Friday, 09 Oct 2026 | 06:55 PM

Trending :

EXCLUSIVE

UPPSC & SBI Recruitment 2026

UPPSC & SBI Recruitment 2026

Hindi News Career UPPSC & SBI Recruitment 2026 | Latest Govt Jobs Vacancy List Apply Now 12 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहित कई विभागों में 14,045 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… अग्निवीरों को फायर सर्विस, जेल विभाग भर्ती में 20% आरक्षण: उम्र सीमा और PET में छूट, CAPF में 50% आरक्षण पहले से घोषित जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर SBI में 9124 पदों पर निकली भर्ती: सैलरी 64 हजार के साथ अलाउंस भी मिलेंगे, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर JNU में उमर खालिद की किताब पर बवाल: ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द, दूसरे कैंपस में आयोजन, विरोधी छात्रों ने खूब लगाए नारे जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

RRB Junior Engineer Recruitment | Apply Online for 3993 Vacancies

RRB Junior Engineer Recruitment | Apply Online for 3993 Vacancies

Hindi News Career RRB Junior Engineer Recruitment | Apply Online For 3993 Vacancies कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2026 तय की गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 3 साल का डिप्लोमा। सिविल इंजीनियरिंग में तीन का डिप्लोमा या सिविल इंजीनियरिंग में बीएससी की डिग्री। तीन साल का डिप्लोमा मैकेनिकल/प्रोडक्शन/ऑटोमोबाइल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल/प्रोडक्शन/ऑटोमोबाइल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोलर इंजीनियरिंग की बेसिक सब स्ट्रीम में किया हो। कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री वाले भी संबंधित पद पर अप्लाई कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 33 साल एससी/एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर : 3 साल की छूट सैलरी : पे लेवल-06 के अनुसार, 35,400 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : सीबीटी-1 सीबीटी-2 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फीस : एससी/एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग : 250 रुपए अन्य सभी वर्ग : 500 रुपए जो उम्मीदवार स्टेज – 1 क्लियर कर लेंगे, उन्हें 500 में से 400 रुपए रिफंड होकर वापस मिल जाएंगे। रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों की पूरी फीस रिफंड कर दी जाएगी। रेलवे एग्जाम में एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी। मिनिमम क्वालिफाइंग माक्स : यूआर, ईडब्ल्यूए : 40% ओबीसी, एनसीएल/एससी – 30% एसटी : 25% ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें। ऑनलाइन अप्लाई के विकल्प पर क्लिक करें। आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ये खबर भी पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

RPSC Assistant Professor Recruitment 2026

RPSC Assistant Professor Recruitment 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 को लेकर चल रहा कानूनी विवाद शुक्रवार को समाप्त हो गया, इसे लेकर अब पूरी तरह से रास्ता साफ हो गया है। . जयपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट की एकलपीठ में धर्मवीर मीणा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने भर्ती प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका वापस ले ली है। इसके बाद 922 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के आगे बढ़ने का रास्ता खुल गया है। आयोग की ओर से अधिवक्ता एम.एफ. बेग ने न्यायालय के समक्ष विस्तृत जवाबदावा पेश किया। इसमें याचिकाकर्ता की ओर से गलत और भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किए जाने का उल्लेख करते हुए उनके खिलाफ शास्ति (जुर्माना) लगाए जाने की मांग की गई। इसके बाद याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने रिट याचिका वापस ले ली। आयोग के अनुसार, याचिका वापस लिए जाने के साथ ही कॉलेज शिक्षा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो गया है और भर्ती का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। भर्ती और इंटरव्यू प्रक्रिया नहीं रुकी 30 जुलाई 2026 को हाईकोर्ट की एकलपीठ की ओर से दिए गए अंतरिम आदेश के बावजूद आयोग ने भर्ती प्रक्रिया को बाधित नहीं होने दिया। आयोग की ओर से इस भर्ती के तहत इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थियों के परिणाम लगातार जारी किए गए और भर्ती एवं साक्षात्कार प्रक्रिया जारी रखी गई। आयोग ने गलत तथ्य रखने का उठाया मुद्दा मामले में आयोग ने कोर्ट के समक्ष कड़ा रुख अपनाया। आयोग ने अपने जवाब में कहा कि याचिकाकर्ता ने अदालत के समक्ष भ्रामक और गलत तथ्य प्रस्तुत कर भर्ती प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया। आयोग ने न्यायालय से आग्रह किया कि गलत तथ्य प्रस्तुत करने और बिना आधार के कोर्ट का महत्वपूर्ण समय व्यर्थ करने के कारण याचिकाकर्ता पर शास्ति(जुर्माना) लगाई जाए। 574 पदों के विज्ञापन के बाद बढ़कर 922 हुए पद यह मामला एस.बी. सिविल रिट याचिका संख्या 13640/2026, धर्मवीर मीणा और अन्य बनाम राजस्थान राज्य एवं अन्य से जुड़ा था। 30 जुलाई 2026 को हाईकोर्ट की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता के पक्ष में अंतरिम आदेश दिया था। इसके बाद आयोग ने अंतरिम आदेश को निरस्त करवाने के लिए संविधान के अनुच्छेद 226(3) के तहत स्टे वेकेशन एप्लीकेशन और जवाबदावा पेश किया। आयोग ने न्यायालय को बताया कि याचिका और स्टे एप्लीकेशन में बताए गए तथ्य पूरी तरह भ्रामक हैं। आयोग के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 का विज्ञापन 18 सितंबर 2025 को जारी हुआ था, जबकि कार्मिक विभाग की अधिसूचना 21 जुलाई 2025 को जारी की जा चुकी थी। कार्मिक विभाग की 21 जुलाई 2025 की अधिसूचना के अनुसार, सेवा नियमों में संशोधन कर अतिरिक्त पदों की वृद्धि की सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दी गई थी। ऐसे में 574 पदों के मूल विज्ञापन के विरुद्ध 348 पदों की वृद्धि कर कुल 922 पद किए जाने के लिए 13 मई 2026 को जारी शुद्धि पत्र और भर्ती में की गई पदों की वृद्धि नियमानुसार थी। तथ्य सामने आने के बाद याचिका वापस आयोग के अधिवक्ता ने न्यायालय के समक्ष भर्ती से जुड़े तथ्यों और नियमों को विस्तार से रखा। आयोग के अनुसार, इसके बाद याचिकाकर्ता के पास याचिका जारी रखने का कोई वैधानिक आधार नहीं बचा। इसके बाद याचिकाकर्ता ने अपनी भूल स्वीकार करते हुए तत्काल रिट याचिका वापस ले ली। एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों वाली भर्ती में पहले ही कैविएट भविष्य में भर्ती प्रक्रिया को कानूनी विवाद के कारण अचानक बाधित होने से बचाने के लिए आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह के निर्देश पर निर्णय लिया गया है कि एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों वाली सभी भर्तियों के मामलों में आयोग की ओर से संबंधित न्यायालय में पहले ही कैविएट दायर की जाएगी। इसका उद्देश्य यह है कि किसी भी स्तर पर बिना आयोग का पक्ष सुने भर्ती प्रक्रिया पर एकतरफा आदेश के कारण अनावश्यक रोक न लगे। करीब 3000 न्यायिक मामलों की व्यक्तिगत निगरानी आयोग के अनुसार, वर्तमान में उसके करीब 3000 न्यायिक प्रकरण विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं। इनके तुरंत और समुचित निस्तारण के लिए आयोग अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह प्रत्येक मामले को आयोग की लीगल टीम के साथ व्यक्तिगत रूप से डिस्कस कर रहे हैं। इससे न्यायालय में मामलों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Delhi Agniveer Reservation | Fire Service Jail Recruitment Job News

Delhi Agniveer Reservation | Fire Service Jail Recruitment Job News

Hindi News Career Delhi Agniveer Reservation | Fire Service Jail Recruitment Job News 8 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पूर्व अग्निवीरों को राहत देते हुए दिल्ली सरकार के 2 प्रमुख विभागों में सीधी भर्ती के दौरान 20% आरक्षण देने का फैसला मंजूर कर लिया है। यह निर्णय भारत सरकार की तरफ से पूर्व अग्निवीरों के पुनर्वास के लिए बनाई गई नीति के तहत लिया गया है। दिल्ली गृह विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस फैसले से न केवल युवाओं को सेना से आने के बाद दिल्ली में स्थायी सरकारी नौकरी मिलेगी, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में उम्र सीमा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भी विशेष छूट मिलेगी। संविधान के अनुच्छेद 309 के तहत उपराज्यपाल ने भर्ती नियमों में यह प्रावधान दिया है। संबंधित विभाग तय करेंगे PET में छूट पूर्व अग्निवीरों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में कितनी छूट दी जाएगी, इसका फैसला संबंधित विभाग खुद तय करेंगे। अगर किसी भर्ती में योग्य अग्निवीर पर्याप्त संख्या में नहीं मिलते हैं तो भारत सरकार की हॉरिजॉन्टल आरक्षण गाइडलाइंस के अनुसार उन सीटों को भरा जाएगा। CAPF में 50% आरक्षण की घोषणा पिछले महीने ही केंद्र सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल (GD) और राइफलमैन (GD) के पदों पर 50% आरक्षण देने की घोषणा की थी। इसके साथ ही कई राज्य सरकारों जैसे हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी पुलिस व अन्य सुरक्षा सेवाओं में भी अग्निवीरों के लिए विशेष आरक्षण और आयु सीमा में छूट की घोषणा की है। गृह मंत्रालय के अनुसार, पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और लिखित परीक्षा से भी छूट दी जाएगी। यानी उनकी भर्ती प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक आसान बनाया गया है। गृह मंत्रालय में बनाया गया ‘स्पेशल विंग’ पूर्व अग्निवीरों के भविष्य और रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाने के लिए गृह मंत्रालय ने एक्स-अग्निवीर विंग की भी स्थापना की है। यह विंग विभिन्न सुरक्षा बलों में उनकी नियुक्ति और अन्य अवसरों के लिए को ऑर्डिनेशन का काम करेगा। हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए ग्रुप – B में 1%, ग्रुप-C में 5% और पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 20% आरक्षण का प्रावधान है। कार्यकाल पूरा होने से पहले ही घोषणा ‘अग्निपथ योजना’ के तहत भर्ती किए गए पहले बैच के अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल इस साल के अंत तक पूरा होगा। सरकार ने उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए पहले से ही केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और असम राइफल्स में रोजगार का रास्ता तैयार कर दिया है। ये खबर भी पढ़ें… SBI में 9124 पदों पर निकली भर्ती: सैलरी 64 हजार के साथ अलाउंस भी मिलेंगे, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी क्लर्क की वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

SBI Clerk Recruitment 2026 | Apply Online 9124 Junior Associate Vacancy

SBI Clerk Recruitment 2026 | Apply Online 9124 Junior Associate Vacancy

Hindi News Career SBI Clerk Recruitment 2026 | Apply Online 9124 Junior Associate Vacancy 14 मिनट पहले कॉपी लिंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी क्लर्क की वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री। इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री सर्टिफिकेट होने की स्थिति में 31 दिसंबर 2026 तक या इससे पहले पासिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए। जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या लास्ट सेमेस्टर में है, वे भी अप्लाई कर सकते हैं लेकिन अगर उनका सेलेक्शन होता है तो उन्हें भी 31 दिसंबर 2026 तक अपने ग्रेजुएशन पास होने का सर्टिफिकेट देना होगा। एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 28 साल उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदक का जन्म 2 अप्रैल 1998 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। ओबीसी : अधिकतम उम्र में 3 साल की छूट। एससी/एसटी : अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट। पीडब्ल्यूबीडी : अधिकतम उम्र में 10-15 साल तक की छूट। सैलरी : 24050 – 64480 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स मेन्स लोकल लैंग्वेज टेस्ट फीस : सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 750 रुपए एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक : नि:शुल्क एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म प्रिव्यू करके सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ये खबर भी पढ़ें IBPS क्‍लर्क की 11,409 भर्तियां:एमपी में पटवारी की 2106 वैकेंसी, देशभर में 20,593 नौकरियां; देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स इस हफ्ते निकली हैं IBPS और राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम सहित कई विभागों में 20,593 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

RPSC Rajasthan Recruitment Interview Schedule & Application Edit List

RPSC Rajasthan Recruitment Interview Schedule & Application Edit List

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से 13 विभिन्न पदों पर होने वाली भर्तियों के इन्टरव्यू की डेट घोषित कर दी है। ये इन्टरव्यू 17 अगस्त से शुरू होंगे और 25 अगस्त तक चलेंगे। . साथ ही विभिन्न भर्तियों के आवेदन फार्म में संशोधन व बिना योग्यता आवेदन फार्म भरने पर विड्रो का मौका भी दिया है। इसके अलावा जूनियर लीगल ऑफिसर की मॉडल आंसर-की भी जारी की है। इन्टरव्यू कार्यक्रम-ये जरूरी दस्तावेज लाने होंगे चिकित्सा शिक्षा विभाग और कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य के 13 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित किया। साक्षात्कार के समय समस्त अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण पत्र में फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना होगा। सहायक आचार्य (​चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती (सहायक आचार्य – 2024) ​रेडियोडायग्नोसिस (ब्रॉड स्पेशियलिटी): 17 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक ​न्यूरोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी): 21 अगस्त 2026 ​न्यूरो सर्जरी (सुपर स्पेशियलिटी): 24 व 25 अगस्त 2026 सुपर स्पेशियलिटी– ​नेफ्रोलॉजी, प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, यूरोलॉजी और ब्रॉड स्पेशियलिटी – रेडिएशन ऑन्कोलॉजी/रेडियो थैरेपी: 24 अगस्त 2026 सुपर स्पेशियलिटी– ​सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, और पीडियाट्रिक सर्जरी: 25 अगस्त 2026 सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग ) भर्ती- 2025: ​जूलॉजी: 20 व 21 अगस्त 2026 ​होम साइंस: 20 अगस्त 2026 ​फिलॉसफी (अंतिम चरण): 20 अगस्त 2026 अभ्यर्थी नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन कर सकेंगे। आवेदन फार्म में संशोधन व विड्रो का मौका राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से विभिन्न भर्ती परीक्षा के आवेदन फार्म में संशोधन व फार्म विड्रो का मौका दिया गया है। ​सहायक निदेशक व वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा- 2025 – सहायक निदेशक व वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी {गृह विभाग ग्रुप-1) परीक्षा-2025 में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करने का अवसर दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन 11 से 17 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे।सहायक निदेशक (डीएनए डिवीजन) एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी( डीएनए डिवीजन, सेरोलॉजी, नारकोटिक्स, बायोलॉजी एंड केमिस्ट्री डिविजन) के पदों केलिए परीक्षा का आयोजन 13 से 15 अक्टूबर 2026 तक सीबीआरटी मोड़ में किया जाना प्रस्तावित है। ऑनलाइन संशोधन के लिए फीस व प्रोसेस संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपए का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। बिना योग्यता फार्म भरने वाले कर सकते है विड्रो असत्य एवं गलत सूचना के आधार पर आवेदन करना तथा अहर्ता न होने पर भी उसे विड्रॉ नहीं करना भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे अभ्यर्थी को बाद में काउंसलिंग/पात्रता जांच/ साक्षात्कार के दौरान अपात्र पाए जाने पर आगामी 1 वर्ष की अवधि के लिए भर्ती परीक्षाओं से डिबार भी किया जाएगा। अतः ऐसे अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन विड्रॉ कर सकते हैं। इसके लिए एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर माय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अन्तर्गत संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध विथड्रॉ बटन पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन विड्रॉ किया जा सकता है। जेएलओ एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, दर्ज कराएं आपत्ति राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जूनियर लीगल ऑफिसर (जयपुर विकास प्राधिकरण) परीक्षा – 2025 के प्रश्न पत्र- प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ की मॉडल उतरकुंजियाँ आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल उतरकुंजियाँ पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 12 से 14 अगस्त 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है। यह रहेगा शुल्क और प्रोसेस अभ्यर्थी SSO पोर्टल के माध्यम से रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर ‘क्वेश्चन ऑब्जेक्शन’ लिंक पर क्लिक कर प्रति प्रश्न 100 रुपये (सेवा शुल्क अतिरिक्त) का भुगतान कर प्रमाणिक स्रोतों (मानक पुस्तकों) के साथ आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। आयोग की ओर से शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करें। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 14 अगस्त रात 12 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। यहां करें कॉन्टैक्ट ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोग अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह ने परिसर का निरीक्षण किया। RPSC अध्यक्ष ने किया निरीक्षण राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह ने सोमवार को आयोग परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और सभी कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए। आयोग में विभिन्न कार्यों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आयोग अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को परिसर में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यहां बैठने के लिए समुचित और व्यवस्थित इंतजाम करने के लिए कहा। ………….. पढें ये खबर भी…. SI भर्ती-2021: 2.30 लाख कैंडिडेट ही देंगे री-एग्जाम:7 लाख 97 हजार ने भरा था फॉर्म; RPSC अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को लिखा लेटर सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 का री-एग्जाम केवल 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी ही देंगे। इसका कारण यह है कि री-एग्जाम के लिए पहले भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया गया था। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। पूरी खबर पढें

Punjab Police Recruitment Rules Amended

Punjab Police Recruitment Rules Amended

पंजाब पुलिस में भर्ती नियम बदले गए हैं। फोटो एआई जनरेडेट है। पंजाब पुलिस में सीधे सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने की तैयारी कर बैठे युवा अब सीधे SI नहीं बन पाएंगे। क्योंकि सरकार अब SI नहीं, बल्कि असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पदों पर सीधी भर्ती करेगी। इस संबंधी सरकार ने पंजाब पुलिस रूल्स, 1934 में संशोधन किया है। . इसके बाद पंजाब पुलिस (द्वितीय संशोधन) नियम, 2026 को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जो कि भविष्य में होने वाली भर्तियों में लागू होगा। हालांकि, पहले SI के 50% तक पद सीधे भर्ती से भरे जाते थे। चंडीगढ़ में सीधे ASI की भर्ती होती है। जबकि, अन्य किसी पड़ोसी जिले में यह नियम नहीं है। अब 5 पॉइंट्स में जानिए, कैसे होगी भर्ती 1. सीधी भर्ती का कोटा अलग-अलग कैडर में तय: सरकार की तरफ से सीधी भर्ती का कोटा अलग-अलग कैडर में तय किया गया है। सबसे अधिक कोटा इंटेलिजेंस, इन्वेस्टिगेशन और टेक्निकल सपोर्ट कैडर में किया गया है। इसमें 30 फीसदी कोटा रखा गया है। जबकि, आर्म्ड कैडर में 10 फीसदी ASI की सीधी भर्ती की जाएगी। 2. खिलाड़ियों के लिए भी 3 फीसदी कोटा: सीधी भर्ती के कुल पदों में से 3 फीसदी पद मेधावी और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए रिजर्व रहेंगे, ताकि उन्हें भी आगे आने के अवसर मिल सकें। हालांकि, भर्ती विभागीय नीति के अनुसार होगी। 3. उम्र 18 से 28 साल: ASI भर्ती के लिए उम्र 18 से 28 साल होनी चाहिए। साथ ही ग्रेजुएशन पास और 10वीं तक पंजाबी पढ़ी होना जरूरी है। 4. सीधी भर्ती से आए SI और ASI का रिकॉर्ड रखा जाएगा: सीधी भर्ती से आए SI और ASI का पूरा रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। हर पुलिस रेंज में वहां के DIG सीधे भर्ती हुए सभी SI और ASI की अपडेटेड सूची संभालकर रखेंगे। वहीं, रेलवे पुलिस (GRP) में सीधे भर्ती हुए अधिकारियों का रिकॉर्ड AIG, GRP के पास रहेगा। 5. पुलिसकर्मियों की जरूरी जानकारी भी रिकॉर्ड में रहेगी: सीधी भर्ती से आए पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग के नंबर, सर्विस बुक, पोस्टिंग इतिहास और चरित्र सत्यापन से जुड़ी जानकारी भी रिकॉर्ड में रखी जाएगी। पंजाब में थानों और ASI की स्थिति पंजाब में पुलिस थानों और चौकियों को मिलाकर कानून-व्यवस्था संभालने वाले 400 से ज्यादा थाने और चौकियां हैं। बड़े थानों में औसतन 4 से 8 ASI तैनात होते हैं। इसके आधार पर राज्यभर में सक्रिय ड्यूटी पर ASI की संख्या करीब 5,000 से 7,000 आंकी गई है। SHO या मुंशी के तौर पर एक थाने में अधिकतम 3 साल तक तैनाती रह सकती है। न्यूनतम कार्यकाल आमतौर पर 1 साल का होता है। किसी SI या पुलिस अधिकारी को उसके गृह उप-मंडल के थाने में SHO नहीं लगाया जा सकता। FIR होने पर दूसरे जिले में तबादला किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ आपराधिक मामला या FIR दर्ज होने पर उसे दूसरे पुलिस जिले में ट्रांसफर करने का प्रावधान है। भर्ती के बाद पुलिसकर्मी को एक कैडर से दूसरे कैडर में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। जिले के भीतर SI और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर SSP या पुलिस कमिश्नर कर सकते हैं। एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर रेंज IG या DGP के आदेश से होता है। पंजाब सरकार का नोटिफिकेशन ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब में 2000 पीटीआई टीचरों की भर्ती:कल से शुरू होगा प्रोसेस, हेल्पलाइन नंबर जारी; योग्य उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका पंजाब में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने दो हजार प्राइमरी कैडर के PTI टीचरों की भर्ती निकाली है। इसके लिए 31 जुलाई से प्रक्रिया शुरू होगी। लंबे समय से शारीरिक शिक्षा भर्ती का इंतजार कर रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। पढ़ें पूरी खबर…

UP TGT PGT Recruitment New Syllabus

UP TGT PGT Recruitment New Syllabus

Hindi News Career UP TGT PGT Recruitment New Syllabus | Negative Marking & Exam Pattern 15 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने TGT और PGT भर्तियों का नया सिलेबस अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा पैटर्न में कई अहम बदलाव किए गए हैं। आयोग जल्द ही जनरल नॉलेज का सिलेबस जारी करेगा जिससे उम्मीदवार अपनी तैयारी नई व्यवस्था के अनुसार कर सकेंगे। पहली बार नेगेटिव मार्किंग लागू इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि दोनों भर्ती परीक्षाओं में पहली बार नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है। इससे पहले टीजीटी और पीजीटी परीक्षा में केवल विषय से जुड़े 125 प्रश्न पूछे जाते थे और हर प्रश्न चार अंक का होता था। जनरल नॉलेज का सिलेबस बैठक के बाद जारी आयोग ने अभी केवल सब्जेक्ट वाइज सिलेबस जारी किया है। जनरल नॉलेज का सिलेबस आयोग की बैठक के बाद अलग से जारी किया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग विषयों की एक जैसी डिग्रियों को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। संस्कृत विषय में बदलाव ज्यादातर विषयों के सिलेबस में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन संस्कृत विषय के सिलेबस में कुछ संशोधन किए गए हैं। उम्मीदवारों के अनुसार पीजीटी संस्कृत में वैदिक साहित्य से जुड़े कुछ नए भाग जोड़े गए हैं। वहीं टीजीटी संस्कृत में मेघदूतम् और नीति शतकम को हटाकर हितोपदेश, रघुवंश महाकाव्य का द्वितीय सर्ग तथा साहित्य दर्पण का प्रथम परिच्छेद शामिल किया गया है। एक लाख से ज्यादा पदों पर जल्द भर्ती की मांग नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से नई भर्ती का इंतजार किया जा रहा है। वहीं रोजगार अधिकार अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े एक लाख से अधिक पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई है। ये खबर भी पढ़ें रेलवे ग्रुप डी फिजिकल में 1,032 उम्मीदवार फेल:1000 मीटर की दौड़ सिलेक्शन की सबसे कठिन स्टेप, उमस भरे मौसम ने बढ़ाई परेशानी चिपचिपी गर्मी और उमस भरे मौसम में जहां ज्यादा देर चल पाना भी मुश्किल है। ऐसे मौसम में प्रयागराज के DSA ग्राउंड में 25 से 28 जुलाई तक रेलवे ग्रुप-डी PET परीक्षा की फिजिकल टेस्ट का आयोजन हुआ। इस टेस्ट के चलते 1,032 उम्मीदवार फेल हो गए। पांच दिनों तक चली फिजिकल टेस्ट उम्मीदवारों को भारी पड़ी। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IBPS Bank Recruitment 2026 | Apply Online for Graduate Job Vacancies

IBPS Bank Recruitment 2026 | Apply Online for Graduate Job Vacancies

Hindi News Career IBPS Bank Recruitment 2026 | Apply Online For Graduate Job Vacancies 7 मिनट पहले कॉपी लिंक इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) राष्ट्रीय बैंकों में 11,403 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 21 अगस्त 2026 तय की गई है। प्रीलिम्स एग्जाम 10 और 11 अक्टूबर को होगी। वहीं मेन्स एग्जाम का आयोजन 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 28 साल विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी। सैलरी : 24,050 – 64,480 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ग्रेजुएशन की मार्कशीट उम्मीदवार का आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र मूल निवासी प्रमाण पत्र मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी पासपोर्ट साइज फोटो पर सिग्नेचर ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाएं। ‘Recruitment of Clerk 2024’ के विकल्प पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ————– ये खबर भी पढ़ें… राजस्‍थान में सफाईकर्मी की 24,752 भर्तियां निकलीं: छत्‍तीसगढ़ में 2,292 वैकेंसी, देखें हफ्ते की टॉप जॉब्‍स इस हफ्ते निकली हैं राजस्थान और झारखंड सहित कई राज्यों में 29,209 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Government Job Vacancy List | Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026

Government Job Vacancy List | Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026

Hindi News Career Government Job Vacancy List | Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं राजस्थान और झारखंड सहित कई राज्यों में 29,209 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… बिहार में जेन अल्फा का प्रदर्शन: स्टूडेंट्स ने खराब मिड-डे मील, टूटी बेंच की शिकायत की, SDM को स्कूल बुलाया; देखें वीडियो जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर ऑनलाइन और ODL से एक साल में होगा पोस्ट ग्रेजुएशन: 4 साल की यूजी डिग्री करने वालो को मौका, UGC का अहम फैसला जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर सोशल मीडिया से चली Gen Z की टर्मिनोलॉजी: ऑफिस में इम्प्रेशन के लिए रेज अप्लाइंग, क्वाइट क्विटिंग; कॉलेज में छाए रील्स और स्ले जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर