Saturday, 26 Sep 2026 | 02:31 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Virat Kohli Meets Ayush Mhatre at BCCI CoE Bengaluru

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने विराट कोहली से मुलाकात की। शनिवार को बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में मुलाकात के बाद 17 साल के बल्लेबाज ने विराट के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, एक दिग्गज के साथ हुई यह बातचीत कभी नहीं भूलूंगा।

विराट इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं। हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली घरेलू वनडे सीरीज नहीं खेल सके थे।

IPL फाइनल में लगी थी चोट

कोहली को IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस के मुकाबले के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। हालांकि उन्होंने चोट के बावजूद नाबाद 75 रन बनाए और RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया।

अब उनकी इंग्लैंड दौरे पर होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी तय मानी जा रही है। हालांकि अंतिम फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होगा।

कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रन बनाए थे।

कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रन बनाए थे।

आयुष भी IPL भी चोट से बाहर हुए थे

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलने वाले आयुष म्हात्रे का IPL 2026 भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बीच में ही खत्म हो गया था। बाहर होने तक वह टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 6 पारियों में 201 रन बनाए। उनका औसत 33.50 और स्ट्राइक रेट 177.87 रहा। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और उनका बेस्ट स्कोर 73 रन रहा।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आयुष चोटिल हुए थे।

घरेलू क्रिकेट में 65 की औसत

मुंबई के आयुष ने अब तक 7 लिस्ट-ए मैचों में 458 रन बनाए हैं। उनका औसत 65.42 है, जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं।

19 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 47.87 की औसत और 176.09 की स्ट्राइक रेट से 766 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक और 4 अर्धशतक हैं।

वहीं 13 फर्स्ट क्लास मैचों की 22 पारियों में उन्होंने 660 रन बनाए हैं। उनका औसत 30 का है, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।

वर्ल्डकप जिताने में 214 रन बनाए

म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। उन्होंने टूर्नामेंट के 7 मैचों में 214 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले। बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन से 7 विकेट भी लिए।

वनडे में विराट के नाम 54 शतक

37 साल के विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल से 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद और टेस्ट क्रिकेट से मई 2025 में संन्यास लिया था।

विराट वनडे की 299 पारियों में 14,797 रन बना चुके हैं। उनका औसत 58.71 है। उनके नाम रिकॉर्ड 54 शतक और 77 अर्धशतक हैं। उनका बेस्ट स्कोर 183 रन है।

विराट कोहली वनडे में 77 फिफ्टी लगा चुके हैं।

पिछले एक साल से बेहतरीन फॉर्म में

पिछले एक साल में विराट ने 16 वनडे मैचों में 891 रन बनाए हैं। उनका औसत 68.53 और स्ट्राइक रेट 98.45 रहा। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाए। उनका बेस्ट स्कोर 135 रन रहा। उन्होंने पिछले साल भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में भी अहम भूमिका निभाई।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से उन्होंने 9 मैचों में 616 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 88 और स्ट्राइक रेट 106.39 रहा। उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए। इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पिछली वनडे सीरीज में भी वह भारत के लिए सबसे ज्यादा 240 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

February 21, 2026/
10:23 am

Last Updated:February 21, 2026, 10:23 IST Sadabahar ke Fayde: सदाबहार पौधा डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और संक्रमण जैसी समस्याओं में लाभकारी...

Telangana Intermediate 1st, 2nd Year Results 2026 (OUT) Live: Manabadi TS Inter Supplementary Results Link, Mark Memos Download Here.

June 11, 2026/
9:48 pm

आखरी अपडेट:11 जून, 2026, 21:48 IST नीति आयोग के हंगामे के बाद, विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक...

CTET Answer Key 2026 soon at ctet.nic.in. (Representative/Getty Images)

February 12, 2026/
11:20 am

आखरी अपडेट:12 फरवरी, 2026, 11:20 IST सिद्धारमैया ने विधायकों के यात्रा करने के अधिकार का बचाव किया और इस बात...

