Friday, 09 Oct 2026 | 08:51 PM

Trending :

EXCLUSIVE

RPSC Lecturer Recruitment Last Date Rajasthan

RPSC Lecturer Recruitment Last Date Rajasthan

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई माध्यमिक शिक्षा विभाग में लेक्चरर (विशेष शिक्षा) के 121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज (30 जून) है। इसके लिए रात 12 बजे तक कैंडिडेट्स आवेदन कर सकेंगे। . कैंडिडेट की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। कैंडिडेट का सिलेक्शन एग्जाम के माध्यम से होगा। परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्रों की जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी। यह रहेगा परीक्षा शुल्क सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए 400 रुपए। अब जानिए आरपीएससी की इन भर्तियों के बारे में भी…. आरएएस-2026 का आवेदन प्रोसेस जारी, 3 जुलाई लास्ट डेट राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के 607 पदों के लिए आवेदन 4 जून से जारी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। 1 जनवरी 2027 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। सहायक अभियोजन अधिकारी के 371 पदों पर भर्ती जारी सहायक अभियोजन अधिकारी-एपीपी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती के लिए प्रोसेस जारी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 7 जुलाई है। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल से कम होनी चाहिए। आयोग द्वारा यह पद साल 2024 में विज्ञापित किए गए थे। इसके बाद आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की गई। हालांकि इन पदों के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया। इसलिए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का सिलेक्शन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में प्रारम्भिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती- 10 जुलाई लास्ट डेट राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (Senior Scientific Officer) के कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा निकाली गई इस भर्ती के तहत टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक्स डिवीजन में 1-1 पद शामिल हैं। योग्य अभ्यर्थी 10 जुलाई की रात 12 बजे तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक डिवीजन (पद) के लिए योग्यता रखता है और आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा। परीक्षा-2026 का आयोजन 13 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 के बीच में किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा कम्पयूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।

Punjab Lecturer Recruitment | 829 Posts, Age Limit 37, Apply Online

Punjab Lecturer Recruitment | 829 Posts, Age Limit 37, Apply Online

Hindi News Career Punjab Lecturer Recruitment | 829 Posts, Age Limit 37, Apply Online 15 मिनट पहले कॉपी लिंक पंजाब स्कूल शिक्षा निदेशालय ने लेक्चरर के 829 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : न्यूनतम 55% अंकों के साथ पीजी डिग्री यूजीसी नेट, पीएचडी की डिग्री 10वीं तक पंजाबी एक भाषा के रूप में पढ़ी होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 37 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम इंटरव्यू फीस : केवल पंजाब राज्य के पूर्व सैनिक, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिकों के वंशज : 500 रुपए सभी राज्यों के अनुसूचित जाति, जनजाति, पंजाब के उपराज्य : 750 रुपए अन्य : 1500 रुपए सैलरी : 7वें वेतन आयोग के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर ‘पंजाब लेक्चरर भर्ती 2026’ लिंक पर क्लिक करें। मांगी डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें। नए बनाए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ————– सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें… हफ्ते की टॉप जॉब्स: SBI PO की 1500 वैकेंसी, UPSC ने निकालीं ग्रेजुएट्स की 400 भर्तियां; इस हफ्ते 6 हजार से ज्यादा नौकरियां इस हफ्ते निकली हैं DSSSB और एम्स सहित कई विभागों में 6312 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

भर्ती एग्जाम में माइनस मार्क्स के बावजूद बनेंगे वेटेनरी ऑफिसर:1100 पदों पर वैकेंसी; RPSC पशुपालन विभाग व कार्मिक विभाग को लिखे पत्र

भर्ती एग्जाम में माइनस मार्क्स के बावजूद बनेंगे वेटेनरी ऑफिसर:1100 पदों पर वैकेंसी; RPSC पशुपालन विभाग व कार्मिक विभाग को लिखे पत्र

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए वेटेनरी ऑफिसर भर्ती के अस्थाई परीक्षा परिणाम में ऐसे कैंडिडेट्स भी सिलेक्ट हुए है, जिनके माइनस में मार्क्स है। ये भर्ती 1100 पदों के लिए थी और आयोग ने 16 जून को रिजल्ट जारी किया। इसकी कट ऑफ मार्क्स का अवलोकन करने पर पता चला कि माइनस 11.74 मार्क्स के बावजूद कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हो गया। इस सम्बन्ध में बात करने पर आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया-इस परीक्षा में न्यूनतम मार्क्स का कोई नियम नहीं है। इसलिए माइनिंग मार्किंग वाले भी सिलेक्ट हुए। यह अत्यंत महत्वपूर्ण पद है और इस स्कीम को परिवर्तित करने के लिए पशुपालन विभाग व कार्मिक विभाग को अवगत कराया जाएगा। 2165 अभ्यर्थियों की सूचि जारी, 22 अयोग्य घोषित पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के लिए विचारित सूची जारी की गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सूची में 2165 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है। इसके साथ ही ओएमआर उत्तर पत्रक में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 22 अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नम्बर पृथक से आयोग की वेबसाईट पर जारी कर दिए गए हैं। दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी होगी सूचि आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-विचारित सूचीकेवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह चयन सूची अथवा वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग (पशुपालन विभाग) द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के पश्चात आयोग की ओर से जारी की जाएगी। भरना होगा डिटेल फार्म विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थी को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे। विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने का लिंक 23 से 29 जून 2026 (रात्रि 11.59) तक खोला जाएगा। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन तथा दस्तावेज सत्यापन के संबंध में आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना भी आवश्यक रूप से सुनिश्चित करनी होगी। विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किए गए अभ्यर्थी को अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग की ओर से ही की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के उपरांत प्रिंट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 2 प्रतियों में प्रिंट कर अपने पास संभाल कर रखें तथा संबंधित विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होना होगा। विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में विचारित नहीं किया जायेगा।

Delhi DSSSB Recruitment | 1979 Teaching Non-Teaching Posts Vacancy Alert

Delhi DSSSB Recruitment | 1979 Teaching Non-Teaching Posts Vacancy Alert

Hindi News Career Delhi DSSSB Recruitment | 1979 Teaching Non Teaching Posts Vacancy Alert 17 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीचिंग और नॉन टीचिंग के 1979 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार 12वीं पास, आईटीआई की डिग्री,बीएड, इंजीनियरिंग के साथ 1 साल का अनुभव, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 37 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सैलरी : पद के अनुसार 29,200 – 1,42,400 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट/ड्राइविंग टेस्ट/फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पद के अनुसार) डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फीस : अनारक्षित : 100 रुपए एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग : नि:शुल्क ऐसे करें आवेदन : DSSSB की वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं। होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाय ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। आवेदन फॉर्म फाइनल सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें AIIMS के किसी भी संस्थान में भर्ती का मौका:1484 पद भरे जाएंगे, 1 लाख 42 हजार तक सैलरी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार, देशभर के विभिन्न एम्स संस्थानों और केंद्र सरकार के मेडिकल संस्थानों में ग्रुप-B और ग्रुप-C के 1484 पदों पर भर्ती की जाएगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

UPSC Recruitment 400 Posts | No PrelimsMains Exam

UPSC Recruitment 400 Posts | No PrelimsMains Exam

Hindi News Career UPSC Recruitment 400 Posts | No PrelimsMains Exam | Salary Up To 1.44 Lakh 16 मिनट पहले कॉपी लिंक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में 400 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में सिलेक्ट होने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तरह Prelims और मेन्स रिटन एग्जाम नहीं होगी। यानी इस भर्ती से कई युवाओं को सीधे अफसर बनने का मौका मिल सकता है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री या सीनियर एकेडमिक या स्पेशलिस्ट पोस्ट के लिए पीएचडी,पद से संबंधित कार्य अनुभव एज लिमिट : सरकारी नियमों के अनुसार सैलरी : 44,900 – 1,44,200 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : योग्यता और अनुभव के आधार पर सिलेक्शन इसके बाद इंटरव्यू होगा। ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें। मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें आज की सरकारी नौकरी:PSPCL में 6289 वैकेंसी; UPSSSC में 1829 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, C-DAC में 951 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी पंजाब में 6,289 पदों पर निकली भर्ती, UPSSSC में 1829 पदों का नोटिफिकेशन जारी होने की। साथ में C-DAC में 951 पदों पर भर्ती और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में 495 वैकेंसी की। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Gujarat State Road Transport Corporation Recruitment

Gujarat State Road Transport Corporation Recruitment

Hindi News Career Gujarat State Road Transport Corporation Recruitment | Punjab Jobs This Week 16 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम और PSPCL समेत कई विभागों में 18,481 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक असिस्टेंट लाइनमैन की 3000 पोस्ट के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक असिस्टेंट लाइनमैन की 3289 पोस्ट के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: PSPCL में 6289 वैकेंसी; UPSSSC में 1829 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, C-DAC में 951 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर स्कूल-कॉलेजों के समय नहीं होगी कोचिंग की अनुमति: सीएम सम्राट चौधरी की घोषणा, बिहार में कोचिंग बिल लाने की तैयारी जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा: पहले ही दिन 5863 छात्रों ने छोड़ी एग्जाम, भारी भीड़ के बीच परेशान कैंडिडेट्स के वीडियो वायरल जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

Gujarat GSRTC Recruitment | 8917 Driver Conductor Jobs; 12th Pass Eligible

Gujarat GSRTC Recruitment | 8917 Driver Conductor Jobs; 12th Pass Eligible

Hindi News Career Gujarat GSRTC Recruitment | 8917 Driver Conductor Jobs; 12th Pass Eligible 12 मिनट पहले कॉपी लिंक गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने कंडक्टर और ड्राइवर के 8,917 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें कंडक्टर के लिए 4318 और ड्राइवर के लिए 4599 पद शामिल है। उम्मीदवार GSRTC की ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कंडक्टर : कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास। कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए। RTO का वैलिड कंडक्टर लाइसेंस और बैज होना चाहिए। शारीरिक योग्यता : पुरुष : न्यूनतम हाइट : 162 सेमी एसटी कैटेगरी के पुरुष : 160 सेमी महिला : न्यूनतम हाइट : 158 सेमी एज लिमिट : ड्राइवर के लिए न्यूनतम : 25 साल कंडक्टर के लिए न्यूनतम : 18 साल सामान्य वर्ग के पुरुष : अधिकतम 35 साल आयु की गणना 5 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। SC/ST/SEBC/EWS पुरुष : अधिकतम 40 साल महिलाओं के लिए अधिकतम : 45 साल फीस : जनरल : 300 + जीएसटी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, SEBC, EWS, पूर्व सैनिक, दिव्यांग और सभी वर्गों की महिला : 200 रुपए + जीएसटी सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम ड्राइविंग टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इंटरव्यू सैलरी : 22,000 – 28,000 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। ऐसे करें आवेदन : नया रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि भरें)। लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। ऑनलाइन फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें यूपी लोअर PCS की 2285 भर्तियां, नेशनल कोलफील्‍ड्स में 1607 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 4,689 नौकरियां इस हफ्ते निकली हैं UPSSSC और BSNL समेत कई विभागों में 4,689 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

RPSC APP Recruitment: Apply Soon, Age Limit & Selection Process

RPSC APP Recruitment: Apply Soon, Age Limit & Selection Process

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई सहायक अभियोजन अधिकारी-एपीपी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती के लिए कल से आवेदन शुरू होंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की 7 जुलाई लास्ट डेट है। . इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल से कम होनी चाहिए। आयोग द्वारा यह पद 2024 में विज्ञापित किए गए थे। इसके बाद आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की गई। इसके बाद इन पदों के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया। इसलिए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का सिलेक्शन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में प्रारम्भिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी। यह रहेगा परीक्षा शुल्क सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए 400 रुपए। अब जानिए आरपीएससी की इन भर्तियों के बारे में भी…. आरएएस-2026 का आवेदन प्रोसेस जारी, 3 जुलाई लास्ट डेट राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के 607 पदों के लिए आवेदन 4 जून से जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। 1 जनवरी 2027 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। लेक्चरर (विशेष शिक्षा) के 121 पदों पर भर्ती प्रोसेस जारी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में लेक्चरर (विशेष शिक्षा) के 121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी हैं। कैंडिडेट्स 30 जून 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। कैंडिडेट का सिलेक्शन एग्जाम के माध्यम से होगा। परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्रों की जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी। 11 जून से कर सकेंगे आवेदन, 3 डिवीजन में भर्ती राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के कुल 3 पदों पर भर्ती होगी। इसमें टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक्स डिवीजन में 1-1 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 11 जून से शुरू होकर 10 जुलाई 2026 रात 12 बजे तक कर सकेंगे। खास बात ये है कि अगर कोई अभ्यर्थी एक से ज्यादा डिवीजन के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। परीक्षा तिथि बाद में घोषित होगी। शैक्षणिक योग्यता व वर्गवार जानकारी आयोग की वेबसाइट http://rpsc.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है। ………. पढें ये खबर भी…. SI भर्ती री-एग्जाम- पेपरलीक रोकने के लिए 8 बड़े बदलाव:2.30 लाख अभ्यर्थियों ने किनारा किया, 3 की जगह सिर्फ 1 दिन में ही होगी परीक्षा पेपर लीक को लेकर चर्चित रही एसआई भर्ती-2021 का री-एग्जाम अब सिर्फ 1 दिन में होगा। पहले यह परीक्षा 3 दिन में हुई थी। इसका कारण इस एग्जाम में शामिल होने के लिए रुचि दिखाने वाले कैंडिडेट्स की संख्या का अब केवल करीब एक लाख 53 हजार ही होना है। पूरी खबर पढें

RPSC Clerk Recruitment Cheating | Job Secured at Rank 17

RPSC Clerk Recruitment Cheating | Job Secured at Rank 17

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ सहायक/लिपिक ग्रेड-।। संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2018 में नकल के जरिए चयनित हुई लिपिक ग्रेड-I सरोज बिश्नोई को तत्काल प्रभाव से राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। . लगभग 6 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुकी इस कार्मिक को परीक्षा पास करने के लिए अनुचित साधनों के प्रयोग करने के कृत्य को राजस्थान सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन मानते हुए ये कार्रवाई की गई है। ​आयोग द्वारा राजस्थान सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1971 को इस कार्रवाई का आधार बनाया गया है। आदेश के अनुसार सरोज बिश्नोई में एक सरकारी कर्मचारी के रूप में सत्यनिष्ठा का अभाव एवं अनैतिक रूप से जीवन जीना पाया , जो सेवा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। ​नियम 3 के अंतर्गत प्रत्येक शासकीय सेवक को हर समय उच्च स्तर की सत्यनिष्ठा,कर्तव्यपरायणता बनाए रखनी होती है। सरोज बिश्नोई का कृत्य सर्वथा अशोभनीय पाया गया। ​अनुचित लाभ और ब्लूटूथ का इस्तेमाल जांच में प्रमाणित हुआ कि सरोज बिश्नोई ने परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए ब्लूटूथ डिवाइस जैसे अनुचित साधनों का सहारा लिया और इसके एवज में मुख्य आरोपी पौरव कालेर को अपने हस्ताक्षरशुदा चेक सौंपे, जो गंभीर कदाचार और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। ​आयोग की सूचना पर हुआ था खुलासा सरोज बिश्नोई का चयन कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित वर्ष 2018 की लिपिक भर्ती परीक्षा में ओबीसी वर्ग की मेरिट सूची में 17वें स्थान पर हुआ था, जिसके बाद उसने मार्च 2020 में आयोग में कार्यग्रहण किया था। तत्पश्चात गोपनीय सूत्रों से प्राप्त प्रामाणिक सूचना के आधार पर यह खुलासा हुआ कि उसे परीक्षा से पूर्व ही प्रश्नपत्र लीक के माध्यम से मिल गया था। ​आयोग की शिकायत पर एसओजी ने प्राथमिकी दर्ज कर सघन जांच शुरू की। एसओजी की जांच में सामने आया कि पौरव कालेर नामक मुख्य आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लीक पेपर हल करवाया था और परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ के माध्यम से सरोज बिश्नोई तक उत्तर पहुंचाए थे। ​आयोग ने ‘राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958’ के नियम 16 के तहत इस मामले में विभागीय जांच शुरू की थी। जांच प्रक्रिया के दौरान आरोपित कर्मचारी ने बीमारी, अस्पताल में भर्ती होने और व्यक्तिगत सुनवाई से बचने के कई बहाने बनाकर कार्यवाही को टालने का प्रयास किया। लिपिक द्वारा यह विधिक दलील भी दी गई थी कि जब तक आपराधिक मामला न्यायालय में लंबित है, तब तक विभागीय जांच को रोका जाए, परंतु आयोग ने उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के स्थापित न्यायिक दृष्टांतों का हवाला देते हुए इस आपत्ति को सिरे से खारिज कर दिया कि प्रशासनिक शुचिता बनाए रखने के लिए विभागीय जांच और आपराधिक मुकदमा दोनों समानांतर रूप से चलाए जा सकते हैं। विभागीय ​जांच रुकवाने गई थी हाई कोर्ट, अदालत ने खारिज किए तर्क ​विभागीय जांच की कार्यवाही पर रोक लगवाने के उद्देश्य से सरोज बिश्नोई ने राजस्थान उच्च न्यायालय (जयपुर पीठ) में रिट याचिका दायर कर एसओजी की एफआईआर संख्या 35/2025 का हवाला दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने उसके तर्कों को पूरी तरह खारिज कर दिया। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि आपराधिक मुकदमा और विभागीय जांच दो अलग-अलग कार्यक्षेत्र हैं। जहां आपराधिक मामला परीक्षा में नकल और आपराधिक साठगांठ से जुड़ा है, वहीं विभागीय आरोप पत्र शासकीय सेवा में सत्यनिष्ठा की कमी और अशोभनीय आचरण (नियम 3 व 4) से संबंधित है। अदालत ने माना कि ऐसे गंभीर मामलों में अनुशासनिक कार्यवाही पर रोक लगाने का कोई औचित्य नहीं है और स्टे अर्जी को खारिज कर दिया। आयोग ने विभागीय जांच पूर्ण कर अंततः सरोज बिश्नोई को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया। …….. पढें ये खबर भी….. RPSC की शिकायतें ईमेल पर नहीं, पोर्टल पर दर्ज कराएं:शिकायत सीधे अफसर तक पहुंचती है, अब तेजी से होगा निस्तारण, जानें पूरी प्रोसेस राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की वेबसाइट पर बने ग्रीवेंस पोर्टल पर दर्ज शिकायतें सीधे संबंधित अफसर तक पहुंचती हैं। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने सभी अभ्यर्थियों (कैंडिडेट्स) से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें ईमेल या अन्य माध्यमों के बजाय ग्रीवेंस पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराएं, ताकि उनका त्वरित निस्तारण हो सके। पूरी खबर पढें

NCL Recruitment 1607 Posts | Govt Jobs Apply Online Today

NCL Recruitment 1607 Posts | Govt Jobs Apply Online Today

9 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 1607 पदों पर भर्ती की। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत कल यानी 11 फरवरी 2026 से हो रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा में 166 पदों पर भर्ती की। साथ ही मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में इंजीनियर की 6 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…. 1. नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में 1607 भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने अप्रेंटिस के 1607 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार एनसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएट, डिप्लोमा या आईटीआई का सर्टिफिकेट। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 26 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट पीडब्ल्यूडी : 10 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट स्टाइपेंड : ग्रेजुएट अप्रेंटिस : 12,300 रुपए प्रतिमाह डिप्लोमा अप्रेंटिस : 10,900 रुपए प्रतिमाह आईटीआई अप्रेंटिस : 10,560 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट www.nclcil.in पर जाएं। भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें। अप्रेंटिस के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। फॉर्म जमा करें। आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रखें। ग्रेजुएट, डिप्लोमा अप्रेंटिस ऑनलाइन आवेदन लिंक ट्रेड अप्रेंटिस ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. BSNL में 100 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से आवेदन शुरू भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में करेक्शन के लिए विंडो 4 जुलाई से 11 जुलाई तक खुली रहेगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान से दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, विद्युत, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इंस्ट्रूमेंटेशन विषयों में से किसी एक में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता या एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमएससी (कंप्यूटर साइंस) होना चाहिए। वहीं कुछ विषयों में एमटेक की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 30 साल आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। फीस : यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 2,000 रुपए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी : 1,000 रुपए सैलरी: 45,000 – 55,000 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा | जहाँ से आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा | इसके बाद आपको इसका Login ID & Password मिलेगा | जिसके माध्यम से Login करके आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें राजस्थान में 3951 पदों पर निकली भर्ती; पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 1265 वैकेंसी, गुजरात मेट्रो में 383 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी राजस्थान में 3951 पदों पर निकली भर्ती, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 1265 नौकरी की। साथ में गुजरात मेट्रो में 383 वैकेंसी की जिसकी लास्ट डेट 28 मई तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…