Pant 50 Test Milestone | India Keeper; Rahul Out, Afghanistan No Review

न्यू चंडीगढ़12 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत-अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने पहले दिन 85 ओवर में 3 विकेट खोकर 368 रन बनाए। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और ओपनर केएल राहुल ने शतक लगाए। पारी के दौरान गिल टेस्ट में सबसे तेज हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने, जबकि ऋषभ पंत 50 टेस्ट मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बने। वहीं राहुल 11वें ओवर में कैच आउट थे, लेकिन अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया और उन्हें 16 रन पर जीवनदान मिला। पहले दिन के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. शुभमन टेस्ट में सबसे तेज हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान शुभमन ने बतौर कप्तान टेस्ट में एक हजार रन पूरे किए। इसके साथ ही वे सबसे तेज हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। दिग्गज सुनील गावस्कर ने कप्तान के तौर पर सिर्फ 14 पारी में हजार रन का आंकड़ा पार किया। शुभमन ने 15 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। 2. पंत 50 टेस्ट खेलने वाले भारत के तीसरे विकेटकीपर बने पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना 50वां टेस्ट मैच खेला। इसके साथ ही वह भारत के लिए 50 टेस्ट खेलने वाले भारत के तीसरे विकेटकीपर बन गए हैं। उनसे ज्याद टेस्ट खेलने वाले विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (90 टेस्ट) और सैयद किरमानी (88 टेस्ट) हैं। 3. सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन ने अफगानिस्तान के खिलाफ बतौर कप्तान अपना छठा टेस्ट शतक जड़ा। वे अब सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली 20 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं। 4. राहुल बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ बतौर ओपनर अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा। वे भारत के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। सुनील गावस्कर (33 शतक) पहले, वीरेंद्र सहवाग (22 शतक) दूसरे और मुरली विजय (10 शतक) तीसरे स्थान पर हैं। 5. राहुल तीसरी बार टेस्ट में 100 रन के स्कोर पर आउट हुए राहुल शनिवार को 100 रन पर आउट हुए। वे अपने टेस्ट करियर में अब तक 3 बार 100 रन के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। सबसे ज्यादा बार 100 के स्कोर पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज लेन हटन हैं, जो 4 बार 100 रन पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के ग्रीम वुड 3 बार के साथ राहुल के साथ दूसरे नंबर पर हैं। यहां से दिन के टॉप-5 मोमेंट्स… 1. राहुल का कैच आउट थे, लेकिन अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया भारतीय पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को जीवनदान मिला। जियाउर रहमान शरीफी की पहली गेंद पर राहुल ने कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। अफगानिस्तान की कैच-बिहाइंड की जोरदार अपील को अंपायर ने खारिज कर दिया। टीम ने रिव्यू नहीं लिया। बाद में अल्ट्राएज दिखा कि 16 रन बनाकर खेल रहे राहुल आउट थे। अल्ट्रा-एज में दिखा की गेंद राहुल के बैट से लगी थी। 2. सुदर्शन को 20 रन पर जीवनदान मिला 19वें ओवर में नांगेयालिया खरोटे को 20 रन पर जीवनदान मिला। खरोटे ने ओवर की चौथी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली। सुदर्शन छोड़ने या खेलने के असमंजस में थे। उन्होंने आखिरी समय पर डिफेंड किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप पर गई। वहां तैनात रहमानुल्लाह गुरबाज ने देर से रिएक्ट किया और गेंद उनकी उंगलियों को छूकर निकल गई। सुदर्शन ने पहली पारी में 81 रन बनाए। 3. शतक लगाकर अगली गेंद पर आउट हुए राहुल राहुल ने पारी के 61वें ओवर में पहली गेंद पर 2 रन लेकर अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक पूरा किया। गेंदबाज शरीफी की अगली ही गेंद वह कवर ड्राइव खेलते हुए कैच आउट हुए। एक्स्ट्रा कवर पर खड़े रहमानुल्लाह गुरबाज ने बाईं ओर डाइव लगाकर उनका कैच लपका। राहुल शतक लगाने के बाद अगली गेंद पर कैच आउट हुए। 4. अब्दुल मलिक ने लगातार 2 नो-बॉल डाली 66वें ओवर में अब्दुल मलिक ने लगातार दो नो-बॉल डाली। ओवर की पांचवी गेंद पर पंत के खिलाफ कैच-बिहाइंड की जोरदार अपील हुई, लेकिन बल्ले का कोई हिस्सा नहीं लगा। इसके बाद बजर बजी और गेंद नो-बॉल निकली। इसकी अगली गेंद पर फिर मलिक ने फिर से नो-बॉल डाली। मलिक ने पंत के खिलाफ लगातार 2 गेंद नो बॉल डाली। 5. ऋषभ पंत ने एक ओवर में 3 छक्के जड़े पंत ने एक ही ओवर में 3 छक्के जड़े। 68वें ओवर में अफगान स्पिनर अब्दुल मलिक की पहली गेंद पर पंत ने क्रीज से आगे बढ़कर सीधा छक्का लगाया। चौथी गेंद फुल टॉस थी, जिसे पंत ने काउ कॉर्नर के ऊपर से बाउंड्री के पार भेज दिया। इसकी अगली गेंद पर पंत ने बैकफुट पर जाकर डीप मिड-विकेट के ऊपर से पुल करते हुए ओवर का तीसरा छक्का जड़ा। पंत 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। —————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दिन 368 रन बनाए:राहुल-गिल के शतक, सुदर्शन-पंत की हाफ सेंचुरी; सलीम को 2 विकेट भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन मजबूत पकड़ बना ली है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 368 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Pant 50 Test Milestone | India Keeper; Rahul Out, Afghanistan No Review

न्यू चंडीगढ़39 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 3 विकेट खोकर 368 रन बनाए। न्यू चंडीगढ़ में शनिवार को कई मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। कप्तान शुभमन गिल और उप कप्तान केएल राहुल ने शतक लगाए। गिल टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। विकेटकीपर ऋषभ पंत 50 टेस्ट मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बने। वे एम एस धोनी और सैयद किरमानी के क्लब में शामिल हुए। राहुल अपने टेस्ट करियर में तीसरी बार 100 रन पर आउट हुए। पहले दिन के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. गिल ने 15 पारी में बतौर कप्तान हजार रन बनाए गिल ने बतौर कप्तान टेस्ट में एक हजार रन पूरे किए। वे सबसे तेज ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। सुनील गावस्कर ने 14 पारी में हजार रन का आंकड़ा पार किया था। गिल ने 15 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। 2. पंत 50 टेस्ट खेलने वाले भारत के तीसरे विकेटकीपर पंत अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वे ऐसा करने वाले भारत के तीसरे विकेटकीपर बने। उनसे पहले विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (90 टेस्ट) और सैयद किरमानी (88 टेस्ट) यह कारनामा कर चुके हैं। 3. गिल का बतौर कप्तान छठा टेस्ट शतक गिल ने बतौर कप्तान छठा टेस्ट शतक लगाया। वे अब सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली 20 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं। 4. राहुल का बतौर ओपनर 11वां शतक राहुल ने बतौर ओपनर अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा। वे भारत के लिए ओपनर्स में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। सुनील गावस्कर (33 शतक) पहले, वीरेंद्र सहवाग (22 शतक) दूसरे और मुरली विजय (10 शतक) तीसरे स्थान पर हैं। 5. राहुल तीसरी बार 100 रन पर आउट राहुल 100 रन पर आउट हुए। वे अपने टेस्ट करियर में अब तक 3 बार 100 रन पर आउट हो चुके हैं। सबसे ज्यादा बार 100 के स्कोर पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में इंग्लैंड के लेन हटन हैं, जो 4 बार आउट हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ग्रीम वुड 3 बार के साथ दूसरे नंबर पर हैं। टॉप-4 मोमेंट्स… 1. राहुल को जीवनदान मिला भारतीय पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को जीवनदान मिला। जियाउर रहमान शरीफी की पहली गेंद पर राहुल ने कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। अफगानिस्तान की कैच की अपील को अंपायर ने खारिज कर दिया। टीम ने रिव्यू नहीं लिया। बाद में अल्ट्रा एज में दिखा कि 16 रन बनाकर खेल रहे राहुल आउट थे। अल्ट्रा-एज में दिखा की गेंद राहुल के बैट से लगी थी। 2. सुदर्शन का कैच छूटा 19वें ओवर में साई सुदर्शन को 20 रन पर जीवनदान मिला। खरोटे ने ओवर की चौथी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली। सुदर्शन ने आखिरी समय डिफेंड किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप पर गई। वहां रहमानुल्लाह गुरबाज ने कैच ड्रॉप कर दिया। सुदर्शन ने पहली पारी में 81 रन बनाए। 3. अब्दुल मलिक ने लगातार 2 नो-बॉल डाली 66वें ओवर में अब्दुल मलिक ने लगातार दो नो-बॉल डाली। ओवर की पांचवीं गेंद पर पंत के खिलाफ कैच-बिहाइंड की अपील हुई, लेकिन बल्ले का कोई हिस्सा नहीं लगा। ये गेंद नो-बॉल निकली। इसकी अगली गेंद पर मलिक ने फिर से नो-बॉल डाली। मलिक ने पंत के खिलाफ लगातार 2 गेंद नो बॉल डाली। 4. पंत ने एक ओवर में 3 छक्के जड़े पंत ने एक ही ओवर में 3 छक्के जड़े। 68वें ओवर में अफगान स्पिनर अब्दुल मलिक की पहली गेंद पर पंत ने क्रीज से आगे बढ़कर सीधा छक्का लगाया। चौथी गेंद फुल टॉस थी, जिसे पंत ने बाउंड्री के पार भेज दिया। इसकी अगली गेंद पर पंत ने बैकफुट पर जाकर डीप मिड-विकेट के ऊपर से पुल करते हुए ओवर का तीसरा छक्का जड़ा। पंत 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। —————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दिन 368 रन बनाए:राहुल-गिल के शतक, सुदर्शन-पंत की हाफ सेंचुरी; सलीम को 2 विकेट भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन मजबूत पकड़ बना ली है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 368 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय:राहुल का 8वां 500+ रन वाला सीजन, यशस्वी के 4 हजार टी-20 रन पूरे; रिकॉर्ड्स

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान ने 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। रविवार को वैभव सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। वहीं केएल राहुल ने IPL में 8वीं बार 500+ रन पूरे किए। यशस्वी जायसवाल ने टी-20 क्रिकेट में अपने 4 हजार रन पूरे किए। दिल्ली-राजस्थान मैच के टॉप-12 रिकॉर्ड्स… 1, सूर्यवंशी ने इस सीजन 44 सिक्स लगाए राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में 44 छक्के लगा चुके हैं। वह किसी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा का 42 छक्कों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। 2. वैभव ने इस सीजन पहली गेंद पर तीसरी बार सिक्स लगाया वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन तीसरी बार अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। IPL इतिहास में एक सीजन में तीन बार पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब उनका नाम भी शामिल हो गया है। उनसे पहले शाहरुख खान ने 2023, सुनील नरेन 2025, देवदत्त पडीक्कल 2026 में ऐसा कर चुके हैं। IPL में यह 8वीं बार रहा, जब वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत सिक्स से की। इस सीजन में वह पांचवीं बार ऐसा कर चुके हैं। 3. राहुल का 8वां 500+ रन वाला IPL सीजन KL राहुल ने IPL में 8वीं बार 500 से ज्यादा रन पूरे किए। वह अब IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 500+ रन वाले सीजन खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में सिर्फ विराट कोहली उनसे आगे हैं। राहुल ने लगातार तीसरे IPL सीजन में 500+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 2024, 2025 और 2026 में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले राहुल 2018 से 2022 तक लगातार 5 सीजन 500+ रन बना चुके हैं। 4. राहुल ने राजस्थान के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाए दिल्ली के बल्लेबाज केएल राहुल ने राजस्थान के खिलाफ एक और बड़ी पारी खेलते हुए IPL में अपना 9वां 50+ स्कोर बनाया। इसके साथ ही वह राजस्थान के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा, जिन्होंने RR के खिलाफ 8 बार 50+ स्कोर बनाए थे। राहुल ने यह उपलब्धि सिर्फ 19 पारियों में हासिल की। 5. राहुल IPL में 50 बार 50+ स्कोर बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने राहुल IPL इतिहास में 50 बार 50+ स्कोर बनाने वाले सिर्फ पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में विराट कोहली सबसे आगे हैं, जिनके नाम 76 फिफ्टी प्लस स्कोर हैं। 6. राहुल और पोरेल ने नाबाद 105 रन जोड़े राहुल और अभिषेक पोरेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 105 रन की नाबाद साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यह राजस्थान के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की चौथी 100+ रन की साझेदारी रही। 7. यशस्वी के 129 पारी में 4 हजार टी-20 रन राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने T20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि 129 पारियों में हासिल की। वह सबसे कम पारियों में 4000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। 8. स्टार्क RR के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले दूसरे दिल्ली पेसर बने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। वह IPL में RR के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले दूसरे दिल्ली तेज गेंदबाज बने। इससे पहले उमेश यादव ने 2013 में इसी मैदान पर 4/24 का स्पेल डाला था। 9. रियान पराग ने IPL करियर की सबसे तेज फिफ्टी लगाई राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह उनके IPL करियर की सबसे तेज फिफ्टी रही। उन्होंने 13.2 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 10. दिल्ली ने इस सीजन अपना सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया दिल्ली ने पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 72 रन बनाए। यह IPL 2026 में टीम का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। पूरे सीजन में यह सिर्फ तीसरी बार रहा, जब दिल्ली ने पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गंवाया। खास बात यह है कि दोनों मौके राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आए। 11. दिल्ली ने इस सीजन 22 कैच छोड़े दिल्ली कैपिटल्स की खराब फील्डिंग इस मैच में भी देखने को मिली। टीम IPL 2026 में अब तक 22 कैच छोड़ चुकी है। दिल्ली की कैचिंग एफिशिएंसी 63.3% रही है, जो इस सीजन सभी टीमों में सबसे खराब है। 12. राजस्थान ने दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती 6 ओवर में 75 रन बनाए। यह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL में राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले RR ने 2018 में इसी मैदान पर बिना विकेट गंवाए 79 रन बनाए थे।
KL Rahul; DC vs RCB IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक 9-दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए IPL 2026 का सीजन मुश्किल होता जा रहा है। 264 रन बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स से मिली हार से टीम उबर नहीं पाई है। सोमवार को दिल्ली का सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। मैच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। यह दोनों के बीच सीजन का दूसरा मैच है। पहले मैच में दिल्ली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद दिल्ली के लिए यह मैच अहम है। एक और हार प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकती है। बेंगलुरु का पलड़ा भारी IPL में अब तक दोनों टीमों के बीच 34 मैच खेले गए हैं। RCB ने 19 और दिल्ली ने 13 जीते हैं। एक मैच टाई रहा और एक बेनतीजा रहा। 2013 में बेंगलुरु में एक मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था, जिसे RCB ने जीता था। पिछले सीजन में दोनों के बीच दो मैच हुए थे। एक दिल्ली ने बेंगलुरु में जीता, जबकि दूसरा RCB ने दिल्ली में जीता। दिल्ली की बल्लेबाजी मजबूत गेंदबाजी कमजोर दिल्ली इस सीजन बल्लेबाजी के भरोसे टिकी है। केएल राहुल की कप्तानी में टॉप ऑर्डर ने लगभग हर मैच में तेज शुरुआत दी है। नीतीश राणा और डेविड मिलर मिडिल ओवर्स में रन गति बनाए रख रहे हैं। समस्या गेंदबाजी में है। टीम बड़े स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाई है। डेथ ओवर्स में रन लुटाना सबसे बड़ी चिंता है, जिसका फायदा विपक्षी टीमें उठा रही हैं। दिल्ली इस सीजन बल्लेबाजी के भरोसे टिकी है। केएल राहुल की कप्तानी में टॉप ऑर्डर ने लगभग हर मैच में तेज शुरुआत दी है। नीतीश राणा और डेविड मिलर मिडिल ओवर्स में रन गति बनाए रख रहे हैं। समस्या गेंदबाजी में है। टीम बड़े स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाई है। डेथ ओवर्स में रन लुटाना सबसे बड़ी चिंता है, जिसका फायदा विपक्षी टीमें उठा रही हैं। संतुलित नजर आ रही बेंगलुरु, कोहली और पडिक्कल फॉर्म में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और संतुलित नजर आ रही है। विराट कोहली टीम को मजबूती देते हैं। देवदत्त पडिक्कल की फॉर्म में वापसी से बल्लेबाजी की गहराई बढ़ी है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने डेथ ओवर्स में कसी गेंदबाजी कर जीत पक्की की थी। विराट कोहली 328 रन के साथ टॉप रन स्कोरर हैं। भुवनेश्वर कुमार 11 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री (60-66 मीटर) के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। इस पिच पर IPL के 99 मैच खेले गए हैं। इनमें 48 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 50 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ। मौसम दिल्ली में सोमवार, 27 अप्रैल को मौसम अत्यधिक गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। तापमान तक जा सकता है और तेज हवाएं चलेंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर्स- विप्रज निगम । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जैकब बेथेल। —————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अंगकृष रघुवंशी का विवादित रन-आउट:शमी के सिक्स से मैच टाई हुआ; रिंकू के लगातार 4 सिक्स, लखनऊ घर पर आठवां मैच हारी; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया। रविवार को अंगकृष रघवुंशी फील्डिंग में रुकावट डालने पर रनआउट दिए गए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 4 सिक्स लगाए। उन्होंने 5 कैच भी लपके। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई कराया। पूरी खबर कोलकाता ने जीता IPL 2026 का पहला सुपर ओवर:नरेन ने लखनऊ को एक रन ही बनाने दिया; रिंकू ने 83 रन बनाने के साथ 5 कैच लपके कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पंजाब किंग्स की जीत पर प्रीति जिंटा ने बधाई दी:कहा- श्रेयस, यह जीत रिकॉर्ड में दर्ज होगी, केएल राहुल की पारी की भी तारीफ की

शनिवार को आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया, जिसके बाद टीम की को-ऑनर प्रीति जिंटा ने खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर टीम और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए जीत की बधाई दी। प्रीति ने अपनी पोस्ट में सबसे पहले विरोधी टीम दिल्ली कैपिटल्स के बैट्समैन केएल राहुल की शानदार पारी के लिए उन्हें बधाई दी। वहीं, प्रीति ने अपनी टीम को लेकर लिखा, ‘श्रेयस अय्यर, यह जीत रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगी। आज वाकई गर्मी थी।’ साथ ही उन्होंने प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, नेहाल वढेरा और शशांक सिंह की भी तारीफ की। 265 रन चेज, पंजाब ने रचा इतिहास मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टी20 इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्यों में से एक 265 रन का सफल पीछा किया। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 67 गेंदों में 152 रन की पारी खेली। इसके साथ वह आईपीएल में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने भारत के पुरुष टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। पंजाब किंग्स ने इससे पहले 2024 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन का पीछा कर रिकॉर्ड बनाया था। इस बार टीम ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस जीत के साथ पंजाब छह जीत और एक बिना रिजल्ट वाले मैच के साथ 13 अंकों पर पहुंच गई है और अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स तीन जीत और चार हार के साथ छठे स्थान पर है, जिसके छह अंक हैं।
अभिषेक ने कोहली की बराबरी की:9वां टी-20 शतक लगाया, राहुल-नीतीश का कैच पकड़कर मैच पलटा, क्लासन के 100 सिक्स पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 31वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 9वां टी-20 शतक लगाकर विराट कोहली की बराबरी कर ली। मंगलवार को अभिषेक ने फील्डिंग में भी कमाल दिखाया। उन्होंने केएल राहुल और नीतीश राणा के कैच पकड़कर मैच का रुख पलट दिया। हेनरिक क्लासन ने 100 IPL सिक्स पूरे किए। SRH Vs DC मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने 184 पारी में 9 टी-20 शतक लगाए अभिषेक शर्मा के टी-20 में 9 शतक पूरे हो गए। उन्होंने यह उपलब्धि 184 पारियों में हासिल की, जो भारतीयों में सबसे तेज है। कोहली को यहां तक पहुंचने में 403 पारियां लगी थीं। टी-20 में ओवरऑल सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 22 शतक लगाए हैं। बाबर आजम (12) और डेविड वॉर्नर (10) उनके बाद हैं। 2. अभिषेक ने 5वीं बार एक पारी में 10+ सिक्स लगाए अभिषेक शर्मा ने टी-20 में पांचवीं बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए। वे इस मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 18 बार ऐसा किया है। एविन लुईस और श्रेयस अय्यर ने 4-4 बार यह कारनामा किया है। IPL में यह दूसरी बार है जब अभिषेक ने एक पारी में 10 छक्के लगाए और वे गेल के बाद ऐसा कई बार करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 350 छक्के भी पूरे कर लिए। 3. अभिषेक ने केएल राहुल को पीछे छोड़ा अभिषेक शर्मा ने IPL में नाबाद 135 रन बनाकर केएल राहुल (132*) को पीछे छोड़ दिया है। वे IPL के हाईएस्ट इंडविजुअल स्कोरर की लिस्ट में दूसरी बार शामिल हो गए। इससे पहले पिछले साल उन्होंने 141 रन की पारी खेली थी। टी-20 में 130+ स्कोर के मामले में अभिषेक 4 बार के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं, जबकि आरोन फिंच और क्रिस गेल ने 3-3 बार यह कारनामा किया है। 4. क्लासन IPL में 100 सिक्स लगाने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज हेनरिक क्लासन IPL में 100 छक्के लगाने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि 52 पारियों में हासिल की। उनसे आगे क्रिस गेल (37 पारियां) और आंद्रे रसेल (47 पारियां) हैं। गेंदों के हिसाब से क्लासन 1072 गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचे और सातवें स्थान पर हैं। यहां से टॉप-5 मोमेंट्स… 1. अक्षर पटेल का 100वां टी-20 मैच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल टीम के लिए अपना 100वां टी-20 मैच खेल रहे हैं। वे 2019 से टीम का हिस्सा हैं और उसी साल 5 करोड़ रुपए में खरीदे गए थे। शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें मेगा नीलामी से पहले 16.50 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया। 14 मार्च 2025 को उन्हें टीम की कमान सौंपी गई। 2. अभिषेक की हाफ सेंचुरी, रनआउट होने से बचे 9वें ओवर की पहली बॉल पर अभिषेक शर्मा ने हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अक्षर पटेल की गेंद को लेग साइड में खेलकर दो रन लिए। दूसरे रन पर थ्रो विकेटकीपर केएल राहुल के पास आया, लेकिन वे गेंद को साफ तरीके से कलेक्ट नहीं कर सके। रिप्ले में दिखा कि अगर राहुल गेंद पकड़ लेते, तो अभिषेक क्रीज से बाहर थे। 3. नीतीश राणा ने अभिषेक का कैच छोड़ा 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को एक और जीवनदान मिला। टी. नटराजन की लो फुलटॉस पर उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से खेलने की कोशिश की। डीप में खड़े नीतीश राणा बाईं ओर दौड़ते हुए पहुंचे, लेकिन दोनों हाथों से कैच पकड़ने के बावजूद गेंद उनके हाथ से निकल गई। 4. अभिषेक का शतक और ईशान किशन रनआउट 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने छक्का लगाकर शतक पूरा किया। नीतीश राणा की शॉर्ट गेंद को उन्होंने डीप मिडविकेट के ऊपर से पुल किया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन रनआउट हो गए। अभिषेक ने गेंद को सामने खेला, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े ईशान काफी आगे निकल चुके थे। नीतीश राणा ने गेंद को स्टंप्स पर डिफ्लेक्ट किया और ईशान समय पर क्रीज में नहीं लौट सके। 5. अभिषेक ने राहुल-राणा के कैच लपके अभिषेक शर्मा ने फील्डिंग में कमाल दिखाते हुए लगातार ओवरों में दो कैच पकड़कर मैच का रुख बदल दिया। 10वें ओवर में ईशान मलिंगा की फुल लेंथ गेंद पर नीतीश राणा ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सही तरीके से बैट पर नहीं आई। लॉन्ग-ऑन से दौड़ते हुए अभिषेक शर्मा ने आगे स्लाइड कर लो कैच पकड़ा। राणा 30 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले 9वें ओवर में साकिब हुसैन की फुलटॉस गेंद पर केएल राहुल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वेयर पर खड़े अभिषेक के हाथों में गई। राहुल 23 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज लखनऊ के सामने राजस्थान:वैभव इस सीजन 20 सिक्स लगा चुके; RR ने LSG के खिलाफ 4 मैच जीते IPL 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2024 में यह मुकाबला राजस्थान ने जीता था। पूरी खबर









