डॉक्टर सिर्फ बात करेंगे, पर्चा लिखेगा AI! तीन दोस्तों का कमाल, हेल्थकेयर सेक्टर में मचेगा तहलका – News18 हिंदी

X डॉक्टर सिर्फ बात करेंगे, पर्चा लिखेगा AI! हेल्थकेयर सेक्टर में मचेगा तहलका Ashwin AI App: भारत के हेल्थकेयर सेक्टर में एक बड़ा डिजिटल बदलाव आने वाला है. आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर और उनके दो दोस्तों ने मिलकर Ashwin AI विकसित किया है. जो डॉक्टरों और मरीजों के बीच होने वाली बातचीत को रीयल-टाइम में सटीक डिजिटल मेडिकल रिकॉर्ड में तब्दील कर देता है. इस स्वदेशी AI टूल की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान AIIMS दिल्ली में इसे लागू करने की तैयारी है. एनआईसी (NIC) के साथ मिलकर टीम इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. AI समिट 2026 में इस तकनीक को जबरदस्त सराहना मिली है. प्रभु राजगोपाल, अनिरुद्ध वर्ना और विजयराजा द्वारा बनाया गया यह प्लेटफॉर्म कई भारतीय भाषाओं को समझने में सक्षम है. अब डॉक्टरों को लंबे पर्चे लिखने या कंप्यूटर पर डेटा एंट्री करने की जरूरत नहीं होगी. सारा रिकॉर्ड सुरक्षित क्लाउड पर रहेगा. जिसे मरीज कहीं भी और कभी भी किसी भी डॉक्टर को अपनी मेडिकल हिस्ट्री के तौर पर दिखा सकेंगे. इससे डॉक्टर कागजी कार्रवाई के बजाय मरीज के इलाज पर अधिक ध्यान दे पाएंगे. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
BCCI Awards: Dravid Lifetime Achievement, Gill Cricketer of Year

नई दिल्ली4 घंटे पहले कॉपी लिंक वर्ल्ड चैंपियन टीमों को सम्मानित करते BCCI के अधिकारी। (फोटो- BCCI) BCCI ने रविवार को नमन अवॉर्ड 2026 में अपने क्रिकेटर्स को सम्मानित किया। नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ ईयर दिया गया। यहां 1983 वर्ल्डकप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से दिया गया। वहीं, भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को भी यह सम्मान मिला। यहां पिछले 2 साल में 5 ICC टूर्नामेंट जीतने वाली पांचों टीमों को सम्मानित किया गया। इसमें मेंस टी-20 वर्ल्डकप, चैंपियंस ट्रॉफी, विमेंस वर्ल्डकप के अलावा, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली मेंस-विमेंस टीमें शामिल रहीं। पॉली उमरीगर बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर अवॉर्ड के साथ शुभमन गिल। स्मृति मंधाना को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ ईयर दिया गया। वर्ल्ड चैंपियंस का सम्मान देखिए… टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले प्लेयर्स का सम्मान करते BCCI सचिव और अध्यक्ष। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम का भी सम्मान हुआ। किसे कौन सा अवॉर्ड मिला… बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर 1. शुभमन गिल : पिछले साल तीनों फॉर्मेट के टॉप स्कोरर भारतीय कप्तान गिल का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 991 रन बनाए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में 70 से ज्यादा की औसत से बनाए गए 754 रन शामिल थे। वनडे में भी गिल ने 447 रन बनाए और भारत के ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सभी फॉर्मेट में 49 की औसत से 1565 रन बनाए, जिसमें 6 शतक शामिल रहे। 2. स्मृति मंधाना : वनडे वर्ल्ड कप में भारत की टॉप स्कोरर स्मृति मंधाना ने पिछले 2 सीजन में 36 मैचों में 1,984 रन बनाए, इनमें 7 शतक शामिल रहे। इनमें से 6 शतक वनडे क्रिकेट में आए। जबकि एक शतक टी-20 इंटरनेशनल में आया। मंधाना ने 23 वनडे में 1,346 रन बनाए। उन्होंने 12 टी-20 मैचों में 489 रन बनाए। उनके नाम एक टेस्ट मैच भी 149 रन भी शामिल हैं। लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड 1. राहुल द्रविड़: खिलाड़ी से कोच तक योगदान द्रविड़ को क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 24 हजार से ज्यादा रन बनाए और एक दशक से ज्यादा समय तक भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ रहे। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद भारतीय क्रिकेट के भविष्य को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में हेड ऑफ क्रिकेट के रूप में उन्होंने युवा खिलाड़ियों को तैयार किया और प्रतिभा की मजबूत पाइपलाइन बनाई। उनकी कोचिंग में भारत ने 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीता। बाद में भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में उन्होंने 2024 में भारत को ICC मेंस टी20 विश्व कप जिताया। 2. रोजर बिन्नी: 1983 वर्ल्डकप के टॉप विकेट टेकर 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दिया। वे 1983 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। बिन्नी ने 1985 वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट जीतने वाली भारतीय टीम में भी जगह बनाई थी। वह पहले भारतीय क्रिकेटर थे, जिन्होंने वनडे मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों की शुरुआत की। बतौर कोच और प्रशासक के रूप में भी योगदान दिया। बिन्नी ने 2000 में भारतीय अंडर-19 टीम को ICC अंडर-19 विश्व कप जिताया और 2012 से 2016 तक राष्ट्रीय चयनकर्ता रहे। वे 2022 से 2025 तक BCCI के 36वें अध्यक्ष भी रहे और उनके कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट ने वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां हासिल कीं। 3. मिताली राज: 23 साल का इंटरनेशनल करियर मिताली राज का इंटरनेशनल करीब 23 साल का रहा। उन्होंने 1999 में 16 साल की उम्र में आयरलैंड के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और जून 2022 में संन्यास लिया। मिताली ने 232 वनडे मैचों में रिकॉर्ड 7805 रन बनाए, जो विमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 12 मैचों में 699 रन बनाए और 214 रन की पारी खेलकर दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय और सबसे युवा महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने बतौर कप्तान 2004 से 2022 तक भारतीय टीम का नेतृत्व किया और उनकी अगुवाई में भारत 2005 और 2017 के विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा। बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू हर्षित राणा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने डेब्यू ईयर में तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में 22 नवंबर 2024 को टेस्ट डेब्यू किया। हर्षित ने 15.2 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट लिए। हर्षित ने वनडे डेब्यू में इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में 6 फरवरी 2025 को 7 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट झटके। इतना ही नहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में हर्षित ने पुणे में 31 जनवरी 2025 को 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं, महिला क्रिेकटर एन. श्री चरणी ने 28 जून 2025 को नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3.5 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 4 विकेट लिए और अपने पहले ही मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। डोमेस्टिक क्रिकेट में किसे अवॉर्ड ICC टूर्नामेंट जीतने वाली टीमें नमन अवॉर्ड के अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए… अपडेट्स 04:03 PM15 मार्च 2026 कॉपी लिंक भारतीय कप्तानों की बात 04:02 PM15 मार्च 2026 कॉपी लिंक मिताली राज को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 03:36 PM15 मार्च 2026 कॉपी लिंक राहुल द्रविड़ को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 03:32 PM15 मार्च 2026 कॉपी लिंक रोजर बिन्नी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 03:20 PM15 मार्च 2026 कॉपी लिंक गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की कहानी बताई 03:02 PM15 मार्च 2026 कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का सम्मान हुआ 03:00 PM15 मार्च 2026 कॉपी लिंक विमेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम सम्मानित 02:47 PM15 मार्च 2026 कॉपी लिंक चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया सम्मानित 02:39 PM15 मार्च 2026 कॉपी लिंक U19 वर्ल्डकप जीतने वाली भारतीय टीम सम्मानित 02:37 PM15 मार्च 2026 कॉपी लिंक स्मृति मंधाना बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर अवॉर्ड 02:34 PM15 मार्च 2026 कॉपी लिंक शुभमन गिल को बेस्ट
एआई शिखर सम्मेलन में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार | भारत समाचार

आखरी अपडेट:24 फरवरी, 2026, 11:01 IST दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया। युवा कांग्रेस प्रमुख उदय भानु चिब को शर्टलेस एआई शिखर सम्मेलन के विरोध में गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में भारत के एआई शिखर सम्मेलन में बड़े पैमाने पर नाटक देखने के कुछ दिनों बाद, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यूथ कांग्रेस प्रमुख को विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड बताया है. चिब को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के लिए तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता को कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है. पुलिस के अनुसार, उदय भानु चिब के पास विरोध प्रदर्शन के संबंध में सारी जानकारी थी और उन्होंने विरोध की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूछताछ के दौरान उदय भानु ने पुलिस को सहयोग नहीं किया. वह ज्यादातर सवालों से या तो बचते रहे या फिर उनसे बचने की कोशिश करते रहे। कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल के मुताबिक, चिब को दिल्ली पुलिस ने सुबह करीब 4:30 बजे उठाया था और वह करीब 20 घंटे से पुलिस हिरासत में हैं। बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना इस बीच, भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की और भारत विरोधी और विकास विरोधी प्रचार के लिए कांग्रेस की आलोचना की। एक्स को लेते हुए, भंडारी ने लिखा, “राहुल गांधी का बब्बर भारत विरोधी “शेर” गिरफ्तार! विश्व एआई शिखर सम्मेलन में नग्न भारत विरोधी प्रदर्शन में 15 घंटे की पूछताछ के बाद युवा कांग्रेस प्रमुख उदय भानु को गिरफ्तार किया गया!” “भारत के युवा ‘नंगी’ कांग्रेस से नफरत करते हैं! बब्बर शेर को जेल में “बब्बर” इलाज मिलेगा! कांग्रेस भारत विरोधी, विकास विरोधी है!” उन्होंने जोड़ा. राहुल गांधी का बब्बर भारत विरोधी “शेर” गिरफ्तार! विश्व एआई शिखर सम्मेलन में नग्न भारत विरोधी प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रमुख उदय भानु को 15 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया! भारत के युवाओं को ‘नंगी’ कांग्रेस से नफरत! बब्बर शेर को जेल में मिलेगा “बब्बर” इलाज!… pic.twitter.com/C3iwYLeuiJ — प्रदीप भंडारी(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) 24 फ़रवरी 2026 एआई शिखर सम्मेलन में आईवाईसी का ‘शर्टलेस’ विरोध प्रदर्शन भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों ने असहमति के प्रतीक के रूप में, राष्ट्रीय राजधानी में अल इम्पैक्ट इंडिया समिट के भारत मंडपम स्थल पर “समझौता करने वाले प्रधानमंत्री” के नारे लिखी अपनी शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया। एक बयान में, भारतीय युवा कांग्रेस ने कहा कि उसके कार्यकर्ता “समझौता करने वाले प्रधान मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जिन्होंने एआई शिखर सम्मेलन में देश की पहचान का व्यापार किया है।” इस बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया क्योंकि पार्टी ने मांग की कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 24 फरवरी, 2026, 09:45 IST न्यूज़ इंडिया एआई शिखर सम्मेलन में शर्टलेस विरोध पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)कांग्रेस(टी)उदय भानु चिब(टी)युवा कांग्रेस(टी)एआई शिखर सम्मेलन(टी)नई दिल्ली(टी)भारत मंडपम
