Thursday, 17 Sep 2026 | 03:39 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Uttarakhand Winter Tourism | CM Dhami Invites Virat Kohli & Anushka Sharma

Uttarakhand Winter Tourism | CM Dhami Invites Virat Kohli & Anushka Sharma

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की फाइल फोटो। उत्तराखंड में अब पर्यटन को सिर्फ गर्मियों और चारधाम यात्रा तक सीमित नहीं रखने की तैयारी है। राज्य सरकार सर्दियों में भी ज्यादा पर्यटकों को पहाड़ों तक लाने के लिए विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर . विराट-अनुष्का जैसे लोकप्रिय चेहरे अगर सर्दियों में उत्तराखंड आते हैं तो पहाड़ों की बर्फ, शीतकालीन चारधाम और यहां की दूसरी घूमने की जगहों को देशभर में पहचान मिल सकती है। खासकर युवाओं में इसका असर देखने को मिल सकता है। सरकार की कोशिश है कि लोग सर्दियों में भी उत्तराखंड को घूमने के लिए चुनें और पर्यटन का फायदा ज्यादा महीनों तक स्थानीय लोगों को मिले। सर्दियों में सिर्फ दर्शन नहीं, बर्फ और एडवेंचर का भी मजा सरकार सर्दियों के पर्यटन को सिर्फ चारधाम यात्रा से नहीं जोड़ रही है। उत्तराखंड में बर्फबारी के दौरान स्कीइंग, स्नो ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, कैंपिंग, जंगल सफारी, गांवों में होमस्टे और पहाड़ों की सैर जैसे विकल्प भी पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं। औली में बर्फ के बीच स्कीइंग सबसे बड़ा आकर्षण है। चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला में बर्फीली पहाड़ियों के बीच ट्रेकिंग का अलग अनुभव मिलता है। पिथौरागढ़ का मुनस्यारी और खलिया टॉप, उत्तरकाशी का दयारा बुग्याल, चकराता और चौकोरी जैसे इलाके भी सर्दियों में बर्फ और शांत पहाड़ी माहौल के लिए पर्यटकों को खींच सकते हैं। इसके अलावा साफ आसमान वाली सर्द रातों में पहाड़ों पर तारों को देखने, स्थानीय खाना खाने, गांवों में रहने और पहाड़ी जीवन को करीब से जानने का अनुभव भी पर्यटकों को दिया जा सकता है। यानी सरकार की कोशिश है कि सर्दियों में उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के पास धार्मिक यात्रा के अलावा भी घूमने और समय बिताने के कई विकल्प हों। 365 दिन पर्यटन बढ़ाने पर जोर उत्तराखंड में पर्यटन का बड़ा हिस्सा चारधाम यात्रा और गर्मियों के मौसम पर निर्भर रहता है। सरकार अब इस तस्वीर को बदलना चाहती है। लक्ष्य है कि सालभर पर्यटक उत्तराखंड आएं, ताकि होटल, होमस्टे, टैक्सी, गाइड, दुकान और स्थानीय कारोबार से जुड़े लोगों को पूरे साल काम मिलता रहे। इसी सोच के तहत एडवेंचर और साइकिलिंग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटन विभाग अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज को नए रूप में आयोजित करने जा रहा है। 14 से 20 अक्टूबर तक 700 किमी की साइकिल यात्रा 14 से 20 अक्टूबर तक उत्तराखंड में करीब 700 किलोमीटर का साइकिल अभियान होगा। पर्यटन विभाग के अनुसार यह यात्रा नैनीताल-मुक्तेश्वर से शुरू होकर बागेश्वर, कर्णप्रयाग, गुप्तकाशी और टिहरी होते हुए मसूरी में खत्म होगी। इस बार साइकिल सवारों को सिर्फ सामान्य सड़क पर नहीं चलाया जाएगा। रास्ते में कुछ ऑफ-रोड यानी कच्चे और पहाड़ी रास्ते भी शामिल किए जाएंगे। अभियान में 60 से ज्यादा विदेशी और पेशेवर साइकिल सवारों के शामिल होने की उम्मीद है। पर्यटन विभाग का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से उत्तराखंड को दुनिया में एडवेंचर और पहाड़ों पर घूमने के लिए बेहतर जगह के तौर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी। साइकिल यात्रा कुमाऊं और गढ़वाल के कई जिलों से होकर गुजरेगी। देहरादून में बीता बचपन, परिवार की जड़ें भी उत्तराखंड में अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या में हुआ था, लेकिन उनका उत्तराखंड से पुराना पारिवारिक रिश्ता है। उनके परिवार की जड़ें उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र से जुड़ी हैं। अनुष्का का बचपन और शुरुआती साल देहरादून से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में देहरादून को अपना होमटाउन बताया था। देहरादून में उनका पुश्तैनी घर भी रहा है, जहां उनकी दादी और परिवार के दूसरे सदस्य रहते थे। अनुष्का के उत्तराखंड कनेक्शन की वजह से विराट के साथ उनकी यात्राओं में भी इस राज्य से उनका व्यक्तिगत जुड़ाव नजर आता है। आखिरी बार 2023 में आए थे दोनों… 2023 में ऋषिकेश के आश्रम पहुंचे थे विराट-अनुष्का: जनवरी 2023 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उत्तराखंड पहुंचे थे। दोनों ऋषिकेश स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती आश्रम गए और यहां पूजा-अर्चना के साथ ध्यान किया। यह दौरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले हुआ था। 2022 में बेटी वामिका के साथ कैंची धाम आए: नवंबर 2022 में विराट-अनुष्का अपनी बेटी वामिका के साथ नैनीताल जिले के कैंची धाम पहुंचे थे। दोनों ने नीम करौली बाबा के मंदिर में दर्शन किए और आरती में शामिल हुए। इसके बाद दोनों काकड़ीघाट भी गए थे। उनकी इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे थे। 2016 में शादी से पहले नरेंद्रनगर-हरिद्वार की सैर: दिसंबर 2016 में शादी से पहले विराट और अनुष्का उत्तराखंड आए थे। दोनों नरेंद्रनगर स्थित आनंदा इन द हिमालयाज में ठहरे और छुट्टियां बिताईं। इस दौरान हरिद्वार के अनंत धाम आश्रम भी पहुंचे और पूजा-अर्चना की। ———————— ये खबर भी पढ़ें…. देहरादून में कार सवार महिला ने गाड़ियों को रौंदा:सब्जी की दुकान में घुसी, दुकानदार घायल; मौके पर भारी हंगामा देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों और सब्जी के ठेलों को टक्कर मार दी। हादसे में एक दुकानदार घायल हो गया, जबकि कई वाहन और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। (पढ़ें पूरी खबर)

