Monday, 20 Apr 2026 | 01:07 AM

Trending :

तमिलनाडु चुनाव 2026: करीबी मुकाबले जो विजेता का निर्धारण कर सकते हैं | चुनाव समाचार अमेरिका में 8 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत:1 से 14 साल के बच्चों को गोली मारी; पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी की मौत सिंगरौली बैंक डकैती के बाद एमपी में हाई अलर्ट:छिंदवाड़ा में होटलों पर पुलिस की सघन जांच, किरायेदारों पर भी नजर सैलरी मांगों तो इंवेस्टिगेशन का हवाला:नौकरी छोड़ने पर बड़ी कंपनियां नकार रहीं FNF; क्‍या हैं कर्मचारियों के अधिकार जिम जाकर भी नहीं बन रही मसल्स? ग्रोथ में मदद करेंगे ये 7 फूड्स, बन जाएगी दमदार बॉडी दमोह में युवती का शव फंदे से लटका मिला:व्हाट्सएप हैक होने से तीन दिन से परेशान थी; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया
EXCLUSIVE

बेटी के निकाह का कार्ड बांटकर लौट रहा था दंपती:खंडवा में बाइक से टकराया जंगली जानवर, पत्नी की मौत; 13 अप्रैल को होनी थी शादी

बेटी के निकाह का कार्ड बांटकर लौट रहा था दंपती:खंडवा में बाइक से टकराया जंगली जानवर, पत्नी की मौत; 13 अप्रैल को होनी थी शादी

खंडवा जिले में शुक्रवार को बेटी के निकाह का निमंत्रण कार्ड बांटकर लौट रहे दंपती की बाइक से एक जंगली जानवर टकरा गया, जिससे 40 वर्षीय पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और 45 वर्षीय पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वर्तमान में घायल पति का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, वहीं पुलिस ने शनिवार को जिला अस्पताल में पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराया है और हादसे के बाद परिवार ने 13 अप्रैल को होने वाली शादी को फिलहाल निरस्त कर दिया है। शेखपुरा से लौटते समय रास्ते में हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, चारखेड़ा निवासी अयूब खान (45) अपनी पत्नी बिलकिस (40) के साथ शुक्रवार को रिश्तेदारों के घर शेखपुरा क्षेत्र में बेटी के निकाह का कार्ड देने गए थे। वापसी के दौरान अचानक सड़क पार कर रहे एक जंगली जानवर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हादसे में बिलकिस के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अयूब खान घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 13 को था बेटी का निकाह, परिवार ने निरस्त की तारीख परिजनों के मुताबिक, अयूब खान की बेटी का निकाह 13 अप्रैल को तय था और घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। पूरा परिवार निमंत्रण बांटने में जुटा हुआ था, लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियों को गम में बदल दिया। रिश्तेदार शेख करीम ने बताया कि इस दुखद घटना के बाद परिवार ने फिलहाल निकाह की तारीख को निरस्त कर दिया है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

सड़क पर तिरंगा फेंकने वाले तीन लोग हिरासत में:सीहोर- राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर कुचलने का आरोप, जानबूझकर देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाई

सड़क पर तिरंगा फेंकने वाले तीन लोग हिरासत में:सीहोर- राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर कुचलने का आरोप, जानबूझकर देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाई

सीहोर जिले के दोराहा थाना क्षेत्र के ग्राम सिराड़ी में राष्ट्रध्वज के अपमान का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ व्यक्तियों ने राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ को बीच सड़क पर बिछा दिया। उन्होंने तिरंगे के चारों कोनों पर पत्थर रखे और कथित तौर पर उसे पैरों से कुचला। ग्राम निवासी राहुल दांगी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जानबूझकर देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से यह कृत्य किया। इस घटना को देखकर ग्रामीणों में रोष फैल गया और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई। दो तस्वीरें देखिए तीन लोग पुलिस हिरासत में सूचना मिलते ही दोराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तिरंगे को सम्मानपूर्वक हटाया। दोराहा थाना प्रभारी राजेश सिन्हा ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सलीम खान, जलील खान उर्फ गुड्डू और समीर खान नामक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971’ की धारा 2 एवं 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Vidisha Police Challan Rs 5000 For Bike Stunt

Vidisha Police Challan Rs 5000 For Bike Stunt

विदिशा में मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट बाइक से स्टंट करना दो युवकों को भारी पड़ गया। रात के समय कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट करने और तेज आवाज निकालने वाले साइलेंसर के इस्तेमाल की सूचना पुलिस को मिली थी। इस शिकायत के बाद पुल . बाइक में मिला मॉडिफाइड साइलेंसर जांच के दौरान पुलिस को उनकी बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ मिला। इसके साथ ही यातायात नियमों के अन्य उल्लंघन भी सामने आए, जिससे मामला और गंभीर हो गया। थाना प्रभारी आनंद राज के नेतृत्व में पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दोनों युवकों पर ₹5000 का चालान किया। यह कार्रवाई नियमों के उल्लंघन को देखते हुए की गई। पूछताछ में युवकों ने मानी गलती थाने में पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। उन्होंने माना कि वे स्टंट कर रहे थे और बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया हुआ था। पुलिस ने युवकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के स्टंट करना और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करना कानून के खिलाफ है। इससे न केवल उनकी खुद की जान को खतरा होता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। आम लोगों की सुरक्षा को बताया खतरा पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियां सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। तेज आवाज और तेज रफ्तार से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। विदिशा पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें और सड़क पर किसी भी तरह के स्टंट से बचें। मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्ती के संकेत पुलिस ने साफ कर दिया है कि शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर और स्टंट करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कहा कि शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है।

मंडला में अंजनिया बाईपास पर पेपर लोड ट्रक पलटा:NH-30 पर हादसे में ड्राइवर मामूली घायल

मंडला में अंजनिया बाईपास पर पेपर लोड ट्रक पलटा:NH-30 पर हादसे में ड्राइवर मामूली घायल

मंडला जिले के अंजनिया बाईपास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। रायपुर से जबलपुर की ओर जा रहा यह ट्रक (नंबर एमपी 20 जी आर 9323) फोटो कॉपी पेपर से लदा था और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। चालक ने बताया कि सामने अचानक एक मोटरसाइकिल सवार के आ जाने से उसे बचाने की कोशिश में ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसी कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद ट्रक में लदे पेपर के बंडल सड़क पर बिखर गए। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि ट्रक के भीतर शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। स्थानीय निवासियों ने अंजनिया बाईपास पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही अंजनिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को ट्रक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया और वाहन मालिक को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gwalior HC Grants Abortion Right to Rape Victim

Gwalior HC Grants Abortion Right to Rape Victim

ग्वालियर हाईकोर्ट का फाइल फोटो मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने एक अहम फैसले में 30 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता विधवा महिला को गर्भपात की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि किसी भी महिला को उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भ जारी रखने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। पीड़िता को 1 . कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि महिला की शारीरिक और मानसिक सेहत सर्वोपरि है। ऐसे मामलों में उसकी इच्छा के खिलाफ गर्भ जारी रखना उसके अधिकारों का उल्लंघन होगा। अदालत के आदेश के अनुसार गर्भपात की प्रक्रिया 11 अप्रैल को कराई जाएगी। पीड़िता दिव्यांग है और सुनने व बोलने में असमर्थ है, जिससे उसकी स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है। मामले में पीड़िता की ओर से उसके भाई ने याचिका दायर कर गर्भपात की अनुमति मांगी थी। याचिका में बताया गया कि गर्भावस्था यौन शोषण का परिणाम है, जिससे महिला को गंभीर मानसिक आघात और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ रही है। कोर्ट के निर्देश, डॉक्टरों की निगरानी में सुरक्षित तरीके से हो प्रक्रिया हाईकोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गर्भपात की अनुमति दी। साथ ही मेडिकल कॉलेज के डीन को निर्देश दिया गया कि अनुभवी डॉक्टरों की विशेष टीम गठित की जाए, जिसमें मेडिसिन और कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ भी शामिल हों, ताकि पूरी प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट अहम कोर्ट के निर्देश पर गजराराजा मेडिकल कॉलेज और कमलाराजा अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने पीड़िता की जांच की। रिपोर्ट में गर्भ लगभग 19 सप्ताह का पाया गया और विशेषज्ञों ने उचित चिकित्सा सुविधाओं के साथ सुरक्षित गर्भपात संभव बताया। ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग को गर्भपात की परमिशन दी, कहा- किसी महिला को प्रेग्नेंसी जारी रखने के लिए मजबूर नहीं कर सकते सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 17 साल की एक नाबालिग लड़की की 30 हफ्ते की प्रेग्नेंसी को मेडिकल टर्मिनेट करने की परमिशन दी। कोर्ट ने कहा कि किसी महिला, खासकर नाबालिग को, उसकी इच्छा के खिलाफ प्रेग्नेंसी जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। पूरी खबर पढ़ें…

कॉन्स्टेबल ने साथियों के साथ किया एजेंट का अपहरण:दतिया में दिनदहाड़े बोलेरो से उठाया; 7 KM पीछा कर 2 गिरफ्तार, आरक्षक फरार

कॉन्स्टेबल ने साथियों के साथ किया एजेंट का अपहरण:दतिया में दिनदहाड़े बोलेरो से उठाया; 7 KM पीछा कर 2 गिरफ्तार, आरक्षक फरार

दतिया में बाइक की बकाया किस्त मांगने के विवाद में शिवपुरी के दिनारा थाने में पदस्थ आरक्षक राजपाल मांझी ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर गुरुवार दोपहर एक 21 वर्षीय रिकवरी एजेंट का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। आरोपियों ने एजेंट के साथ मारपीट कर उसे जबरन बोलेरो में बैठाया और रास्ते में डराने के लिए फायरिंग भी की। दतिया पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर 7 किलोमीटर तक पीछा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में आरक्षक राजपाल मांझी सहित 4 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस ने अपहरण और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। ऑनलाइन सेंटर से बोलेरो में बैठाया, रास्ते में की फायरिंग जानकारी के अनुसार, दतिया निवासी 21 वर्षीय विजय बाल्मीकि एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करता है। उसने एक ग्राहक को बाइक फाइनेंस करवाई थी, जिसकी किस्तें बकाया थीं। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद आरोपी पक्ष ने विजय के अपहरण की योजना बनाई। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे विजय दतिया के एक ऑनलाइन सेंटर पर मौजूद था। तभी छोटू मांझी, उसका भाई आरक्षक राजपाल मांझी (थाना दिनारा, शिवपुरी), बंटी उर्फ मुस्लिमान और अन्य साथी वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले विजय के साथ मारपीट की और फिर उसे जबरन एक बोलेरो वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया। अपहरण के दौरान आरोपियों ने रास्ते में विजय के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। सूत्रों के अनुसार, उसे डराने के उद्देश्य से फायरिंग भी की गई थी। पुलिस ने 7 KM किया पीछा, एजेंट को सड़क पर छोड़कर भागे घटना की सूचना मिलते ही दतिया पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को अपनी ओर आता देख, आरोपी एजेंट को सड़क पर छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने लगभग 7 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी छोटू मांझी और बंटी उर्फ मुस्लिमान को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरक्षक राजपाल मांझी सहित चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। ये खबर भी पढ़ें… दतिया में फायरिंग और बैंक एजेंट अपहरण के आरोपी गिरफ्तार दतिया में अवैध हथियारों से फायरिंग कर दहशत फैलाने और बैंक एजेंट का अपहरण करने के आरोप में दो मुख्य आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गोंडा मोहल्ले में हुई थी… पूरी खबर पढ़िए

बड़वानी अस्पताल में शुक्रवार रात जमकर हंगामा,:सिजेरियन के बाद बिगड़ी प्रसूता की तबीयत, परिजन का पेट में कैंची छूटने का आरोप

बड़वानी अस्पताल में शुक्रवार रात जमकर हंगामा,:सिजेरियन के बाद बिगड़ी प्रसूता की तबीयत, परिजन का पेट में कैंची छूटने का आरोप

बड़वानी जिला अस्पताल में शुक्रवार एक प्रसूता के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिसबल मौके पर पहुंचा और परिजनों को शांत कराया। महिला के परिजनों ने महिला के इलाज में लापरवाही बरतने और रेफर के दौरान समय से फाइल नहीं देने का आरोप लगाया। धरमपुरी तहसील के ग्राम दगदा निवासी भूपेंद्र मंडलोई ने अपनी पत्नी के ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि सतीश बर्वे ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए हैं। भूपेंद्र मंडलोई ने बताया कि उनकी पत्नी लक्ष्मी मंडलोई को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 तारीख को उनका सिजेरियन हुआ, जिसके कुछ दिनों बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने पेट में संक्रमण (पस) बनने की बात कहकर दोबारा ऑपरेशन किया। इस पूरे मामले पर जिला अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए जानकारी जुटाने की बात कही है। हंगामें तस्वीरें देखिए… कैंची छूटने का लगाया आरोप परिजनों का आरोप है कि उन्हें इलाज और दूसरी सर्जरी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। मरीज ने अपने परिजनों को बताया कि ऑपरेशन के दौरान पेट में कोई धातु की वस्तु या कैंची छूट गई हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन परिजनों ने इस मामले की जांच की मांग की है। परिजनों ने यह भी बताया कि जब वे मरीज को बेहतर इलाज के लिए इंदौर ले जाना चाहते थे, तब अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल फाइल देने में देरी की। इससे मरीज को समय पर रेफर करने में बाधा आई। भूपेंद्र मंडलोई ने अस्पताल स्टाफ पर विभिन्न कार्यों के लिए पैसों की मांग करने का भी आरोप लगाया है। गंभीर आरोप लगाए इसी बीच, सतीश बर्वे ने अस्पताल परिसर में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा चुकी हैं। उन्होंने मरीजों के साथ संवेदनहीन व्यवहार और अस्पताल में दलाली व अवैध वसूली के माहौल का भी जिक्र किया, जिससे गरीब मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

अनूपपुर में हाथियों ने खड़ी फसलें रौंदी:सिंचाई के पाइप और दीवारें भी तोड़ी, 103 दिनों से मचा रहे तबाही

अनूपपुर में हाथियों ने खड़ी फसलें रौंदी:सिंचाई के पाइप और दीवारें भी तोड़ी, 103 दिनों से मचा रहे तबाही

छत्तीसगढ़ से आए चार हाथियों ने अनूपपुर जिले में पिछले 103 दिनों से डेरा डाल रखा है। हाथियों के लगातार उत्पात और वन विभाग की सुस्ती की वजह से ग्रामीणों में भारी गुस्सा और डर का माहौल है। ये हाथी फिलहाल दो हिस्सों में बंटकर आतंक मचा रहे हैं। तीन हाथियों का दल करनपठार के जंगलों में छिपा है, जबकि एक अकेला हाथी (लोन टस्कर) जिला मुख्यालय से सिर्फ 8 किलोमीटर दूर पोंड़ी और खांड़ा के इलाकों में फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचा रहा है। इस अकेले हाथी ने बरबसपुर के सरपंच समेत कई किसानों के खेत रौंद दिए और सिंचाई के पाइप और दीवारें भी तोड़ डालीं। वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग उन्हें समय पर हाथियों के आने की सूचना (मुनादी) नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि अधिकारी सिर्फ दूर खड़े होकर तमाशा देखते हैं। न तो विभाग पटाखे दे रहा है और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम कर रहा है। मजबूर होकर ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर मशालों के सहारे हाथियों को खदेड़ रहे हैं। मौत के दो महीने बाद भी नहीं मिला मुआवजा प्रशासन की लापरवाही का एक बड़ा मामला भी सामने आया है। बरबसपुर में 12 फरवरी को हाथी के हमले (दीवार गिरने) से घायल 70 साल के रामविशाल भैना की मौत हो गई थी। इस घटना को दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन मृतक के परिवार को अब तक सरकारी सहायता राशि नहीं मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग न तो जान की परवाह कर रहा है और न ही नुकसान की भरपाई।

भोला सिकरवार हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार:घर आते वक्त पुलिस ने घेरकर किया अरेस्ट; अब तक 10 पकड़े गए, 3 अब भी फरार

भोला सिकरवार हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार:घर आते वक्त पुलिस ने घेरकर किया अरेस्ट; अब तक 10 पकड़े गए, 3 अब भी फरार

ग्वालियर में भोला सिकरवार हत्याकांड के फरार एक आरोपी को हजीरा थाना पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह चोरी-छिपे अपने घर आ रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं। हजीरा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के अनुसार, 10 माह पहले हुई इस वारदात में फरार दिव्यांशु पुत्र सत्येंद्र सिंह भदौरिया के घर आने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की और जैसे ही वह चौहान क्रेन के पास पहुंचा, उसे दबोच लिया। आरोपी कुछ समय तक समझ ही नहीं पाया कि क्या हुआ। उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। इस बार सटीक सूचना के आधार पर गिरफ्तारी संभव हो सकी। गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर भोला सिकरवार की हुई थी हत्या 2 जून 2025 को हजीरा के बिरला नगर इलाके में हिस्ट्रीशीटर भोला सिकरवार की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उसका एक साथी घायल हुआ था। जांच में सामने आया कि गैंगस्टर बंटी भदौरिया और भोला पहले दोस्त थे और साथ मिलकर अवैध शराब का कारोबार करते थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच दुश्मनी हो गई। पिछले छह वर्षों में दोनों गुटों के बीच कई बार फायरिंग और हमले हो चुके हैं। अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार के मुताबिक, इस मामले में बंटी भदौरिया समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब भी तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में अन्य फरार आरोपियों का सुराग मिल जाएगा।

पन्ना में बाघ ने महिला पर हमला किया:2 किमी कंधे पर लादकर घायल को गांव पहुंचाया, अस्पताल में भर्ती

पन्ना में बाघ ने महिला पर हमला किया:2 किमी कंधे पर लादकर घायल को गांव पहुंचाया, अस्पताल में भर्ती

पन्ना जिले के उत्तर वन मंडल के विश्रामगंज रेंज में एक बाघ ने महुआ बीनकर लौट रही महिला पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के साहस से महिला की जान बच गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना विश्रामगंज रेंज के टगरा बीट के कक्ष क्रमांक 299 (महुआ टोला) में हुई। शाम करीब 6:00 बजे, हीरापुर टपरियन निवासी 35 वर्षीय रामकली कोंदर पति किशन कोंदर अपने साथियों के साथ घर लौट रही थीं। तभी घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बाघ ने महिला की टांग पकड़ ली और उसे घसीटकर घने जंगल की ओर ले जाने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद 6-7 ग्रामीणों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शोर मचाते हुए लकड़ियों से बाघ पर हमला किया। ग्रामीणों के इस सामूहिक प्रयास से बाघ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। प्रत्यक्षदर्शी नंद लाल ने बताया कि इस दुर्गम जंगली इलाके में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं था, जिससे तत्काल मदद नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने महिला के पैर में कपड़ा बांधकर खून रोका। इसके बाद, ग्रामीणों ने घायल महिला को कंधे पर लादकर लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर गांव तक पहुंचाया। वहां से उसे जिला चिकित्सालय पन्ना ले जाया गया। विश्रामगंज रेंजर अजय बाजपेई ने बताया कि महिला को तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और उसे आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई है। उन्होंने ग्रामीणों को महुआ के सीजन में अकेले जंगल में न जाने की सलाह दी है। घायल महिला का उपचार जिला चिकित्सालय पन्ना में जारी है। उसके पैर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं।