Friday, 09 Oct 2026 | 03:18 PM

Trending :

EXCLUSIVE

पंजाबी सिंगर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग:7-8 राउंड फायर किए, गेट पर लगीं गोलियां; सिद्धू को जान से मारने की मिली थी धमकी

पंजाबी सिंगर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग:7-8 राउंड फायर किए, गेट पर लगीं गोलियां; सिद्धू को जान से मारने की मिली थी धमकी

बरनाला के गांव फरवाही में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुई। हमलावरों ने घर पर करीब 7 से 8 राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। गोलीबारी में किसी को चोट नहीं आई। हालांकि, गोलियां घर के गेट पर लगी हैं। वारदात के समय सिंगर गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे। परिवार के मुताबिक, वह इन दिनों म्यूजिकल शो और प्रोग्राम के सिलसिले में विदेश गए हुए हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले गुलाब सिद्धू को कुछ लोगों ने फिरौती और जान से मारने की धमकियां भी दी थीं। ऐसे में पुलिस इस फायरिंग को पुरानी धमकियों और गैंगस्टर्स से जोड़कर भी देख रही है।। मामले की जांच कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने फायरिंग की पुष्टि की और बताया कि फिलहाल मौके से कोई साफ सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है। हालांकि, आसपास के रास्तों और गांव के मुख्य मार्गों पर लगे कैमरों की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की हर पहलू से गहराई से जांच की जा रही है और फॉरेंसिक सबूत जुटाकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…

Jas Manak Engagement Video | Punjabi Singer Jas Manak Komal Tanwar Viral

Jas Manak Engagement Video | Punjabi Singer Jas Manak Komal Tanwar Viral

अपनी मंगेतर पर नोट उड़ाते हुए पंजाबी सिंगर जस मानक पंजाबी सिंगर जस मानक और उनकी मंगेतर फैशन डिजाइनर कोमल तंवर की इंगेजमेंट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में जस मानक अपनी मंगेतर पर नोट उड़ाते हुए दिख रहे हैं। जस मानक के इस स्टाइल की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। . जस मानक और कोमल तंवर करीब 7 साल से दोस्त हैं। उनकी दोस्ती के बारे में किसी को पता नहीं था, लेकिन जून में पहली बार दोनों की फोटोज सामने आईं और जुलाई में इंगेजमेंट हुई। इंगेजमेंट के प्रोग्राम को भी प्राइवेट रखा गया। अब इंगेजमेंट की फोटो जस मानक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, लेकिन उस फंक्शन के वीडियो अब सामने आ रहे हैं। अब उनके फेंस ने 10 सितंबर को वीडियो पोस्ट की हैं। जानिए VIDEO में क्या दिख रहा… कोमल डांस कर रही, नोट उड़ाते दिखे जस मानक इंगेजमेंट पार्टी के वीडियो में कोमल तंवर नारंगी-भूरे रंग का लहंगा पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके पीछे जस मानक हाथ में ड्रिंक लिए खड़े दिखाई देते हैं। इसके बाद वे नोटों की गड्डी खोलकर कोमल तंवर पर नोट उड़ाते हैं। अपने ही ‘लहंगा’ सॉन्ग पर डांस पार्टी में जस मानक का ही ‘लहंगा’ सॉन्ग बज रहा था। इसी गाने पर जस मानक नोट उड़ाने के बाद कोमल के साथ डांस करते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो में पार्टी में गिने-चुने मेहमान ही नजर आ रहे हैं। इंगेजमेंट पार्टी में डांस करती हुई कोमल तंवर जस मानक ने कब और कैसे रिलेशन ओपन किया, जानिए… 2019 से दोनों संपर्क में: पंजाबी सिंगर जस मानक व फैशन डिजाइनर कोमल तंवर 2019 से एक-दूसरे को जानते हैं और तब से ही इनकी दोस्ती भी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टिक-टॉक के जरिए दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए। हालांकि 2019 से जून 2026 तक दोनों की दोस्ती की बातें कभी सामने नहीं आईं। जून में की इंस्टाग्राम पर पहली फोटो पोस्ट: जस मानक ने 27 जून को इंस्टाग्राम पर कोमल तंवर के साथ फोटो पोस्ट की और लिखा कि “तू ही मुकद्दर है मेरा, तू ही नसीब है मेरा”। इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट होने के बाद यह बात सार्वजनिक हुई कि दोनों दोस्त हैं और जल्द ही एक होने वाले हैं। 26 जुलाई को इंगेजमेंट की फोटो आई सामने: 26 जुलाई को कोमल तंवर ने जस मानक के साथ फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं और उस पर लिखा कि “मैं और मेरे रब्ब दी जोड़ी”। इसके साथ ही दोनों ने अपनी इंगेजमेंट की घोषणा की। 26 जुलाई को उन्होंने सिर्फ फोटो ही पोस्ट की थीं। इंगेजमेंट में कम लोग ही इनवाइट: इंगेजमेंट फंक्शन में काफी कम लोगों को बुलाया गया था और पार्टी भी प्राइवेट थी जिसमें सीमित लोगों को ही बुलाया गया था। पार्टी में उनके कुछ दोस्तों ने वीडियो शूट की और अब वो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई।

पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर फायरिंग:कनाडा में शो के बाद 7 गोलियां चलाई गईं, रोल्स रॉयस में होने से बचे

पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर फायरिंग:कनाडा में शो के बाद 7 गोलियां चलाई गईं, रोल्स रॉयस में होने से बचे

पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क पर कनाडा में शो के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात शो खत्म कर लौट रहे एमी विर्क की रोल्स रॉयस कलिनन पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गाड़ी में एमी विर्क समेत चार लोग सवार थे। करीब 7 से 10 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से 7 के निशान गाड़ी पर मिले। हमले में सभी सुरक्षित हैं। शुरुआत में एक कार पर गोलियां चलने की सूचना थी लेकिन आयोजकों ने अब क्लीयर किया है कि इस कार में पंजाबी सिंगर एमवी विर्क भी थे। हालांकि, दुनिया की महंगी कारों में से एक रोल्स रॉयस कुलिनन में होने के चलते गोलियां आरपार नहीं हो पाईं। कार में 7 बुलेट लगे हैं। ज्यादा नुकसान पिछले शीशे पर हुआ। शो खत्म कर निकले, तभी गाड़ी पर बरसीं गोलियां घटना शनिवार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड और साउथ फ्रेजर वे के पास हुई। एमी विर्क एबॉट्सफोर्ड के रोजर फोर्न में शो खत्म कर रोल्स रॉयस से निकले थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया। गोलियों का सबसे ज्यादा असर पिछले शीशे पर हुआ, लेकिन गाड़ी की मजबूत बॉडी के कारण वे आर-पार नहीं हो सकीं। गाड़ी में एमी के साथ ऐसा शख्स भी था, जिस पर पहले 3 हमले हो चुके एमी विर्क के अलावा गाड़ी में सरे का एक व्यक्ति भी मौजूद था। पुलिस के मुताबिक निजता का हवाला देते हुए यह नहीं बताया गया है कि हमलावरों का असली निशाना कौन था। हालांकि, इस व्यक्ति पर पहले तीन बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। इसी वजह से पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। वारदात के बाद 5 किमी दूर SUV जलाई फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर सनी साइड प्लेस के पास एक संदिग्ध SUV जली हुई मिली। आशंका है कि इसी वाहन का इस्तेमाल हमले में किया गया था। गाड़ी को आग लगाने से जांच में सबूत जुटाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस जांच में जुटी, पंजाबी इंडस्ट्री में चिंता पुलिस ने फायरिंग और संदिग्ध SUV जलाए जाने की पुष्टि की है। मामले की जांच जारी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एमी विर्क के गाड़ी में मौजूद होने की पुष्टि पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और उनके परिजनों ने भी की है। कनाडा में पंजाबी कलाकारों के कार्यक्रमों और उनकी सुरक्षा को लेकर इस घटना ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

एमी विर्क के टोरंटो शो में युवक भिड़े:लात-घूंसे चले, सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में चोट; सिंगर ने नहीं रोका गाना

एमी विर्क के टोरंटो शो में युवक भिड़े:लात-घूंसे चले, सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में चोट; सिंगर ने नहीं रोका गाना

पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क के कनाडा के टोरंटो शो में युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। स्टेज के सामने शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए। जिससे शो के वेन्यू में अफरा-तफरी मच गई। हंगामा बढ़ता देख सिक्योरिटी गार्ड्स को बीच-बचाव करना पड़ा। इस दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में भी चोट लग गई। जिस वक्त ये झड़प हुई, एमी विर्क स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। हंगामा सामने होने के बावजूद उन्होंने अपना गाना नहीं रोका। वह कुछ देर युवकों की तरफ देखते भी नजर आए। गानों के दौरान शुरू हुआ विवाद 30 अगस्त को एमी विर्क की नाइट ग्रेट कैनेडियन कैसीनो रिसॉर्ट में आयोजित की गई थी। इसी दौरान गानों के बीच दर्शकों के सामने कुछ युवक आपस में उलझ गए। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आसपास मौजूद दर्शक अपनी सीटों से उठकर घटना देखने लगे। सिक्योरिटी ने युवक को पकड़कर बाहर निकाला हंगामा शांत कराने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को अलग करने की कोशिश की। इसी दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में चोट लग गई। सिक्योरिटी ने एक युवक को पकड़कर वेन्यू से बाहर निकाल दिया। घटना की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। हूटिंग को लेकर विवाद शुरू होने की बात कही जा रही है, जबकि एक प्रत्यक्षदर्शी ने मामूली बात या छेड़छाड़ से विवाद शुरू होने की आशंका जताई। यूजर आकृति ने शेयर किया था वीडियो इंस्टाग्राम यूजर आकृति ने झड़प का वीडियो शेयर किया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। वीडियो के साथ उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने एक युवक को पीटना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में सिक्योरिटी मौके पर पहुंची। बीच-बचाव के दौरान सिक्योरिटी कर्मचारियों को भी चोट लगी। शो अच्छा चल रहा था, लेकिन झगड़े के कारण कुछ देर के लिए माहौल खराब हो गया। आकृति ने यह भी कहा कि उन्हें विवाद की सही वजह नहीं पता और छेड़छाड़ या किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना हो सकती है। 5 साल पहले स्टेज पर फेंकी थी ब्रा एमी विर्क के विदेशी शो से जुड़ा एक अलग वीडियो दिसंबर 2021 में भी सामने आया था। 19 दिसंबर को बर्मिंघम, UK में लाइव शो के दौरान एक महिला फैन ने स्टेज पर अपनी ब्रा फेंक दी थी। एमी ने उसे देखा और पैर से स्टेज से हटाते हुए पंजाबी में कहा था- “एह मेरे कम्म दी चीज ही नहीं” यानी ये मेरे काम की चीज नहीं है। एमी विर्क से जुड़े 5 विवाद…

फरीदाबाद के कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा ने मचाया धमाल:झूम उठे स्टूडेंट्स, तालियों-सीटियों से गूंजा परिसर; पंजाबी सुरों से सजी शाम

फरीदाबाद के कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा ने मचाया धमाल:झूम उठे स्टूडेंट्स, तालियों-सीटियों से गूंजा परिसर; पंजाबी सुरों से सजी शाम

फरीदाबाद शहर के एक निजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पंजाबी और बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनंदा शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से छात्र-छात्राओं में जोश भर दिया। सुनंदा शर्मा के मंच पर पहुंचते ही कॉलेज परिसर तालियों और सीटियों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अन्य लोग उन्हें देखने और सुनने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे। गायिका ने अपने लोकप्रिय पंजाबी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कई गीतों पर विद्यार्थी उनके साथ गाते और झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान सुनंदा शर्मा ने एक के बाद एक अपने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन से उनके वीडियो बनाए और प्रस्तुति के यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। सुनंदा शर्मा ने भी मंच से विद्यार्थियों के उत्साह का जवाब देते हुए उनसे बातचीत की और संगीत के साथ कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा बना दिया। सोशल मीडिया से शुरू हुआ संगीत का सफर सुनंदा शर्मा का संगीत सफर सोशल मीडिया से शुरू हुआ। उन्होंने पंजाबी गीत ‘सुच्चा सूरमा’ गाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था। यह गीत लोगों को काफी पसंद आया और इसके बाद उन्हें पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में काम करने के मौके मिलने लगे। इसके बाद ‘बिल्ली अख’ और ‘पटाके’ जैसे गीतों ने उन्हें खास पहचान दिलाई। पंजाबी संगीत से बॉलीवुड तक बनाई पहचान सुनंदा शर्मा ने पंजाबी संगीत के साथ बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने बादशाह के साथ फिल्म ‘नवाबजादे’ के लिए ‘तेरे नाल नचना’ गीत गाया। इसके बाद ‘लुका छुपी’ फिल्म का ‘पोस्टर लगवा दो’ और ‘जय मम्मी दी’ का ‘मम्मी नू पसंद’ जैसे गीत भी उनके खाते में आए। ‘बारिश की जाए’ गीत में भी उनकी आवाज सुनने को मिली। अभिनय में भी आजमाया हाथ सुनंदा शर्मा ने गायकी के साथ अभिनय में भी कदम रखा। उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी फिल्म ‘सज्जन सिंह रंगरूट’ से अभिनय की शुरुआत की। वर्ष 2024 में उन्होंने कान फिल्म महोत्सव में भी भारत और पंजाबी संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया।

