Sanju Samson; CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL के इस सीजन का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। चेपॉक स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस 7 बजे होगा। पंजाब ने अपना पहला मैच गुजरात के खिलाफ जीता। वहीं चेन्नई को राजस्थान के खिलाफ हार मिली। CSK आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस के बिना उतरेगी। दोनों इंजरी के कारण बाहर हैं। पिछले सीजन दोनों मैच पंजाब ने जीते चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबले हमेशा से ही रोमांचक रहे हैं। दोनों टीमें 33 बार एक-दूसरे के आमने-सामने आई हैं। इसमें CSK ने 17 और PBKS ने 15 मैच जीते। जबकि एक मैच टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में पंजाब ने जीता था। पिछले सीजन दोनों मैचों में पंजाब ने चेन्नई को हराया था। चेपॉक में दोनों टीमें 9 बार आमने-सामने हुईं, चेन्नई को 4 और पंजाब को 5 में जीत मिली। यहां पिछले तीनों मैच PBKS ने ही जीते। धोनी-ब्रेविस नहीं खेलेंगे CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस IPL के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं, जबकि धोनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ी पहला मैच भी नहीं खेल पाए थे। कोनोली ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया पंजाब किंग्स को ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली के रूप में तीसरे नंबर का भरोसेमंद बल्लेबाज मिल गया है। उन्होंने पिछले मैच में टीम को खराब शुरुआत से उबारकर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। पंजाब की गेंदबाजी भी मजबूत नजर आ रही है। अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टाइटंस के खिलाफ अपनी लाइन और गति से प्रभावित किया। उन्होंने मिडिल ओवर्स में रनों पर रोक लगाई और 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। उन्हें तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख का अच्छा साथ मिला था। पहले मैच में CSK की बैटिंग-बॉलिंग दोनों फीकी रही CSK के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। राजस्थान के खिलाफ संजू सैमसन CSK के लिए अपने पहले मैच में खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के नहीं चल पाने के कारण सरफराज खान को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतारा गया, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा पाए। बॉलिंग में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी के आगे मैट हेनरी और नूर अहमद जैसे गेंदबाज फीके पड़ गए। चेन्नई की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होती आई है। यहां बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन एक बार टिकने के बाद बड़ी पारी खेली जा सकती है। यहां का सरफेस सूखा (लाल मिट्टी) होता है, जो मैच आगे बढ़ने के साथ और धीमा होता जाता है और गेंद टर्न लेने लगती है। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी थोड़ी आसान रहती है क्योंकि नई गेंद अच्छे से बैट पर आती है, लेकिन 7-8 ओवर के बाद पिच धीमी पड़ने लगती है और स्पिनर्स का दबदबा बढ़ जाता है। मिडिल और डेथ ओवर्स में रन बनाना काफी मुश्किल हो जाता है। इस मैदान पर अब तक 91 मैच खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 51 मैच जीते, जबकि 40 मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। उमस भरा रहेगा मौसम मैच वाले दिन चेन्नई का मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। यहां का तापमान 26 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मैच में बारिश की संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान। पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्या। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ग्रीन-रघुवंशी के रनआउट से कोलकाता हारा:अभिषेक के हैदराबाद के लिए 100 सिक्स पूरे, रहाणे का 200वां IPL मैच; KKR-SRH मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स IPL में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में कोलकाता की हार की बड़ी वजह दो अहम रनआउट रहे। पहले कैमरन ग्रीन और फिर अंगकृष रघुवंशी रनआउट हुए। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 100 IPL सिक्स पूरे किए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rishabh Pant; LSG vs DC IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों ही टीमें अब तक खिताब नहीं जीत पाई हैं। 2022 से लीग में खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले सीजन 7वें स्थान पर रही थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 5वें नंबर पर रही। दिल्ली कैपिटल्स ने 57% मैच जीते IPL में अब तक लखनऊ और दिल्ली के बीच 7 मुकाबले खेले गए। इनमें से 4 मुकाबले दिल्ली ने जीते, जबकि 3 मुकाबलों में लखनऊ को जीत मिली। IPL 2025 में इन दोनों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे और दोनों ही बार दिल्ली कैपिटल्स जीती। लखनऊ में दोनों टीमें 3 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें 2 बार DC और एक बार LSG को जीत मिली। टीम अपडेट- डकेट ने नाम वापस लिया DC- दिल्ली ने कन्फर्म किया है कि इंग्लैंड के बेन डकेट ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में करुण नायर या पाथुम निसांका को केएल राहुल के साथ ओपनिंग मिल सकती है। लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। वे अप्रैल के दूसरे सप्ताह में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। मिलर ने दिल्ली का मिडिल ऑर्डर मजबूत किया दिल्ली की टीम इस सीजन काफी बैलेंस्ड नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर में टीम के पास केएल राहुल मौजूद हैं। राहुल के अलावा करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर से भी इस सीजन टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मिलर के आने से टीम का मिडिल ऑर्डर और ज्यादा संतुलित दिख रहा है। समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं, अक्षर पटेल और विपराज निगम बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देंगे। पंत का फॉर्म लखनऊ के लिए अहम लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर काफी शानदार दिख रहा है। मिचेल मार्श और ऐडन मार्करम से इस सीजन भी टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, निकोलस पूरन अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। हालांकि, कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म लखनऊ टीम के लिए काफी अहम होगी। लखनऊ का मिडिल ऑर्डर थोड़ा कमजोर दिख रहा है। मोहम्मद शमी, आवेश खान, एनरिक नॉर्त्या, मयंक यादव और मोहसिन खान के रूप में लखनऊ के पास दमदार पेस अटैक मौजूद है। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट की कमान दिग्वेश राठी संभालेंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर/पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, आकिब नबी, थंगारसु नटारजन। लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, मयंक यादव। पिच रिपोर्ट और टॉस फैक्टर लखनऊ के स्टेडियम की पिच पर कभी लो-स्कोरिंग तो कभी हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां ओस फैक्टर भी है। ओस के चलते दूसरी पारी में गेंदबाजों को गेंद को ग्रिप करने में परेशानी होती है, जिसका फायदा बल्लेबाजी करने वाली टीम को होता है। ऐसे में टॉस अहम होगा। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करेगा। लखनऊ स्टेडियम में IPL के अब तक 22 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 12 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। लखनऊ में बारिश के आसार नहीं लखनऊ में आज के मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, इस दौरान तेज गर्मी रहेगी। तापमान 23 डिग्री से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चहल ने तोड़ा जडेजा का IPL रिकॉर्ड:7-15 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट, अर्शदीप का 11 बॉल का ओवर; PBKS-GT मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स IPL में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस पर 3 विकेट से जीत दर्ज की। न्यू चंडीगढ़ में हुए इस मैच के दौरान दो रिकॉर्ड बने। युजवेंद्र चहल IPL मैचों के 7 से 15 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। वहीं अर्शदीप सिंह ने एक ओवर पूरा करने के लिए सबसे ज्यादा गेंद फेंकने के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Shubman Gill; PKBS Vs GT IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। गुजरात टाइटंस का यह पांचवां सीजन होगा। टीम ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता था, जबकि पिछले सीजन वह चौथे स्थान पर रही। वहीं पंजाब किंग्स को अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है। टीम पिछले सीजन रनर-अप रही थी। दोनों टीमों के बीच 7वां मुकाबला IPL में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। IPL 2025 में दोनों की एक भिड़ंत में पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराया था। न्यू चंडीगढ़ में दोनों टीमें एक बार भिड़ीं, जिसमें गुजरात ने पंजाब को 3 विकेट से हराया। टीम अपडेट- फर्ग्यूसन कुछ मैच मिस कर सकते हैं PBKS: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पैटर्निटी लीव के कारण शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह टीम जैवियर बार्टलेट या बेन ड्वारशस को शुरुआती मैच खिला सकती है। पंजाब की टीम इस सीजन भी मजबूत पंजाब की टीम इस सीजन भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। टॉप ऑर्डर में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की ओपनिंग जोड़ी से एक बार फिर टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। नंबर तीन की पोजिशन कप्तान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। मिडिल ऑर्डर में नेहल वढेरा और शशांक सिंह होंगे। मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन और अजमतुल्लाह ओमरजई बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देंगे। GT के लिए बटलर का फॉर्म चिंता का विषय गुजरात टाइटंस को इस सीजन भी साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि, जोस बटलर का हालिया फॉर्म टीम के लिए चिंता की बात है। ग्लेन फिलिप्स फॉर्म में हैं। ऑलराउंडर्स में वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर और राहुल तेवतिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा और ल्यूक वुड की मौजूदगी में टीम का पेस अटैक दमदार दिख रहा है। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट की कमान राशिद खान के हाथों में होगी, जिनका साथ साई किशोर और सुंदर देंगे। पिच रिपोर्ट- मुल्लांपुर में स्ट्रोक खेलना आसान महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैलेंस्ड मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग और बाउंस मिल सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती जाती है और स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है। यहां अब तक 11 IPL मैच खेले गए। 6 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम और 5 मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 228/5 है, जो मुंबई इंडियंस ने 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। मुल्लांपुर में बारिश की आशंका मंगलवार को मुल्लांपुर में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यहां बारिश की 25% आशंका जताई है। तापमान 18 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और बेन ड्वारशस। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव का पहली बॉल पर कैच छूटा:सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की, जडेजा ने दुबे को आउट करके गन सेलिब्रेशन किया; मोमेंट्स राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ IPL 2026 की शुरुआत की। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर वैभव की राजस्थान के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी:ओवरटन ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत; रिकॉर्ड्स 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिलाई। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja

स्पोर्ट्स डेस्क24 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूर्व कप्तान एमएस धोनी का इस मैच में खेलना मुश्किल है। CSK ने शनिवार को एक पोस्ट में बताया, धोनी IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते बाहर रह सकते हैं। वे मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है। CSK पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) की चैंपियन रही है, लेकिन टीम का पिछला सीजन काफी खराब रहा था। टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी यानी 10वें स्थान पर रही थी। वहीं, RR ने अब तक एक बार खिताब जीता है, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए भी अच्छा नहीं रहा और टीम 9वें स्थान पर रही। जीत-हार का रिकॉर्ड 50-50 राजस्थान और चेन्नई के बीच हेड टु हेड मुकाबले बेहद कड़े रहते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मैच खेले गए, दोनों को 16-16 में जीत मिली। दोनों टीमों के बीच गुवाहाटी में अब तक केवल एक मैच हुआ, यहां पिछले सीजन ही राजस्थान को 6 रन से जीत मिली थी। टीम अपडेट- जॉनसन CSK में शामिल RR: ऑलराउंडर सैम करन इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। करन की जगह राजस्थान ने श्रीलंका के टी-20 कप्तान ऑलराउंडर दसुन शनाका को शामिल किया। CSK: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ही लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया। सैमसन-जडेजा पुरानी टीम के खिलाफ उतरेंगे संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा इस सीजन अपनी-अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। सैमसन पिछले एक दशक से ज्यादा समय तक राजस्थान का हिस्सा रहे, अब चेन्नई की जर्सी में दिखाई देंगे। वहीं, लंबे समय तक चेन्नई के लिए खेलने वाले जडेजा इस बार राजस्थान की ओर से मैदान में उतरेंगे। चेन्नई की बल्लेबाजी मजबूत चेन्नई की बल्लेबाजी इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है। शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे मिडिल ऑर्डर में टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बन चुके हैं, जबकि युवा खिलाड़ी संजू सैमसन भी टीम को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी में नूर अहमद, अकील हुसैन, मैट हेनरी और खलील अहमद जिम्मेदारी संभालेंगे। डेवाल्ड ब्रेविस इंजरी के कारण शुरुआती मैच से बाहर रह सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी से RR को उम्मीदें राजस्थान रॉयल्स में रवींद्र जडेजा के आने से टीम का अनुभव और संतुलन दोनों बढ़ा है। बल्लेबाजी में बड़ी जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल पर रहेगी। उनके साथ युवा वैभव सूर्यवंशी और फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर टीम को मजबूती देते नजर आएंगे। हालांकि, रॉयल्स के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले सीजन के बाद टीम में कई बदलाव हुए, लेकिन जोफ्रा आर्चर की लीडरशिप में तेज गेंदबाजों को कंसिस्टेंसी पर काम करना होगा। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी जडेजा और रवि बिश्नोई संभालेंगे। पिच रिपोर्ट- हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, खासकर नई गेंद से स्विंग देखने को मिलती है। यहां चेज करना थोड़ा आसान माना जाता है, क्योंकि रात में ओस का असर पड़ सकता है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है। यहां अब तक IPL के सिर्फ 6 मैच खेले गए हैं। 3 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 2 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। गुवाहाटी में बादल छाए रहेंगे गुवाहाटी में सोमवार को मौसम बदलता हुआ नजर आ सकता है। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, जिसकी संभावना करीब 55-60% बताई जा रही है। नमी ज्यादा रहने से उमस भी महसूस हो सकती है। तापमान 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 9 किमी प्रति घंटा रह सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल-12 राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, सरफराज खान/कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई का सबसे बड़ा चेज, कोलकाता को 6-विकेट से हराया:14 साल बाद IPL में पहला मैच जीता; रोहित-रिकेल्टन ने फिफ्टी लगाई मुंबई इंडियंस ने अपना सबसे बड़ा रन चेज किया और IPL में 14 साल बाद पहला मैच जीत लिया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी KKR ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। MI ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर रोहित ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई:कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए, मुंबई ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया; रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई। वे किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी बने। पूरी खबर अनुकुल के डाइविंग कैच से रोहित आउट:रहाणे के चोटिल होने पर रिंकू ने कप्तानी की, रमनदीप ने डिप्स लगाए; मोमेंट्स मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 की शुरुआत
Hardik Pandya; MI Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Hardik Pandya; MI Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update | Rohit Sharma Rinku Singh Varun Chakravarthy स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। MI पांच बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) की चैंपियन है। पिछले सीजन टीम तीसरे स्थान पर रही थी। वहीं, KKR ने 2012, 2014 और 2024 में खिताब जीते हैं, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए खास नहीं रहा और टीम 8वें स्थान पर रही थी। वानखेड़े में कोलकाता सिर्फ 2 मैच जीती मुंबई इंडियंस का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रिकॉर्ड काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मुकाबलों में MI ने 24 मैच जीते हैं, जबकि KKR को 11 जीत मिली। वानखेड़े में दोनों टीमें 12 बार आमने-सामने हुईं। 10 मुकाबले होम टीम मुंबई ने जीते। वहीं, कोलकाता को सिर्फ 2 में जीत मिली। मुंबई की बैटिंग और बॉलिंग दोनों मजबूत मुंबई इंडियंस इस बार खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। टीम में टी-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय खिलाड़ियों कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह के साथ रोहित शर्मा भी शामिल हैं, जिससे बल्लेबाजी और नेतृत्व दोनों मजबूत नजर आते हैं। विदेशी खिलाड़ियों में रायन रिकेल्टन, शेरफन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और ट्रेंट बोल्ट जैसे नाम टीम को और बैलेंस्ड बना रहे हैं। गेंदबाजी में बुमराह और बोल्ट की जोड़ी बेहद खतरनाक मानी जा रही है। इनके अलावा शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे अनुभवी भारतीय गेंदबाज टीम को मजबूती देते हैं, जबकि नमन धीर एक बार फिर फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। कोलकाता के पास शानदार ओपनर्स कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 4 गेंदबाजों के बाहर होने के बाद थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी अहम भूमिका निभा सकते हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट की बड़ी जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती पर होगी, जो टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं बल्लेबाजी में KKR काफी मजबूत दिखती है। टीम के पास 1 से 8 नंबर तक विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, ऐसे में गेंदबाजी की कमी को वे बैटिंग से कवर करने की कोशिश करेंगे। स्क्वॉड में न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट जैसे शानदार ओपनर्स हैं, जबकि कैमरन ग्रीन और सुनील नारायण जैसे दो शानदार ऑलराउंडर टीम को मजबूती देते हैं। टीम अपडेट- KKR के 4 पेसर्स बाहर हर्षित राणा और आकाशदीप इंजरी के कारण बाहर हो गए, वहीं बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान राजनीतिक विवाद के कारण IPL नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका के मथीश पथिराना भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह मुंबई से जुड़ चुके हैं। पिच रिपोर्ट- नई गेंद से स्विंग, बाउंस मिलेगा वानखेड़े की पिच आमतौर पर गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस विकेट पर पेसर्स को भी मदद मिलती है। खास तौर से नई गेंद से यहां स्विंग और उछाल अच्छा मिलता है। यहां अब तक IPL के 123 मैच खेले गए हैं। 57 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 66 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/1 है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था। मुंबई में मौसम सामान्य रहेगा मुंबई में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना करीब 25% है, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 15 किमी प्रति घंटा रह सकती है। कुल मिलाकर मौसम सुहावना बना रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर/मिचेल सैंटनर, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक, ब्लेसिंग मुजरबानी। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… RCB का IPL में सबसे तेज 200+ रनचेज:कोहली की एक वेन्यू में सबसे ज्यादा फिफ्टी, ईशान के 3000 रन पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL का सबसे तेज रनचेज करके 19वें सीजन में जीत से शुरुआत की। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हरा दिया। RCB ने 202 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Hardik Pandya; MI Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update

02:03 PM29 मार्च 2026 कॉपी लिंक दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी। इम्पैक्ट: मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया। मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्वनी कुमार।
Virat Kohli; RCB Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update: Abhishek Sharma Ishan Kishan

01:37 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक बेंगलुरु ने बॉलिंग चुनी, टीमों की प्लेइंग-11 देखिए रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी के पहले ही सीजन में RCB को IPL चैंपियन बना दिया। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट: शिवांग कुमार, लियम लिविंगस्टन, डेविड पैन, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा। इम्पैक्ट: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर
Rwandas Fani Becomes First Woman Player To Score T20 Debut Century

35 मिनट पहले कॉपी लिंक फैनी ने न सिर्फ डेब्यू पर शतक का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि वे महिला टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी बन गई हैं। रवांडा की 15 साल की फैनी उतागुशिमानिंदे ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मैच में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी-20 टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ 65 गेंद में नाबाद 111 रन बनाए। सबसे कम उम्र में शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया फैनी ने न सिर्फ डेब्यू पर शतक का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि वे महिला टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी बन गई हैं। शतक पूरा करते समय उनकी उम्र 15 साल 223 दिन थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको के नाम था, जिन्होंने 2019 में माली के खिलाफ 16 साल 233 दिन की उम्र में 116 रन बनाए थे। टी-20 डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का 19 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा फैनी ने महिला टी-20 डेब्यू में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 19 साल पहले बने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। 2005 में ऑस्ट्रेलिया की कैरेन रोलटन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में नाबाद 96 रन बनाए थे। रवांडा ने 122 रनों से जीता मुकाबला फैनी की शतकीय पारी की बदौलत रवांडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। फैनी के बाद टीम के लिए मरवेइल उवासे ने 19 गेंदों में 32 रन बनाए। खास बात यह रही कि घाना की टीम ने 25 वाइड समेत कुल 28 रन एक्स्ट्रा के रूप में दिए। जवाब में घाना की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 88 रन ही बना सकी और रवांडा ने यह मैच 122 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। पुरुष क्रिकेट में भी किसी फुल मेंबर देश के खिलाड़ी ने नहीं किया ऐसा डेब्यू मैच में शतक लगाने का कारनामा पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में अब तक चार बल्लेबाजों ने किया है, लेकिन इनमें से कोई भी भारत, ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड जैसे ‘फुल मेंबर’ देशों से नहीं है। पुरुषों में डेब्यू पर सबसे बड़ा स्कोर कनाडा के मैथ्यू स्पूर्स (108* रन) के नाम है। वहीं, सबसे युवा पुरुष सेंचुरी मेकर फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन (18 साल 280 दिन) हैं। फैनी ने इन सभी को उम्र के मामले में पीछे छोड़ दिया है। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाश दीप IPL 2026 से बाहर हुए:KKR के पेसर इंजरी के कारण नहीं खेलेंगे; मेगा ऑक्शन में एक करोड़ में खरीदा था कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2026 से पहले एक और झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। शनिवार को क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
What is Spread Rate? Credit Score Calculation

Hindi News Lifestyle What Is Spread Rate? Credit Score Calculation | Base Rate Vs Repo Rate Vs Spread Rate 26 मिनट पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक फर्ज करिए, आपको अचानक किसी इमरजेंसी में लाखों रूपए की जरूरत है और इतने पैसे किसी दोस्त या रिश्तेदार से नहीं ले सकते हैं तो क्या करेंगे? जाहिर है कि बैंक से लोन लेंगे। बैंक से लोन लेते समय आमतौर पर लोगों का पहला सवाल होता है कि इस पर ब्याज दर (इंटरेस्ट रेट) कितनी होगी? क्या आपको पता है कि- जब कोई बैंक के पास लोन लेने जाता है तो उसकी ब्याज दर हरेक कस्टमर के लिए एक जैसी नहीं होती है। लेकिन सवाल ये है कि ये तय कैसे होता है कि किस कस्टमर को किस इंटरेस्ट रेट पर लोन मिलेगा? बैंक ये कैसे तय करता है कि आपके लोन पर ब्याज दर कितनी रहेगी? ये तय करने के लिए बैंक ‘स्प्रेड रेट’ का सहारा लेते हैं। बैंक अलग-अलग कस्टमर से अलग-अलग स्प्रेड रेट चार्ज कर सकते हैं। हर बैंक का स्प्रेड रेट तय करने का क्राइटेरिया भी अलग हो सकता है। यही वजह है कि बैंक हर कस्टमर को अलग ब्याज दर पर लोन देते हैं। इसलिए अगर आप होम लोन, पर्सनल लोन या कार लोन लेने की सोच रहे हैं, तो स्प्रेड रेट के बारे में जानना बेहद जरूरी है। इससे आपको यह पता चलेगा कि किस बैंक से लोन लेना फायदेमंद रहेगा और कहां कम ब्याज चुकाना पड़ेगा। आज आपका पैसा कॉलम में जानेंगे कि- स्प्रेड रेट क्या होता है? बैंक इसे कैसे तय करते हैं? किन तरीकों से ग्राहक कम ब्याज पर लोन ले सकते हैं? सवाल- स्प्रेड रेट क्या होता है और यह लोन की ब्याज दर से कैसे जुड़ा है? जवाब- स्प्रेड रेट वह अतिरिक्त ब्याज (मार्जिन) है, जो बैंक अपनी तय लोन दर (बेस रेट) के ऊपर जोड़ता है। इसी से फाइनल ब्याज दर और EMI तय होती है। अगर किसी बैंक का बेस रेट 7% है और वह आपसे 2% स्प्रेड लेता है तो आपको कुल 9% ब्याज देना होगा। इसे एक उदाहरण से समझिए- मान लीजिए एक बैंक का बेस रेट 7% है और दो दोस्तों ने 20 लाख रुपए का होम लोन 10 साल के लिए लिया। पहले दोस्त का क्रेडिट स्कोर अच्छा था। उसे 1.5% स्प्रेड मिला और कुल ब्याज दर 8.5% बनी। उसकी EMI करीब 24,800 रुपए आई। दूसरे दोस्त को 2.5% स्प्रेड मिला और कुल ब्याज दर 9.5% बनी। उसकी EMI करीब 25,900 रुपए आई। यानी दूसरे को हर महीने करीब 1,100 रुपए ज्यादा EMI देनी पड़ी। 