Bill Gates Epstein Files Row; India AI Summit Speech

नई दिल्ली2 दिन पहले कॉपी लिंक माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना मुख्य भाषण नहीं देंगे। गेट्स फाउंडेशन ने इसकी जानकारी दी। फाउंडेशन ने कहा कि यह फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया है ताकि समिट का पूरा ध्यान अपनी प्राथमिकताओं पर बना रहे। फाउंडेशन ने बताया कि समिट में बिल गेट्स की जगह अब अंकुर वोरा फाउंडेशन का पक्ष रखेंगे। अंकुर वोरा गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और भारत कार्यालयों के प्रेसिडेंट हैं। वे आज समिट के एक सत्र में अपनी बात रखेंगे। अंकुर वोरा फाउंडेशन के कामों को लंबे समय से देख रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स एक्सपो में शामिल होने के लिए 16 फरवरी को भारत आ चुके हैं। एपस्टीन केस से जुड़े दस्तावेजों में नाम आने पर हटे गेट्स बिल गेट्स के समिट से हटने से वजह अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में आए उनके नाम को बताया जा रहा है। इन गुप्त दस्तावेजों को हाल ही में जारी किया गया है। एपस्टीन पर यौन अपराधों और नाबालिगों की तस्करी के गंभीर आरोप थे। 2019 में आत्महत्या के बाद, उससे जुड़े कई क्लासीफाइड दस्तावेज सार्वजनिक किए गए हैं। इन फाइलों में दावा किया गया है कि एपस्टीन और गेट्स के बीच गहरे संबंध थे। एपस्टीन ने गेट्स के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स और अन्य निजी गतिविधियों में मदद की थी। बिल गेट्स ने एक इंटरव्यू में इन मुलाकातों पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि मैंने एपस्टीन के साथ जो भी समय बिताया, मुझे उसका पछतावा है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। एनवीडिया CEO ने भी भारत दौरा टाला इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और ओपन-एआई के सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज शामिल हो रहे हैं। इसमें एनवीडिया के CEO जेंसेन हुआंग भी शामिल होने वाले थे, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया है। कयास थे कि उनके हटने की वजह बिल गेट्स की मौजूदगी हो सकती है। हालांकि कंपनी ने कोई आधिकारिक कारण नहीं दिया है। PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया था PM मोदी ने 16 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का उद्घाटन किया था। इसके बाद उन्होंने इवेंट में शामिल हुए स्टार्टअप्स के पवेलियंस में जाकर उनके इनोवेशंस की जानकारी ली थी। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का भी आयोजन किया गया है। यहां दुनियाभर की कंपनियों ने अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश किया है। यहां आम लोग देख सकते हैं कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की थीम पर समिट इस समिट की थीम राष्ट्रीय विजन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’, यानी सभी का कल्याण, सभी का सुख पर आधारित है। इसका उद्देश्य मानवता के लिए AI के वैश्विक सिद्धांत को बढ़ावा देना है। समिट में 110 से ज्यादा देश और 30 अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं। इसमें लगभग 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 45 से ज्यादा मंत्री शामिल होने पहुंचे हैं। तीन ‘सूत्रों’ पर टिका है समिट का विजन इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 तीन मुख्य स्तंभों (सूत्रों) पर आधारित है – पीपल (लोग), प्लैनेट (ग्रह) और प्रोग्रेस (प्रगति)। पीपल: ह्यूमन-सेंट्रिक AI को बढ़ावा देना जो लोगों के अधिकारों की रक्षा करे। प्लैनेट: पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ AI विकास सुनिश्चित करना। प्रोग्रेस: समावेशी आर्थिक और तकनीकी प्रगति पर जोर देना, ताकि समाज के हर वर्ग को लाभ मिले। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… मोदी बोले- अगली पीढ़ी के लिए सही AI छोड़ना जरूरी: AI इम्पैक्ट समिट में गूगल CEO पिचाई ने कहा दिल्ली के भारत मंडपम में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का आज चौथा दिन है। आज के सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- AI का उपयोग मानव कल्याण के लिए होना चाहिए। इस पर किसी की मोनापॉली यानी एकाधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि AI में रफ्तार और पैमाना अकल्पनीय है। हमें इस क्षेत्र में बड़े सपने देखने होंगे, लेकिन जिम्मेदारी के साथ। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PM बोले-2047 तक भारत को AI सुपरपावर बनाने का लक्ष्य:इससे रोजगार खत्म नहीं पैदा होगा; तकनीक का मकसद सबका हित, सबकी खुशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत AI का सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनेगा। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि AI नौकरियां छीनेगा नहीं, बल्कि नई नौकरी पैदा करेगा। पीएम ने कहा की उनका लक्ष्य 2047 तक भारत को टॉप-3 AI सुपरपावर बनाना है। दरअसल, नई दिल्ली में 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद आज उन्होंने AI को लेकर न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में यह बातें कहीं हैं। इंटरव्यू के जरूरी सवाल-जवाब पढ़िए सवाल: युवाओं में AI की वजह से नौकरियां छिनने का डर है। सरकार इस चुनौती से कैसे निपट रही है? जवाब: इस डर का सबसे अच्छा इलाज तैयारी है। इसलिए हम स्किलिंग और री-स्किलिंग पर बड़ा निवेश कर रहे हैं। सरकार ने दुनिया की सबसे महत्वाकांक्षी स्किलिंग स्कीम्स में से एक शुरू की है।हम AI को कल की समस्या नहीं, आज की जरूरत मानते हैं। मैं इसे ‘फोर्स मल्टीप्लायर’ देखता हूं, जो डॉक्टरों, टीचर्स और वकीलों को ज्यादा लोगों की मदद करने की ताकत देगा। भारत इसके लिए तैयार है। स्टैनफोर्ड ग्लोबल AI इंडेक्स 2025 में हम तीसरे नंबर पर हैं, जो हमारी तेज ग्रोथ दिखाता है। इनोवेशन और इनक्लूजन से AI हमारी वर्कफोर्स को मजबूत बनाएगा। सही स्किल्स से हमारे युवा फ्यूचर ऑफ वर्क लीड करेंगे। सवाल: AI के दुरुपयोग के कई मामले आए हैं। सुरक्षा के लिए हम क्या कर रहे हैं? जवाब: तकनीक एक पावरफुल टूल है, लेकिन ये इंसान की नीयत पर डिपेंड करता है। AI पावर बढ़ा सकता है, लेकिन फैसले हमेशा इंसान के हाथ में रहने चाहिए। भारत इनोवेशन के साथ मजबूत सेफ्टी दिखा रहा है। हमें AI पर ग्लोबल एग्रीमेंट चाहिए, जिसमें इंसानी निगरानी, सेफ्टी बाय डिजाइन और डीपफेक या टेररिज्म के लिए AI यूज पर सख्त बैन हो।भारत ने जनवरी 2025 में इंडिया AI सेफ्टी इंस्टीट्यूट लॉन्च किया। फोकस लोकल रिस्क पर है- महिलाओं को टारगेट करने वाले डीपफेक, बच्चों की सेफ्टी और बुजुर्गों पर असर वाले खतरे। डीपफेक की बाढ़ देखकर भारत ने AI कंटेंट पर वॉटरमार्किंग और हानिकारक मीडिया हटाने के रूल्स बनाए। डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट भी डेटा सेफ रखता है। एविएशन जैसे ग्लोबल रूल्स की तरह AI के लिए भी दुनिया को कॉमन प्रिंसिपल्स बनाने होंगे। सवाल: आप एआई का आईटी सेक्टर पर क्या असर देखते हैं? जवाब: IT सेक्टर के लिए AI बड़ा अवसर भी है और चुनौती भी। 2030 तक भारत का IT सेक्टर 400 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। AI इसे खत्म नहीं, बस बदल रहा है। सामान्य AI टूल्स तो आम हो गए हैं, लेकिन जटिल बिजनेस प्रॉब्लम्स सॉल्व करने में IT कंपनियां की भूमिका अभी भी बहुत अहम रहेगी। सरकार ने इंडिया AI मिशन से पूरी प्लानिंग की है। GPU टारगेट पार कर लिया और स्टार्टअप्स को वर्ल्ड क्लास AI इंफ्रा दे रहे हैं। हेल्थकेयर, कृषि और शिक्षा में चार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए हैं। सवाल: भारत पहली बार ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ की मेजबानी कर रहा है, इसका मोटो ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ क्यों चुना गया? जवाब: AI आज एक अहम मोड़ पर है। यह इंसान की क्षमता बढ़ा सकता है, लेकिन सही दिशा जरूरी है। इसलिए हमारा फोकस सिर्फ इनोवेशन पर नहीं, बल्कि उसके ‘इम्पैक्ट’ (प्रभाव) पर है। ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ का मतलब है तकनीक का मकसद सबका कल्याण हो; वह इंसान की मदद करे, उसे रिप्लेस न करे। हमारा विजन साफ है एआई विकास की रफ्तार बढ़ाए, लेकिन पूरी तरह मानव-केंद्रित रहे। सवाल: ‘विकसित भारत 2047’ में आप एआई की क्या भूमिका देखते हैं? जवाब: ‘विकसित भारत 2047’ के लिए एआई एक बड़ा मौका है। हम इसका इस्तेमाल दूरियां मिटाने और सुविधाएं हर गांव तक पहुंचाने के लिए कर रहे हैं… हेल्थ: टीबी और डायबिटीज जैसी बीमारियों की शुरुआती पहचान में एआई मदद कर रहा है। शिक्षा: गांव के बच्चों को अपनी भाषा में एआई से पढ़ाई में मदद मिल रही है। खेती-डेयरी: अमूल 36 लाख महिला किसानों को एआई से पशुओं की सेहत की जानकारी दे रहा है। ‘भारत विस्तार’ से किसानों को मौसम और फसल की सटीक सलाह मिल रही है। धरोहर: एआई पुरानी पांडुलिपियों को डिजिटल कर हमारी विरासत बचा रहा है। सवाल: एआई के दौर में भारत अपने इंजीनियरिंग टैलेंट को और मजबूत कैसे करेगा? जवाब: भारत अब एआई का सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनेगा। हमारे युवा भारतीय जरूरतों के लिए एआई समाधान बनाएंगे।बजट 2026-27 के जरिए डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाई जा रही है। ‘इंडिया एआई’ फ्रेमवर्क के तहत स्टार्टअप्स को हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग संसाधन मिल रहे हैं। भारत एआई क्रांति में केवल भागीदार नहीं, बल्कि इसे आकार देने वाला बनेगा। सवाल: आधार और यूपीआई (UPI) जैसे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) और AI का मेल पब्लिक सर्विस को कैसे बेहतर बनाएगा? जवाब: DPI और AI का संगम विकास की अगली सीढ़ी है। भारत का सबक साफ है डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को निजी नहीं, बल्कि ‘पब्लिक गुड’ (जनहित) के तौर पर बनाएं और इसे बड़े स्केल के लिए डिजाइन करें। एआई गवर्नेंस को तेज और कुशल बनाएगा। इससे कल्याणकारी योजनाओं को सही लोगों तक पहुंचाने और फ्रॉड पकड़ने में मदद मिलेगी। तकनीक का फायदा आखिरी व्यक्ति (किसान, छात्र, महिला उद्यमी) तक पहुंचे और वह सशक्त बने। सवाल: आत्मनिर्भर भारत के लिए AI पर आपका विजन क्या है? जवाब: तकनीक का सिर्फ उपभोग नहीं, निर्माण करना चाहिए। AI में मेरा विजन तीन पिलर्स पर टिका है- संप्रभुता, समावेशिता और इनोवेशन। मेरा विजन है कि भारत AI निर्माण में दुनिया की टॉप-3 महाशक्तियों में शामिल हो। हमारे AI मॉडल ग्लोबल हों, अपनी भाषा में अरबों की सेवा करें और स्टार्टअप्स अरबों वैल्यू के साथ लाखों नौकरियां पैदा करें। हर भारतीय को AI अवसर और गरिमा का सेवक लगे, न कि खतरा। आत्मनिर्भर AI का मतलब- भारत डिजिटल सदी का अपना कोड खुद लिखे। PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया PM मोदी ने सोमवार को भारत में आज 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का उद्घाटन किया था। इसके बाद उन्होंने इवेंट में शामिल हुए स्टार्टअप्स के पवेलियंस