Filmmaker Kuku Kohli Dies at 77

Filmmaker Kuku Kohli Dies at 77

6 मिनट पहले कॉपी लिंक अजय देवगन को फिल्म ‘फूल और कांटे’ से लॉन्च करने वाले वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का मंगलवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें हार्ट अटैक आया था। आज कुकू कोहली का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए ‘महाभारत’ फेम गजेंद्र चौहान समेत कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं। इस दौरान कुकू कोहली की पत्नी अरुणा ईरानी को गजेंद्र चौहान ने संभाला। राज कपूर के साथ काम करके करियर शुरू किया कुकू कोहली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राज कपूर की फिल्म बॉबी में असिस्टेंट के तौर पर काम करके की थी। उन्होंने कई साल उनके साथ रहकर फिल्म बनाने की बारीकियां सीखीं। बाद में वह फिल्म बेताब में सेकेंड यूनिट डायरेक्टर रहे। सनी देओल और अमृता सिंह स्टारर यह फिल्म हिट थी। इसके बाद उन्होंने अर्जुन में भी काम किया। कुकू कोहली, राज कपूर की फिल्मों जैसे बॉबी, प्रेम रोग और सत्यम शिवम सुंदरम में उनके असिस्टेंट थे। 1991 में कुकू कोहली ने फूल और कांटे से बतौर डायरेक्टर शुरुआत की। फिल्म हिट रही और अजय देवगन को बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कोहराम और सुहाग जैसी फिल्में बनाईं। सुहाग में अजय देवगन और अक्षय कुमार पहली बार साथ नजर आए थे। 1995 में उनकी फिल्म हकीकत रिलीज हुई। इसमें अजय देवगन और तब्बू थे। फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सात कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला। कुकू को बेस्ट डायरेक्टर के लिए भी नॉमिनेशन मिला। इसके बाद उन्होंने जुल्मी, अनाड़ी नंबर 1 और ये दिल आशिकाना जैसी फिल्में बनाईं। उनकी आखिरी फिल्म वो तेरा नाम था 2004 में रिलीज हुई थी। कुकू कोहली और अरुणा ईरानी ने गुपचुप शादी की थी कुकू कोहली की दो शादियां हुई थीं। कुकू कोहली की पहली पत्नी का नाम रीता कोहली था। रीता कोहली और कुकू कोहली की दो बेटियां पूजा और करिश्मा थीं। कुकू कोहली की पहली पत्नी रीता का निधन करीब 6 साल पहले हुआ था। वहीं, कुकू कोहली की दूसरी शादी एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से हुई। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म कोहराम के सेट पर हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच बिल्कुल नहीं बनती थी। हालांकि, काम के दौरान कुकू कोहली अरुणा का काफी ख्याल रखते थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती बढ़ी और यही दोस्ती प्यार में बदल गई। जब अरुणा को कुकू से प्यार हुआ, तब उन्हें पता चला कि कुकू पहले से शादीशुदा हैं। उनकी पहली पत्नी रीता कोहली से दो बेटियां भी थीं। इसके बावजूद अरुणा ने कुकू के साथ रिश्ता आगे बढ़ाया। दोनों ने 1990 में शादी कर ली। हालांकि, उन्होंने कई साल तक अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं किया। कुकू कोहली की डायरेक्ट की फूल और कांटे, कोहराम और सुहाग जैसी कई फिल्मों में अरुणा ईरानी ने काम किया था। अरुणा ने बताया था कि वह कुकू की पहली पत्नी और उनके परिवार की परेशानियां नहीं बढ़ाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने अपने रिश्ते को निजी रखा। शादी के बाद अरुणा और कुकू ने बच्चे नहीं करने का फैसला लिया। अरुणा ने कहा था कि उस समय उनकी उम्र और कुकू के पहले से बच्चों को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया। ……………….. यह खबर भी पढ़ें… लगान-गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का निधन:74 साल के थे, दोबारा कैंसर हुआ था; महाभारत में अश्वत्थामा बने थे लगान और गजनी समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में 4 अगस्त को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी लगान में उनके साथ काम करने वाले अभिनेता यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए शेयर की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Himansh Kohli Supports Sonam Wangchuk On Education & Paper Leak Issue

Himansh Kohli Supports Sonam Wangchuk On Education & Paper Leak Issue

15 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ के प्रमोशन के दौरान अभिनेता हिमांश कोहली, अभिनेत्री सोनाली सहगल और निर्देशक कमल चंद्रा ने सोनम वांगचुक के समर्थन, NEET-UG समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर अपनी राय रखी। हिमांश ने कहा कि देश और आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए आवाज उठाने वालों को सुना जाना चाहिए। सोनाली ने मुद्दे को राजनीति से ऊपर बताते हुए सकारात्मक नतीजे की उम्मीद जताई। कमल चंद्रा ने कहा कि सिर्फ सरकार को दोष देने से समाधान नहीं निकलेगा, बल्कि सिस्टम की जड़ तक पहुंचना जरूरी है। हिमांश कोहली ने सोनम वांगचुक के समर्थन, युवाओं की आवाज और शिक्षा व्यवस्था पर अपनी राय रखी। सवाल: आपने सोनम वांगचुक के समर्थन में पोस्ट किया था और उनके स्वास्थ्य के लिए भी प्रार्थना की थी। इसे आप कैसे देखते हैं? युवाओं से आपका यह जुड़ाव कैसा है? जवाब (हिमांश कोहली): मेरे करियर में युवाओं का हमेशा बड़ा योगदान रहा है। मेरे टीवी शो से लेकर फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ तक, मेरा काम युवाओं को प्रेरित करने की कोशिश करता है। बेहतर शिक्षा और देश के भविष्य के लिए आवाज उठाने वाले युवाओं को सुना जाना चाहिए। मैं सोनम वांगचुक का बहुत सम्मान करता हूं। उन्होंने देश, खासकर भारतीय सेना और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सोच और काम ने मुझे भी प्रेरित किया है। आज की Gen-Z अपनी बात हिम्मत से रखती है। हमारी पीढ़ी में लोग इतनी खुलकर अपनी बात नहीं कह पाते थे। युवा सिर्फ बहादुर ही नहीं, बल्कि रचनात्मक भी हैं। अगर उनकी मांग देश के बेहतर भविष्य और अच्छी शिक्षा के लिए है तो मैं उनके साथ खड़ा हूं। मेरी कामना है कि सभी पक्ष बातचीत के जरिए समाधान तक पहुंचें। सवाल: बॉलीवुड के कलाकारों से लोग उम्मीद करते हैं कि वे ऐसे मुद्दों पर खुलकर बोलें। आपने सबसे पहले समर्थन किया था। क्या कहना चाहेंगे? जवाब (हिमांश कोहली): मुझे याद है कि उस समय शायद सबसे पहले मैंने ही पोस्ट किया था और इसके लिए मुझे ट्रोल भी किया गया। लेकिन अगर बात सच्चाई और आने वाली पीढ़ी के भविष्य की हो, तो चुप नहीं रहना चाहिए। हम सभी चाहते हैं कि बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर अवसर मिलें। इसके लिए आवाज उठाना जरूरी है। यह आवाज शांतिपूर्ण होनी चाहिए और सुनी भी जानी चाहिए। सोनाली सहगल ने कहा कि शिक्षा जैसे मुद्दों को राजनीति से ऊपर रखकर समाधान की दिशा में काम होना चाहिए। सवाल: आपको लगता है कि यह आवाज सरकार तक पहुंची? जवाब (हिमांश कोहली): जी, मुझे लगता है कि बात सरकार तक पहुंची है। उम्मीद है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएगा और आने वाली पीढ़ी को अपनी पसंद का करियर चुनने के बेहतर अवसर मिलेंगे। सोनाली सहगल: मुझे भी लगता है कि इस मुद्दे का सकारात्मक परिणाम निकलना चाहिए। इसे राजनीतिक बहस बनाने के बजाय समाधान पर ध्यान देना चाहिए। जब कोई आंदोलन होता है तो उसका सार्थक निष्कर्ष भी निकलना चाहिए। प्रधानमंत्री भी इस मुद्दे पर बोल चुके हैं। हमें उम्मीद है कि आगे बेहतर बदलाव देखने को मिलेगा। कमल चंद्रा ने कहा कि पेपर लीक के मामलों में सिर्फ आरोप लगाने से नहीं, बल्कि सिस्टम की जड़ तक पहुंचकर सुधार करना जरूरी है। सवाल: दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात हो रही है। आप इसे कैसे देखते हैं? जवाब (हिमांश कोहली): यह अच्छी बात है। हर इंसान की तीन बुनियादी जरूरतें हैं- अच्छी शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं और भोजन। अच्छी शिक्षा हर व्यक्ति का अधिकार है और इसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। कमल चंद्रा: हर बात को राजनीतिक बनाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। पेपर लीक की जड़ तक पहुंचना होगा। कोई मंत्री खुद पेपर लीक नहीं करता, बीच में कुछ भ्रष्ट लोग होते हैं। असली जरूरत सिस्टम की खामियों को दूर करने की है। मैंने एक छात्र की कहानी देखी थी जिसने तीन-चार साल तक 16-17 घंटे पढ़ाई की। उसे 550 अंक मिले और वह खुश था कि उसकी मेहनत रंग लाई। लेकिन परीक्षा रद्द होने के बाद वह मानसिक रूप से टूट गया और आखिरकार उसने आत्महत्या कर ली। यह बेहद दुखद है। ऐसी घटनाएं बताती हैं कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार बेहद जरूरी है। सिर्फ आरोप लगाने से नहीं, बल्कि सिस्टम की कमियों को दूर करने से बदलाव आएगा। सरकार को इस दिशा में सख्त कदम उठाने चाहिए, क्योंकि यह लाखों छात्रों के भविष्य का सवाल है। _________________________________________ यह इंटरव्यू भी पढ़ें.. फिल्म फ्लॉप हुई तो रोती हुई घर गईं सोनाली सहगल:हिमांश कोहली ने कहा- ‘यारियां’ के बाद लगा, अब सब खत्म हो गया फिल्म ‘आर्य भट्ट का जीरो’ खुद पर भरोसा और सपनों के लिए संघर्ष की कहानी है। दैनिक भास्कर से बातचीत में सोनाली सहगल, हिमांश कोहली और डायरेक्टर कमल चंद्रा ने ऐसे अनुभव साझा किए, जब लोगों ने उन पर भरोसा नहीं किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। सोनाली ने बताया कि एक फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वह कार में रोते हुए घर गई थीं। हिमांश ने कहा कि ‘यारियां’ के बाद लगातार फिल्में नहीं चलीं तो लगा कि करियर खत्म हो गया।पूरा इंटरव्यू पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Himansh Kohli Supports Sonam Wangchuk On Education & Paper Leak Issue

Himansh Kohli Supports Sonam Wangchuk On Education & Paper Leak Issue

34 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ के प्रमोशन के दौरान अभिनेता हिमांश कोहली, अभिनेत्री सोनाली सहगल और निर्देशक कमल चंद्रा ने सोनम वांगचुक के समर्थन, NEET-UG समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर अपनी राय रखी। हिमांश ने कहा कि देश और आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए आवाज उठाने वालों को सुना जाना चाहिए। सोनाली ने मुद्दे को राजनीति से ऊपर बताते हुए सकारात्मक नतीजे की उम्मीद जताई। कमल चंद्रा ने कहा कि सिर्फ सरकार को दोष देने से समाधान नहीं निकलेगा, बल्कि सिस्टम की जड़ तक पहुंचना जरूरी है। हिमांश कोहली ने सोनम वांगचुक के समर्थन, युवाओं की आवाज और शिक्षा व्यवस्था पर अपनी राय रखी। सवाल: आपने सोनम वांगचुक के समर्थन में पोस्ट किया था और उनके स्वास्थ्य के लिए भी प्रार्थना की थी। इसे आप कैसे देखते हैं? युवाओं से आपका यह जुड़ाव कैसा है? जवाब (हिमांश कोहली): मेरे करियर में युवाओं का हमेशा बड़ा योगदान रहा है। मेरे टीवी शो से लेकर फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ तक, मेरा काम युवाओं को प्रेरित करने की कोशिश करता है। बेहतर शिक्षा और देश के भविष्य के लिए आवाज उठाने वाले युवाओं को सुना जाना चाहिए। मैं सोनम वांगचुक का बहुत सम्मान करता हूं। उन्होंने देश, खासकर भारतीय सेना और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सोच और काम ने मुझे भी प्रेरित किया है। आज की Gen-Z अपनी बात हिम्मत से रखती है। हमारी पीढ़ी में लोग इतनी खुलकर अपनी बात नहीं कह पाते थे। युवा सिर्फ बहादुर ही नहीं, बल्कि रचनात्मक भी हैं। अगर उनकी मांग देश के बेहतर भविष्य और अच्छी शिक्षा के लिए है तो मैं उनके साथ खड़ा हूं। मेरी कामना है कि सभी पक्ष बातचीत के जरिए समाधान तक पहुंचें। सवाल: बॉलीवुड के कलाकारों से लोग उम्मीद करते हैं कि वे ऐसे मुद्दों पर खुलकर बोलें। आपने सबसे पहले समर्थन किया था। क्या कहना चाहेंगे? जवाब (हिमांश कोहली): मुझे याद है कि उस समय शायद सबसे पहले मैंने ही पोस्ट किया था और इसके लिए मुझे ट्रोल भी किया गया। लेकिन अगर बात सच्चाई और आने वाली पीढ़ी के भविष्य की हो, तो चुप नहीं रहना चाहिए। हम सभी चाहते हैं कि बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर अवसर मिलें। इसके लिए आवाज उठाना जरूरी है। यह आवाज शांतिपूर्ण होनी चाहिए और सुनी भी जानी चाहिए। सोनाली सहगल ने कहा कि शिक्षा जैसे मुद्दों को राजनीति से ऊपर रखकर समाधान की दिशा में काम होना चाहिए। सवाल: आपको लगता है कि यह आवाज सरकार तक पहुंची? जवाब (हिमांश कोहली): जी, मुझे लगता है कि बात सरकार तक पहुंची है। उम्मीद है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएगा और आने वाली पीढ़ी को अपनी पसंद का करियर चुनने के बेहतर अवसर मिलेंगे। सोनाली सहगल: मुझे भी लगता है कि इस मुद्दे का सकारात्मक परिणाम निकलना चाहिए। इसे राजनीतिक बहस बनाने के बजाय समाधान पर ध्यान देना चाहिए। जब कोई आंदोलन होता है तो उसका सार्थक निष्कर्ष भी निकलना चाहिए। प्रधानमंत्री भी इस मुद्दे पर बोल चुके हैं। हमें उम्मीद है कि आगे बेहतर बदलाव देखने को मिलेगा। कमल चंद्रा ने कहा कि पेपर लीक के मामलों में सिर्फ आरोप लगाने से नहीं, बल्कि सिस्टम की जड़ तक पहुंचकर सुधार करना जरूरी है। सवाल: दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात हो रही है। आप इसे कैसे देखते हैं? जवाब (हिमांश कोहली): यह अच्छी बात है। हर इंसान की तीन बुनियादी जरूरतें हैं- अच्छी शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं और भोजन। अच्छी शिक्षा हर व्यक्ति का अधिकार है और इसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। कमल चंद्रा: हर बात को राजनीतिक बनाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। पेपर लीक की जड़ तक पहुंचना होगा। कोई मंत्री खुद पेपर लीक नहीं करता, बीच में कुछ भ्रष्ट लोग होते हैं। असली जरूरत सिस्टम की खामियों को दूर करने की है। मैंने एक छात्र की कहानी देखी थी जिसने तीन-चार साल तक 16-17 घंटे पढ़ाई की। उसे 550 अंक मिले और वह खुश था कि उसकी मेहनत रंग लाई। लेकिन परीक्षा रद्द होने के बाद वह मानसिक रूप से टूट गया और आखिरकार उसने आत्महत्या कर ली। यह बेहद दुखद है। ऐसी घटनाएं बताती हैं कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार बेहद जरूरी है। सिर्फ आरोप लगाने से नहीं, बल्कि सिस्टम की कमियों को दूर करने से बदलाव आएगा। सरकार को इस दिशा में सख्त कदम उठाने चाहिए, क्योंकि यह लाखों छात्रों के भविष्य का सवाल है। _________________________________________ यह इंटरव्यू भी पढ़ें.. फिल्म फ्लॉप हुई तो रोती हुई घर गईं सोनाली सहगल:हिमांश कोहली ने कहा- ‘यारियां’ के बाद लगा, अब सब खत्म हो गया फिल्म ‘आर्य भट्ट का जीरो’ खुद पर भरोसा और सपनों के लिए संघर्ष की कहानी है। दैनिक भास्कर से बातचीत में सोनाली सहगल, हिमांश कोहली और डायरेक्टर कमल चंद्रा ने ऐसे अनुभव साझा किए, जब लोगों ने उन पर भरोसा नहीं किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। सोनाली ने बताया कि एक फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वह कार में रोते हुए घर गई थीं। हिमांश ने कहा कि ‘यारियां’ के बाद लगातार फिल्में नहीं चलीं तो लगा कि करियर खत्म हो गया।पूरा इंटरव्यू पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India

Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India

Hindi News Sports Cricket Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले कॉपी लिंक टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली जल्द मिल सकते हैं। विंबलडन 2026 के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में जोकोविच ने बताया कि वह जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं और इसी दौरे पर विराट से पहली बार मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। मैसेज पर बातचीत, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं जोकोविच ने बताया कि वे और विराट अब तक एक-दूसरे से नहीं मिले हैं। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ सालों से टेक्स्ट मैसेज के जरिए लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। जोकोविच ने कहा, मैं और विराट सोशल मीडिया और मैसेज पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। दोनों खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे का सपोर्ट करने के साथ-साथ एक-दूसरे के करियर की काफी सराहना और सम्मान भी करते हैं। भारत दौरे पर जोकोविच और कोहली के मिलने की उम्मीद जोकोविच ने बताया कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं जल्द भारत जाने का प्लान कर रहा हूं। उम्मीद है कि वहीं विराट से पहली बार मुलाकात होगी। जोकोविच को सातवीं वरीयता मेंस सिंगल्स कैटेगरी में डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर एक जैनिक सिनर शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जबकि विमेंस सिंगल्स में एरीना सबालेंका को शीर्ष वरीयता मिली है। ऑल इंग्लैंड क्लब में सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को सातवीं वरीयता दी गई है। दो बार के चैंपियन और पिछले साल के उपविजेता कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण इस साल के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। कल से शुरू होंगे मुकाबले विंबलडन 2026 29 जून से 12 जुलाई तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India

Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India

Hindi News Sports Cricket Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India स्पोर्ट्स डेस्क23 मिनट पहले कॉपी लिंक टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली जल्द मिल सकते हैं। विंबलडन 2026 के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में जोकोविच ने बताया कि वह जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं और इसी दौरे पर विराट से पहली बार मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। मैसेज पर बातचीत, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं जोकोविच ने बताया कि वे और विराट अब तक एक-दूसरे से नहीं मिले हैं। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ सालों से टेक्स्ट मैसेज के जरिए लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। जोकोविच ने कहा, मैं और विराट सोशल मीडिया और मैसेज पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। दोनों खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे का सपोर्ट करने के साथ-साथ एक-दूसरे के करियर की काफी सराहना और सम्मान भी करते हैं। भारत दौरे पर जोकोविच और कोहली के मिलने की उम्मीद जोकोविच ने बताया कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं जल्द भारत जाने का प्लान कर रहा हूं। उम्मीद है कि वहीं विराट से पहली बार मुलाकात होगी। जोकोविच को सातवीं वरीयता मेंस सिंगल्स कैटेगरी में डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर एक जैनिक सिनर शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जबकि विमेंस सिंगल्स में एरीना सबालेंका को शीर्ष वरीयता मिली है। ऑल इंग्लैंड क्लब में सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को सातवीं वरीयता दी गई है। दो बार के चैंपियन और पिछले साल के उपविजेता कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण इस साल के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। कल से शुरू होंगे मुकाबले विंबलडन 2026 29 जून से 12 जुलाई तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Virat Kohli Meets Ayush Mhatre at BCCI CoE Bengaluru