JEE Mains Result 2026 Live: NTA JEE Main Session 2 scorecard soon at jeemain.nta.nic.in.

April 17, 2026/
4:20 pm

आखरी अपडेट:17 अप्रैल, 2026, 16:20 IST विपक्ष के नेता ने दावा किया कि सरकार ने विवादास्पद परिसीमन प्रक्रिया को विफल...

12 साल बाद ब्रेक पर बद्रीनाथ पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री:जीरो डिग्री तापमान में 21 दिन तक करेंगे साधना, घुटनों के बल बैठकर भक्तों ने किया स्वागत

May 6, 2026/
3:29 pm

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 दिन की विशेष साधना के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंच गए हैं।...

राजनीति

Virat Kohli Meets Ayush Mhatre at BCCI CoE Bengaluru

Virat Kohli Meets Ayush Mhatre at BCCI CoE Bengaluru

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने विराट कोहली से मुलाकात की। शनिवार को बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में मुलाकात के बाद 17 साल के बल्लेबाज ने विराट के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, एक दिग्गज के साथ हुई यह बातचीत कभी नहीं भूलूंगा।

विराट इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं। हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली घरेलू वनडे सीरीज नहीं खेल सके थे।

IPL फाइनल में लगी थी चोट

कोहली को IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस के मुकाबले के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। हालांकि उन्होंने चोट के बावजूद नाबाद 75 रन बनाए और RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया।

अब उनकी इंग्लैंड दौरे पर होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी तय मानी जा रही है। हालांकि अंतिम फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होगा।

कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रन बनाए थे।

कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रन बनाए थे।

आयुष भी IPL भी चोट से बाहर हुए थे

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलने वाले आयुष म्हात्रे का IPL 2026 भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बीच में ही खत्म हो गया था। बाहर होने तक वह टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 6 पारियों में 201 रन बनाए। उनका औसत 33.50 और स्ट्राइक रेट 177.87 रहा। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और उनका बेस्ट स्कोर 73 रन रहा।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आयुष चोटिल हुए थे।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आयुष चोटिल हुए थे।

घरेलू क्रिकेट में 65 की औसत

मुंबई के आयुष ने अब तक 7 लिस्ट-ए मैचों में 458 रन बनाए हैं। उनका औसत 65.42 है, जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं।

19 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 47.87 की औसत और 176.09 की स्ट्राइक रेट से 766 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक और 4 अर्धशतक हैं।

वहीं 13 फर्स्ट क्लास मैचों की 22 पारियों में उन्होंने 660 रन बनाए हैं। उनका औसत 30 का है, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।

वर्ल्डकप जिताने में 214 रन बनाए

म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। उन्होंने टूर्नामेंट के 7 मैचों में 214 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले। बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन से 7 विकेट भी लिए।

वनडे में विराट के नाम 54 शतक

37 साल के विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल से 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद और टेस्ट क्रिकेट से मई 2025 में संन्यास लिया था।

विराट वनडे की 299 पारियों में 14,797 रन बना चुके हैं। उनका औसत 58.71 है। उनके नाम रिकॉर्ड 54 शतक और 77 अर्धशतक हैं। उनका बेस्ट स्कोर 183 रन है।

विराट कोहली वनडे में 77 फिफ्टी लगा चुके हैं।

विराट कोहली वनडे में 77 फिफ्टी लगा चुके हैं।

पिछले एक साल से बेहतरीन फॉर्म में

पिछले एक साल में विराट ने 16 वनडे मैचों में 891 रन बनाए हैं। उनका औसत 68.53 और स्ट्राइक रेट 98.45 रहा। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाए। उनका बेस्ट स्कोर 135 रन रहा। उन्होंने पिछले साल भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में भी अहम भूमिका निभाई।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से उन्होंने 9 मैचों में 616 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 88 और स्ट्राइक रेट 106.39 रहा। उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए। इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पिछली वनडे सीरीज में भी वह भारत के लिए सबसे ज्यादा 240 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket