सैमसन को न खिलाने के बाद गंभीर ने बात की:संजू की जगह वैभव को डेब्यू को मौका दिया था, सूर्यवंशी ने फैंस से शुक्रिया कहा

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में भारत के टीम मैनेजमेंट ने खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया। उनकी जगह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया गया। सैमसन को बाहर किए जाने के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर काफी देर तक सैमसन से बातचीत करते नजर आए। दोनों के बीच हुई चर्चा को खिलाड़ी का मनोबल बढ़ाने की कोशिश माना जा रहा है। इधर, सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच के बाद इंस्टा पोस्ट के जरिए अपने फैंस शुक्रिया किया। वे इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 10 गेंद पर 2 छक्कों के सहारे 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनका स्ट्राइक रेट 140.00 का रहा। पिछली 3 पारियों में फेल रहे सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे संजू सैमसन पिछले तीन टी-20 मुकाबलों में प्रभाव नहीं छोड़ सके। वे आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में 0 और 5 रन ही बना पाए। जबकि, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में सात गेंद खेलकर सिर्फ एक रन बना सके। लगातार नाकामी के बाद उन्हें ड्रॉप किया और वैभव को डेब्यू का मौका दिया। गंभीर ने दिया भरोसे का संदेश मैच से पहले गंभीर सैमसन का हाथ पकड़कर उनसे बात करते नजर आए। माना जा रहा है कि कोच ने उन्हें निराश नहीं होने और आगे के अवसरों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। भारतीय टीम प्रबंधन पहले ही कह चुका है कि नई टी-20 टीम बनाने की प्रक्रिया में खिलाड़ियों को लंबा मौका दिया जाएगा। ऐसे में सैमसन की वापसी की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं मानी जा रही है। इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया सैमसन की गैरमौजूदगी के बावजूद भारत की किस्मत नहीं बदली। मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 में भारत ने 190 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया, लेकिन हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने छह गेंद शेष रहते चार विकेट से जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक और हार झेलनी पड़ी। ———————————————

Jay Mundra Tonk | Sanju Samson Wicket on Debut Ball India vs Ireland Match

टोंक में जय का डेब्यू मैच देखते हुए परिवार। राजस्थान के टोंक निवासी जय मूंदड़ा ने शुक्रवार को टी20 में भारत के खिलाफ आयरलैंड की ओर से ऐतिहासिक इंटरनेशनल डेब्यू किया। . जय ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन को आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने शिवम दुबे का विकेट भी अपने नाम किया। आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार बॉलिंग की बदौलत आयरलैंड ने मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को हरा दिया। भारत की हार के साथ- साथ जय मूंदड़ा के शानदार प्रदर्शन से टोंक में उनके घर पर खुशी का माहौल रहा। उनकी मां विद्या मूंदड़ा, बहन मानसी मूंदड़ा समेत अन्य रिश्तेदारों ने टीवी पर मैच देखा। जय के हर अच्छे प्रदर्शन पर तालियां बजाई तो भारतीय टीम द्वारा लगाए चौकों-छक्कों पर भी परिवार खुशी जताता रहा। हालांकि जब जय ने विकेट लिए तो टीवी देख रहे परिजन खुशी से झूम उठे। जय की मां विद्या मूंदड़ा ने कहा- बेटे ने अपने पहले मैच की पहली गेंद पर विकेट लेकर टोंक और पूरे राजस्थान का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आयरलैंड की ओर से खेलते हुए जय मूंदड़ा को जैसे ही इंडियन क्रिकेट टीम के संजू सैमसन का विकेट मिला तो उसने अपनी टीम के साथ सेलिब्रेट किया। आयरलैंड की तरफ से पारी का दूसरा ओवर फेंका बता दें कि जय ने आयरलैंड की ओर से पारी का दूसरा ओवर फेंका। अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन का विकेट लेकर उन्होंने यादगार शुरुआत की। इस ओवर में उन्होंने सात रन दिए। इसके बाद कप्तान ने उन पर भरोसा जताते हुए पांचवां ओवर भी सौंपा, जिसमें उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए केवल चार रन खर्च किए। मैच के 16वें ओवर में जय ने एक बार फिर कमाल दिखाया। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे का विकेट लिया। खास बात यह रही कि दुबे का कैच जय ने अपनी ही गेंद पर लपककर शानदार प्रदर्शन किया। इस ओवर में उन्होंने छह रन दिए। 18वें ओवर में भी जय ने प्रभावशाली गेंदबाजी की। हालांकि ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षित राणा का कैच छूट गया, जिससे उनके तीसरे विकेट का मौका हाथ से निकल गया। इस ओवर में उन्होंने आठ रन दिए, जिसमें एक छक्का शामिल था। बाद में हर्षित राणा अगले ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। टोंक जय मूंदड़ा को विकेट मिलनेके बाद जय के घर पर उनके परिजन जश्न मनाते हुए । 2025 मिली आयरलैंड की नागरिकता 28 साल के जय 2021 में एम.टेक की पढ़ाई करने स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड गए थे। इसी दौरान वहां नौकरी की और साल 2025 में उन्हें आयरलैंड की नागरिकता मिल गई। आक्रामक बॉलिंग और शानदार बैटिंग के लिए उनका आयरलैंड की क्रिकेट टीम में सिलेक्शन हुआ है। टोंक शहर में रहने वाले उनका परिवार इस अचीवमेंट पर बहुत खुश है। आयरलैंड में शुरुआत में वे डबलिन के फेमस क्रिकेट क्लब लेनस्टर से खेलते थे। फिर साल 2023 में आयरिश सीनियर कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा टोंक में पढ़ाई के दौरान टोंक और राजस्थान अंडर-14 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान में कई राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया है। उनका पूरा टोंक शहर में ही रहता है और मोटर पार्ट्स की दुकान संभालते हैं। ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान का क्रिकेटर आयरलैंड टीम में, इंडिया के खिलाफ उतरेंगे:मां बोलीं- बेटे ने सपना सच किया; भाई स्वीडन की क्रिकेट टीम का प्लेयर राजस्थान के जय मूंदड़ा का चयन आयरलैंड की क्रिकेट टीम में हुआ है। टोंक के रहने वाले जय 26 जून से होने वाली T20 सीरीज में भारत के खिलाफ खेलेंगे। पूरी खबर पढ़िए
संजू बोले- धोनी क्रिकेट के फेडरर, कोहली अल्काराज जैसे:विमेंस वर्ल्डकप जीतना इंस्पायरिंग था, ऑस्ट्रेलिया से खेलने का अब डर नहीं

विंबलडन 2026 से पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने क्रिकेट और टेनिस के प्लेयर्स के बीच तुलना की। उन्होंने जियोस्टार से बातचीत में कहा कि अगर क्रिकेट में किसी खिलाड़ी की तुलना रोजर फेडरर से की जा सकती है तो वह पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी हैं। वहीं उन्होंने विराट कोहली की तुलना टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज से की। सैमसन ने 2025 में भारत की महिला टीम के वनडे वर्ल्ड कप खिताब को भी याद किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश फाइनल देख रहा था और उस जीत ने भारतीय क्रिकेट को नई दिशा दी। सैमसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने को लेकर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा, जब हम बड़े हो रहे थे तब लगभग हर वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया ही जीतता था। यही वजह है कि उनके लिए हमारे मन में काफी सम्मान है। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। हम चैंपियन हैं और उसी सोच के साथ मुकाबला करते हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सम्मान तो है, लेकिन डर नहीं। धोनी में फेडरर जैसा धैर्य सैमसन ने कहा, क्रिकेट के रोजर फेडरर एमएस धोनी हैं। वह जिस तरह अपने काम को अंजाम देते हैं। उसमें गजब का धैर्य और शांति दिखती है। जब वह अच्छा खेलते हैं तो सब कुछ बेहद आसान नजर आता है, लेकिन उसका असर बहुत बड़ा होता है। दूसरी ओर कार्लोस अल्काराज काफी अटैकिंग प्लेयर हैं। विराट भाई ने भी अपने करियर की शुरुआत उसी अंदाज में की थी। वे एनर्जी से भरे रहते हैं, इसलिए उनकी तुलना अल्काराज से की जा सकती है। महिला वर्ल्ड कप जीत ने बढ़ाया भरोसा सैमसन ने 2025 में भारत की वर्ल्ड कप जीत पर कहा, हम सभी फाइनल देख रहे थे। मेरा परिवार और देशभर के लोग टीवी के सामने बैठे थे। यह पूरे देश के लिए बेहद खास पल था। हमें हमेशा विश्वास था कि हम वर्ल्ड कप जीत सकते हैं, लेकिन मंजिल अभी भी दूर लगती थी। नवंबर 2025 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था। बोपन्ना ने सिनर और रयबाकिना को बताया दावेदार पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना भी संजू के साथ मौजूद थे। उन्होंने भी विंबलडन 2026 के मेंस में मौजूदा चैंपियन यानिक सिनर को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार बताया, जबकि महिला एकल में एलेना रयबाकिना पर भरोसा जताया। विंबलडन 2026 29 जून से 12 जुलाई तक होगा। ————————- यह खबर भी पढ़ें… हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर साउथ अफ्रीका ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने 159 रन का टारगेट हासिल किया। यह टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा और साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा रनचेज रहा। पढ़ें पूरी खबर…

CSK के कार्तिक शर्मा ने IPL की पहली फिफ्टी लगाई:सैमसन कैच छूटने के बाद उसी ओवर में आउट हुए, नूर का नो-लूक सेलिब्रेशन; मोमेंट्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 44वें मैच में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। 2023 से पिछले 7 मुकाबलों में 6 मैच चेन्नई, जबकि सिर्फ 1 मैच मुंबई जीती है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में कार्तिक शर्मा ने IPL का अपना पहला अधर्शतक लगाया। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर संजू सैमसन का कैच स्लीप में छूटा और उसी ओवर में संजू विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। मुंबई के रायन रिकेल्टन को आउट करने के बाद नूर अहमद ने नो-लूक सेलिब्रेशन किया। पढ़िए बेंगलुरु-गुजरात मैच में बने टॉप-8 मोमेंट्स… 1. डेब्यू पर रामकृष्ण घोष ने शानदार कैच पकड़ा मैच के दूसरे ही ओवर में IPL में डेब्यू कर रहे चेन्नई के रामकृष्ण घोष ने जबरदस्त कैच पकड़ा। अंशुल कंबोज के ओवर की दूसरी गेंद पर विल जैक्स क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने गए। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बैकवर्ड पॉइंट की ओर गई। आगे दौड़ते हुए घोष ने डाइव लगाकर जमीन से महज कुछ इंच ऊपर गेंद को दोनों हाथों से लपका। 2. कंबोज थ्रो से चूके, रिकेल्टन रन-आउट से बचे पारी के चौथे ओवर में रायन रिकेल्टन को एक बड़ा जीवनदान मिला। गेंदबाज अंशुल कंबोज की सटीक यॉर्कर को रिकेल्टन ने डिफेंड किया और क्रीज से काफी बाहर निकल आए। कंबोज ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद पकड़ी और कीपर छोर पर निशाना साधा, लेकिन थ्रो स्टंप्स पर नहीं लगा। रिकेल्टन ने क्रीज तक पहुंचने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। थ्रो न लगने पर कंबोज ने हताशा में सिर पकड़ लिया। 3. IPL में प्रशांत के पहले ओवर में 3 छक्के लगे चेन्नई के प्रशांत वीर का IPL में उनका पहला ओवर किसी बुरे सपने की तरह रहा। मैच का 5वां ओवर फेंकने आए प्रशांत को रायन रिकेल्टन ने 3 छक्के जड़ दिए। रिकलटन ने तीसरी गेंद पर 76 मीटर का स्लॉग-स्वीप लगाया। फिर अंतिम दो गेंद पर लगातार दो छक्के लगा दिए। 4. दुबे ने नमन धीर का डॉली कैच छोड़ा मुंबई की पारी के सातवें ओवर में शिवम दुबे ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया। ओवर की चौथी गेंद नूर अहमद ने 95 किमी के रफ्तार से डाली। नमन धीर ने बैकफुट पर जाकर कट शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े दुबे के हाथ में गई, लेकिन दुबे कैच नहीं पकड़ सके। नमन इस समय 19 रन बनाकर खेल रहे थे। 5. नूर अहमद का ‘नो-लुक’ सेलिब्रेशन नूर अहमद ने मुंबई के बैटर रायन रिकेल्टन को आउट करने के बाद अजब-गजब सेलिब्रेशन किया। नूर ने सातवें ओवर की चौथी गेंद पर रिकेल्टन को फंसाया। स्लॉग स्वीप खेलने गए रिकेल्टन गेंद को सीधे डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े उर्विल पटेल के हाथों में मार बैठे। विकेट लेने के बाद नूर अहमद ने अपनी आंखों पर हाथ रखकर ‘नो-लुक’ सेलिब्रेशन किया। आमतौर पर बैटर्स नो-लुक शॉट्स खेलते हैं। 6. कम्बोज की थ्रो बल्लेबाज के पीठ पर लगी पहली पारी की आखिरी गेंद के बाद अंशुल कंबोज ने बल्लेबाज को सॉरी कहा। दरअसल, कंबोज ने सटीक यॉर्कर डाली, जिसे मुंबई के बल्लेबाज कृष भगत खेल नहीं पाए। बल्लेबाज तेजी से रन चुराने के लिए दौड़े, इस बीच विकेटकीपर संजू सैमसन ने गेंद कंबोज की ओर थ्रो की। कंबोज ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन-आउट करने के लिए निशाना साधा, लेकिन गेंद स्टंप्स पर लगने के बजाय सीधे दौड़ रहे कृष भगत की पीठ पर जा लगी। हालांकि कंबोज ने तुरंत कृष को सॉरी कहा। 7. सैमसन कैच ड्रॉप के बाद उसी ओवर में आउट हुए चेन्नई की पारी का दूसरा ओवर काफी इवेंटफुल रहा। जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद संजू सैमसन के बैट का किनारा लेकर स्लीप में गई, लेकिन विल जैक्स ने आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद बुमराह ने ओवर की आखिरी गेंद बाहर की ओर स्विंग कराई। सैमसन ने कट किया, लेकिन गेंद बैट का बाहरी किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर रायन रिकेल्टन के हाथों में चली गई। सैमसन कैच छूटने के बाद सिर्फ 5 रन और जोड़ सके। 8. कार्तिक शर्मा ने IPL की पहली फिफ्टी लगाई चेन्नई के बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने शनिवार को IPL की अपनी पहली फिफ्टी पूरी की। उन्होंने रनचेज के 18वें ओवर में कृष्ण भगत की पांचवी गेंद पर सिंगल लेकर अपना पचास पूरा किया। इसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर विनिंग शॉट लगाया। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर शॉर्ट थर्डमैन के ऊपर से चौका लगाया और चेन्नई को जीत दिलाई।
IPL- संजू के 5 हजार रन, तीसरे सबसे तेज बैटर:चेन्नई की दूसरी सबसे धीमी फिफ्टी, रबाडा इस सीजन पावरप्ले के बेस्ट बॉलर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। संजू सैमसन ने IPL में 5 हजार रन पूरे किए। वे ऐसा करने वाले तीसरे सबसे तेज प्लेयर बने। रविवार को चेन्नई ने IPL में अपनी दूसरी सबसे धीमी फिफ्टी बनाई। गुजरात के कगिसो रबाडा इस सीजन पावरप्ले के बेस्ट बॉलर बन गए। मैच में दौरान अकील हुसैन और ऋतुराज गायकवाड को चोट लगी। CSK Vs GT मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. संजू ने 3555 बॉल पर 5 हजार रन पूरे किए संजू सैमसन ने IPL में अपने 5000 रन पूरे कर लिए। CSK के खिलाफ उन्होंने 3555 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की, जो तीसरा सबसे तेज 5 हजार रन हैं। इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स नंबर 1 पर हैं, जिन्होंने सिर्फ 3288 गेंद खेली थी। डेविड वॉर्नर 3554 गेंद के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 2. रबाडा ने इस सीजन पावरप्ले में 9 विकेट लिए कगिसो रबाडा ने चेन्नई के खिलाफ 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। इसमें दो विकेट पावरप्ले में आए। रबाडा इस सीजन पावरप्ले में 9 विकेट ले चुके हैं, जो सबसे ज्यादा है। उनेक बाद जोफ्रा आर्चर हैं, जिनके नाम 8 विकेट हैं। 3. चेन्नई ने 12वें ओवर में 50 रन पूरे किए गुजरात के खिलाफ चेन्नई ने 50 रन बनाने में 12 ओवर लगा दिए। यह IPL इतिहास में टीम की दूसरी सबसे धीमी फिफ्टी है। सबसे धीमी टीम फिफ्टी RCB के खिलाफ 2011 में आई थी। टीम ने तब 12.1 ओवर में 50 रन पूरे किए थे। 4. ऋतुराज ने 49 गेंद पर फिफ्टी लगाई ऋतुराज गायकवाड ने 49 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह CSK के लिए संयुक्त रुप से चौथी सबसे धीमी फिफ्टी है। टीम के लिए सबसे धीमी फिफ्टी पार्थिव पटेल ने 2010 में पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाई थी। उन्होंने इसके लिए 53 बॉल खेली थी। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स… 1. दुबे को 3 जीवनदान मिले शिवम दुबे के 3 कैच छूटे। पहला कैच 11वें ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर छोड़ा। तब शिवम 6 रन पर खेल रहे थे। इसके बाद 15वें ओवर में राशिद खान की गेंद पर साई सुदर्शन से एक मुश्किल कैच छूटा। अगले ओवर की पहली ही गेंद पर सिराज के हाथों से आसान कैच छिटक गया। 2. राशिद ने ओवर में 21 रन दिए, फिर बॉलिंग नहीं मिली राशिद खान को CSK के खिलाफ 14 ओवर तक गेंदबाजी नहीं मिली। 15वें ओवर में वे पहली बार गेंदबाजी के लिए उतरे। इस ओवर में शिवम दुबे और ऋतुराज गायकवाड ने मिलकर 21 रन जड़ दिए। यह इस मैच में राशिद का आखिरी ओवर साबित हुआ। ऐसा पहली बार हुआ जब राशिद किसी IPL मैच में एक ही ओवर फेंक पाए। 3. राशिद-सुथार के बीच कन्फ्यूजन से कैच छूटा चेन्नई की पारी के 18वें ओवर में एक हैरान करने वाला पल दिखा। रबाडा ने ओवर की दूसरी गेंद शॉर्ट फेंकी, जिसपर कार्तिक शर्मा ने पुल शॉट खेला। गेंद डीप स्क्वेयर लेग पर गई। मानव सुथार और राशिद खान दोनों कैच के लिए दौड़े, लेकिन किसी ने भी कॉल नहीं किया। गेंद उनके सामने गिरकर बाउंड्री के पार चली गई। 4. अरशद लगातार दो बार रन-अप पर गिरे पहली पारी के 19वें ओवर में अरशद खान गेंदबाजी के दौरान परेशानी में नजर आए। तीसरी गेंद फेंकने के दौरान अरशद लगातार दो बार रन-अप पर गिर गए। इसके बाद फिजियो ने आकर उन्हें चेक किया और खेल दोबारा शुरू हुआ। 5. अरशद की गेंद ऋतुराज के बांह पर लगी चेन्नई की पारी के दौरान अरशद की गेंद ऋतुराज की बांह पर जा लगी। 13वें ओवर की पहली गेंद अरशद ने शॉर्ट डाली। ऋतुराज ने क्रीज से आगे निकलकर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे उनके हाथ पर जा लगी। इसके बाद गायकवाड दर्द में नजर आए और फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। 6. कैच लेने के दौरान अकील को लगी चोट गुजरात की पारी के दौरान फील्डर अकील हुसैन कैच पकड़ने के दौरान चोटिल हो गए। 6वें ओवर की दूसरी गेंद अंशुल कंबोज ने शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ डाली। अकील ने दौड़कर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई। इस दौरान वे दाएं गाल के बल जमीन से टकराए। वे दर्द में नजर आए, जिसके बाद फिजियो ने आकर उन्हें चेक किया। ———————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… गुजरात की IPL 2026 में चौथी जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की। गुजरात 8 मैच में 4 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं चेन्नई 3 जीत और 5 हार के साथ छठे स्थान पर हैं। पढ़ें पूरी खबर…
चेन्नई की IPL में सबसे बड़ी जीत:संजू ने रोहित की बराबरी की, CSK ने मुंबई को सबसे ज्यादा 19 बार हराया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में संजू सैमसन ने पहली पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर इस सीजन दूसरा शतक लगाया। उन्होंने टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। मुकाबले के दौरान जेमी ओवरटन और तिलक वर्मा के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। MI Vs CSK मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. CSK ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हरा दिया। यह टूर्नामेंट के इतिहास में टीम की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2014 के सीजन में अबू धाबी में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली 93 रन विक्ट्री उसकी सबसे बड़ी जीत थी। 2. मुंबई को सबसे बड़ी हार मिली मुंबई को IPL इतिहास में सबसे बड़ी हार मिली। इससे पहले 2013 में उसे जयपुर में राजस्थान के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी पड़ी थी। वहीं 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 85 रन से हराया था। 3. चेन्नई ने मुंबई को सबसे ज्यादा बार हराया चेन्नई ने मु्ंबई को IPL में 19वीं बार हराया। इसके साथ ही CSK मुंबई को सबसे ज्यादा मैच हराने वाली टीम बन गई है। उसने MI के खिलाफ कुल 40 में से 19 मुकाबले जीते हैं। इसके बाद पंजाब किंग्स है, जिन्होंने 35 मैचों में से 18 जीत हासिल की हैं। दिल्ली कैपिटल्स 38 मैचों में 17 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। 4. संजू ने 8वां टी-20 शतक लगाया संजू सैमसन ने टी-20 क्रिकेट में 8वां शतक लगाया। सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली और अभिषेक शर्मा सबसे आगे हैं। दोनों के नाम 9-9 शतक दर्ज हैं। इसके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने टी-20 में अब तक 8 शतक लगाए हैं। 5. IPL में संजू ने 5वां शतक लगाया संजू IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 101 रन की पारी खेली। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम पर है। उन्होंने IPL में अब तक 8 शतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर जोस बटलर हैं, जिनके 7 शतक हैं। 6. CSK के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने की बराबरी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला सीजन खेल रहे संजू सैमसन ने दो शतक लगा दिए हैं। चेन्नई के लिए अब तक चार खिलाड़ी 2 शतक लगा चुके हैं। संजू से पहले शेन वॉटसन, मुरली विजय, ऋतुराज गायकवाड भी दो-दो शतक लगा चुके हैं। यहां से टॉप-9 मोमेंट्स… 1. प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे दोनों टीम के प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। चेन्नई के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का मंगलवार को निधन हो गया था। इसके बाद दोनों टीम ने काली पट्टी बांधकर शोक जताया। 2. बुमराह की नो बॉल पर चौका मैच के पहले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 5वीं गेंद नो-बॉल डाली। फुल लेंथ की गेंद पर संजू सैमसन ने शानदार कवर ड्राइव खेलते हुए चौका जड़ दिया। अगली गेंद फ्री-हिट थी, लेकिन बुमराह ने सटीक यॉर्कर डाली और कोई रन नहीं बना। 3. सैंटनर ने क्रुणाल की तरह बाउंसर डाली चेन्नई की पारी के 6वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने क्रुणाल पंड्या की तरह बाउंसर गेंद डाली। ओवर की चौथी गेंद पर सैंटनर ने सरफराज खान को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद शिवम दुबे बैटिंग के लिए उतरे। सैंटनर ने उनको पहली गेंद ही 109.1 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद डाली। शिवम चौंके, लेकिन आखिरकार पुल शॉट खेलकर गेंद को डीप मिड-विकेट की ओर भेजा और सिंगल ले लिया। इस गेंद के बाद डगआउट में बैठे रोहित शर्मा ने भी ताली बजाकर सैंटनर की सराहना की। 4. सैंटनर ने शानदार लो कैच पकड़ा चेन्नई की पारी के 17वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने कार्तिक शर्मा का शानदार लो कैच पकड़ा। जसप्रीत बुमराह ने ओवर की 5वीं गेंद फुल टॉस डाली, कार्तिक शर्मा ने उसे डीप स्क्वायर लेग की तरफ खेला, जहां मौजूद सैंटनर ने आगे की ओर डाइव लगाते बेहतरीन लो कैच पकड़ लिया। हालांकि कैच लेते समय सैंटनर को कंधे में हल्की चोट भी लगी, जिसके बाद वह ग्राउंड से बाहर चले गए। कार्तिक 19 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। 5. सैमसन ने चौका लगाकर शतक लगाया संजू सैमसन ने पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर इस सीजन का दूसरा शतक लगाया। कृष भगत की आखिरी गेंद पर संजू ने पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वायर लेग पर चौका लगाया। वह उस समय 97 रन पर खेल रहे थे। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने हेलमेट उतारकर बल्ला हवा में लहराया। 6. अकील हुसैन ने विकेट मेडेन ओवर डाला मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में अकील हुसैन गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने नमन धीर को पहली दो गेंद डॉट डाली। अकील ने तीसरी गेंद 90 किमी/घंटा के रफ्तार डाली। नमन धीर ने उसे लॉन्ग-ऑन के ऊपर खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले को चकमा देते हुए मिडिल स्टंप पर जा लगी। इसके बाद बैटिंग करने आए तिलक वर्मा आखिरी तीन गेंद पर कोई रन नहीं बना सके और अकील का ओवर मेडेन गया। 7. हुसैन का अजब-गजब सेलिब्रेशन दूसरी इनिंग के पहले ओवर में विकेट लेने के बाद स्पिनर अकील हुसैन ने अजब-गजब सेलिब्रेशन किया। ओवर की आखिरी गेंद अकील ने फ्लाइटेड डिलीवरी डाली, जिस पर बल्लेबाज दानिश मलेवर आगे बढ़कर डिफेंस करने गए। गेंद हल्का सा बाहर की ओर घूमी और बल्ले के बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में चली गई। इस विकेट के बाद अकील ने अपना एक हाथ चेहरे पर रखकर मास्क जैसा सेलिब्रेशन किया। पारी के तीसरे ओवर में नमन धीर को आउट करने के बाद भी उन्होंने ठीक इसी अंदाज में जश्न मनाया। 8. तिलक और ओवरटन के बीच बहस मुंबई इंडियंस की पारी के 10वें ओवर के बाद तिलक वर्मा और जेमी ओवरटन आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके

अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर फिफ्टी लगाई:सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला, ऋतुराज गायकवाड़ ने डाइविंग कैच पकड़ा; टॉप मोमेंट्स

IPL के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हरा दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर ही फिफ्टी लगा दी। संजू सैमसन ने छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। SRH vs CSK मैच के टॉप मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने छक्के से फिफ्टी पूरी की पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने मैथ्यू शॉर्ट के खिलाफ छक्का लगाया। इसी के साथ उन्होंने 15 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इस ओवर में अभिषेक ने शॉर्ट के खिलाफ लगातार 5 बाउंड्री लगाईं। इनमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने SRH के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बना लिया। इससे पहले उन्होंने और ट्रैविस हेड ने 16-16 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई थी। 2. ऋतुराज गायकवाड़ का डाइविंग कैच पावरप्ले के आखिरी ओवर में SRH ने 2 विकेट गंवा दिए। ओवर की पांचवीं बॉल मुकेश चौधरी ने फुल लेंथ फेंकी। ट्रैविस हेड ने शॉट खेला, लेकिन मिड ऑफ पर ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन कैच पकड़ लिया। अगली ही गेंद पर ईशान किशन भी मिड ऑफ पर कैच हो गए। हैदराबाद ने पावरप्ले में 75 रन बनाए। 3. दुबे ने अभिषेक का कैच छोड़ा 7वें ओवर की पांचवीं गेंद को अभिषेक शर्मा ने डीप मिडविकेट की ओर पूरी ताकत से मारा। गेंद फुल लेंथ थी, अभिषेक ने फ्लिक किया, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही। मिड-विकेट बाउंड्री पर खड़े शिवम दुबे ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। 4. संजू के DRS से आउट हुए अभिषेक 8वें ओवर की आखिरी बॉल पर हैदराबाद ने तीसरा विकेट गंवाया। अभिषेक शर्मा 22 बॉल पर 59 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विकेटकीपर संजू सैमसन ने जैमी ओवर्टन की बॉल पर कैच किया। पहली अपील पर फील्ड अंपायर ने अभिषेक को नॉटआउट करार दिया। ऐसे में सैमसन के कहने पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रिव्यू मांगा। रिव्यू से पता चला कि बॉल ने अभिषेक के बल्ले का बाहरी किनारा लिया था। 5. सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला विकेटकीपर संजू सैमसन ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर चेन्नई का खाता खोला। उन्होंने प्रफुल्ल हिंगे की शॉर्ट पिच गेंद को स्क्वेयर लेग की दिशा में बाउंड्री के बाहर भेज दिया। हालांकि, सैमसन पारी के दूसरे ही ओवर में 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए, उन्हें नीतीश रेड्डी ने पवेलियन भजेा। 6. क्लासन ने म्हात्रे का कैच छोड़ा आयुष म्हात्रे को दूसरे ओवर में जीवनदान मिल गया। ओवर की पांचवीं बॉल नीतीश रेड्डी ने गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। आयुष म्हात्रे ने सामने की ओर शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। क्लासन पीछे की ओर दौड़ते हुए गेंद के नीचे पहुंचे, लेकिन कैच नहीं पकड़ पाए। म्हात्रे इस वक्त खाता भी नहीं खोल सके थे। 7. क्लासन के जंपिंग कैच से म्हात्रे आउट 5वें ओवर में हेनरिक क्लासन ने आयुष म्हात्रे का ही बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। ओवर की चौथी गेंद नीतीश रेड्डी ने फुलर लेंथ फेंकी। म्हात्रे ने इनसाइड आउट शॉट खेला, लेकिन क्लासन ने मिड ऑफ पर बेहतरीन जंप किया और कैच पकड़ लिया। म्हात्रे ने 13 गेंद पर 30 रन बनाए।