Virat Kohli Meets Ayush Mhatre at BCCI CoE Bengaluru

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने विराट कोहली से मुलाकात की। शनिवार को बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में मुलाकात के बाद 17 साल के बल्लेबाज ने विराट के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, एक दिग्गज के साथ हुई यह बातचीत कभी नहीं भूलूंगा। विराट इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं। हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली घरेलू वनडे सीरीज नहीं खेल सके थे। IPL फाइनल में लगी थी चोट कोहली को IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस के मुकाबले के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। हालांकि उन्होंने चोट के बावजूद नाबाद 75 रन बनाए और RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया। अब उनकी इंग्लैंड दौरे पर होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी तय मानी जा रही है। हालांकि अंतिम फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होगा। कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रन बनाए थे। आयुष भी IPL भी चोट से बाहर हुए थे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलने वाले आयुष म्हात्रे का IPL 2026 भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बीच में ही खत्म हो गया था। बाहर होने तक वह टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 6 पारियों में 201 रन बनाए। उनका औसत 33.50 और स्ट्राइक रेट 177.87 रहा। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और उनका बेस्ट स्कोर 73 रन रहा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आयुष चोटिल हुए थे। घरेलू क्रिकेट में 65 की औसत मुंबई के आयुष ने अब तक 7 लिस्ट-ए मैचों में 458 रन बनाए हैं। उनका औसत 65.42 है, जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। 19 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 47.87 की औसत और 176.09 की स्ट्राइक रेट से 766 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक और 4 अर्धशतक हैं। वहीं 13 फर्स्ट क्लास मैचों की 22 पारियों में उन्होंने 660 रन बनाए हैं। उनका औसत 30 का है, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। वर्ल्डकप जिताने में 214 रन बनाए म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। उन्होंने टूर्नामेंट के 7 मैचों में 214 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले। बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन से 7 विकेट भी लिए। वनडे में विराट के नाम 54 शतक 37 साल के विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल से 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद और टेस्ट क्रिकेट से मई 2025 में संन्यास लिया था। विराट वनडे की 299 पारियों में 14,797 रन बना चुके हैं। उनका औसत 58.71 है। उनके नाम रिकॉर्ड 54 शतक और 77 अर्धशतक हैं। उनका बेस्ट स्कोर 183 रन है। विराट कोहली वनडे में 77 फिफ्टी लगा चुके हैं। पिछले एक साल से बेहतरीन फॉर्म में पिछले एक साल में विराट ने 16 वनडे मैचों में 891 रन बनाए हैं। उनका औसत 68.53 और स्ट्राइक रेट 98.45 रहा। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाए। उनका बेस्ट स्कोर 135 रन रहा। उन्होंने पिछले साल भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में भी अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से उन्होंने 9 मैचों में 616 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 88 और स्ट्राइक रेट 106.39 रहा। उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए। इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पिछली वनडे सीरीज में भी वह भारत के लिए सबसे ज्यादा 240 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India ODI Squad, England Tour, Shreyas Iyer, Virat Kohli, Rohit Sharma, Cricket News, BCCI, Indian Cricket Team

India ODI Squad, England Tour, Shreyas Iyer, Virat Kohli, Rohit Sharma, Cricket News, BCCI, Indian Cricket Team

Hindi News Sports Cricket India ODI Squad, England Tour, Shreyas Iyer, Virat Kohli, Rohit Sharma, Cricket News, BCCI, Indian Cricket Team स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक BCCI ने रविवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया। शुभमन गिल कप्तान बनाए गए हैं। श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी दी गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम माना जा रहा है। दौरे पर पांच टी-20 और तीन वनडे मैच होंगे। टी-20 टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के कप्तान हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार। खबर लगातार अपडेट हो रही है… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India ODI Squad, England Tour, Shreyas Iyer, Virat Kohli, Rohit Sharma, Cricket News, BCCI, Indian Cricket Team

India ODI Squad, England Tour, Shreyas Iyer, Virat Kohli, Rohit Sharma, Cricket News, BCCI, Indian Cricket Team

Hindi News Sports Cricket India ODI Squad, England Tour, Shreyas Iyer, Virat Kohli, Rohit Sharma, Cricket News, BCCI, Indian Cricket Team स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले कॉपी लिंक BCCI ने रविवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया। शुभमन गिल कप्तान बनाए गए हैं। श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी दी गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम माना जा रहा है। दौरे पर पांच टी-20 और तीन वनडे मैच होंगे। टी-20 टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के कप्तान हैं। टीम इंडिया इंग्लैंड में 5 टी-20 और 3 वनडे खेलेगी वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड टी-20 सीरीज से बाहर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों सीरीज के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन फिलहाल वह बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। BCCI के अनुसार, उनकी वापसी पर अंतिम फैसला मेडिकल टीम की सलाह के बाद लिया जाएगा। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव। ——————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 बॉल में अर्धशतक:50 ओवर क्रिकेट में फास्टेस्ट फिफ्टी वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर की क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव ने श्रीलंका-ए के खिलाफ अभी चल रहे ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 बॉल पर 94 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। सूर्यवंशी की इस पारी की बदौलत इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए। अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों पर 39 रन बनाए। कप्तान तिलक वर्मा ने 67, प्रियांश आर्या ने 39 और कुमार कुशाग्र ने 36 रन बनाए। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Anushka Sharma, Virat Kohli London Family Time With Baby Akay; Actress Relaxed

Anushka Sharma, Virat Kohli London Family Time With Baby Akay; Actress Relaxed

27 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली इस समय लंदन में फैमिली टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में अनुष्का, विराट और उनके बेटे अकाय की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में विराट अपने बेटे अकाय को कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं। अनुष्का भी इस आउटिंग में अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी रिलेक्स्ड अंदाज में दिखीं। लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रह रहीं अनुष्का और विराट इन दिनों अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अपने बेटे अकाय को गोद में लिए विराट कोहली। विराट अपने बेटे अकाय को कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ बिताया खास वक्त तस्वीरों में अनुष्का और विराट यूके के किसी पार्क में धूप का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। एक अन्य फोटो में यह कपल अपने दोस्तों के साथ बातचीत करता हुआ नजर आ रहा है। यह पूरा परिवार फिलहाल क्रिकेट से दूर अपने पर्सनल समय का आनंद ले रहा है। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि अकाय के जन्म के बाद से ही अनुष्का और विराट ने अपना घर लंदन शिफ्ट कर लिया है, हालांकि कपल की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अनुष्का इस आउटिंग में अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी रिलेक्स्ड अंदाज में दिखीं। प्राइवेट लाइफ को लेकर सतर्क रहते हैं अनुष्का-विराट अनुष्का और विराट अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर काफी सख्त रहते हैं। इस आउटिंग की तस्वीरों में भी अकाय का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। कपल की पहले भी कई बार ऐसी तस्वीरें वायरल हुई हैं, लेकिन वे हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनके बच्चों की तस्वीरें बिना इजाजत सार्वजनिक न हों। ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी अनुष्का वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी फुल-लेंथ फिल्म साल 2018 में आई ‘जीरो’ थी। इसके बाद उन्होंने अपने प्रोडक्शन के तहत फिल्म ‘कला’ के एक गाने ‘घोड़े पे सवार’ में कैमियो किया था। अनुष्का की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’, जो भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, उसकी शूटिंग वह 2022 में ही पूरी कर चुकी हैं। हालांकि, यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है और इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। अनुष्का-विराट की लव स्टोरी अनुष्का और विराट की मुलाकात 2013 में एक कमर्शियल शूटिंग के दौरान हुई थी। चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। कपल को जनवरी 2021 में बेटी वामिका हुई, वहीं 15 फरवरी 2024 को उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ। ये खबर भी पढ़ें विराट-अनुष्का ने फैन के लिए लिखा स्पेशल नोट:अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के बाद तस्वीरें भी खिचाईं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने फैन को हाथ से लिखा एक स्पेशल नोट गिफ्ट किया है। हाल ही में यह कपल अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के बाद जहां उन्होंने अपनी एक फैन के साथ न सिर्फ तस्वीरें खिंचवाईं, बल्कि उसे नोट भी गिफ्ट किया। इस मुलाकात की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें दोनों अपने फैन के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