Tuesday, 21 Jul 2026 | 09:07 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Houthi Rebels Blockade Red Sea

Houthi Rebels Blockade Red Sea

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी7 मिनट पहले कॉपी लिंक यमन की राजधानी सना में ईरान-समर्थित हूथी विद्रोहियों के समर्थक रैली निकालते हुए। अमेरिका ने मंगलवार को लगातार 10वीं रात ईरान के दक्षिणी हिस्सों में हवाई हमले किए। ईरानी मीडिया के मुताबिक, सीरिक, बंदर अब्बास, क़ेश्म द्वीप, चाबहार और कोनारक समेत कई इलाकों में विस्फोट हुए। दूसरी ओर, ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने हाल के घंटों में कुवैत के कैंप अरिफजान में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर तैनात HIMARS मिसाइल सिस्टम को निशाना बनाया। हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है। उधर, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी का ऐलान किया है। हूतियों ने कहा कि बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को सऊदी जहाजों के लिए बंद किया जाएगा और उनके सारे जहाज हमारे निशाने पर रहेंगे। यह जलमार्ग लाल सागर का एंट्री गेट है, जहां से दुनिया का करीब 10% वैश्विक व्यापार गुजरता है। ईरान जंग से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 18 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान पर लगातार 10वीं रात अमेरिकी हमले अमेरिका ने सोमवार रात लगातार 10वीं बार ईरान के कई इलाकों पर हवाई हमले किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरिक, बंदर अब्बास, केश्म द्वीप, चाबहार और कोनारक के आसपास विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों की मौत का ईरान को कई गुना ज्यादा जवाब दिया जाएगा। पिछले एक सप्ताह में कम से कम तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…