Wednesday, 29 Jul 2026 | 02:28 AM

Trending :

यूक्रेन में जहाज पर हमलें में 13 भारतीय फंसे:भारत ने सुरक्षित वापसी की अपील की, 15 क्रू मेंबर सवार थे मस्क ने X मनी फीचर लॉन्च किया:US में यूजर्स एप में ही खोल सकेंगे बैंक अकाउंट, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे मस्क ने X मनी फीचर लॉन्च किया:US में यूजर्स एप में ही खोल सकेंगे बैंक अकाउंट, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे India Response Pakistan Cross Border Terrorism Student Protest Statement चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम
EXCLUSIVE

Modi, Mamata, Rahuls Memorable Moments

Modi, Mamata, Rahuls Memorable Moments

Hindi News National Bengal Election Campaign Moments: Modi, Mamata, Rahuls Memorable Moments 20 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में कैंपेन के दौरान कई ऐसे नजारे दिखे, जो चुनाव से ज्यादा चर्चा में रहे। पीएम मोदी ने बंगाल में झालमुड़ी खाई, तो राहुल गांधी केरलम में साइकिल से घूमे। ममता ने सब्जी खरीदी तो मोदी ने नाव चलाने वाले को गले लगा लिया। 51 दिन के 8 बेस्ट मोमेंट्स… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

राहुल रॉय के सपोर्ट में आया AICWA:पीएम मोदी को लिखा पत्र, 60+ कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस की मांग की

राहुल रॉय के सपोर्ट में आया AICWA:पीएम मोदी को लिखा पत्र, 60+ कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस की मांग की

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) एक्टर राहुल रॉय के वायरल वीडियो की आलोचना के बीच उनके सपोर्ट में आया है। साथ ही एसोसिएशन ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 60 साल से ज्यादा उम्र के कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस की मांग की बात कही है। AICWA ने अपने ट्वीट में लिखा, स्टार बनने का सफर समय के साथ बदलता रहा है। राजेश खन्ना से लेकर शाहरुख खान तक, और अब रणवीर सिंह जैसे कलाकार हर दौर के अपने आइकॉन रहे हैं। इनमें राहुल रॉय ने 1990 में आई फिल्म आशिकी की बड़ी सफलता से अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी पीढ़ी का चेहरा बने। हाल ही में राहुल रॉय ने मशहूर गाने तेरे दर पर सनम पर एक वीडियो शेयर किया, लेकिन दुख की बात है कि कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाया और ट्रोल किया। यह व्यवहार गलत और असंवेदनशील है। ट्वीट में आगे लिखा गया, उन्होंने कभी भी गंदे बोल, गानों को बिगाड़कर या भद्दे मजाक से पॉपुलैरिटी पाने की कोशिश नहीं की, जो आजकल आम हो गया है। राहुल रॉय ने हमेशा अपने काम में इज्जत और सच्चाई बनाए रखी है। उन्होंने ध्यान खींचने के लिए कभी किसी का मजाक नहीं उड़ाया और ना ही कला को बिगाड़ा। उनके शब्द उनकी ताकत, आत्मसम्मान और मुश्किल हालात के बावजूद काम करते रहने की सोच दिखाते हैं। एसोसिएशन ने यह भी कहा कि हमने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 60 साल से ज्यादा उम्र के कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस शुरू करने की मांग की है। बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री में कई सीनियर आर्टिस्ट उम्र बढ़ने के साथ काम कम मिलने पर आर्थिक और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते हैं। यह सच्चाई नजरअंदाज नहीं की जा सकती। एसोसिएशन ने बॉलीवुड से अपील की है कि राहुल रॉय को अच्छे प्रोजेक्ट्स में काम दिया जाए। फिल्म ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय ने हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर के साथ वायरल हुए वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। एक्टर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता के साथ करता हूं। मुझे कुछ लीगल मामलों के लिए पेमेंट करना है और ये आज के नहीं हैं, ये उस समय के हैं जब ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, उससे पहले के। अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है। उन्होंने आगे यह भी लिखा, अगर आप सच में इतने चिंतित हैं, तो मेरी मदद करें कि मुझे कोई सच्चा और अच्छा काम मिल सके, ताकि मैं इन मामलों का पेमेंट कर सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं और ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए एक्टिव रहना जरूरी है। मैं जितने समय तक जीवित हूं, काम करना चाहता हूं। यह मेरे दिमाग को एक्टिव रखता है और मुझे उद्देश्य और जिम्मेदारी का एहसास कराता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते। राहुल रॉय का यह वीडियो डॉ. वनिता घाडगे देसाई नाम के हैंडल से शेयर किया गया था। इसमें राहुल गाने ‘तेरे दर पे सनम’ पर कंटेंट क्रिएटर के साथ नजर आए। यह गाना 1993 की फिल्म ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ का है, जिसमें राहुल के साथ पूजा भट्ट थीं। राहुल रॉय के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड वहीं, राहुल रॉय की पोस्ट पर कमेंट करके बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में आए। फिल्ममेकर फराह खान ने कमेंट करते हुए उन्हें ‘गुड लक’ कहा। वहीं, सोनू सूद ने राहुल को भाई बताते हुए लिखा,’कीप रॉकिंग ब्रदर’। एक्टर अनुपम खेर ने भी राहुल का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें ‘बेस्ट’ बताया। वहीं, शिल्पा शिरोडकर ने कहा कि हमें वह करना चाहिए जो हमारे लिए जरूरी है, लोगों को बातें करने दें। इनके अलावा निकितिन धीर, टीना दत्ता, करणवीर बोहरा और माहिका शर्मा जैसे कलाकारों ने भी राहुल के लिए प्रार्थना की और उनके प्रति अपना प्यार जताया

