185 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। गिल सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं। क्रिस गेल 162 पारियों के साथ पहले नंबर पर हैं। 3. IPL इतिहास की दूसरी सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी IPL में बतौर ओपनिंग जोड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गिल और सुदर्शन दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। दोनों ने 1942 रन जोड़े हैं। उन्होंने विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी को पीछे छोड़ा। डेविड वॉर्नर और शिखर धवन 2220 रन के साथ टॉप पर हैं। 4. गिल-सुदर्शन ने लगातार दूसरे सीजन 600+ रन बनाए गिल और सुदर्शन ने IPL के लगातार दूसरे सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए। दोनों ने चेन्नई के खिलाफ फिफ्टी लगाई। गुजरात के ओपनर्स ने 2025 में भी 600 से ज्यादा रन बनाए थे। लगातार सबसे ज्यादा सीजन यह आंकड़ा पार करने वालों में क्रिस गेल, डेविड वार्नर, केएल राहुल और विराट कोहली शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने लगातार 3 सीजन 600 से ज्यादा रन बनाए थे। 5. सुदर्शन ने लगातार पांचवी फिफ्टी लगाई सुदर्शन ने IPL 2026 में लगातार 5वीं फिफ्टी लगाई। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 84 रन बनाए। सुदर्शन यह कीर्तिमान हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, जोस बटलर और डेविड वॉर्नर लगातार 5-5 फिफ्टी लगा चुके हैं। 6. कंबोज ने एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स दिए कंबोज IPL में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनकी गेंद पर इस सीजन 34 छक्के लगे हैं। इस लिस्ट में गुजरात के राशिद खान 33 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 7. सिराज ने पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया मोहम्मद सिराज ने चेन्नई की पहली गेंद पर ही संजू सैमसन को कैच आउट कराया। वे पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गुजरात के दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले मोहम्मद शमी यह कारनामा दो बार कर चुके हैं। शमी ने 2022 में केएल राहुल और 2023 में फिल सॉल्ट को पहली गेंद पर आउट किया था। 8. चेन्नई की IPL में सबसे बड़ी हार गुजरात से मिली 89 रन की हार चेन्नई की IPL इतिहास की सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले 2013 में मुंबई ने उसे 60 रन से हराया था। 9. गुजरात ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की गुजरात की 89 रन की जीत IPL इतिहास में रन के लिहाज से टीम की सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले टीम की सबसे बड़ी जीत इसी साल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 82 रन की थी। यहां से टॉप-5 मोमेंट्स… 1. सैमसन को चोट की वजह से बाहर जाना पड़ा गुजरात की पारी के दूसरे ओवर में संजू सैमसन इंजरी के कारण मैदान से बाहर चले गए। स्पेंसर जॉनसन की तीसरी गेंद लेग-स्टंप से काफी बाहर थी। साई सुदर्शन फ्लिक करने गए, लेकिन गेंद बल्लेबाज और विकेटकीपर को छकाते हुए बाउंड्री के बाहर चली गई। बॉल रोकने के लिए डाइव लगाते समय संजू चोटिल हो गए। इसके बाद फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। फिर उर्विल पटेल ने विकेटकीपिंग संभाली। संजू दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरे, हालांंकि पहली गेंद पर आउट हुए। 2. शिवम दुबे ने पीछे भागते हुए कैच पकड़ा पहली पारी के 13वें ओवर में शिवम दुबे ने पीछे भागते हुए कैच पकड़ा। जॉनसन के ओवर की दूसरी गेंद पर गिल का बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद मिड-विकेट की ओर गई। वहां शिवम ने पीछे भागते हुए कैच लपका। शिवम ने 64 रन बनाकर खेल रहे शुभमन का कैच पकड़ा। 3. राहुल तेवतिया पहली गेंद पर ही रनआउट हुए गुजरात की पारी के 19वें ओवर में राहुल तेवतिया पहली गेंद पर ही रनआउट हो गए। कंबोज की दूसरी गेंद पर सुदर्शन का विकेट गिरने के बाद तेवतिया बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने पहली गेंद मिड-ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की। ऋतुराज गायकवाड ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट थ्रो मारा। रिप्ले में तेवतिया क्रीज से कुछ इंच दूर दिखे और बिना खाता खोले लौटना पड़ा। गायकवाड के डायरेक्ट थ्रो पर बिना खाता खोले तेवतिया पवेलियन लौटे। 4. गायकवाड सिक्स लगाने के बाद अगली गेंद पर बोल्ड हुए दूसरी पारी के तीसरे ओवर में गायकवाड ने मोहम्मद सिराज की पहली गेंद पर स्क्वायर लेग के ऊपर से सिक्स लगाया। सिराज ने अगली ही गेंद पर गायकवाड को बोल्ड कर दिया। गायकवाड 16 रन बनाकर आउट हुए। सिक्स लगाने के बाद अगली गेंद पर सिराज ने गिल्लियां बिखेर दी। 5. रबाडा ने लगातार दो गेंद पर विकेट लेकर चेन्नई की पारी समेटी पारी के 14वें ओवर में कगिसो रबाडा ने दो गेंदों पर दो विकेट लिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर नूर अहमद को कॉट एंड बोल्ड किया। इसके बाद चौथी गेंद पर स्पेंसर जॉनसन को जोस बटलर के हाथों कैच कराया। इसके साथ ही चेन्नई ऑलआउट हो गई और गुजरात ने जीत दर्ज की। रबाडा ने नूर का अपनी ही
IPL 2026 | Gujarat Titans Beat CSK, Shubman Gill 6000 Runs, Kamboj Record Sixes

अहमदाबाद3 घंटे पहले कॉपी लिंक गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। यह चेन्नई की IPL इतिहास में सबसे बड़ी हार रही। मैच में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहली विकेट के लिए 10वीं बार शतकीय साझेदारी की। अंशुल कंबोज के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। चेन्नई-गुजरात मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. दिग्गजों के क्लब में पहुंची युवा भारतीय जोड़ी गुजरात के ओपनर्स गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की। इन दोनों ने IPL में 10वीं बार 100 या इससे रनों की साझेदारी की है। टी-20 क्रिकेट में इससे पहले विराट कोहली-एबी डिविलियर्स, बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान और क्रिस गेल-कोहली ही 10 बार सेंचुरी पार्टनरशिप कर पाए हैं। गिल और सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने मेंस टी-20 क्रिकेट में सबसे कम 46 पारियों में 10वीं शतकीय साझेदारी की। दोनों ने चेन्नई के खिलाफ 125 रन जोड़े। क्रिस गेल और विराट कोहली की जोड़ी 63 पारियों में 10 सेंचुरी पार्टनरशिप के साथ दूसरे नंबर पर है। 2. गिल ने टी-20 में 6 हजार रन पूरे किए गिल ने मेंस टी-20 क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे किए। उन्होंने 185 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। गिल सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं। क्रिस गेल 162 पारियों के साथ पहले नंबर पर हैं। 3. IPL इतिहास की दूसरी सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी IPL में बतौर ओपनिंग जोड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गिल और सुदर्शन दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। दोनों ने 1942 रन जोड़े हैं। उन्होंने विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी को पीछे छोड़ा। डेविड वॉर्नर और शिखर धवन 2220 रन के साथ टॉप पर हैं। 4. गिल-सुदर्शन ने लगातार दूसरे सीजन 600+ रन बनाए गिल और सुदर्शन ने IPL के लगातार दूसरे सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए। दोनों ने चेन्नई के खिलाफ फिफ्टी लगाई। गुजरात के ओपनर्स ने 2025 में भी 600 से ज्यादा रन बनाए थे। लगातार सबसे ज्यादा सीजन यह आंकड़ा पार करने वालों में क्रिस गेल, डेविड वार्नर, केएल राहुल और विराट कोहली शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने लगातार 3 सीजन 600 से ज्यादा रन बनाए थे। 5. सुदर्शन ने लगातार पांचवीं फिफ्टी लगाई सुदर्शन ने IPL 2026 में लगातार 5वीं फिफ्टी लगाई। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 84 रन बनाए। सुदर्शन यह कीर्तिमान हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, जोस बटलर और डेविड वॉर्नर लगातार 5-5 फिफ्टी लगा चुके हैं। 6. कंबोज ने एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स दिए कंबोज IPL में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनकी गेंदों पर इस सीजन 34 छक्के लगे हैं। इस लिस्ट में गुजरात के राशिद खान 33 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 7. सिराज ने पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया मोहम्मद सिराज ने चेन्नई की पहली गेंद पर ही संजू सैमसन को कैच आउट कराया। वे पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गुजरात के दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले मोहम्मद शमी यह कारनामा दो बार कर चुके हैं। शमी ने 2022 में केएल राहुल और 2023 में फिल सॉल्ट को पहली गेंद पर आउट किया था। 8. चेन्नई की IPL में सबसे बड़ी हार गुजरात से मिली 89 रन की हार चेन्नई की IPL इतिहास की सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले 2013 में मुंबई ने उसे 60 रन से हराया था। 9. गुजरात ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की गुजरात की 89 रन की जीत IPL इतिहास में रन के लिहाज से टीम की सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले टीम की सबसे बड़ी जीत इसी साल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 82 रन की थी। 10. साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके 14 मैचों में 638 रन हो गए हैं। दूसरे नंबर पर गुजरात के ही कप्तान शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 13 मैच में 616 रन है। तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 13 मैच में 579 रन बनाए हैं। पूरी खबर यहां से टॉप-5 मोमेंट्स… 1. सैमसन को चोट की वजह से बाहर जाना पड़ा गुजरात की पारी के दूसरे ओवर में संजू सैमसन इंजरी के कारण मैदान से बाहर चले गए। स्पेंसर जॉनसन की तीसरी गेंद लेग-स्टंप से काफी बाहर थी। साई सुदर्शन फ्लिक करने गए, लेकिन गेंद बल्लेबाज और विकेटकीपर को छकाते हुए बाउंड्री के बाहर चली गई। बॉल रोकने के लिए डाइव लगाते समय संजू चोटिल हो गए। इसके बाद फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। फिर उर्विल पटेल ने विकेटकीपिंग संभाली। संजू दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरे, हालांंकि पहली गेंद पर आउट हुए। 2. शिवम दुबे ने पीछे भागते हुए कैच पकड़ा पहली पारी के 13वें ओवर में शिवम दुबे ने पीछे भागते हुए कैच पकड़ा। जॉनसन के ओवर की दूसरी गेंद पर गिल का बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद मिड-विकेट की ओर गई। वहां शिवम ने पीछे भागते हुए कैच लपका। शिवम ने 64 रन बनाकर खेल रहे शुभमन का कैच पकड़ा। 3. राहुल तेवतिया पहली गेंद पर ही रनआउट हुए गुजरात की पारी के 19वें ओवर में राहुल तेवतिया पहली गेंद पर ही रनआउट हो गए। कंबोज की दूसरी गेंद पर सुदर्शन का विकेट गिरने के बाद तेवतिया बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने पहली गेंद मिड-ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की। ऋतुराज गायकवाड ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट थ्रो मारा। रिप्ले में तेवतिया क्रीज से कुछ इंच दूर दिखे और बिना खाता खोले लौटना पड़ा। गायकवाड के डायरेक्ट थ्रो पर बिना खाता खोले तेवतिया पवेलियन लौटे। 4. गायकवाड सिक्स लगाने के बाद अगली गेंद पर बोल्ड हुए दूसरी पारी के तीसरे ओवर में गायकवाड ने मोहम्मद सिराज की पहली गेंद पर स्क्वायर लेग के ऊपर से सिक्स लगाया। सिराज ने अगली ही गेंद पर गायकवाड को बोल्ड कर दिया। गायकवाड 16 रन बनाकर आउट हुए। सिक्स लगाने के बाद अगली गेंद पर सिराज ने गिल्लियां बिखेर दी। 5. रबाडा
सुदर्शन बोले-चेन्नई की बस देखने सड़क पर खड़ा रहता था:आज उनके खिलाफ खेलना खास, शुभमन गिल को बताया मास्टरमाइंड

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बताया कि एक समय ऐसा था, जब वह सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बस देखने के लिए स्कूल के बाहर सड़क पर खड़े रहते थे। आज IPL में गुजरात का मुकाबला चेन्नई से होना है। मैच से पहले सुदर्शन ने जियोस्टार से बातचीत में अपनी भावनाएं साझा कीं। सुदर्शन ने कहा, क्रीज पर समय बिताना हमेशा खास होता है, खासकर जब मैं चेन्नई के खिलाफ खेलता हूं। चाहे कुछ भी कहा जाए, चेन्नई के साथ मेरा एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। मैं चेन्नई को खेलते हुए देखकर बड़ा हुआ हूं। उन्होंने आगे कहा, हम स्कूल के पास सड़क पर सिर्फ उनकी टीम बस को गुजरते देखने के लिए खड़े हो जाया करते थे। वो यादें आज भी बेहद खास हैं। भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मुझे चेन्नई के खिलाफ कुछ यादगार पारियां खेलने का मौका मिला। सुदर्शन ने अपना पहला शतक चेन्नई के खिलाफ ही लगाया सुदर्शन ने मई 2023 के IPL फाइनल में चेन्नई के खिलाफ 96 रन बनाए थे। यह उस सीजन की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाती है। इसके बाद 2024 में सुदर्शन ने इसी टीम के खिलाफ अपना पहला IPL शतक लगाया। यह उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट माना गया। कप्तान शुभमन गिल के साथ साझेदारी और तालमेल कप्तान शुभमन गिल के साथ अपनी साझेदारी और समझ को लेकर सुदर्शन ने कहा, शुभमन एक मास्टरमाइंड हैं। वे खेल को बहुत अच्छी तरह समझते हैं और रणनीतिक रूप से बेहद मजबूत हैं। उनके साथ होने से आपको कुछ भी करने की आजादी मिलती है क्योंकि आपको पता होता है कि शुभमन वहां मौजूद हैं। मुझे लगता है कि इसका उल्टा भी उतना ही सच है, जब वे गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें पता होता है कि मैं वहां हूं और पारी को संभाल हमारे बीच बेहतरीन संबंध हैं, हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। बल्लेबाजों को भी खुद को बदलना होगा इस सीजन धीमी शुरुआत पर सुदर्शन ने कहा, मैं चीजों को जितना हो सके खुला रखने की कोशिश करता हूं। अगर मैच अच्छा रहा है, तो हां, हम उस आत्मविश्वास को आगे ले जा सकते हैं, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ है, तो हम आगामी मैचों के लिए अपने दिमाग को जितना संभव हो उतना फ्रेश रखने की कोशिश करते हैं। यह समझना भी महत्वपूर्ण है कि खेल कैसे बदल रहा है क्योंकि टी-20 क्रिकेट बहुत तेजी से बदलता है। बल्लेबाजों के रूप में हमें पता होना चाहिए कि टीम या स्थिति की मांग के अनुसार खुद को ढाल सकें। अगर हम ऐसा करने में सक्षम हैं, तो मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छी बात है।
सुदर्शन बोले-चेन्नई की बस देखने सड़क पर खड़ा रहता था:आज उनके खिलाफ खेलना खास, शुभमन गिल को बताया मास्टरमाइंड

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बताया कि एक समय ऐसा था, जब वह सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बस देखने के लिए स्कूल के बाहर सड़क पर खड़े रहते थे। आज IPL में गुजरात का मुकाबला चेन्नई से होना है। मैच से पहले सुदर्शन ने जियोस्टार से बातचीत में अपनी भावनाएं साझा कीं। सुदर्शन ने कहा, क्रीज पर समय बिताना हमेशा खास होता है, खासकर जब मैं चेन्नई के खिलाफ खेलता हूं। चाहे कुछ भी कहा जाए, चेन्नई के साथ मेरा एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। मैं चेन्नई को खेलते हुए देखकर बड़ा हुआ हूं। उन्होंने आगे कहा, हम स्कूल के पास सड़क पर सिर्फ उनकी टीम बस को गुजरते देखने के लिए खड़े हो जाया करते थे। वो यादें आज भी बेहद खास हैं। भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मुझे चेन्नई के खिलाफ कुछ यादगार पारियां खेलने का मौका मिला। सुदर्शन ने अपना पहला शतक चेन्नई के खिलाफ ही लगाया सुदर्शन ने मई 2023 के IPL फाइनल में चेन्नई के खिलाफ 96 रन बनाए थे। यह उस सीजन की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाती है। इसके बाद 2024 में सुदर्शन ने इसी टीम के खिलाफ अपना पहला IPL शतक लगाया। यह उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट माना गया। कप्तान शुभमन गिल के साथ साझेदारी और तालमेल कप्तान शुभमन गिल के साथ अपनी साझेदारी और समझ को लेकर सुदर्शन ने कहा, शुभमन एक मास्टरमाइंड हैं। वे खेल को बहुत अच्छी तरह समझते हैं और रणनीतिक रूप से बेहद मजबूत हैं। उनके साथ होने से आपको कुछ भी करने की आजादी मिलती है क्योंकि आपको पता होता है कि शुभमन वहां मौजूद हैं। मुझे लगता है कि इसका उल्टा भी उतना ही सच है, जब वे गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें पता होता है कि मैं वहां हूं और पारी को संभाल हमारे बीच बेहतरीन संबंध हैं, हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। बल्लेबाजों को भी खुद को बदलना होगा इस सीजन धीमी शुरुआत पर सुदर्शन ने कहा, मैं चीजों को जितना हो सके खुला रखने की कोशिश करता हूं। अगर मैच अच्छा रहा है, तो हां, हम उस आत्मविश्वास को आगे ले जा सकते हैं, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ है, तो हम आगामी मैचों के लिए अपने दिमाग को जितना संभव हो उतना फ्रेश रखने की कोशिश करते हैं। यह समझना भी महत्वपूर्ण है कि खेल कैसे बदल रहा है क्योंकि टी-20 क्रिकेट बहुत तेजी से बदलता है। बल्लेबाजों के रूप में हमें पता होना चाहिए कि टीम या स्थिति की मांग के अनुसार खुद को ढाल सकें। अगर हम ऐसा करने में सक्षम हैं, तो मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छी बात है।
IPL में आज गुजरात vs चेन्नई:प्लेऑफ की रेस के लिए चेन्नई को जीतना ही होगा; गुजरात की नजर टॉप-2 पर

IPL 2026 का 66वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। चेन्नई के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। टीम ने 13 मैच में 6 मुकाबले जीते हैं और 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर है। उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए। दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। टीम ने 13 में से 8 मुकाबले जीते हैं और 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। हेड-टू-हेड में गुजरात आगे IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। गुजरात और चेन्नई के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें गुजरात ने 5 मैच जीते, जबकि चेन्नई को 4 मैचों में जीत मिली है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच 26 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहली भिड़ंत हुई थी। उस मैच में गुजरात ने चेन्नई को 8 विकेट से हरा दिया। साई सुदर्शन गुजरात के टॉप स्कोरर गुजरात के लिए इस सीजन में साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक खेले 13 मैचों में 554 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.83 का रहा है। वहीं गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 9.22 की इकोनॉमी से रन देते हुए 21 विकेट चटकाए हैं। 25 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस है। सैमसन ने चेन्नई के टॉप स्कोरर चेन्नई की ओर से संजू सैमसन टॉप स्कोरर रहे हैं। सैमसन ने सीजन के 13 मैचों में 166.20 की स्ट्राइक रेट से 477 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 1 फिफ्टी लगाई है। गेंदबाजी में टीम के लिए अंशुल कंबोज ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 13 मुकाबलों में 20 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा है। हालांकि उन्होंने 10.23 इकोनॉमी से रन दिए हैं। पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की लाल और काली मिट्टी से बनी पिच पर हाई स्कोरिंग मुकाबले होते हैं। हालांकि, यहां की बाउंड्री बड़ी है। गेंदबाज इसका इस्तेमाल कर बल्लेबाजों को फंसा सकते हैं। यहां IPL में 51 मैच खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 25 और चेज करने वाली टीम ने भी 25 मैच जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा है। हालांकि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। वेदर रिपोर्ट अहमदाबाद में मैच के समय बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान गर्म रहेगा और मैच के समय आसमान साफ रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद और मुकेश चौधरी।
बुमराह ने पहली बार मनीष पांडे को आउट किया:चाहर ने पर्ची निकालने की एक्टिंग की, ग्रीन को रिव्यू पर विकेट मिला; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 65वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। बुधवार को जसप्रीत बुमराह ने IPL में पहली बार मनीष पांडे का विकेट लिया। मनीष 2020 के बाद पहली बार मैन ऑफ द मैच बने। ईडन गार्डन्स में तिलक वर्मा ने पहली बाउंड्री लगाने के लिए 25 गेंद ली। मैच में कई इंटरेस्टिंग मोमेंट्स भी आए। दीपक चाहर ने विकेट लेने के बाद पर्ची निकालने की एक्टिंग की। वहीं बारिश की वजह से 1 घंटे तक खेल रुका रहा। कोलकाता-मुंबई मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. तिलक ने 25वीं गेंद पर पहली बाउंड्री लगाई IPL 2026 में पहली बाउंड्री के लिए सबसे ज्यादा गेंद खेलने का अनचाहा रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम दर्ज हुआ है। तिलक ने कोलकाता के खिलाफ 25वीं गेंद पर पहली बाउंड्री लगाई। इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने लखनऊ के खिलाफ 24 गेंद खेली थी। 2. मनीष 49 गेंद बाद बुमराह की बॉल पर आउट हुए मुंबई के खिलाफ मैच में मनीष पांडे IPL में पहली बार जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने इससे पहले बुमराह की 49 गेंद खेली थी। वह बुमराह के खिलाफ बिना आउट हुए सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में शिखर धवन पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने बुमराह की 66 गेंद खेली थी। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. ग्रीन को रिव्यू पर विकेट मिला मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में कैमरन ग्रीन ने दो विकेट चटकाए। ओवर की तीसरी गेंद पर ग्रीन ने रायन रिकेल्टन (6 रन) को कवर पॉइंट पर कैच आउट कराया। मनीष पांडे ने मुश्किल हाई कैच पकड़ा। फिर आखिरी गेंद पर ग्रीन ने नमन धीर को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। हालांकि अंपायर ने नॉटआउट दिया, लेकिन कोलकाता ने रिव्यू लिया। रिप्ले में अल्ट्राएज में स्पाइक दिखा और थर्ड अंपायर ने नमन को आउट करार दिया। 2. बारिश की वजह से 1 घंटे तक खेल रुका पहली पारी के 8वें ओवर के बाद तेज बारिश शुरु हो गई। इसकी वजह से करीब 1 घंटे तक खेल रुका रहा। हालांकि बारिश रुकने के बाद ओवर में कटौती नहीं की गई और पूरा मैच खेला गया। 3. कैच छूटने पर रघुवंशी और वरुण में नोंक-झोंक पहली पारी के 11वें ओवर में विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी की टक्कर लगने से वरुण चक्रवर्ती से कैच छूट गया। वरुण के ओवर की पांचवी गेंद पर तिलक वर्मा ने स्लॉग स्वीप खेला, लेकिन गेंद बल्ले का टॉप-एज लेकर खड़ी हो गई। वरुण ने गेंद पकड़ भी लिया था, लेकिन दौड़कर आ रहे रघुवंशी उनसे टकरा गए और कैच छूट गया। कैच ड्रॉप होने के बाद चक्रवर्ती, रघुवंशी से काफी नाराज दिखे। 4. विकेटकीपर रघुवंशी चोट की वजह से मैदान से बाहर गए मुंबई की पारी के 14वें ओवर में विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी मैदान से बाहर चले गए। 11वें ओवर में वरुण से हुई टक्कर के बाद रघुवंशी के उंगली में चोट लगी थी। 3 ओवर ग्राउंड पर रहने के बाद टीम के फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। उनकी जगह तेजस्वी दहिया बतौर सब्स्टिट्यूट विकेटकीपर मैदान पर आए। 5. रिंकू सिंह के थ्रो पर विल जैक्स रनआउट हुए 17वें ओवर में रिंकू सिंह ने सटीक थ्रो लगाकर विल जैक्स को पवेलियन भेजा। वरुण चक्रवर्ती की चौथी बॉल पर जैक्स ने कवर्स की ओर शॉट खेला और दो रन के लिए भागे। लेकिन दूसरे छोर पर खड़े कॉर्बिन बॉश ने दूसरे रन के लिए मना कर दिया और जैक्स को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान डीप में खड़े रिंकू सिंह ने तेजी से गेंद को फील्ड कर सटीक थ्रो फेंका, जिसे वरुण ने कलेक्ट कर गिल्लियां बिखेर दीं। रिप्ले में दिखा की जैक्स क्रीज से काफी बाहर रह गए थे। 6. एलन को बोल्ड कर चाहर ने चिट निकालने की एक्टिंग की कोलकाता की पारी के पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने फिन एलन को आउट करने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। ओवर की आखिरी गेंद पर चाहर ने एलन (8 रन) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद चाहर ने अपनी जेब से चिट निकालने की एक्टिंग करते हुए दर्शकों को दिखाया। 7. चाहर और रॉबिन की गलतफहमी से छूटा पॉवेल का कैच गुजरात की पारी के 10वें ओवर में दीपक चाहर और रॉबिन मिंज की गलतफहमी से रोवमन पॉवेल को जीवनदान मिल गया। ओवर की दूसरी गेंद हार्दिक पंड्या ने शॉर्ट डाली, जिसपर पॉवेल ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद ने बल्ले का टॉप एज लिया। चाहर और मिंज दोनों खिलाड़ियों के पास कैच लेने का मौका था, लेकिन किसी ने भी कॉल नहीं किया और गेंद दोनों के बीच में गिर गई। 8. बॉश ने छलांग लगाकर शानदार कैच पकड़ा कोलकाता की पारी के 16वें ओवर में कॉर्बिन बॉश ने हवा में छलांग लगाते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा। गजनफर के ओवर की दूसरी गेंद को रोवमन पॉवेल ने बैकवर्ड पॉइंट पर कट शॉट खेला। वहां तैनात कॉर्बिन बॉश ने छलांग लगाकर जबरदस्त कैच लपका। इसे देखकर बल्लेबाज पॉवेल भी हैरान रह गए।
कोलकाता की प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार, छठे स्थान पर पहुंची:चेन्नई को आज जीतना जरूरी; राजस्थान, पंजाब और दिल्ली भी रेस में

IPL 2026 के प्लेऑफ का रोमांच और बढ़ गया है। बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी प्लेऑफ उम्मीदें जिंदा रखीं। टीम के अब 13 मैचों में 13 पॉइंट्स हो गए हैं और वह छठे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को सीजन की 9वीं हार मिली। टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। मुंबई 13 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर है। अब चौथे स्थान के लिए राजस्थान, पंजाब, चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बना हुआ है। चेन्नई आज गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी और टीम को हर हाल में जीत चाहिए। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण कोलकाता को दो स्थान का फायदा मुंबई पर जीत के बाद कोलकाता प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम के 13 मैचों में 13 पॉइंट्स हैं और दो स्थान ऊपर छठे पायदान पहुंच गई हैं। टीम का आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। KKR को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना होगा, साथ ही राजस्थान और पंजाब के हारने की भी उम्मीद करनी होगी। चेन्नई की आज जीत जरूरी चेन्नई 13 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर आ गई हैं। टीम को कोलकाता की जीत से एक पायदान का नुकसान हुआ है। चेन्नई का मुकाबला आज गुजरात टाइटंस से होगा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। हार के साथ टीम का सफर खत्म हो जाएगा। बेंगलुरु टॉप पर कायम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 पॉइंट्स और +1.065 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। अगर नेट रनरेट में बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो RCB का क्वालिफायर-1 खेलना तय है। गुजरात और हैदराबाद में टॉप-2 की जंग गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद 16-16 पॉइंट्स के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात का आखिरी मुकाबला चेन्नई से है। टीम यहां जीत दर्ज करती है तो 18 पॉइंट्स के साथ क्वालिफायर-1 खेल सकती है। वहीं हैदराबाद का सामना बेंगलुरु से होगा। SRH को टॉप-2 में जगह बनाने के लिए RCB को बड़े अंतर से हराना पड़ सकता है। राजस्थान प्लेऑफ रेस में सबसे आगे राजस्थान रॉयल्स 14 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। टीम का आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। 24 मई को अगर राजस्थान जीतती हैं तो 16 पॉइंट्स तक पहुंच जाएगी और प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी। पंजाब के लिए करो या मरो की स्थिति पंजाब किंग्स 13 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम लगातार 6 मैच हार चुकी है। पंजाब को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करनी ही होगी। साथ ही राजस्थान के हारने की भी उम्मीद करनी होगी। दिल्ली की उम्मीदें अब भी कायम दिल्ली कैपिटल्स 12 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर खिसक गई हैं। टीम का नेट रनरेट (-0.871) कमजोर है। दिल्ली को आखिरी मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। मुंबई-लखनऊ पहले ही प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। मुंबई 8 पॉइंट्स के साथ नौवें, जबकि लखनऊ 8 अंक लेकर आखिरी स्थान पर है। मुंबई का आखिरी मैच राजस्थान से जबकि लखनऊ का पंजाब से होगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… सूर्यवंशी ऑरेंज कैप होल्डर राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके 13 मैचों में 579 रन हो गए हैं और उन्होंने हेनरिक क्लासन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। सूर्यवंशी इस सीजन 236.32 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 1 शतक, 3 अर्धशतक और 53 छक्के लगाए हैं, जो इस सीजन सबसे ज्यादा हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श 563 रन के साथ दूसरे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 555 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप बरकरार बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 20 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।








