Monday, 13 Apr 2026 | 03:32 AM

Trending :

EXCLUSIVE

शाजापुर में पत्नी ने की पति की हत्या:पेवर ब्लॉक से हमला, पेट में चाकू मारा; आरोपी महिला गिरफ्तार

शाजापुर में पत्नी ने की पति की हत्या:पेवर ब्लॉक से हमला, पेट में चाकू मारा; आरोपी महिला गिरफ्तार

शाजापुर जिले के मक्सी थाना इलाके में पत्नी को ही कत्ल के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है। 19 मार्च को खबर मिली थी कि मक्सी के झोंकर रोड पर रहने वाले राकेश कुंभकार की इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला कि राकेश के शरीर पर गंभीर चोटें थीं, जिसके बाद मक्सी थाने में कातिल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। शराब और झगड़ा बनी वजह थाना प्रभारी संजय वर्मा की टीम ने जब मामले की पड़ताल की, तो पता चला कि राकेश और उसकी पत्नी आरती के बीच अक्सर झगड़े होते थे। दोनों महावीर ब्रिक्स कंपनी के एक कमरे में रहते थे, जहां राकेश शराब पीकर आरती के साथ मारपीट और विवाद करता था। सोते हुए पति पर हमला वारदात 18 मार्च की रात की है। गुस्से में आकर आरती ने सोते हुए राकेश के सिर पर सीमेंट के पेवर ब्लॉक से हमला कर दिया और उसके पेट में चाकू मार दिया। पुलिस की पूछताछ में आरती ने अपना जुर्म मान लिया है। पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

अनूपपुर में अवैध रेत से भरे दो ट्रैक्टर जब्त:दो ड्राइवर्स गिरफ्तार, ये दोनों ही वाहन मालिक; बिना रॉयल्टी ले जा रहे थे

अनूपपुर में अवैध रेत से भरे दो ट्रैक्टर जब्त:दो ड्राइवर्स गिरफ्तार, ये दोनों ही वाहन मालिक; बिना रॉयल्टी ले जा रहे थे

अनूपपुर जिले की फुनगा चौकी पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर अवैध रेत ले जा रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। इस कार्रवाई में करीब 12 लाख रुपए से ज्यादा का माल पकड़ा गया है। पहली कार्रवाई गोडारू नदी इलाके में हुई, जहां ग्राम छिल्पा की तरफ आ रहे एक ट्रैक्टर को रोका गया। ड्राइवर कोमल पाव रेत से जुड़े कोई भी कागजात नहीं दिखा सका, जिसके बाद 5 लाख 3 हजार रुपए की संपत्ति जब्त कर ली गई। दोपहर में दूसरी कार्रवाई पहली कार्रवाई के कुछ ही घंटों बाद पुलिस को दूसरी खबर मिली। इस बार कठना नदी क्षेत्र से ग्राम बम्हनी की ओर जा रहे एक और ट्रैक्टर को घेरा गया। इसका ड्राइवर विक्रम सिंह भी बिना किसी रॉयल्टी या दस्तावेज के रेत ले जा रहा था। पुलिस ने इस ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित करीब 7 लाख 3 हजार रुपए का माल जब्त किया। खास बात यह है कि पकड़े गए दोनों ड्राइवर ही इन वाहनों के मालिक निकले। रेत माफियाओं में हड़कंप फुनगा पुलिस की इस सख्ती से इलाके के खनिज माफियाओं में खौफ का माहौल है। दो दिन पहले भी पुलिस ने रेत चोरी के आरोप में तीन ट्रैक्टर जब्त किए थे। केस दर्ज पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), मोटर वाहन अधिनियम और खान एवं खनिज अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गर्भवती महिला समेत आदिवासी परिवार को पीटा:कटनी में दबंगों की एसपी से शिकायत, आरोपियों को पकड़ने की मांग

गर्भवती महिला समेत आदिवासी परिवार को पीटा:कटनी में दबंगों की एसपी से शिकायत, आरोपियों को पकड़ने की मांग

कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र के कन्हवारा गांव में एक आदिवासी परिवार दबंगों के डर से दहशत में जीने को मजबूर है। घर में घुसकर मारपीट, किडनैपिंग और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद, पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की। पीड़ित सुखदेव कोल ने बताया कि यह खौफनाक घटना 14 मार्च 2026 की रात करीब 2 बजे हुई। आरोप है कि भाजपा युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लखन साहू, दीपक परिहार, अभिषेक पटेल और उनके दर्जनों साथियों ने सुखदेव के घर पर धावा बोल दिया। दबंगों ने जबरन दरवाजा खुलवाया और सुखदेव और उसकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जंगल ले जाकर बेरहमी से पीटा दबंगों ने न सिर्फ सुखदेव, बल्कि पड़ोस में रहने वाले गोरे लाल कोल को भी बंधक बना लिया। आरोप है कि उन्हें घसीटते हुए पास के जंगल ले जाया गया, जहां भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई की। सुखदेव का कहना है कि मारपीट के दौरान उसकी 2 महीने की गर्भवती पत्नी को भी नहीं बख्शा गया। गलतफहमी बनी विवाद की वजह पीड़ितों के मुताबिक, उन्होंने वन विभाग से सिर्फ इतनी विनती की थी कि लकड़ी बीनने वाली महिलाओं के हंसिया-कुल्हाड़ी न छीने जाएं। लेकिन आरोपियों को लगा कि उन्होंने बॉक्साइट के अवैध उत्खनन की शिकायत की है। मारपीट के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और सत्ता और पुलिस का धौंस दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। गिरफ्तारी न होने से परिवार डरा हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी बाहर घूम रहे हैं। इसी वजह से पूरा परिवार घर से निकलने में भी डर रहा है। मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे सुखदेव और गोरे लाल ने अपनी चोटें दिखाते हुए इंसाफ मांगा। वहां मौजूद अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्कूल के बाहर छात्रों से मारपीट VIDEO:बाइक सवार बदमाशों ने पीटा, छात्रों ने भी की पत्थरबाजी

स्कूल के बाहर छात्रों से मारपीट VIDEO:बाइक सवार बदमाशों ने पीटा, छात्रों ने भी की पत्थरबाजी

सेमरिया के सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर छात्रों के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बाइक सवार कुछ बदमाश लगभग 6 से ज्यादा छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए दिख रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना स्कूल के मुख्य गेट के बाहर हुई बताई जा रही है। हमले के जवाब में छात्रों ने भी पत्थरबाजी की, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। इस मारपीट में दो छात्रों को चोटें आई हैं। उन्हें सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। मारपीट की प्रारंभिक वजह आपसी विवाद बताई जा रही है, हालांकि इसके वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। प्राचार्य को नहीं जानकारी स्कूल के प्राचार्य अनिल मिश्रा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी क्योंकि वे मूल्यांकन कार्य में व्यस्त थे। उन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। शिकायत पर कार्रवाई करेंगे सेमरिया थाना प्रभारी केदार परौहा ने पुष्टि की कि उन्होंने भी वीडियो देखा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। स्कूल प्रबंधन से चर्चा के बाद मामले की जांच की जाएगी और आरोपियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी के सामने पति को पीटा, अपहरण का प्रयास:वारंटी पिता की गिरफ्तारी में मुखबिरी का था शक, सामने आया मारपीट का वीडियो

पत्नी के सामने पति को पीटा, अपहरण का प्रयास:वारंटी पिता की गिरफ्तारी में मुखबिरी का था शक, सामने आया मारपीट का वीडियो

ग्वालियर में पुलिस मुखबिरी के शक के चलते बाइक सवार तीन युवकों ने एक व्यापारी की उसकी पत्नी के सामने जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद बाइक सवार, व्यापारी को बाइक पर बंधक बनाकर ले गए। भीड़ जमा होने पर बदमाशों ने कुछ दूरी पर उसे छोड़ दिया और धमका कर भाग गए। यह पूरी वारदात पास लगे एक CCTV कैमरे में कैद हुई है। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में रविवार की है। बाइक सवार युवकों को शक था कि उनके पिता की गिरफ्तारी में इस दुकानदार ने मुखबिरी की थी। बार-बार मारपीट करते हुए वह मुखबिरी का आरोप लगा रहे थे। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना स्थित शंकरपुर निवासी सोनू खान व्यापारी है। उसकी ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक व ऑटो पार्ट्स की शॉप है। रविवार को वह सुबह 11.30 बजे पत्नी सोनी खान के साथ अपनी दुकान पर पहुंचे थे। इसी समय वहां पर पास ही रहने वाले अमीन खान, फरीद खान, जीशान खान बाइक पर सवार होकर उसके पास पहुंचे। तीनों ने गालियां देते हुए सोनू को दुकान से बाहर बुलाया और फिर उसे गालियां देना शुरू कर दिया जब गाली देने से मना किया तो अमीन और जीशान ने इसकी लात, हाथों से मारपीट कर दी। फरीद ने लोहे की रोड उठाकर उसे पीटा। जब उनका मन नहीं भरा तो सोनू को अपनी बाइक पर बिठाकर अपहरण कर ले गए। पर कुछ दूरी पर ले जाने के बाद जान से मारने की धमकी देकर छोड़ गए। पिता की गिरफ्तारी पर था मुखबिरी का शक मारपीट से सोनू के शरीर में कई जगह चोटे आई। बताया जा रहा है कि फरियादी सोनू पर हमला करने वाले तीनों युवकों को शक था कि पुलिस को मुखबिरी कर उनके पिता को गिरफ्तार कराया है। पुलिस उनके पिता का गिरफ्तारी वारंट था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उनको पता चला था कि पिता की गिरफ्तारी में सोनू का हाथ था। पुलिस ने घायल दुकानदार की शिकायत पर बाइक सवार तीन हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी ग्वालितयर कृष्णपाल सिंह का कहना है- बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के बाद बदमाश युवकों ने बाइक पर बिठाकर उसका अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। पर वह सफल नहीं हो सके हैं। बदमाशों ने मुखबिरी के शक में मारपीट की है। ऐसा फरियादी का कहना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दतिया में नाबालिग की खुदकुशी, प्रेमी पर केस:शादी से इनकार किया था; दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

दतिया में नाबालिग की खुदकुशी, प्रेमी पर केस:शादी से इनकार किया था; दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

दतिया में बड़ोनी थाना क्षेत्र के जौन्हार गांव में 14 वर्षीय किशोरी की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने प्रेमी युवक के खिलाफ शनिवार रात मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि किशोरी का जिगना निवासी नीरज पाल से करीब दो साल से प्रेम संबंध था। किशोरी उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन युवक ने दूसरी जगह सगाई होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। बताया गया है कि 26 दिसंबर को किशोरी घर के कमरे में पंखे से फंदे पर लटकी मिली थी। मामले की जांच के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल और एफएसएल रिपोर्ट में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। एफएसएल रिपोर्ट में पीड़िता की वैजाइनल स्लाइड में पुरुष डीएनए मिलने की पुष्टि हुई है। जांच के आधार पर पुलिस ने नीरज पाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

महिला की हत्या और नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:डिंडौरी पुलिस ने कटनी से पकड़ा; पैदल ले जाकर कोर्ट में पेश किया

महिला की हत्या और नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:डिंडौरी पुलिस ने कटनी से पकड़ा; पैदल ले जाकर कोर्ट में पेश किया

डिंडौरी जिले में महिला की हत्या और नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मुख्य आरोपी हरिओम चौधरी को शहपुरा पुलिस ने कटनी से गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को थाने से पैदल ले जाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। लिव-इन पार्टनर ने की थी हत्या पुलिस जांच के अनुसार, 26 फरवरी को हुई इस वारदात का मुख्य आरोपी हरिओम चौधरी पिछले तीन माह से मृतका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पीड़िता (नाबालिग) घटना से एक माह पूर्व ही अपनी मां के पास रहने के लिए आई थी। मामले का सह-आरोपी छोटू उर्फ देवेंद्र चौधरी 4 मार्च को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। कटनी में दोस्त की झोपड़ी में छिपा था आरोपी थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि वारदात के बाद से हरिओम लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस ने कटनी जिले में घेराबंदी कर उसे उस समय दबोचा जब वह अपने एक मित्र की झोपड़ी में छिपा हुआ था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी वहां ऑटो चलाकर फरारी काट रहा था। विशेष टीम ने पकड़ा आरोपी को पकड़ने में सब इंस्पेक्टर ताकेश्वरी मरकाम, एएसआई विपिन जोशी और राकेश यादव सहित 10 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब इस मामले में कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कर त्वरित सुनवाई की तैयारी कर रही है।

वार्डन के साथ मारपीट कर चाबी छीनी, तीन लड़कियां भागी:मुरैना के बड़ोखर बालिका सुधार गृह में 2 नाबालिग 1 दिन पहले ही आईं थी

वार्डन के साथ मारपीट कर चाबी छीनी, तीन लड़कियां भागी:मुरैना के बड़ोखर बालिका सुधार गृह में 2 नाबालिग 1 दिन पहले ही आईं थी

बड़ोखर स्थित बालिका सुधार गृह से मंगलवार रात में सो रही महिला वार्डन के साथ मारपीट कर उससे चाबी छीनकर तीन लड़कियां भाग गईं। इनमें एक बालिग है और दो नाबालिग हैं। इस घटना से बालिका सुधार गृह की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी सुधार गृह से पहले भी कई बार बालिकाएं भाग चुकी हैं। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर भागी लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। तीन लड़कियां भागीं स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के बड़ोखर में स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “शक्ति सदन बड़ोखर” वार्ड क्रमांक 2 महाकाल वार्ड में मंगलवार रात सुधार गृह की महिला वार्डन रामस्नेही सोलंकी अपने कक्ष में सो रही थीं। तभी तीनों लड़कियों ने एक साथ सो रही वार्डन पर हमला कर दिया, उसके साथ मारपीट की और चाबी छीनकर ताला खोलकर भाग गईं। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की और मामला दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। पहले मारपीट की फिर छीन ली चाबी सुधार गृह की महिला वार्डन रामस्नेही सोलंकी के अनुसार रात में सुधार गृह के मुख्य गेट पर ताला लगाकर वह करीब 11 बजे अपने कमरे में सो रही थीं। अचानक सोते समय उन पर हमला हुआ और उनके साथ मारपीट होने लगी। उन्होंने देखा कि तीनों लड़कियां उन पर टूट पड़ीं और चाबी छीन ली। इसके बाद एक लड़की ने भागकर ताला खोला और तीनों वहां से भाग गईं। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी और अधिकारियों से संपर्क किया। ये तीन लड़कियां भागी पहली लड़की 23 फरवरी को लाई गई थी वह कैलारस के समई पंचायत के सिरोधा गांव की रहने वाली है और बालिग है। बाकी दो नाबालिग लड़कियां 9 मार्च को दो दिन पहले ही यहां लाई गई थीं। जिसमें से एक पोरसा की रहने वाली है और दूसरी सबलगढ़ की रहने वाली हैं। स्टेशन रोड थाना प्रभारी एसआई संजय वरैया के अनुसार महिला वार्डन के साथ मारपीट कर सुधार गृह से तीन लड़कियां भागी हैं, जिनमें एक बालिग और दो नाबालिग हैं। तीनों ने मिलकर वार्डन के साथ मारपीट की और चाबी लेकर भाग गईं। मामला दर्ज कर पुलिस टीम उनकी तलाश में लगी हुई है।

मऊगंज में डॉक्टर ने शादी कर युवती को छोड़ा:पहले से शादीशुदा निकला आरोपी, पीड़िता ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

मऊगंज में डॉक्टर ने शादी कर युवती को छोड़ा:पहले से शादीशुदा निकला आरोपी, पीड़िता ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

मऊगंज जिले में एक डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। युवती का कहना है कि डॉक्टर ने उससे शादी की और फिर उसे छोड़कर फरार हो गया। बाद में खुलासा हुआ कि आरोपी डॉक्टर पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। सोहागी के चिराव निवासी डॉ. अरविंद कुमार गोंड नईगढ़ी के महेवा और सोहागी के बड़ागांव में अपना क्लीनिक चलाता था। पीड़िता इलाज कराने वहां पहुंची थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और जान-पहचान बढ़ गई। मांग भरकर की थी शादी आरोप है कि मार्च 2025 में डॉक्टर युवती को अपनी चाची के घर ले गया। वहां उसने खुद को कुंवारा बताया और शादी का प्रस्ताव रखा। युवती के मान जाने पर उसने मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। राज खुला तो हो गया फरार धोखाधड़ी का पता तब चला जब युवती 26 फरवरी को अपने गांव से वापस लौटी। उसने देखा कि डॉक्टर अपना क्लीनिक और कमरा समेटकर गायब हो चुका है। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता ने पहले नईगढ़ी थाने में शिकायत की थी, लेकिन वहां सुनवाई न होने पर मंगलवार को वह एसपी (SP) कार्यालय पहुंची। एसपी दिलीप सोनी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

सिंगरौली में युवक का शव नदी में मिला:पत्नी से विवाद के बाद लापता था, चार दिन बाद मिली लाश

सिंगरौली में युवक का शव नदी में मिला:पत्नी से विवाद के बाद लापता था, चार दिन बाद मिली लाश

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के पेड़ताली गांव में अपनी पत्नी से विवाद के बाद घर में आग लगाने वाले युवक रामनरेश प्रजापति का शव मंगलवार शाम बिजुल नदी में मिला है। रामनरेश पिछले शुक्रवार से लापता था और पुलिस औक एसडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, रामनरेश का अपनी पत्नी अमरौती देवी से अक्सर विवाद होता रहता था। पिछले बुधवार को उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिससे उसे सिर में चोट आई थी। डर के मारे पत्नी बच्चों के साथ किसी दूसरे के घर चली गई थी। इसके बाद शुक्रवार की रात करीब 1 बजे नशे की हालत में रामनरेश ने अपने ही घर में रखे कपड़ों और घर के एक हिस्से में आग लगा दी। कुल्हाड़ी लेकर लोगों को डराया जब पड़ोसी आग बुझाने दौड़े, तो रामनरेश कुल्हाड़ी और धारदार हथियार लेकर उन पर झपट पड़ा, जिससे कोई भी आग पर काबू नहीं पा सका। बाद में मोरवा पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई। घटना के बाद से ही वह गायब हो गया था। नदी में मिला शव नदी किनारे रामनरेश की मोटरसाइकिल मिलने के बाद से ही उसके डूबने की आशंका जताई जा रही थी। चार दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद मंगलवार को उसका शव मिला। मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।