Friday, 18 Sep 2026 | 06:09 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Rizvi Six Wins Match, Pant Runout; Shami Record

Rizvi Six Wins Match, Pant Runout; Shami Record

लखनऊ2 घंटे पहले कॉपी लिंक मोहम्मद शमी ने दिल्ली की इनिंग की पहली ही बॉल पर केएल राहुल को आउट कर दिया। IPL 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में मोहम्मद शमी ने 5वीं बार पहली बॉल पर विकेट लिया। चेज के दौरान रिजवी ने सिक्स लगाकर मैच फिनिश किया। ऋषभ पंत का नॉन-स्ट्राइक एंड पर रनआउट होना अहम मोमेंट रहा। LSG Vs DC मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. लखनऊ का पहली पारी में लोएस्ट स्कोर लखनऊ ने पहली पारी में अपना अब तक का सबसे कम स्कोर बनाया। टीम ने दिल्ली के खिलाफ 141 रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड 153/8 का था, जो उन्होंने 2022 में पंजाब के खिलाफ पुणे में बनाया था। 2. शमी ने 5वीं बार पहली बॉल पर विकेट लिया मोहम्मद शमी ने 5वीं बार अपनी पहली बॉल पर विकेट लिया। प्रवीण कुमार-उमेश यादव जैसे बॉलर्स ने 3-3 बार यह कारनामा किया है। खास बात यह है कि शमी ने दो अलग-अलग टीमों के डेब्यू की पहली बॉल पर विकेट लिया। 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू करते हुए उन्होंने केएल राहुल (LSG) को पहली ही गेंद पर पर आउट किया था, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू करते हुए भी उन्होंने केएल राहुल (DC) को पहली गेंद पर गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा। यहां से मैच के टॉप-8 मोमेंट्स… 1. दो प्लेयर्स ने डेब्यू किया मैच में 2 प्लेयर्स ने IPL डेब्यू किया। दिल्ली ने श्रीलंका के ओपनर पाथुम निसांका को डेब्यू कैप सौंपी। वहीं लखनऊ के लिए अनकैप्ड भारतीय मुकुल चौधरी ने पहला IPL मैच खेला। मुकुल डोमेस्टिक क्रिकेट राजस्थान के लिए खेलते हैं। 2. पंत ने चौके से अपना खाता खोला पहले ओवर में ऋषभ पंत ने मुकेश कुमार की गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। ओवर की तीसरी गेंद फुल और स्टंप्स के पास थी। पंत ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेलकर चौका लगा दिया। ऋषभ पंत 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 3. पंत रनआउट हुए 2.6 ओवर में मुकेश कुमार की गेंद पर ऋषभ पंत रन आउट हो गए। गेंद फुल लेंथ पर थी। मिचेल मार्श ने सीधा शॉट खेला। बॉलर एंड पर मुकेश के हाथ से बॉल लगकर स्टंप्स से टकरा गई। नॉन स्ट्राइकर एंड पर पंत क्रीज से बाहर थे। गेंद स्टंप्स से लगी और पंत को वापस लौटना पड़ा। मुकेश कुमार ने ऋषभ पंत को रनआउट कर दिया। 4. एनगिडी की स्लोअर बॉल पर पूरन बोल्ड 9वें ओवर में निकोलस पूरन बोल्ड हो गए। लुंगी एनगिडी ने स्लोअर ऑफ-कटर फेंकी। पूरन ऑन साइड में फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन शॉट के वक्त उनका बैलेंस बिगड़ गया। गेंद बैट के नीचे से निकलकर सीधे स्टंप्स से जा टकराई। निकोलस पूरन 8 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। 5. मुकुल ने अपनी पहली दोनों बॉल पर चौका लगाया 10वें ओवर में मुकुल चौधरी ने लगातार दो चौके लगाकर IPL में खाता खोला। कुलदीप यादव की गेंद पर मुकुल ने स्वीप शॉट खेला और गेंद फाइन लेग की दिशा में भेज दी। अगली गेंद पर भी मुकुल के बैट का किनारा लेकर बॉल बाउंड्री की तरफ निकल गई। मुकुल 11 बॉल पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 6. मोहसिन ने विकेट मेडेन ओवर फेंका तीसरे ओवर में मोहसिन खान ने विकेट लेकर कोई रन नहीं दिया। उन्होंने तीसरी गेंद पर नीतीश राणा को अब्दुल समद के हाथों कैच कराया। इसके बाद इम्पैक्ट सब के तौर पर समीर रिजवी आए। मोहसिन ने बाहर की ऑफ स्टंप लाइन रखकर रिजवी को डिफेंस करने पर मजबूर कर दिया। मोहसिन खान ने 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिए। 7. रिजवी की चौके से फिफ्टी 13.5 ओवर में समीर रिजवी ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। मार्करम की शॉर्ट गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी, रिज़वी ने बैकफुट पर जाकर पॉइंट के पीछे कट शॉट खेला। बॉल बाउंड्री के बाहर चौके के लिए चली गई। समीर रिजवी ने 47 बॉल पर नाबाद 70 रन की पारी खेली। 8. रिजवी ने सिक्स लगाकर मैच जिताया 18वें ओवर की पहली गेंद पर समीर रिजवी ने अब्दुल समद के खिलाफ सिक्स लगाया। इसी के साथ उन्होंने टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। रिजवी ने समद की बॉल को डीप मिडविकेट के ऊपर भेज दिया। समीर रिजवी ने 36 बॉल पर फिफ्टी लगा दी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Mayank Yadav IPL 2026 | Steyn Aggression & Accuracy

Mayank Yadav IPL 2026 | Steyn Aggression & Accuracy

लखनऊ सुपर जॉयंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल के दो सीजन में इंजर्ड रहने के चलते नहीं खेल पाए। इस सीजन में मयंक पूरी तरह से फिट हैं। इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान उनकी गेंदों में सीम के साथ स्विंग भी नजर आ रही है। . मयंक ने कहा- जब फिटनेस की समस्या से जूझ रहा था तो बूम भैया (जसप्रीत बुमराह) और रोहित शर्मा ने मदद की। उनके बताए तरीकों को फॉलो कर अब लय में हूं। मैदान पर डेल स्टेन के एग्रेशन और एक्यूरेसी के साथ नजर आना चाहता हूं। मयंक यादव ने 2024 के आईपीएल में अपने डेब्यू सीजन में 156.7km/h की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। यह सीजन की सबसे तेज गेंद रही थी। IPL-2026 का आज, बुधवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जॉयंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला है। IPL के सीजन की तैयारियों को लेकर मयंक ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी रिदम में हैं। अच्छा रिजल्ट आएगा। पढ़िए इंटरव्यू के प्रमुख अंश…। लखनऊ सुपर जॉयंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल के दो सीजन में इंजर्ड रहने के चलते नहीं खेल पाए। प्रश्न: फैंस की निगाह आपकी स्पीड पर होती है, इसे कैसे देखते हैं ? उत्तर : सिर्फ पेस (स्पीड) नहीं, सारी चीजें जरूरी होती हैं। एक तेज गेंदबाज के लिए खास तौर पर टी- 20 फॉमेट में। जरूरी है कि सही लेंथ पर गेंद गिरे, जहां से हम गेंद मूव भी करा सकें। रन रोकने के लिए कई बार बाउंसर और यार्कर से भी मदद मिलती है। मैदान में मैच खेलने के दौरान पॉजिटव इटेंट मायने रखता है। इकाना की पिच पर हम लोग लगातार अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ी रिदम में है। अच्छा रिजल्ट आएगा। प्रश्न: तेज गेंदबाज डेल स्टेन को आदर्श मानते हैं। उनकी खास तकनीक बताएं? उत्तर: डेल स्टेन की एक्यूरेसी और पेश शानदार है। मैं, उस पर ही काम करने की कोशिश करता हूं। इससे बतौर गेंदबाज टीम के लिए अच्छा कर सकूं। उनकी यही चीज मुझे बतौर गेंदबाज अट्रैक्ट करती है। उनका एग्रेशन भी गजब का है। यह फील्ड पर कान्फीडेंस देता है। यह मुझे अच्छा भी लगता है। मयंक ने कहा- डेल स्टेन की एक्यूरेसी और पेश शानदार है। मैं, उस पर ही काम करने की कोशिश करता हूं। प्रश्न: दो सीजन में आप लगातार इंजर्ड हुए? इस बार फिटनेस कैसी है? उत्तर: इस बार फिटनेस 100 फीसदी सही है। पूरी तरह से परफेक्ट है। बहुत अच्छी बालिंग और बॉडी है। प्रैक्टिस के दौरान भी गेंद सही तरीके से डिलीवर हो रही है। बॉलिंग पर पूरा कंट्रोल है। इसी को मैच में उतारते हुए टीम को जीताना है। हम एक टीम की तरह पूरे सत्र में शानदार रहेंगे। प्रश्न: इंजरी से उबरने के लिए प्लेयर ने आपको कोई खास सलाह दी है? उत्तर: कई प्लेयर्स ने एनसीए में रिहैब के दौरान सलाह दी है। इसमें खास तौर पर बूम भैया (जसप्रीत बुमराह), रोहित भैया (रोहित शर्मा) सब वहां पर थे। उन लोगों ने बताया कि कैसे आगे जाना है। बूम भैया की भी सर्जरी हुई है। उन्होंने अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि क्या करना चाहिए। हमने उन चीजों को फॉलो किया। इसके बाद खुद को बेहतर तरीके से हैंडल कर रहे हैं। मयंक बोले-अपनी चीजों को सिंपल रखते हुए काम करना है। प्रश्न: टीम में आप के रोल को लेकर कप्तान और कोच ने कुछ बताया ? उत्तर: टीम में अभी तक स्पेसफिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। अपनी चीजों को सिंपल रखते हुए काम करना है। ताकि बेहतर रिजल्ट मिल सके। अपने स्ट्रेंथ पर ही फोकस है। इसी पर काम करते हुए टीम को मजबूत करना है। स्ट्रेंथ के तौर पर पेश के साथ में स्विंग और स्लोअर बाल से मैच के दौरान सफलता मिल सकती है। प्रश्न: LSG का प्रैक्टिस सेशन चल रहा है! थोड़ा माहौल बताएं? एनर्जी महसूस हो रही है? उत्तर: अभी प्लेयर्स की बांडिंग बहुत अच्छी है। इसके साथ ही सभी प्लेयर्स की इंटेंसिटी काफी अच्छी है। पूरी टीम में पॉजिटिव एप्रोच के साथ में मैदान पर उतरेगी। बैटिंग और बॉलिंग में लगातार परफॉर्म करने वाले खिलाड़ी है। मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ में स्पिन डिपार्टमेंट में भी टीम अच्छा करेगी। हम टूर्नामेंट में एक टीम के तौर पर शानदार करेंगे।

अयोध्या राम मंदिर में गले मिले पंत-गोयनका:IPL से पहले रामलला के दर्शन करने पहुंचे LSG के खिलाड़ी, सेल्फी के लिए फैंस क्रेजी

अयोध्या राम मंदिर में गले मिले पंत-गोयनका:IPL से पहले रामलला के दर्शन करने पहुंचे LSG के खिलाड़ी, सेल्फी के लिए फैंस क्रेजी

IPL शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाड़ी 21 मार्च को अयोध्या राम मंदिर पहुंचे। टीम के खिलाड़ियों ने रामलला के दर्शन किए। टीम के साथ मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत भी मौजूद रहे। दर्शन कर लौटते समय सीढ़ियों पर दोनों एक-दूसरे के गले मिले। तेज गेंदबाज मयंक यादव, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नमन तिवारी, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, फील्डिंग कोच भरत अरुण, हेड कोच जस्टिन लैंगर और टीम के डॉयरेक्टर टॉम मूडी भी अयोध्या पहुंचे। टीम जैसे ही दर्शन कर बाहर निकलने लगी तो फैंस खिलाड़ियों के साथ सेल्फी के लिए क्रेजी दिखे। 3 तस्वीरें देखिए- मंदिर में मिला रामनामी पटका और प्रसाद राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और कोचिंग स्टाफ को मंदिर प्रशासन की तरफ से प्रसाद के साथ पीले रंग का रामनामी पटका दिया गया। टीम के खिलाड़ियों ने भगवान राम के बाल स्वरूप के दर्शन करने के साथ राम दरबार के भी दर्शन किए। मंदिर के अर्चकों ने मंत्रोच्चार के साथ रामलला के दर्शन कराए। 2 बसों से अयोध्या गए टीम के खिलाड़ी टीम के खिलाड़ी तड़के में दो बस से अयोध्या गए थे। मौके पर 30 सदस्यीय दल में खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ और टीम मैनेजमेंट के लोग भी शामिल रहे। दर्शन कर लौटते समय मंदिर की सीढ़ियों पर टीम के मालिक और कप्तान ने पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाया। इसके बाद गले मिले। इस दौरान फैंस में ऋषभ पंत के साथ सेल्फी लेने के लिए क्रेज रहा। मौके पर फैंस ने उनके साथ में सेल्फी ली। इस दौरान कई फैंस LSG के मालिक के साथ में भी फोटो खिंचाते हुए नजर आए। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इसके साथ ही कई खिलाड़ियों ने मंदिर को बैकग्राउंड कर सोलो फोटो खिंचवाई। ———————- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में ईद, लखनऊ ईदगाह पहुंचे अखिलेश : ईरान पर हमले के विरोध में बाराबंकी में ईद नहीं मनाई, अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी यूपी में आज ईद मनाई जा रही है। लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह पर मुबारकवाद देने पहुंचे अखिलेश यादव को देख भीड़ बेकाबू हो गई। नमाज के बाद युवाओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी लोगों के बीच पहुंच ईद की शुभकामनाएं दी। शुभकामना देने पहुंचे विभिन्न दलों के नेता एकमंच पर दिखे। (पूरी खबर पढ़िए)

