Thursday, 17 Sep 2026 | 03:12 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Rajasthan SI Recruitment 2026 | Physical Test Result Declared

Rajasthan SI Recruitment 2026 | Physical Test Result Declared

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। आयोग ने इसमें 4019 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। साक्षा . 3 से 13 अगस्त तक हुआ था फिजिकल टेस्ट आयोग द्वारा लिखित परीक्षा का परिणाम दिनांक 19 जून 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर द्वारा 3 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 तक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया था। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद संबंधित सेवा नियमानुसार अनुसूचित क्षेत्र के 62 तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3957 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। फिजिकल टेस्ट के परिणाम के बाद सेवा नियमों के अनुसार: अनुसूचित क्षेत्र: 62 अभ्यर्थी गैर-अनुसूचित क्षेत्र: 3957 अभ्यर्थी कुल: 4019 अभ्यर्थी 25 सितंबर तक जमा करना होगा विस्तृत आवेदन-फॉर्म अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन-पत्र डाउनलोड कर दो प्रतियों में भरना होगा। इसके साथ सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्र अटैच कर 25 सितंबर 2026 तक आयोग को भेजना अनिवार्य होगा। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच भर्ती विज्ञापन में निर्धारित शर्तों और संबंधित सेवा नियमों के अनुसार की जाएगी। जो अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी नहीं करेंगे, उनकी उम्मीदवारी आयोग द्वारा रद्द की जा सकती है। पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। …….. पढें ये खबर भी…. SI भर्ती री-एग्जाम की तैयारी पूरी,2.18 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा:11 जिलों के 666 सेंटर बनाए; 17 सितंबर को जारी होंगे एडमिट कार्ड राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 20 सितंबर 2026 को सब-इंस्पेक्टर/ प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 का आयोजन होगा। सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के री-एग्जाम में 2.18 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनके लिए 11 जिलों में 666 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। (पूरी खबर पढें)

UPTET 2026 Result Controversy | Candidates Protest Against OMR Rejection

UPTET 2026 Result Controversy | Candidates Protest Against OMR Rejection

Hindi News Career UPTET 2026 Result Controversy | Candidates Protest Against OMR Rejection 3 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 26 अगस्त को UPTET 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद एक ओर जहां पास होने वाले उम्मीदवार खुश हैं, वहीं ऐसे 60 हजार उम्मीदवार बेहद निराश है जिनका रिजल्ट OMR शीट में हुई गलती की वजह से रिजेक्ट हो गया है। इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवार शामिल है जो आयोग की ऑफिशियल आंसर की से अपने आंसर मिलाने पर आसानी से परीक्षा पास कर रहे थे। लेकिन फाइनल रिजल्ट में उनका स्टेटस रिजेक्ट दिख रहा है। आयोग ने बताई रिजल्ट रिजेक्ट होने की वजह आयोग के अनुसार रोल नंबर, क्वेश्चन पेपर बुकलेट की संख्या या अन्य जरूरी कॉलम में सर्कल गलत भरने, ऊपर-नीचे हो जाने या किसी कॉलम के छूट जाने के कारण कंप्यूटर सॉफ्टवेयर ने इन OMR शीट को जांचने से सीधे खारिज कर दिया। अब इसके खिलाफ उम्मीदवारों ने ऑब्जेक्शन दर्ज किया है। उम्मीदवारों ने की मैनुअल जांच की मांग उम्मीदवारों की मांग है कि कई मामलों में लिखित रूप में रोल नंबर, बुकलेट नंबर सही था, लेकिन संबंधित गोला भरने में गलती हुई। जब उम्मीदवारों की पहचान की जा सकती है, तो ऐसी OMR को सीधे रिजेक्ट करने के बजाय मैनुअल जांच की जानी चाहिए। आयोग को दिए 5 हजार से अधिक प्रत्यावेदन प्रयागराज में उम्मीदवारों ने आयोग के सामने अपनी मांग रखी और परीक्षा के बाद ही 5 हजार से अधिक प्रत्यावेदन आयोग को दिए। 28 अगस्त को उम्मीदवारों ने प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सामने विरोध दर्ज कराया। इस दौरान 300 से ज्यादा उम्मीदवार आयोग पहुंचे और रिजल्ट की दोबारा जांच की मांग की। ——————————————————- ये खबर भी पढ़ें गुजरात यूनिवर्सिटी के प्रदर्शन में नकली नोटों की बारिश:NSUI का विरोध, पूर्व VC पर 9.84 लाख बेटे के बैंक खाते में ट्रांसफर का आरोप नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और कांग्रेस नेता ने गुजरात यूनिवर्सिटी की पूर्व कुलपति के खिलाफ 40 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

UPTET 2026 Result Declared | UP Primary & Upper Primary Pass Percentage

UPTET 2026 Result Declared | UP Primary & Upper Primary Pass Percentage

यूपी TET एग्जाम-2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बुधवार रात 9 बजे आंकड़े जारी किए। प्राइमरी (कक्षा 1 से 5 तक) और जूनियर (कक्षा 6 से 8) लेवल के एग्जाम में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी पास हुए हैं। . प्राइमरी का रिजल्ट 80.07 प्रतिशत और जूनियर का 71.85 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। TET एग्जाम में 2,06,771 शिक्षक पास हुए। अपनी नौकरी बचाने के लिए 2,68,799 शिक्षक इस परीक्षा में बैठे थे। 62,028 शिक्षक फेल हो गए। अब राज्य सरकार इन शिक्षकों के लिए विशेष TET परीक्षा कराने की तैयारी में है। TET परीक्षा इसी साल 2, 3 और 4 जुलाई को प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 केंद्रों पर कराई गई थी। परीक्षा कुल पांच पालियों में हुई, जिसमें दो पालियां प्राइमरी स्तर और तीन पालियां उच्च प्राथमिक स्तर यानी जूनियर के लिए आयोजित की गई थीं। इस साल कुल 19 लाख 94 हजार 661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। अभ्यर्थी अपना परिणाम, स्कोरकार्ड और कटऑफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPESSC पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने तकनीकी सहायता और अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन एवं ई-मेल सुविधा भी उपलब्ध कराई है। एग्जाम के दौरान महिला अभ्यर्थियों से कान की बाली और जूड़े उतरवा लिए गए थे। अब जरूरी बातें जानिए… प्राइमरी के लिए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन सबसे अच्छा प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 5,71,435 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस स्तर का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.07 रहा। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 10,57,021 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 7,59,513 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। इस स्तर का कुल सफलता प्रतिशत 71.85 दर्ज किया गया। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल 1,22,405 शिक्षकों में से 93,387 शिक्षक सफल रहे, जो कुल 76.29 प्रतिशत है। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 1,13,384 शिक्षक सफल हुए, जिसका सफलता प्रतिशत 77.45 रहा। नॉर्मलाइजेशन सिस्टम से तैयार हुआ रिजल्ट आयोग के उपसचिव मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा कई पालियों में हुई थी और अभ्यर्थियों की संख्या भी ज्यादा थी। अलग-अलग पालियों के प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर में अंतर को बराबर करने के लिए नॉर्मलाइजेशन (समानीकरण) प्रक्रिया अपनाई गई। इसी प्रक्रिया के आधार पर सभी अभ्यर्थियों के अंकों को बराबर स्तर पर लाकर अंतिम परिणाम तैयार किया गया। CTET की तारीख टली, यूपी TET फेल शिक्षक भी दे सकेंगे परीक्षा CTET परीक्षा की तारीख टल गई है। CBSE अब यह परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित करेगा। इसमें यूपी TET में फेल होने वाले शिक्षक भी शामिल हो सकेंगे। अगर वे CTET पास कर लेते हैं तो उनकी नौकरी पर कोई खतरा नहीं होगा। CTET के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 सितंबर है। वहीं, यूपी सरकार इन शिक्षकों के लिए विशेष TET परीक्षा कराने की तैयारी में है। इसमें भी शिक्षकों को TET पास करने का एक और मौका मिल सकता है। इस परीक्षा का नोटिफिकेशन सितंबर में जारी होने की उम्मीद है। ————————– ये खबर भी पढ़ें…. यूपी में बुजुर्ग महिलाओं के लिए आज से रोडवेज-यात्रा फ्री:योगी से महिला रोते हुए बोली- अब परिवार वालों के सहारे नहीं रहना पड़ेगा यूपी में 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं आज से रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। सीएम योगी ने बुधवार को ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ की शुरुआत की। उन्होंने बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। पढ़ें पूरी खबर…

RPSC SI Telecom Merit List Result Released

RPSC SI Telecom Merit List Result Released

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से गृह विभाग में निकाली गई एसआई टेलीकॉम भर्ती का रिजल्ट इन्टरव्यू खत्म होने के बाद बुधवार रात जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी की गई मेरिट लिस्ट में 221 कैंडिडेट्स को शामिल किया गया है। ये भर्ती 108 पदों के लिए . बता दें कि गृह विभाग में एसआई टेलीकॉम के कुल 98 पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 20 नवंबर 2024 को विज्ञापन जारी किया था। कुल 70,777 अभ्यर्थियों के आवेदन किए। बिना योग्यता आवेदन करने पर विड्रो का अवसर दिया। इस पर 3 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन विड्रॉ कर लिए। ऐसे में कैंडिडेट्स की संख्या 67,757 रह गई। इसका एग्जाम 210 सेंटर पर 9 नवंबर 2025 को हुआ। शारीरिक दक्षता परीक्षा 9 से 11 अप्रैल 2026 तक हुई। इन्टरव्यू 3 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक हुए। करीब तीन माह पहले गृह विभाग से मिले नए निर्देशों के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती 98 के स्थान पर 108 पदों पर करने का शुद्धि पत्र जारी किया। यहां देखें मेरिट लिस्ट…

CBSE 10th Board 2026 2nd Result Released

CBSE 10th Board 2026 2nd Result Released

Hindi News Career CBSE 10th Board 2026 2nd Result Released | 6.7 Lakh Students Appeared 8 मिनट पहले कॉपी लिंक CBSE कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in के जरिये अपना रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 96.78% स्‍टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। CBSE 10वीं मेन एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद लगभग 6.7 लाख छात्रों ने दूसरी बोर्ड की परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया था। रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स : रोल नंबर स्कूल नंबर एडमिट कार्ड आईडी रैंक या टॉपर लिस्ट जारी नहीं CBSE ने इस बार भी साफ किया है कि बोर्ड किसी भी छात्र की रैंक या टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगा। बोर्ड का कहना है कि इसका उद्देश्य छात्रों पर कॉम्पिटिशन का दबाव कम करना है। हालांकि जिन छात्रों ने अलग-अलग विषयों में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया होगा, उन्हें मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ये सर्टिफिकेट सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद DigiLocker के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। 33% अंक लाना जरूरी जो छात्र मेन एग्जाम में एक या दो विषय में असफल घोषित किए गए थे। उन्हें दूसरी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। इसके साथ ही जो छात्र दूसरी बोर्ड की परीक्षा में फेल होंगे, वे छात्र अगले साल बोर्ड की परीक्षा में शामिल होकर अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं। इसी साल शुरू की गई 10वीं बोर्ड सेकंड परीक्षा CBSE ने कक्षा 10वीं के लिए सेकंड (दूसरी) बोर्ड परीक्षा 2026 से ही शुरू की है ताकि छात्रों को उसी शैक्षणिक वर्ष में अपना प्रदर्शन सुधारने का एक और मौका मिल सके। यह व्यवस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप लागू की गई है। ————– ये खबर भी पढ़ें… UPTET 2026 – 2 से 4 जुलाई तक:16 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल, मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2 से 4 जुलाई तक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन करेगा। आयोग ने परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

NEET UG 2026 Re-Exam Result Controversy

NEET UG 2026 Re-Exam Result Controversy

Hindi News Career NEET UG 2026 Re Exam Result Controversy | Marks Change Issue & Demand 5 मिनट पहले कॉपी लिंक नीट यूजी 2026 (री-एग्जाम) का रिजल्ट जारी होने के बाद एक ओर जहां स्टूडेंट नीट के ऑफिशियल पोर्टल पर अपने मार्क्स बार-बार बदलने की वजह से परेशान हैं। वहीं 71 साल के अशोक बाहरा जैसे लोग भी है जिन्होंने इस साल नीट एग्जाम दिया। फिर री नीट भी दिया। वे नीट एग्जाम में सीनियर सिटीजन के लिए 1% आरक्षण की मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आर्या ने नीट रिजल्ट पर उठाए सवाल कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी नीट के रिजल्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आर्या का आरोप है कि उनकी ओएमआर (OMR) शीट के मिलान के हिसाब से जहां उनके 609 नंबर बन रहे थे, वहीं NTA की वेबसाइट पर उनका रिजल्ट देखने के दौरान महज दो घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्कोर दिखाई दिए। परेशान छात्रा ने सबूत के साथ शिक्षा मंत्री और NTA को मेल भेजकर जांच की मांग की है। 13 तारीख की रात को जब NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर उनकी OMR शीट आई, तो उसमें प्रश्न नंबरों का सीक्वेंस (क्रम) गलत था। हालांकि, जब उन्होंने अपने प्रश्नों का मिलान किया तो उनके 609 नंबर बन रहे थे। इसके बाद आर्या ने तुरंत NTA के चैलेंज पोर्टल पर इस सीक्वेंस की शिकायत की। शिकायत के जवाब में NTA ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेटेड OMR शीट भेजी, जिसमें क्वेश्चन नंबर का सीक्वेंस तो सही कर दिया गया, लेकिन स्कोर 609 ही रहा। आर्या का सवाल है कि एक ही छात्र के कुछ घंटों के अंदर दो अलग-अलग रिजल्ट कैसे जारी हो सकते हैं। फिलहाल NTA की वेबसाइट पर उनका स्कोर 167 अंक दिख रहा है। इसी आधार पर उनकी ऑल इंडिया रैंक 12,52,036 और कैटेगरी रैंक 3,67,585 दिखाई जा रही है। एनटीए और शिक्षामंत्री को भेजी शिकायत रिजल्ट में सामने आए इस अंतर के बाद आर्या ने अपने पास मौजूद स्क्रीनशॉट, OMR शीट और अन्य डॉक्यूमेंट्स को जमा किया। इसे आर्या ने NTA तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ईमेल के जरिए भेजा। आर्या ने मांग की है कि उनके मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अगर कोई तकनीकी गलती हुई है तो उसे जल्द से जल्द सुधारा जाए। पिछले साल भी आई थी दिक्कत आर्या ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास थ। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2025 में भी नीट परीक्षा दी थी। उनका कहना है कि उस समय भी उन्हें रिजल्ट से जुड़ी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, लेकिन पर्याप्त डॉक्यूमेंट्स और सबूत नहीं होने की वजह से वह शिकायत दर्ज नहीं करा सकी थीं। इस बार आर्या ने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखे हैं। उनका कहना है कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती है, तो वह इस मामले को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी लेकर जाएंगी। अब आर्या NTA की ओर से आने वाले जवाब और कार्रवाई का इंतजार कर रही हैं। 70 साल की उम्र में बनना चाहते हैं डॉक्टर 70 वर्षीय अशोक बहरा डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने में जुटे हैं। NEET UG 2026 के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार के रूप में अशोक बहरा को जाना जा रहा है। वे अब मेडिकल कॉलेजों में सीनियर सिटिजन के लिए आरक्षण की मांग को लेकर कोर्ट पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि अगर सीनियर सिटीजन को मेडिकल शिक्षा हासिल करने का अधिकार है तो उन्हें एडमिशन में भी उचित अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में योग्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1% आरक्षण की मांग करते हुए 13 जुलाई को लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस पर जल्द सुनवाई होने की संभावना है। सीनियर सिटीजन के लिए आरक्षण पर कोर्ट पहुंचे अशोक बहरा ने अपनी याचिका में कहा है कि NEET UG में दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों और अन्य विशेष वर्गों को आरक्षण का लाभ मिलता है लेकिन सीनियर सिटिजन के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी यदि कोई व्यक्ति मेडिकल शिक्षा हासिल करना चाहता है और परीक्षा पास करने की क्षमता रखता है तो उसे भी समान अवसर मिलना चाहिए। उनकी मांग पर सकारात्मक फैसला नहीं हुआ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अशोक बहरा ने इस मांग को लेकर 5 मई और 26 जून 2026 को केंद्र सरकार को आवेदन भी भेजे थे हालांकि उनकी मांग पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया। याचिका में उन्होंने केंद्र सरकार की मौजूदा नीति को मनमाना और तर्कहीन बताते हुए कहा है कि यह समानता और न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। याचिका में अशोक बहरा ने हाईकोर्ट से अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए कि वह सीनियर सिटिजन के लिए MBBS एडमिशन में आरक्षण या अलग कोटा देने पर विचार करे और इस संबंध में उचित नीति तैयार करे। पत्नी समेत परिवार में करीब 20 डॉक्टर अशोक बहरा का पूरा परिवार चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. उनकी पत्नी डॉ.मंजू बहरा एक अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा परिवार में करीब 20 डॉक्टर हैं जो कई वर्षों से चिकित्सा सेवा दे रहे हैं। बहरा कहते हैं कि पत्नी से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिली। डॉक्टरों के बीच रहते हुए उनका मेडिकल क्षेत्र के प्रति लगाव और मजबूत होता गया। 1974 में पहली बार दी थी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम अशोक बहरा ने बताया कि उन्होंने पहली बार 1974 में मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी। लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने 2023 में दोबारा कोशिश की लेकिन परीक्षा केंद्र देर से पहुंचने के कारण उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिली7 करीब तीन साल बाद उन्होंने फिर हिम्मत जुटाई और 2026 में NEET UG परीक्षा दी। ये खबर भी पढ़ें IIT कानपुर स्टूडेंट ने एक दिन में 77 करोड़ कमाए:दो दोस्तों के साथ मिलकर खड़ा किया अपना स्टार्टअप, कंपनी की वैल्यू 415 करोड़ कम उम्र में करोड़ों की कमाई करने वाले युवाओं में सिद्धार्थ सक्सेना का नाम शामिल हो गया है। उन्होंने एक ही दिन में लगभग 8 मिलियन

NEET UG Result Declared | Over 80,000 Students Selected, Counseling to Start

NEET UG Result Declared | Over 80,000 Students Selected, Counseling to Start

Hindi News Career NEET UG Result Declared | Over 80,000 Students Selected, Counseling To Start 2 मिनट पहले कॉपी लिंक NTA ने Re NEEt यूजी 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट Re-NEET UG 2026 Result” या “NEET UG 2026 Score Card” पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 11.21 लाख कैंडिडेट्स क्‍वालिफाई कुल 11.21 लाख कैंडिडेट्स रीएग्‍जाम में क्‍वालिफाई हुए हैं। छात्राओं का पास पर्सेंट छात्रों से बेहतर रहा है। इस बार 138 उम्‍मीदवारों ने 720 में से 690 से ज्‍यादा स्‍कोर किया है। पंजाब के आर्यन गुप्‍ता आर हरियाणा के पांशुल बंसल 715 नंबर के साथ कंबाइंड टॉपर बने हैं। 2 भागों में होगी काउंसलिंग : MCC (AIQ) काउंसलिंग – 15% ऑल इंडिया कोटा सीटें, AIIMS, JIPMER, केंद्रीय विश्वविद्यालय, ESIC और Deemed Universities की सीटें। राज्य कोटा काउंसलिंग – प्रत्येक राज्य की 85% सरकारी मेडिकल सीटें और अधिकांश निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटें। स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर चल रही रिजल्ट की फर्जी खबरों पर भरोसा न करें और सिर्फ ऑफिशियल अपडेट ही देखें। 21 जून को हुई थी एग्जाम री-NEET UG 2026 परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में हुई। इस एग्जाम के लिए 22 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इससे पहले NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक विवाद के बाद उसे रद्द कर दिया गया और री-एग्जाम कराया गया। भारत के 551 शहरों में आयोजन Re Neet यूजी 2026 भारत के 551 शहरों में 5,440 एग्जाम सेंटर पर और विदेशों में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना की मदद ली गई। इसके तहत C – 17 परिवहन विमान और Mi – 17 हेलिकॉप्टर के जरिये नीट पेपर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए। ये खबर भी पढ़ें अंडरगारमेंट्स में मोबाइल लेकर NEET एग्जाम देने पहुंची छात्रा:MBBS स्टूडेंट्स एग्जाम देते अरेस्ट; 9 पसलियां टूटने के बाद भी सृष्टि ने दी परीक्षा रविवार 21 जून यानी को NEET का दोबारा एग्जाम हुआ। इस दौरान जहां बिहार में एक बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश हुआ। वहीं एक छात्रा अंडरगारमेंट्स में मोबाइल के साथ एग्जाम हॉल में पकड़ी गई। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

NEET UG 2026 Result Declared

NEET UG 2026 Result Declared

नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल करीब 20 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉप किया। परीक्षा में 19 उम्मीदवारों ने 700 से ज्यादा, जबकि 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए। इन टॉप स्कोरर्स में 93% से ज्यादा छात्र पहली बार NEET परीक्षा देने वाले थे और 99% टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच रही। इस साल छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। क्वालिफाई करने वाले कुल उम्मीदवारों में 58% से ज्यादा छात्राएं और 55.1% छात्र हैं। NEET-UG 2026 की परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 13 भाषाओं में हुई, जिसमें देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विदेशों के स्टूडेंट्स ने भी हिस्सा लिया। इस साल परीक्षा देश और विदेश के 551 शहरों में बने 5,440 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। 2027 से कंप्यूटर आधारित होगी NEET परीक्षा पेपर लीक के बाद सरकार ने NEET परीक्षा में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। 2027 से NEET-UG कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। फिलहाल परीक्षा ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में होती है। नई व्यवस्था में स्टूडेंट्स कंप्यूटर पर सवाल हल करेंगे। हालांकि, सिलेबस, प्रश्नों की संख्या, विषय और मार्किंग स्कीम में कोई बदलाव नहीं होगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए पहले से मॉक टेस्ट और डेमो की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि वे नए सिस्टम के अनुसार तैयारी कर सकें। सुधारों के लिए बनी थी समिति जून 2024 में शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा सुधारों के लिए पूर्व ISRO अध्यक्ष के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति बनाई थी। समिति को परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए सुझाव देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

RRB Group D Result 2026

RRB Group D Result 2026

15 मिनट पहले कॉपी लिंक रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से RRB Group D रिजल्ट 2026 एग्जाम होने के 5 महीने बाद भी जारी नहीं किया गया है। इसके चलते परीक्षा में शामिल हुए लगभग 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों की परेशानी बढ़ रही है। उम्मीदवारों ने अपनी निराशा को सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिये जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर छात्र रेलवे के लंबे इंतजार, परीक्षा में कई चरणों की प्रक्रिया और लगातार टल रही रिजल्ट की तारीखों पर तंज कसते हुए तरह-तरह की तस्वीरें और मीम्स शेयर कर रहे हैं। कई मीम्स में दिखाया जा रहा है कि जिन छात्रों ने फॉर्म भरा था, वे बूढ़े हो चुके हैं या उनकी दाढ़ी बढ़ गई है, लेकिन रिजल्ट अभी भी नहीं आया है। @AshwiniVaishnaw@RailMinIndiaहमें आश्वासन नहीं, आधिकारिक टाइमलाइन चाहिए।RRB Group D के लाखों अभ्यर्थी सिर्फ़ एक सवाल पूछ रहे हैं—Result कब आएगा?PET कब होगा?Document Verification (DV) कब होगी?#RAILWAY_GROUPD_RESULT_DO pic.twitter.com/TdvC7nbDJ7— AB INDIA BANEGA DIGITAL (@BanegaAb) July 1, 2026 सिर्फ मीम्स ही नहीं, डिजिटल प्रोटेस्ट और ट्विटर कैंपेन के माध्यम से भी रिजल्ट का इंतजार देख रहे 1 करोड़ स्टूडेंट्स का दर्द समझा जा सकता है। हालांकि जल्द ही इस रिजल्ट के जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार RRB Result ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर देख एवं डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीटी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को पीईटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट के बाद शुरू होगी पीईटी प्रोसेस सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा PET, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40% अंक, ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों को 30% अंक प्राप्त करना जरूरी है। आरआरबी की ओर से सीबीटी परीक्षा का आयोजन 08, 09 जनवरी, 02, 03, 04, 05, 06, 09 और 10 फरवरी, 2026 को किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी। इस परीक्षा के जरिये कुल 32,438 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 8 जनवरी से 10 फरवरी तक हुई थी एग्जाम आरआरबी की ओर से सीबीटी परीक्षा का आयोजन 08, 09 जनवरी, 02, 03, 04, 05, 06, 09 और 10 फरवरी, 2026 को किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी। इस परीक्षा के जरिये कुल 32,438 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें UPTET 2026 – 2 से 4 जुलाई तक:16 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल, मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2 से 4 जुलाई तक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन करेगा। आयोग ने परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ICAI CA Final Result 2026 Declared

ICAI CA Final Result 2026 Declared

11 मिनट पहले कॉपी लिंक इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ICAI की ओर से ICAI CA Final Result 2026 आज यानी 18 जून को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org और icaiexam.icai.org पर जाकर रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। आईसीएआई की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ पासिंग परसेंटेज और मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। इस बार परीक्षा में हुआ बड़ा बदलाव इस साल से ICAI ने फिर से साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने की पुरानी व्यवस्था लागू कर दी है। अब CA की परीक्षाएं केवल मई और नवंबर में होंगी, जबकि जनवरी सेशन को खत्म कर दिया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य परीक्षा सिस्टम को ट्रेडिशनल एकेडमिक स्ट्रक्चर के अनुरूप बनाना है. ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icai.org और icaiexam.icai.org पर जाएं। होमपेज पर ICAI CA Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। एग्जाम में शामिल सब्जेक्ट इस परीक्षा के इंटरमीडिएट लेवल पर छात्रों की अकाउंटिंग, टैक्सेशन, ऑडिटिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट जैसे सब्जेक्ट का मूल्यांकन किया जाता है। स्कोर कार्ड में मिलेगी ये जानकारी ऑनलाइन जारी होने वाले स्कोरकार्ड में हर एक सब्जेक्ट के मार्क्स, कुल प्राप्त अंक, पास या फेल का स्टेटस और अगर लागू हो तो डिस्टिंक्शन की जानकारी भी दी जाएगी। छात्रों के लिए ICAI की खास सलाह ICAI ने उम्मीदवारों को सोशल मीडिया या अन्य अनऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर किए जा रहे रिजल्ट लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है। छात्रों को ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से ही अपना रिजल्ट देखना चाहिए। अगर स्कोरकार्ड में किसी भी तरह की कोई गलती दिखाई देती है, तो तुरंत ICAI के हेल्पडेस्क से संपर्क करें। ये खबर भी पढ़ें NEET के बाद, UPSC सिविल सर्विस भर्ती पर भी विवाद:प्रीलिम्‍स का पैटर्न बदलने का आरोप, पिछले साल से कम कैंडिडेट्स ने क्‍वालिफाई किया एग्‍जाम एजेंसी NTA के बाद अब UPSC को भी छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 24 मई 2026 को UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स का एग्जाम हुआ। उम्मीदवारों ने इस साल के पेपर को यूपीएससी का अब तक का सबसे टफ पेपर बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…