Monday, 14 Sep 2026 | 03:43 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Karan Aujla Concert Fight | Delhi Stadium Chaos

धरती पर गिराकर युवक के सीने पर बैठा दूसरा युवक। वह लगातार घूंसे मार रहा था।

पंजाबी सिंगर करण औजला के दिल्ली में पी पॉप कल्चर इंडिया टूर के कॉन्सर्ट में फैंस आपस में लड़ गए। फैंस में यहां गुत्थमगुत्था लड़ाई हुई, लात-घूंसे चले और कपड़े भी फटे। यह देखकर कई लड़कियां और महिलाएं कॉन्सर्ट छोड़कर भी भाग गईं।

.

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं, जिनमें कैप्शन दिया जा रहा है- करण औजला के कॉन्सर्ट में वीवीआईपी लाउंज में पागलपन भरी लड़ाई।

हालांकि, इस घटना के बारे में सिंगर औजला की ओर से मंच से कोई बात नहीं कही गई, और न ही इस झगड़े का उनके कॉन्सर्ट पर कोई असर पड़ा। कॉन्सर्ट के दौरान स्टेडियम खचाखच फैंस से भरा हुआ था, और लोगों ने यहां खूब एंजॉय भी किया।

झगड़े के 2 PHOTOS…

युवकों को आपस में लड़ता देख वहां से लड़कियां और कई युवक बाहर निकल गए।

शो में हुए झगड़े के दौरान युवक के कपडे़ तक फाड़ दिए।

वीडियो में क्या-क्या दिख रहा…

  • गाना गा रहे थे करण: 28 फरवरी को दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट से सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि करण के शो में फैंस का क्रेज देखते ही बन रहा है। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पूरी तरह दर्शकों से भरा हुआ है। इस दौरान करण परफॉर्मेंस दे रहे हैं और गाना गा रहे हैं- चुन्नी मेरी रंगदे ललारिया…
  • लात-घूंसे बरसाता दिखा युवक: तभी वहां कुछ युवाओं के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। एक युवक ने दूसरे को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। वीडियो में एक व्यक्ति जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा उसे बार-बार घूंसे मार रहा है। एक अन्य व्यक्ति भी इस हाथापाई के दौरान उसे लात मारता नजर आता है।
  • लड़कियां कॉन्सर्ट छोड़कर भागीं: जैसे ही लड़ाई शुरू हुई, वहां मौजूद कई लड़कियां वहां से निकलने लगीं। वे चिल्ला रहीं थीं, “अरे, लड़ाई हो गई”। मोबाइल की टॉर्च जलाए और हाथों में कोल्ड ड्रिंक्स के गिलास लिए युवतियां कॉन्सर्ट से बाहर आ जाती हैं।

शो से पहले ही विवाद शुरू हुआ

औजला के इस शो से पहले ही विवाद शुरू हो गया था। दरअसल, साउथ ईस्ट दिल्ली की चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने औजला के गानों को लेकर शो के आयोजकों को नोटिस जारी किया था। नोटिस में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा गया कि लाइव शो में शराब और ड्रग को ग्लोरिफाई करने वाले गाने नहीं गाने चाहिए।

इसमें साफ कहा गया था कि औजला ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘एल्कोहल 2’, ‘फ्यू डे’ और ‘बंदूक’ जैसे गाने पर परफॉर्म न करें। इस संबंध में चंडीगढ़ के प्रोफेसर धरनेरव राव ने एक याचिका दायर की थी। उन्होंने दलील दी थी कि ऐसे गानों से शराब की खपत, ड्रग्स के इस्तेमाल, गन कल्चर और महिलाओं के प्रति असम्मान को बढ़ावा मिलता है। इसलिए, इन पर रोक लगाई जानी चाहिए।

कॉन्सर्ट के दौरान के 2 PHOTOS…

करण औजला के शो में काफी संख्या में युवा पहुंचे थे। स्टेडियम भरा हुआ था।

करण औजला के शो में हर उम्र के लोग पहुंचे थे।

कॉन्सर्ट की इन घटनाओं की भी चर्चा…

  • माता-पिता की तस्वीर देख भावुक हुए: शो के दौरान एक फैन ने करण औजला को उनके माता-पिता की तस्वीर दिखाई, जिसे देखकर वह भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा, “क्या मैं इसे रख लूं?” इसके बाद उन्होंने फैन से मार्कर मांगा और उस पर अपने सिग्नेचर किए। फिर फोटो फैन को वापस देते हुए कहा- इसे अपने घर में लगा लेना।
  • मेरी तरह आने में 10 साल लगते हैं: शो में करण औजला ने कहा, “मेरा गांव घराला है, जहां मेरा जन्म हुआ है। अगर घराला से दिल्ली कार में आना हो तो 8 घंटे लगते हैं, लेकिन करण औजला की तरह स्टेडियम तक पहुंचने में 10 साल लग जाते हैं।”
  • पॉजीटिव रहने का दिया संदेश: इस दौरान औजला ने फैंस से सकारात्मक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने यार-दोस्तों के साथ समय बिताएं और कोई भी बात दिल में न रखें। अपने माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों से बातें साझा किया करें, क्योंकि प्यार ही सब कुछ है। प्यार बांटेंगे तो दुनिया खुद पीछे आएगी।

॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

करण औजला दिल्ली शो में हिट सॉन्ग नहीं गा पाएंगे:चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट का आयोजकों को नोटिस, कहा- गानों पर जताई आपत्ति

पंजाबी सिंगर करण औजला दिल्ली में ‘पी पॉप कल्चर इंडिया टूर’ से पहले मुश्किल में फंस गए हैं। औजला इस शो में अपने कई हिट सॉन्ग नहीं गा पाएंगे। वो यहां अपने कई हिट गाने जैसे ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘एल्कोहल 2’, ‘फ्यू डे’ और ‘बंदूक’ पर परफॉर्म करने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पाकिस्तान के लाहौर में 9 जगहों के नाम बदले गए:लाहौर का इस्लामपुरा अब कृष्णनगर, बाबरी चौक फिर से जैन मंदिर चौक

May 17, 2026/
1:19 pm

पाकिस्तान के पंजाब सूबे में कहावत है ‘जिन्ने लाहौर नहीं वेख्या, ओ जमिया ही नहीं’ (जिसने लाहौर नहीं देखा, उसका...

इंडोनेशिया बना क्रिकेट का नया हब:स्कूलों में दी जा रही ट्रेनिंग, ढाई लाख लोग खेल रहे, स्टेडियम का निर्माण

May 9, 2026/
4:22 pm

बैडमिंटन के लिए मशहूर इंडोनेशिया क्रिकेट की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने में जुटा है। वही इंडोनेशिया, जिसने ओलिंपिक...

रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बैग से एक लाख उड़ाए, VIDEO:पासबुक प्रिंट कर रहे थे रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर, महिलाओं ने उड़ाईं गड्डियां

April 8, 2026/
7:21 am

ग्वालियर के मुरार इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बारादरी ब्रांच में मंगलवार दोपहर एक चौंकाने वाली चोरी...

संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग:लव एंड वॉर के सेट पर करंट लगने से वर्कर की मौत, एसोसिएशन बोला- 1 करोड़ मुआवजा दें

June 24, 2026/
12:31 pm

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर सेट पर हुए हादसे के बाद विवादों में घिर चुकी है।...

धुरंधर 2 ने 23वें दिन कमाए ₹10.03 करोड़:फिल्म डकैत का ओपनिंग कलेक्शन हुआ ₹15 करोड़, अदिवि शेष की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बनी

April 11, 2026/
1:26 pm

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने शुक्रवार को दुनिया भर में ₹10.03 करोड़ की कमाई की। वहीं, अदिवि शेष और...

AMMK Dinakaran Meets Amit Shah

March 22, 2026/
7:01 am

कोलकाता/चेन्नई/गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम10 मिनट पहले कॉपी लिंक तस्वीर 11 मार्च की है, जब अमित शाह ने चेन्नई में तमिलनाडु के NDA दलों...

कूटरचित दस्तावेजों के जरिए फर्जी लोन स्वीकृत कर राशि हड़पी:बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक समेत दो दोषी, 7-7 साल की सजा

April 2, 2026/
12:29 am

बैंकिंग प्रणाली में भरोसे को झटका देने वाले मिसरोद शाखा भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Karan Aujla Concert Fight | Delhi Stadium Chaos

Karan Aujla Concert Fight | Delhi Stadium Chaos

धरती पर गिराकर युवक के सीने पर बैठा दूसरा युवक। वह लगातार घूंसे मार रहा था।

पंजाबी सिंगर करण औजला के दिल्ली में पी पॉप कल्चर इंडिया टूर के कॉन्सर्ट में फैंस आपस में लड़ गए। फैंस में यहां गुत्थमगुत्था लड़ाई हुई, लात-घूंसे चले और कपड़े भी फटे। यह देखकर कई लड़कियां और महिलाएं कॉन्सर्ट छोड़कर भी भाग गईं।

.

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं, जिनमें कैप्शन दिया जा रहा है- करण औजला के कॉन्सर्ट में वीवीआईपी लाउंज में पागलपन भरी लड़ाई।

हालांकि, इस घटना के बारे में सिंगर औजला की ओर से मंच से कोई बात नहीं कही गई, और न ही इस झगड़े का उनके कॉन्सर्ट पर कोई असर पड़ा। कॉन्सर्ट के दौरान स्टेडियम खचाखच फैंस से भरा हुआ था, और लोगों ने यहां खूब एंजॉय भी किया।

झगड़े के 2 PHOTOS…

युवकों को आपस में लड़ता देख वहां से लड़कियां और कई युवक बाहर निकल गए।

शो में हुए झगड़े के दौरान युवक के कपडे़ तक फाड़ दिए।

शो में हुए झगड़े के दौरान युवक के कपडे़ तक फाड़ दिए।

वीडियो में क्या-क्या दिख रहा…

  • गाना गा रहे थे करण: 28 फरवरी को दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट से सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि करण के शो में फैंस का क्रेज देखते ही बन रहा है। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पूरी तरह दर्शकों से भरा हुआ है। इस दौरान करण परफॉर्मेंस दे रहे हैं और गाना गा रहे हैं- चुन्नी मेरी रंगदे ललारिया…
  • लात-घूंसे बरसाता दिखा युवक: तभी वहां कुछ युवाओं के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। एक युवक ने दूसरे को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। वीडियो में एक व्यक्ति जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा उसे बार-बार घूंसे मार रहा है। एक अन्य व्यक्ति भी इस हाथापाई के दौरान उसे लात मारता नजर आता है।
  • लड़कियां कॉन्सर्ट छोड़कर भागीं: जैसे ही लड़ाई शुरू हुई, वहां मौजूद कई लड़कियां वहां से निकलने लगीं। वे चिल्ला रहीं थीं, “अरे, लड़ाई हो गई”। मोबाइल की टॉर्च जलाए और हाथों में कोल्ड ड्रिंक्स के गिलास लिए युवतियां कॉन्सर्ट से बाहर आ जाती हैं।

शो से पहले ही विवाद शुरू हुआ

औजला के इस शो से पहले ही विवाद शुरू हो गया था। दरअसल, साउथ ईस्ट दिल्ली की चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने औजला के गानों को लेकर शो के आयोजकों को नोटिस जारी किया था। नोटिस में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा गया कि लाइव शो में शराब और ड्रग को ग्लोरिफाई करने वाले गाने नहीं गाने चाहिए।

इसमें साफ कहा गया था कि औजला ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘एल्कोहल 2’, ‘फ्यू डे’ और ‘बंदूक’ जैसे गाने पर परफॉर्म न करें। इस संबंध में चंडीगढ़ के प्रोफेसर धरनेरव राव ने एक याचिका दायर की थी। उन्होंने दलील दी थी कि ऐसे गानों से शराब की खपत, ड्रग्स के इस्तेमाल, गन कल्चर और महिलाओं के प्रति असम्मान को बढ़ावा मिलता है। इसलिए, इन पर रोक लगाई जानी चाहिए।

कॉन्सर्ट के दौरान के 2 PHOTOS…

करण औजला के शो में काफी संख्या में युवा पहुंचे थे। स्टेडियम भरा हुआ था।

करण औजला के शो में काफी संख्या में युवा पहुंचे थे। स्टेडियम भरा हुआ था।

करण औजला के शो में हर उम्र के लोग पहुंचे थे।

करण औजला के शो में हर उम्र के लोग पहुंचे थे।

कॉन्सर्ट की इन घटनाओं की भी चर्चा…

  • माता-पिता की तस्वीर देख भावुक हुए: शो के दौरान एक फैन ने करण औजला को उनके माता-पिता की तस्वीर दिखाई, जिसे देखकर वह भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा, “क्या मैं इसे रख लूं?” इसके बाद उन्होंने फैन से मार्कर मांगा और उस पर अपने सिग्नेचर किए। फिर फोटो फैन को वापस देते हुए कहा- इसे अपने घर में लगा लेना।
  • मेरी तरह आने में 10 साल लगते हैं: शो में करण औजला ने कहा, “मेरा गांव घराला है, जहां मेरा जन्म हुआ है। अगर घराला से दिल्ली कार में आना हो तो 8 घंटे लगते हैं, लेकिन करण औजला की तरह स्टेडियम तक पहुंचने में 10 साल लग जाते हैं।”
  • पॉजीटिव रहने का दिया संदेश: इस दौरान औजला ने फैंस से सकारात्मक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने यार-दोस्तों के साथ समय बिताएं और कोई भी बात दिल में न रखें। अपने माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों से बातें साझा किया करें, क्योंकि प्यार ही सब कुछ है। प्यार बांटेंगे तो दुनिया खुद पीछे आएगी।

॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

करण औजला दिल्ली शो में हिट सॉन्ग नहीं गा पाएंगे:चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट का आयोजकों को नोटिस, कहा- गानों पर जताई आपत्ति

पंजाबी सिंगर करण औजला दिल्ली में ‘पी पॉप कल्चर इंडिया टूर’ से पहले मुश्किल में फंस गए हैं। औजला इस शो में अपने कई हिट सॉन्ग नहीं गा पाएंगे। वो यहां अपने कई हिट गाने जैसे ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘एल्कोहल 2’, ‘फ्यू डे’ और ‘बंदूक’ पर परफॉर्म करने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket