Monday, 12 Oct 2026 | 05:35 AM

Trending :

EXCLUSIVE

शशांक सिंह का गोल, इम्पैक्टफुल पारियां:टीम को चैंपियन बनाने पर पूरा फोकस, 31 मार्च को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स के फिनिशर शशांक सिंह ने IPL 2026 से पहले अपने गोल को लेकर साफ कहा है कि इस सीजन उनका पूरा फोकस इम्पैक्टफुल पारियां खेलने पर रहेगा। उन्होंने बताया कि उनका मकसद ज्यादा रन बनाना या व्यक्तिगत आंकड़ों के पीछे भागना नहीं, बल्कि टीम के लिए मैच जिताने वाली भूमिका निभाना है। जियोस्टार प्रेस रूम में दैनिक भास्कर के सवाल पर शशांक ने कहा, उनका बल्लेबाजी क्रम ऐसा है, जहां उन्हें अक्सर दबाव में क्रीज पर आना पड़ता है। ऐसे में उनकी पहली प्राथमिकता हर हाल में टीम को जीत दिलाना होती है। पिछले सीजन को याद करते हुए उन्होंने कहा, शुरुआत में उन्हें अपने रोल को लेकर ज्यादा स्पष्टता नहीं थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें फिनिशर की जिम्मेदारी दी। अब वे अपनी भूमिका को अच्छी तरह समझते हैं। शशांक ने कहा कि 20 गेंदों में 50 रन जैसी पारियां खेलना ही उनका असली काम है और इस बार भी उनका टारगेट यही रहेगा। उन्होंने साफ किया कि व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा जरूरी टीम की जीत और खिताब है। 31 मई को हम चिन्नास्वामी में खेलेंगे और कप उठाएंगे
शशांक ने कहा, मुझे पता है कि 31 मई को हम चिन्नास्वामी में खेलेंगे और कप उठाएंगे। यह सिर्फ एक एहसास नहीं है, मुझे यह पता है यह होगा। यह खुद पर और टीम पर भरोसा है। सब एक ही पेज पर हैं। सबमें आत्मविश्वास है। हम मैच दर मैच आगे बढ़ेंगे क्योंकि आखिरी मकसद ट्रॉफी जीतना है। अगर हम सोचते रहे कि हम पिछले साल फाइनल में पहुंचे थे, तो हम पर बहुत दबाव होगा। इसलिए हमारा अभी का मकसद गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले मैच, फिर चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने मैच की तैयारी करना है। पंजाब का पहला मैच 31 मार्च को
IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से हुई। पंजाब किंग्स अपने अभियान की शुरुआत न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 मार्च को करेगी। पंजाब पिछले सीजन का फाइनल 6 रन से हारी थी
पंजाब ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। लीग स्टेज में टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी। उन्होंने उस मोमेंटम को प्लेऑफ में भी जारी रखा, लेकिन फाइनल में RCB से करीबी मुकाबले में 6 रन से हार झेलनी पड़ी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ट्रंप बोले-ईरान डील के लिए तैयार हो, तभी होगी बातचीत:नेगोसिएटिंग टीम से वार्ता रोकने को कहा; होर्मुज को लेकर तनाव जारी

August 19, 2026/
3:05 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी नेगोसिएटिंग टीम से ईरान के साथ वार्ता रोकने को कहा है। अल जजीरा की...

तीन वनकर्मियों का शिकार करने वाले बाघ 'विक्रम' की मौत:21 साल जीवित रहकर बनाया रिकॉर्ड, नैनीताल चिड़ियाघर का पिंजड़ा तोड़कर निकला था बाहर

May 4, 2026/
8:55 pm

उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए नर बाघ...

ask search icon

March 21, 2026/
11:32 am

Last Updated:March 21, 2026, 11:32 IST धनिये का पानी सिर्फ स्वादिष्ट नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है....

अडाणी एंटरप्राइजेस ट्रंप प्रशासन को ₹2,300 करोड़ चुकाएगी:ईरान से गैस खरीदने के मामले में सेटलमेंट हुआ; अमेरिका में $10 बिलियन का निवेश करेंगे

May 18, 2026/
11:04 pm

भारतीय कारोबारी गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन का मामला सुलझा लिया है। इसके...

कनाडा में सिख हेरिटेज प्रोग्राम में हंगामा, VIDEO:युवती बोली- मेरे बाल खींचे-थप्पड़ मारे, पुलिस बुलाओ; युवक गालियां देता दिखा

April 25, 2026/
10:10 am

कनाडा के ओंटारियो में सिख हेरिटेज मंथ के एक कार्यक्रम के अचानक हंगामा हो गया। कार्यक्रम में एक युवती के...

तस्वीर का विवरण

April 28, 2026/
8:50 am

सबसे ज्यादा गर्मी छत के रास्ते आती है। अपनी छत पर ‘सोलर रिफ्लैक्ट व्हाइट पेंट’ या चूने की पुताई करवाएं।...

IPL 2026 HPCA Cricket stadium Dharamshala | Punjab kings Delhi capitals Benguluru

March 27, 2026/
8:18 am

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के धर्मशाला स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शशांक सिंह का गोल, इम्पैक्टफुल पारियां:टीम को चैंपियन बनाने पर पूरा फोकस, 31 मार्च को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

शशांक सिंह का गोल, इम्पैक्टफुल पारियां:टीम को चैंपियन बनाने पर पूरा फोकस, 31 मार्च को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स के फिनिशर शशांक सिंह ने IPL 2026 से पहले अपने गोल को लेकर साफ कहा है कि इस सीजन उनका पूरा फोकस इम्पैक्टफुल पारियां खेलने पर रहेगा। उन्होंने बताया कि उनका मकसद ज्यादा रन बनाना या व्यक्तिगत आंकड़ों के पीछे भागना नहीं, बल्कि टीम के लिए मैच जिताने वाली भूमिका निभाना है। जियोस्टार प्रेस रूम में दैनिक भास्कर के सवाल पर शशांक ने कहा, उनका बल्लेबाजी क्रम ऐसा है, जहां उन्हें अक्सर दबाव में क्रीज पर आना पड़ता है। ऐसे में उनकी पहली प्राथमिकता हर हाल में टीम को जीत दिलाना होती है। पिछले सीजन को याद करते हुए उन्होंने कहा, शुरुआत में उन्हें अपने रोल को लेकर ज्यादा स्पष्टता नहीं थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें फिनिशर की जिम्मेदारी दी। अब वे अपनी भूमिका को अच्छी तरह समझते हैं। शशांक ने कहा कि 20 गेंदों में 50 रन जैसी पारियां खेलना ही उनका असली काम है और इस बार भी उनका टारगेट यही रहेगा। उन्होंने साफ किया कि व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा जरूरी टीम की जीत और खिताब है। 31 मई को हम चिन्नास्वामी में खेलेंगे और कप उठाएंगे
शशांक ने कहा, मुझे पता है कि 31 मई को हम चिन्नास्वामी में खेलेंगे और कप उठाएंगे। यह सिर्फ एक एहसास नहीं है, मुझे यह पता है यह होगा। यह खुद पर और टीम पर भरोसा है। सब एक ही पेज पर हैं। सबमें आत्मविश्वास है। हम मैच दर मैच आगे बढ़ेंगे क्योंकि आखिरी मकसद ट्रॉफी जीतना है। अगर हम सोचते रहे कि हम पिछले साल फाइनल में पहुंचे थे, तो हम पर बहुत दबाव होगा। इसलिए हमारा अभी का मकसद गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले मैच, फिर चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने मैच की तैयारी करना है। पंजाब का पहला मैच 31 मार्च को
IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से हुई। पंजाब किंग्स अपने अभियान की शुरुआत न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 मार्च को करेगी। पंजाब पिछले सीजन का फाइनल 6 रन से हारी थी
पंजाब ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। लीग स्टेज में टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी। उन्होंने उस मोमेंटम को प्लेऑफ में भी जारी रखा, लेकिन फाइनल में RCB से करीबी मुकाबले में 6 रन से हार झेलनी पड़ी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket