Post Office & Railway Recruitment 2026

Hindi News Career Post Office & Railway Recruitment 2026 | New Government Job Vacancies कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं इंडिया पोस्ट ऑफिस और रेलवे सहित कई विभागों में 27,260 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… IBPS PO भर्ती में 200 पद बढ़े: अब 7,565 पदों पर भर्ती होगी; ग्रेजुएट्स करें अप्लाई, सैलरी 85 हजार तक जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर दिल्ली के बाद दूसरा आंदोलन जब सरकार ने मानी मांगें: जंतर – मंतर पर छात्रों की जीत से बढ़े हौसले, झारखंड में मांगें पूरी होने के बाद खूब नाचे कार्यकर्ता जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर डाक विभाग में 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती: 10वीं पास को मौका, एज लिमिट 40 साल जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर
MP Group 3 Recruitment 2026

Hindi News Career MP Group 3 Recruitment 2026 | Apply Online For 1700 Vacancies At ESB 10 मिनट पहले कॉपी लिंक मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 1700 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 29 अगस्त–17 सितंबर तक आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा। रिटन एग्जाम का आयोजन 1 अक्टूबर को होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार डिप्लोमा/बीई/बी टेक, ITI की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 34 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : सामान्य: 500 रुपए एमपी के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी : 250 रुपए सैलरी : 32,800 – 1,03,600 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस: रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। होम पेज पर Group-3 भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलने के बाद अपने पर्सनल डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ——————————————————————————— ये खबर भी पढ़ें गुजरात यूनिवर्सिटी के प्रदर्शन में नकली नोटों की बारिश:NSUI का विरोध, पूर्व VC पर 9.84 लाख बेटे के बैंक खाते में ट्रांसफर का आरोप नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और कांग्रेस नेता ने गुजरात यूनिवर्सिटी की पूर्व कुलपति के खिलाफ 40 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
RPSC Statistical Officer Exam | Rajasthan SO Recruitment Updates

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन 30 अगस्त को सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। . सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2025 के 113 पदों के लिए 10,021 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। ओएमआर शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा SSO पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। (ADMIT CARD अपलोड करने के लिए यहां करें क्लिक) एपीपी एग्जाम 2 सितंबर को; 30 अगस्त को होंगे एडमिट कार्ड अपलोड राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी {गृह (अभियोजन) विभाग} प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन 2 सितंबर को दोपहर 12 से 2 बजे तक किया जाएगा। 371 पदों के लिए 52,767 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र 30 अगस्त को आयोग की वेबसाइट और SSO पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। एक घंटे पहले मिलेगी एंट्री परीक्षा केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी कैंडिडेट्स को सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए नीयत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं, ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। फोटो युक्त पहचान पत्र जरूरी अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, जिसमें कलर और नई फोटो लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होंगे। साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नई कलर फोटो ही लगाएं। मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी के बहकावे में नहीं आएं- आयोग आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी और आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने और अनुचित कृत्यों में शामिल होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दंडित और चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।
IBPS PO Recruitment 2026 | Vacancy Increased to 7565 Posts Update

Hindi News Career IBPS PO Recruitment 2026 | Vacancy Increased To 7565 Posts Update 2 मिनट पहले कॉपी लिंक आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026-27 के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी हे। पहले इस भर्ती के तहत 7,365 पद भरे जाने थे। अब पदों कीसंख्या बढ़कर 7,565 हो गई है। यानी आईबीपीएस पीओ भर्ती में कुल 200 पदों की बढ़ोतरी हुई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आईबीपीएस पीओ/एमटी भर्ती 2026 के लिए प्रीलिम्स एग्जाम 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की गई। प्रीलिम्स का रिजल्ट सितंबर 2026 में जारी हो सकता है। इसके बाद सफल उम्मीदवार मेन्स एग्जाम में शामिल होंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 28 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट सैलरी : 48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम पर्सनालिटी टेस्ट इंटरव्यू फीस : एससी/एसटी/दिव्यांग : 175 रुपए अन्य: 850 रुपए इन बैंकों में होगी भर्ती : बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक ऑफ इंडिया बैंक ऑफ महाराष्ट्र केनरा बैंक भारतीय केंद्रीय बैंक भारतीय बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक पंजाब नेशनल बैंक पंजाब और सिंध बैंक यूको बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ग्रेजुएशन की मार्कशीट उम्मीदवार का आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र मूल निवासी प्रमाण पत्र मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी पासपोर्ट साइज फोटो पर सिग्नेचर ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाएं। अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक बढ़े हुए पदों की संख्या का नया नोटिफिकेशन ——————————————————————————————- ये खबर भी पढ़ें… डाक विभाग में 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती: 10वीं पास को मौका, एज लिमिट 40 साल इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए 31 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Jharkhand Student Protest Success | BPSC Teacher Recruitment Update

Hindi News Career Jharkhand Student Protest Success | BPSC Teacher Recruitment Update 3 मिनट पहले कॉपी लिंक हाल ही में हुए छात्र आंदोलन में यह तीसरा आंदोलन है जिसमें सरकार ने छात्रों की मांगे मान ली हैं। इसके चलते BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) को एक ही चरण में करने का फैसला किया है। इस एग्जाम के लिए अब प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम का आयोजन नहीं किया जाएगा। ये घोषणा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की। सरकार के इस फैसले से बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) और मुख्य परीक्षा सिस्टम को खत्म करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों को राहत मिली है। बिहार में BPSC TRE-4 (शिक्षक भर्ती परीक्षा) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्र गर्दनीबाग में डटे हुए थे। सरकार के बैकफुट पर आने और सम्राट चौधरी द्वारा छात्रों की प्रमुख मांगें स्वीकार करने के बाद आंदोलन खत्म हुआ और धरना स्थल जीत के जश्न में डूब गया। CM सम्राट बोले- छात्रों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा – छात्रों की मांगों को लेकर सरकार शुरू से ही गंभीर रही है। इस पर अब कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इस बार TRE-4 परीक्षा एकल चरण में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 9 अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार के लिए सुझाव और अनुशंसा देने के लिए ‘परीक्षा सुधार पर एक विशेषज्ञ समिति’ का गठन किया गया है। पटना हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में गठित यह समिति विभिन्न परीक्षाओं से जुड़ी छात्रों की शिकायतों की भी सुनवाई करेगी। सीएम ने कहा कि छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए सरकार ने ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ और ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ की शुरुआत की है। इसके माध्यम से छात्रों की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के अंदर किया जा रहा है। छात्र नेता ने तोड़ा अनशन सरकार के इस फैसले के बाद पटना के गर्दनीबाग में 18 अगस्त से धरने पर बैठे छात्र नेता अमन और जहान्वी ने अपना अनशन तोड़ दिया। शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रोशन ने छात्र नेता अमन को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। छात्र नेता सौरभ ने कहा कि सरकार ने सभी मांगे मान ली हैं। छात्र एकता और संघर्ष की जीत हुई है। छात्रों के सामने सरकार झुकी है। वहीं, पटना के गर्दनीबाग में जश्न मना रहे छात्रों ने कहा, मिस्टेक तिवारी का माफीनामा आया है। सरकार के फैसले के बाद गर्दनीबाग में बैठे छात्रों ने जश्न मनाया, कहा मिस्टेक तिवारी का माफीनामा आया है। जंतर – मंतर पर छात्रों की जीत से बढ़े हौसले : जून में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा छात्र आंदोलन शुरू हुआ। रांची की सड़कों पर JPSC और JSSC परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ हजारों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर इस आंदोलन में भाग लिया। झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सड़कों पर उतरे। इस आंदोलन की जीत ने विद्यार्थियों को अपनी मांगे उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। यह आंदोलन कचहरी स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हुआ। आंदोलनरत छात्रों को विभिन्न राजनीतिक दलों का भी समर्थन भी मिला। छात्रों ने दिखाया अपना जोश, धरना स्थल पर ही रहे छात्रों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर परीक्षा की व्यवस्था में तुरंत सुधार नहीं किया गया, तो उनका यह आंदोलन और भी बड़ा रूप ले लेगा। छात्रों ने धरना स्थल पर रहने का ही फैसला किया। यहां उन्होंने अपना खाना खुद बनाया। इस धरने के बीच भी छात्रों ने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी। उन्होंने टेंट के अंदर ही पढ़ाई भी की। तेज बारिश में भी उनके हौसले पस्त नहीं हुए। उन्होंने धरना स्थल पर तिरपाल लगाकर अपने लिए टेंट बना लिया। छात्रों ने यह तय कर लिया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर देती और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की गारंटी नहीं दे देती, तब तक वे इस धरने से नहीं उठेंगे और उनका यह आंदोलन खत्म नहीं होगा। आंदोलन का असर – स्थगित हुई परीक्षा झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC ) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को स्थगित कर दिया है। जेपीएससी के अध्यक्ष रहे एल. खियांगते ने इस्तीफा दे दिया है और जेपीएससी परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों मामले की जांच सीआईडी कर रही है। सीजेपी की जीत से भड़का झारखंड आंदोलन PSC/JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी, पारदर्शिता और स्वतंत्र जांच की मांग के चलते 25 जुलाई को झारखंड में छात्र आंदोलन की शुरुआत हुई। यह आंदोलन 12 अगस्त तक जारी रहा। इसमें 6 प्रदर्शनकारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे। इस आंदोलन की भड़कती आग को देखते हुए 27 अगस्त को सरकार ने JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था में सुधार के लिए तीन सदस्यीय हाईलेवल कमेटी गठित की। 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द हुईं झारखंड में भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते सरकार ने बड़ा फैसला किया। इसके तहत 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दी गई। इनकी पूरी सूचना कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की तरफ से जारी की गई। रद्द हुई परीक्षाओं को लेकर नया आंदोलन झारखंड आंदोलन के बाद JSSC-CGL में चयनित लगभग 2,950 उम्मीदवार परीक्षा रद्द करने के फैसले से गुस्से में आए। ये उम्मीदवार परीक्षा पास करके नियुक्ति की प्रक्रिया तक पहुंच चुके थे, इसलिए सरकार के फैसले के बाद उनकी स्थिति को लेकर विरोध शुरू हुआ। उम्मीदवारों का गुस्सा फूटा उम्मीदवारों का कहना है कि परीक्षा रद्द होने के फैसले के बाद उनके सामने दोबारा बेरोजगार होने का संकट खड़ा हो गया है। एक प्रदर्शनकारी ने भावुक होकर कहा – सरकार के फैसले के बाद वह सड़क पर आ गया है। बता दें कि JSSC-CGL में लगभग 2950 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए थे। ये खबर भी पढ़ें : डाक विभाग में 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती:10वीं पास को मौका, एज लिमिट 40 साल इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए 31 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
India Post GDS Recruitment 2026

Hindi News Career India Post GDS Recruitment 2026 | Apply Online For 25000+ Vacancies 10 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत सरकार के डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए 31 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं पास। 10वीं में मैथ्स और अंग्रेजी विषयों में पासिंग मार्क्स प्राप्त किये हों। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट फीस : जनरल, ओबीसी : 100 रुपए एससी, एसटी, दिव्यांग : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : ब्रांच पोस्ट मास्टर : 12,000 – 29,380 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर : 10,000 – 24,470 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 10वीं की मार्कशीट पहचान पत्र जाति प्रमाण पत्र जहां लागू हो वहां दिव्यांगता प्रमाण पत्र EWS प्रमाण पत्र जन्मतिथि का प्रमाण चिकित्सा प्रमाण पत्र ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें। मांगे गए डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें। एप्लीकेशन फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक ये खबर भी पढ़ें टूटे हुए पेड़ के सहारे स्कूल जाने को मजबूर बच्चे:ग्रामीणों ने पेड़ पर बांस और कील ठोककर रास्ता बनाया, बारिश में लकड़ी से बना पुल ढहा राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की दलोट (दलौद) तहसील के अंतर्गत आने वाले उदयाखेड़ी गांव में स्कूली बच्चों के लिए आने-जाने का कोई पक्का रास्ता या पुल नहीं है। ये बच्चे एक टूटे हुए पेड़ के सहारे स्कूल जाने को मजबूर हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
East Coast Railway Recruitment 2026

Hindi News Career East Coast Railway Recruitment 2026 | Bhubaneswar Vacancy Apply Online 14 मिनट पहले कॉपी लिंक ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती सेल, भुवनेश्वर ने 1599 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास, संबंधित क्षेत्र में ITI की डिग्री। एज लिमिट : अधिकतम 24 साल एससी/एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट फीस : एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला: नि:शुल्क अन्य : 100 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर स्टाइपेंड : 10,000 – 18,200 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 10वीं की मार्कशीट बर्थ सर्टिफिकेट संबंधित ट्रेड की ITI की सभी सेमेस्टर की मार्कशीट NCVT/SCVT का ट्रेड सर्टिफिकेट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग का जाति प्रमाणपत्र ईडब्ल्यूएस वर्ग का आय और संपत्ति प्रमाणपत्र PwBD उम्मीदवारों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र पूर्व सैनिकों का डिस्चार्ज या सर्विस सर्टिफिकेट जहां लागू हो, फीस में छूट से संबंधित प्रमाणपत्र ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। ECoR Apprentice Recruitment 2026-27 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ————————————————————– ये खबर भी पढ़ें बिहार में 32,388 टीचर्स की भर्ती निकली:राजस्थान में 24,752 वैकेंसी, देशभर में निकलीं 63 हजार नौकरियां; देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स इस हफ्ते निकली हैं बिहार लोक सेवा आयोग और राजस्थान अर्बन डेवलपमेंट सहित कई विभागों में 63,525 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Government Job Vacancy Update | Rajasthan Bihar Recruitment List 2026

Hindi News Career Government Job Vacancy Update | Rajasthan Bihar Recruitment List 2026 15 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं बिहार लोक सेवा आयोग और राजस्थान अर्बन डेवलपमेंट सहित कई विभागों में 63,525 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… टीचर की पिटाई से 6 साल के बच्चे की मौत: क्या है स्कूल में पिटाई को लेकर कानून; साइकोलॉजिस्ट ने कहा-साइकोमैट्रिक टेस्ट जरूरी जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर एक साल में सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को मिली नौकरी: 80% डिग्री में प्रैक्टिकल और इंडस्ट्री एक्सपीरियंस नहीं; नीति आयोग की रिपोर्ट जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर सर और मैडम बाथरूम में बंद होकर प्यार करते हैं: बच्चों की शिकायत- 3 बजे छुट्टी कर देते हैं, अंदर किसी को आने नहीं देते जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर
Jharkhand Exam Scam | CID Probe Into Cancelled Recruitment Exams List

Hindi News Career Jharkhand Exam Scam | CID Probe Into Cancelled Recruitment Exams List 9 मिनट पहले कॉपी लिंक झारखंड में भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते सरकार ने बड़ा फैसला किया है। इसके तहत 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इनकी पूरी सूचना कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की तरफ से जारी की गई है। अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में समिति का गठन झारखंड सरकार ने 17 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांगों में से एक JSSC CGL परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की थी। साथ ही, आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उसके द्वारा जारी नतीजों को भी रद्द कर दिया था। इस फैसले के बाद झारखंड सरकार ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सीनियर IAS ऑफिसर अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। यह समिति परीक्षा प्रणाली का अध्ययन कर दो महीने के अंदर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग सरकार का मानना है कि भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों का जल्द निपटारा जरूरी है। इसी को देखते हुए ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए राज्य सरकार हाईकोर्ट से अनुरोध करेगी। रद्द हुई परीक्षाओं को लेकर नया आंदोलन JSSC-CGL में चयनित लगभग 2,950 उम्मीदवार परीक्षा रद्द करने के फैसले से गुस्से में है। ये उम्मीदवार परीक्षा पास करके नियुक्ति की प्रक्रिया तक पहुंच चुके थे, इसलिए सरकार के फैसले के बाद उनकी स्थिति को लेकर विरोध शुरू हुआ। उम्मीदवारों का गुस्सा फूटा उम्मीदवारों का कहना है कि परीक्षा रद्द होने के फैसले के बाद उनके सामने दोबारा बेरोजगार होने का संकट खड़ा हो गया है। एक प्रदर्शनकारी ने भावुक होकर कहा – सरकार के फैसले के बाद वह सड़क पर आ गया है। बता दें कि JSSC-CGL में लगभग 2950 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए थे। उसने अपने माता-पिता से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि वे लोग फिर से जीतेंगे। उन्होंने सरकार से अपना फैसला वापस लेने की मांग की और दावा किया कि इस निर्णय से अदालत के आदेश का निरादर हुआ है। ये खबर भी पढ़ें बॉम्बे हाईकोर्ट भर्ती एग्जाम दोबारा कराने की मांग:दस मिनट में लॉग आउट, खराब की बोर्ड, छात्रों ने कहा – ये हमारा फेलियर नहीं, सिस्टम की गलती है महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 16 अगस्त को बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती का टाइपिंग एग्जाम आयोजित किया गया था। इस परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों का आरोप है कि एग्जाम के दौरान कई कम्प्यूटर, माउस और की-बोर्ड ने काम करना बंद कर दिया। यह एग्जाम मुंबई के कई परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Bihar Teacher Recruitment Notification | BPSC Exam Negative Marking

Hindi News Career Bihar Teacher Recruitment Notification | BPSC Exam Negative Marking 8 मिनट पहले कॉपी लिंक बिहार लोक सेवा आयोग ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 32,388 पदों को भरा जाएगा। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2026 तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 37 साल आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : कक्षा 1–5 : 12वीं में न्यूनतम 50% अंक 2 वर्षीय D.El.Ed या समकक्ष डिग्री या 4 वर्षीय B.El.Ed या स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा संबंधित CTET/BTET Paper-I क्लियर। कक्षा 6–8 : संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री। B.Ed/D.El.Ed पद के अनुसार, संबंधित CTET/BTET/STET की डिग्री। कक्षा 9–10 : संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री। B.Ed या समकक्ष योग्यता। STET Paper-I क्लियर। कक्षा 11–12 : संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री। B.Ed या समकक्ष योग्यता STET Paper-II क्लियर। सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम सिर्फ बिहार वासियों को आरक्षण : इस भर्ती में आरक्षण सिर्फ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। महिलाओं को प्राथमिक शिक्षक (1-5) के लिए : 50% आरक्षण मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए : 35% आरक्षण आरक्षण का दावा करने के लिए जाति, आय और क्रीमीलेयर रहित (NCL) प्रमाण पत्र पिता के नाम और पते के साथ होना चाहिए। एग्जाम पैटर्न : कक्षा 1–5 टीचर : कुल प्रश्न: 150 कुल अंक: 150 भाषा: 30 प्रश्न/30 अंक सामान्य अध्ययन: 120 प्रश्न/120 अंक भाषा में न्यूनतम 30% अंक जरूरी बताए गए हैं। एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी। कक्षा 6–8, TGT और PGT : भाषा : 30 प्रश्न/30 अंक जनरल नॉलेज : 40 प्रश्न/40 अंक संबंधित विषय : 80 प्रश्न/80 अंक कुल : 150 प्रश्न/150 अंक एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी। दोनों एग्जाम में अगर उम्मीदवार किसी भी ऑप्शन को नहीं चुनना चाहता तो विकल्प E भरना होगा। इसे न भरने की स्थिति में भी निगेटिव मार्किंग होगी। ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। TRE-4.0 / Advertisement No. 14/2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी/पासवर्ड प्राप्त करें। व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और शिक्षक पात्रता से जुड़ी जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज और हाल की फोटो/सिग्नेचर अपलोड करें। फीस जमा करें। फॉर्म को सब्मिट कर दें। आवेदन फॉर्म और फीस की रसीद डाउनलोड करके रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ये खबर भी पढ़ें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 9124 पदों पर भर्ती:UPPSC में 1251 वैकेंसी, देशभर में निकली 14,045 नौकरियां; देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स इस हफ्ते निकली हैं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहित कई विभागों में 14,045 पदों पर नौकरियां। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…





