Thursday, 17 Sep 2026 | 03:58 AM

Trending :

EXCLUSIVE

RPSC RAS Result Released | Ajmers Hariyansh Secures 17th Rank

RPSC RAS Result Released | Ajmers Hariyansh Secures 17th Rank

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 के इंटरव्यू समाप्त होने के शनिवार (18 अप्रैल) को रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। अजमेर जिले के किशनगढ़ के पास गांव उजोली के रहने वाले हरियश राजपुरोहित ने 17वीं रैंक हासिल . वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। जल्द ही प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे। 17 अप्रैल (कल) ही इंटरव्यू समाप्त हुए थे। इसके बाद रिजल्ट जारी करने की उम्मीद थी, लेकिन रिजल्ट जारी नहीं किया गया। अब आरएएस-2026 की नई वैकेंसी का भी इंतजार है। ………… पढें ये खबर भी…. RAS-2024 का रिजल्ट जारी, बाड़मेर के दिनेश ने किया टॉप:हेड कॉन्स्टेबल के बेटे की दूसरी रैंक, RPSC ने 10 कैंडिडेट का रिजल्ट रोका राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है वहीं, जैसलमेर के वीरेंद्र चारण की दूसरी रैंक है। हेड कॉन्स्टेबल के बेटे वीरेंद्र वर्तमान में तहसीलदार हैं। आयोग ने शनिवार सुबह कुल 2391 कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट जारी की है। इस परीक्षा के लिए 17 अप्रैल को इंटरव्यू खत्म हुए थे। पूरी खबर पढें

RPSC RAS 2024 Result Out

RPSC RAS 2024 Result Out

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। लास्ट परीक्षा में उन्होंने 57वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल आरपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। . एग्जाम में दूसरी रैंक जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने हासिल की है। हेड कॉन्स्टेबल के बेटे वीरेंद्र वर्तमान में तहसीलदार हैं। रिजल्ट में पांचवीं रैंक वाले बीकानेर के विकास ने भर्ती के अगले प्रोसेस में जाने से इंकार कर दिया है। आयोग ने शनिवार सुबह कुल 2391 कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट जारी की है। इस परीक्षा के लिए 17 अप्रैल को इंटरव्यू खत्म हुए थे। कुल नए 1096 अधिकारी मिलेंगे आयोग के अनुसार कुल 10 कैंडिडेट्स का रिजल्ट होल्ड पर है। इनमें 5 का परिणाम सील्ड कवर में है। तीन कैंडिडेट्स का परिणा कोर्ट में मामला होने के कारण रोका है। दो कैंडिडेट के रिजल्ट को रोकने का कारण आयोग ने नहीं बताया है। वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। जल्द ही प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे।

Chhindwara CBSE 10th Result: Toppers Shine, City Celebrates

Chhindwara CBSE 10th Result: Toppers Shine, City Celebrates

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। रिजल्ट सामने आते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और कई स्कूलों में जश्न का माहौल देखने को मिला। अब छात्रों को 12वीं के परिणाम का इ . इस बार छिंदवाड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक हासिल किए हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र पर्व अग्रवाल ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर में पहला स्थान हासिल किया। वहीं फर्स्ट स्टेप स्कूल के समर्थ धनकारिया ने 98.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। डीपीएस के पर्व अग्रवाल ने 99% अंक प्राप्त किए अन्य प्रमुख छात्रों की बात करें तो विद्या भूमि स्कूल के यथार्थ पवार ने 98.4 प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय के तेजस चौबे ने 97.6 प्रतिशत और संत श्री स्कूल की भक्ति छोरिया ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के देवक ताम्रकार और अन्विता डबली ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं जय गुरुदेव इंटरनेशनल स्कूल की रैना भोजवानी ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। रैना भोजवानी ने 94.4 अंक प्राप्त किए रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई विद्यार्थी अपने-अपने स्कूल पहुंचे और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। स्कूल प्रबंधन ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

CBSE 10th Session 1 Result Declared: 80% Students Pass

CBSE 10th Session 1 Result Declared: 80% Students Pass

Hindi News Career CBSE 10th Session 1 Result Declared: 80% Students Pass | New Board System Exams 8 मिनट पहले कॉपी लिंक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 10वीं सेशन – 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग एप पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स इस साल CBSE बोर्ड 10वीं की सेशन 1 परीक्षा में शामिल हुए हैं जिनका रिजल्‍ट जारी किया गया है। सीबीएसई 10वीं सेशन – 1 की परीक्षाओं में पास होने के लिए, थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है। इस साल 10वीं बोर्ड सेशन – 1 एग्जाम देश के 8 हजार से ज्यादा एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक मेरिट लिस्‍ट नहीं होगी जारी CBSE बोर्ड मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्‍ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्‍कूलों और शैक्षणिक संस्‍थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्‍चे को स्‍कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें। यहां देखें CBSE का रिजल्‍ट results.cbse.nic.in cbse.gov.in results.nic.in results.digilocker.gov.in umang.gov.in नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत हुई एग्जाम : इस साल सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की एग्जाम नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की है। पहला बोर्ड एग्जाम (अनिवार्य) : 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 को हुआ था। वहीं दूसरा बोर्ड एग्जाम (ऑप्शनल) है जो 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा। 15 मई से होंगे CBSE 10th सेशन 2 एग्जाम: 10वीं बोर्ड सेशन – 2 एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 अंकों में सुधार का मौका मिलेगा। इसके अलावा 2 विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जो दूसरी एग्जाम दे सकते हैं। तीन या इससे ज्यादा सब्जेक्ट में फेल छात्रों को 2027 की मेन एग्जाम देनी होगी। 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल : सीबीएसई 10वीं सेशन – 1 की परीक्षा इस साल 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने दी थी। इस साल 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अलग-अलग जारी होंगे। इसे लेकर बोर्ड ने कोई क्लेरिफिकेशन जारी नहीं किया है। उमंग एप पर ऐसे चेक करें 10वीं सेशन – 1 का रिजल्ट : UMANG App डाउनलोड करें। एक अकाउंट बनाएं और अपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉग इन करें। CBSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट 2026 देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें। स्क्रीन पर सीबीएसई बोर्ड 2026 सेशन – 1 का रिजल्ट दिखाई देगा। CBSE के 2 बार एग्जाम के फैसले को 8 सवाल-जवाब में जानें… सवाल: दो बार एग्‍जाम होने का नियम कब से लागू होगा। जवाब: ये नियम 2025-26 सेशन से लागू होगा। इसका मतलब है कि साल 2026 में बोर्ड एग्‍जाम 2 बार आयोजित होंगे। सवाल: क्‍या दोनों बार एग्‍जाम देना जरूरी होगा। जवाब: नहीं। स्टूडेंट्स के पास 3 ऑप्शन होंगे- 1. साल में एक बार परीक्षा दें। 2. दोनों परीक्षाओं में शामिल हों। 3. किसी सब्जेक्ट में अच्छा परफॉर्म न कर पाने पर, दूसरी परीक्षा में उस विषय का दोबारा एग्‍जाम दें। सवाल: अगर एग्‍जाम 2 बार दिए हैं, तो रिजल्‍ट कैसे तय होगा। जवाब: जो स्‍टूडेंट्स दोनों बार बोर्ड एग्‍जाम में शामिल होंगे, उनका वो रिजल्‍ट फाइनल माना जाएगा, जो बेहतर होगा। यानी अगर दूसरी बार एग्‍जाम देने पर नंबर घट जाएंगे, तो पहली परीक्षा के नंबर ही फाइनल माने जाएंगे। सवाल: क्‍या दोनों परीक्षाओं में आधा-आधा सिलेबस पूछा जाएगा। जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस पर आधारित होंगी। एग्‍जाम का फॉर्मेट भी दोनों परीक्षाओं में एक जैसा ही होगा। सवाल: क्‍या दो एग्‍जाम्स के बाद सप्‍लीमेंट्री एग्‍जाम भी देने का मौका मिलेगा। जवाब: नहीं। 10वीं के लिए सप्‍लीमेंट्री एग्‍जाम अब खत्‍म कर दिया जाएगा। सवाल: क्‍या दोनों बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए अलग-अलग एग्‍जाम सेंटर मिलेगा। जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाओं के लिए एग्‍जाम सेंटर एक ही रहेगा। सवाल: क्‍या दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्‍ट्रेशन अलग-अलग करना होगा? फीस भी 2 बार लगेगी। जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्‍ट्रेशन एक ही बार करना होगा। हालांकि, दो बार परीक्षा देने का ऑप्‍शन चुनने पर फीस एक साथ ली जाएगी। सवाल: क्‍या प्रैक्टिकल एग्‍जाम भी 2 बार होंगे। जवाब: नहीं। प्रैक्टिकल और इंटरनल एग्‍जाम एक ही बार होंगे। ये पहले की तरह दिसंबर-जनवरी में आयोजित किए जाएंगे। ————————– ये खबरें भी पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

MP Board 10th Result 2026: Pratibha Singh Tops

MP Board 10th Result 2026: Pratibha Singh Tops

भोपालकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने साल 2026 की 10वीं (हाईस्कूल) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार कुल 73.42% नियमित छात्र पास हुए हैं। पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरे नंबर पर बालाघाट की अक्षरा घोडेश्वर और सीधी के अभय गुप्ता ने संयुक्त रूप से जगह बनाई। तीसरे नंबर पर शहडोल के योगेंद्र सिंह परमार रहे। रिजल्ट जारी होने के बाद दैनिक भास्कर ने 90% से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों के लिए विशेष पहल शुरू की है। ऐसे छात्र-छात्राओं के फोटो और जानकारी प्रकाशित की जा रही है। दैनिक भास्कर अपने ऐप पर खबर के माध्यम से ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने का प्रयास करेगा। हमसे संपर्क करने के लिए नीचे 10वीं और 12वीं के लिए ऑफिशियल लिंक दिए गए हैं। 10वीं में 90% से अधिक अंक लाने वाले यहां क्लिक करें… लाइव अपडेट्स अभी कॉपी लिंक आशापुर के मोदित गौर को 94.2% अंक मिले आशापुर के रहने वाले मोदित गौर को 10वीं में 94.2% अंक मिले है। उनके पिता व्यवसाय करते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

MP Board 10th 12th Result Declared

MP Board 10th 12th Result Declared

उज्जैन7 मिनट पहले कॉपी लिंक उज्जैन में 12वीं कक्षा के आर्ट्स संकाय में ज्योति यादव ने 97% अंक हासिल किए है। मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिजल्ट जारी किया। इस साल प्रदेशभर से करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। उज्जैन में 12वीं कक्षा के आर्ट्स संकाय में ज्योति यादव ने 97% अंक हासिल किए है। रिजल्ट देखने के लिए छात्र घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.mponline.gov.in और https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

MP Board 12th Result 2026 Toppers List LIVE Update; MPBSE

MP Board 12th Result 2026 Toppers List LIVE Update; MPBSE

12वीं में 79.41% छात्राएं पास हुईं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 72.39% रहा। रिजल्ट के बाद मिठाइयां बांटीं। एमबी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार (15 अप्रैल) को सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। इस बार का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर रहा है। . छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी है। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। खुशी शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल और चांदनी गुरुदेव शिक्षा केन्द्र नीलबड़, भोपाल की छात्रा हैं। नई शिक्षा नीति के तहत अब 7 मई 2026 से द्वितीय अवसर परीक्षा आयोजित की जाएगी, और विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 भी जारी किया गया है। देखिए 9 तस्वीरें… तन्वी ने बायो में प्रथम स्थान हासिल किया है, वे डॉक्टर बनना चाहती है। सांदीपनि विद्यालय नरसिंहपुर की छात्रा माही साहू ने भी मेरिट में जगह बनाई है। ड्रोन एकेडमी की छात्रा श्रुति तोमर ने कला संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया है। निखिल सोनी को कॉमर्स संकाय में 500 में से 476 अंक मिले हैं। जय राठौड़ ने वाणिज्य संकाय में मेरिट में दसवां स्थान पाया है। पिता ने मिठाई बांटी। सरस्वती स्कूल की छात्रा कृति साहू ने 483 अंक हासिल कर मेरिट में 10वां स्थान पाया। रिजल्ट में सफल होने के लिए छात्राओं ने स्कूल में खुशियां मनाई। सेंट स्टीफन स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कॉमर्स में मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा अदिति तिवारी ने बायो में प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया। 10 फरवरी से 7 मार्च तक हुई थी परीक्षा एमपी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 6,89,746 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 6,13,634 नियमित और 76,112 स्वाध्यायी परीक्षार्थी थे। स्टूडेंट्स रिजल्ट देखने लिए इन लिंक पर क्लिक करें स्टूडेंट्स घर बैठे अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल लिंक https://mpbse.mponline.gov.in और https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर क्लिक कर सकते हैं। सरकारी स्कूलों ने किया बेहतर प्रदर्शन सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 80.43% रहा। यह प्राइवेट स्कूलों के 69.67% से काफी ज्यादा है। इससे सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन मजबूत होता दिख रहा है। रीवा-सीधी पड़ोसी जिले, लेकिन नतीजों में बड़ा फर्क एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में इस बार चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। रीवा और सीधी जैसे पड़ोसी जिलों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला। जहां सीधी टॉप-5 जिलों में शामिल है, वहीं रीवा बॉटम-5 में पहुंच गया है। बड़े शहरों का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। जबलपुर 33वें, इंदौर 43वें और भोपाल 45वें स्थान पर रहा। यह स्थिति इसलिए भी निराशाजनक है क्योंकि इन जिलों में स्कूल शिक्षा विभाग के हाईटेक और संसाधनयुक्त संस्थान, जैसे संदिपनी स्कूल, मौजूद हैं। बेहतर सुविधाओं और संसाधनों के बावजूद इन जिलों का रिजल्ट लगातार नीचे बना हुआ है, जो शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। रिजल्ट का मिनट-टु-मिनट अपडेट देखने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… ये खबरें भी पढ़ें… 90% +अंक लाने वाले दैनिक भास्कर पर देखें अपना फोटो:आप भी भेजे अपनी जानकारी-फोटो; MP बोर्ड 12वीं में 76% स्टूडेंट्स पास मुलताई में 12वीं के छात्र ने पीया कीटनाशक, हालत गंभीर:पिता को रिजल्ट बताया, कुछ देर बाद गलत कदम उठाया; एक्सपर्ट बोले- कोई भी परीक्षा आखिरी नहीं

UPPSC ROARO 2023 Final Result Declared

UPPSC ROARO 2023 Final Result Declared

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम रविवार देर रात को जारी कर दिया है। आयोग द्वारा कुल 419 रिक्तियों के सापेक्ष 419 अभ्यर्थियों को सशर्त रूप से सफल घोषित किया गया . इसमें अनिल पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि आदित्य प्रताप सिंह दूसरे और लक्ष्मी वर्मा तीसरे स्थान पर रही हैं। जबकि अमेठी के शिवांशु शर्मा ने 6वीं और शिवम शुक्ला ने 10वीं रैंक हासिल की। सफल 419 अभ्यर्थियों में से 338 समीक्षा अधिकारी के पदों पर और 81 सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर चयनित हुए हैं। जिसमें कुल 5,930 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए हिंदी टंकण (टाइपिंग) परीक्षा 16 से 19 फरवरी 2026 के बीच संपन्न हुई थी। यह तस्वीर 8 महीने पहले हुई समीक्षा अधिकारी–सहायक समीक्षा अधिकारी (RO-ARO) की प्रारंभिक परीक्षा के दौरान की है। मूल प्रमाण पत्रों का होगा वेरिफिकेशन आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया है कि यह परिणाम पूरी तरह से औपबन्धिक (Conditional/Provisional) है। सभी सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद ही उनकी अंतिम संस्तुति भेजी जाएगी। प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी। परीक्षा में कुल आवेदन 10,76,004 कुल प्राप्त हुए थे। जिसके प्रारंभिक परीक्षा 4,54,589 परीक्षा में अभ्यर्थी उपस्थित थे। यह परीक्षा 11 फरवरी 2024 को पहली बार आयोजित हुई थी। जिसके प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। बाद में 27 जुलाई 2025 को प्री का एग्जाम कराया गया। वहीं मुख्य परीक्षा 02 और 03 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। पहले यह 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन अन्य परीक्षाओं के टकराव के कारण तिथि बदली गई। जिसमें 7,509 प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यार्थियों ने पेपर दिया था। नौ अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इस परीक्षा का अंतिम रिजल्ट ढाई साल बाद आया है। पहले पदों की संख्या 411 थी जो बाद में बढ़कर 419 हो गया। ​कहां देखें रिजल्ट अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अमेठी के शिवांशु शर्मा और शिवम शुक्ला ने टॉप टेन में बनाई जगह अमेठी के शिवांशु शर्मा ने RO/ARO परीक्षा 2023 में 6वीं रैंक हासिल की। RO/ARO परीक्षा 2023 के रिजल्ट में अमेठी के 2 युवकों ने टॉप टेन में जगह बनाई। भेटुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत शिवगढ़ जलालपुर के संड़िला गांव निवासी शिवांशु शर्मा ने 6वीं रैंक प्राप्त की है। उनके पिता राम सजीवन शर्मा आवास विकास के रिटायर्ड ड्राइंग इंजीनियर हैं, जबकि माता सावित्री शर्मा गृहणी हैं। शिवांशु ने वर्ष 2020 से परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने लखनऊ स्थित अपने घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की। इससे पहले, उनका चयन भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क और रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर भी हो चुका है। उनका लक्ष्य आगे चलकर आईपीएस अधिकारी बनना है। अमेठी के शिवम शुक्ला ने 10वीं रैंक हासिल की। ग्राम पंचायत टिकरी के श्री का पुरवा गांव निवासी शिवम शुक्ला ने 10वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता विनोद शुक्ला रणछोर इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं और माता वृजलेश शुक्ला गृहणी हैं। शिवम ने इलाहाबाद में रहकर कोचिंग के माध्यम से तैयारी की और यह सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से गांव में उत्सव जैसा माहौल है। विकास शुक्ला, धीरेंद्र शुक्ला, प्रमोद शुक्ला और अंकित तिवारी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ——————– ये खबर भी पढ़ें… पंक्चर बनाने वाले की बेटी बनी नायब तहसीलदार:यूपी PCS पास किया तो मंदिर में फूट-फूटकर रोया, ननद डिप्टी एसपी, भाभी CTO बनीं यूपी पीसीएस 2024 में दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। बुलंदशहर की गायत्री वर्मा नायब तहसीलदार बनी हैं। इस कैटेगरी में उनकी 210वीं रैंक आई है। गायत्री के पिता राजकुमार पंक्चर की दुकान चलाते हैं। उसी में उनकी चाय की दुकान भी है। पढ़िए पूरी खबर

RPSC Deputy Commandant Exam Result

RPSC Deputy Commandant Exam Result

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) पहली बार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने और इंटरव्यू से पहले कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करेगा। डिप्टी कमाडेंट भर्ती-2025 में ऐसा किया जा रहा है। . परीक्षा में शामिल सभी 255 कैंडिडेट्स को 15 से 20 अप्रैल के बीच आयोग कार्यालय बुलाया गया है। इसके बाद लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस भर्ती में बड़ी संख्या में बिना योग्यता के कैंडिडेट्स ने फार्म भर दिए थे। बाद में योग्यता नहीं होने पर भी एग्जाम में शामिल हुए। ऐसे में जो योग्य नहीं हैं, उनकी छंटनी पहले ही की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसीलिए आयोग ने ऐसा निर्णय लिया। डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर निकली भर्ती में 10 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। सेना के कैप्टन स्तर के रिटायर्ड, त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी अथवा इमरजेंसी और शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त/विमुक्त कैंडिडेट्स ही योग्य थे। इसके अलावा जिन कैटेगरी में आवेदन नहीं मांगे गए, उनमें भी आवेदन कर दिया गया था। सख्ती के बाद आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने फॉर्म वापस ले लिए थे। वहीं बचे अभ्यर्थियों में भी 10 प्रतिशत भी एग्जाम देने नहीं आए थे। RPSC सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार- परीक्षा देने वाले सभी कैंडिडेट्स को 15 से 20 अप्रैल के बीच बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को ये डॉक्यूमेंट्स लाने होंगे RPSC के सचिव (IAS) रामनिवास मेहता के अनुसार- लिखित परीक्षा में उपस्थित सभी कैंडिडेट्स को आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in से काउंसलिंग पत्र और विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड करना है। आवेदन पत्र (दो प्रतियों) में सभी प्रविष्टियां पूरी कर 50 रुपए फॉर्म ऑनलाइन शुल्क भुगतान की रसीद, संबंधित शैक्षणिक दस्तावेज के साथ, कैप्टन के पद से रिटायर्ड/सेवात्याग/NOC प्रमाण पत्र, PPO, जाति, मूल-निवास और अन्य दस्तावेज की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी और मूल दस्तावेज सहित आयोग कार्यालय में उपस्थिति देनी होगी। दैनिक भास्कर ऐप पर 14 जनवरी 2026 को खबर प्रकाशित कर जानकारी दी थी कि इस भर्ती पर संकट के बादल हैं और पद खाली रहने के आसार हैं। मार्च 2025 में निकाली वैकेंसी RPSC ने 18 मार्च 2025 को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 24 मार्च से 22 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए, लेकिन विड्रॉ करने के बाद 4 हजार 221 कैंडिडेट्स रह गए। इसकी लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को हुई। इसमें 255 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। वैकेंसी में आवेदन करने के लिए केवल सेना के कैप्टन स्तर के रिटायर्ड, त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी अथवा इमरजेंसी और शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त/विमुक्त कैंडिडेट्स ही योग्य थे। बिना योग्यता कई अभ्यर्थियों ने भरे थे फॉर्म इस भर्ती में बिना योग्यता बहुत से अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिए। आवेदन की जांच में कई अभ्यर्थी अयोग्य पाए गए। इन्हें फॉर्म वापस लेने का मौका भी दिया गया। आयोग ने फॉर्म विड्रॉ नहीं करने पर भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 217 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद करीब 6 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन फॉर्म विड्रॉ कर लिए। भर्ती और एग्जाम के यह रोचक तथ्य EWS, जनरल और MBC में कोई वैकेंसी नहीं थी। इसके बावजूद कैंडिडेट्स ने आवेदन किए। ST का एक पद है और 791 ने आवेदन किए, जबकि एक्स सर्विस मैन केवल एक ही है। SC के दो पद हैं, लेकिन आवेदन एक हजार लोगों ने किए, जबकि एक्स सर्विस मैन 3 ही हैं। RPSC ने 4 हजार 221 कैंडिडेट्स के एग्जाम की व्यवस्था की, लेकिन 255 ही परीक्षा देने आए। एग्जाम एक सेंटर पर ही हो सकता था, लेकिन कैंडिडेट्स ज्यादा होने के कारण 17 सेंटर बनाने पड़े। एग्जाम एक लाख के खर्च में हो सकता था। इसके लिए आयोग को 20 लाख खर्च करना पड़ा। … ये खबरें भी पढ़ें… RPSC की डिप्टी कमांडेंट भर्ती पर संकट के बादल:जिस कैटेगरी में वैकेंसी ही नहीं, भरे फॉर्म और दिया एग्जाम; पद खाली रहने के आसार राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) की भर्ती पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आयोग ने 4 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिसमें ओबीसी और एसटी के 1-1 और एससी के दो पद थे। इस भर्ती के लिए आर्मी का एक्स कैप्टन होना जरूरी था। इसके बावजूद बिना योग्यता फॉर्म भर दिए गए। (पूरी खबर पढ़ें) 255 कैंडिडेट्स के एग्जाम के लिए 511 अफसर-कर्मचारी लगाए:RPSC को खर्च करने पड़े 20 लाख से ज्यादा रुपए, चेतावनी के बाद 6 हजार फॉर्म विड्रॉ राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 11 जनवरी को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमांडेंट पदों के लिए भर्ती परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हुई। परीक्षा में कुल 255 उम्मीदवार शामिल हुए। (पूरी खबर पढे़ं)

RPSC Political Science Result Out

RPSC Political Science Result Out

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद पॉलिटिकल साइंस व कॉमर्स लेक्चरर का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। पॉलिटिकल साइंस में केवल 6 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं और ऐसे में 219 पद खाली रह गए। . वहीं कामर्स में 58 पद खाली रह गए। मिनीमम 40 प्रतिशत मार्क्स हासिल नहीं करने के कारण ऐसे हालात बने हैं। आयोग की ओर से 25 अक्टूबर 2024 को विभिन्न सब्जेक्ट में कुल 2202 पदों पर भर्ती निकाली गई। इसमें पॉलिटिकल साइंस के 225 पद थे। बता दें कि पॉलिटिकल साइंस भर्ती एग्जाम 6 जुलाई 2025 को हुआ। इसमें 84 हजार 846 अभ्यर्थियों में से 45 हजार 674 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया। भर्ती में 386 कैंडिडेट्स को 10 प्रतिशत से ज्यादा सवालों में 5 विकल्पों में से कोई विकल्प नहीं भरने पर अयोग्य भी घोषित कर दिया था। आरपीएससी की ओर से 25 अक्टूबर 2024 को विभिन्न सब्जेक्ट में कुल 2202 पदों पर भर्ती निकाली गई। इसमें पॉलिटिकल साइंस के 225 पद थे। रिजल्ट के कट ऑफ में लिखा ‘कैंडिडेट नॉट एवेलेबल’ आरपीएससी ने रिजल्ट की कट ऑफ में सामान्य, एसटी सामान्य, एक्स सर्विसमेन सामान्य को छोड़कर सभी कैटेगरी में ‘एनए’ या​नी “कैंडिडेट नॉट एवेलेबल” लिखा है। 40 प्रतिशत मिनिमम मार्क्स लाने थे प्राध्यापक कोच भर्ती परीक्षा में कैंडिडेट्स को 40 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है। इसमें आरक्षित वर्ग को पांच प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। इससे पहले ही निकाले गए रिजल्ट में कईं पद खाली रह गए हैं। आरपीएससी की ओर से जारी किया गया फाइनल रिजल्ट। आरपीएससी की ओर से जारी की गई कट ऑफ। कॉमर्स में भी 58 पद खाली इसी तरह कॉमर्स विषय के अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के लिए विचारित सूची 3 नवंबर को जारी की थी। विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य संबंधि विभाग द्वारा किया गया। दस्तावेज सत्यापन के बाद आयोग ने 265 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया है। जबकि आरक्षित सूची में 17 अभ्यर्थी शामिल हैं। यह परीक्षा कॉमर्स विषय के 340 पदों के लिए आयोजित की गई थी। लेकिन न्यूनतम उत्तीर्णांक के कारण शेष 58 पद खाली रह गए। ………. पढें ये खबर भी…. RPSC-एसआई भर्ती एग्जाम के ADMIT-CARD अपलोड:7.70 लाख कैंडिडेट्स; 1174 सेंटर पर 5 व 6 को दो पारियों में होगी परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से SI भर्ती एग्जाम 5 एवं 6 अप्रैल को होंगे। परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट और SSO पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए है। प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। ये भर्ती 1015 पदों के लिए है। परीक्षा के जिलों की जानकारी पहले से SSO पोर्टल पर उपलब्ध है। पूरी खबर पढें