करण औजला पर कॉन्सर्ट में फैन ने जैकेट फेंकी:गुस्से में सिंगर बोले- तू पागल है क्या; हिम्मत है तो सामने आ

करण औजला पर कॉन्सर्ट में फैन ने जैकेट फेंकी:गुस्से में सिंगर बोले- तू पागल है क्या; हिम्मत है तो सामने आ

पंजाबी सिंगर करण औजला ऑस्ट्रेलिया में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान फैन पर भड़क गए। अडेलेड में हुए उनके लाइव शो के दौरान एक फैन ने स्टेज पर जैकेट फेंक दी। इससे करण औजला नाराज हो गए और उन्होंने परफॉर्मेंस रोककर फैन को सीधे सामने आने की चुनौती दी। करण ने फैन से कहा तू पागल है क्या? हालांकि, कुछ ही देर बाद उनका गुस्सा शांत हो गया और उन्होंने उस फैन की जैकेट पर अपना ऑटोग्राफ देकर मामले को संभाल लिया। स्टेज पर जैकेट गिरते ही रोका शो करण औजला इन दिनों अपने ‘पी-पॉप कल्चर टूर’ के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में हैं। परफॉर्मेंस के दौरान अचानक भीड़ में से किसी ने स्टेज की तरफ जैकेट फेंकी तो इस हरकत से सिंगर चिढ़ गए और उन्होंने गाना रोककर पंजाबी में दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों और दर्शकों से जैकेट फेंकने वाले की पहचान करने को कहा। ‘हिम्मत है तो सामने आओ’, फैन को दी चुनौती नाराज करण औजला ने माइक पर उस फैन को ललकारते हुए कहा, “अगर हिम्मत है तो सामने आओ, देखते हैं कि तुम वाकई अपने बाप के बेटे हो या नहीं।” इसके बाद जब उस व्यक्ति की पहचान हो गई, तो सिंगर ने उससे सीधे सवाल किया कि उसने ऐसा क्यों किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “तू पागल है क्या?” गुस्सा शांत हुआ तो जैकेट पर दिया ऑटोग्राफ हालांकि, यह तनाव ज्यादा देर तक नहीं रहा। अपनी नाराजगी जाहिर करने के बाद करण औजला शांत हुए और उन्होंने उस शख्स से बात की। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि तुम प्यार में हो या गुस्से में हो, लेकिन ऐसा मत करो प्यारे। मैं यहां तुम्हारा मजाक उड़ाने नहीं आया हूं और मेरा समय बर्बाद मत करो।” इसके बाद उन्होंने उस फैन से जैकेट मांगी और उस पर खुद ऑटोग्राफ करके उसे वापस दे दी। करण औजला का करियर पंजाबी गायक और गीतकार करण औजला (जसकरण सिंह औजला) ने अपने संगीत करियर की शुरुआत बतौर राइटर की थी। साल 2014 में जस्सी गिल के हिट गाने ‘रेंज’ से उन्हें बतौर गीतकार पहला बड़ा ब्रेक मिला। लगातार सुपरहिट गाने लिखने की वजह से उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री में ‘गीतां दी मशीन’ (गीतों की मशीन) कहा जाने लगा। साल 2018 में रिलीज हुए गाने ‘डोंट वरी’ से उन्हें बतौर सिंगर बड़ी पहचान मिली। इसके बाद साल 2021 में आई उनकी डेब्यू एलबम ‘बी.टी.एफ.यू.’ (B.T.F.U.) और 2023 में आई एलबम ‘मेकिंग मेमोरीज’ ने बिलबोर्ड कनाडाई एल्बम्स चार्ट्स में जगह बनाई। मार्च 2024 में करण औजला ने ‘जुनो अवॉर्ड्स’ में ‘फैन चॉइस अवॉर्ड’ जीतकर इतिहास रचा; वे यह कनाडाई म्यूजिक अवॉर्ड जीतने वाले पहले पंजाबी मूल के कलाकार बने। साल 2024 में फिल्म ‘बैड न्यूज’ के गाने ‘तौबा तौबा’ से उन्हें बॉलीवुड में भी बड़ी सफलता मिली।

करण औजला पर कॉन्सर्ट में फैन ने जैकेट फेंकी:गुस्से में सिंगर बोले- तू पागल है क्या; हिम्मत है तो सामने आ

करण औजला पर कॉन्सर्ट में फैन ने जैकेट फेंकी:गुस्से में सिंगर बोले- तू पागल है क्या; हिम्मत है तो सामने आ

पंजाबी सिंगर करण औजला ऑस्ट्रेलिया में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान फैन पर भड़क गए। अडेलेड में हुए उनके लाइव शो के दौरान एक फैन ने स्टेज पर जैकेट फेंक दी। इससे करण औजला नाराज हो गए और उन्होंने परफॉर्मेंस रोककर फैन को सीधे सामने आने की चुनौती दी। करण ने फैन से कहा तू पागल है क्या? हालांकि, कुछ ही देर बाद उनका गुस्सा शांत हो गया और उन्होंने उस फैन की जैकेट पर अपना ऑटोग्राफ देकर मामले को संभाल लिया। स्टेज पर जैकेट गिरते ही रोका शो करण औजला इन दिनों अपने ‘पी-पॉप कल्चर टूर’ के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में हैं। परफॉर्मेंस के दौरान अचानक भीड़ में से किसी ने स्टेज की तरफ जैकेट फेंकी तो इस हरकत से सिंगर चिढ़ गए और उन्होंने गाना रोककर पंजाबी में दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों और दर्शकों से जैकेट फेंकने वाले की पहचान करने को कहा। ‘हिम्मत है तो सामने आओ’, फैन को दी चुनौती नाराज करण औजला ने माइक पर उस फैन को ललकारते हुए कहा, “अगर हिम्मत है तो सामने आओ, देखते हैं कि तुम वाकई अपने बाप के बेटे हो या नहीं।” इसके बाद जब उस व्यक्ति की पहचान हो गई, तो सिंगर ने उससे सीधे सवाल किया कि उसने ऐसा क्यों किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “तू पागल है क्या?” गुस्सा शांत हुआ तो जैकेट पर दिया ऑटोग्राफ हालांकि, यह तनाव ज्यादा देर तक नहीं रहा। अपनी नाराजगी जाहिर करने के बाद करण औजला शांत हुए और उन्होंने उस शख्स से बात की। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि तुम प्यार में हो या गुस्से में हो, लेकिन ऐसा मत करो प्यारे। मैं यहां तुम्हारा मजाक उड़ाने नहीं आया हूं और मेरा समय बर्बाद मत करो।” इसके बाद उन्होंने उस फैन से जैकेट मांगी और उस पर खुद ऑटोग्राफ करके उसे वापस दे दी। करण औजला का करियर पंजाबी गायक और गीतकार करण औजला (जसकरण सिंह औजला) ने अपने संगीत करियर की शुरुआत बतौर राइटर की थी। साल 2014 में जस्सी गिल के हिट गाने ‘रेंज’ से उन्हें बतौर गीतकार पहला बड़ा ब्रेक मिला। लगातार सुपरहिट गाने लिखने की वजह से उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री में ‘गीतां दी मशीन’ (गीतों की मशीन) कहा जाने लगा। साल 2018 में रिलीज हुए गाने ‘डोंट वरी’ से उन्हें बतौर सिंगर बड़ी पहचान मिली। इसके बाद साल 2021 में आई उनकी डेब्यू एलबम ‘बी.टी.एफ.यू.’ (B.T.F.U.) और 2023 में आई एलबम ‘मेकिंग मेमोरीज’ ने बिलबोर्ड कनाडाई एल्बम्स चार्ट्स में जगह बनाई। मार्च 2024 में करण औजला ने ‘जुनो अवॉर्ड्स’ में ‘फैन चॉइस अवॉर्ड’ जीतकर इतिहास रचा; वे यह कनाडाई म्यूजिक अवॉर्ड जीतने वाले पहले पंजाबी मूल के कलाकार बने। साल 2024 में फिल्म ‘बैड न्यूज’ के गाने ‘तौबा तौबा’ से उन्हें बॉलीवुड में भी बड़ी सफलता मिली।

Jasmine Sandlas Dehradun Show Controversy

Jasmine Sandlas Dehradun Show Controversy

पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस का 17 जुलाई को देहरादून में हुआ था LIVE शो। देहरादून में 17 जुलाई को हुए पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस के शो की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। इन पोस्ट में कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि शो के दौरान जैस्मिन के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान या . जैस्मिन शाम करीब 8 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंची थीं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम की ओर से आयोजित लोकपर्व कार्यक्रम में उन्हें प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था। शो के दौरान जैस्मिन ने खुद कुछ लड़कियों को स्टेज के पास बुलाया था। इस दौरान कई लड़कियों ने उनसे गले मिलकर फोटो और वीडियो बनवाए। इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को अब सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जैस्मिन ने महिलाओं की सुरक्षा और ग्राउंड में मौजूद लड़कियों की सेफ्टी का मुद्दा भी उठाया था। पूरे शो के दौरान उन्होंने और उनकी टीम ने किसी भी तरह की कोई शिकायत या आपत्ति नहीं जताई। कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के करीब डेढ़ घंटे तक चला। मौके पर पुलिस अधिकारी तैनात थे और जैस्मिन की सुरक्षा के लिए उनके निजी सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे। शो करने के बाद जैस्मिन वहां से रवाना हो गईं। जैस्मिन सैंडलस के शो की PHOTOS… देहरादून में 17 जुलाई को जैस्मिन सैंडलस ने खुद फैंस को अपने पास बुलाया था। फैंस ने जैस्मिन सैंडलस को दिए लाल गुलाब। फैंस की बढ़ती भीड़ को देख जैस्मिन ने वापस भेजा। चढ़ गई शराब तेरी गाने पर डांस करती जैस्मिन। जैस्मिन ने देहरादून में गाना धुरंधर फिल्म का गाना गया। अब पढ़िए जैस्मिन का सिंगर बनने का पूरा सफर… 1985 में पंजाब के जालंधर में जन्म: जालंधर में 1985 में जन्मी जैस्मिन को स्कूल की पढ़ाई से ज्यादा संगीत की क्लास पसंद थी। आज ग्लोबल पंजाबी पॉप स्टार बन चुकीं जैस्मिन को फैंस ने गुलाबी क्वीन का टैग दिया है। उनके जीवन की कहानी सिर्फ हिट गानों की नहीं है, बल्कि यह कहानी दूसरे देश में किए संघर्ष की है। फिल्म धुरंधर की हालिया ब्लॉकबस्टर सफलता और जैस्मिन के गीत ने फिर साबित कर दिया है कि उनका जादू बरकरार है। 6 साल की उम्र में शुरू कर दिया था गाना: जैस्मिन सैंडलस बताती हैं कि स्कूल में उन्हें मैथ या साइंस की क्लास बोरिंग लगती थी। उनका मन हमेशा म्यूजिक क्लास में रमता था। 6 साल की उम्र में उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। उनकी मां ने हमेशा उनके इस जुनून को समझा और उन्हें प्रोत्साहित किया। 13 साल की उम्र में परिवार जालंधर से कैलिफोर्निया गया: जब जैस्मिन 13 साल की थी तब उनके जीवन में एक बड़ा मोड़ आया। उनका परिवार स्टॉकटन, कैलिफोर्निया (अमेरिका) शिफ्ट हो गया। एक नए देश में बिना किसी दोस्त और बिना किसी जान-पहचान के जैस्मिन ने अपनी पहचान बनाई। इस मुश्किल दौर में संगीत ही उनका एकमात्र सहारा बना। उन्होंने कविताएं लिखने शुरू कीं और धीरे-धीरे उन्हें धुनों में ढालने लगीं। यहीं पर उन्होंने अपनी पंजाबी जड़ों के संगीत को वेस्ट कोस्ट हिप-हॉप के साथ मिलाकर अलग स्टाइल बनाया। 20 रुपए की सीडी बेचने के लिए क्लबों के बाहर खड़ी रहीं: एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने बताया कि सक्सेस रातों-रात नहीं मिली। इसके लिए अपने गीतों की सीडी बनाकर और उसे 20 रुपए में बेचने के लिए घर से निकलती थीं। वह अमेरिका के क्लबों के बाहर घंटों खड़ी रहती थीं। आने-जाने वाले लोगों को अपनी सीडी थमाती थीं। इस उम्मीद में कि कोई एक बार उनका संगीत सुन ले। उनके पास कोई गॉडफादर नहीं था। जैस्मिन ने देहरादून में ज्यादातर पंजाबी गाने गए। गुलाबी एल्बम से मिली पहचान, बॉलीवुड तक पहुंचीं जैस्मिन का 2008 में पहला गाना मुस्कान हिट हुआ। लेकिन असली पहचान उन्हें 2012 में एल्बम गुलाबी से मिली, जिसमें उन्होंने रैपर बोहेमिया के साथ काम किया। 2014 में बॉलीवुड ने उनकी आवाज को पहचाना। सलमान खान की फिल्म किक के लिए यो यो हनी सिंह के साथ गाए गाने यार ना मिले को लोगों ने खूब पसंद किया। इस एक गाने ने जैस्मिन को रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद गैरी संधू के साथ इलीगल वेपन जैसे गानों ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। सबसे मोटी फीस और करोड़ों की नेटवर्थ संघर्ष के दिनों से लेकर आज तक जैस्मिन की फीस में जमीन-आसमान का अंतर आया है। अब जैस्मिन बॉलीवुड या फिल्म के गानों के लिए 30 लाख से 35 लाख प्रति गाना चार्ज करती हैं। उनके एक लाइव कॉन्सर्ट की फीस भी लगभग 10 लाख से 25 लाख के बीच बताई जाती है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग 60 करोड़ रुपए है। इंडिया टूर का शानदार आगाज आपको बता दें कि ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ 11 जुलाई को दिल्ली से शुरू हुआ है। इसके बाद यह कारवां 17 जुलाई को देहरादून, 18 जुलाई को मुंबई, 25 जुलाई को बेंगलुरु और 29 अगस्त को चंडीगढ़ पहुंचेगा। ————————————————————— ये खबर भी पढ़ें… उत्तराखंड कूच करने वाले निहंग की पिटाई का VIDEO:आपत्तिजनक PHOTOS हुई थी लीक; डंडे पड़े तो जसदीप बोला- हाय बाबा जी उत्तराखंड कूच के दौरान निहंगों में शामिल रहे निहंग जसदीप सिंह की एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में कई तस्वीरें सामने आने के बाद अब उन पर कार्रवाई की गई है। पंजाब में निहंग जसदीप सिंह को धार्मिक सजा दी गई है। इसके तहत जसदीप सिंह को जंजीरों से बांधा गया और डंडों से पैरों के तलवों पर मार भी लगाई गई। (पढ़ें पूरी खबर)

पंजाबी सिंगर खान साब भड़के, बोले- डंडों से ही मानोगे:बापू लाल बादशाह मेले में पहुंचे, खड़े होकर हूटिंग पर गाना रोका, कहा- हार्टअटैक हो जाएगा

पंजाबी सिंगर खान साब भड़के, बोले- डंडों से ही मानोगे:बापू लाल बादशाह मेले में पहुंचे, खड़े होकर हूटिंग पर गाना रोका, कहा- हार्टअटैक हो जाएगा

जालंधर के नकोदर में 19 जुलाई को आयोजित बापू लाल बादशाह के मेले के दौरान सिंगर खान साब फैंस पर भड़क गए। खान साब ने कहा कि बैठ जाओ। जब पुलिस आप पर डंडे बरसाएगी तब मजा आएगा क्या। इतनी गर्मी में बैठकर आराम से सुनो, एक आध को हार्ट अटैक हो जाएगा। सिंगर ने कहा कि किसी मां का एक भी बेटा यहां मर गया तो मैं क्या जवाब दूंगा। इतना बड़ा बच्चा मां-बाप को कहां से लाकर दूंगा। बता दें कि, जब खान साब स्टेज पर आए तो कुछ लोगों ने धुरंधर फिल्म का गीत सुनना चाहा। इस पर खान साब खड़े होकर गाने लगे। इतने में भीड़ में से कुछ युवक खड़े होकर हूटिंग करने लगे। खान साब का प्रोग्राम यहीं रोक दिया जाएगा खान साब ने युवकों को खड़े होते देख कहा कि बैठ जाओ, दूसरे लोगों को मैं दिखाई नहीं दे रहा हूं। इसके बाद मैनेजमेंट ने भी अपील की, लेकिन युवक बैठे नहीं। इस बीच मैनेजमेंट ने कह दिया कि अगर नहीं बैठोगे तो खान साब का प्रोग्राम यहीं रोक दिया जाएगा। खान साब ने धुरंधर फिल्म के गीत सुनाए इस बात से खान साब भड़क गए और कहा कि साल में एक बार प्रोग्राम में आने का मौका मिलता है, उसे भी खड़े होकर आप खराब कर रहे हो। मैं मानता हूं आप सब मुझसे बहुत प्यार करते हो, लेकिन शांति बनाकर रखें। युवकों के बैठने के बाद ही खान साब ने धुरंधर फिल्म के गीत सुनाए। जानें स्टेज से खान साब ने क्या कहा…

धुरंधर फेम सिंगर मंगेतर को गले लगाकर रोईं:टीम ने संभाला, जैस्मीन का शेखर के साथ बैकस्टेज VIDEO सामने आया

धुरंधर फेम सिंगर मंगेतर को गले लगाकर रोईं:टीम ने संभाला, जैस्मीन का शेखर के साथ बैकस्टेज VIDEO सामने आया

धुरंधर फिल्म की फेम सिंगर और पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। शनिवार को उन्होंने दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर यशोभूमि में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट इवेंट के दौरान अपने मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस के सामने इंट्रोड्यूस कराया था। अब इस मेगा इवेंट के ठीक पहले का एक बेहद भावुक और अनसीन बैकस्टेज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जैस्मिन का एक अलग रूप देखने को मिल रहा है। स्टेज पर परफॉर्म करने और दुनिया के सामने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े राज को खोलने से ठीक पहले जैस्मिन काफी नर्वस और इमोशनल नजर आ रही है। वह काफी देर तक मंगेतर शेखर चौधरी के गले लगी रहीं। शेखर उन्हें संभालते और उनका हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं। यह पल इतना भावुक था कि जैस्मिन अपने आंसू नहीं रोक पाईं। जैस्मीन सैंडलस और उनके मंगेतर के बैकस्टेज PHOTOS… टीम की लड़कियों ने संभाला शेखर चौधरी के गले लगने और भावुक होने के बाद, जैस्मिन ने खुद को स्टेज के लिए तैयार किया। उन्होंने तुरंत अपनी डांसर टीम की लड़कियों को पास बुलाया। टीम की लड़कियों ने जैस्मिन का हाथ थामा, उन्हें चियरअप किया और उनके आंसू रोकने और उन्हें नॉर्मल होने में मदद की। गहरी सांस लेने और खुद को पूरी तरह शांत करने के बाद ही ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर जैस्मिन ने स्टेज पर कदम रखा और हमेशा की तरह अपनी कड़क परफॉर्मेंस दी। जानिए कौन हैं शेखर चौधरी… जब जैस्मिन ने पहली बार शेखर को स्टेज पर बुलाया था, तब लोगों को उनके बारे में सिर्फ इतनी ही जानकारी थी कि वह एक बड़े बिजनेसमैन हैं। हालांकि, अब शेखर चौधरी को लेकर कई नई और पर्सनल जानकारियां सामने आने लगी हैं। फैंस जता रहे हैं प्यार जैस्मिन सैंडलास का पास्ट काफी चर्चा में रहा है, खासकर सिंगर गैरी संधू के साथ उनका ब्रेकअप काफी दर्दनाक था। ऐसे में जैस्मिन को जिंदगी में आगे बढ़ता देख और शेखर जैसी केयरिंग पार्टनर के साथ खुश देखकर उनके फैंस बेहद भावुक हैं। सोशल मीडिया पर इस बैकस्टेज वीडियो के आने के बाद फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जैस्मिन ने जिंदगी में बहुत दर्द झेला है, वह इस खुशी की हकदार हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “शेखर जिस तरह उन्हें संभाल रहे हैं, उसने मेरा दिल जीत लिया।” लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मिन ने ऐसे कराया था मंगेतर को इंट्रोड्यूस मंगेतर से बोलीं- तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने शनिवार रात गुरुग्राम से सटे कन्वेंशन सेंटर ‘यशोभूमि’ में अपने मंगेतर शेखर चौधरी को पहली बार फैंस से रूबरू कराया था। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन उनका हाथ पकड़कर स्टेज पर लेकर आईं और सगाई की अंगूठी दिखाते हुए कहा था- ” तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते, दिस इज माई मैन, एवरीबडी…” कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने दौड़कर शेखर को गले भी लगाया था। इसके बाद दोनों ने उनके लोकप्रिय गाने ‘सोनिये तू लेंदा मेरा नाम’ पर कपल डांस किया। शेखर ने हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। कॉन्सर्ट में जैस्मीन ने ‘इल्लीगल वेपन’, ‘सिप सिप’ और फिल्म ‘मुंज्या’ का सुपरहिट गाना ‘तरस’ भी गाया। शेखर चौधरी पेशे से बिजनेसमैन हैं। उनका मनोरंजन जगत से कोई संबंध नहीं है। यही वजह है कि जैस्मीन ने भी अब तक अपने मंगेतर के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की थी। दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह निजी रखा था। स्टेज पर शेखर का यह पहला सार्वजनिक अपीयरेंस था। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, फैंस ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर उनका जोरदार स्वागत किया था। ———————- ये खबर भी पढ़ें….