Saturday, 06 Jun 2026 | 12:57 PM

Trending :

EXCLUSIVE

शशांक सिंह का गोल, इम्पैक्टफुल पारियां:टीम को चैंपियन बनाने पर पूरा फोकस, 31 मार्च को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

शशांक सिंह का गोल, इम्पैक्टफुल पारियां:टीम को चैंपियन बनाने पर पूरा फोकस, 31 मार्च को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स के फिनिशर शशांक सिंह ने IPL 2026 से पहले अपने गोल को लेकर साफ कहा है कि इस सीजन उनका पूरा फोकस इम्पैक्टफुल पारियां खेलने पर रहेगा। उन्होंने बताया कि उनका मकसद ज्यादा रन बनाना या व्यक्तिगत आंकड़ों के पीछे भागना नहीं, बल्कि टीम के लिए मैच जिताने वाली भूमिका निभाना है। जियोस्टार प्रेस रूम में दैनिक भास्कर के सवाल पर शशांक ने कहा, उनका बल्लेबाजी क्रम ऐसा है, जहां उन्हें अक्सर दबाव में क्रीज पर आना पड़ता है। ऐसे में उनकी पहली प्राथमिकता हर हाल में टीम को जीत दिलाना होती है। पिछले सीजन को याद करते हुए उन्होंने कहा, शुरुआत में उन्हें अपने रोल को लेकर ज्यादा स्पष्टता नहीं थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें फिनिशर की जिम्मेदारी दी। अब वे अपनी भूमिका को अच्छी तरह समझते हैं। शशांक ने कहा कि 20 गेंदों में 50 रन जैसी पारियां खेलना ही उनका असली काम है और इस बार भी उनका टारगेट यही रहेगा। उन्होंने साफ किया कि व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा जरूरी टीम की जीत और खिताब है। 31 मई को हम चिन्नास्वामी में खेलेंगे और कप उठाएंगे शशांक ने कहा, मुझे पता है कि 31 मई को हम चिन्नास्वामी में खेलेंगे और कप उठाएंगे। यह सिर्फ एक एहसास नहीं है, मुझे यह पता है यह होगा। यह खुद पर और टीम पर भरोसा है। सब एक ही पेज पर हैं। सबमें आत्मविश्वास है। हम मैच दर मैच आगे बढ़ेंगे क्योंकि आखिरी मकसद ट्रॉफी जीतना है। अगर हम सोचते रहे कि हम पिछले साल फाइनल में पहुंचे थे, तो हम पर बहुत दबाव होगा। इसलिए हमारा अभी का मकसद गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले मैच, फिर चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने मैच की तैयारी करना है। पंजाब का पहला मैच 31 मार्च को IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से हुई। पंजाब किंग्स अपने अभियान की शुरुआत न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 मार्च को करेगी। पंजाब पिछले सीजन का फाइनल 6 रन से हारी थी पंजाब ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। लीग स्टेज में टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी। उन्होंने उस मोमेंटम को प्लेऑफ में भी जारी रखा, लेकिन फाइनल में RCB से करीबी मुकाबले में 6 रन से हार झेलनी पड़ी।

IPL 2026 HPCA Cricket stadium Dharamshala | Punjab kings Delhi capitals Benguluru

IPL 2026 HPCA Cricket stadium Dharamshala | Punjab kings Delhi capitals Benguluru

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के धर्मशाला स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (ILP) 2026 के दूसरे चरण के तहत तीन मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। . BCCI द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, पहला मुकाबला 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद, 14 मई को पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। तीसरा और अंतिम मुकाबला 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेला जाएगा, जिसमें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के भी मैदान पर उतरने की संभावना है। एचपीसीए प्रबंधन ने स्टेडियम में तैयारियां तेज कर दी गई है। पिच और आउटफील्ड को इंटरनेशनल मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। वहीं, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। आईपीएल सीजन 2026 की शुरुआत 28 मार्च को हो रही है। पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम शाम 7:30 बजे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। यह दो महीने तक चलने वाली है। देश में दो महीने चलेगा क्रिकेट का रोमांच IPL 2026 के तीन मुकाबले ऐसे वक्त में होने जा रहे हैं, जब देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ती है और गर्मी से बचने को टूरिस्ट पहाड़ों का रुख करते है। ऐसे में IPL के तीन मुकाबलों से धर्मशाला में पर्यटकों की आमद और ज्यादा बढ़ेगी और मई में अच्छा पर्यटन कारोबार रहेगा। देशभर से धर्मशाला पहुंचने वाले क्रिकेट प्रेमी भी पहाड़ों पर सुहावने मौसम का आनंद उठा सकेंगे। खूबसूरती के कारण दुनियाभर में मशहूर है धर्मशाला स्टेडियम बता दें कि धौलाधार की बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला अपने खूबसूरत नजारों और बेहतरीन सुविधाओं के लिए जाना जाता है। मई महीने में यहां का मौसम सुहावना रहता है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए अनुकूल माना जाता है। धर्मशाला स्थित खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम। धर्मशाला में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम।

CSK Spinners Economy Below 7.50, Punjab Title Contenders

CSK Spinners Economy Below 7.50, Punjab Title Contenders

स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। 10 टीमों के बीच 74 मैच के बाद विजेता का फैसला होगा। 7 टीमें टाइटल जीत चुकी हैं, वहीं दिल्ली, पंजाब और लखनऊ को पहले खिताब का इंतजार है। इस बार किसकी दावेदारी कितनी मजबूत है यह जानने के लिए हमने सभी टीमों का 5 पैमानों पर विश्लेषण किया है। इनमें कप्तान, टीम कॉम्बिनेशन, प्लेयर परफॉर्मेंस, पॉसिबल गेम प्लान और एक्सपर्ट ओपिनियन शामिल हैं। 1. चेन्नई सुपर किंग्स स्पिनर्स की इकोनॉमी 7.50 से कम धोनी की पोजिशन तय करेगी नतीजे कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 19 IPL मैचों में कप्तानी की, 8 जिताए और 11 में टीम को हार मिली। पिछले सीजन 5 मैचों में ऋतुराज 150.61 के स्ट्राइक रेट से 122 रन ही बना सके। इंजरी के कारण उनके बाद एमएस धोनी ने कप्तानी की, लेकिन टीम 14 में से 10 मैच हारकर 10वें नंबर पर रही। टीम कॉम्बिनेशन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ही लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया। स्पेंसर 9 IPL मैचों में 5 विकेट ही ले सके, वे ऑस्ट्रेलिया के लिए भी 8 टी-20 ही खेल पाए। पॉसिबल स्टार्टिंग 12: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद। प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने जनवरी 2023 के बाद से 154.29 के स्ट्राइक रेट और 45.81 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 154.73 के स्ट्राइक रेट और 31.35 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.22 की इकोनॉमी से 246 विकेट लिए। वहीं स्पिनर्स के नाम 7.44 की इकोनॉमी से 355 विकेट रहे। पॉसिबल गेम प्लान CSK ने अपनी बैटिंग डेप्थ बढ़ा ली है। चेपॉक की पिच स्पिन के लिए फायदेमंद होती थी, लेकिन पिछले साल इसे बैटिंग फ्रेंडली बना दिया गया। टीम बैटिंग के दम पर बड़े स्कोर बनाकर मैच जीतने पर फोकस करेगी। एक्सपर्ट ओपिनियन पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि धोनी अगर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलना चाहते हैं तो उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। संजू सैमसन उनके परफेक्ट रिप्लेसमेंट हैं। धोनी को अब कप्तान ऋतुराज का हाथ छोड़ देना चाहिए। टीम मजबूत है, लेकिन बॉलिंग में अब भी खामियां हैं। फाइनल वर्डिक्ट: टॉप-4 में पहुंच सकती है। 2. पंजाब किंग्स कप्तान श्रेयस की लीडरशिप गेमचेंजर फर्ग्यूसन शुरुआती मैचों से बाहर कप्तान श्रेयस अय्यर पंजाब से पहले कोलकाता और दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं। पिछले सीजन PBKS को लीग स्टेज में टॉप पर पहुंचाया, लेकिन टीम फाइनल में बेंगलुरु से हार गई। कप्तान श्रेयस के नाम 87 IPL मैचों में 48 जीत और 35 हार है। उन्होंने अपनी बैटिंग से भी लीड किया और 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए। टीम कॉम्बिनेशन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पैटर्निटी लीव के कारण शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह टीम जैवियर बार्टलेट या बेन ड्वारशस को शुरुआती मैच खिला सकती है। पॉसिबल स्टार्टिंग 12: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और लॉकी फर्ग्यूसन। प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने 163.03 के स्ट्राइक रेट और 34.14 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 146.67 के स्ट्राइक रेट और 27.3 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.35 की इकोनॉमी से 413 विकेट लिए। वहीं स्पिनर्स के नाम 8.12 की इकोनॉमी से 150 विकेट हैं। पॉसिबल गेम प्लान पंजाब के पास 1 से 8 नंबर पर विस्फोटक बैटर्स हैं, टीम इस बार और भी ज्यादा अटैकिंग अप्रोच के साथ बैटिंग करेगी। चहल, अर्शदीप, यानसन, बरार टी-20 गेंदबाजी में खुद को साबित कर चुके हैं, इसलिए टीम बॉलिंग डिपार्टमेंट में भी दबाव बनाने पर ही फोकस करेगी। टीम बैटिंग और बॉलिंग दोनों डिपार्टमेंट में खुद को बैक करेगी। एक्सपर्ट ओपिनियन पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा कि पंजाब के पास बैकअप प्लेयर्स बहुत मजबूत हैं। 1-2 खिलाड़ी अगर इंजर्ड हो भी जाए तो टीम कॉम्बिनेशन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर्स टीम की डेप्थ को बढ़ा रहे हैं। लीडरशिप बहुत मजबूत है, इसलिए टीम में फिर एक बार टाइटल जीतने का दम है। फाइनल वर्डिक्टः चैंपियन बनने की दावेदार है। 3. सनराइजर्स हैदराबाद 4 बार 275+ रन बनाए कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर कप्तान 2024 में SRH को फाइनल तक पहुंचाने वाले पैट कमिंस इस बार भी कप्तानी करेंगे। इंजरी के कारण शुरुआती मैचों में उनकी जगह ईशान किशन कमान संभालेंगे। कमिंस ने 30 IPL मैचों में कप्तानी की, 15 में जीत और 14 में हार मिली। पिछले सीजन 14 मैचों में उन्होंने 9.06 की इकोनॉमी से 16 विकेट लिए थे। हालांकि, टीम 7 मैच हारकर छठे नंबर पर रही। टीम कॉम्बिनेशन कप्तान कमिंस खुद इंजरी के कारण शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने खुद कह दिया है कि वे IPL का सेकेंड हाफ टारगेट कर रहे हैं, यानी वे 6 से 8 मैच मिस कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही जैक एडवर्ड्स इंजरी के कारण बाहर हो गए, उनकी जगह डेविड पेन को शामिल किया। श्रीलंका के ईशान मलिंगा भी शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। पॉसिबल स्टार्टिंग 12: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट। प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने 33.45 के औसत और 177.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 151.47 के स्ट्राइक रेट और 27.22 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.39 की इकोनॉमी से 202 विकेट लिए, वहीं स्पिनर्स के नाम 8.43 की इकोनॉमी से 30 विकेट रहे। पॉसिबल गेम प्लान IPL इतिहास के टॉप-5 में 4 बेस्ट स्कोर SRH के नाम है, टीम ने चारों बार 275 से ज्यादा रन बनाए। इतना ही नहीं, हैदराबाद ने पिछले सीजन 246 रन का टारगेट भी चेज किया था। टीम के पास 1 से 7 नंबर तक विस्फोटक बैटर्स हैं, यही वजह है कि SRH इस बार भी बड़े से बड़ा स्कोर बनाकर मैच जीतने पर फोकस करेगी। टीम अपने बॉलर्स

CSK Spinners Economy Below 7.50, Punjab Title Contenders

CSK Spinners Economy Below 7.50, Punjab Title Contenders

स्पोर्ट्स डेस्क54 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। 10 टीमों के बीच 74 मैच के बाद विजेता का फैसला होगा। 7 टीमें टाइटल जीत चुकी हैं, वहीं दिल्ली, पंजाब और लखनऊ को पहले खिताब का इंतजार है। इस बार किसकी दावेदारी कितनी मजबूत है यह जानने के लिए हमने सभी टीमों का 5 पैमानों पर विश्लेषण किया है। इनमें कप्तान, टीम कॉम्बिनेशन, प्लेयर परफॉर्मेंस, पॉसिबल गेम प्लान और एक्सपर्ट ओपिनियन शामिल हैं। 1. चेन्नई सुपर किंग्स स्पिनर्स की इकोनॉमी 7.50 से कम धोनी की पोजिशन तय करेगी नतीजे कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 19 IPL मैचों में कप्तानी की, 8 जिताए और 11 में टीम को हार मिली। पिछले सीजन 5 मैचों में ऋतुराज 150.61 के स्ट्राइक रेट से 122 रन ही बना सके। इंजरी के कारण उनके बाद एमएस धोनी ने कप्तानी की, लेकिन टीम 14 में से 10 मैच हारकर 10वें नंबर पर रही। टीम कॉम्बिनेशन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ही लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया। स्पेंसर 9 IPL मैचों में 5 विकेट ही ले सके, वे ऑस्ट्रेलिया के लिए भी 8 टी-20 ही खेल पाए। पॉसिबल स्टार्टिंग 12: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद। प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने जनवरी 2023 के बाद से 154.29 के स्ट्राइक रेट और 45.81 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 154.73 के स्ट्राइक रेट और 31.35 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.22 की इकोनॉमी से 246 विकेट लिए। वहीं स्पिनर्स के नाम 7.44 की इकोनॉमी से 355 विकेट रहे। पॉसिबल गेम प्लान CSK ने अपनी बैटिंग डेप्थ बढ़ा ली है। चेपॉक की पिच स्पिन के लिए फायदेमंद होती थी, लेकिन पिछले साल इसे बैटिंग फ्रेंडली बना दिया गया। टीम बैटिंग के दम पर बड़े स्कोर बनाकर मैच जीतने पर फोकस करेगी। एक्सपर्ट ओपिनियन पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि धोनी अगर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलना चाहते हैं तो उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। संजू सैमसन उनके परफेक्ट रिप्लेसमेंट हैं। धोनी को अब कप्तान ऋतुराज का हाथ छोड़ देना चाहिए। टीम मजबूत है, लेकिन बॉलिंग में अब भी खामियां हैं। फाइनल वर्डिक्ट: टॉप-4 में पहुंच सकती है। 2. पंजाब किंग्स कप्तान श्रेयस की लीडरशिप गेमचेंजर फर्ग्यूसन शुरुआती मैचों से बाहर कप्तान श्रेयस अय्यर पंजाब से पहले कोलकाता और दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं। पिछले सीजन PBKS को लीग स्टेज में टॉप पर पहुंचाया, लेकिन टीम फाइनल में बेंगलुरु से हार गई। कप्तान श्रेयस के नाम 87 IPL मैचों में 48 जीत और 35 हार है। उन्होंने अपनी बैटिंग से भी लीड किया और 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए। टीम कॉम्बिनेशन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पैटर्निटी लीव के कारण शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह टीम जैवियर बार्टलेट या बेन ड्वारशस को शुरुआती मैच खिला सकती है। पॉसिबल स्टार्टिंग 12: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और लॉकी फर्ग्यूसन। प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने 163.03 के स्ट्राइक रेट और 34.14 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 146.67 के स्ट्राइक रेट और 27.3 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.35 की इकोनॉमी से 413 विकेट लिए। वहीं स्पिनर्स के नाम 8.12 की इकोनॉमी से 150 विकेट हैं। पॉसिबल गेम प्लान पंजाब के पास 1 से 8 नंबर पर विस्फोटक बैटर्स हैं, टीम इस बार और भी ज्यादा अटैकिंग अप्रोच के साथ बैटिंग करेगी। चहल, अर्शदीप, यानसन, बरार टी-20 गेंदबाजी में खुद को साबित कर चुके हैं, इसलिए टीम बॉलिंग डिपार्टमेंट में भी दबाव बनाने पर ही फोकस करेगी। टीम बैटिंग और बॉलिंग दोनों डिपार्टमेंट में खुद को बैक करेगी। एक्सपर्ट ओपिनियन पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा कि पंजाब के पास बैकअप प्लेयर्स बहुत मजबूत हैं। 1-2 खिलाड़ी अगर इंजर्ड हो भी जाए तो टीम कॉम्बिनेशन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर्स टीम की डेप्थ को बढ़ा रहे हैं। लीडरशिप बहुत मजबूत है, इसलिए टीम में फिर एक बार टाइटल जीतने का दम है। फाइनल वर्डिक्टः चैंपियन बनने की दावेदार है। 3. सनराइजर्स हैदराबाद 4 बार 275+ रन बनाए कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर कप्तान 2024 में SRH को फाइनल तक पहुंचाने वाले पैट कमिंस इस बार भी कप्तानी करेंगे। इंजरी के कारण शुरुआती मैचों में उनकी जगह ईशान किशन कमान संभालेंगे। कमिंस ने 30 IPL मैचों में कप्तानी की, 15 में जीत और 14 में हार मिली। पिछले सीजन 14 मैचों में उन्होंने 9.06 की इकोनॉमी से 16 विकेट लिए थे। हालांकि, टीम 7 मैच हारकर छठे नंबर पर रही। टीम कॉम्बिनेशन कप्तान कमिंस खुद इंजरी के कारण शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने खुद कह दिया है कि वे IPL का सेकेंड हाफ टारगेट कर रहे हैं, यानी वे 6 से 8 मैच मिस कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही जैक एडवर्ड्स इंजरी के कारण बाहर हो गए, उनकी जगह डेविड पेन को शामिल किया। श्रीलंका के ईशान मलिंगा भी शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। पॉसिबल स्टार्टिंग 12: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट। प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने 33.45 के औसत और 177.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 151.47 के स्ट्राइक रेट और 27.22 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.39 की इकोनॉमी से 202 विकेट लिए, वहीं स्पिनर्स के नाम 8.43 की इकोनॉमी से 30 विकेट रहे। पॉसिबल गेम प्लान IPL इतिहास के टॉप-5 में 4 बेस्ट स्कोर SRH के नाम है, टीम ने चारों बार 275 से ज्यादा रन बनाए। इतना ही नहीं, हैदराबाद ने पिछले सीजन 246 रन का टारगेट भी चेज किया था। टीम के पास 1 से 7 नंबर तक विस्फोटक बैटर्स हैं, यही वजह है कि SRH इस बार भी बड़े से बड़ा स्कोर बनाकर मैच जीतने पर फोकस करेगी। टीम अपने बॉलर्स