IPL 2026 HPCA Cricket stadium Dharamshala | Punjab kings Delhi capitals Benguluru

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के धर्मशाला स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (ILP) 2026 के दूसरे चरण के तहत तीन मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। . BCCI द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, पहला मुकाबला 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद, 14 मई को पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। तीसरा और अंतिम मुकाबला 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेला जाएगा, जिसमें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के भी मैदान पर उतरने की संभावना है। एचपीसीए प्रबंधन ने स्टेडियम में तैयारियां तेज कर दी गई है। पिच और आउटफील्ड को इंटरनेशनल मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। वहीं, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। आईपीएल सीजन 2026 की शुरुआत 28 मार्च को हो रही है। पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम शाम 7:30 बजे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। यह दो महीने तक चलने वाली है। देश में दो महीने चलेगा क्रिकेट का रोमांच IPL 2026 के तीन मुकाबले ऐसे वक्त में होने जा रहे हैं, जब देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ती है और गर्मी से बचने को टूरिस्ट पहाड़ों का रुख करते है। ऐसे में IPL के तीन मुकाबलों से धर्मशाला में पर्यटकों की आमद और ज्यादा बढ़ेगी और मई में अच्छा पर्यटन कारोबार रहेगा। देशभर से धर्मशाला पहुंचने वाले क्रिकेट प्रेमी भी पहाड़ों पर सुहावने मौसम का आनंद उठा सकेंगे। खूबसूरती के कारण दुनियाभर में मशहूर है धर्मशाला स्टेडियम बता दें कि धौलाधार की बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला अपने खूबसूरत नजारों और बेहतरीन सुविधाओं के लिए जाना जाता है। मई महीने में यहां का मौसम सुहावना रहता है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए अनुकूल माना जाता है। धर्मशाला स्थित खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम। धर्मशाला में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम।
Karan Aujla Concert Fight | Delhi Stadium Chaos

धरती पर गिराकर युवक के सीने पर बैठा दूसरा युवक। वह लगातार घूंसे मार रहा था। पंजाबी सिंगर करण औजला के दिल्ली में पी पॉप कल्चर इंडिया टूर के कॉन्सर्ट में फैंस आपस में लड़ गए। फैंस में यहां गुत्थमगुत्था लड़ाई हुई, लात-घूंसे चले और कपड़े भी फटे। यह देखकर कई लड़कियां और महिलाएं कॉन्सर्ट छोड़कर भी भाग गईं। . इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं, जिनमें कैप्शन दिया जा रहा है- करण औजला के कॉन्सर्ट में वीवीआईपी लाउंज में पागलपन भरी लड़ाई। हालांकि, इस घटना के बारे में सिंगर औजला की ओर से मंच से कोई बात नहीं कही गई, और न ही इस झगड़े का उनके कॉन्सर्ट पर कोई असर पड़ा। कॉन्सर्ट के दौरान स्टेडियम खचाखच फैंस से भरा हुआ था, और लोगों ने यहां खूब एंजॉय भी किया। झगड़े के 2 PHOTOS… युवकों को आपस में लड़ता देख वहां से लड़कियां और कई युवक बाहर निकल गए। शो में हुए झगड़े के दौरान युवक के कपडे़ तक फाड़ दिए। वीडियो में क्या-क्या दिख रहा… गाना गा रहे थे करण: 28 फरवरी को दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट से सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि करण के शो में फैंस का क्रेज देखते ही बन रहा है। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पूरी तरह दर्शकों से भरा हुआ है। इस दौरान करण परफॉर्मेंस दे रहे हैं और गाना गा रहे हैं- चुन्नी मेरी रंगदे ललारिया… लात-घूंसे बरसाता दिखा युवक: तभी वहां कुछ युवाओं के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। एक युवक ने दूसरे को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। वीडियो में एक व्यक्ति जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा उसे बार-बार घूंसे मार रहा है। एक अन्य व्यक्ति भी इस हाथापाई के दौरान उसे लात मारता नजर आता है। लड़कियां कॉन्सर्ट छोड़कर भागीं: जैसे ही लड़ाई शुरू हुई, वहां मौजूद कई लड़कियां वहां से निकलने लगीं। वे चिल्ला रहीं थीं, “अरे, लड़ाई हो गई”। मोबाइल की टॉर्च जलाए और हाथों में कोल्ड ड्रिंक्स के गिलास लिए युवतियां कॉन्सर्ट से बाहर आ जाती हैं। शो से पहले ही विवाद शुरू हुआ औजला के इस शो से पहले ही विवाद शुरू हो गया था। दरअसल, साउथ ईस्ट दिल्ली की चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने औजला के गानों को लेकर शो के आयोजकों को नोटिस जारी किया था। नोटिस में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा गया कि लाइव शो में शराब और ड्रग को ग्लोरिफाई करने वाले गाने नहीं गाने चाहिए। इसमें साफ कहा गया था कि औजला ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘एल्कोहल 2’, ‘फ्यू डे’ और ‘बंदूक’ जैसे गाने पर परफॉर्म न करें। इस संबंध में चंडीगढ़ के प्रोफेसर धरनेरव राव ने एक याचिका दायर की थी। उन्होंने दलील दी थी कि ऐसे गानों से शराब की खपत, ड्रग्स के इस्तेमाल, गन कल्चर और महिलाओं के प्रति असम्मान को बढ़ावा मिलता है। इसलिए, इन पर रोक लगाई जानी चाहिए। कॉन्सर्ट के दौरान के 2 PHOTOS… करण औजला के शो में काफी संख्या में युवा पहुंचे थे। स्टेडियम भरा हुआ था। करण औजला के शो में हर उम्र के लोग पहुंचे थे। कॉन्सर्ट की इन घटनाओं की भी चर्चा… माता-पिता की तस्वीर देख भावुक हुए: शो के दौरान एक फैन ने करण औजला को उनके माता-पिता की तस्वीर दिखाई, जिसे देखकर वह भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा, “क्या मैं इसे रख लूं?” इसके बाद उन्होंने फैन से मार्कर मांगा और उस पर अपने सिग्नेचर किए। फिर फोटो फैन को वापस देते हुए कहा- इसे अपने घर में लगा लेना। मेरी तरह आने में 10 साल लगते हैं: शो में करण औजला ने कहा, “मेरा गांव घराला है, जहां मेरा जन्म हुआ है। अगर घराला से दिल्ली कार में आना हो तो 8 घंटे लगते हैं, लेकिन करण औजला की तरह स्टेडियम तक पहुंचने में 10 साल लग जाते हैं।” पॉजीटिव रहने का दिया संदेश: इस दौरान औजला ने फैंस से सकारात्मक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने यार-दोस्तों के साथ समय बिताएं और कोई भी बात दिल में न रखें। अपने माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों से बातें साझा किया करें, क्योंकि प्यार ही सब कुछ है। प्यार बांटेंगे तो दुनिया खुद पीछे आएगी। ॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… करण औजला दिल्ली शो में हिट सॉन्ग नहीं गा पाएंगे:चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट का आयोजकों को नोटिस, कहा- गानों पर जताई आपत्ति पंजाबी सिंगर करण औजला दिल्ली में ‘पी पॉप कल्चर इंडिया टूर’ से पहले मुश्किल में फंस गए हैं। औजला इस शो में अपने कई हिट सॉन्ग नहीं गा पाएंगे। वो यहां अपने कई हिट गाने जैसे ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘एल्कोहल 2’, ‘फ्यू डे’ और ‘बंदूक’ पर परफॉर्म करने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें…
Gorakhpur International Cricket Stadium Planned

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. भारत इंडियन ओशियन नेवल सिंपोजियम का अध्यक्ष बना 20 फरवरी को हिंद महासागर नौसेना सिम्पोजियम यानी IONS के नौसेना प्रमुखों का 9वां सम्मेलन विशाखापत्तनम में हुआ। नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने बताया कि भारत ने सम्मेलन के दौरान IONS की अध्यक्षता ग्रहण की है। IONS एक पहल है जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय राज्यों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाना है। यह अंतर्राष्ट्रीय आयोजन इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू और मिलान 2026 के साथ हो रहा है। भारत 2026-2028 फोरम के लिए इस मंच को लीड करेगा। IONS की शुरुआत नई दिल्ली में 2008 में हुई थी। तब से यह दूसरी बार है जब भारत अध्यक्ष बनकर नेतृत्व कर रहा है। इस समय IONS में 25 सदस्य नौसेनाएं और 9 ऑब्जर्वर देश शामिल हैं। 2. ‘मेरी परंपरा-मेरी विरासत’ सब्जेक्ट पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित 19 फरवरी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में “मेरी परंपरा-मेरी विरासत” विषय पर एक दिवसीय सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंचायती राज मंत्रालय ने इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स, संस्कृति मंत्रालय और छत्तीसगढ़ सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनजातीय विरासत के संरक्षण के लिए किया गया। यह कार्यक्रम दो विषयों पर केंद्रित था- छत्तीसगढ़ के अनुसूचित क्षेत्रों में जनजातीय सांस्कृतिक विरासत का डॉक्यूमेंटेशन और डिजिटल प्रिजर्वेशन और परियोजना के क्रियान्वयन के लिए बनाए गए फ्रेमवर्क को अंतिम रूप देना। सबसे पहले मेरी परंपरा- मेरी विरासत की पहल पंचायती राज मंत्रालय द्वारा की गई थी। यह अभियान झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा 26 जनवरी 2025 को ‘हमारी परंपरा हमारी विरासत’ विषय के अंतर्गत शुरू किया था। छत्तीसगढ़ इस पहल को अपनाने वाला दूसरा राज्य है। छत्तीसगढ़ में 42 मान्यता प्राप्त अनुसूचित जनजातियां हैं, जिनके संरक्षण के लिए इस सत्र का आयोजन किया गया। निधन (Death) 3. अमेरिकन अभिनेता एरिक डेन का निधन 19 फरवरी को अमेरिकन अभिनेता एरिक डेन का निधन हो गया। एरिक मेडिकल ड्रामा ‘ग्रेज एनाटॉमी और यूफोरिया में अपने किरदार के लिए जाने जाते थे। डेन ने पिछले साल यह बताया था कि उन्हें एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस बीमारी है। एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस एक न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी है जो दिमाग और रीढ़ की हड्डी में मांसपेशियों को नियंत्रित करने वाली मोटर न्यूरॉन्स को नष्ट कर देती है। डेन ने अमेरिकन एक्ट्रेस रेबेका गेहार्ट से 2004 में शादी की थी। डेन और गेहार्ट की दो बेटियां बिली और जॉर्जिया हैं। डेन की नेटवर्थ 7 मिलियन डॉलर थी। उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी शोज के जरिये भी अपनी खास पहचान बनाई थी। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. NASA ने आर्टेमिस 2 लूनार लॉन्च की सफल रिहर्सल की 19 फरवरी को NASA ने आर्टेमिस 2 लूनर लॉन्च की सफल रिहर्सल की। आर्टेमिस 2 मिशन के लिए की जाने वाली इस प्रोसेस को wet dress rehearsal नाम दिया गया। इसे फ्लोरिडा के केप कनावेरल में किया गया। इस रिहर्सल में ईंधन भरने की प्रक्रिया, उलटी गिनती और प्रक्षेपण रद्द होने की स्थितियों की जांच की गई, लेकिन उड़ान नहीं भरी गई। इस प्रैक्टिस को रियल कंडिशन के तहत फुल रॉकेट टैंक्स और टेक्निकल चेकिंग के साथ पूरा किया गया। इससे पहले 2 फरवरी को NASA ने 50 साल बाद चंद्रमा पर मानवयुक्त मिशन आर्टेमिस-II के लिए दो दिवसीय प्रैक्टिस काउंटडाउन शुरू किया था। ये तकनीकी खराबी के कारण विफल हो गया था। रिहर्सल के आधार पर यह तय होगा कि अंतरिक्ष यात्री चांद की परिक्रमा के लिए कब रवाना होंगे। 5. गोरखपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 20 फरवरी को गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए यूपी सरकार और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच एक समझौते यानी MoU पर साइन हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में इस समझौते पर साइन किए गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए इंडियन ऑयल 60 करोड़ रुपए देगा। MoU के अनुसार, दिसंबर 2027 तक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण पूरा किया जाएगा। इस स्टेडियम में 30,000 दर्शकों के बैठने की कैपेसिटी होगी। स्टेडियम के निर्माण की अनुमानित लागत 392.94 करोड़ रुपए है। स्टेडियम में आधुनिक पिच, अभ्यास सुविधाएं, फ्लडलाइट, ड्रेसिंग रूम, मीडिया सेंटर होंगे जिससे यहां बड़े अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित किए जा सकेंगे। आज का इतिहास 21 फरवरी : 1707 – औरंगजेब की मौत अहमदनगर में हुई। 1959 – प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया की नई दिल्ली में स्थापना। 1974 – युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया। ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बिहार के आखिरी नक्सली सुरेश कोड़ा ने हथियार डाले:एपस्टीन से नाम जुड़ने के चलते AI समिट से हटे बिल गेट्स; 20 फरवरी करेंट अफेयर्स









