Sunday, 13 Sep 2026 | 10:18 PM

Trending :

बांग्लादेश बोला- भारत से रिश्ते रीसेट करना चाहते हैं:हसीना के दौर के संबंधों को असहज बताया, विदेश राज्य मंत्री ने कहा- सीधी बातचीत जरूरी ओमान के पास जहाज पर हमला, 14 भारतीय सवार थे:13 का रेस्क्यू हुआ, एक लापता; भारत ने हमले की निंदा की ब्रिटेन के बंटवारे पर साथ आएंगे स्कॉटलैंड, वेल्स-नॉर्दर्न आयरलैंड:तीनों जगहों के नेताओं की कल मीटिंग, अलग होने के पक्ष में Shilpa Shetty Ganpati Bappa Arrival अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:डायमंड-सोने की जूलरी चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस बोलीं- शुक्र है किसी को चोट नहीं पहुंचाई, सब सुरक्षित हैं अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:डायमंड-सोने की जूलरी चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस बोलीं- शुक्र है किसी को चोट नहीं पहुंचाई, सब सुरक्षित हैं
EXCLUSIVE

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सीरीज जीती:जोसेफ ने 5 विकेट लिए, होल्डर ने 5 गेंदों पर 21 रन बनाए

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। सबीना पार्क, किंग्स्टन में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने शेरफेन रदरफोर्ड की नाबाद 54 रन की पारी की बदौलत 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने 2 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेल्लालागे ने 43 रन और कामिल मिशारा ने 28 रन बनाए। वहीं, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। तीन मैचों की सीरीज पहले दो मुकाबलों के बाद 1-1 से बराबरी पर थी। पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका ने 37 रन से जीत हासिल कर सीरीज बराबर कर ली थी। तीसरे मुकाबले में जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। श्रीलंका की शुरुआत खराब रही
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान कुसल मेंडिस सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पथुम निसांका और कामिल मिशारा ने दूसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। निसांका ने 17 गेंदों पर 26 रन बनाए, जबकि मिशारा 23 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए।
पवन रत्नायके खाता भी नहीं खोल सके और शमर जोसेफ का शिकार बने। कामिंदु मेंडिस ने 20 रन और दासुन शनाका ने 16 रन का योगदान दिया। वेलालागे ने संभाली पारी
एक छोर पर टिके दुनिथ वेलालागे ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 28 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। आखिरी ओवर में जोसेफ का कहर
शमर जोसेफ ने श्रीलंका की पारी के आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन दिए और 3 विकेट झटके। उन्होंने वेलालागे, दुष्मंत चमीरा और महीश तीक्षणा को आउट किया। जोसेफ ने मैच में कुल 5 विकेट हासिल किए। वेस्टइंडीज की टीम में दो बदलाव
वेस्टइंडीज ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। शमर स्प्रिंगर और रोमारियो शेफर्ड की जगह जेसन होल्डर और अकेम ऑगस्टे को टीम में शामिल किया गया। रदरफोर्ड और जेसन होल्डर ने जिताया 170 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 53 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए। उस समय टीम दबाव में थी और उसे जीत के लिए तेज रन गति से बल्लेबाजी करनी थी। रदरफोर्ड ने जिम्मेदारी संभालते हुए संयम और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाया। उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक 39 गेंदों में पूरा किया और अंत तक नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। रदरफोर्ड ने 40 गेंदों पर 54 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। दूसरी ओर, आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी के लिए आए जेसन होल्डर ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 5 गेंदों में 21 रन की तूफानी नाबाद पारी खेली। रदरफोर्ड और होल्डर की अहम साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया:दीप्ति ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए; स्मृति मंधाना ने 68 रन बनाए भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 गेंदों में 68 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन की पारी खेली। ऋचा घोष ने 17 बॉल पर 34 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट लिए। तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम को 1-1 सफलता मिली। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दुनिया के आधे निवेशक एआई से ले रहे वित्तीय सलाह:सर्वे-14 से 45 साल के युवाओं को एआई टूल्स पर भरोसा

April 28, 2026/
3:52 pm

बचत हो या निवेश- अब फैसला करने से पहले लोग बैंक या सलाहकार के बजाय एआई से मशविरा लेने लगे...

'फिल्म धुरंधर में दिखाई गई हर बात सच है':पाकिस्तानी पत्रकार बोले- जिस दौर की कहानी दिखाई गई, उस समय मैं वहां मौजूद था

May 31, 2026/
2:27 pm

पाकिस्तान के कराची में जन्मे पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ आजाकिया ने हाल ही में दावा किया कि रणवीर सिंह...

आसिम रियाज बोले- मैंने किसी का धर्म नहीं बदलवाया:हिमांशी खुराना के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी; बोले- वे पब्लिसिटी के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहीं

August 24, 2026/
9:23 am

‘बिग बॉस 13’ के रनर-अप आसिम रियाज ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन वाले दावों पर सफाई दी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सीरीज जीती:जोसेफ ने 5 विकेट लिए, होल्डर ने 5 गेंदों पर 21 रन बनाए

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सीरीज जीती:जोसेफ ने 5 विकेट लिए, होल्डर ने 5 गेंदों पर 21 रन बनाए

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। सबीना पार्क, किंग्स्टन में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने शेरफेन रदरफोर्ड की नाबाद 54 रन की पारी की बदौलत 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने 2 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेल्लालागे ने 43 रन और कामिल मिशारा ने 28 रन बनाए। वहीं, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। तीन मैचों की सीरीज पहले दो मुकाबलों के बाद 1-1 से बराबरी पर थी। पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका ने 37 रन से जीत हासिल कर सीरीज बराबर कर ली थी। तीसरे मुकाबले में जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। श्रीलंका की शुरुआत खराब रही
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान कुसल मेंडिस सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पथुम निसांका और कामिल मिशारा ने दूसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। निसांका ने 17 गेंदों पर 26 रन बनाए, जबकि मिशारा 23 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए।
पवन रत्नायके खाता भी नहीं खोल सके और शमर जोसेफ का शिकार बने। कामिंदु मेंडिस ने 20 रन और दासुन शनाका ने 16 रन का योगदान दिया। वेलालागे ने संभाली पारी
एक छोर पर टिके दुनिथ वेलालागे ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 28 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। आखिरी ओवर में जोसेफ का कहर
शमर जोसेफ ने श्रीलंका की पारी के आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन दिए और 3 विकेट झटके। उन्होंने वेलालागे, दुष्मंत चमीरा और महीश तीक्षणा को आउट किया। जोसेफ ने मैच में कुल 5 विकेट हासिल किए। वेस्टइंडीज की टीम में दो बदलाव
वेस्टइंडीज ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। शमर स्प्रिंगर और रोमारियो शेफर्ड की जगह जेसन होल्डर और अकेम ऑगस्टे को टीम में शामिल किया गया। रदरफोर्ड और जेसन होल्डर ने जिताया 170 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 53 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए। उस समय टीम दबाव में थी और उसे जीत के लिए तेज रन गति से बल्लेबाजी करनी थी। रदरफोर्ड ने जिम्मेदारी संभालते हुए संयम और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाया। उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक 39 गेंदों में पूरा किया और अंत तक नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। रदरफोर्ड ने 40 गेंदों पर 54 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। दूसरी ओर, आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी के लिए आए जेसन होल्डर ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 5 गेंदों में 21 रन की तूफानी नाबाद पारी खेली। रदरफोर्ड और होल्डर की अहम साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया:दीप्ति ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए; स्मृति मंधाना ने 68 रन बनाए भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 गेंदों में 68 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन की पारी खेली। ऋचा घोष ने 17 बॉल पर 34 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट लिए। तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम को 1-1 सफलता मिली। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket