Monday, 15 Jun 2026 | 01:52 PM

Trending :

'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन:फंदे से लटकी मिली बॉडी, दावा- सुसाइड किया, मौत से कुछ घंटों पहले रील पोस्ट की चांदी ₹8,429 बढ़कर ₹2.51 लाख पर पहुंची:इस साल कीमत ₹21 हजार बढ़ी, सोना आज ₹2,369 महंगा होकर ₹1.50 लाख/10gm हुआ थोक महंगाई 43 महीने में सबसे ज्यादा:मई में ये 9.68% पर पहुंची, हर दिन की जरूरत का सामान और फ्यूल महंगा हुआ ‘हिमंत की सलाह मांगी’: टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने बताया कि उन्होंने पार्टी संकट के बीच क्यों छोड़ा | भारत समाचार रोडीज में अभिजीत दीपके को नहीं दी गई गाली:पूर्व जज रघु राम ने वायरल वीडियो को फेक बताया, बोले- मैं उनसे कभी नहीं मिला रोडीज में अभिजीत दिपके को नहीं दी गई गाली:पूर्व जज रघु राम ने वायरल वीडियो को फेक बताया, बोले- मैं उनसे कभी नहीं मिला
EXCLUSIVE

कूनो में 4 चीता शावकों की मौत, शव खाए मिले:श्योपुर में शिकार की आशंका, एक महीने पहले हुआ जन्म; मांद के पास पड़े मिले

कूनो में 4 चीता शावकों की मौत, शव खाए मिले:श्योपुर में शिकार की आशंका, एक महीने पहले हुआ जन्म; मांद के पास पड़े मिले

श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता KGP12 के चार शावकों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह मॉनिटरिंग टीम को डेन साइट (मांद) के पास चारों शावकों के शव मिले। वन विभाग के मुताबिक शव आंशिक रूप से खाए हुए थे, जिससे किसी जंगली जानवर के शिकार की आशंका जताई जा रही है। मादा चीता पूरी तरह स्वस्थ शावकों का जन्म 11 अप्रैल 2026 को हुआ था और वे करीब एक महीने के थे। टीम ने उन्हें 11 मई की शाम आखिरी बार जीवित देखा था। मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। कूनो में अब 50 चीते बचे वन विभाग ने बताया कि मादा चीता KGP12 पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। कूनो में अब 50 चीते बचे हैं, जिनमें 33 भारत में जन्मे चीते हैं। गांधी सागर अभयारण्य में 3 चीते मौजूद हैं। देश में चीतों की कुल संख्या अब 53 हो गई है।