Monday, 13 Apr 2026 | 01:49 AM

Trending :

खंडवा में ट्रेन से एलपीजी गैस लीकेज, एक वैगन आइसोलेट:पनवेल से जबलपुर जा रही थी ट्रेन; पीथमपुर से बुलाए एक्सपर्ट ग्वालियर में टीआई ने किया महिला से रेप:बुटीक संचालक महिला से फेसबुक पर दोस्ती, प्यार फिर किया दुष्कर्म, खुद को बताया था कुंआरा ग्वालियर में पकड़ा भिंड का बदमाश:कैंसर हिल्स पर वारदात के इंतजार में था, पिस्टल व कारतूस बरामद द्रविड़ बनाम दिल्ली मॉडल, हाउस अरेस्ट विवाद: प्रमुख विवाद, तमिलनाडु अभियान में बयान | चुनाव समाचार इंदौर में 12 वर्षीय छात्रा से दोस्ती के बाद रेप:जेवर और नकदी भी लेकर रख लिए; परिजनों ने पूछताछ की तब हुआ खुलासा 10 रुपए के लिए किया बुकिंग क्लर्क को बर्खास्त:जबलपुर हाईकोर्ट ने कहा- विभागीय जांच निष्पक्ष होनी चाहिए; 25 साल बाद मिला न्याय
EXCLUSIVE

Director priyadarshan clarify his statement where he call rajpal yadav aneducated

Director priyadarshan clarify his statement where he call rajpal yadav aneducated

2 घंटे पहले कॉपी लिंक डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपने उस बयान पर सफाई दी है, जिसमें उन्होंने राजपाल यादव को कम पढ़ा-लिखा कहा था। डायरेक्टर का कहना है कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया था, वो एक्टर को नीचा नहीं दिखाना चाहते थे। प्रियदर्शन ने तब सफाई दी, जब राजपाल यादव ने उनके बयान पर साफ किया कि वो पढ़े-लिखे हैं। प्रियदर्शन ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है, ‘असल में, मेरा वह मतलब नहीं था। देखिए, शिक्षा सिर्फ किताबों से नहीं मिलती, बल्कि सड़क से भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मेरा मतलब सिर्फ इतना था कि (स्ट्रीट स्मार्टनेस), क्योंकि शिक्षा का मतलब जागरूकता भी होता है। मैं बस यही कहना चाहता था।’ आगे उन्होंने कहा, ‘शायद वह गांव से आते हैं और गांव के लोग बहुत भोले होते हैं, वे समझ नहीं पाते, आपको सही और गलत लोगों में फर्क करना आना चाहिए। व्यापक अर्थ में वही शिक्षा है।’ बातचीत में प्रियदर्शन ने ये भी कहा कि उनका मकसद किसी भी तरह से राजपाल को नीचा दिखाना नहीं था। उन्होंने कहा, ‘मेरा ऐसा कोई मतलब नहीं था। मैं उन्हें अपमानित करना नहीं चाहता था। मैंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में राजपाल जैसा इतना भोला व्यक्ति कभी नहीं देखा, व्यापक अर्थ में शिक्षा की कमी से ही यह मासूमियत आती है।’ क्या था प्रियदर्शन का बयान कुछ समय पहले ही चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा था। इसी समय प्रियदर्शन ने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं राजपाल के बारे में जानता हूं, इसलिए मैं उनको अपनी हर मूवी में कास्ट करता था। मैंने तो उन्हें कहा कि वो एड फिल्म्स भी करें। इस बेचारे आदमी ने कम पढ़े-लिखे होने के कारण गलती की। वरना वह अच्छा इंसान है।’ राजपाल यादव ने जवाब में कहा था- मैं शिक्षित हूं प्रियदर्शन का ये बयान सामने आने के बाद राजपाल यादव ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा था, प्रियन जी (प्रियदर्शन) मुझे नहीं जानते। मैं पढ़ा-लिखा हूं। मैंने 11 साल की उम्र से 55 साल की उम्र तक काम किया। बड़े-बड़े दिग्गज भी मुश्किलों में फंस जाते हैं। अगर मैं कम पढ़ा लिखा होता तो इंडस्ट्री में 25-30 साल तक सर्वाइव नहीं कर पाता।’ प्रियदर्शन ने बढ़ाई राजपाल यादव की फीस बता दें कि चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव की मदद करने के लिए प्रियदर्शन ने उनकी भूत बंगला में फीस बढ़ा दी थी, जिससे उन्हें आर्थिक मदद मिल सके। राजपाल यादव, प्रियदर्शन के निर्देशन की 2 फिल्मों भूत बंगला और हैवान में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वो प्रियदर्शन की फिल्मों हंगामा, हंगामा 2, चुप चुपके, भागम भाग, दे दना दन में नजर आ चुके हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

ICC Doha Meeting Postponed; Middle East Tension Statement

ICC Doha Meeting Postponed; Middle East Tension Statement

Hindi News Sports ICC Doha Meeting Postponed; Middle East Tension Statement | Iran Israel US War स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले कॉपी लिंक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 25 से 27 मार्च के बीच दोहा (कतर) में होने वाली अपनी बोर्ड और कमेटी मीटिंग को फिलहाल टाल दिया है। अब यह बैठक अप्रैल में होने की संभावना है, हालांकि नई तारीख अभी तय नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल-ईस्ट क्षेत्र में चल रहे तनाव और सुरक्षा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया। ICC ने अपने सदस्य बोर्डों को इस बारे में आधिकारिक जानकारी दे दी है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज नौवां दिन है। ICC नए तारीख पर विचार कर रहा यह बैठक ICC के गवर्नेंस कैलेंडर का हिस्सा थी, जिसमें बोर्ड डायरेक्टर्स, बोर्डस के चीफ एग्जीक्यूटिव, कमेटी सदस्य और सीनियर अधिकारी शामिल होने वाले थे। बैठक में ग्लोबल क्रिकेट से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होनी थी। इससे पहले ICC ने 22 फरवरी को घोषणा की थी कि बैठक दोहा में आयोजित होगी, क्योंकि कतर में क्रिकेट के विकास और वहां के खेल इकोसिस्टम के साथ ICC की साझेदारी तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल, ICC नए वेन्यू और तारीख पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि हालात सामान्य होने पर अप्रैल में यह बैठक कराई जा सकती है। ICC चेयरमैन जय शाह आज अहमदाबाद में रहेंगे आज टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मौके पर ICC के चेयरमैन जय शाह समेत काउंसिल के कई अधिकारी शहर में मौजूद रह सकते हैं। अहमदाबाद जय शाह का होमटाउन भी है। फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगी। इस वजह से न्यूजीलैंड के चेयरमैन रोजर ट्वोस के भी आज रात नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद रहने की संभावना है। जंग का आज नौवां दिन अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज नौवां दिन है। इस जंग में अब तक 1483 मौत हुई है। अब तक इजराइल के 1765 लोग घायल हुए हैं। ईरान में अब तक 6,668 सिविल इलाकों को निशाना बनाया गया है। इन‌ हमलों में 5,535 घरों और 1041 दुकानें को नुकसान पहुंचा। ————————————————————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

badshah titteri song controversy haryanvi singer simran Jaglan father statement

badshah titteri song controversy haryanvi singer simran Jaglan father statement

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि हम हरियाणा में बादशाह के शो नहीं होने देंगे। बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह के ‘टटीरी’ गाने में आपत्तिजनक शब्दों और लड़कियों के सीन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। रविवार को कुरुक्षेत्र पहुंची हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा- ‘बेटियों के लिए घटिया शब्द बोलने वाले को बादशाह नहीं रहन . वहीं गाने में फीमेल वोकल देने वाली कैथल की सिमरन जागलान के पिता हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में कहा कि उनकी बेटी ने सिर्फ अपनी लाइनें रिकॉर्ड कर बादशाह की टीम को भेजी थीं। उन्हें गाने के रिलीज होने के बाद बादशाह के रैप की लाइनों के बारे में पता चला। कर्मबीर ने यह भी कहा कि विवाद होने के बाद उन्होंने बादशाह की टीम से बात की और इन लाइनों पर आपत्ति जताई। उन्होंने टीम को स्पष्ट रूप से कह दिया कि यदि गाना दोबारा रिलीज हुआ तो इसकी वर्डिंग बदली जाए। टटीरी गाने में बोले गए कुछ आपत्तिजनक शब्दों और लड़कियों के स्कूल ड्रेस में डांस करने को लेकर विवाद हो रहा है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए कर्मबीर फौजी ने क्या कहा… गाना फेमस हुआ, इसलिए विवाद कर्मबीर फौजी ने बताया कि गाना रिलीज होते ही काफी फेमस हो गया। अगर यह फेमस नहीं होता तो शायद इतना विवाद नहीं होता। गाने में हरियाणवी बोल थे, इसलिए पब्लिक भी खुश थी और परिवार को भी खुशी थी कि उनकी बेटी का गाना बॉलीवुड तक पहुंच रहा है। गाने का म्यूजिक भी अच्छा था और सिमरन की आवाज भी लोगों को पसंद आई। गाने के शब्दों को लेकर कई फोन आए कर्मबीर ने कहा कि गाने के रैप हिस्से में कुछ ऐसे शब्द थे, जिनकी वजह से विवाद खड़ा हुआ। वही शब्द गलत थे और लोगों ने उन पर आपत्ति जताई। इसलिए गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया। समाज में इस तरह की वर्डिंग स्वीकार नहीं होती और इसलिए लोगों की नाराजगी भी सामने आई। कई ग्रामीणों के मेरे पास फोन आए, लेकिन किसी भी तरह की धमकी नहीं मिली। लोगों ने बस यह कहा कि ऐसे शब्द गानों में नहीं होने चाहिए। हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी अपनी बेटी सिमरन (बाएं से पहली) और शिवानी (बीच में) जागलान के साथ। हमें रैप की लाइनों का नहीं पता था कर्मबीर फौजी ने बताया कि गाना रिलीज होने से पहले हमें बादशाह के रैप की लाइनों की जानकारी नहीं थी। हमें लगा था कि रैप भी वैसा ही होगा जैसी गाने की लाइनें हैं। विवाद के बाद उन्होंने बादशाह की टीम से बात की। हमने उन्हें साफ कहा कि इस तरह की वर्डिंग यहां की संस्कृति में स्वीकार नहीं की जाती। बस और स्कूल की भी जानकारी नहीं गाने में दिखाई गई हरियाणा रोडवेज की बस पर कर्मबीर ने कहा कि उन्हें शूटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिवार की तरफ से सिर्फ गाना रिकॉर्ड कर भेजा गया था। गाने की डबिंग कैथल में हुई थी, जबकि बाकी गाने की डबिंग मुंबई में हुई होगी। जो जींद के सच्चा खेड़ा गांव के स्कूल को बादशाला लिखा गया है, उसकी भी हमें जानकारी नहीं है। हम लोग वहां नहीं गए। स्कूल को एडिटिंग के जरिए बनाया गया। किसने क्या गाया, यह सबके सामने कर्मबीर फौजी ने कहा कि किसी भी ऐसी चीज से दुख होता है जो संस्कृति को नुकसान पहुंचाए। ऐसे मामलों में खुशी या दुख से ज्यादा समाज की मर्यादा अहम होती है और उसी के हिसाब से चलना पड़ता है। सिमरन जागलान ने एक फोक सॉन्ग गाया था, जबकि बादशाह ने उसे रीमिक्स किया था। गाने में किसने क्या गाया है, यह अब सबके सामने है। 26 फरवरी को कैथल और सोनीपत में बादशाह टटीरी गाने की प्रमोशन के लिए आए थे। पंचकूला-जींद में FIR, यूट्यूब से गाना हटा टटीरी गाने के रैप में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, लड़कियों को स्कूल ड्रेस में बैग फेंकते हुए दिखाया गया है, और हरियाणा रोडवेज बस का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण विवाद हो रहा है। इस मामले में बादशाह के खिलाफ पंचकूला और जींद में अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने बादशाह की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित करने और लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की बात कही है। इसके अलावा, गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है, और पुलिस ने यह भी कहा है कि जो भी इस पर रील बनाएगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बादशाह बोले- बेटा समझकर माफ कर दो विवाद के बाद बादशाह ने वीडियो जारी कर कहा, “मेरे गाने ‘टटीरी’ के कुछ बोल और सीन से हरियाणा के कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। मैं खुद हरियाणा से हूं। मेरा कोई उद्देश्य नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात कहूं। मैं हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां बोल हमेशा कॉम्पिटिशन को नीचा दिखाते हैं। एक तरह से ये प्रतिद्वंद्वी के लिए होते हैं। मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं हरियाणा की संस्कृति को आगे लेकर जाऊं। अगर मेरे गाने के उस हिस्से से किसी को बुरा लगा हो, तो मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए।” ——————————— ये खबर भी पढ़ें :- बादशाह संग ‘टटीरी’ सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी:पिता हरियाणवी सॉन्ग ‘पानी आली पानी प्यादे’ गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फोक सॉन्ग ‘टटीरी’ लॉन्च किया है। इस गाने में कैथल की रहने वाली सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है। सिमरन, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं, जिन्होंने फेमस हरियाणवी सॉन्ग ‘पानी आली पानी प्यादे’ गाया है। पढ़ें पूरी खबर…

'मैं हमेशा देश के समर्थन में खड़ी रही हूं':खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद ट्रोल हुईं फरहाना भट्ट ने किया रिएक्ट

'मैं हमेशा देश के समर्थन में खड़ी रही हूं':खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद ट्रोल हुईं फरहाना भट्ट ने किया रिएक्ट

‘बिग बॉस 19’ की पूर्व कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद हुई ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। फरहाना ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने देश के समर्थन में खड़े होकर काम किया है और देश के खिलाफ किसी भी नैरेटिव का विरोध किया है। इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में फरहाना भट्ट ने अपने बयान को लेकर कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और लोग अपने विचार अलग-अलग तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। विचारों में मतभेद होना स्वाभाविक है और वह इसे स्वीकार करती हैं। उन्होंने कहा कि लोग उनकी बात को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने देश के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेंगी। कश्मीर में शांति के लिए कई पहल कीं: फरहाना फरहाना ने कहा कि पहलगाम हमले, ईरान, फिलिस्तीन या इजरायल से जुड़े मुद्दों पर वह पहले भी अपनी राय रखती रही हैं। पुलवामा हमले और पहलगाम हमले जैसे मामलों में भी वह भारतीय सेना के साथ खड़ी रही हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कश्मीर में शांति से जुड़े काम के दौरान उन्होंने भारतीय सेना के साथ मिलकर कई पहल की हैं। कश्मीर में सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके काम की सराहना की है और उन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया है। वहीं, होली को लेकर हुई ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए फरहाना ने कहा कि भारत एक स्वतंत्र देश है। यहां हर व्यक्ति को अपने तरीके से त्योहार मनाने और अपनी बात रखने का अधिकार है, बशर्ते इससे देश की गरिमा को ठेस न पहुंचे। फरहाना ने खामेनेई के निधन पर क्या कहा था? खामेनेई के निधन को लेकर फरहाना भट्ट ने कहा था, “बिल्कुल, वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते। वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं। आप विश्वास नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल नहीं सो पाई। मैं बहुत दुखी थी। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था।”

Irans Mandana Karimi Statement | Supreme Leader Death; Women Happy

Irans Mandana Karimi Statement | Supreme Leader Death; Women Happy

4 दिन पहले कॉपी लिंक ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरानी मूल की अभिनेत्री मंदाना करीमी का बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। उन्होंने ईरान में हो रही घटनाओं और वहां के राजनीतिक हालात को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आने के बाद मंदाना के कुछ पोस्ट वायरल हुए, जिन पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। मिसाइल हमलों से कई शहरों में तबाही का माहौल है और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इन घटनाओं से दुखी होकर मंदाना करीमी ने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट शेयर किए। एक वीडियो में वह रोती हुई भी नजर आईं और अपने देश के लोगों के लिए दुआ करती दिखीं। मंदाना का कहना है कि वह ईरान में पैदा हुई हैं और वहां की स्थिति से उनका भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि जब अपने देश में युद्ध और हिंसा होती है तो बाहर रह रहे लोगों के लिए भी यह बेहद दर्दनाक होता है। उन्होंने लोगों से ईरान के नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने की अपील की। खामेनेई की मौत की खबर के बाद कुछ जगहों पर लोगों के जश्न मनाने की तस्वीरें भी सामने आईं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंदाना ने कहा कि कई बार लोग युद्ध की वजह से खुश नहीं होते, बल्कि लंबे समय से चली आ रही दमनकारी परिस्थितियों के खत्म होने की उम्मीद में प्रतिक्रिया देते हैं। उनका कहना था कि जब लोग सालों तक दबाव और डर में जीते हैं, तो उनके लिए बदलाव की उम्मीद ही सबसे बड़ी राहत बन जाती है। हालांकि, मंदाना के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। कुछ यूजर्स ने उनके विचारों का समर्थन किया, जबकि कुछ ने उनकी आलोचना भी की। बावजूद इसके, मंदाना लगातार ईरान के लोगों की स्थिति और वहां के हालात को लेकर अपनी राय साझा कर रही हैं। मंदाना करीमी मूल रूप से तेहरान की रहने वाली हैं, लेकिन पिछले कई सालों से भारत में काम कर रही हैं। वह मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत कर चुकी हैं और हिंदी फिल्मों के अलावा रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। Bigg Boss और Lock Upp जैसे शो से उन्हें भारत में काफी पहचान मिली। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

बालाजी टेलीफिल्म्स विवाद पर राज शांडिल्य का बयान:कॉन्ट्रैक्ट कॉन्ट्रोवर्सी के बीच आरोपों को निराधार बताया, कहा- 'भागम भाग 2' तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ेगी

बालाजी टेलीफिल्म्स विवाद पर राज शांडिल्य का बयान:कॉन्ट्रैक्ट कॉन्ट्रोवर्सी के बीच आरोपों को निराधार बताया, कहा- 'भागम भाग 2' तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ेगी

फिल्ममेकर राज शांडिल्य और बालाजी टेलीफिल्म्स के बीच इन दिनों कॉन्ट्रैक्ट को लेकर विवाद चर्चा में है। इस बीच राज शांडिल्या ने एक बयान जारी कर अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘भागम भाग 2’ तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। राज शांडिल्य ने कहा कि उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट के तहत कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ अपनी व्यवस्था समाप्त करने का नोटिस जारी किया था। उनके मुताबिक इस नोटिस को जारी हुए दो हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है। अगर कंपनी को इस फैसले को चुनौती देने का कोई ठोस आधार लगती, तो वह सिविल कोर्ट का रुख कर सकती थी, लेकिन अब तक ऐसी कोई कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। डायरेक्टर का कहना है कि अब उनके खिलाफ बढ़ा-चढ़ाकर और बेबुनियाद आपराधिक आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे दबाव बनाने की कोशिश बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी कानूनी स्थिति पर पूरा भरोसा है और किसी भी आरोप का जवाब वे कानूनी प्रक्रिया के तहत देंगे। दरअसल, यह विवाद कथित तौर पर उस कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है जो राज शांडिल्या ने बालाजी टेलीफिल्म्स की प्रमुख एकता कपूर की कंपनी के साथ किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार इस डील के तहत उन्हें तीन फिल्मों का निर्देशन करना था। आरोप है कि तीसरी फिल्म पूरी किए बिना ही उन्होंने अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर दिया, जिसमें ‘भागम भाग’ 2’ भी शामिल है। दूसरी ओर, राज शांडिल्य का कहना है कि उन्होंने नियमों के तहत ही यह समझौता समाप्त किया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि ‘भागम भाग’ 2’ की योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है और फिल्म का काम तय शेड्यूल के अनुसार आगे बढ़ेगा। निर्देशक ने फिल्म और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से भी अपील की कि वे इस मामले में अपनाए जा रहे दबाव के तरीकों पर ध्यान दें और भविष्य में पेशेवर साझेदारी तय करते समय अपनी राय खुद बनाएं। बता दें कि फिल्म भागम भाग’ साल 2006 में रिलीज हुई एक कॉमेडी फिल्म थी। इसका निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और लारा दत्ता जैसे कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म अपनी तेज-तर्रार कॉमेडी, गलतफहमियों और मजेदार भागदौड़ वाली कहानी के लिए काफी पसंद की गई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म सफल रही और बाद में इसे एक कल्ट कॉमेडी माना जाने लगा। अब इस फिल्म का सीक्वल भागम भाग’ 2 बनाया जा रहा है। इस बार फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार और परेश रावल जैसे कलाकारों के होने की चर्चा है। मेकर्स इस सीक्वल को पहले पार्ट की तरह फुल कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर बनाने की योजना बना रहे हैं।

Govinda on David Dhawan: Affair was Dangerous for Career

Govinda on David Dhawan: Affair was Dangerous for Career

2 घंटे पहले कॉपी लिंक 90 के दशक में बॉलीवुड को कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में देने वाली गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी की कड़वाहट एक बार फिर सामने आई है। गोविंदा ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि डेविड धवन उनके प्रति वफादार नहीं थे। गोविंदा के मुताबिक, जब उन्हें लगा कि मामला अब उनके करियर के लिए खतरनाक हो रहा है, तो उन्होंने इस जोड़ी से दूरी बनाना ही बेहतर समझा। गोविंदा ने कहा, मुझे ऐसा लगता है कि डेविड अपने बेटे वरुण के साथ वैसी फिल्में नहीं कर पाएंगे जैसी उन्होंने मेरे साथ की थीं। गोविंद और डेविड की जोड़ी ने साल 2007 में फिल्म ‘पार्टनर’ में आखिरी बार काम किया था। गोविंदा बोले- डेविड के मन में कुछ और था इंटरव्यू में गोविंदा ने डेविड धवन अपने काम के प्रति तो ईमानदार थे, लेकिन एक दोस्त और एक्टर के तौर पर वफादार नहीं रहे। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में वफादारी का बहुत महत्व है। अगर आपकी वफादारी किसी और के प्रति है, तो ईमानदारी पर सवाल उठेंगे ही। मुझे कभी नहीं लगा कि वह कोई अजनबी हैं, लेकिन मुझे महसूस हुआ कि कुछ लोग उन्हें मेरे खिलाफ भड़का रहे थे।गोविंदा ने बताया कि एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें लगा कि अब चीजें हाथ से बाहर निकल रही हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगा कि ये मामला अब खतरनाक हो गया है, इसलिए इससे बाहर निकलना ही ठीक है। बता दें कि साल 2007 में फिल्म ‘पार्टनर’ के लिए यह जोड़ी दोबारा साथ आई थी। गोविंदा ने ही डेविड को सलाह दी थी कि इस फिल्म में सलमान खान को साथ लिया जाए। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन इसके बाद दोनों ने फिर कभी साथ काम नहीं किया। 90 के दशक में गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने करीब 15 सुपरहिट फिल्में दीं। चश्मे बद्दूर’ फिल्म ने बढ़ाई थी कड़वाहट गोविंदा और डेविड के बीच दरार तब और गहरी हुई जब 2013 में ‘चश्मे बद्दूर’ की रीमेक बनी। गोविंदा का दावा है कि इस फिल्म का आइडिया उन्होंने ही डेविड को दिया था, लेकिन डेविड ने उन्हें बिना बताए फिल्म किसी और के साथ बना ली। गोविंदा ने कहा कि जब उन्होंने अपनी 18वीं फिल्म साथ करने के लिए डेविड को फोन किया, तो डायरेक्टर ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। वरुण धवन के साथ वैसा जादू मुश्किल इंटरव्यू के दौरान जब गोविंदा से वरुण धवन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि डेविड अब वही सफलता अपने बेटे के साथ दोहराना चाहते हैं। गोविंदा बोले, मुझे ऐसा लगता है कि वह अपने बेटे के साथ वैसी फिल्में नहीं कर पाएंगे जैसी उन्होंने मेरे साथ की थीं। वैसा जादू दोबारा क्रिएट करना बहुत मुश्किल काम है। सुपरहिट रही गोविंदा-डेविड धवन की जोड़ी 90 के दशक में गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने मिलकर ‘कुली नंबर 1’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’ और ‘राजा बाबू’ जैसी करीब 15 सुपरहिट फिल्में दीं। उस दौर में डेविड के निर्देशन और गोविंदा की कॉमेडी का बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा राज था, लेकिन बाद में आपसी मनमुटाव के कारण यह जोड़ी टूट गई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Elnaz Nawrozi Celebrates Khamenei Death; Iran Actress Statement

Elnaz Nawrozi Celebrates Khamenei Death; Iran Actress Statement

6 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबर पर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने खुशी जताई है। खामेनेई की मौत की खबर को लेकर ईरानी मूल की एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “47 साल से जिस खबर का इंतजार कर रहे थे, वो आ गई। खामेनेई मर गया है। भगवान सबसे बड़ा है।” एलनाज ने एक अन्य स्टोरी में अली खामेनेई की मौत से जुड़ी खबर शेयर करते हुए थैंक्यू लिखा और खुशी वाले इमोजी भी पोस्ट किए। एलनाज महिलाओं के अधिकारों को लेकर मुखर रहीं एलनाज नौरोजी ने ईरान में महिलाओं के अधिकारों पर खुलकर बात की है। अक्टूबर 2022 में उन्होंने ईरान की तथाकथित ‘मॉरालिटी पुलिस’ के खिलाफ एक प्रतीकात्मक और विवादास्पद विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बुर्के से लेकर कई परतों वाले कपड़े उतारती नजर आईं। इस कदम के जरिए उन्होंने यह संदेश दिया कि किसी महिला को क्या पहनना है, इसका फैसला वही स्वयं करे। एलनाज ने वीडियो में बुर्के से शुरुआत करते हुए एक-एक करके कपड़े उतारे, जो इस बात का प्रतीक था कि महिलाओं पर थोपी गई पाबंदियां हटनी चाहिए। सितंबर 2022 में 22 साल की महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में हुई मृत्यु के बाद जब ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, तब एलनाज ने खुलकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा था कि जो महसा के साथ हुआ, वह किसी भी महिला के साथ हो सकता है। सैक्रेड गेम्स से मिली पहचान एलनाज को पहचान नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स से मिली, जिसमें उन्होंने जोया का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड फिल्म कंधार में जेरार्ड बटलर के साथ काम किया। एलनाज नौरोजी डेविल, हेलो चार्ली, जुग जुग जियो, राष्ट्र कवच ओम, अभय, तेहरान, मेड इन हेवन जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं। मंदाना ने खामेनेई की मौत की खबर का मजाक उड़ाया एलनाज के अलावा ईरान की स्थिति को लेकर ईरानी मूल की एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भी प्रतिक्रिया दी। मंदाना ने खामेनेई की मौत की खबर पर रोने वाले एंकर का मजाक उड़ाया। मंदाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “खामेनेई की मौत की खबर सुनाते हुए IRIB के एंकरों को रोते और बिलखते देखना, इससे बढ़कर सुकून देने वाली बात कुछ नहीं। बता दें कि मंदाना करीमी एक ईरानी मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने भाग जॉनी और क्या कूल हैं हम 3 जैसी भारतीय फिल्मों में काम किया है। साथ ही वह रियलिटी शो बिग बॉस 9 और लॉक अप में भी नजर आ चुकी हैं। मंदाना करीमी शो ‘बिग बॉस 9’ की दूसरी रनर-अप रही थीं। एजाज ने दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई वहीं, एजाज खान ने एक वीडियो शेयर करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “आप देख रहे होंगे कि दुनिया में क्या हो रहा है। अमेरिका और इजरायल ने रमजान के महीने में ईरान पर बमबारी की। इसके बाद गुस्से में ईरान ने अरब देशों पर हमला कर दिया।” उन्होंने आगे कहा, “अल्लाह हमसे नाराज है, तभी यह सब हो रहा है। पूरी दुनिया में मुसलमानों पर जुल्म हो रहे हैं। रमजान के पवित्र महीने में अलग-अलग देशों में बम गिर रहे हैं। यह अल्लाह का कहर है।” एजाज खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “दुआ करें, एक-दूसरे का साथ दें और नेक काम करें। जकात दें, गरीबों की मदद करें, क्योंकि पैसा कब्र तक साथ नहीं जाता।” ————————— ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी दूसरी खबरें पढ़ें… अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत: बेटी-दामाद, बहू-पोती भी मारी गईं; ईरान की सेना बोली- थोड़ी देर में सबसे खतरनाक हमला करेंगे अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Canada PM Visit India | Trade Deal Focus; Crime Statement

Canada PM Visit India | Trade Deal Focus; Crime Statement

नई दिल्ली/ओटावा20 मिनट पहले कॉपी लिंक कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज 4 दिन के दौरे पर भारत पर पहुंच रहे हैं। इस दौरे का मकसद भारत और कनाडा के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और रक्षा जैसे क्षेत्रों में नए साझेदारी को मजबूत करने पर फोकस करना है। प्रधानमंत्री के तौर पर मार्क कार्नी का यह पहला भारत दौरा है। कनाडा में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कार्नी मुंबई में बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे। इस दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लीन एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग में निवेश पर चर्चा होगी। कार्नी की भारत यात्रा से पहले कनाडा के अधिकारी अब भारत पर लगाए गए कुछ गंभीर आरोपों से पीछे हटते नजर आ रहे हैं। पहले कनाडा ने आरोप लगाया था कि भारत उसकी जमीन पर हस्तक्षेप कर रहा है और सीमापार दबाव जैसी गतिविधियों में शामिल है। सीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ कनाडाई अधिकारी ने कहा कि अगर कनाडा को लगता कि भारत उसकी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखल दे रहा है, तो प्रधानमंत्री भारत की यात्रा नहीं करते। दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में पिछले साल G20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मुलाकात हुई थी। 2 मार्च को नई दिल्ली में मोदी से मिलेंगे कार्नी कार्नी 1 मार्च को नई दिल्ली पहुंचेंगे और 2 मार्च को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसका मुख्य एजेंडा में कंप्रीहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) की वार्ताओं को शुरू करना शामिल है, जो लंबे समय से रुकी हुई है। इसके अलावा, सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर चर्चा होगी। साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद कार्नी ऑस्ट्रेलिया और जापान की यात्रा पर रवाना होंगे। पूरा दौरा 27 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेगा। इसका यात्रा का मकसद कनाडा का अमेरिका पर आर्थिक निर्भरता कम करना और नए व्यापारिक रास्ते खोलना है। भारत में निवेश को बढ़ावा दे रहा कनाडा भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। कनाडा के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच सालाना व्यापार 21 अरब डॉलर से ज्यादा है। भारत में 600 से ज्यादा कनाडाई कंपनियां काम कर रही हैं। भारत से कनाडा को मुख्य निर्यात में दवाइयां, रत्न-आभूषण और समुद्री उत्पाद शामिल हैं। कनाडा के बड़े पेंशन फंड पहले से ही भारत में रियल एस्टेट और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में बड़ा निवेश कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भारत में 100 बिलियन डॉलर (करीब 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) का निवेश किया है। अब कनाडा इस निवेश को और बढ़ाना चाहता है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का कहना है कि दोनों देशों के बीच कभी-कभी राजनीतिक मतभेद रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कनाडा भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का भरोसेमंद साझेदार बना रहेगा। क्लीन एनर्जी और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग की संभावना इस दौरे में एनर्जी सबसे अहम मुद्दा है। दोनों देश यूरेनियम सप्लाई समझौते पर बात कर रहे हैं, जिससे भारत के न्यूक्लिय पावर प्लांट को ईंधन मिल सके। इसके अलावा क्लीन एनर्जी (स्वच्छ ऊर्जा) और एनर्जी ट्रांजिशन (ऊर्जा परिवर्तन ) के लिए जरूरी महत्वपूर्ण खनिजों पर भी सहयोग बढ़ाने की चर्चा है। कनाडा प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध देश है, जबकि भारत को तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए भरोसेमंद और जलवायु-अनुकूल ऊर्जा स्रोतों की जरूरत है। इसलिए यह क्षेत्र दोनों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। LNG (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) और अन्य स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने की योजना है। 2024 में कनाडा के कुल ऊर्जा निर्यात में भारत को केवल 761.5 मिलियन डॉलर का हिस्सा मिला। जबकि भारत से आयात 206 मिलियन डॉलर था, लेकिन अब इसे बढ़ाने पर जोर है। यह दौरा दोनों देशों के संबंधों को रीसेट करेगा भारत के कनाडा में उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने ओटावा में एक इंटरव्यू में बताया कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को पूरी तरह रीसेट करेगी और नए व्यापार के बड़े अवसर खोलेगी। यूरेनियम सप्लाई डील: यात्रा के दौरान लगभग 10-साल के लिए 2.8 अरब कनाडाई डॉलर का यूरेनियम सौदा होने की संभावना है, जो भारत की बढ़ती परमाणु ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करेगा। यह समझौता देश के ऊर्जा और नागरिक न्यूक्लियर कार्यक्रम को समर्थन देगा। ऊर्जा सहयोग: भारत भारी क्रूड ऑयल, लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) और अन्य ऊर्जा उत्पादों में कनाडा के साथ सहयोग बढ़ाने में रुचि रखता है। कनाडा भी अमेरिका पर अपनी ऊर्जा निर्यात निर्भरता कम करने के लिए भारत जैसे विविध साझेदार ढूँढ रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा: दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने पहले ही उच्च-स्तरीय वार्ता की है, जिसमें कूटनीतिक और कानून-प्रवर्तन संपर्क अधिकारी नियुक्त करने पर सहमति बनी है, ताकि सुरक्षा सहयोग को मजबूती दी जा सके। तकनीकी, शिक्षा और संस्कृति: AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, शोध एवं शिक्षा में साझेदारी पर समझौते की संभावना है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार के अलावा सामाजिक-वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग भी बढ़ेगा। व्यापार और निवेश वार्ता: बातचीत में आर्थिक साझेदारी समझौता(CEPA) को आधिकारिक रूप से शुरू करने की तैयारी है, जो वस्त्र, सेवाएं, निवेश, कृषि और डिजिटल वाणिज्य जैसे क्षेत्रों को कवर करेगा। पिछले साल कार्नी और मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी, जिसमें दोनों ने CEPA को फिर से शुरू करने पर सहमति जताई थी। दोनों देशों का लक्ष्य है कि यह व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता अगले लगभग 12 महीनों के भीतर पूरा हो सके, जिससे द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक लगभग 50-70 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। खास डील्स की उम्मीद: भारत कनाडा के भारी कच्चे तेल और अन्य ऊर्जा उत्पाद खरीदना चाहता है। साथ ही, पाइपलाइन और टर्मिनल जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की बात चल रही है। कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश के पटनायक ने कहा कि भारत-कनाडा अपने रिश्तों को सुधारने पर काम कर रहे हैं। भारत-कनाडा के बीच तनाव एक साल पहले संबंध बहुत खराब थे। पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो ने 2023 में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था। 2024 में कनाडा ने छह भारतीय अधिकारियों को निकाला और आरोप लगाया कि भारत सरकार से जुड़े

277 Luminaries Condemn Shirtless Protest, Call it Calculated Move Against National Dignity

277 Luminaries Condemn Shirtless Protest, Call it Calculated Move Against National Dignity

Hindi News National 277 Luminaries Condemn Shirtless Protest, Call It Calculated Move Against National Dignity नई दिल्ली31 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 20 फरवरी को AI समिट 2026 में शर्टलेस प्रदर्शन किया था। भारत AI इम्पैक्ट समिट के दौरान भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) कार्यकर्ताओं के “शर्टलेस” (कमीज उतारकर) विरोध प्रदर्शन की देश के 277 प्रमुख लोगों ने निंदा की है। इनमें पूर्व हाई कोर्ट जज, सेवानिवृत्त अफसर, पूर्व राजदूत, सेना और पुलिस के रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इन लोगों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यह प्रदर्शन राष्ट्रीय गरिमा के खिलाफ, सोची-समझी हरकत और बिना सोच-विचार की राजनीति का उदाहरण है। बयान पर 26 पूर्व जज (जिनमें दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बी सी पटेल शामिल हैं), 102 रिटायर्ड अफसर जिनमें 11 पूर्व राजदूत,149 पूर्व सैन्य व पुलिस अधिकारियों ने दस्तखत किए हैं। प्रदर्शन का मकसद दुनिया के निवेशकों और साझेदार देशों को यह दिखाना था कि भारत में अस्थिरता है। उन्होंने ऐसी राजनीतिक संस्कृति को मिलकर अस्वीकार करने की अपील की, जो देश को बदनाम करने में गर्व महसूस करती है। AI समिट में प्रदर्शन की 2 तस्वीरें… यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में टी-र्शट लेकर स्टेज पर चढ़ गए थे। इस दौरान कुछ लोग प्रदर्शनकारियों के हाथ से टी-शर्ट लेकर फेंकते दिखे। प्रदर्शन देश की छवि खराब करने वाला बयान में कहा गया कि जब दुनिया के बड़े टेक्नोलॉजी नेता, उद्योगपति और विदेशी प्रतिनिधि भारत के भविष्य की भूमिका देखने के लिए जमा हुए थे, तब इस तरह का प्रदर्शन देश की छवि खराब करने वाला था। दस्तखत करने वालों ने कहा कि इंटरनेशनल और हाईलेवल कार्यक्रम में इस तरह का विरोध करना दिखाता है कि कुछ लोग देश की प्रतिष्ठा से ज्यादा अपनी राजनीति को महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई अचानक हुआ विरोध नहीं था, बल्कि पहले से सोची-समझी योजना थी। बयान में यह भी कहा गया कि इस तरह का प्रदर्शन देश के वैज्ञानिकों की मेहनत, इंजीनियरों की उम्मीदों और 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है। दुनिया के सामने गलत मैसेज गया बयान में कहा गया कि क्यूआर कोड के जरिए कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर कपड़े उतारकर नारेबाजी करना सुरक्षा और शिष्टाचार दोनों का उल्लंघन है। इसे राष्ट्रविरोधी बताया गया, जिससे दुनिया के सामने गलत मैसेज गया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध करना अधिकार है, लेकिन देश को बदनाम करना सही नहीं है। असली राजनीतिक विरोध संसद और तर्क के जरिए होना चाहिए, न कि विदेशी मेहमानों के सामने इस तरह के प्रदर्शन से। बयान में यह भी कहा गया कि इस घटना से भारत के विरोधियों को देश की छवि खराब करने का मौका मिला है। PM ने 16 फरवरी को AI समिट का उद्घाटन किया था 2026 इंडिया AI इंपैक्ट समिट नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 फरवरी 2026 से शुरू हुआ। यह 20 फरवरी तक होना था लेकिन भीड़ और आयोजनों के चलते इसे 21 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया। PM नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को समिट का उद्घाटन किया था। यहां दुनियाभर की कंपनियों ने अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश किया। समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल इस समिट की थीम राष्ट्रीय विजन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’, यानी सभी का कल्याण, सभी का सुख पर आधारित थी। समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। करीब 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष, 60 से ज्यादा मंत्री, और 45 से ऊपर तकनीकी कंपनियों के प्रमुख भी शामिल हुए। इसके अलावा 300+ प्रदर्शक और 30+ देशों की थीम पवेलियन्स भी समिट का हिस्सा रहे, जो वैश्विक साझेदारी और AI के उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं। ——————— ये खबर भी पढ़ें: AI समिट हंगामा- उदय भानु 4 दिन हिरासत में:पुलिस बोली- IYC प्रेसिडेंट ही मास्टरमाइंड; कांग्रेस ने कहा- गिरफ्तारी मोदी की सनक का नतीजा दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब को पटियाला कोर्ट में पेश किया। AI इम्पैक्ट समिट हंगामा मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है। उन्हें आज सुबह तिलक मार्ग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…