LSG Team Arrives Lucknow | Tom Moody, Justin Langer, Mayank Yadav Prep for IPL 2026

LSG Team Arrives Lucknow | Tom Moody, Justin Langer, Mayank Yadav Prep for IPL 2026

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने तैयारी तेज कर दी है। लखनऊ पहुंचे तेज गेंदबाज मयंक यादव सहित अन्य खिलाड़ियों आवेश खान,अब्दुल समद,हिम्मत सिंह,आकाश सिंह,मुकुल चौधरी, अर्शीन कुलकर्णी, दिग्वेश सिंह,प्रिन्स यादव को तिलक लगाकर औ . टीम ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी,मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, सहायक कोच लांस क्लूजनर और अन्य खिलाड़ी पहले ही पहुंच चुके हैं। वहीं,कप्तान ऋिषभ पंत, गेंदबाज मोहम्मद शमी,आयुष बदौनी,फील्डिंग कोच भरत अरुण सोमवार को टीम से जुड़ेंगे। इसके साथ ही अर्जुन तेंदुलकर, सिद्धार्थ सहित कई खिलाड़ी रविवार देर रात लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ टीम के स्पिनर दिग्वेश राठी। नए सत्र में मजबूत टीम के साथ उतरेगी एलएसजी आईपीएल 2026 सीजन में लखनऊ सुपर जाइंट्स भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की कप्तानी में अपना बेस्ट देने को तैयार है। ऋषभ पंत के साथ ही इस सीजन में एडन मार्करम, मिशेल मार्श, मो. शमी, आवेश खान,अब्दुल समद, अर्जुन तेंदुलकर जैसे कई खिलाड़ी हैं। मजबूत बल्लेबाजी व गेंदबाजी लाइनअप होने से लखनऊ सुपर जाइंट्स इस सीजन की प्रबल दावेदार है। एक अप्रैल को टीम खेलेगी इकाना में पहला मैच लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) की टीम अपने होम ग्राउंड यानी इकाना स्टेडियम में एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसमें टीम को कुल चार मैच खेलने हैं, जिसमें दो मैच घर और दो मैच बाहर होंगे। टीम को अपना दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच अप्रैल को हैदराबाद में, तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कोलकाता में और चौथा मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ में खेलना है। लीग में अभी तक सामान्य रहा LSG का सफर IPL में सबसे महंगी टीम के रूप में शामिल होने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अभी तक आईपीएल के चारों सत्र बेहद सामान्य रहा है। टीम ने अपने पहले दो सीजन (वर्ष 2022 व 2023) में प्लेऑफ में जगह बनाई। इसके बाद टीम के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई, जब टीम वर्ष 2024 और 2025 में सातवें पायदान पर फिसल गई। पिछले सत्र वर्ष 2025 आईपीएल से पहले टीम प्रबंधन ने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी बोली (27 करोड़) लगाकर विकेटकीपर बल्लेबाज को शामिल किया, लेकिन यह फैसला भी टीम को प्लेऑफ के करीब नहीं पहुंचा सका। नए सत्र के लिए टीम ने ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश के अलावा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे को शामिल है। ऐसे में नए सत्र में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगी है।