10 साल में वह करीब 1.3 लाख रुपए ज्यादा ब्याज चुकाएगा। सवाल- बेस रेट, रेपो रेट और स्प्रेड रेट में क्या अंतर है? जवाब- तीनों ब्याज दरें अलग-अलग हैं, पर तीनों से मिलकर ही हमारी फाइनल लोन दर तय होती है। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। सवाल- बैंक लोन पर स्प्रेड रेट कैसे तय करते हैं? जवाब- बैंक कई फैक्टर्स के आधार पर स्प्रेड रेट तय करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण क्रेडिट स्कोर और रिपेमेंट ट्रैक रिकॉर्ड होता है। अगर व्यक्ति की आय स्थिर है और पहले लिए गए सभी लोन समय पर चुकाए गए हैं तो बैंक कम स्प्रेड रेट ऑफर कर सकता है। इसके अलावा लोन का प्रकार भी मायने रखता है। सिक्योर्ड लोन (जैसे होम लोन) पर स्प्रेड कम होता है, जबकि बिना गारंटी वाले पर्सनल लोन पर बैंक ज्यादा रिस्क कवर करने के लिए स्प्रेड रेट बढ़ा देते हैं। सवाल- क्या अलग-अलग बैंकों के स्प्रेड रेट में फर्क होता है? अगर हां, तो क्यों? जवाब- हां, हर बैंक की लागत, बिजनेस स्ट्रेटेजी और रिस्क कैलकुलेटिंग मॉडल अलग होता है। इसलिए स्प्रेड रेट में भी फर्क होता है। पब्लिक सेक्टर बैंक स्प्रेड रेट कम रखते हैं, क्योंकि उनकी फंडिंग लागत कम होती है और कस्टमर बेस बड़ा होता है। वहीं प्राइवेट बैंक डिजिटल प्रोसेसिंग, तेज अप्रूवल और बेहतर सर्विस के बदले थोड़ा ज्यादा स्प्रेड चार्ज कर सकते हैं। NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) और फिनटेक कंपनियां जोखिम ज्यादा होने पर स्प्रेड बढ़ा देती हैं। खासकर तब, जब ग्राहक का क्रेडिट स्कोर कम हो या आय स्थिर न हो। सवाल- कम स्प्रेड रेट का मतलब क्या हमेशा सस्ता लोन होता है? जवाब- ऐसा जरूरी नहीं है। इसलिए असली तुलना हमेशा फाइनल या इफेक्टिव इंटरेस्ट रेट के आधार पर करनी चाहिए। अगर किसी बैंक का बेस रेट ही ज्यादा है तो स्प्रेड कम होने पर भी कुल ब्याज दर ज्यादा हो सकती है। दूसरी तरफ, कम बेस रेट और थोड़ा ज्यादा स्प्रेड होने पर भी कुल इंटरेस्ट रेट कम हो सकता है। इसके अलावा प्रोसेसिंग फीस, लीगल चार्ज, प्री-पेमेंट पेनल्टी और फ्लोटिंग रेट की शर्तें भी टोटल स्प्रेड रेट को प्रभावित करती हैं। फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट वो होता है, जिसमें ब्याज दर निश्चित नहीं होती। वो रेपो रेट के अनुसार बदलती रहती है। सवाल- ग्राहक स्प्रेड रेट को कैसे समझे और तुलना करे? जवाब- अगर कोई व्यक्ति लोन ले रहा है तो सिर्फ स्प्रेड रेट ही नहीं देखना चाहिए, बल्कि बैंक से कुछ सवाल जरूर पूछने चाहिए। सभी सवाल ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या बैंक स्प्रेड रेट को समय-समय पर बदल सकते हैं? जवाब- हां, बैंक समय-समय पर अपने इंटरनल रिव्यू के आधार पर स्प्रेड रेट एडजस्ट कर सकते हैं। RBI की गाइडलाइन के अनुसार, बैंक बेस रेट या RLLR (रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट) भी बदलते रहते हैं। हालांकि कई मामलों में लोन सैंक्शन के समय तय स्प्रेड पूरी अवधि के लिए स्थिर भी रहता है। इसलिए लोन एग्रीमेंट पढ़ते समय यह जरूर देखें कि स्प्रेड फिक्स है या रीसेटेबल है। इसका असर यह होता है कि आपकी EMI अचानक बढ़ या घट सकती है। सवाल- स्प्रेड रेट कम कराने के लिए ग्राहक क्या कर सकता है? जवाब- स्प्रेड रेट तय करने का तरीका मनमाना नहीं होता है। बैंक स्प्रेड रेट तय करते हुए कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखते हैं- जिस कस्टमर को वो लोन दे रहे हैं, उसका फाइनेंशियल प्रोफाइल कैसा है। उसकी क्रेडिट हिस्ट्री क्या है। लोन लेने और चुकाने के मामले में उसका रिकॉर्ड कैसा है। उसका सिबिल स्कोर क्या है। कुल मिलाकर कहने का आशय ये है कि बैंक कस्टमर का चेहरा देखकर स्प्रेड रेट
Sanju Samson; T20 World Cup Final LIVE Score

Hindi News Sports Cricket Sanju Samson; T20 World Cup Final LIVE Score | India Vs New Zealand; Hardik Pandya Jasprit Bumrah स्पोर्ट्स डेस्क2 दिन पहले कॉपी लिंक भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। भारत ने रविवार को अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत के साथ तीन बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं। यह पहला मौका है जब मेजबान टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। यह भी पहली बार है कि किसी टीम ने खिताब बचाया है। यह भारत का तीसरा टी20 खिताब (2007, 2024, 2026) भी है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मैच का स्कोरबोर्ड टीम इंडिया के सेलिब्रेशन की 5 तस्वीरें तिलक वर्मा ने जैकब डफी का कैच पकड़ा। इसी के साथ भारत टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बन गया। जीत सेलिब्रेट करते भारतीय टीम के खिलाड़ी। सूर्या ने जीत के बाद मैदान की मिट्टी चेहरे पर लगाई। भारत की जीत के साथ बच्चे तिरंगे के साथ मैदान पर दौड़े पड़े। वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड महिका शर्मा ने उन्हें मैदान पर किस किया। बेस्ट प्लेयर्स बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले में 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, 5 मैच में 3 फिफ्टी के सहारे 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया। भारत की जीत भास्कर कार्टूनिस्ट की नजर से कप्तानों की बात सूर्यकुमार बोले- अहमदाबाद में ट्रॉफी जीतना खास अहसास भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- ‘यह पल समझने में थोड़ा समय लगेगा। बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि यह लंबा सफर रहा है। 2024 के बाद BCCI और उस समय के सचिव जय शाह ने मुझ पर भरोसा जताया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी जीतना खास एहसास है।’ मिचेल सैंटनर बोले- भारत ने घर में बेहतर खेला न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा– ‘हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है कि टीम यहां तक पहुंची। पूरे टूर्नामेंट में कई चुनौतियां आईं, लेकिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सुपर-8 और सेमीफाइनल में हमने अच्छा खेल दिखाया, मगर फाइनल में भारत ने बेहतर खेला। घरेलू मैदान पर खिताब जीतने का दबाव होता है, इसलिए भारत और सूर्यकुमार यादव की टीम को इसका श्रेय जाता है।’ टूर्नामेंट डीटेल मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का ब्रीफ डिस्क्रिप्शन टी-20 वर्ल्ड कप आयोजन भारत के 6 और श्रीलंका के 2 शहरों में खेला गया। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रुप से की है। टूर्नामेंट का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच आयोजित किया गया। वर्ल्ड कप से जुड़ी 2 कंट्रोवर्सी 1. बांग्लादेश का भारत में खेलने से इंकार, बाहर हुआ तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने के विरोध में बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में खेलने से इंकार कर दिया। इसके बाद ICC ने बांग्लादेशी टीम को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। 2. पाकिस्तान ने भारत से मैच का बॉयकाट, फिर माना बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर करने के विरोध ने पाकिस्तानी सरकार ने भारत से मैच का बॉयकाट करने का ऐलान कर दिया था। उसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड श्रीलंका की सरकार के हस्ताक्षेप के बाद मैच खेलने के लिए राजी हुआ। भारत-पाकिस्तान मुकाबले को 16.3 करोड़ व्यूज मिले भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 16.3 करोड़ यूजर्स ने देखा। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को 20 बिलियन मिनट देखा गया है। इसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 2024 T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को भी पीछे छोड़ दिया है। यह फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। भारत ने पाकिस्तान को कोलंबों में खेले गए लीग मैच में 61 रनों से हराया था। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें अपडेट्स 08:32 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक कप्तान सूर्या जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। 06:17 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट 06:03 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच 05:38 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक भारत की जीत पर तेंदुलकर की X पोस्ट 05:35 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक मुंबई में फैंस का सेलिब्रेशन देखिए 05:34 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक विराट कोहली ने जीत पर बधाई दी 05:27 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक भारत की जीत पर कानपुर में जश्न 05:23 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक भारत की जीत के बाद आतिशबाजी देखिए 05:21 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक PM मोदी ने भारत की जीत पर बधाई दी 05:20 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक भारत की जीत पर फैंस का सेलिब्रेशन देखिन 05:19 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक इंडिया 3 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश 05:18 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक अभिषेक को विकेट, भारत टी-20 का वर्ल्ड चैंपियन 19वें ओवर की आखिरी बॉल पर अभिषेक शर्मा ने जैकब डफी को लॉन्ग ऑन में तिलक वर्मा के हाथों कैच