Modi Eats Jhalmuri in Bengal, Rides Mamatas Scooty; Rahul Cycles in Kerala

Modi Eats Jhalmuri in Bengal, Rides Mamatas Scooty; Rahul Cycles in Kerala

Hindi News National Modi Eats Jhalmuri In Bengal, Rides Mamatas Scooty; Rahul Cycles In Kerala | Election 2026 गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी19 मिनट पहले कॉपी लिंक बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के साथ ही पांच राज्यों में चुनाव खत्म हो गए हैं। बंगाल में दो फेज (23 और 29 अप्रैल) को वोटिंग हुई। वहीं 23 अप्रैल को तमिलनाडु और केरलम, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई। अब सभी राज्यों में 4 मई को नतीजे आएंगे। करीब एक महीने चले चुनाव प्रचार में कई मोमेंट्स देखने को मिले। पीएम मोदी ने बंगाल में झालमुड़ी खाई तो ममता ने स्कूटी की सवारी की। राहुल गांधी केरलम में साइकिल से घूमे, तो बस में सफर भी किया। सबसे पहले देखिए पश्चिम बंगाल की 4 तस्वीरें… पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में रैली के बाद एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खरीदी। दुकानदार ने मोदी को 10 रुपए की झालमुड़ी बनाकर दी। पीएम ने उसे खाया और वहां मौजूद बच्चों को भी बांटा। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में स्कूटी में पीछे बैठकर चुनाव प्रचार किया। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में SIR से जुड़े 7 इलेक्शन ऑब्जर्वर को 9 घंटे बंधक बनाए रखा गया था। हिंसा भी हुई थी। असम की 2 तस्वीरें: पीएम ने चायपत्ती तोड़ी, सेल्फी खिंचाई पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने चायपत्ती भी तोड़ी थी। पीएम चाय बागान में करीब 30 मिनट रुके थे। उन्होंने वहां महिला कामगारों के साथ सेल्फी भी खिंचाई। केरलम की 3 तस्वीरें: राहुल साइकिल से चले, बस की सवारी की राहुल गांधी ने केरलम के कोट्टायम में मौजूदा विधायक चांडी ओमन के साथ साइकिल चलाई। राहुल ने केरलम में बस की सवारी की। उन्होंने बालुसेरी से नानमंडा तक यात्रा की। राहुल गांधी ने बस यात्रा के दौरान यमराज के भेष में शख्स से मुलाकात की। पुडुचेरी की 2 तस्वीरें: सीएम बाइक से पहुंचे, रोबोट से वेलकम पुडुचेरी के सीएम CM रंगास्वामी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक बाइक से पहुंचे। पुडुचेरी में मतदान केंद्र पर रोबोट ने मतदाताओं का फूलों से स्वागत किया। ————————— ये खबर भी पढ़ें… बंगाल- 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार: असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। पढ़ें बारी-बारी से…पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

मोदी ने यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया:हरिद्वार से भी जुड़ेगा; PM बोले- बंगाल जैसी बंपर वोटिंग दशकों में नहीं देखी

मोदी ने यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया:हरिद्वार से भी जुड़ेगा; PM बोले- बंगाल जैसी बंपर वोटिंग दशकों में नहीं देखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई से यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने ऐलान किया कि एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार से भी जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि महिला विरोधी सपा कभी सुधरने वाली नहीं है, इसलिए इनसे सावधान रहिए। इससे पहले, पीएम ने एक्सप्रेस-वे के किनारे पेड़ लगाया। सीएम योगी के साथ एक्सप्रेस-वे पर पैदल भी चले। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। इससे मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में पूरी होगी। अब तक 11-12 घंटे लगते थे। 12 जिलों से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस-वे कई मायनों में खास है। यहां पब्लिक कन्वीनियंस सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें ठहरने की सुविधा, इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर और फूड कोर्ट शामिल हैं। सड़क पर रंबल स्ट्रिप (उभरी हुई पट्टियां) बनाई गई हैं। इन पर वाहन के टायर आते ही ड्राइवर को वाइब्रेशन महसूस होता है, जिससे हादसों की आशंका कम होगी। एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स के फाइटर जेट्स की लैंडिंग के लिए शाहजहांपुर के जलालाबाद के पास 3.5 किमी लंबी एयरस्ट्रिप बनाई गई है। यह देश की पहली नाइट लैंडिंग एयरस्ट्रिप है। हर 75 किमी पर पेट्रोल पंप बनाए गए हैं, जिन्हें भारत पेट्रोलियम खुद संचालित कर रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे था, जिसकी लंबाई 340 किमी है। यह प्रदेश का छठा एक्सप्रेस-वे है। एक्सप्रेस-वे 5 साल में बनकर तैयार हुआ है। इसे बनाने में करीब 37,350 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस हिसाब से 1 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे की लागत करीब 62 करोड़ 87 लाख रुपए पड़ती है। 18 दिसंबर, 2021 को मोदी ने शाहजहांपुर में एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। तस्वीरें देखिए- गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

PM Modi Grand Roadshow Varanasi

PM Modi Grand Roadshow Varanasi

वाराणसी10 मिनट पहले कॉपी लिंक काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार को रोड शो करेंगे। यह बीएलडब्ल्यू से शुरू होकर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में समाप्त होगा। पीएम के 12 साल के कार्यकाल का यह सबसे लंबा यानी 14 किलोमीटर का रोड शो होगा। पीएम के रोड शो के लिए काशी के चौराहों को सजाया गया है। पीएम की राह में पड़ने वाले चौराहों पर कार्यकर्ता जुटेंगे। भाजपा के मंत्री-विधायक 5 स्थानों पर उनका स्वागत करेंगे। इसलिए बरेका से बाबा विश्वनाथ के धाम तक पूरे रूट की बैरिकेडिंग की गई है। रोड शो के बाद मोदी सड़क मार्ग से ही एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से सीएम योगी के साथ हरदोई मल्लावां के लिए रवाना होंगे। पीएम सुबह शुभ मुहूर्त में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे और बाबा का रुद्राभिषेक करेंगे। (फाइल फोटो) दौरे के दूसरे दिन ये रहेगा खास मोदी अपने दौरे के दूसरे दिन सुबह 7 बजे बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन और रुद्राभिषेक करेंगे। इसके लिए वो बरेका से बाबा विश्वनाथ के धाम तक रोड शो करेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि पार्टी ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग तक पांच पॉइंट बनाए हैं। इन पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े, शंखनाद के साथ गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर स्वागत करेंगे। ये पांच पॉइंट मंडुआडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक एवं काशी विश्वनाथ मंदिर गेट मुख्य हैं। हर स्वागत पॉइंट की जिम्मेदारी महिलाओं को भी दी गई है। मोदी काशी से रोड शो के दौरान सड़क पर बंगाली समुदाय से मिलकर बंगाल में वोटरों को साध सकते हैं। बंगाल में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। हरदोई में एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन भी करेंगे मोदी बुधवार को काशी से हरदोई जाएंगे। वहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर का यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। पीएम ने पहले दिन काशी को दी 6,350 करोड़ की सौगात पीएम के दौरे के पहले दिन BLW (बनारस लोकोमोटिव वर्क्स) ग्राउंड में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में करीब 50 हजार महिलाएं आई थीं। मोदी खुली जीप में सवार होकर उनके बीच पहुंचे थे। राजनीति, स्वयं सहायता समूह, चिकित्सा आदि वर्गों की 44 महिलाएं मंच पर बैठाई गई थीं। पीएम मोदी ने हाथ लहराकर महिलाओं का अभिवादन किया। पीएम ने 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई मोदी ने इस दौरान 6,350 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं। पीएम ने दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। एक ट्रेन वाराणसी से पुणे के बीच चलेगी। दूसरी ट्रेन अयोध्या से मुंबई के लिए शुरू हुई। अब जानिए काशी में प्रधानमंत्री के चर्चित रोड शो के बारे में… प्रधानमंत्री मोदी ने 24 अप्रैल, 2014 को वाराणसी में पहला रोड शो मलदहिया चौराहे से नामांकन स्थल तक किया था। सुबह 11 बजे शुरू हुआ यह रोड शो दोपहर 2 बजे समाप्त हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में लाखों लोग सड़कों पर उतरे थे। फूलों की वर्षा की गई थी। 24 अप्रैल, 2014 का रोड शो मलदहिया से शुरू होकर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट ऑफिस तक गया था। चुनाव जीतने के बाद पहुंचे थे दशाश्वमेध घाट साल- 2014 का चुनाव जीतने के बाद मोदी काशी की जनता का धन्यवाद करने के लिए आए थे। 17 मई, 2014 को प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा के साथ गंगा घाट पहुंचे थे। वाराणसी एयरपोर्ट से सीधे उनका काफिला दशाश्वमेध घाट पहुंचा था। चुनाव जीतने के बाद 17 मई 2014 को प्रधानमंत्री गंगा घाट पहुंचे थे। विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान पहुंचे थे वाराणसी विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान मतदान से पहले पीएम ने बड़ा रोड शो किया था। 4 मार्च को लंका स्थित मालवीय जी की प्रतिमा से काशी विश्वनाथ मंदिर तक रोड शो किया था। अगले दिन की शाम पुलिस लाइन से मलदहिया काशी विद्यापीठ तक रोड शो कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया था। इसके बाद भाजपा ने शहर की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। विधानसभा चुनाव- 2017 के दौरान पीएम मोदी ने 4 मार्च को रोड शो किया था। 2019 में नामांकन के बाद किया था रोड शो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल- 2019 के लोकसभा चुनाव के नामांकन के बाद बड़ा रोड शो किया था। रोड शो लंका गेट से शुरू होकर विश्वनाथ धाम गया था। 3 किलोमीटर के इस रोड शो को पूरा करने में 6 घंटे लगे थे। पीएम ने विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के बाद गंगा आरती में हिस्सा लिया और गंगा पूजन किया था। विधानसभा चुनाव 2022 के पहले किया था रोड शो 4 मार्च, 2022 को अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के प्रचार थमने के पहले पीएम ने वाराणसी में बड़ा रोड शो किया था। रोड शो मलदहिया चौराहे से शुरू होकर काशी विश्वनाथ धाम तक गया था। रोड शो 6 घंटे तक चला था। 2024 में नामांकन से एक दिन पहले लंका से किया था रोड शो। ये रोड शो विश्वनाथ धाम तक गया था। 13 और 14 मई 2024 को किया रोड शो प्रधानमंत्री के चर्चित रोड शो में 13 मई, 2024 की तारीख भी शामिल है। लंका चौराहे पर स्थित मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शुरू हुआ रोड शो काशी विश्वनाथ धाम तक गया था। अगले दिन मोदी ने फिर रोड शो किया था। वो बरेका से शुरू होकर काल भैरव मंदिर तक गया था। अपडेट्स 10 मिनट पहले कॉपी लिंक काशी विश्वनाथ धाम तक डायवर्जन रहेगा सुबह के समय काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। वीआईपी मूवमेंट के दौरान लकड़मंडी तिराहा, मरीमाई तिराहा, मलदहिया चौराहा और पिशाचमोचन तिराहा जैसे प्रमुख स्थानों से वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। लहुराबीर, मैदागिन और गोदौलिया क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। टेम्पो, ट्रेवलर, बस और चार पहिया वाहनों को समय से पहले ही रोक दिया जाएगा। सोनारपुरा और जंगमबाड़ी से भी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। राजघाट पुल से सूजाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर बुधवार सुबह 10 बजे तक मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। 12 मिनट

गंगा एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी:चंद्रकांता एक्टर भरत कपूर का निधन, 29 अप्रैल करेंट अफेयर्स

गंगा एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी:चंद्रकांता एक्टर भरत कपूर का निधन, 29 अप्रैल करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर बनारस पहुंचे 28 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर यूपी पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। 2. US पेसिफिक एयर फोर्स जनरल केविन श्नाइडर भारत दौरे पर आए 27 अप्रैल को US एम्बेसी ने US पेसिफिक एयर फोर्स जनरल केविन श्नाइडर की 7 दिन की भारत यात्रा पर आने की जानकारी दी। निधन (DEATH) 3. बॉलीवुड एक्टर भरत कपूर का निधन 27 अप्रैल को वेटरन एक्टर भरत कपूर का निधन हो गया। वे 80 साल के थे। उन्होंने अपने करियर में 4 दशक तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. साउथ अफ्रीका भारत T-20 सीरीज में में ने हराया 27 अप्रैल को भारतीय महिला टीम T-20 सीरीज 4-1 से हार गई। बेनोनी में चल रही इस सीरीज में पांचवें और आखिरी T-20 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 23 रन से हराया। मिसलीनियस (Miscellaneous) 5. रक्षा सचिव राजेश कुमार ने आर्मेनिया जनरल एडवर्ड असरियान से मुलाकात की 27 अप्रैल को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में आर्मेनिया के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड असरियान के साथ द्विपक्षीय बैठक की। आज का इतिहास ————— ये खबर भी पढ़ें.. लद्दाख में लेह,कारगिल से अलग होकर 5 नए जिले बनेंगे:AIIMS के डायरेक्टर डॉ. श्रीनिवास नीति आयोग में शामिल हुए, 28 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें..

PM की सिक्किम में जनसभा आज:राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे; ₹4000 करोड़ की योजनाएं शुरु करेंगे

PM की सिक्किम में जनसभा आज:राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे; ₹4000 करोड़ की योजनाएं शुरु करेंगे

पीएम मोदी दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं। आज वो राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और ₹4000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सुबह 10ः30 बजे राजधानी गंगटोक में जनसभा भी करेंगे। मोदी सोमवार को सिक्किम पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस (लोक भवन) तक उन्होंने रोड शो किया। 16 मई 2025 को सिक्किम को राज्य बने 50 साल पूरे हुए थे। तब पीएम वर्चुअली 50वें स्थापना दिवस समारोह से जुड़े थे। मंगलवार को एक साल से चल रहे समारोह का समापन होगा। पीएम के रोड शो की 3 तस्वीरें… 4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास पीएम अपने दो दिवसीय दौरे पर शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, पर्यावरण और कृषि से जुड़ी लगभग ₹4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें नामची में 100 बेड का अस्पताल, देओराली में 30 बेड का अस्पताल, तीस्ता नदी पर दो डबल-लेन स्टील पुल और गंगटोक में सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट शामिल हैं। 16 मई 1975 को सिक्किम भारत का हिस्सा बना 1947- भारत की आजादी के समय नेहरू चाहते थे कि जैसे भूटान के साथ भारत ने मित्रता की संधि की है, वैसे ही सिक्किम के साथ भी हो जाए। 1950 में भारत-सिक्किम शांति समझौता हुआ। इसके तहत सिक्किम भारत का प्रोटेक्टर स्टेट यानी संरक्षित राज्य बना। अब सिक्किम की सुरक्षा और विदेश नीति की जिम्मेदारी भारत की थी। 1967- 1 अक्टूबर, 1967 को चीनी सेना ने नाथू-ला के रास्ते सिक्किम में घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय आर्मी इस हमले को रोकने में सफल रही, लेकिन भारत को समझ आ गया था कि उत्तर पूर्वी भारत में घुसने के लिए चीन, सिक्किम के रूट पर नजर गड़ाए बैठा है। सिक्किम के राजा चोग्याल पाल्डेन थोंडुप नामग्याल सिक्किम को भूटान जैसा दर्जा देने की मांग करने लगे। 1973- इंदिरा गांधी सिक्किम की समस्या का हल चाहती थीं। उन्होंने खुफिया एजेंसी रॉ के चीफ आर. एन. काओ से मदद मांगी। इसके बाद काओ ने 1973 में सिक्किम में ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन का नाम था- ‘जनमत’ और ‘ट्विलाइट’। 1974- विधाससभा चुनाव के बदा काजी मुख्यमंत्री बने। उन्होंने विधानसभा में ‘द गवर्नमेंट ऑफ सिक्किम एक्ट, 1974’ पास कराया, जिससे सिक्किम को भारत के एसोसिएट स्टेट का दर्जा मिला। 25 जून 1974 को चोग्याल सिक्किम का भारत से अलग राज्य का दर्जा बनाए रखने की बात करने भारत आए, लेकिन इस बातचीत से स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ। 1975- 9 अप्रैल 1975 को भारतीय सेना की 64 माउंटेन ब्रिगेड सिक्किम के राजमहल पहुंची। एक सैनिक ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसे गोली मार दी गई। नितिन ए. गोखले अपनी किताब, ‘आर. एन. काओ- जेंटलमैन स्पायमास्टर’ में बताते हैं, ’20 मिनट से भी कम समय में भारतीय सेना ने सिक्किम गार्ड्स को निशस्त्र कर दिया।’ चोग्याल को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद 14 अप्रैल 1975 को सिक्किम में एक रेफरेंडम कराया गया, इसमें सिक्किम के लोगों ने भारत में शामिल होने या न होने के लिए वोटिंग की। 97.5% यानी 59,637 लोगों ने भारत में शामिल होने के पक्ष में वोट किए जबकि सिर्फ 1,496 लोगों ने इसका विरोध किया। 26 अप्रैल को सिक्किम को भारत का 22वां राज्य बनाने के लिए संसद में 36वां संविधान संशोधन बिल पास किया गया। ———————————————————- ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा, कोई संदेह नहीं:राम मंदिर बनने को लेकर भी लोग शक करते थे, वैसे ही यह लक्ष्य भी अब तय है राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत निश्चित रूप से विश्वगुरु बनेगा और इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब लोग अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर संशय में रहते थे। इसे असंभव मानते थे। पूरी खबर पढ़ें…

PM की सिक्किम में जनसभा आज:राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे; ₹4000 करोड़ की योजनाएं शुरु करेंगे

PM की सिक्किम में जनसभा आज:राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे; ₹4000 करोड़ की योजनाएं शुरु करेंगे

पीएम मोदी दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं। आज वो राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और ₹4000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सुबह 10ः30 बजे राजधानी गंगटोक में जनसभा भी करेंगे। मोदी सोमवार को सिक्किम पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस (लोक भवन) तक उन्होंने रोड शो किया। 16 मई 2025 को सिक्किम को राज्य बने 50 साल पूरे हुए थे। तब पीएम वर्चुअली 50वें स्थापना दिवस समारोह से जुड़े थे। मंगलवार को एक साल से चल रहे समारोह का समापन होगा। पीएम के रोड शो की 3 तस्वीरें… 4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास पीएम अपने दो दिवसीय दौरे पर शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, पर्यावरण और कृषि से जुड़ी लगभग ₹4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें नामची में 100 बेड का अस्पताल, देओराली में 30 बेड का अस्पताल, तीस्ता नदी पर दो डबल-लेन स्टील पुल और गंगटोक में सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट शामिल हैं। 16 मई 1975 को सिक्किम भारत का हिस्सा बना 1947- भारत की आजादी के समय नेहरू चाहते थे कि जैसे भूटान के साथ भारत ने मित्रता की संधि की है, वैसे ही सिक्किम के साथ भी हो जाए। 1950 में भारत-सिक्किम शांति समझौता हुआ। इसके तहत सिक्किम भारत का प्रोटेक्टर स्टेट यानी संरक्षित राज्य बना। अब सिक्किम की सुरक्षा और विदेश नीति की जिम्मेदारी भारत की थी। 1967- 1 अक्टूबर, 1967 को चीनी सेना ने नाथू-ला के रास्ते सिक्किम में घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय आर्मी इस हमले को रोकने में सफल रही, लेकिन भारत को समझ आ गया था कि उत्तर पूर्वी भारत में घुसने के लिए चीन, सिक्किम के रूट पर नजर गड़ाए बैठा है। सिक्किम के राजा चोग्याल पाल्डेन थोंडुप नामग्याल सिक्किम को भूटान जैसा दर्जा देने की मांग करने लगे। 1973- इंदिरा गांधी सिक्किम की समस्या का हल चाहती थीं। उन्होंने खुफिया एजेंसी रॉ के चीफ आर. एन. काओ से मदद मांगी। इसके बाद काओ ने 1973 में सिक्किम में ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन का नाम था- ‘जनमत’ और ‘ट्विलाइट’। 1974- विधाससभा चुनाव के बदा काजी मुख्यमंत्री बने। उन्होंने विधानसभा में ‘द गवर्नमेंट ऑफ सिक्किम एक्ट, 1974’ पास कराया, जिससे सिक्किम को भारत के एसोसिएट स्टेट का दर्जा मिला। 25 जून 1974 को चोग्याल सिक्किम का भारत से अलग राज्य का दर्जा बनाए रखने की बात करने भारत आए, लेकिन इस बातचीत से स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ। 1975- 9 अप्रैल 1975 को भारतीय सेना की 64 माउंटेन ब्रिगेड सिक्किम के राजमहल पहुंची। एक सैनिक ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसे गोली मार दी गई। नितिन ए. गोखले अपनी किताब, ‘आर. एन. काओ- जेंटलमैन स्पायमास्टर’ में बताते हैं, ’20 मिनट से भी कम समय में भारतीय सेना ने सिक्किम गार्ड्स को निशस्त्र कर दिया।’ चोग्याल को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद 14 अप्रैल 1975 को सिक्किम में एक रेफरेंडम कराया गया, इसमें सिक्किम के लोगों ने भारत में शामिल होने या न होने के लिए वोटिंग की। 97.5% यानी 59,637 लोगों ने भारत में शामिल होने के पक्ष में वोट किए जबकि सिर्फ 1,496 लोगों ने इसका विरोध किया। 26 अप्रैल को सिक्किम को भारत का 22वां राज्य बनाने के लिए संसद में 36वां संविधान संशोधन बिल पास किया गया। ———————————————————- ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा, कोई संदेह नहीं:राम मंदिर बनने को लेकर भी लोग शक करते थे, वैसे ही यह लक्ष्य भी अब तय है राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत निश्चित रूप से विश्वगुरु बनेगा और इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब लोग अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर संशय में रहते थे। इसे असंभव मानते थे। पूरी खबर पढ़ें…

गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग:निवाड़ी-ओरछा में पीएम-सीएम के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन

गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग:निवाड़ी-ओरछा में पीएम-सीएम के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन

निवाड़ी जिले में देशी गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम निवाड़ी और ओरछा के तहसीलदारों को ज्ञापन देकर गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की गई है। निवाड़ी और ओरछा तहसील कार्यालयों में दिए गए। ज्ञापन में मध्य प्रदेश में संपूर्ण देशी गोवंश की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा और उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग उठाई गई। इसमें केंद्र सरकार से गोमाता को राष्ट्र माता का सम्मान देने के लिए अनुशंसा भेजने का भी आग्रह किया गया है। गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मध्य प्रदेश हमेशा से गो-पालन, जीव-दया और सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र रहा है। बाबा महाकाल की पवित्र भूमि ने सदियों से गो-सेवा और गो-रक्षा की परंपरा को आगे बढ़ाया है। इसलिए, प्रदेश में गोवंश संरक्षण को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। ज्ञापन सौंपने वालों ने राज्य में गो-आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, गो-संवर्धन को बढ़ावा देने और देशी गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस नीतियां लागू करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे न केवल सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी। गोवंश संरक्षण और गो-आधारित अर्थव्यवस्था को लेकर उठी यह मांग अब शासन-प्रशासन के स्तर पर कितनी तेजी से आगे बढ़ती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

‘अब संयुक्त शपथ ग्रहण में आ मारे…’ बराकपुर से पीएम मोदी ने बोला हल्ला बोल, वोट से पहले कर दी बड़ी भविष्यवाणी

'अब संयुक्त शपथ ग्रहण में आ मारे...' बराकपुर से पीएम मोदी ने बोला हल्ला बोल, वोट से पहले कर दी बड़ी भविष्यवाणी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के बराकपुर में सोमवार (27 अप्रैल) को विजय संकल्प सभा करेंगे। बीजेपी रैली को खुलासा करते हुए मोदी ने कहा, अब मैं चार मई को ही पश्चिम बंगाल वापस आऊंगा, जब यहां बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. प्रधानमंत्री ने मंच से कहा, अब देश की जनता ही उनका परिवार है। अपने घर छोड़ने के बाद अब तक वह लोगों के साथ ही रह रहे हैं।’ बराकपुर में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘पूरे पश्चिम बंगाल के लोग सुरक्षा, अवसर और ईमानदार शासन चाहते हैं, जिनके नेतृत्व में पूरी तरह से विफलता है।’ ‘बीजेपी के शपथ ग्रहण में फिर आउंगा’ – पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने कहा, बंगाल के मुख्यमंत्री को देखकर मुझे लग रहा है कि मैं भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान फिर से आऊंगा। उन्होंने कहा, ‘जम्मू कश्मीर में 370 के अधिकतर प्रॉजेक्ट को लेकर बीजेपी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पों में से एक को पूरा किया।’ बंगाल में नई भाजपा सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राज्य की समृद्धि का सपना पूरा करेगी और प्रमुख मुद्दे का समाधान करेगी।’ ‘ओडिशा-बिहार के बाद बंगाल में खिलेगा कमल’-मोदी उन्होंने आगे कहा, वह खुद को बंगाल की सेवा करने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और राज्य की रक्षा करने के लिए समर्पित हैं। पीएम मोदी ने नामांकन रैली में दावा किया कि ओडिशा और बिहार के बाद इस बार पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा, पूर्वी भारत के विकास राष्ट्रों की प्रगति के लिए जरूरी है, जंगल के पास के जंगल के विकास के लिए कोई दूरदर्शिता नहीं है। पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ‘हर घुसपैठिए को झटका लगेगा, नहीं बचा होगा टीएमसी’, पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर कसा तंज, जनता से क्या किया वादा?” href=’https://www.abplive.com/news/india/west-bengal-elections-2026-pm-narender-modi-warning-to-infiltrrators-from-bongaon-tmc-mamata-banerjee-3120625/amp’ target=”_self”>पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ‘हर घुसपैठिए को झटका लगेगा, नहीं बचा होगा टीएमसी’, पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर कसा तंज, जनता से क्या किया वादा? मोदी की रैली में क्या बोले लोग? पीएम मोदी की रैली में लोगों ने कहा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार जरूरी है. पीएम मोदी की सभा में लोगों से मिले न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बातचीत की. मोदी की सभा में सांसद प्रीति मुखर्जी ने कहा कि बंगाल में नारी सुरक्षा और बच्चों की पढ़ाई के लिए भाजपा सरकार को काम करना चाहिए। महिला ने कहा कि बंगाल की जनता मोदी के साथ है. बंगाल के लिए भाजपा खतरा नहीं है, बल्कि कश्मीर खुद ही खतरा है। बंगाल में बीजेपी सरकार बनने का दावा सुदीप्तो सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री बंगाल के हो गए हैं. 4 मई की तारीख को बंगाल में बीजेपी सरकार बनेगी. बंगाल में राष्ट्रवादी सरकार की जरूरत है. अब बंगाल में डबल इंजन सरकार चाहिए। भाजपा मंडल ने कहा कि मोदी के आने से हम लोग काफी खुश हैं। हर किसी के मन में है कि इस बार भाजपा की सरकार बने। इस वक्त जो तानाशाही और राजनेता बंगाल के रसातल में चले गए हैं, यहां बीजेपी की सरकार बहुत जरूरी हो गई है। बाइक पर सवार युवा, असाधारण सुरक्षा संतुलन, किले में किले के लिए मतदान” href=’https://www.abplive.com/elections/bengal-assembly-election-2026-बंगाल-टर्न-इन्टो-ए-फोर्ट्रेस-फॉर-द-सेकंड-फेज-ऑफ-वोटिंग-3120927′ target=”_self”>बाइक पर सवार युवा, असाधारण सुरक्षा संतुलन, किले में किले के लिए मतदान (टैग्सटूट्रांसलेट)ब्रेकिंग न्यूज(टी)एबीपी न्यूज(टी)पीएम मोदी(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)पश्चिम बंगाल(टी)पीएम मोदी बंगाल चुनाव 2026(टी)टीएमसी(टी)ममता बनर्जी टीएमसी(टी)ममता बनर्जी टीएमसी बीजेपी(टी)ममता बनर्जी टीएमसी बंगाल चुनाव(टी) पीएम मोदी(टी) पीएम मोदी बराकपुर रैली(टी) पीएम मोदी ममता बनर्जी