IPL Final LIVE | Virat Kohli; RCB Vs GT IPL 2026 Final LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar

Hindi News Sports Cricket IPL Final LIVE | Virat Kohli; RCB Vs GT IPL 2026 Final LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar Modi Stadium अहमदाबाद9 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का फाइनल आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के पास दूसरी बार टाइटल जीतने का मौका है। बेंगलुरु ने पिछले साल पहला खिताब जीता था, जबकि गुजरात 2022 में अपने पहले सीजन में चैंपियन बनी थी। फाइनल मैच की प्रीव्यू रिपोर्ट टॉप ट्रेंड पिछले 8 फाइनल क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने जीतेपिछले 8 फाइनल क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही जीते हैं। वहीं, 2016 के बाद के सभी फाइनल मैच क्वालिफायर-1 खेलने वाली टीमों के बीच ही खेले गए हैं। 2016 में हैदराबाद एलिमिनेटर जीतकर चैंपियन बनी। 200+ का स्कोर यानी जीत की गारंटीपिछले 18 साल में IPL फाइनल में 200+ का स्कोर चेज नहीं हुआ है, यानी कि 200+ का स्कोर यानी जीत की गारंटी है। 2008 से 2025 तक फाइनल में 4 दफा 200+ का स्कोर बना है। जो कभी चेज नहीं हुआ। पिछली भिड़ंत क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु ने गुजरात को हराया बेंगलुरु और गुजरात में पिछला मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के मैदान पर खेला गया था। उस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम गुजरात पर हावी रही और मुकाबले को 92 रनों से जीता था। लीग राउंड में 2 बार दोनों टीमों का सामना हुआ है। 30 अप्रैल को गुजरात ने अपने घर में 4 विकेट की जीत हासिल की। 24 अप्रैल को बेंगलुरु ने अपने होमग्राउंड पर 5 विकेट की जीत दर्ज की। 26 मई को RCB-GT मैच के दौरान विराट कोहली विकेट सेलिब्रेट करते हुए। हेड-टु-हेड पिछले रिकॉर्ड में बेंगलुरु एक जीत से आगे प्रीवियस रिकॉर्ड में बेंगलुरु की टीम एक जीत से आगे है। दोनों के बीच अब तक 9 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 5 जीते हैं, जबकि गुजरात ने 4 में जीत अपने नाम की है। प्लेयर्स टु वॉच गुजरात के टॉप-3 प्लेयर्स शुभमन गिल: क्वालिफायर-2 में राजस्थान के खिलाफ 104 रन की शतकीय पारी खेली। इस सीजन 6 हाफ सेंचुरी भी लगाई है। 15 मैचों में 722 रन बना चुके हैं। साई सुदर्शन: राजस्थान के खिलाफ 58 रन बनाए और गिल के साथ 77 गेंद पर 167 रन की शतकीय साझेदारी की। 16 मैच में 710 रन बना चुके हैं। कगिसो रबाडा: मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा 28 विकेट ले चुके हैं। राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट झटके। इनमें वैभव सूर्यवंशी (96 रन) का विकेट शामिल था। बेंगलुरु के टॉप-3 प्लेयर्स विराट कोहली: पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ 43 रन बनाए थे। इस सीजन 600 रन बना चुके हैं। अब तक खेले 15 मैचों में एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। रजत पाटीदार: क्वालिफायर-1 में गुजरात के खिलाफ नाबाद 93 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 250 पार पहुंचाया था। इस सीजन 14 मैचों में 196.76 के स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए थे। भुवनेश्वर कुमार: पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। 15 मैचों में 26 विकेट हासिल कर चुके हैं। गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में 2 विकेट लिए थे। इंजरी एंड फिटनेस राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 के दौरान मोहम्मद सिराज के कंधे में परेशानी दिखी थी। उन्होंने अपना स्पेल पूरा किया, लेकिन फाइनल से पहले उनकी फिटनेस गुजरात के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पिच एंड वेदर रिपोर्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद हैं। यहां मौजूदा सीजन में 3 बार ही 200 का स्कोर पार हुआ है। ऐसे में गुजरात के गेंदबाज होम कंडीशंस पर बेंगलुरु की बैटर्स की परीक्षा लेंगे। इस मैदान पर दोनों टीमों का पिछला रिकॉर्ड बराबरी पर है। दोनों ने एक-एक मैच जीते हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड। गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल तेवतिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
GT vs RR IPL 2026 Qualifier

पटना5 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के क्वालीफायर-2 में आज(29 मई 2026) गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल का टिकट हासिल करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को हो रही है, जिन्होंने अपने आक्रामक खेल से पूरे सीजन में सनसनी मचा दी है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर होगी। उन्होंने एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की विस्फोटक की पारी में 12 छक्के लगाए थे। एलिमिनेटर मुकाबले में क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 2012 में IPL के एक सीजन में 59 छक्के जमाए थे। जबकि सूर्यवंशी ने इस सीजन 65 छक्के लगाए। 65 छक्के के साथ वैभव IPL के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पूरे सीजन में राजस्थान के सबसे बड़े मैच विनर बने वैभव वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक-दो मैचों में नहीं, बल्कि पूरे सीजन में राजस्थान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। अब तक 15 मैचों में 680 रन बनाए हैं। टीम के टॉप स्कोरर भी हैं। इस सीजन में एक शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। सबसे खास बात उनकी बल्लेबाजी की गति रही है। उनका स्ट्राइक रेट 242.85 का है। सिर्फ रन ही नहीं, बल्कि मैच की परिस्थिति के अनुसार आक्रामक बल्लेबाजी करना वैभव की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है। पावरप्ले में तेज शुरुआत हो या स्पिनर्स के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाने हो, वैभव हर चुनौती का जवाब बेहद आत्मविश्वास के साथ दे रहे हैं। पिछले पांच मैचों में गेंदबाजों पर टूटा कहर वैभव इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले पांच मैचों में उन्होंने 276 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 250.9 का रहा है। इन पांच पारियों में वे सिर्फ एक बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं। पिछली पांच पारियों में वैभव का स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 रन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 46 रन गुजरात टाइटंस के खिलाफ 36 रन गुजरात की मजबूत गेंदबाजी के सामने असली चुनौती हालांकि आज का मुकाबला वैभव के लिए आसान नहीं रहने वाला। गुजरात टाइटंस के पास इस सीजन का सबसे संतुलित और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण माना जा रहा है। टीम में कगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और जेसन होल्डर जैसे अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं। दिलचस्प बात यह है कि गुजरात के खिलाफ वैभव का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने गुजरात के खिलाफ खेले 3 मैचों में 168 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 233.33 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए हैं। हालांकि मोहम्मद सिराज, राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा उन्हें एक-एक बार आउट कर चुके हैं। पिछले मुकाबले में जयपुर में मोहम्मद सिराज ने शॉर्ट बॉल पर वैभव का विकेट लिया था। वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। राजस्थान की बल्लेबाजी में वैभव सबसे बड़ा सहारा इस सीजन राजस्थान की बल्लेबाजी काफी हद तक वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर पर टिकी हुई नजर आई है। यशस्वी जायसवाल उम्मीद के मुताबिक लगातार रन नहीं बना सके हैं। ध्रुव जुरेल ने नंबर-3 पर कुछ उपयोगी पारियां जरूर खेली हैं, लेकिन टीम को लगातार मजबूत शुरुआत देने का काम वैभव ने ही किया है। कप्तान रियान पराग ने भी माना कि हैदराबाद के खिलाफ टीम 260 रन तक पहुंच सकती थी, लेकिन डेथ ओवरों में बल्लेबाजी बिखर गई। आर्चर गेंदबाजी से राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत जहां बल्लेबाजी में वैभव सबसे बड़ा हथियार बने हुए हैं, वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिए मैच विनर साबित हो रहे हैं। आर्चर ने इस सीजन 15 मैचों में 24 विकेट लिए हैं और वे टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/17 रहा है। नई गेंद से उनकी गति और डेथ ओवरों में यॉर्कर गुजरात के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। मुल्लांपुर की पिच पर हाई स्कोरिंग की उम्मीद न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक और हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। यहां पिछले चार मैचों में 200 से ज्यादा रन बने हैं। दो बार लक्ष्य का सफल पीछा हुआ, जबकि दो बार टीमों ने स्कोर डिफेंड किया। पिछले मुकाबले में राजस्थान ने यहां 243 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद 196 रन पर ऑलआउट हो गई थी। हालांकि 27 मई को इसी मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी। मैच में गिरे 18 विकेटों में से 12 विकेट पेसर्स ने लिए थे। ऐसे में शुरुआती ओवरों में वैभव के सामने सिराज और रबाडा की असली परीक्षा होगी। 12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर। बारिश बन सकती है राजस्थान की सबसे बड़ी दुश्मन मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़-मोहाली में मैच के दौरान 60 से 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है। तापमान 23°C से 37°C के बीच रह सकता है। अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो पॉइंट्स टेबल में बेहतर स्थिति के आधार पर गुजरात टाइटंस सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में राजस्थान के लिए हर ओवर बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें गुजरात ने 7 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान सिर्फ 3 मैच जीत पाई है। हालांकि इस सीजन दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला जीता है। पिछली भिड़ंत में गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया था, जबकि उससे पहले राजस्थान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में आज का मुकाबला पूरी तरह दबाव, रणनीति और बड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
कोलकाता-दिल्ली में IPL सीजन का आखिरी लीग मैच:नाइट राइडर्स के पास प्लेऑफ में जाने का आखिरी मौका; रघुवंशी बाहर, चक्रवर्ती पर सस्पेंस

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच रविवार का दूसरा मैच खेला जाएगा। यह इस सीजन का आखिरी लीग मैच भी है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुकाबला 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में कोलकाता के पास प्लेऑफ में पहुंचने का आखिरी मौका है। कोलकाता 13 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। दूसरी ओर, शनिवार को पंजाब ने लखनऊ को हराकर दिल्ली को प्लेऑफ से बाहर कर दिया है। दिल्ली 13 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। हेड-टु-हेड रिकॉर्ड कोलकाता का पलड़ा भारी कोलकाता और दिल्ली के बीच 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। टीम ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली को 14 मुकाबलों में जीत मिली। एक मैच टाई रहा है। टॉप स्कोरर रघुवंशी बाहर, एलन से उम्मीदें कोलकाता की ओर से इस सीजन में सबसे ज्यादा 422 रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए हैं, लेकिन वे चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम को फिन एलन से उम्मीदें होंगी। एलन 10 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक के सहारे 329 रन बना चुके हैं। कार्तिक त्यागी ने टीम से सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं। उनके नाम 18 विकेट हैं। मथीशा पथिराना ने चोट के कारण लेट वापसी की है। हर्षित राणा और आकाश दीप भी इंजरी से पहले ही बाहर हो चुके हैं। फ्रेंचाइजी ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL शुरू होने से पहले ही बाहर कर दिया था। दिल्ली की बैटिंग केएल राहुल पर निर्भर इस सीजन में दिल्ली की बैटिंग केएल राहुल पर निर्भर रही है। टीम के टॉप स्कोरर राहुल ने 13 मैचों में एक शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 533 रन बनाए हैं। पथुम निसांका (278 रन), ट्रिस्टन स्टब्स (275 रन) और समीर रिवजी (252 रन) ने कुछ मौकों पर योगदान दिया है। लेकिन, तीनों में निरंतरता की कमी रही है। गेंदबाजी में कप्तान अक्षर पटेल (10 विकेट) और कुलदीप यादव (7 विकेट) की स्पिन जोड़ी खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी है। टूर्नामेंट में देर से आए मिचेल स्टार्क ने जरूर प्रभावित किया है। वे 5 मैच में 9 विकेट ले चुके हैं। पिच एंड वेदर रिपोर्ट आमतौर पर ईडन गार्डन्स की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां आउट फील्ड तेज है और बाउंड्री छोटी है। ऐसे में तेजी से रन बनते हैं। ओस के कारण टॉस जीतने वाली टीमें गेंदबाजी चुन सकती हैं। मैच के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। बादलों के कारण तेज गेंदबाजों को अधिक स्विंग मिलेगी, जिससे बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पॉसिबल प्लेइंग-11 कोलकाता : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और सौरभ दुबे। दिल्ली: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और त्रिपुराणा विजय।
LSG Vs PBKS LIVE Score Update; Shreyas Iyer Rishabh Pant Prince Yadav

लखनऊ7 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। पहले हाफ में 7 में से 6 मैच जीतने वाली टीम लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है। पंजाब को लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद रविवार के अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। दूसरी तरफ, लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। IPL में दोनों टीमें 8वीं बार भिड़ेंगी IPL में दोनों टीमें 7 बार भिड़ चुकी हैं। लखनऊ ने 3 और पंजाब ने 4 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पहले मुकाबले में पंजाब ने अपने होमग्राउंड पर लखनऊ को हराया था। पंत और पूरन से बड़ी पारी की उम्मीद लखनऊ के लिए सबसे बड़ी राहत मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की शानदार फॉर्म है। पिछले मैच में दोनों ने 8.2 ओवरों में 109 रन की साझेदारी की थी। निकोलस पूरन पिछले 4 मैचों में केवल 87 रन बना सके हैं और फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से इस सीजन केवल एक अर्धशतक निकला है। पंत आखिरी मैच में बड़ी पारी खेलकर सीजन खत्म करना चाहेंगे। गेंदबाजी में यह देखना दिलचस्प होगा कि मोहम्मद शमी की टीम में वापसी होती है या नहीं। मिचेल मार्श 13 मैचों में 563 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। प्रिंस यादव 13 मैचों में 16 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। प्रियांश, प्रभसिमरन और कप्तान श्रेयस आउट ऑफ फॉर्म पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी कमजोरी उसका बल्लेबाजी क्रम बन गया है। शुरुआती मैचों में आक्रामक शुरुआत देने वाले प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली पिछले कुछ मैचों से फ्लॉप रहे हैं। प्रियांश ने पिछली 7 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है और पिछले मैच में शून्य पर आउट हुए थे। प्रभसिमरन भी पिछली 5 पारियों में केवल एक पचासा लगा सके हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी शांत है। पिछली 6 हार में वे केवल एक बार 50 का आंकड़ा पार कर पाए हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच जिताने वाला मिडिल ऑर्डर आउट ऑफ फॉर्म है, जबकि खराब गेंदबाजी और फील्डिंग ने टीम की मुश्किलें बढ़ाई हैं। कूपर कोनोली 13 मैचों में 473 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। अर्शदीप सिंह 13 मैचों में 14 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। पिच इकाना स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों को काफी मदद मिलती है और बल्लेबाजों के लिए बड़े हिट्स लगाना आसान नहीं होता। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी मूवमेंट और स्विंग मिलती है, जो बल्लेबाजों के खिलाफ असरदार साबित हो सकती है। लखनऊ का इकाना स्टेडियम बाकी मैदानों से अलग माना जाता है। जहां दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में 200 रन आम हैं, वहीं यहां औसतन स्कोर 165-170 के बीच रहता है। इससे मुकाबला संतुलित नजर आता है। इस पिच पर अब तक IPL के 28 मैच खेले गए हैं। 11 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 15 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। एक मैच टाई रहा और एक का रिजल्ट नहीं निकला। बारिश की संभावना नहीं है लखनऊ में मैच के दौरान मौसम बेहद गर्म और शुष्क रहेगा। दिन भर तेज धूप और लू चलने की संभावना है। शाम 7.30 बजे तापमान 36 से 38 डिग्री के आसपास रह सकता है। बारिश की संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI लखनऊ- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश सिंह राठी पंजाब- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
LSG Vs PBKS LIVE Score Update; Shreyas Iyer Rishabh Pant Prince Yadav

लखनऊ56 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। पहले हाफ में 7 में से 6 मैच जीतने वाली टीम लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है। पंजाब को लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद रविवार के अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। दूसरी तरफ, लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। IPL में दोनों टीमें 8वीं बार भिड़ेंगी IPL में दोनों टीमें 7 बार भिड़ चुकी हैं। लखनऊ ने 3 और पंजाब ने 4 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पहले मुकाबले में पंजाब ने अपने होमग्राउंड पर लखनऊ को हराया था। पंत और पूरन से बड़ी पारी की उम्मीद लखनऊ के लिए सबसे बड़ी राहत मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की शानदार फॉर्म है। पिछले मैच में दोनों ने 8.2 ओवरों में 109 रन की साझेदारी की थी। निकोलस पूरन पिछले 4 मैचों में केवल 87 रन बना सके हैं और फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से इस सीजन केवल एक अर्धशतक निकला है। पंत आखिरी मैच में बड़ी पारी खेलकर सीजन खत्म करना चाहेंगे। गेंदबाजी में यह देखना दिलचस्प होगा कि मोहम्मद शमी की टीम में वापसी होती है या नहीं। मिचेल मार्श 13 मैचों में 563 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। प्रिंस यादव 13 मैचों में 16 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। प्रियांश, प्रभसिमरन और कप्तान श्रेयस आउट ऑफ फॉर्म पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी कमजोरी उसका बल्लेबाजी क्रम बन गया है। शुरुआती मैचों में आक्रामक शुरुआत देने वाले प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली पिछले कुछ मैचों से फ्लॉप रहे हैं। प्रियांश ने पिछली 7 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है और पिछले मैच में शून्य पर आउट हुए थे। प्रभसिमरन भी पिछली 5 पारियों में केवल एक पचासा लगा सके हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी शांत है। पिछली 6 हार में वे केवल एक बार 50 का आंकड़ा पार कर पाए हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच जिताने वाला मिडिल ऑर्डर आउट ऑफ फॉर्म है, जबकि खराब गेंदबाजी और फील्डिंग ने टीम की मुश्किलें बढ़ाई हैं। कूपर कोनोली 13 मैचों में 473 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। अर्शदीप सिंह 13 मैचों में 14 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। पिच इकाना स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों को काफी मदद मिलती है और बल्लेबाजों के लिए बड़े हिट्स लगाना आसान नहीं होता। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी मूवमेंट और स्विंग मिलती है, जो बल्लेबाजों के खिलाफ असरदार साबित हो सकती है। लखनऊ का इकाना स्टेडियम बाकी मैदानों से अलग माना जाता है। जहां दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में 200 रन आम हैं, वहीं यहां औसतन स्कोर 165-170 के बीच रहता है। इससे मुकाबला संतुलित नजर आता है। इस पिच पर अब तक IPL के 28 मैच खेले गए हैं। 11 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 15 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। एक मैच टाई रहा और एक का रिजल्ट नहीं निकला। बारिश की संभावना नहीं है लखनऊ में मैच के दौरान मौसम बेहद गर्म और शुष्क रहेगा। दिन भर तेज धूप और लू चलने की संभावना है। शाम 7.30 बजे तापमान 36 से 38 डिग्री के आसपास रह सकता है। बारिश की संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI लखनऊ- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश सिंह राठी पंजाब- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
SRH Vs RCB IPL 2026 Playoffs LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket SRH Vs RCB IPL 2026 Playoffs LIVE Score Update | Abhishek Sharma Ishan Kishan Meta Description; Sunrisers Hyderabad Vs Royal Challengers Bangalore Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, RCB Vs SRH LIVE Updates, Indian Premier League On Dainik Bhaskar. 25 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजरें पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में फिनिश करने पर होंगी। RCB फिलहाल 18 पॉइंट्स और +1.065 के सबसे बेहतर नेट रन रेट (NRR) के साथ टॉप पर है। शुक्रवार को जीत मिलने पर बेंगलुरु की नंबर-1 पोजीशन पक्की हो जाएगी और उसे फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसके पॉइंट्स गुजरात टाइटंस के बराबर हैं, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण वह पीछे है। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.350 और गुजरात का +0.400 है। टॉप-2 में पहुंचने के लिए हैदराबाद को RCB को बड़े अंतर से हराना होगा। IPL में दोनों टीमें 27वीं बार भिड़ेंगी IPL में दोनों टीमें 26 बार भिड़ चुकी हैं। SRH ने 13 और RCB ने 12 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। 28 मार्च को बेंगलुरु में खेले गए मैच में RCB ने SRH को 6 विकेट से हराया था। सनराइजर्स की विस्फोटक बल्लेबाजी, लेकिन इनकंसिस्टेंसी कमजोरी इस मैच में RCB का पलड़ा थोड़ा भारी माना जा रहा है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में उतार-चढ़ाव से गुजरी है। टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर शानदार लय पकड़ी थी, लेकिन पिछले चार मुकाबलों में से दो हारे हैं। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की मौजूदगी में हैदराबाद के पास टूर्नामेंट की सबसे विस्फोटक बैटिंग लाइन-अप है, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकती है। बल्लेबाजों की इनकंसिस्टेंसी ने अहम मौकों पर हैदराबाद को नुकसान पहुंचाया है। पिछले कुछ मैचों में बैटिंग फेलियर टीम की हार का मुख्य कारण रहा है। नॉकआउट स्टेज से पहले टीम इन कमजोरियों को दूर करना चाहेगी। हेनरिक क्लासेन 155.80 की स्ट्राइक रेट से 555 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। पैट कमिंस की कप्तानी और मलिंगा का असर हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी राहत कप्तान पैट कमिंस की चोट के बाद वापसी रही है। लौटने के बाद कमिंस ने टीम की गेंदबाजी को फिर व्यवस्थित किया और उनकी कप्तानी में टीम मजबूती हुई है। श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा इस सीजन में हैदराबाद के लिए बड़ी खोज साबित हुए हैं। उन्होंने दबाव में किफायती गेंदबाजी के साथ लगातार विकेट भी लिए हैं। ईशान मलिंगा 17 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB फिर दावेदार डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में इस सीजन भी शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर लगातार दूसरे सीजन खुद को खिताब का मजबूत दावेदार साबित किया है। विराट कोहली ने इस सीजन में 13 मैचों में 542 रन बनाए हैं। वह टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। देवदत्त पडिक्कल ने भी उनका अच्छा साथ निभाया है। भुवनेश्वर-हेजलवुड की जोड़ी का कहर RCB की सफलता में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी की अहम भूमिका रही है। भुवनेश्वर अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को लगातार परेशान कर रहे हैं। वहीं, हेजलवुड ने मिडिल और डेथ ओवर्स में अहम मौकों पर विकेट लेकर विरोधी टीमों पर दबाव बनाया है। ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अपनी सटीक स्पिन और वेरिएशन्स से बल्लेबाजों को बांधे रखा है। लेग स्पिनर सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड ने भी गेंद से अच्छा योगदान दिया है। भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट लेकर इस सीजन के टॉप विकेट टेकर हैं। पिच राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। सपाट पिच और छोटी बाउंड्री के कारण यहां बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है। इसलिए यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, स्पिनर्स भी उपयोगी साबित होते हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड, जैकब डफी। सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
SRH Vs RCB IPL 2026 Playoffs LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket SRH Vs RCB IPL 2026 Playoffs LIVE Score Update | Abhishek Sharma Ishan Kishan Meta Description; Sunrisers Hyderabad Vs Royal Challengers Bangalore Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, RCB Vs SRH LIVE Updates, Indian Premier League On Dainik Bhaskar. 1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजरें पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में फिनिश करने पर होंगी। RCB फिलहाल 18 पॉइंट्स और +1.065 के सबसे बेहतर नेट रन रेट (NRR) के साथ टॉप पर है। शुक्रवार को जीत मिलने पर बेंगलुरु की नंबर-1 पोजीशन पक्की हो जाएगी और उसे फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसके पॉइंट्स गुजरात टाइटंस के बराबर हैं, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण वह पीछे है। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.350 और गुजरात का +0.400 है। टॉप-2 में पहुंचने के लिए हैदराबाद को RCB को बड़े अंतर से हराना होगा। IPL में दोनों टीमें 27वीं बार भिड़ेंगी IPL में दोनों टीमें 26 बार भिड़ चुकी हैं। SRH ने 13 और RCB ने 12 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। 28 मार्च को बेंगलुरु में खेले गए मैच में RCB ने SRH को 6 विकेट से हराया था। सनराइजर्स की विस्फोटक बल्लेबाजी, लेकिन इनकंसिस्टेंसी कमजोरी इस मैच में RCB का पलड़ा थोड़ा भारी माना जा रहा है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में उतार-चढ़ाव से गुजरी है। टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर शानदार लय पकड़ी थी, लेकिन पिछले चार मुकाबलों में से दो हारे हैं। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की मौजूदगी में हैदराबाद के पास टूर्नामेंट की सबसे विस्फोटक बैटिंग लाइन-अप है, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकती है। बल्लेबाजों की इनकंसिस्टेंसी ने अहम मौकों पर हैदराबाद को नुकसान पहुंचाया है। पिछले कुछ मैचों में बैटिंग फेलियर टीम की हार का मुख्य कारण रहा है। नॉकआउट स्टेज से पहले टीम इन कमजोरियों को दूर करना चाहेगी। हेनरिक क्लासेन 155.80 की स्ट्राइक रेट से 555 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। पैट कमिंस की कप्तानी और मलिंगा का असर हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी राहत कप्तान पैट कमिंस की चोट के बाद वापसी रही है। लौटने के बाद कमिंस ने टीम की गेंदबाजी को फिर व्यवस्थित किया और उनकी कप्तानी में टीम मजबूती हुई है। श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा इस सीजन में हैदराबाद के लिए बड़ी खोज साबित हुए हैं। उन्होंने दबाव में किफायती गेंदबाजी के साथ लगातार विकेट भी लिए हैं। ईशान मलिंगा 17 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB फिर दावेदार डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में इस सीजन भी शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर लगातार दूसरे सीजन खुद को खिताब का मजबूत दावेदार साबित किया है। विराट कोहली ने इस सीजन में 13 मैचों में 542 रन बनाए हैं। वह टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। देवदत्त पडिक्कल ने भी उनका अच्छा साथ निभाया है। भुवनेश्वर-हेजलवुड की जोड़ी का कहर RCB की सफलता में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी की अहम भूमिका रही है। भुवनेश्वर अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को लगातार परेशान कर रहे हैं। वहीं, हेजलवुड ने मिडिल और डेथ ओवर्स में अहम मौकों पर विकेट लेकर विरोधी टीमों पर दबाव बनाया है। ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अपनी सटीक स्पिन और वेरिएशन्स से बल्लेबाजों को बांधे रखा है। लेग स्पिनर सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड ने भी गेंद से अच्छा योगदान दिया है। भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट लेकर इस सीजन के टॉप विकेट टेकर हैं। पिच राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। सपाट पिच और छोटी बाउंड्री के कारण यहां बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है। इसलिए यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, स्पिनर्स भी उपयोगी साबित होते हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड, जैकब डफी। सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Vaibhav Sooryavanshi; RR Vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update

जयपुर11 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL का 64वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान इस सीजन में अपने होम ग्राउंड पर अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। राजस्थान 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर हैं। टीम को अपना आखिरी लीग मैच मुंबई के खिलाफ 24 मई को खेलना है। दोनों टीमें 8वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच हुए हैं। RR ने 5 और LSG ने 2 मैच जीते हैं। पिछले सीजन के मुकाबले में लखनऊ ने जीत दर्ज की थी। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। इकाना स्टेडियम में खेला गया पहला मैच राजस्थान ने जीता था। ओपनिंग जोड़ी से बड़ी शुरुआत की उम्मीद राजस्थान इस सीजन में ओपनिंग के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर काफी निर्भर रही है। वैभव ने कई मौकों पर तेज शुरुआत दिलाई है, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें यशस्वी जायसवाल का साथ नहीं मिला। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन दिल्ली के खिलाफ लगातार विकेट गिरने से वे खुलकर नहीं खेल सके। कप्तान रियान पराग टूर्नामेंट के पहले हाफ में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन पिछले मैचों में उन्होंने लय पकड़ी है। हालांकि, वे हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। कप्तान चाहेंगे कि टीम आखिरी 5 ओवरों में बल्लेबाजी में ज्यादा मैच्योरिटी दिखाए। वैभव सूर्यवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 234.78 की स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 9.09 की इकोनॉमी से 17 विकेट लिए हैं। लखनऊ बिगाड़ सकती है राजस्थान का खेल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ इस मैच में बिना दबाव के उतरेगी। टीम ने इससे पहले 15 मई को चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। हालांकि इस सीजन में टीम की बल्लेबाजी कमजोर रही है, लेकिन CSK के खिलाफ मिचेल मार्श ने 90 रन बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन में अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर संघर्ष करते दिखे हैं। पिछले मैच में वे बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 12 मैचों में 467 रन बनाए हैं। वहीं, प्रिंस यादव 12 मैचों में 16 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। बैटर्स को मदद मिलेगी सवाई मानसिंह की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलती है। बाउंस और तेज आउटफील्ड के कारण बैटर्स के लिए शॉट खेलना आसान रहता है। इस मैदान पर IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसत 150-160 रन के बीच है। यहां अब तक IPL के 67 मैच खेले गए हैं। इनमें 24 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 43 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। बारिश की संभावना नहीं जयपुर में मौसम बेहद गर्म और धूप वाला रहेगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिनभर आसमान साफ रहेगा और हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रवि सिंह, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा और यश राज पूंजा। इम्पैक्ट- शुभम दुबे। लखनऊ- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव और प्रिंस यादव। इम्पैक्ट- दिग्वेश सिंह राठी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Vaibhav Sooryavanshi; RR Vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update

जयपुर2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL का 64वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान इस सीजन में अपने होम ग्राउंड पर अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। राजस्थान 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर हैं। टीम को अपना आखिरी लीग मैच मुंबई के खिलाफ 24 मई को खेलना है। दोनों टीमें 8वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच हुए हैं। RR ने 5 और LSG ने 2 मैच जीते हैं। पिछले सीजन के मुकाबले में लखनऊ ने जीत दर्ज की थी। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। इकाना स्टेडियम में खेला गया पहला मैच राजस्थान ने जीता था। ओपनिंग जोड़ी से बड़ी शुरुआत की उम्मीद राजस्थान इस सीजन में ओपनिंग के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर काफी निर्भर रही है। वैभव ने कई मौकों पर तेज शुरुआत दिलाई है, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें यशस्वी जायसवाल का साथ नहीं मिला। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन दिल्ली के खिलाफ लगातार विकेट गिरने से वे खुलकर नहीं खेल सके। कप्तान रियान पराग टूर्नामेंट के पहले हाफ में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन पिछले मैचों में उन्होंने लय पकड़ी है। हालांकि, वे हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। कप्तान चाहेंगे कि टीम आखिरी 5 ओवरों में बल्लेबाजी में ज्यादा मैच्योरिटी दिखाए। वैभव सूर्यवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 234.78 की स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 9.09 की इकोनॉमी से 17 विकेट लिए हैं। लखनऊ बिगाड़ सकती है राजस्थान का खेल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ इस मैच में बिना दबाव के उतरेगी। टीम ने इससे पहले 15 मई को चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। हालांकि इस सीजन में टीम की बल्लेबाजी कमजोर रही है, लेकिन CSK के खिलाफ मिचेल मार्श ने 90 रन बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन में अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर संघर्ष करते दिखे हैं। पिछले मैच में वे बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 12 मैचों में 467 रन बनाए हैं। वहीं, प्रिंस यादव 12 मैचों में 16 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। बैटर्स को मदद मिलेगी सवाई मानसिंह की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलती है। बाउंस और तेज आउटफील्ड के कारण बैटर्स के लिए शॉट खेलना आसान रहता है। इस मैदान पर IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसत 150-160 रन के बीच है। यहां अब तक IPL के 67 मैच खेले गए हैं। इनमें 24 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 43 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। बारिश की संभावना नहीं जयपुर में मौसम बेहद गर्म और धूप वाला रहेगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिनभर आसमान साफ रहेगा और हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रवि सिंह, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा और यश राज पूंजा। इम्पैक्ट- शुभम दुबे। लखनऊ- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव और प्रिंस यादव। इम्पैक्ट- दिग्वेश सिंह राठी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL में आज दूसरा मुकाबला दिल्ली Vs राजस्थान:दोनों टीमों के लिए करो या मरो मैच; हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर

IPL 2026 में रविवार के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों प्लेऑफ में बने रहने के लिए जीत जरूरी हैं। दिल्ली 12 मैचों में 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद हैं। राजस्थान 11 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें 32वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मैच हुए हैं। दिल्ली और राजस्थान ने 15-15 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा था, जिसे राजस्थान ने जीता। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। जयपुर में खेला गया पिछला मैच दिल्ली ने जीता था। स्टार्क Vs सूर्यवंशी देखने को मिलेगा इस मैच में सबसे दिलचस्प मुकाबला मिचेल स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी के बीच होगा। वैभव ने 11 मैचों में 236.55 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं, जिसमें 40 छक्के शामिल हैं। दूसरी ओर, 400 से ज्यादा टेस्ट विकेट ले चुके मिचेल स्टार्क IPL में कभी महंगे साबित होते हैं तो कभी मैच जिताऊ स्पेल डालते हैं। अगर उन्हें शुरुआती स्विंग और सीम मिली, तो वैभव के लिए मुश्किल हो सकती है। दिल्ली की कमजोरी बनी स्पिन जोड़ी दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके स्पिनरों का खराब फॉर्म है। कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जोड़ी इस सीजन में न विकेट ले पा रही है और न रन रोक पा रही है। लुंगी एनगिडी को छोड़कर दिल्ली का पेस अटैक भी साधारण रहा है। टी नटराजन और मुकेश कुमार महंगे साबित हुए हैं। अक्षर पटेल टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। वहीं, केएल राहुल 12 मैचों में 477 रन के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। कप्तान रियान की फॉर्म राजस्थान के लिए चिंता राजस्थान के लिए कप्तान रियान पराग की फॉर्म चिंता बनी हुई है। उन्होंने 10 मैचों में 143 के स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की तिकड़ी दिल्ली के गेंदबाजों पर भारी पड़ सकती है। वैभव 11 मैचों में 440 रन के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। हालांकि, राजस्थान का बॉलिंग अटैक मजबूत है। जोफ्रा आर्चर 15 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। सपाट पिच और 60-66 मीटर की छोटी बाउंड्री के कारण यहां हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। यहां IPL के 103 मैच खेले गए हैं। इनमें 47 बार पहले बल्लेबाजी और 53 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ, जबकि दो मैच सुपर ओवर में गए। दिल्ली में आज बारिश की संभावना नहीं दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान मौसम गर्म रहने की संभावना है। बारिश की कोई आशंका नहीं है। शाम में गर्मी और उमस खिलाड़ियों और दर्शकों को परेशान कर सकती है। दिन का तापमान 38°C से 40°C के बीच रहेगा, जो शाम तक 30°C के करीब पहुंच जाएगा। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी और आशुतोष शर्मा। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे और यश पुंजा।









