Ram Charan Interview, Peddi Actor Talk Aboout Sprituality, family and devoation, said will never join politics

7 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक ग्लोबल स्टार राम चरण 4 जून को रिलीज होने वाली फिल्म पेद्दी में नजर आने वाले हैं। फिल्म रिलीज से पहले राम चरण ने दैनिक भास्कर से बातचीत में स्प्रिचुएलिटी, अनुशासन और राजनीति पर बात की है। जब राम चरण से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी पिता की लीगेसी आगे बढ़ाने का प्रेशर महसूस होता है, तो उन्होंने कहा कि वो एक फिल्मी परिवार से आते हैं और उनके लिए ये आम बात है। सवाल- आप 41 दिनों तक अयप्पा दीक्षा लेते हैं, नंगे पांव चलना, काले कपड़े पहनना। ग्लोबल स्टार के तौर पर इस कनेक्शन को बढ़ाने के लिए क्या करते हैं? राम चरण- मैं खुश हूं कि सबको ये पसंद आ रहा है। मैं सलाह दूंगा कि सबको अयप्पा दीक्षा जरूर लेनी चाहिए। ये किसी धर्म या गॉड के बारे में नहीं है, ये हमारे जीने का तरीका है। ये सबसे अनुशासित तरीका है जिंदगी का। इसलिए हर साल 2 बार करता हूं, जिससे साल भर एनर्जी रहती है। ये पूरी तरह बैलेंस करता है। सवाल- हनुमान जी के भक्त हैं, आप? राम चरण- मेरे नाम ही हनुमान है, हनुमान मेरे लिए भाई, दोस्त, फादर, मेरे लिए सब कुछ हैं। सवाल- उपासना जो आपका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम हैं, वो कहती हैं कि आप बहुत अनुशासित हैं, कभी ऐसा नहीं लगता कि ये डेडिकेशन छोड़कर आम दिन रहे? राम चरण- इतना भी डिसिप्लिन नहीं हूं। हर दिन लगता है कि लेट उठूं, लेट सोऊं फिल्म देखकर। रोज छोले भटूरे खाने का मन होता है, बिरयानी खाने का मन होता है। लेकिन क्या करूं, प्रोड्यूसर ऐसा करने नहीं देते। चिरंजीवी सर, डैड घर में रहते हैं, तो सोने नहीं देते, पूछते हैं जिम क्यों नहीं आया। तो अगर हमें कोई पुश करने वाला होता है तो रिलेक्स करने का कोई टाइम नहीं होता। पत्नी उपासना के साथ राम चरण की तस्वीर। सवाल- चिरंजीवी क्या आपको फिल्म से जुड़ी टिप्स देते हैं? राम चरण- बहुत कम टिप्स देते हैं। वो मानते हैं कि हर एक्टर की अपनी जर्नी होती है। जब उन्हें कुछ बहुत पसंद आता है, तब ही वो बात करते हैं, वर्ना उनका मानना है कि मैं खुद अपनी राह चुनुंगा। हर एक्टर के लिए डिसिप्लिन जरूरी है। दुनिया के हर सक्सेसफुल इंसान और एक्टर के लिए डिसिप्लिन जरूरी है। अगर डिसिप्लिन नहीं है तो कामयाबी जल्दी धुंधली हो जाती है। सवाल- आमतौर पर पिता हमेशा सामने तारीफ करने से कतराते हैं, लेकिन दूसरों के सामने करते हैं, क्या आपके साथ भी ऐसा ही है? राम चरण- मेरे पिता थोड़े अलग हैं। जो बच्चों को हमेशा बोलते रहते हैं कि अच्छा काम किया। बुरा काम किया तो कम बोलते हैं। वो तारीफ हमेशा करते हैं। सवाल- पिता का कोई ऐसा कॉम्प्लिमेंट, जो हमेशा याद रहेगा? राम चरण- ये कुश्ती की जो बॉडी बनी है, वो फिल्म के लिए ही मत रखना, हमेशा ऐसे ही रहना। वो वाकई बहुत तारीफ करते हैं, जो मैंने 14 महीने की मेहनत की है उसकी। ये वो चीज है, जिसकी पिता सराहना करते हैं। सवाल- पिता की लीगेसी आगे बढ़ाने के लिए प्रेशर फील करते हैं? राम चरण- फ्रैंकली कभी नहीं। हम लोग एंटरटेनमेंट फैमिली में पैदा हुए हैं। तो हमारे लिए ये कोई नई चीज नहीं थी। हम सिर्फ अच्छे काम के लिए तड़पते हैं, स्टारडम हमें पुश नहीं करता। सवाल- आपके लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट क्या है? राम चरण- मगधीरा और रंगस्थलम, इन दो फिल्मों ने मुझे एक्टर के तौर पर बनाया। फिल्म मगधीरा 2009 में रिलीज हुई थी। सवाल- आपका परिवार राजनीति में भी बड़ा नाम है, विजय को भी देखें, आपके अंकल (पवन कल्याण) भी आंध्रप्रदेश सरकार में रहे, फैंस को उम्मीद है आप भी राजनीति में आएं? राम चरण- नहीं नहीं। बिल्कुल नहीं। मैं बस एंटरटेनमेंट फील्ड में बेस्ट बनना चाहता हूं। जाहिर तौर पर मेरे डैड और अंकल ने पॉलिटिक्स में कदम रखा, लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहता। मेरे लिए दो नांव में सवार होना बहुत मुश्किल है। फिल्म पेद्दी के बारे में- फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। बुच्ची बाबू के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। ये जान्हवी कपूर की दूसरी तेलुगु फिल्म है। उन्होंने 2024 में फिल्म देवरा से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। इससे पहले रविवार को मुंबई के बीकेसी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Ram Charan Interview, Peddi Actor Talk Aboout Sprituality, family and devoation, said will never join politics

2 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक ग्लोबल स्टार राम चरण 4 जून को रिलीज होने वाली फिल्म पेद्दी में नजर आने वाले हैं। फिल्म रिलीज से पहले राम चरण ने दैनिक भास्कर से बातचीत में स्प्रिचुएलिटी, अनुशासन और राजनीति पर बात की है। जब राम चरण से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी पिता की लीगेसी आगे बढ़ाने का प्रेशर महसूस होता है, तो उन्होंने कहा कि वो एक फिल्मी परिवार से आते हैं और उनके लिए ये आम बात है। सवाल- आप 41 दिनों तक अयप्पा दीक्षा लेते हैं, नंगे पांव चलना, काले कपड़े पहनना। ग्लोबल स्टार के तौर पर इस कनेक्शन को बढ़ाने के लिए क्या करते हैं? राम चरण- मैं खुश हूं कि सबको ये पसंद आ रहा है। मैं सलाह दूंगा कि सबको अयप्पा दीक्षा जरूर लेनी चाहिए। ये किसी धर्म या गॉड के बारे में नहीं है, ये हमारे जीने का तरीका है। ये सबसे अनुशासित तरीका है जिंदगी का। इसलिए हर साल 2 बार करता हूं, जिससे साल भर एनर्जी रहती है। ये पूरी तरह बैलेंस करता है। सवाल- हनुमान जी के भक्त हैं, आप? राम चरण- मेरे नाम ही हनुमान है, हनुमान मेरे लिए भाई, दोस्त, फादर, मेरे लिए सब कुछ हैं। सवाल- उपासना जो आपका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम हैं, वो कहती हैं कि आप बहुत अनुशासित हैं, कभी ऐसा नहीं लगता कि ये डेडिकेशन छोड़कर आम दिन रहे? राम चरण- इतना भी डिसिप्लिन नहीं हूं। हर दिन लगता है कि लेट उठूं, लेट सोऊं फिल्म देखकर। रोज छोले भटूरे खाने का मन होता है, बिरयानी खाने का मन होता है। लेकिन क्या करूं, प्रोड्यूसर ऐसा करने नहीं देते। चिरंजीवी सर, डैड घर में रहते हैं, तो सोने नहीं देते, पूछते हैं जिम क्यों नहीं आया। तो अगर हमें कोई पुश करने वाला होता है तो रिलेक्स करने का कोई टाइम नहीं होता। पत्नी उपासना के साथ राम चरण की तस्वीर। सवाल- चिरंजीवी क्या आपको फिल्म से जुड़ी टिप्स देते हैं? राम चरण- बहुत कम टिप्स देते हैं। वो मानते हैं कि हर एक्टर की अपनी जर्नी होती है। जब उन्हें कुछ बहुत पसंद आता है, तब ही वो बात करते हैं, वर्ना उनका मानना है कि मैं खुद अपनी राह चुनुंगा। हर एक्टर के लिए डिसिप्लिन जरूरी है। दुनिया के हर सक्सेसफुल इंसान और एक्टर के लिए डिसिप्लिन जरूरी है। अगर डिसिप्लिन नहीं है तो कामयाबी जल्दी धुंधली हो जाती है। सवाल- आमतौर पर पिता हमेशा सामने तारीफ करने से कतराते हैं, लेकिन दूसरों के सामने करते हैं, क्या आपके साथ भी ऐसा ही है? राम चरण- मेरे पिता थोड़े अलग हैं। जो बच्चों को हमेशा बोलते रहते हैं कि अच्छा काम किया। बुरा काम किया तो कम बोलते हैं। वो तारीफ हमेशा करते हैं। सवाल- पिता का कोई ऐसा कॉम्प्लिमेंट, जो हमेशा याद रहेगा? राम चरण- ये कुश्ती की जो बॉडी बनी है, वो फिल्म के लिए ही मत रखना, हमेशा ऐसे ही रहना। वो वाकई बहुत तारीफ करते हैं, जो मैंने 14 महीने की मेहनत की है उसकी। ये वो चीज है, जिसकी पिता सराहना करते हैं। सवाल- पिता की लीगेसी आगे बढ़ाने के लिए प्रेशर फील करते हैं? राम चरण- फ्रैंकली कभी नहीं। हम लोग एंटरटेनमेंट फैमिली में पैदा हुए हैं। तो हमारे लिए ये कोई नई चीज नहीं थी। हम सिर्फ अच्छे काम के लिए तड़पते हैं, स्टारडम हमें पुश नहीं करता। सवाल- आपके लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट क्या है? राम चरण- मगधीरा और रंगस्थलम, इन दो फिल्मों ने मुझे एक्टर के तौर पर बनाया। फिल्म मगधीरा 2009 में रिलीज हुई थी। सवाल- आपका परिवार राजनीति में भी बड़ा नाम है, विजय को भी देखें, आपके अंकल (पवन कल्याण) भी आंध्रप्रदेश सरकार में रहे, फैंस को उम्मीद है आप भी राजनीति में आएं? राम चरण- नहीं नहीं। बिल्कुल नहीं। मैं बस एंटरटेनमेंट फील्ड में बेस्ट बनना चाहता हूं। जाहिर तौर पर मेरे डैड और अंकल ने पॉलिटिक्स में कदम रखा, लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहता। मेरे लिए दो नांव में सवार होना बहुत मुश्किल है। फिल्म पेद्दी के बारे में- फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। बुच्ची बाबू के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। ये जान्हवी कपूर की दूसरी तेलुगु फिल्म है। उन्होंने 2024 में फिल्म देवरा से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। इससे पहले रविवार को मुंबई के बीकेसी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Ram Charan Interview, AR Rehman Will Perform Live In Bhopal At 23 may for mega musical night for Movie Peddi, said- its heart of india

Hindi News Entertainment Bollywood Ram Charan Interview, AR Rehman Will Perform Live In Bhopal At 23 May For Mega Musical Night For Movie Peddi, Said Its Heart Of India 9 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म पेद्दी में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राम चरण ने बताया है कि वो इस फिल्म में कुश्ती करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वो भारत के दिल मध्यप्रदेश के भोपाल से शुरुआत करेंगे, जहां ए.आर. रहमान लाइव परफॉर्मेंस देंगे। जब दैनिक भास्कर ने राम चरण से पूछा कि फिल्म का प्रमोशन ‘भारत के दिल’ यानी भोपाल से शुरू करने की क्या वजह रही? तो वो कहते हैं, ‘भोपाल और मध्य प्रदेश के लोग कुश्ती और पारंपरिक खेलों को दिल से प्यार देते हैं।’ ‘हिंदी ऑडियंस ने हमें हमेशा बहुत प्यार दिया है, इसलिए प्रमोशन की शुरुआत के लिए यह बिल्कुल सही जगह थी। हम ए.आर. रहमान साहब के लाइव परफॉर्मेंस के साथ भोपाल के दर्शकों के बीच एक यादगार शाम बिताने के लिए बेहद उत्साहित हैं।’ फिल्म पेद्दी का ट्रेलर 17 मई को जारी किया जा चुका है। फिल्म में कुश्ती करते नजर आएंगे राम चरण पेद्दी में कुश्ती का बैकड्रॉप है। इस विषय को चुनने की खास वजह पूछी गई तो राम चरण ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरी दूसरी फिल्मों की तुलना में मैंने इस फिल्म में सबसे ज्यादा सिंसियरली काम किया है। बहुत इज्जत से काम किया है, क्योंकि इसमें सिंसियेरिटी की जरुरत थी। ये फिल्म 1.8 बिलियन लोगों को रिप्रेजेंट करती है। ये फिल्म पहचान के लिए जीती है।’ ‘जो पेद्दी का किरदार है, वो पहचान की तलाश में है, अपने और अपनी कम्युनिटी के लिए। भारत जैसे देश में अगर आप मैप में नहीं हैं, कई गांव जिनमें लोग रह रहे हैं, वो वोट नहीं कर सकते, उनके पास ट्रांसपोर्ट नहीं है, स्कूल नहीं है, पोस्टल बॉक्स नहीं हैं, कोई सर्विसेस नहीं हैं। वो बस वहां रह रहे हैं। ऐसे कई गांव हैं। ये एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो ऐसे गांव से निकलकर कैसे पहचान बनाता है।’ भोपाल के बीएचईएल, दशहरा ग्राउंड में होगी ए.आर.रहमान की लाइव परफॉर्मेंस 23 मई को फिल्म पेद्दी की टीम फिल्म प्रमोशन के लिए भोपाल पहुंचेगी। इवेंट को भोपाल के बीएचईएल, दशहरा मैदान में आयोजित किया जा रहा है। मेगा म्यूजिकल नाइट की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस इवेंट में ए.आर.रहमान फिल्म के गानों पर परफॉर्मेंस देंगे। फिल्म के बारे में- फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। बुच्ची बाबू के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। ये जान्हवी कपूर की दूसरी तेलुगु फिल्म है। उन्होंने 2024 में फिल्म देवरा से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। इससे पहले रविवार को मुंबई के बीकेसी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Ram Charan Interview, AR Rehman Will Perform Live In Bhopal At 23 may for mega musical night for Movie Peddi, said- its heart of india

Hindi News Entertainment Bollywood Ram Charan Interview, AR Rehman Will Perform Live In Bhopal At 23 May For Mega Musical Night For Movie Peddi, Said Its Heart Of India 11 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म पेद्दी में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राम चरण ने बताया है कि वो इस फिल्म में कुश्ती करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वो भारत के दिल मध्यप्रदेश के भोपाल से शुरुआत करेंगे, जहां ए.आर. रहमान लाइव परफॉर्मेंस देंगे। जब दैनिक भास्कर ने राम चरण से पूछा कि फिल्म का प्रमोशन ‘भारत के दिल’ यानी भोपाल से शुरू करने की क्या वजह रही? तो वो कहते हैं, ‘भोपाल और मध्य प्रदेश के लोग कुश्ती और पारंपरिक खेलों को दिल से प्यार देते हैं।’ ‘हिंदी ऑडियंस ने हमें हमेशा बहुत प्यार दिया है, इसलिए प्रमोशन की शुरुआत के लिए यह बिल्कुल सही जगह थी। हम ए.आर. रहमान साहब के लाइव परफॉर्मेंस के साथ भोपाल के दर्शकों के बीच एक यादगार शाम बिताने के लिए बेहद उत्साहित हैं।’ फिल्म पेद्दी का ट्रेलर 17 मई को जारी किया जा चुका है। फिल्म में कुश्ती करते नजर आएंगे राम चरण पेद्दी में कुश्ती का बैकड्रॉप है। इस विषय को चुनने की खास वजह पूछी गई तो राम चरण ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरी दूसरी फिल्मों की तुलना में मैंने इस फिल्म में सबसे ज्यादा सिंसियरली काम किया है। बहुत इज्जत से काम किया है, क्योंकि इसमें सिंसियेरिटी की जरुरत थी। ये फिल्म 1.8 बिलियन लोगों को रिप्रेजेंट करती है। ये फिल्म पहचान के लिए जीती है।’ ‘जो पेद्दी का किरदार है, वो पहचान की तलाश में है, अपने और अपनी कम्युनिटी के लिए। भारत जैसे देश में अगर आप मैप में नहीं हैं, कई गांव जिनमें लोग रह रहे हैं, वो वोट नहीं कर सकते, उनके पास ट्रांसपोर्ट नहीं है, स्कूल नहीं है, पोस्टल बॉक्स नहीं हैं, कोई सर्विसेस नहीं हैं। वो बस वहां रह रहे हैं। ऐसे कई गांव हैं। ये एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो ऐसे गांव से निकलकर कैसे पहचान बनाता है।’ भोपाल के बीएचईएल, दशहरा ग्राउंड में होगी ए.आर.रहमान की लाइव परफॉर्मेंस 23 मई को फिल्म पेद्दी की टीम फिल्म प्रमोशन के लिए भोपाल पहुंचेगी। इवेंट को भोपाल के बीएचईएल, दशहरा मैदान में आयोजित किया जा रहा है। मेगा म्यूजिकल नाइट की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस इवेंट में ए.आर.रहमान फिल्म के गानों पर परफॉर्मेंस देंगे। फिल्म के बारे में- फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। बुच्ची बाबू के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। ये जान्हवी कपूर की दूसरी तेलुगु फिल्म है। उन्होंने 2024 में फिल्म देवरा से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। इससे पहले रविवार को मुंबई के बीकेसी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔







