सुनंदा शर्मा के नए सॉन्ग पर कॉन्ट्रोवर्सी:1.8M व्यूज के बाद यूट्यूब से हटाया; सिंगर बोलीं- फेक डॉक्यूमेंट्स पर कॉपीराइट का दावा किया

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया लुक या शो नहीं, बल्कि उनके नए गाने को लेकर खड़ा हुआ एक बड़ा विवाद है। अपने खुद के म्यूजिक लेबल पर काम कर रहीं सुनंदा शर्मा को तब बड़ा झटका लगा, जब उनका हाल ही में रिलीज हुआ नया गाना ‘जोगी’ (Jogi) अचानक यूट्यूब से गायब हो गया। कॉपीराइट और फर्जी दस्तावेजों के एक आपसी विवाद के चलते यूट्यूब ने इस गाने को 26 मई से फिलहाल के लिए अपने प्लेटफॉर्म से होल्ड (हटा) कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद सुनंदा शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर आकर अपने फैंस के साथ पूरा सच साझा किया है। सुनंदा शर्मा ने फैंस को आगाह किया है कि जब भी कोई बिजनेस डील करो तो कागजी कार्रवाई पूरी करो ताकि कोई आपके रास्ते न रोक सके। सुनंदा ने कहा कि उसका नया गीत जोगी फेक डॉक्यूमेंट के जरिए यू-ट्यूब से हटा दिया गया है। उन्होंने अपने फेंस को आश्वस्त किया है कि जल्दी ही जोगी यू-ट्यूब पर सुनने को मिलेगा। सुनंदा शर्मा के बयान की 4 अहम बातें जानिए… 5 दिन में 1.8M व्यूज आ चुके थे सुनंदा शर्मा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 21 मई को अपना नया सिंगल ‘जोगी’ रिलीज किया और पांच दिन बाद यानि 26 मई को यूट्यूब से हटा दिया। इस गाने को ‘राजा’ ने लिखा था और इसका म्यूजिक ‘एडन’ ने तैयार किया था। गाना रिलीज होते ही तेजी से व्यूज बटोर रहा था। सुनंदा का दावा है कि गाना 1.8M व्यूज बटोर चुका था। लेखक राजा के पुराने प्रमोटर्स ने गाने पर अपना मालिकाना हक जताते हुए यूट्यूब के पास कुछ दस्तावेज सबमिट कर दिए। सुनंदा शर्मा की टीम का दावा है कि ये दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं। हालांकि, यूट्यूब ने अपनी पॉलिसी के तहत किसी भी विवादित स्थिति से बचने के लिए गाने को अस्थायी रूप से प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। अब सुनंदा की लीगल टीम इस कॉपीराइट स्ट्राइक को हटवाने के प्रयास में जुटी है। सुनंदा बोलीं- सिर्फ यही सॉन्ग हटा, बाकी सब मौजूद सुनंदा शर्मा का कहना है कि सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ रही थी कि सुनंदा शर्मा के कई पुराने गाने भी यूट्यूब से हटा दिए गए हैं। सुनंदा शर्मा ने कहा कि इस विवाद के चलते फिलहाल उनका केवल एक ही नया गाना ‘जोगी’ यूट्यूब से प्रभावित हुआ है। इससे ठीक पहले रिलीज हुआ उनका सुपरहिट गाना ‘दिलबर’ उनके चैनल पर पूरी तरह सुरक्षित है और उसे इस विवाद से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।्यरह गाना किसी बाहरी बड़ी म्यूजिक कंपनी के चैनल से नहीं, बल्कि खुद सुनंदा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से हटाया गया है, क्योंकि अब वह किसी और कंपनी के बजाय अपने खुद के होम लेबल के तहत गाने रिलीज कर रही हैं। सुनंदा शर्मा के ऑल-टाइम हिट गाने यदि आप सुनंदा शर्मा के गानों के शौकीन हैं, तो उनके कई गानों ने यूट्यूब और रील्स पर करोड़ों व्यूज बटोरे हैं। उनका सबसे पहला सुपरहिट गाना ‘बिल्ली अख’ था, जिसने उन्हें पंजाब के घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद उनका गाना ‘पटाके’ (जानी तेरा ना) रिलीज हुआ, जिसने लड़कियों के बीच सुनंदा को एक यूथ आइकॉन बना दिया और इसके बोल आज भी शादियों में गूंजते हैं। फैमिली ऑडियंस के बीच उनके गाने ‘सैंडल’ को बहुत ज्यादा पसंद किया गया, जो एक हल्के-फुल्के पारिवारिक मिजाज का गाना था। वहीं उनका एक और बड़ा ब्लॉकबस्टर गाना ‘मम्मी नू पसंद’ रहा, जो इतना पॉपुलर हुआ कि बाद में इसे बॉलीवुड फिल्म ‘जय मम्मी दी’ में भी रीमेक किया गया। सुनंदा ने केवल डांस नंबर ही नहीं गाए, बल्कि जानी और बी प्राक के साथ मिलकर बनाया गया उनका गाना ‘दूजी वार प्यार’ एक बेहद इमोशनल और सैड सॉन्ग था, जिसने सुनंदा की गायकी की वर्सटैलिटी को साबित किया। इसके बाद उनके खुद के नए ऑफिशियल लेबल का पहला गाना ‘दिलबर’ आया, जिसे भी दर्शकों ने खूब सराहा।
Khan Saab Controversy: Sikh Comment Sparks Outrage

खान साब ने धुरंधर-2 फिल्म में गाना गाया है। – फाइल फोटो धुरंधर: द रिवेंज जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में गाना गाने वाले पंजाबी सिंगर खान साब पर सिख धर्म, गुरुओं और शहीदों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। साथ ही उन पर एक युवक के धर्म परिवर्तन की कोशिश करने का भी आरोप है। . एक पॉडकास्ट में व्यक्ति दावा कर रहा है कि एक बातचीत के दौरान सिंगर खान साब ने उससे कहा था- सिखों के जितने भी शहीद हुए हैं न, वे हमारे बंदों ने किए हैं। इस मामले में बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह ने कड़ा संज्ञान लेते हुए एक वीडियो जारी कर सिंगर को खुली चेतावनी दी है। निहंग ने कहा है कि खान साब जल्द से जल्द सामने आकर इस पूरे मामले पर अपना स्पष्टीकरण दें। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया और माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाएगी। वहीं, सिंगर खान साब का कहना है कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति दावा कर रहा है, वह तो सिख भी नहीं है। यूट्यूब पर अपलोड किए गए पॉडकास्ट में हरनूर सिंह कूनर नाम के व्यक्ति ने खान साब पर आरोप लगाए हैं। पॉडकास्ट से शुरू हुआ विवाद यह पूरा विवाद एक हालिया इंटरव्यू/पॉडकास्ट के बाद शुरू हुआ है। यूट्यूब चैनल द संघा शो पर शुक्रवार को अपलोड किए गए एक पॉडकास्ट में हरनूर सिंह कूनर ने खान साब के साथ बातचीत को लेकर खुलासा किया। हरनूर सिंह खुद को सिंगर बताते हैं। हरनूर के इंट्रोडक्शन में पॉडकास्ट होस्ट ने वीडियो में बताया है कि वह रागी सिंहों के परिवार से हैं। टीवी चैनल जी टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा राइजिंग सुपरस्टार में वह प्रतिभागी के रूप में हिस्सा ले चुके हैं। वीडियो में कुछ फोटो भी दिखाए, जिनमें हरनूर सिंह ने होस्ट सलमान खान को कंधे पर उठाए रखा है। इसी पॉडकास्ट में हरनूर सिंह कूनर कहते हैं- मैं झूठ नहीं बोलता। जब मैंने खान साब के सामने शहीद बाबा तारू सिंह जी का जिक्र किया तो खान साब ने कहा कि तुम्हारे जितने भी शहीद हुए हैं न, वे हमारे बंदों ने किए हैं। मैंने कहा कि यार यह क्या बात हुई? पॉडकास्ट में यह फोटो दिखाया गया, जिसमें हरनूर सिंह सलमान खान को कंधे पर उठाए दिख रहे हैं। क्लिप वायरल होने पर निहंग भड़के इस बयान की क्लिप सामने आने के बाद सिख समुदाय में रोष पैदा हुआ। इस पर लुधियाना के निहंग मान सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे के धर्म और शहीदों पर इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी नहीं कर सकता। इससे सिख भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। निहंग बोले- आरोप झूठे निकले तो पॉडकास्ट वाले परिवार पर भी होगी कार्रवाई मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए निहंग मान सिंह ने यह भी कहा कि ये सारी बातें पॉडकास्ट में शामिल युवक का परिवार बता रहा है। अगर जांच में पाया गया कि यह महज किसी पुरानी रंजिश के कारण खान साब को बदनाम करने की साजिश है, या कल को दोनों पक्ष आपस में समझौता कर लेते हैं तो झूठ बोलने वाले इस परिवार पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। निहंग मान सिंह ने साफ कर दिया है कि वह इस मामले को गहराई से खंगालेंगे और सभी सबूत जुटाने के बाद ही पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। निहंग मान सिंह ने वीडियो जारी कर चेतावनी दी। खान साब बोले- छवि खराब करने की हो रही कोशिश इस पूरे मामले में जब खान साब से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति एक शरारती तत्व है, जिसका मुख्य उद्देश्य उनकी छवि को खराब करना है। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह व्यक्ति सिख नहीं है। खान साब ने कहा- फिल्म धुरंधर के बाद मेरी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है। इसी बढ़ती लोकप्रियता के चलते कुछ लोग जानबूझकर मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… धुरंधर मूवी फेम सिंगर खान साब का माथा लहूलुहान, शूटिंग के दौरान सिर में कांच मारा धुरंधर-2 के ‘जान से गुजरते हैं’ सॉन्ग फेम पंजाब के सिंगर खान साब अपने नए गीत पागल नईं होणा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। एक सीन के दौरान उन्होंने अपना सिर कांच में मारा। इससे कांच उनके माथे में चुभ गया और वह लहूलुहान हो गए। उनके माथे पर टांके लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
धुरंधर मूवी फेम सिंगर का माथा लहूलुहान:खान साब ने शूटिंग के दौरान सिर में कांच मारा, माथे में चुभा तो खून बहने लगा

धुरंधर मूवी में प्लेबैक से सुर्खियां बटोरने वाले पंजाबी सिंगर खान साब अपने नए गीत पागल नईं होणा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। एक सीन के दौरान उन्होंने अपना सिर कांच में मारा। इससे कांच उनके माथे में चुभ गया और वह लहूलुहान हो गए। उनके माथे पर टांके लगे हैं। क्रू मेंबर ने उनको संभाला और टिशू पेपर से खून को साफ किया। चोट लगने के बाद भी खान साब जोशिले अंदाज में नजर आए। उन्होंने क्रू मेंबर को कहा कि कुछ नहीं हुआ। मुझे छोड़ दें और प्लेबैक दिखाएं। बुधवार (20 मई) को दोपहर बाद पौने 3 बजे खान साब ने शूटिंग के दौरान हुई इस घटना को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में उनके माथे से खून बहता दिख रहा है। हालांकि ये घटना कहां और किस तारीख को हुई, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। सिंगर खान साब ने कहा कि मैं किरदार में पूरी तरह डूब चुका था। यही जुनून और सच्चाई इस गाने को सबसे अलग और खतरनाक बनाती हैं। इस शॉट के लिए मैं अपने परिवार से माफी मांगता हूं। आगे इसका ध्यान रखूंगा। सिंगर ने वीडियो में क्या कहा, 4 पॉइंट में जाने… फैंस ने लिखा- सिगरेट वाला सीन ठीक नहीं लगा सिंगर के वीडियो पर एक फैन वीके नाहर ने लिखा कि खान साब भाई, आपकी आवाज सुनकर बहुत सुकून मिलता है, पर वीडियो में सिगरेट वाला सीन हमें सही नहीं लगा। हो सके तो पंजाब को नशों से दूर रहने का संदेश दिया करो सारे कलाकार भाई। आपको नौजवान पीढ़ी बहुत सुनती है और फॉलो भी करती है, जिनमें हम भी आते हैं। सिंगर का जवाब- समझदारी वाली बात कही इस कमेंट पर खान साब ने कहा कि दोस्त, आपने जो बात कही है, वह वाकई बहुत गहरी और समझदारी वाली है। एक सच्चे फैन की यही पहचान होती है कि वह सिर्फ तारीफ ही नहीं करता, बल्कि सही और गलत का अंतर भी बताता है। कलाकार समाज का आइना होते हैं और नौजवान पीढ़ी सचमुच उन्हें बहुत फॉलो करती है। ऐसे में नशों से दूर रहने का मैसेज देना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
रातोंरात स्टार बने जालंधर के सिंगर मस्कीन की कहानी:एक साल पुरानी रील से ऑफर मिला; 1.80 करोड़ देख चुके 'बुल्लेया वे' सॉन्ग

जालंधर के रहने वाले अशोक मस्कीन की जिंदगी एक रील से बदल गई। इसी रील से उन्हें ऐसा ऑफर मिला कि फैक्ट्री में खराद का काम करने वाले मस्कीन कोक स्टूडियो में गाए ‘बुल्लेया वे और लगदा नीं दिल मर जाणा…’ गाकर रातों-रात स्टार बन गए। उनका गाया सॉन्ग 1.8 करोड़ लोग देख चुके हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई तक उन्हें बॉलीवुड मूवीज में गाने के साथ लाइव शोज के ऑफर तक आ रहे हैं। हालांकि अशोक की जिंदगी पहले बहुत संघर्ष से भरी रही। 15 किमी पैदल चलकर अशोक ने मशहूर पंजाबी सिंगर साबर कोटी से गायकी सीखी। हालांकि गरीबी के चलते उनकी गायकी का शौक दिहाड़ी में ही दब गया था। 50 साल की उम्र में वह फेमस हुए तो फैक्ट्री का काम छोड़ दिया और पूरा ध्यान अब सिंगिंग पर है। किस्मत बदलने पर अब पत्नी-बेटी को भी गर्व और खुशी है। दैनिक भास्कर ने जिंदगी के संघर्ष और अचानक मिली शोहरत के बारे में अशोक मस्कीन से बात की, पढ़िए पूरी रिपोर्ट… अशोक मस्कीन के संगीत के सफर की कहानी जानिए… जानें एक रील से कैसे बदली मस्कीन की किस्मत बेटे के ऑपरेशन का खर्च तक मुंबई के संगीतकार ने उठाया मस्कीन ने बताया कि मुंबई के कालाकार बहुत मददगार हैं। मेरी बेटी के नाक की हड्डी में प्रॉब्लम थी, जन्म से उसका होठ भी फटा था। इसका ऑपरेशन करवाना था। बेटी को दाखिल कराया तो डॉक्टरों ने मोटा बिल बना दिया। समझ नहीं आ रहा था क्या करुं। इस पर मैंने मुंबई के संगीतकार तनिष को डरते हुए फोन किया और कहा कि बेटी का ऑपरेशन करवाया है और पैसे कम पड़ गए हैं। उन्होंने मेरी बात सुन एक मिनट भी नहीं लगाया और कहा कि टोटल खर्च बताओ कितना हुआ है और सारा पैसा खुद दे दिया। 2 कमरों के घर में रहते अशोक मकसूदां चौक के पास महाशा कॉलोनी में रहने वाली 50 वर्षीय अशोक मस्कीन के घर में 2 कमरे हैं। जिस गली में वह रहते हैं, वह संगीतकारों की गली है। गली में 70 घर हैं और हर कोई संगीत से जुड़ा है। एक सिरे से बंद गली में रहने वाले वाले मस्कीन की किस्मत को कोक स्टूडियो ने खोल दिया। बॉलीवुड और लाइव शोज के ऑफर्स मिल रहे अपने छोटे से मकान में पत्नी मोनिका और बेटी के साथ बैठे अशोक ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि संगीत इंडस्ट्री के कई लोगों ने मुझसे संपर्क किया है। मुझे एक हिंदी फिल्म में गाने का ऑफर मिला है और मेरे लाइव शोज की बुकिंग भी शुरू हो गई है। अभी जालंधर की एक कंपनी से दिल्ली की एक सिंगर के साथ ड्यूट गीत का कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ है। बॉलीवुड फिल्म के लिए प्लेबैक किया है और 2 गीत एडवांस रिकॉर्ड हैं।
तलविंदर ने पाकिस्तानी सिंगर के साथ मंच शेयर किया:टोरंटो में कॉन्सर्ट में गले मिले, हसन रहीम ने कहा- भाई

भारतीय पंजाबी सिंगर तलविंदर हाल ही में टोरंटो में पाकिस्तानी सिंगर हसन रहीम के लाइव कॉन्सर्ट में शामिल हुए और उनके साथ मंच शेयर किया। दरअसल, मंगलवार को तलविंदर ने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन लिखा, ‘टोरंटो में हसन रहीम के साथ विशेज पूरी हुईं।’ वीडियो में दोनों स्टेज पर एक साथ गाते, गले मिलते और डांस करते दिखे। हसन ने तलविंदर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर ‘भाई’ लिखकर रिएक्ट किया। इस पोस्ट के बाद कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी जाहिर की। कुछ ने लिखा कि हाल के भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ऐसी मौजूदगी गलत थी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘मैंने नहीं सोचा था भाई कि ये लोग हमारे देश की सेना का मजाक उड़ाने वालों के साथ स्टेज शो करेंगे।’ गौरतलब है कि पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है। इसके बाद ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (FWICE) जैसे संगठन ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों और तकनीशियनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। तलविंदर को गाने ‘पल पल’ से मिली थी बड़ी पहचान तलविंदर का असली नाम तलविंदर सिंह सिद्धू है। उन्हें उनके गाने पल पल से पहचान मिली। कुछ महीने पहले उनका नाम एक्ट्रेस दिशा पाटनी से जुड़ा था। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया था। वहीं, तलविंदर ने दिशा पाटनी के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, हमारी मुलाकात शादी (नूपुर सेनन की शादी) से ठीक पहले हुई थी और अचानक मिली इतनी सारी चर्चा ने हमें हैरान कर दिया। हम न तो किसी दबाव में आना चाहते हैं और न ही अफवाहों पर ध्यान देना चाहते हैं। हम अभी खुद को समझने और एक-दूसरे को जानने की प्रोसेस में हैं। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि अगर लोग अफवाहें फैलाने की कोशिश करेंगे तो मैं उन्हें अफवाह ही रहने दूंगा। जब तलविंदर से पूछा गया था कि क्या वह प्यार और रिश्तों के बारे में सोचते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं। मैं अभी भी प्यार में पड़ रहा हूं।”
तलविंदर ने पाकिस्तानी सिंगर के साथ मंच शेयर किया:टोरंटो में कॉन्सर्ट में गले मिले, हसन रहीम ने कहा- भाई

भारतीय पंजाबी सिंगर तलविंदर हाल ही में टोरंटो में पाकिस्तानी सिंगर हसन रहीम के लाइव कॉन्सर्ट में शामिल हुए और उनके साथ मंच शेयर किया। दरअसल, मंगलवार को तलविंदर ने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन लिखा, ‘टोरंटो में हसन रहीम के साथ विशेज पूरी हुईं।’ वीडियो में दोनों स्टेज पर एक साथ गाते, गले मिलते और डांस करते दिखे। हसन ने तलविंदर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर ‘भाई’ लिखकर रिएक्ट किया। इस पोस्ट के बाद कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी जाहिर की। कुछ ने लिखा कि हाल के भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ऐसी मौजूदगी गलत थी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘मैंने नहीं सोचा था भाई कि ये लोग हमारे देश की सेना का मजाक उड़ाने वालों के साथ स्टेज शो करेंगे।’ गौरतलब है कि पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में और तनाव बढ़ गया है। इसके बाद ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (FWICE) जैसे संगठन ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों और तकनीशियनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। तलविंदर को गाने ‘पल पल’ से मिली थी पहचान तलविंदर का असली नाम तलविंदर सिंह सिद्धू है। उन्हें उनके गाने पल पल से पहचान मिली। कुछ महीने पहले उनका नाम एक्ट्रेस दिशा पाटनी से जुड़ा। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया था। वहीं, तलविंदर ने दिशा के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था, हमारी मुलाकात शादी (नूपुर सेनन की शादी) से ठीक पहले हुई थी और अचानक मिली इतनी सारी चर्चा ने हमें हैरान कर दिया। हम न तो किसी प्रेशर में आना चाहते हैं और न ही अफवाहों पर ध्यान देना चाहते हैं। हम अभी खुद को समझने और एक-दूसरे को जानने की प्रोसेस में हैं। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि अगर लोग अफवाहें फैलाने की कोशिश करेंगे तो मैं उन्हें अफवाह ही रहने दूंगा। जब तलविंदर से पूछा गया था कि क्या वह प्यार और रिश्तों के बारे में सोचते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं। मैं अभी भी प्यार में पड़ रहा हूं।’
Diljit Dosanjh Khalistani Controversy | Canada Show 2026

कैलगरी शो में खालिस्तानियों के झंडे दिखाने पर दिलजीत दोसांझ ने थापी देकर गुस्सा दिखाया। – फाइल फोटो पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का ऑरा वर्ल्ड टूर 2026 विवादों में घिर गया गया है। 30 अप्रैल को कनाडा में कैलगरी शो के दौरान खालिस्तानी झंडे दिखाए गए। इसके जवाब में दिलजीत ने जांघ पर थापी देकर कहा था- मैं बाहर उठाकर फेंकूंगा। . अब दिलजीत की इस थापी को लेकर खालिस्तानी चिढ़ गए हैं। इसे लेकर 3 मई को @बब्बर अकाउंट से दिलजीत को चैलेंज किया गया कि अब सामने खड़े रहना। यह थापी खालिस्तान को नहीं पंथ को मारी गई है। खालिस्तानी ने धमकाते हुए कहा- तुम्हें नत्थ डालेंगे। थापी मारकर तुमने सिख होने का मुखौटा उतार दिया है। बब्बू मान और गुरदास मान का अहंकार भी इसी तरह से तोड़ा था। खालिस्तानियों ने यह भी दावा किया कि कैलगरी में दिलजीत के खिलाफ शिकायत दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि दिलजीत ने उठाकर बाहर फेंकने की बात कहकर ऑस्ट्रेलिया के शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के कानून का उल्लंघन किया है। हालांकि, कैलगरी पुलिस ने इस संबंध में ऑफिशियल नोट जारी नहीं किया है। @बब्बर हैंडल से दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी धमकाता हुआ। खालिस्तानी ने वीडियो में ये धमकी दी… यह थापी पंथ को मारी है: खालिस्तानी हैंडल @बब्बर से शेयर वीडियो में खालिस्तानी ने कहा- दिलजीत ने जो थापी अपने शो में मारी है वह हमें नहीं सिख पंथ को मारी है। इससे पहले ऐसा ही अहंकार गुरदास मान और बब्बू मान को हुआ था। इसके बाद क्या हुआ, सब जानते हैं। अब माफियां मांगते हैं। दिलजीत का भी अहंकार इसी तरह निकालेंगे और इस थापी का जवाब देंगे। अमिताभ बच्चन के पांव क्यों छुए: खालिस्तानी ने कहा कि दिलजीत ने इससे पहले केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) शो में अमिताभ बच्चने के पैर छूकर गलत किया। हालांकि, दिलजीत इस मसले पर कह चुके हैं कि वह अमिताभ के शो में पंजाबियों और बाढ़ पीड़ितों के लिए फंड जुटाने गए थे, न कि अपने प्रमोशन के लिए। चमकीला को जानबूझकर बच्चे-बच्चे तक पहुंचाया: खालिस्तानी ने दिवंगत पंजाबी सिंगर अमरजीत चमकीला को लेकर बनाई गई फिल्म को लेकर भी दिलजीत दोसांझ को धमकाया। खालिस्तानी ने कहा कि जिस चमकीला का पंजाब से नाम मिटा दिया गया था, उसे दिलजीत ने फिर से बच्चे-बच्चे तक पहुंचा दिया। दिलजीत बोले- मैं तो बीच में फंस गया दिलजीत ने खालिस्तानी झंडे दिखाने को लेकर हुए विवाद पर 2 मई को एडमंटन (कनाडा) में शो के दौरान कहा- मैं तो बीच में फंस गया हूं। भारत जाता हूं तो वहां कई लोग कहते हैं कि खालिस्तानी आ गया। जब मैं विदेश में आता हूं तो ये कहते हैं कि भारत का बंदा आ गया। ऐसे में मैं क्या करूं? कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं सही रास्ते पर चल रहा हूं। अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर भी खालिस्तानियों ने खड़ी की थी कंट्रोवर्सी। जानें क्या है पूरा विवाद… 30 अप्रैल को खालिस्तानियों ने दिखाए झंडे: पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ को ऑरा वर्ल्ड टूर के दौरान कनाडा के कैलगरी में शो के दौरान खालिस्तानियों ने झंडे दिखाए। इस पर दिलजीत दिलजीत भड़क गए और पोस्टर दिखा रहे खालिस्तानी समर्थकों को स्टेज से ही जवाब दिया। अपने किसी शो में दिलजीत पहली बार इतने गुस्से में दिखे। दिलजीत ने सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में अपनी जांघ पर थापी देते हुए कहा कि जिसने आना है, मैदान में आ जाए। मैं उठाकर बाहर फेंकूंगा। इससे खालिस्तानी भड़क गए और दिलजीत के खिलाफ ट्रोलिंग शुरू कर दी। दिलजीत बोले- हर प्लेटफॉर्म पर करता हूं पंजाब की बात: 30 अप्रैल को शो के दौरान दिलजीत ने कहा कि वह जिस भी प्लेटफॉर्म पर जाते हैं, चाहे वह राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय, वे हमेशा पंजाब की बात करते हैं। टीवी चैनलों पर जाकर अपनी किसी फिल्म या गानों का प्रचार नहीं किया, बल्कि केवल पंजाब के मुद्दों को उठाने के लिए वहां गए। दिलजीत ने बताया कि वह बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए 6 महीने तक जमीन पर रहे। इसके लिए उन्होंने अपना ऑस्ट्रेलिया का टूर तक मिस कर दिया। विरोध करना है तो शौक से करें: दिलजीत ने कहा कि जब उन्हें नेशनल मीडिया ने मौका दिया कि वह पंजाब की बात रखेंगे तभी वह वहां गए ताकि पूरे भारत के लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकें। दिलजीत ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर पंजाब की बात करने के कारण कोई उनका विरोध करना चाहता है, तो वह शौक से करे। वह इसके लिए तैयार हैं। रोज झंडे दिखाएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता: दिलजीत ने कहा कि अगर कोई उनके पंजाब प्रेम के कारण उन्हें झंडे दिखाना चाहता है, तो वे रोज दिखाएं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके कॉन्सर्ट में बुजुर्ग और बच्चे भी आते हैं। अगर कोई वहां आकर माहौल खराब करेगा या हंगामा करेगा, तो उसे तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा। शो में विरोध बर्दाश्त नहीं करूंगा: सरे में शो के दौरान हुए हंगामे का जिक्र करते हुए दिलजीत ने साफ कर दिया कि वह वेन्यू पर किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या बाधा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका काम किसी को खुश करना नहीं, बल्कि अपने लोगों की सेवा करना है। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… दिलजीत दोसांझ ने खालिस्तानियों को भगाया:अमेरिका में शो के दौरान मूसेवाला स्टाइल में थापी मारी, बोले- भागो वर्ना उठाकर बाहर मारूंगा पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ ऑरा वर्ल्ड टूर के दौरान अमेरिका के कैलगरी में शो में खालिस्तानियों पर भड़क गए। दिलजीत ने पोस्टर दिखा रहे खालिस्तानी समर्थकों को स्टेज से ही जवाब दिया। अपने किसी शो में दिलजीत पहली बार इतने गुस्से में दिखे। पढ़ें पूरी खबर…
Diljit Dosanjh Statement: Fearless of Death, Ready to Leave Body

39 मिनट पहले कॉपी लिंक कनाडा में हुए कॉन्सर्ट के दौरान पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिलजीत स्टेज पर ऐसी बातें कहते नजर आए, जिससे फैंस की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि वह “इस दुनिया और शरीर को छोड़ चुके हैं” और उन्हें मौत से डर नहीं लगता। दिलजीत ने 30 अप्रैल को कनाडा के कैलगरी स्थित स्कोटियाबैंक सैडलडोम में ‘ऑरा वर्ल्ड टूर 2026’ के तहत परफॉर्म किया था। इसी कॉन्सर्ट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह पंजाबी में फैंस से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने कहा कि पिछले दिसंबर में वह इस शरीर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब शरीर छोड़ने से पहले उन्हें कुछ काम पूरे करने हैं। दिलजीत की इन बातों ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। कई फैंस उनके मानसिक और भावनात्मक हालात को लेकर चिंता जता रहे हैं। हालांकि, दिलजीत या उनकी टीम की तरफ से इस बयान पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं दी गई है। कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने यह भी कहा कि उन्हें किसी से नफरत नहीं है और वह प्यार, सम्मान और माफी के साथ जिंदगी जीने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब के प्रति अपना जुड़ाव जाहिर किया और कहा कि पंजाब हमेशा उनके दिल में रहेगा।इसी शो के दौरान कुछ खालिस्तान समर्थकों ने कथित तौर पर हंगामा किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों ने झंडे दिखाए और नारेबाजी की। इस पर दिलजीत ने स्टेज से कहा कि जो लोग हंगामा करेंगे, उन्हें बाहर निकाल दिया जाएगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत हाल ही में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए थे। आने वाले समय में वह ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखाई देंगे, जिसे इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Diljit Dosanjh Targets Khalistanis on Stage at Calgary Show

शो के दौरान बोलते हुए पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ ऑरा वर्ल्ड टूर के दौरान अमेरिका के कैलगरी में शो में खालिस्तानियों पर भड़क गए। दिलजीत ने पोस्टर दिखा रहे खालिस्तानी समर्थकों को स्टेज से ही जवाब दिया। अपने किसी शो में दिलजीत पहली बार इतने गुस्से में दिखे। . दिलजीत ने सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में अपनी जांघ पर थापी देते हुए कहा कि जिसने आना है मैदान में आ जाए। मैं उठाकर बाहर फेंकूंगा। उन्होंने कहा कि ये जो विरोध कर रहे हैं इन्होंने पंजाब के लिए क्या किया। हमारा काम नहीं था फिर भी पंजाब में आई बाढ़ में लोगों की मदद की। उनके घर बनाए। बिना नाम लिए एक शो (KBC) का जिक्र करते हुए दिलजीत ने कहा कि हमारे लोगों की आवाज नेशनल मीडिया तक नहीं पहुंची थी। इसलिए वे शो में गए थे, वहां जाकर अपनी या फिल्म की प्रोमोशन नहीं की बल्कि पंजाब के भले के लिए ही फंड इकट्ठा किया। बता दें कि इन दिनों दिलजीत अमेरिका के टूर पर हैं। दिलजीत ने जिम्मी के शो का भी जिक्र करते हुए कहा कि मुझे क्या जरूरत थी यहां भी जिम्मी के शो में जाने की। मैंने वहां भी पंजाब की बात की। कामागाटामारू घटना का जिक्र किया। दिलजीत ने कहा कि कोई राजनीतिक कारणों से उनका विरोध कर रहा है, तो उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दिलजीत ने चलते शो में कहीं अहम बातें… हर प्लेटफॉर्म पर करता हूं पंजाब की बात: 30 अप्रैल को शो के दौरान दिलजीत ने कहा कि वह जिस भी प्लेटफॉर्म पर जाते हैं, चाहे वह राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय, वे हमेशा पंजाब की बात करते हैं। टीवी चैनलों पर जाकर अपनी किसी फिल्म या गानों का प्रचार नहीं किया, बल्कि केवल पंजाब के मुद्दों को उठाने के लिए वहां गए। दिलजीत ने बताया कि वह बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए 6 महीने तक जमीन पर रहे और इसके लिए उन्होंने अपना ऑस्ट्रेलिया का टूर तक मिस कर दिया। विरोध करना है तो शौक से करें: दिलजीत ने कहा कि जब उन्हें नेशनल मीडिया ने मौका दिया कि वे पंजाब की बात रखेंगे तभी वे वहां गए ताकि पूरे भारत के लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकें। दिलजीत ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर पंजाब की बात करने के कारण कोई उनका विरोध करना चाहता है, तो वे शौक से करें। वे इसके लिए तैयार हैं। रोज झंडे दिखाएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता: दिलजीत ने कहा कि अगर कोई उनके पंजाब प्रेम के कारण उन्हें झंडे दिखाना चाहता है, तो वे रोज दिखाएं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके कॉन्सर्ट में बुजुर्ग और बच्चे भी आते हैं। अगर कोई वहां आकर माहौल खराब करेगा या हंगामा करेगा, तो उसे तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा। शो में विरोध बर्दाश्त नहीं करूंगा: सरे में शो के दौरान हुए हंगामे का जिक्र करते हुए दिलजीत ने साफ कर दिया कि वे वेन्यू पर किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या बाधा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका काम किसी को खुश करना नहीं, बल्कि अपने लोगों की सेवा करना है। दिलजीत ने कहा कि मेरा काम अपने लोगों की सेवा करना है। दिलजीत को लेकर पहले भी कंट्रोवर्सी हुई… 1. अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर विवाद: साल 2025 का सबसे बड़ा विवाद तब शुरू हुआ जब दिलजीत दोसांझ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के सेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने अमिताभ बच्चन के पैर छुए व उनका आशीर्वाद लिया। आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) और गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी कड़ी निंदा की। आरोप लगाया कि दिलजीत उन लोगों का सम्मान कर रहे हैं, जिनका नाम 1984 के सिख दंगों के दौरान विवादों में आया था। इसके बाद से ही पन्नू ने दिलजीत को ‘टारगेट’ करना शुरू किया। 2. ‘भारत का पोस्टर बॉय’ होने का आरोप: 2025 के टूर के दौरान कई कट्टरपंथी संगठनों ने सोशल मीडिया पर दिलजीत के खिलाफ मुहिम चलाई। उन्हें “भारत सरकार का एजेंट” और “बीजेपी-आरएसएस का समर्थक” कहा गया। संगठनों का आरोप था कि दिलजीत अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल विदेशों में भारत सरकार की छवि सुधारने व सिख समुदाय के बीच केंद्र सरकार की पैठ बनाने के लिए कर रहे हैं। 3. तिरंगे और राष्ट्रवाद को लेकर विवाद: पिछले टूर के कुछ शो के दौरान दिलजीत ने गर्व के साथ भारतीय तिरंगा लहराया और गर्व जताया। खालिस्तान समर्थकों ने इसे “सिख विरोधी” कृत्य करार देने की कोशिश की। उन्होंने तर्क दिया कि दिलजीत को केवल पंजाबी पहचान को प्रमोट करना चाहिए, न कि भारतीय राष्ट्रवाद को। 4. सिडनी और मेलबर्न शो के दौरान नारेबाजी: 2025 के अंत में जब दिलजीत ऑस्ट्रेलिया में परफॉर्म कर रहे थे, तब स्टेडियम के बाहर कुछ लोगों ने खालिस्तानी झंडे लेकर प्रदर्शन किया था। 5. सोशल मीडिया वॉर और धमकियां: दुनिया के कई बड़े देशों में हो रहे ‘ऑरा’ टूर के दौरान पन्नू ने कई वीडियो जारी किए। इन वीडियो में दिलजीत को चेतावनी दी गई कि वे “भारत के एजेंडे” को आगे बढ़ाना बंद करें, वरना उनके ग्लोबल शो में खलल डाला जाएगा। *********** ये खबर भी पढ़ें पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट में विवाद: सिख युवकों को किरपाण पहनने पर एंट्री से रोका; नाराज फैंस ने शो छोड़ा पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए पहले स्टेडियम कॉन्सर्ट में धार्मिक चिह्न किरपाण को लेकर विवाद हो गया। कॉन्सर्ट में हजारों प्रशंसक उमड़े, लेकिन इस आयोजन में सिख श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रतीक किरपाण लेकर अंदर न जाने देने के लिए रोक दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)
पंजाबी सिंगर दिलजीत ने पहली बार दिखाया मां का चेहरा:कनाडा में शो के दौरान स्टेज पर गले मिलीं; हाथ मिलाया और दिया आशीर्वाद

जालंधर के गांव दोसांझ कलां के पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी मां सुखविंदर कौर का फेस रिवील किया। कनाडा में हुए शो के दौरान दिलजीत खुद अपनी मां को स्टेज पर लेकर आया और दुनिया को बताया कि ये मेरी मां है। दिलजीत ने कहा कि मैं आज जिस मुकाम पर हूं अपनी मां की वजह से हूं। फैमिली लाइफ को हमेशा सीक्रेट रखने वाले दिलजीत दोसांझ जैसे ही मां को स्टेज पर लेकर आए आडियंस उत्साह से भर गई। दिलजीत की मां ने भी बेटे का शो देखा। दिलजीत की मां ने उसे स्टेज पर ही गले लगाया। दिलजीत ने मां के साथ हाथ मिलाया। मां को गले लगाया और आशीर्वाद मांगा। दिलजीत की मां ने बेटे की पीठ थपथपाई और फिर चली गईं। 4 तस्वीरों में देखें दिलजीत के मां को स्टेज पर लाने के मोमेंट्स कनाडा के वेंकुवर में था दिलजीत का शो अपने कनाडा टूर के दौरान दिलजीत का कनाडा में 23 अप्रैल को पहला शो था। ये शो 23 अप्रैल रात को था। इस दौरान लाखों की संख्या में पंजाबी, गोरे और अफ्रीकन लोग शो में पहुंचे थे। जैसे ही दिलजीत ने स्टेज पर अपनी मां का चेहरा दिखाया तो स्टेज की बत्ती बुझा दी गई। इससे लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर दिलजीत की मां का स्वागत किया। गोट और लवर जैसे अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्मेंस दी वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में दिलजीत ने अपने शो से नया इतिहास रचा। पंजाबी ग्लोबल सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने धमाकेदार आगाज किया। हाउसफुल स्टेडियम में लगभग 50 हजार से अधिक दर्शक के बीच दिलजीत ने गोट और लवर जैसे अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्मेंस दी। इससे पूरा वैंकूवर झूम उठा। अत्याधुनिक स्टेज लाइटिंग और दिलजीत के सिग्नेचर अंदाज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वैंकूवर की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद अब यह टूर कैलगरी और टोरंटो जैसे शहरों की ओर बढ़ेगा, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।








