India 6th in World Stock Market; Neelam Meena Appointed Chief Election Officer

Hindi News Career India 6th In World Stock Market; Neelam Meena Appointed Chief Election Officer 6 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. क्वाड देशों ने क्रिटिकल मिनरल्स फ्रेमवर्क पर MoU साइन किया 26 मई को नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक खत्म हुई। बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री शामिल हुए। अमेरिका की ओर से मार्को रूबियो, जापान से तोशिमित्सु मोतेगी और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पेनी वोंग मौजूद रहे। भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ सप्लाई सिक्योरिटी के लिए एक MoU साइन किया। ये MoU भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग बढ़ाने में मदद करेगा। क्वाड देशों ने क्रिटिकल मिनरल्स फ्रेमवर्क शुरू करने को मंजूरी दी। इसके साथ ही खनन, प्रोसेसिंग, रीसाइक्लिंग और सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए मिलकर निवेश और सहयोग करने पर मंजूरी दी। क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक में एनर्जी सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए भी पहल की है, जिसके तहत फ्यूल सिक्योरिटी फोरम और रीजनल एनर्जी सिक्योरिटी को आगे बढ़ाया जाएगा। हिंद महासागर और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री निगरानी बढ़ाने के लिए क्वाड देश सैटेलाइट डेटा साझा करेंगे, जिससे तस्करी, अवैध मछली पकड़ने और आपदा राहत में मदद मिलेगी। क्वाड देशों ने फिजी में ‘पोर्ट्स ऑफ द फ्यूचर’ प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला भी किया है, जिसके तहत पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रीजनल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही क्वाड देशों ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े संकट पर भी बात की। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. ताइवान दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर मार्केट बना 25 मई को ब्लूमबर्ग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को पीछे छोड़ ताइवान दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर मार्केट बन गया है। ताइवान का कुल मार्केट कैप 4.95 ट्रिलियन हुआ, जबकि भारत का मार्केट कैप 4.92 ट्रिलियन है। ताइवान के शेयर मार्केट में आए इस उछाल का मुख्य कारण ताइवानी सेमीकंडक्टर और एआई (AI) इंडस्ट्री की बढ़ती मांग है। ताइवान के मार्केट में आई इस तेजी की सबसे बड़ी वजह चिप निर्माता कंपनी Taiwan Semiconductor Manufacturing Company यानी TSMC रही है। कंपनी के शेयर इस साल करीब 49 प्रतिशत बढ़े हैं। भारत अब ग्लोबल शेयर मार्केट रैंकिंग में छठे नंबर पर आ गया है। दुनिया के सबसे बड़े शेयर मार्केट अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग के हैं। शेयर मार्केट रैंकिंग के मामले में ताइवान भारत से आगे है, लेकिन अर्थव्यवस्था के आकार में भारत अब भी काफी बड़ा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुमान के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था करीब 4.15 ट्रिलियन डॉलर की है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। वहीं, ताइवान का ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी, GDP करीब 977 अरब डॉलर है। 3. भारत और कनाडा ने ‘CEPA 2030’ लक्ष्य तय किया 25 मई को भारत और कनाडा ने साल 2026 के आखिर तक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) पूरा करने का लक्ष्य तय किया। कनाडा के पीएम मार्क कॉर्नी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बीच ओटावा में हुई बैठक में इस बात की जानकारी दी। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, CEPA का उद्देश्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को $50 बिलियन (लगभग 4 लाख करोड़ रुपए) तक करना है। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने इस समझौते को दोनों देशों के लिए ‘गेम चेंजर’ बताया है। ये MoU सर्विस, इंवेस्टमेंट और ह्यूमन रिसोर्स से संबंधित है। इसके साथ ही दोनों देश एनर्जी, एग्रीकल्चर और हायर एजुकेशन जैसे सेक्टर्स में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। इस MoU से भारतीय निर्यातकों को कनाडा के बाजार में बेहतर पहुंच मिल सकेगी। ये CEPA भारत की ‘एक्ट वेस्ट’ और कनाडा की ‘इंडो-पैसिफिक’ रणनीति का हिस्सा है। इस MoU के पूरा होने पर फार्मास्युटिकल्स, टेक्सटाइल और IT प्रोफेशनल्स को फायदा मिलेगा। भारत और कनाडा के बीच व्यापार वार्ता की अगली बैठक जुलाई 2026 में ओटावा में आयोजित की जाएगी। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 4. नीलम मीणा चीफ इलेक्शन ऑफिसर अपॉइंट हुईं 26 मई को 1998 बैच की IAS नीलम मीणा ने पश्चिम बंगाल की नई चीफ इलेक्शन ऑफिसर (CEO) का पद संभाला। IAS नीलम की नियुक्ति पूर्व CEO मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद की गई है। नीलम हुगली जिले की मजिस्ट्रेट भी रह चुकी हैं। साथ ही सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (SJDA) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रहीं। नीलम पश्चिम बंगाल सरकार के युवा सेवा और पर्यावरण विभाग में वरिष्ठ पदों पर रह चुकी हैं। इसके साथ ही नीलम चाय बोर्ड और ग्रामीण विकास मंत्रालय में भी काम कर चुकी हैं। फरवरी 2024 में नीलम पश्चिम बंगाल के कंज्यूमर डिपार्टमेंट की सेक्रेटरी बनाई गई थीं और अब तक वे इस पद पर थीं। इससे साथ ही नीलम कई सारे डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर, सेक्रेटरी, डिप्टी चेयरमैन, प्राइवेट सेक्रेटरी, जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट, जॉइंट सेक्रेटरी, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर समेत कई पदों पर काम कर चुकी हैं। नीलम कई डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर और डिप्टी चेयरमैन रह चुकी हैं। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर FWICE ने बैन लगाया 25 मई को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बैन लगाया। ये बैन अचानक फिल्म छोड़ने की वजह से लगाया गया है। एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के अचानक फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर होने की शिकायत FWICE में की थी। फरहान ने अपनी शिकायत में कहा कि फिल्म का प्री प्रोडक्शन शुरू हो गया था, इसके बाद रणवीर ने फिल्म छोड़ दी। इससे फिल्म मेकर्स को 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। FWICE के मुताबिक, फेडरेशन के अध्यक्ष वीएन तिवारी नेरणवीर से इस मामले में तीन बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने रिस्पोंस नहीं दिया। इसके बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (उनके साथ काम न करने का निर्देश) जारी कर दिया है। फरहान ने साल 2023 में फिल्म डॉन-3 की घोषणा एक्टर रणवीर सिंह के साथ की थी। 2006 में आई शाहरुख स्टारर डॉन और 2011 में आई डॉन-2 के बाद ये इस फ्रेंचाइजी की ये तीसरी फिल्म थी। फेडरेशन
Mumbai Fake Registry Scam | Actor Javed Jaffris Wife 16 Cr Cheated, BMC Officer Arrested

16 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी से हुई 16.24 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में बीएमसी (BMC) के असिस्टेंट कमिश्नर महेश पाटिल समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोपियों ने टैक्स सेटलमेंट और इन्वेस्टमेंट के नाम पर जाफरी परिवार को अपनी साजिश में फंसाया। बीएमसी नोटिस से हुई ठगी की शुरुआत ठगी की शुरुआत अप्रैल 2024 में हुई। हबीबा जाफरी को उनके अंधेरी स्थित बंगले का प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए बीएमसी से एक नोटिस मिला। इसी दौरान एक परिचित के जरिए उनकी मुलाकात बीएमसी जी-साउथ वार्ड के असिस्टेंट कमिश्नर महेश पाटिल से हुई। पाटिल ने पहले टैक्स सेटलमेंट का भरोसा दिया और फिर उन्हें बांद्रा (पश्चिम) के ‘न्यू कमलकुंज’ कमर्शियल प्रोजेक्ट में निवेश करने का लालच दिया। जावेद के तीन बच्चे हैं। बेटी अलाविया के अलावा उनके दो बेटे मीजान और अब्बास जाफरी हैं। भरोसा जीतने के लिए दिखाईं फर्जी रिपोर्ट्स असिस्टेंट कमिश्नर ने हबीबा की मुलाकात कारोबारी निशित पटेल से कराई। निशित ने खुद को बड़े बिल्डरों का पार्टनर बताया और दावा किया कि इस प्रोजेक्ट में पहले से 150 करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है। जाफरी परिवार का भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने घर जाकर नक्शे, फर्जी लेटरहेड और विदेशी बैंकों के साथ प्री-लीज एग्रीमेंट के कागजात दिखाए। उन्होंने वादा किया कि दिसंबर 2025 तक उन्हें कमर्शियल स्पेस का कब्जा मिल जाएगा। घर पर की फर्जी रजिस्ट्री साजिश को असली दिखाने के लिए आरोपी रूपेश, देवेंद्र पडवल और उनके साथी सरकारी मशीनों जैसी डिवाइस लेकर जाफरी परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने घर पर ही हबीबा के फोटो, फिंगरप्रिंट और हस्ताक्षर लिए और दावा किया कि सरकारी रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बाद में उन्हें दस्तावेजों की फोटोकॉपी थमा दी गई। जब असली कागजात मांगे गए, तो बिल्डर के पास होने का बहाना बनाया गया। फ्लैट और बंगला बेचकर जुटाए 16.24 करोड़ आरोपियों के झांसे में आकर जावेद जाफरी, उनकी पत्नी हबीबा और भाई नावेद जाफरी ने अपनी संपत्तियां बेचकर पैसा जुटाया। पुलिस के मुताबिक, यह रकम पूजन टेक्नोलॉजीज, उदित ट्रेडर्स और एशियन फूड जैसी शेल कंपनियों के खातों में ट्रांसफर की गई। कुल 16.24 करोड़ की ठगी में कैश के अलावा विदेशी करेंसी और एक लग्जरी घड़ी भी शामिल है। निशित 19 मई तक पुलिस रिमांड पर धोखाधड़ी का अहसास होने पर हबीबा जाफरी ने खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने निशित पटेल को पकड़ लिया। निशित ने पूछताछ में फर्जी दस्तावेज तैयार करने की बात कबूल ली है। कोर्ट ने उसे 19 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब फरार चल रहे असिस्टेंट कमिश्नर महेश पाटिल और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Mumbai Fake Registry Scam | Actor Javed Jaffris Wife 16 Cr Cheated, BMC Officer Arrested

32 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी से हुई 16.24 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में बीएमसी (BMC) के असिस्टेंट कमिश्नर महेश पाटिल समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोपियों ने टैक्स सेटलमेंट और इन्वेस्टमेंट के नाम पर जाफरी परिवार को अपनी साजिश में फंसाया। बीएमसी नोटिस से हुई ठगी की शुरुआत ठगी की शुरुआत अप्रैल 2024 में हुई। हबीबा जाफरी को उनके अंधेरी स्थित बंगले का प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए बीएमसी से एक नोटिस मिला। इसी दौरान एक परिचित के जरिए उनकी मुलाकात बीएमसी जी-साउथ वार्ड के असिस्टेंट कमिश्नर महेश पाटिल से हुई। पाटिल ने पहले टैक्स सेटलमेंट का भरोसा दिया और फिर उन्हें बांद्रा (पश्चिम) के ‘न्यू कमलकुंज’ कमर्शियल प्रोजेक्ट में निवेश करने का लालच दिया। जावेद के तीन बच्चे हैं। बेटी अलाविया के अलावा उनके दो बेटे मीजान और अब्बास जाफरी हैं। भरोसा जीतने के लिए दिखाईं फर्जी रिपोर्ट्स असिस्टेंट कमिश्नर ने हबीबा की मुलाकात कारोबारी निशित पटेल से कराई। निशित ने खुद को बड़े बिल्डरों का पार्टनर बताया और दावा किया कि इस प्रोजेक्ट में पहले से 150 करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है। जाफरी परिवार का भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने घर जाकर नक्शे, फर्जी लेटरहेड और विदेशी बैंकों के साथ प्री-लीज एग्रीमेंट के कागजात दिखाए। उन्होंने वादा किया कि दिसंबर 2025 तक उन्हें कमर्शियल स्पेस का कब्जा मिल जाएगा। घर पर की फर्जी रजिस्ट्री साजिश को असली दिखाने के लिए आरोपी रूपेश, देवेंद्र पडवल और उनके साथी सरकारी मशीनों जैसी डिवाइस लेकर जाफरी परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने घर पर ही हबीबा के फोटो, फिंगरप्रिंट और हस्ताक्षर लिए और दावा किया कि सरकारी रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बाद में उन्हें दस्तावेजों की फोटोकॉपी थमा दी गई। जब असली कागजात मांगे गए, तो बिल्डर के पास होने का बहाना बनाया गया। फ्लैट और बंगला बेचकर जुटाए 16.24 करोड़ आरोपियों के झांसे में आकर जावेद जाफरी, उनकी पत्नी हबीबा और भाई नावेद जाफरी ने अपनी संपत्तियां बेचकर पैसा जुटाया। पुलिस के मुताबिक, यह रकम पूजन टेक्नोलॉजीज, उदित ट्रेडर्स और एशियन फूड जैसी शेल कंपनियों के खातों में ट्रांसफर की गई। कुल 16.24 करोड़ की ठगी में कैश के अलावा विदेशी करेंसी और एक लग्जरी घड़ी भी शामिल है। निशित 19 मई तक पुलिस रिमांड पर धोखाधड़ी का अहसास होने पर हबीबा जाफरी ने खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने निशित पटेल को पकड़ लिया। निशित ने पूछताछ में फर्जी दस्तावेज तैयार करने की बात कबूल ली है। कोर्ट ने उसे 19 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब फरार चल रहे असिस्टेंट कमिश्नर महेश पाटिल और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
CJI Surya Kant Judge Scolding Incident; Judicial Officer Aspirant

Hindi News National CJI Surya Kant Judge Scolding Incident; Judicial Officer Aspirant | Supreme Court नई दिल्ली33 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने शुक्रवार को अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। केस की सुनवाई के दौरान CJI ने बताया कैसे एक जज ने उन्हें डांट लगाते हुए चैंबर से बाहर निकल जाने को कहा था। ये किस्सा जस्टिस सूर्यकांत ने ज्यूडिशियल सर्विस की एप्लीकेंट की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुनाया। मजिस्ट्रेट परीक्षा की कॉपी दोबारा जांच कराने की मांग लेकर प्रेरणा गुप्ता अपनी बात रख रही थीं, तभी CJI ने बीच में कहा, “मैं आपको अपनी निजी कहानी सुनाता हूं। उम्मीद है कि इसके बाद आप खुशी-खुशी जाएंगी, क्योंकि हम आपकी याचिका मंजूर नहीं कर सकते।” उन्होंने समझाया कि जज बनने के दो रास्ते होते हैं। पहला, न्यायिक सेवा में मजिस्ट्रेट के रूप में शामिल होकर धीरे-धीरे प्रमोशन पाना और फिर हाई कोर्ट व संभव हो तो सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचना। दूसरा, वकालत करना, बार में अपनी पहचान बनाना और बाद में सीधे उच्च स्तर पर जज नियुक्त होना। जज ने कहा था मेरे चैंबर से बाहर निकल जाओ जस्टिस सूर्यकांत ने बताया कि 1984 में जब वह लॉ के अंतिम वर्ष के छात्र थे, तब उनका सपना भी ज्यूडिशियल ऑफिसर बनने का था। उन्होंने लिखित परीक्षा पास कर ली थी और इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। CJI ने बताया कि परीक्षा का रिजल्ट आने तक उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में वकालत शुरू कर दी थी। इंटरव्यू पैनल में वही वरिष्ठ जज थे, जिनकी अदालत में वह हाल ही में दो महत्वपूर्ण मामलों में बहस कर चुके थे। उन्होंने बताया कि उन मामलों में से एक ‘सुनीता रानी बनाम बलदेव राज’ था, जिसमें उन्होंने वैवाहिक विवाद के मामले में अपील की थी और जिला जज ने सिजोफ्रेनिया (एक मानसिक बीमारी) के आधार पर दिए गए तलाक के फैसले को सीनियर जज ने रद्द कर दिया था। इंटरव्यू शुरू होने से पहले उस जज ने मुझे अपने चैंबर में बुलाया और पूछा, “क्या तुम न्यायिक अधिकारी बनना चाहते हो?” मैने जवाब दिया, “हां।” इस पर जज ने तुरंत कहा, “मेरे चैंबर से बाहर निकल जाओ।” CJI ने बताया कि उस समय उन्हें लगा कि उनका सपना टूट गया है और करियर खत्म हो गया है। वह कांपते हुए चैंबर से बाहर निकले। लेकिन अगले दिन उन्हीं जज ने उन्हें दोबारा बुलाया और कहा, “अगर तुम जज बनना चाहते हो तो बन सकते हो, लेकिन मेरी सलाह है कि न्यायिक अधिकारी मत बनो। बार तुम्हारा इंतजार कर रहा है।” जज की सलाह पर छोड़ा न्यायिक सेवा का इंटरव्यू जस्टिस सूर्यकांत ने बताया कि इसके बाद उन्होंने इंटरव्यू ही नहीं दिया। शुरुआत में उन्होंने अपने माता-पिता को भी यह बात नहीं बताई, क्योंकि उन्हें डर था कि वे निराश होंगे। फिर उन्होंने पूरी तरह वकालत पर ध्यान देने का फैसला किया। CJI ने मुस्कुराते हुए याचिकाकर्ता से पूछा, “अब बताइए, मैंने सही फैसला लिया या गलत?” अंत में जस्टिस सूर्यकांत ने प्रेरणा गुप्ता को भविष्य की ओर देखने की सलाह देते हुए कहा, “बार में बहुत संभावनाएं हैं।” देश के 53वें CJI हैं जस्टिस सूर्यकांत ——————————————— सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सबरीमाला केस, सुप्रीम कोर्ट बोला-हर धार्मिक प्रथा को चुनौती गलत:इससे धर्म और समाज दोनों टूट जाएंगे, अदालतों में सैकड़ों केस आएंगे सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि अगर लोग धार्मिक प्रथाओं और धर्म के मामलों को अदालत में चुनौती देने लगेंगे, तो इससे धर्म और समाज पर असर पड़ सकता है। कोर्ट ने कहा कि इससे सैकड़ों याचिकाएं आएंगी और हर रिवाज पर सवाल उठने लगेंगे। हैं। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Moga Girl Jasdeep Kaur Brar Appointed Canada Police Peace Officer

जसदीप कौर बराड़ कनाडा पुलिस में ऑफिसर बनी (फाइल फोटो) पंजाबी युवती का कनाडा पुलिस में पीस ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। वह मामा के कहने पर 12वीं के बाद कनाडा पहुंची, यहां पर ग्रेजुएशन किया। पहली बार भाई की शादी में आने के कारण उनका का टेस्ट छूट गया था। . इसके बाद दोबारा तैयारी की, अब पुलिस में नौकरी मिली है। उनके पिता गांव के सरपंच हैं। वह कनाडा में मैनीटोवा के विनिपेग शहर में रहती हैं। 3 मई को उन्होंने पुलिस की नौकरी जॉइन की। उनकी टीम 15 से 20 कर्मी होते हैं, शहर में शांति बनाए रखना मुख्य काम होता है। पिता ने कहा कि बेटी का सपना चीफ हेड बनना है, जिसके लिए 7 साल लगाकर नौकरी करने के बाद आवेदन कर सकते हैं। वहीं उनको बधाई देने के लिए घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। घर पर परिवार को बधाई देने पहुंचे लोग। 2012 में मामा के कहने पर कनाडा गईं मोगा के गांव मल्लके के सरपंच राजा मल्लके के अनुसार, उनकी बेटी जसदीप कौर बराड़ ने कड़ी मेहनत और लगन से कनाडा पुलिस में ‘पीस ऑफिसर’ के पद तक का सफर तय किया। जसदीप कौर बराड़ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई 12वीं तक मोगा में पूरी की। इसके बाद बेहतर भविष्य और उच्च शिक्षा के लिए साल 2012 में वह कनाडा चली गईं। वहां उनके मामा पहले से रहते थे, जिन्होंने उन्हें कनाडा बुलाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भाई की शादी में आईं तो टेस्ट छूटा पिता ने कहा कि कनाडा पहुंचकर जसदीप ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने वहां के सिस्टम के अनुसार खुद को तैयार किया और पुलिस विभाग में भर्ती होने का लक्ष्य तय किया। इस दौरान उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा और सख्त चयन प्रक्रिया का सामना करना पड़ा, जिसमें शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक स्तर पर खुद को साबित करना होता है। साल 2023 में जब उनके भाई की शादी थी, तब जसदीप पंजाब आई थीं। इस दौरान उनका पुलिस का टेस्ट छूट गया, जिससे उनके सफर में थोड़ी रुकावट आई। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा तैयारी शुरू कर दी। परिवार को गिफ्ट देते हुए लोग। 3 मई को पुलिस की नौकरी ज्वॉइन की आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और 15 मार्च 2026 को उन्होंने पुलिस का टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया। इसके बाद 3 मई 2026 को उन्होंने ‘पीस ऑफिसर’ के पद पर अपनी नौकरी ज्वॉइन कर ली। सरपंच राजा मल्लके ने बताया कि जसदीप की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कनाडा जैसे विकसित देश में पुलिस विभाग में नौकरी पाना आसान नहीं होता, लेकिन जसदीप ने अपने दृढ़ इरादों से यह संभव कर दिखाया। उन्होंने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि जसदीप ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता खासकर युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणादायक है, जो यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। पीस ऑफिसर कौन हो सकते हैं? पुलिस अधिकारी: इसमें म्युनिसिपल पुलिस, प्रांतीय पुलिस (जैसे OPP) और RCMP (रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस) के सदस्य शामिल हैं। करेक्शनल ऑफिसर: जेलों और सुधार गृहों में काम करने वाले अधिकारी जो कैदियों की सुरक्षा और अनुशासन देखते हैं। बैलिलिफ और शेरिफ: जो अदालती आदेशों को लागू करते हैं और कोर्ट की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। कस्टम्स और बॉर्डर अधिकारी (CBSA): जो कनाडा की सीमाओं पर सुरक्षा और कानूनों का पालन करवाते हैं। मुख्य जिम्मेदारिया कानून व्यवस्था बनाए रखना: समाज में शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करना। गिरफ्तारी की शक्ति: अपराधियों को वारंट के साथ या बिना वारंट के गिरफ्तार करना और आवश्यकता पड़ने पर उचित बल का प्रयोग करना। सार्वजनिक सुरक्षा: आपातकालीन कॉलों का जवाब देना, गश्त करना और यातायात को नियंत्रित करना। समुदाय की सेवा: अपराध रोकने के लिए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काम करना। पीस ऑफिसर कैसे बनें? नागरिकता: कनाडा का नागरिक या स्थायी निवासी (PR) होना अनिवार्य है। आयु: कम से कम 18 या 19 वर्ष (प्रांत के आधार पर)। शिक्षा: कम से कम हाई स्कूल डिप्लोमा; कई पदों के लिए कॉलेज या यूनिवर्सिटी की डिग्री प्राथमिकता दी जाती है। टेस्ट: शारीरिक फिटनेस टेस्ट, लिखित परीक्षा, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन और बैकग्राउंड चेक पास करना होता है। *********** ये खबर भी पढ़ें: अमृतसर की बेटी कनाडा में बनी ऑफिसर: 3 साल तक सिक्योरिटी का काम किया, 2016 में पढ़ने गई थी बिजनेस मैनेजमेंट अमृतसर के ब्लॉक अजनाला की बेटी ने कनाडा पुलिस में करेक्शनल पीस ऑफिसर बनकर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। कोमल 2016 में पढ़ने के लिए कनाडा गई थी। उन्होंने तीन साल तक सिक्योरिटी के तौर अपर भी काम किया, लेकिन हार नहीं मानी और अपना और माता पिता का सपना पूरा किया। 25 वर्षीय कोमलजीत कौर ने कनाडा पुलिस में सुधारात्मक शांति अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा किया। (पढ़ें पूरी खबर)
MP Jal Nigam Officer Saves Tourists From Bargi Dam Cruise Accident

अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते रहे। जैसे ही मेरा पास आया काल आया कि एक क्रूज बरगी बांध में थम गया है, शायद उसका इंजन भी बंद हो गया है। उसमें बहुत सारे लोग सवार हैं। उस दौरान मैं 100 से 150 किलोमीटर दूर था। जानकारी लगते ही फौरन मौके के लिए रवाना हुआ, जब तक पहुंचा तो क्रूज पानी में समा च . 2 घंटे के भीतर जब पहुंचा तो पानी में हाहाकार मचा हुआ था,आसपास कोई नहीं था, टीम के साथ पानी में कूद पड़े और क्रूज में मौजूद लोगों को बचाया। हम हर स्तर से काम कर रहे हैं, इसके लिए भले ही जल निगम का काम प्रभावित हो, लेकिन पहले लोगों की जान बचाना प्राथमिकता है। ये कहना है जल निगम के अधिकारी अलोक तिवारी का, जिन्होंने लगातार 10 घंटे तक अपनी टीम के साथ क्रूज में फंसे लोगों को बचाने का काम किया था। सीएम ने उनकी टीम को इस कार्य के लिए इनाम देने की घोषणा भी की है। सील पैक थी लाइफ जैकेट बताया जाता है कि क्रूज के अंदर रखी हुई लाइफ जैकेट सील पैक थी। मतलब अभी तक खुली ही नहीं थी। वहीं रेस्क्यू टीम भी दो घंटे लेट हुई थी। टीम की गाड़ी खराब हो गई थी तो दूसरी गाड़ी से गए जिससे दो घंटे लेट हुए। वहीं हादसे में बचकर लौटे लोगों ने खुलासा किया है कि मौसम खराब होने के बावजूद कैप्टन ने क्रूज को किनारे लगाने का फैसला नहीं लिया। मामले की जांच अब हाई लेवल कमेटी करेगी। आलोक तिवारी ने लगातार लोगों को बचाने में मदद की। हमने लगा दी मशीन-मेन पवार जल निगम में कार्यरत अलोक तिवारी ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि गुरुवार को हुआ हादसा बहुत ही खतरनाक था। कर्मचारियों की नजरों के सामने क्रू पानी में समा गया था। उन्होंने बताया कि हमारा काम चल रहा था, इसलिए जैसे ही पता चला तो जेसीबी, पोकलेन मशीन के साथ-साथ हमारे कर्मचारियों ने दौड़ लगा दी और लोगों को बचाने में जुट गए। गुरुवार की रात से पूरी टीम मौके पर मौजूद है। जिस दौरान यह घटना हुई, तब क्रू करीब 90 मीटर दूर था। सबसे पहले लोगों की जान बचाना टास्क था, जिसे कि हमने स्थानीय पुलिस की मदद से मिलकर पूरा किया। रेस्क्यू टीम लगातार ऑपरेशन चलाती रही। 15 घंटे में 90 मीटर लाया अलोक तिवारी ने बताया कि खमरिया टापू से करीब 90 मीटर लौटते समय क्रू पानी में डूबा था। ऐसे में रात भर से हमारी टीम लगी रही। रात को 50 मीटर तक जैसे-तैसे मशीनों के द्रारा क्रू को खींचकर लाया गया थाष तब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी थी। बहुत सारे लोग क्रू में चीख-चिल्ला रहे थे। उन्होंने बताया कि रात को ही मशीनों के जरिए मोटे तार की मदद से क्रू को बाहर लाने की कोशिश की जा रही थी, पर अंधेरा के साथ-साथ भार होने के कारण तार टूट रही थी, जिसके चलते शुक्रवार की सुबह फिर से रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन रात में भी जारी रहा था। रेस्क्यू के समय लोग परेशान कर रहे थे आलोक तिवारी ने बताया कि रेस्क्यू के समय बहुत सारे लोग परेशान कर रहे थे। हमारा कुछ काम नहीं था, इसके बाद भी मशीनों के साथ रेस्क्यू किया। जब हम लोग क्रू को निकाल रहे थे, उस दौरान परेशानी भी आ रही थी, जिसके चलते गुस्सा भी आया। उनका कहना था कि हम रात से ही लगे हुए थे, पर बीच-बीच में कुछ अधिकारी आकर परेशान कर रहे थे, कोई कुछ डायरेक्शन देता, तो कोई कुछ बोलता। ऐसे में लाजमी है, गुस्सा आ जाता है। हम लोग भूखे,प्यासे थे, पर अधिकारी आकर यहां पर रौब जमाते, जिसके कारण गुस्सा आ गया था। उनका कहना था, कि जितने लोग आते, वह अपना-अपना मत देते, इस वजह से गुस्सा आ गई थी। हादसे के बाद रोते बिलखते लोग। जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है लाइफ जैकेट…जिसमें जिंदगी ही नहीं बची थी। उसमें था मां के साथ लिपटे एक मासूम का शव। जबलपुर के बरगी डैम हादसे के बाद किसी चमत्कार की आस लगाए बैठे बचाव दल और परिवार के लिए वो पल झकझोर देने वाला था…जब मां-बेटे का शव बाहर निकाला गया। बेटे को बचा लेने की चिंता और जिद दिखाती वो तस्वीर रुला देने वाली थी। पढ़ें पूरी खबर…
Bhagalpur Sabhadhipati Firing | YouTuber Officer Murdered

भागलपुर में सरकारी अफसर की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया है। मुठभेड़ में 3 पुलिस वाले भी घायल हैं। . SP ने बताया कि, पुलिस ने CCTV के आधार पर एक अपराधी रामधनी यादव की पहचान की थी। रामधनी डिप्टी चेयरमैन का पति है। उसकी गिरफ्तारी के बाद हम उसे हथियार बरामद करने के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान रामधनी और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें रामधनी के पेट में गोली लगी। 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। रामधनी को मायागंज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीनों पुलिस वालों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को सुल्तानगंज नगर परिषद ऑफिस में अपराधियों ने घुसकर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण की 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी। वहीं, नगर परिषद के चेयरमैन राज कुमार गुड्डू को भी सिर और सीने में गोली लगी है। फेफड़े में गोली फंसी है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चेयरमैन बीजेपी के नेता हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ रामधनी यादव।- फाइल फोटो। तस्वीर में घायल चेयरमैन राजकुमार गुड्डू सीएम सम्राट चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं। चेयरमैन के सिर में भी गोली मारी गई है। वे बीजेपी समर्थक हैं। बताया जा रहा है कि अपराधी चेयरमैन की हत्या करने पहुंचे थे, लेकिन एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने विरोध किया तो ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों को सिर में गोली मारकर अपराधी भाग निकले। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण की पत्नी यूपी में ADM हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो टेंडर प्रक्रिया के साथ-साथ आपसी वर्चस्व को लेकर चेयरमैन-उपचेयरमैन के बीच विवाद है। इस विवाद की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दो अपराधियों की पहचान कर ली गई है। एक शूटर की पहचान की जा रही है। चैंबर के CCTV की 2 तस्वीरें देखिए… चैंबर में घुसते ही अपराधियों ने पिस्टल तान दी। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण कुमार अपराधियों से भिड़ गए। अब जानिए CCTV में क्या दिख रहा है घटना का CCTV भी सामने आया है। इसमें तीन लोग चैयरमेन के चैंबर में घुसते दिख रहे हैं। सभी के हाथ में झोला दिखाई दे रहा है। थोड़ी देर में सभी पिस्टल निकाल लेते हैं। पिस्टल देखते ही चैंबर में मौजूद लोग बाहर भागने लगते हैं। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण कुमार अपराधियों से भीड़ जाते हैं। उनकी पिस्टल छीनने की कोशिश करने लगते हैं। इसी दौरान 2 और अपराधी उनकी ओर बढ़ते हैं फिर खिंचकर उन्हें चैंबर के बाहर ले जाते हैं। यहां उन्हें गोली मार देते हैं। मजदूर बनकर अपराधियों ने अंदर एंट्री ली बताया जा रहा है कि अपराधी 5 की संख्या में थे। इनमें से 3 चैंबर के अंदर दाखिल हुए थे। एक हाफ पैंट पहनकर अंदर घुसा था। बाकी 2 ने मजदूरों की तरह अपने चेहरे को गमछे से ढंका था। अपराधियों की हुलिया देखकर ही शायद गार्ड समझ नहीं पाया कि वो क्या करने जा रहे हैं। अब वारदात के बाद 2 तस्वीर देखिए… नगर परिषद ऑफिस के अंदर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की गई है। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चश्मदीद बोला- ऑफिस में घुसते ही फायरिंग की प्रत्यक्षदर्शी कृष्ण भूषण उर्फ रंजीत कुमार ने बताया, मंगलवार को करीब 3 बजे के आसपास नगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन साहब और कार्यपालक पदाधिकारी (EO) बैठे हुए थे। कार्यालय में बाकी लोग भी मौजूद थे। स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी अंदर बैठे थे। इसी दौरान अचानक 3 से 5 की संख्या में अपराधी बुलेट से सवार होकर पहुंचे और सीधे कार्यालय के अंदर घुस आए। अपराधियों ने बिना किसी चेतावनी के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पहले 2 गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद लगातार 2 से 4 राउंड और फायरिंग की गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। हम सभी लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां देखा कि चेयरमैन साहब और EO साहब गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े थे। इसके बाद हम लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हमले में दोनों को गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले। BPSC 59वें बैच के अधिकारी थे कृष्णा भूषण कुमार कृष्णा भूषण कुमार BPSC 59वें बैच के अधिकारी थे। वे मूल रूप से मधुबनी शहर के रहने वाले थे। तीन साल पहले उनकी शादी मोतिहारी में हुई थी। उनके ससुराल पक्ष के अधिकांश सदस्य मुजफ्फरपुर के दामोदरपुर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने 30 जुलाई 2025 को सुल्तानगंज नगर परिषद में पदभार संभाला था। इसी साल फरवरी में सुल्तानगंज नगर परिषद ने बेस्ट अकाउंट्स प्रैक्टिस अवॉर्ड में देशभर में पहला स्थान हासिल किया था, जिसके लिए कृष्णा भूषण कुमार को दिल्ली में सम्मानित किया गया था। मौके पर पुलिस तैनात है। एक्स्ट्रा फोर्स बुलाया गया है। लोकल पॉलिटिक्स की वजह से हुई घटना जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन मंडल ने बताया कि, वारदात के पीछे लोकल पॉलिटिक्स हो सकती है। चेयरमैन को 2 गोली लगी है। एक गोली सिर में लगी है, दूसरी फेफड़े में फंसी हुई है। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की मौत हो गई है। ये बहुत ही दुखद घटना है। चेयरमैन की स्थिति ठीक नहीं है। मैंने उन्हें अस्पताल में जाकर देखा है। उन्हें पटना रेफर किया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने X पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव में “मारब सिक्सर की 𝟔 गोली छाती में”….गाकर भाजपाई गुंडों को खूब प्रोत्साहित किया था। अब तो उन अपराधियों का ही CM है। बीजेपी सरकार में हत्या होना अब मंगलराज की श्रेणी में आता है।’ ये खबर भी पढ़िए 100 करोड़ की जमीन विवाद में अफसर की हत्या:नगर परिषद का नेता चाहता था टेंडर, BJP चेयरमैन से बोला-क्या तुम ही राज करोगे, गोली चलाने लगे खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
IAS Officer Accused by Woman Employee via Affidavit in Jabalpur

जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ अरविंद शाह (IAS) और कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के बीच चल रहा विवाद वैसे तो मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद कहने को शांत हो गया है। लेकिन अब अधिकारी और कर्मचारी के बीच की जंग खुलकर सामने आ गई है। . पहले आईएएस अफसर और जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ ने मंत्री राकेश सिंह द्वारा अपमानित किए जाने की शिकायत आईएएस एसोसिएशन से की थी, वहीं अब स्मार्ट सिटी की ही एक महिला प्रशासनिक कार्यकारी, दिलप्रीत भल्ला ने शपथ पत्र प्रस्तुत कर आईएएस अरविंद शाह पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आईएएस अरविंद शाह ने उन्हें अपमानित किया और कहा कि तू दो कौड़ी की कर्मचारी है। मैं किसी मंत्री की नहीं सुनता हूं। ऐसे हुई विवाद की शुरुआत शिकायतकर्ता दिलप्रीत भल्ला के अनुसार, स्मार्ट सिटी जबलपुर में सभी कर्मचारियों का वेतन महीने के पहले सप्ताह में आ जाता है। हालांकि, उनका मार्च 2026 का वेतन 10 अप्रैल 2026 तक बैंक खाते में जमा नहीं हुआ। जब उन्होंने इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारी रवि राव से पूछताछ की, तो उन्हें मौखिक रूप से बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अरविंद शाह के आदेश पर उनका वेतन रोका है। इसके बाद जब उन्होंने स्वयं CEO से वेतन भुगतान का निवेदन किया, तो शाह ने कथित तौर पर यह कहते हुए उन्हें अपमानित किया कि उन्होंने उन्हें कभी कार्यालय में काम करते नहीं देखा और उन्हें अभद्रतापूर्वक चैंबर से बाहर जाने का आदेश दिया। जबलपुर स्मार्ट सिटी सीईओ अरविंद शाह। 22 अप्रैल की घटना, चैंबर में अपमान और मंत्री को चुनौती दी शपथ पत्र में 22 अप्रैल 2026 की घटना का सबसे गंभीर पहलू ये बताया गया है कि मंत्री राकेश सिंह के हस्तक्षेप के बाद जब CEO ने कर्मचारी को अपने चैंबर में बुलाया, तो वहां का माहौल और भी विवादित हो गया। आरोप है कि CEO ने महिला कर्मचारी से कहा कि ‘तू दो कौड़ी की कर्मचारी है और मैं एक IAS अधिकारी हूं।; उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे किसी मंत्री की बात नहीं सुनते और न ही किसी के दबाव में काम करते हैं।’ कर्मचारी का दावा है कि जब वह रोते हुए चैंबर से बाहर निकल रही थी, तब शाह ने मंत्री जी के लिए भी अपशब्दों (गाली) का प्रयोग किया और कहा कि मैं ‘मंत्री को भी देख लूंगा।’ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह। मंत्री के आवास पर बैठक और बिना माफी के खत्म हुआ संवाद घटना के बाद जब सिख समाज के वरिष्ठों ने मंत्री राकेश सिंह को अवगत कराया, तो उन्होंने अपने सरकारी आवास पर एक बैठक बुलाई। इस बैठक में जबलपुर कलेक्टर (चेयरमैन, स्मार्ट सिटी) राघवेंद्र सिंह और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार भी उपस्थित थे। मंत्री ने CEO अरविंद शाह को समझाइश दी कि एक IAS अधिकारी के नाते उन्हें महिला सहकर्मी के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार और गाली-गलौज नहीं करनी चाहिए थी। इस पर CEO ने स्वीकार किया कि उनकी भाषा गलत रही होगी, लेकिन उनका भाव गलत नहीं था। हालांकि, शपथ पत्र के अनुसार शाह ने न तो अपनी गलती के लिए माफी मांगी और न ही अपने व्यवहार पर कोई खेद प्रकट किया, जिससे पीड़ित कर्मचारी बेहद आहत और डरी हुई हैं। महिला कर्मचारी ने की कार्रवाई की मांग यह पूरा मामला 26 अप्रैल 2026 को नोटरी के समक्ष प्रस्तुत किए गए एक कानूनी शपथ पत्र के माध्यम से सामने आया है। 37 वर्षीय दिलप्रीत भल्ला ने शपथपूर्वक पुष्टि की है कि उनके द्वारा अरविंद शाह के विरुद्ध की गई यह शिकायत पूरी तरह सही है और यह किसी भी बाहरी प्रलोभन या दबाव में नहीं की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले में निष्पक्ष और उचित कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में किसी भी कनिष्ठ महिला कर्मचारी या अन्य स्टाफ के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार दोबारा न हो । इस शिकायत की आधिकारिक कॉपी जबलपुर कलेक्टर को भी भेजी गई है। यह खबर भी पढ़ें… PWD मंत्री राकेश सिंह पर IAS को धमकाने के आरोप मध्यप्रदेश में मंत्री और आईएएस अधिकारी के बीच विवाद ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह पर जबलपुर स्मार्ट सिटी के CEO और आईएएस अधिकारी अरविंद शाह को बंगले पर बुलाकर अपमानित कर धमकी दी। मामले को लेकर आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से कड़ी आपत्ति जताई है। मंत्री और जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ अरविंद शाह के बीच विवाद सुलझ गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Delhi IRS Officer Daughter Murder Case

नई दिल्ली48 मिनट पहले कॉपी लिंक वारदात के बाद घर से बाहर जाता हुआ आरोपी राहुल मीणा। दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में बुधवार सुबह आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया फिर मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के वक्त वो घर में अकेली थी। माता-पिता जिम गए थे। पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय घरेलू सहायक राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है। उसे 6 हफ्ते पहले पैसों के लेनदेन के मामले में काम से निकाल दिया गया था। डुप्लीकेट चाबी से घर में दाखिल हुआ था पुलिस ने बताया- राहुल घरवालों की दिनचर्या से अच्छी तरह वाकिफ था। उसे पता था कि पीड़िता के माता-पिता सुबह जिम जाते हैं। ये भी जानता था कि नौकरों के लिए घर के बाहर किस जगह डुप्लीकेट चाबी छिपाकर रखी जाती थी। इसी चाबी से वह घर में दाखिल हुआ था। घर में दाखिल होते समय आरोपी राहुल मीणा। ऑनलाइन गेम में कर्जे में डूब गया था जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस विजय कुमार ने बताया- जांच में पता चला है कि आरोपी ऑनलाइल गेमिंग का आदी था। गेम में काफी पैसे हार चुका था और आसपास के अन्य घरेलू नौकरों से भी पैसे उधार ले रखे थे। नौकरों के मांगने पर वह पैसे नहीं लौटा रहा था। यह बात IRS अफसर तक पहुंची तो उन्होंने उसे नौकरी से निकाल दिया था। दो लाख कैश और गहने लेकर भागा था आरोपी राहुल सुबह 6.30 बजे घर में दाखिल हुआ। 40-45 मिनट अंदर रहा, करीब 7.15 बजे घर से बाहर आया। वह घर में आते-जाते सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। IRS अफसर ने पुलिस को बताया था कि घर से करीब 2 लाख रुपए कैश और गहने भी चोरी हुए हैं। पुलिस ने लूट का यह माल भी जब्त कर लिया है। जांच करती हुई पुलिस की टीमें। क्राइम के बाद कपड़े बदलकर भागा था पुलिस अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने घर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे। फुटेंज में देखा कि मीणा घर में दाखिल होते समय काले रंग की पैंट और पीली शर्ट पहने था। वारदात के बाद उसने कपड़े बदले और सफेद पैंट और उसी पीली शर्ट में कंधे पर बैग लटकाए बाहर जाते दिखाई दिया था। पीड़िता के कमरे के एंट्री गेट पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। इनके लाइव फुटेज पीड़िता और उसके पिता दोनों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध थे। राहुलको 6 हफ्ते पहले पैसों के लेनदेन के मामले में काम से निकाल दिया गया था। मर्डर से 8 घंटे पहले अलवर में दुष्कर्म किया था अलवर पुलिस ने दिल्ली की हुई वारदात के बाद आरोपी राहुल का रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि उसने 21 अप्रैल की रात करीब 11 बजे राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में बताया कि राहुल मीणा उसके पति को अपनी बाइक पर बैठाकर किसी शादी समारोह में लेकर गया था। पति वहीं रुक गया। इस दौरान आरोपी वापस उसके घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पति लौटा तो पत्नी ने उसके साथ जाकर रिपोर्ट लिखवाई। होनहार और विनम्र स्वभाव की थी पीड़िता:विधायक ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा रॉय ने बताया कि पीड़िता एक होनहार लड़की थी। मैं उसे कई सालों से व्यक्तिगत रूप से जानती हूं और उसे ईमानदार, अनुशासित और असाधारण प्रतिभा वाली लड़की के रूप में बड़ा होते देखा है। शिखा रॉय ने आगे बताया कि वह पढ़ाई में बहुत होशियार थी। IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूरी लगन से UPSC की तैयारी कर रही थी। वह अच्छी डांसर भी थी और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी शामिल होती थी। वह स्वभाव से बहुत विनम्र थी और अपने आसपास के लोगों से जुड़ी रहती थी। ————————- क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… लेडीज संगीत में डांस करने पर महिला की हत्या: पड़ोसियों के घर देखकर भड़का जेठ, दरात से मुंह-छाती और हाथ काटे हरियाणा के रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। महिला पड़ोसियों के यहां लेडीज संगीत पर गई थी। वहां उसे डांस करता देख जेठ भड़क गया। जैसे ही वह घर आई तो उसने दरात से हमला किया। उसने सिर, मुंह, छाती, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Delhi IRS Officer Daughter Murder

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक पुलिस के अनुसार, 22 साल की पीड़ित घटना के समय घर में अकेली थी। दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक सीनियर IRS अफसर के घर में उनकी 22 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार ने घर के एक पुराने नौकर पर शक जताया है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले काम से निकाला गया था। संदिग्ध आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यौन उत्पीड़न की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें IRS अफसर के घर पर मौजूद हैं। परिजनों को घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती अधिकारियों के अनुसार, युवती घटना के समय घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग कहां थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक, युवती को उसके परिजनों ने घर के अंदर संदिग्ध हालत में पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। आगे की जांच जारी है। IRS अफसर के घर बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद हैं। घटना को लेकर अभी और जानकारी नहीं आई है। 2 दिन पहले कार पार्किंग को लेकर बिजनेसमैन की हत्या हुई थी दिल्ली में दो दिन पहले सोमवार को कार पार्किंग विवाद में 34 साल के कपड़ा व्यापारी पंकज नैयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी गौरव शर्मा (42) का सौतेला बेटा भी शामिल है। गौरव और मृतक दोनों के बीच प्रीत विहार इलाके में अपने घर के बाहर टोयोटा फॉर्च्यूनर और BMW कार पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में एक तरफ पंकज और उनके भाई पारस नैयर और दूसरी तरफ गौरव, उसके साथी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, गौरव शर्मा ने फायरिंग की। उसे घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह उसके सहयोगियों सुनील शर्मा (41) और उसके सौतेले बेटे सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया। ————————— क्राइम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… लेडीज संगीत में डांस करने पर महिला की हत्या: पड़ोसियों के घर देखकर भड़का जेठ, दरात से मुंह-छाती और हाथ काटे हरियाणा के रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। महिला पड़ोसियों के यहां लेडीज संगीत पर गई थी। वहां उसे डांस करता देख जेठ भड़क गया। जैसे ही वह घर आई तो उसने दरात से हमला किया। उसने सिर, मुंह, छाती, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







