MP Board 12th Result 2026 Toppers List LIVE Update; MPBSE

12वीं में 79.41% छात्राएं पास हुईं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 72.39% रहा। रिजल्ट के बाद मिठाइयां बांटीं। एमबी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार (15 अप्रैल) को सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। इस बार का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर रहा है। . छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी है। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। खुशी शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल और चांदनी गुरुदेव शिक्षा केन्द्र नीलबड़, भोपाल की छात्रा हैं। नई शिक्षा नीति के तहत अब 7 मई 2026 से द्वितीय अवसर परीक्षा आयोजित की जाएगी, और विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 भी जारी किया गया है। देखिए 9 तस्वीरें… तन्वी ने बायो में प्रथम स्थान हासिल किया है, वे डॉक्टर बनना चाहती है। सांदीपनि विद्यालय नरसिंहपुर की छात्रा माही साहू ने भी मेरिट में जगह बनाई है। ड्रोन एकेडमी की छात्रा श्रुति तोमर ने कला संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया है। निखिल सोनी को कॉमर्स संकाय में 500 में से 476 अंक मिले हैं। जय राठौड़ ने वाणिज्य संकाय में मेरिट में दसवां स्थान पाया है। पिता ने मिठाई बांटी। सरस्वती स्कूल की छात्रा कृति साहू ने 483 अंक हासिल कर मेरिट में 10वां स्थान पाया। रिजल्ट में सफल होने के लिए छात्राओं ने स्कूल में खुशियां मनाई। सेंट स्टीफन स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कॉमर्स में मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा अदिति तिवारी ने बायो में प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया। 10 फरवरी से 7 मार्च तक हुई थी परीक्षा एमपी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 6,89,746 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 6,13,634 नियमित और 76,112 स्वाध्यायी परीक्षार्थी थे। स्टूडेंट्स रिजल्ट देखने लिए इन लिंक पर क्लिक करें स्टूडेंट्स घर बैठे अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल लिंक https://mpbse.mponline.gov.in और https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर क्लिक कर सकते हैं। सरकारी स्कूलों ने किया बेहतर प्रदर्शन सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 80.43% रहा। यह प्राइवेट स्कूलों के 69.67% से काफी ज्यादा है। इससे सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन मजबूत होता दिख रहा है। रीवा-सीधी पड़ोसी जिले, लेकिन नतीजों में बड़ा फर्क एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में इस बार चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। रीवा और सीधी जैसे पड़ोसी जिलों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला। जहां सीधी टॉप-5 जिलों में शामिल है, वहीं रीवा बॉटम-5 में पहुंच गया है। बड़े शहरों का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। जबलपुर 33वें, इंदौर 43वें और भोपाल 45वें स्थान पर रहा। यह स्थिति इसलिए भी निराशाजनक है क्योंकि इन जिलों में स्कूल शिक्षा विभाग के हाईटेक और संसाधनयुक्त संस्थान, जैसे संदिपनी स्कूल, मौजूद हैं। बेहतर सुविधाओं और संसाधनों के बावजूद इन जिलों का रिजल्ट लगातार नीचे बना हुआ है, जो शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। रिजल्ट का मिनट-टु-मिनट अपडेट देखने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… ये खबरें भी पढ़ें… 90% +अंक लाने वाले दैनिक भास्कर पर देखें अपना फोटो:आप भी भेजे अपनी जानकारी-फोटो; MP बोर्ड 12वीं में 76% स्टूडेंट्स पास मुलताई में 12वीं के छात्र ने पीया कीटनाशक, हालत गंभीर:पिता को रिजल्ट बताया, कुछ देर बाद गलत कदम उठाया; एक्सपर्ट बोले- कोई भी परीक्षा आखिरी नहीं
UPPSC ROARO 2023 Final Result Declared

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम रविवार देर रात को जारी कर दिया है। आयोग द्वारा कुल 419 रिक्तियों के सापेक्ष 419 अभ्यर्थियों को सशर्त रूप से सफल घोषित किया गया . इसमें अनिल पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि आदित्य प्रताप सिंह दूसरे और लक्ष्मी वर्मा तीसरे स्थान पर रही हैं। जबकि अमेठी के शिवांशु शर्मा ने 6वीं और शिवम शुक्ला ने 10वीं रैंक हासिल की। सफल 419 अभ्यर्थियों में से 338 समीक्षा अधिकारी के पदों पर और 81 सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर चयनित हुए हैं। जिसमें कुल 5,930 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए हिंदी टंकण (टाइपिंग) परीक्षा 16 से 19 फरवरी 2026 के बीच संपन्न हुई थी। यह तस्वीर 8 महीने पहले हुई समीक्षा अधिकारी–सहायक समीक्षा अधिकारी (RO-ARO) की प्रारंभिक परीक्षा के दौरान की है। मूल प्रमाण पत्रों का होगा वेरिफिकेशन आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया है कि यह परिणाम पूरी तरह से औपबन्धिक (Conditional/Provisional) है। सभी सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद ही उनकी अंतिम संस्तुति भेजी जाएगी। प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी। परीक्षा में कुल आवेदन 10,76,004 कुल प्राप्त हुए थे। जिसके प्रारंभिक परीक्षा 4,54,589 परीक्षा में अभ्यर्थी उपस्थित थे। यह परीक्षा 11 फरवरी 2024 को पहली बार आयोजित हुई थी। जिसके प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। बाद में 27 जुलाई 2025 को प्री का एग्जाम कराया गया। वहीं मुख्य परीक्षा 02 और 03 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। पहले यह 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन अन्य परीक्षाओं के टकराव के कारण तिथि बदली गई। जिसमें 7,509 प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यार्थियों ने पेपर दिया था। नौ अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इस परीक्षा का अंतिम रिजल्ट ढाई साल बाद आया है। पहले पदों की संख्या 411 थी जो बाद में बढ़कर 419 हो गया। कहां देखें रिजल्ट अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अमेठी के शिवांशु शर्मा और शिवम शुक्ला ने टॉप टेन में बनाई जगह अमेठी के शिवांशु शर्मा ने RO/ARO परीक्षा 2023 में 6वीं रैंक हासिल की। RO/ARO परीक्षा 2023 के रिजल्ट में अमेठी के 2 युवकों ने टॉप टेन में जगह बनाई। भेटुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत शिवगढ़ जलालपुर के संड़िला गांव निवासी शिवांशु शर्मा ने 6वीं रैंक प्राप्त की है। उनके पिता राम सजीवन शर्मा आवास विकास के रिटायर्ड ड्राइंग इंजीनियर हैं, जबकि माता सावित्री शर्मा गृहणी हैं। शिवांशु ने वर्ष 2020 से परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने लखनऊ स्थित अपने घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की। इससे पहले, उनका चयन भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क और रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर भी हो चुका है। उनका लक्ष्य आगे चलकर आईपीएस अधिकारी बनना है। अमेठी के शिवम शुक्ला ने 10वीं रैंक हासिल की। ग्राम पंचायत टिकरी के श्री का पुरवा गांव निवासी शिवम शुक्ला ने 10वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता विनोद शुक्ला रणछोर इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं और माता वृजलेश शुक्ला गृहणी हैं। शिवम ने इलाहाबाद में रहकर कोचिंग के माध्यम से तैयारी की और यह सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से गांव में उत्सव जैसा माहौल है। विकास शुक्ला, धीरेंद्र शुक्ला, प्रमोद शुक्ला और अंकित तिवारी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ——————– ये खबर भी पढ़ें… पंक्चर बनाने वाले की बेटी बनी नायब तहसीलदार:यूपी PCS पास किया तो मंदिर में फूट-फूटकर रोया, ननद डिप्टी एसपी, भाभी CTO बनीं यूपी पीसीएस 2024 में दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। बुलंदशहर की गायत्री वर्मा नायब तहसीलदार बनी हैं। इस कैटेगरी में उनकी 210वीं रैंक आई है। गायत्री के पिता राजकुमार पंक्चर की दुकान चलाते हैं। उसी में उनकी चाय की दुकान भी है। पढ़िए पूरी खबर
RPSC Deputy Commandant Exam Result

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) पहली बार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने और इंटरव्यू से पहले कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करेगा। डिप्टी कमाडेंट भर्ती-2025 में ऐसा किया जा रहा है। . परीक्षा में शामिल सभी 255 कैंडिडेट्स को 15 से 20 अप्रैल के बीच आयोग कार्यालय बुलाया गया है। इसके बाद लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस भर्ती में बड़ी संख्या में बिना योग्यता के कैंडिडेट्स ने फार्म भर दिए थे। बाद में योग्यता नहीं होने पर भी एग्जाम में शामिल हुए। ऐसे में जो योग्य नहीं हैं, उनकी छंटनी पहले ही की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसीलिए आयोग ने ऐसा निर्णय लिया। डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर निकली भर्ती में 10 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। सेना के कैप्टन स्तर के रिटायर्ड, त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी अथवा इमरजेंसी और शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त/विमुक्त कैंडिडेट्स ही योग्य थे। इसके अलावा जिन कैटेगरी में आवेदन नहीं मांगे गए, उनमें भी आवेदन कर दिया गया था। सख्ती के बाद आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने फॉर्म वापस ले लिए थे। वहीं बचे अभ्यर्थियों में भी 10 प्रतिशत भी एग्जाम देने नहीं आए थे। RPSC सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार- परीक्षा देने वाले सभी कैंडिडेट्स को 15 से 20 अप्रैल के बीच बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को ये डॉक्यूमेंट्स लाने होंगे RPSC के सचिव (IAS) रामनिवास मेहता के अनुसार- लिखित परीक्षा में उपस्थित सभी कैंडिडेट्स को आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in से काउंसलिंग पत्र और विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड करना है। आवेदन पत्र (दो प्रतियों) में सभी प्रविष्टियां पूरी कर 50 रुपए फॉर्म ऑनलाइन शुल्क भुगतान की रसीद, संबंधित शैक्षणिक दस्तावेज के साथ, कैप्टन के पद से रिटायर्ड/सेवात्याग/NOC प्रमाण पत्र, PPO, जाति, मूल-निवास और अन्य दस्तावेज की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी और मूल दस्तावेज सहित आयोग कार्यालय में उपस्थिति देनी होगी। दैनिक भास्कर ऐप पर 14 जनवरी 2026 को खबर प्रकाशित कर जानकारी दी थी कि इस भर्ती पर संकट के बादल हैं और पद खाली रहने के आसार हैं। मार्च 2025 में निकाली वैकेंसी RPSC ने 18 मार्च 2025 को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 24 मार्च से 22 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए, लेकिन विड्रॉ करने के बाद 4 हजार 221 कैंडिडेट्स रह गए। इसकी लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को हुई। इसमें 255 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। वैकेंसी में आवेदन करने के लिए केवल सेना के कैप्टन स्तर के रिटायर्ड, त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी अथवा इमरजेंसी और शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त/विमुक्त कैंडिडेट्स ही योग्य थे। बिना योग्यता कई अभ्यर्थियों ने भरे थे फॉर्म इस भर्ती में बिना योग्यता बहुत से अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिए। आवेदन की जांच में कई अभ्यर्थी अयोग्य पाए गए। इन्हें फॉर्म वापस लेने का मौका भी दिया गया। आयोग ने फॉर्म विड्रॉ नहीं करने पर भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 217 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद करीब 6 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन फॉर्म विड्रॉ कर लिए। भर्ती और एग्जाम के यह रोचक तथ्य EWS, जनरल और MBC में कोई वैकेंसी नहीं थी। इसके बावजूद कैंडिडेट्स ने आवेदन किए। ST का एक पद है और 791 ने आवेदन किए, जबकि एक्स सर्विस मैन केवल एक ही है। SC के दो पद हैं, लेकिन आवेदन एक हजार लोगों ने किए, जबकि एक्स सर्विस मैन 3 ही हैं। RPSC ने 4 हजार 221 कैंडिडेट्स के एग्जाम की व्यवस्था की, लेकिन 255 ही परीक्षा देने आए। एग्जाम एक सेंटर पर ही हो सकता था, लेकिन कैंडिडेट्स ज्यादा होने के कारण 17 सेंटर बनाने पड़े। एग्जाम एक लाख के खर्च में हो सकता था। इसके लिए आयोग को 20 लाख खर्च करना पड़ा। … ये खबरें भी पढ़ें… RPSC की डिप्टी कमांडेंट भर्ती पर संकट के बादल:जिस कैटेगरी में वैकेंसी ही नहीं, भरे फॉर्म और दिया एग्जाम; पद खाली रहने के आसार राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) की भर्ती पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आयोग ने 4 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिसमें ओबीसी और एसटी के 1-1 और एससी के दो पद थे। इस भर्ती के लिए आर्मी का एक्स कैप्टन होना जरूरी था। इसके बावजूद बिना योग्यता फॉर्म भर दिए गए। (पूरी खबर पढ़ें) 255 कैंडिडेट्स के एग्जाम के लिए 511 अफसर-कर्मचारी लगाए:RPSC को खर्च करने पड़े 20 लाख से ज्यादा रुपए, चेतावनी के बाद 6 हजार फॉर्म विड्रॉ राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 11 जनवरी को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमांडेंट पदों के लिए भर्ती परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हुई। परीक्षा में कुल 255 उम्मीदवार शामिल हुए। (पूरी खबर पढे़ं)
RPSC Political Science Result Out

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद पॉलिटिकल साइंस व कॉमर्स लेक्चरर का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। पॉलिटिकल साइंस में केवल 6 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं और ऐसे में 219 पद खाली रह गए। . वहीं कामर्स में 58 पद खाली रह गए। मिनीमम 40 प्रतिशत मार्क्स हासिल नहीं करने के कारण ऐसे हालात बने हैं। आयोग की ओर से 25 अक्टूबर 2024 को विभिन्न सब्जेक्ट में कुल 2202 पदों पर भर्ती निकाली गई। इसमें पॉलिटिकल साइंस के 225 पद थे। बता दें कि पॉलिटिकल साइंस भर्ती एग्जाम 6 जुलाई 2025 को हुआ। इसमें 84 हजार 846 अभ्यर्थियों में से 45 हजार 674 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया। भर्ती में 386 कैंडिडेट्स को 10 प्रतिशत से ज्यादा सवालों में 5 विकल्पों में से कोई विकल्प नहीं भरने पर अयोग्य भी घोषित कर दिया था। आरपीएससी की ओर से 25 अक्टूबर 2024 को विभिन्न सब्जेक्ट में कुल 2202 पदों पर भर्ती निकाली गई। इसमें पॉलिटिकल साइंस के 225 पद थे। रिजल्ट के कट ऑफ में लिखा ‘कैंडिडेट नॉट एवेलेबल’ आरपीएससी ने रिजल्ट की कट ऑफ में सामान्य, एसटी सामान्य, एक्स सर्विसमेन सामान्य को छोड़कर सभी कैटेगरी में ‘एनए’ यानी “कैंडिडेट नॉट एवेलेबल” लिखा है। 40 प्रतिशत मिनिमम मार्क्स लाने थे प्राध्यापक कोच भर्ती परीक्षा में कैंडिडेट्स को 40 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है। इसमें आरक्षित वर्ग को पांच प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। इससे पहले ही निकाले गए रिजल्ट में कईं पद खाली रह गए हैं। आरपीएससी की ओर से जारी किया गया फाइनल रिजल्ट। आरपीएससी की ओर से जारी की गई कट ऑफ। कॉमर्स में भी 58 पद खाली इसी तरह कॉमर्स विषय के अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के लिए विचारित सूची 3 नवंबर को जारी की थी। विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य संबंधि विभाग द्वारा किया गया। दस्तावेज सत्यापन के बाद आयोग ने 265 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया है। जबकि आरक्षित सूची में 17 अभ्यर्थी शामिल हैं। यह परीक्षा कॉमर्स विषय के 340 पदों के लिए आयोजित की गई थी। लेकिन न्यूनतम उत्तीर्णांक के कारण शेष 58 पद खाली रह गए। ………. पढें ये खबर भी…. RPSC-एसआई भर्ती एग्जाम के ADMIT-CARD अपलोड:7.70 लाख कैंडिडेट्स; 1174 सेंटर पर 5 व 6 को दो पारियों में होगी परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से SI भर्ती एग्जाम 5 एवं 6 अप्रैल को होंगे। परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट और SSO पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए है। प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। ये भर्ती 1015 पदों के लिए है। परीक्षा के जिलों की जानकारी पहले से SSO पोर्टल पर उपलब्ध है। पूरी खबर पढें
Rajasthan Board 12th Result Today

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट आज (31 मार्च) सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। . शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रिजल्ट जारी करेंगे। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हो रहा है। बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया था। ऐसा पहली बार हुआ कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ। पिछले तीन साल से लगातार बढ़ रहा रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी किया गया 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट लगातार तीन साल से बढ़ रहा है। कोरोना काल में एग्जाम नहीं हुए और रिजल्ट 99 प्रतिशत से भी ज्यादा रहा था। सबसे कम समय में जारी हुआ रिजल्ट इस साल 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं। पहला ऐसा मौका है जब सबसे कम समय में रिजल्ट जारी किया जाएगा। इससे पहले अब तक सबसे कम दिनों में रिजल्ट 2022 में जारी किया था। परीक्षाएं 26 अप्रैल को खत्म हुई और एक जून यानी 35 दिन में रिजल्ट जारी कर दिया गया था। एप पर पब्लिश होगी फोटो, अपने जिले के लिए इन नंबर्स पर करे कॉन्टैक्ट दैनिक भास्कर एप पर 12वीं बोर्ड राजस्थान में 95 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों के फोटो, वीडियो के साथ उनके इंटरव्यू भी पब्लिश होंगे। रिजल्ट के साथ ही बच्चों के इंटरव्यू और एनालिसिस और हर जिले का अपडेट आपको एप पर पढ़ने को मिलेगा। 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स इन नंबर पर जिले के अनुसार अपनी फोटो के साथ नाम, मार्कशीट की फोटो और स्कूल के नाम शेयर करें… — राजस्थान बोर्ड – 10वीं बोर्ड रिजल्ट की यह खबर पढ़िए… 1- राजस्थान में कैसे बढ़ा 10वीं का रिजल्ट:पैटर्न बदलाव और नई शिक्षा का कितना पड़ा असर, जानिए एक्सपर्ट ने बताए कौन से 6 कारण राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का रिजल्ट का प्रतिशत कोरोना काल के बाद हर साल बढ़ रहा है। एक्सपट्र्स ने रिजल्ट बढ़ने के कई कारण बताए। इसका सबसे बड़ा कारण नई शिक्षा नीति और पेपर पैटर्न में बदलाव है। (पढ़ें पूरी खबर…)
Rajasthan Board 10th Result 2026 Toppers List LIVE Update; RBSE

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट घोषित किए गए। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस बार 94.23 प्रतिशत परिणाम रहा है। यह पिछले साल से 1.17 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल 93.06 प्रतिशत परिणाम रहा था। लड़कों का 93.63 व लड़कियों का 94.90% रिजल्ट रहा है। . मंगलवार दोपहर करीब एक बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित ऑफिस से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट की घोषणा की। हिन्दी, अंग्रेजी, सोशल साइंस, साइंस, मैथ्स, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी में कई स्टूडेंट्स को 100 में से 100 नंबर मिले हैं। उधर, रिजल्ट जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट खुलने में कई जगह दिक्कत आ रही है। इस वजह से स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं। हालांकि, रिजल्ट्स उपलब्ध कराने वाली प्राइवेट वेबसाइट पर रिजल्ट दिख रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ, जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी हुआ है। बोर्ड इतिहास में भी ये पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट आया है। इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं। दसवीं का एग्जाम 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट्स ने दिया था। 10वीं राजस्थान बोर्ड रिजल्ट- टॉप 5 जिले 1. झुंझुनूं 97.77% 2. डीडवाना-कुचामन 97.59 % 3. सीकर 97.43 % 4. नागौर 97. 09 % 5. जोधपुर 96. 48% 5 जिलों का रिजल्ट सबसे कम 1. प्रतापगढ़ 88.11% 2. बारां 89.72 % 3.झालावाड़ 89.94 % 4. बूंदी 90.21% 5. करौली 91.01% 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स इन नंबर पर जिले के अनुसार अपनी फोटो के साथ नाम, मार्कशीट की फोटो और स्कूल के नाम के साथ शेयर करें… राजस्थान में 5वीं और 8वीं बोर्ड का रिजल्ट भी जारी:शाला दर्पण पोर्टल नहीं खुल रहा, परिणाम देखने में आ रही परेशानी पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
NZ vs SA 2nd T20 Match Result; New Zealand Won

स्पोर्ट्स डेस्क13 घंटे पहले कॉपी लिंक न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर आ गई है। पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कीवियों को 91 रन पर ऑलआउट कर जीत हासिल की थी। सीरीज का तीसरा मैच 20 मार्च को ऑकलैंड में खेला जाएगा। मंगलवार को हैमिल्टन में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 175 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 15.3 ओवर में 107 रन पर ऑलआउट हो गई। डेवोन कॉन्वे ने 60 रन बनाए न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम ने पारी की शुरुआत की, लेकिन वह सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टिम रॉबिन्सन 1, निक केली 21, कप्तान मिचेल सैंटनर 20 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, दूसरे ओपनर डेवोन कॉन्वे ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 49 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। इसके बाद आखिरी में कोल मैकॉन्ची और जोश क्लार्कसन ने टीम को 175 रन तक पहुंचा दिया। क्लार्कसन ने 9 बॉल पर नाबाद 26 रन बनाए। कीवी ओपनर डेवोन कॉन्वे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। साउथ अफ्रीका के लिए ब्योर्न फोर्टुइन ने 2 विकेट लिए। जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, ब्योर्न हैंड्रिक्स और ओटनील बार्टमैन को 1-1 विकेट मिला। साउथ अफ्रीका 107 रन पर ऑलआउट 176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। 67 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। जॉर्ज लिंडे ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, जबकि 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 15.3 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के लिए बेन सियर्स और लॉकी फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा मिचेल सैंटनर ने 2 विकेट लिए। कोल मैकॉन्ची और जिमी नीशम ने 1-1 विकेट मिला। ———————————————————- साउथ अफ्रीका के न्यूजीलैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, डेब्यू कर रहे मोकोएना को 3 विकेट साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ प्रोटियाज टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
UPSC CSE 2026 Final Result Out: Girls Dominate Top 10

16 मिनट पहले कॉपी लिंक AIR 1 अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रहने वाले हैं। UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्वालिफाई हुए हैं। पूरा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। पहले भी 2 बाद UPSC क्लियर किया अनुज पहले भी 2 बार UPSC एग्जाम क्लियर कर चुके हैं। UPSC 2023 में पहले प्रयास में उन्हें दिल्ली में SDM के पद पर नियुक्ति मिली थी। अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की 1,2 इकाई में काम करते हैं। मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं। अनुज ने रावतभाटा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल से पढ़ाई की है। 12वीं में उनके 94 प्रतिशत नंबर आए थे। अनुज को टेबल टेनिस खेलना पसंद हैं। 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित जारी रिजल्ट में कुल 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए हैं। कैटेगरी वाइज डिटेल्स इस तरह हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर विजिट कर फाइनल मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। 27 फरवरी को खत्म हुए इंटरव्यू UPSC सिविल सर्विस 2026 प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मेन्स एग्जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया। चयनित उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी 2026 को खत्म हुए थे। इसी साल बदले IAS-IPS कैडर एलोकेशन रूल्स भारत सरकार ने UPSC कैडर अलॉटमेंट के लिए 2017 से चली आ रही ‘जोन सिस्टम’ की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसकी जगह नई ‘कैडर एलोकेशन पॉलिसी 2026’ लागू कर दी गई है। इसके तहत अब ‘साइकिल सिस्टम’ के जरिए अफसरों के कैडर का बंटवारा होगा। ये पॉलिसी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFoS) के लिए चयनित उम्मीदवारों पर लागू होगी। जियोग्राफिकल जोन को खत्म कर नए ग्रुप्स बनाए UPSC ने अब तक सभी स्टेट और UTs के कुल 25 कैडर बनाए थे। इन्हें जियोग्राफिकली 5 जोन में बांटा गया था- नॉर्थ, वेस्ट, साउथ, सेंट्रल और ईस्ट। UPSC मेन्स क्लियर करने के बाद कैंडिडेट्स DAF II फॉर्म भरते थे जिसमें पहले जोन और फिर स्टेट प्रिफरेंस चुनने का मौका मिलता था। एक बार जिस स्टेट में ऑफिसर की नियुक्ति होती है, परमानेंट उसी स्टेट में काम करना होता है। इसे ही कैडर कहते हैं। नई नीति में सभी 25 कैडरों को वर्णानुक्रम यानी अल्फाबेटिकल ऑर्डर (A, B, C….Z) में अरेंज कर 4 ग्रुप्स में डिवाइड किया गया है: ग्रुप-I: AGMUT (दिल्ली/केंद्र शासित प्रदेश), आंध्र प्रदेश, असम-मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़ ग्रुप-II: गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश ग्रुप-III: महाराष्ट्र, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु ग्रुप-IV: तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल पुराने सिस्टम में मान लीजिए अगर कैंडिडेट ने नॉर्थ जोन के हरियाणा कैडर को प्रेफरेंस दिया। ऐसे में प्रॉबेबिलिटी रहती थी कि कैंडिडेट को अगर हरियाणा नहीं भी मिलता था तो राजस्थान या उत्तर प्रदेश मिल जाता था। लेकिन नए सिस्टम में एक जोन के भीतर अल्फाबेटिकली अरेंज स्टेट होते हैं। इसका मतलब H- हरियाणा, J-झारखंड और K- केरल एक जोन में होंगे। ऐसे में नियुक्ति हरियाणा के अलावा झारखंड, कर्नाटक और केरल भी मिल सकता है। —————– ये खबरें भी पढ़ें… IAS-IPS के कैडर एलोकेशन के नियम बदले: 25 कैडरों को 4 ग्रुप में बांटा, जियोग्राफिकल जोन खत्म; जानें UPSC का नया सिस्टम भारत सरकार ने UPSC कैडर अलॉटमेंट के लिए 2017 से चली आ रही ‘जोन सिस्टम’ की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसकी जगह नई ‘कैडर एलोकेशन पॉलिसी 2026’ लागू कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
JEE Main 2026 Session 1 Result Out

Hindi News Career JEE Main 2026 Session 1 Result Out | NTA Releases Scores On Jeemain.nta.nic.in 5 दिन पहले कॉपी लिंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE मेन्स 2026 सेशन – 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 12 कैंडिडेट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने दी थी एग्जाम : एनटीए ने JEE Main सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 21 से लेकर 29 जनवरी तक किया था। इसमें 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इस रिजल्ट में अभी रैंक जारी नहीं होगी, क्योंकि जेईई मेन का दूसरा सेशन अप्रैल में होना है। उसके बाद रैंक जारी की जाएगी। पिछले साल ड्रॉप हुए थे 6 क्वेश्चन : अप्रैल सेशन के बाद जारी होने वाले रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी। इसके बाद जेईई एडवांस का पेपर होगा। पिछले साल जनवरी 2025 सेशन में ऑब्जेक्शन के बाद कुल 6 क्वेश्चन ड्रॉप किए गए थे और 2 प्रश्नों में एक से ज्यादा ऑप्शन सही माने गए थे। इनमें सबसे ज्यादा गलतियां फिजिक्स में पाई गई थीं, जहां 4 क्वेश्चन ड्रॉप किए गए थे। वहीं केमिस्ट्री और मैथ्स में एक-एक क्वेश्चन ड्रॉप हुआ था। जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को किया गया था। जेईई मेन सेशन 1 के पिछले वर्ष के एग्जाम में 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। क्यों हुई रिजल्ट जारी होने में देरी : इस एग्जाम का रिजल्ट सबसे पहले 12 फरवरी को आना था। लेकिन इस तारीख को प्रोविजनल आंसर-की को लेकर आए ऑब्जेक्शन की चांज करने के चलते एक्सटेंड किया गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन-1 प्रोविजनल आंसर-की जारी कर 6 फरवरी तक छात्रों के ऑब्जेक्शन मांगे थे। एनटीए को जिन-जिन क्वेश्चंस के जवाब को लेकर ऑब्जेक्शन मिले, उन्हें एक्सपर्ट की एक कमेटी के सामने रखा गया। सूत्रों का कहना है कि पहले सत्र की परीक्षा में कम से कम 6 सवाल ड्रॉप किए जा सकते हैं। हालांकि इन सभी सवालों का विशेषज्ञ समिति फिर से जांच रही है। स्टूडेंट्स को मिलेगा एक और मौका : ऐसे छात्र जो जेईई सेशन – 1 एग्जाम में पास नहीं हो सके या अच्छी रैंक नहीं ला पाए, वे दूसरे सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 फरवरी तय की गई है। जेईई मेन फेज – 2 की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल 2026 के बीच होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









