Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav

Hindi News National Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav | BJP TMC DMK AIMIM कोलकाता16 मिनट पहले कॉपी लिंक तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी नेआरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक महिला पार्टी वर्कर के साथ उसकी दो साल की बेटी के सामने बदतमीजी की। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग महिला कार्यकर्ता पर हुए इस हमले में शामिल लोगों के खिलाफ एक्शन लेगा। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन FIR में नामजद सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कूचबिहार में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP महिला आरक्षण बिल को आगे रखकर डिलिमिटेशन लागू करना चाहती है। ममता ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेगी, लेकिन डिलिमिटेशन बिल का विरोध जारी रहेगा। वहीं भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के बंगाल के बंटवारे वाले आरोप को खारिज करते हुए डिलिमिटेशन को पूरी तरह संवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत होने वाली प्रक्रिया का विरोध करना देश के खिलाफ है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। चुनाव से जुड़े कल के 5 अपडेट्स… 1. CM ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दुर्गापुर में रोड शो किया। 2. कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण (29 अप्रैल) के चुनाव के लिए प्रचारकों की लिस्ट जारी की। 3. तमिलनाडु के रामनाथपुरम में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस और सरकारी अधिकारियों ने डाक मतपत्र डाले। 4. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुक्रवार को आयकर विभाग ने TMC विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। 5. चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण के लिए EVM और VVPAT की कमीशनिंग प्रक्रिया शुरू की। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Tamil Nadu Road Accident Photos; Kerala Tourist

6 घंटे पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु के वलपरई में शुक्रवार को सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ, जब टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर हेयरपिन मोड़ से फिसलकर खाई में गिर गया। पुलिस के मुताबिक, गाड़ी केरलम के पेरिंथलमन्ना से आए 13 पर्यटकों को लेकर वलपरई से लौट रहा था। 13वें हेयरपिन मोड़ पर संतुलन बिगड़ा और वाहन फिसलकर 9वें हेयरपिन मोड़ तक गिर गया हादसे में 1 पुरुष और 8 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस से पोलाची के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्या होता है हेयरपिन मोड़ हेयरपिन मोड़ कि तस्वीर। जब किसी ऊंचे पहाड़ पर चढ़ना होता है, तो सीधी सड़क बनाना मुमकिन नहीं होता । इसलिए, ऊंचाई पर धीरे-धीरे चढ़ने के लिए सड़क को सांप की तरह घुमावदार बनाया जाता है। जहां सड़क एकदम से मुड़कर वापस उसी दिशा के समानांतर हो जाती है, उसे ही हेयरपिन मोड़ कहते हैं। भारत में कोल्ली हिल्स (तमिलनाडु), सिल्क रूट (सिक्किम), मनाली-लेह हाईवे (हिमाचल प्रदेश) और नैनीताल (उत्तराखंड) में में प्रमुख और चर्चित हेयरपिन मोड़ हैं। प्रधानमंत्री ने दुख जताया पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया जताते हुए X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना से वे बेहद दुखी हैं और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं, केरलम के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। ————————————— ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में सड़क हादसे में युवक की मौत:दो अन्य गंभीर घायल, डंफर चालक फरार बहादुरपुर क्षेत्र के सहसों बायपास के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
PM Narendra Modi Tamil Nadu Road Show LIVE Update; West Bengal Election 2026

Hindi News National PM Narendra Modi Tamil Nadu Road Show LIVE Update; West Bengal Election 2026 | TMC BJP Congress DMK नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई41 मिनट पहलेलेखक: सृष्टि मिश्रा कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच TMC ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि उसके नेताओं को निशाना बनाकर उनकी गाड़ियों की जांच कराई जा रही है। सीएम ममता बनर्जी ने भी दावा किया कि बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी की जांच करने की कोशिश की। उन्होंने कहा—अगर हिम्मत है तो रोज मेरी गाड़ी चेक करें। इस्लामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री-गृहमंत्री की कार की जांच क्यों नहीं होती? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सेंट्रल मिनिस्टर पैसा लेकर आते हैं। भाजपा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में मातृशक्ति भरोसा कार्ड लॉन्च किया। सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹3,000 देने का वादा किया गया है। कार्यक्रम में सुवेंदु अधिकारी और स्मृति ईरानी मौजूद रहीं। बंगाल में दो फेज में वोटिंग होगी। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा। चुनाव से जुड़े आज के 3 अपडेट्स… 1. अमित शाह ने बंगाल के जलपाईगुड़ी में चुनावी रैली की। कहा, ‘गुजरात और केंद्र में 24 साल तक शासन करने वाले नरेंद्र मोद पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। TMC ने नौकरी घोटाले में जो 300 करोड़ रुपए हड़प लिए हैं, उन्हें हम ब्याज सहित वापस वसूल करेंगे।’ 2. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चुनाव प्रचार के लिए पूर्वी वर्धमानपुर पहुंची। यहां इन्होंने हथकरघा कारीगर सुकुमार हलदर के घर खाना खाया। 3. चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘हर मतदाता अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सके, इसके लिए घर से मतदान (होम वोटिंग) की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है।’ राज्यों में चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… अपडेट्स 01:18 PM15 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक गाड़ियां चेक करने के मामले पर ममता ने चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच TMC ने चुनाव आयोग (EC) पर पक्षपात का आरोप और तेज कर दिया है। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि उसके नेताओं को निशाना बनाकर उनकी गाड़ियों की जांच कराई जा रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दावा किया कि बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी की जांच करने की कोशिश की। उन्होंने कहा—अगर हिम्मत है तो रोज मेरी गाड़ी चेक करें। पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह सब चुनाव आयोग के निर्देश पर हो रहा है और यह “मोटिवेटेड कैंपेन” का हिस्सा है। 12:42 PM15 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक भाजपा हर घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालेगी: शाह पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- कांग्रेस, टीएमसी और कम्युनिस्ट पार्टियां आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियां हैं। जब वे सत्ता में थीं, तब 10 वर्षों तक कई बम धमाके हुए। प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद, जब उरी में हमला हुआ, तो उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की; जब पुलवामा में हमला हुआ, तो उन्होंने हवाई हमला किया। जब पहलगाम में हमला हुआ, तो उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के घर में घुसकर हमला किया। भाजपा ने इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद का सफाया कर दिया है, और मैं आज जाते समय यह कह रहा हूं कि कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारका से गंगा सागर तक, भाजपा हर घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालेगी। 12:35 PM15 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें: ममता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाली नव वर्ष के अवसर पर लोगों को ‘पोइला बोइशाख’ की शुभकामनाएं दीं और मतदाताओं से आग्रह किया कि वे दिल्ली के जमींदारों द्वारा लोगों के मतदान के अधिकार छीनने के प्रयासों का मुंहतोड़ जवाब दें। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि बंगाली नव वर्ष लोगों के जीवन को कलंक मुक्त बना देगा। उन्होंने बंगाल की सांस्कृतिक विरासत पर भी प्रकाश डाला और कहा कि यह राज्य सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। 12:17 PM15 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक बंगाल के लोग बदलाव के लिए बेताब हैं: सीतारमण केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिम बंगाल चुनावों में भाजपा की जीत पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि लोग खुले तौर पर राज्य सरकार में बदलाव की मांग कर रहे हैं। एएनआई से बात करते हुए निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के लोग अच्छी स्थिति में नहीं हैं और बेहतर प्रशासन की मांग करते हुए बंगाल के बदलाव के लिए बेताब हैं। 12:14 PM15 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक प. बंगाल में गोरखा मुद्दे के समाधान को प्राथमिकता देंगे: शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद, वह दार्जिलिंग में गोरखा मुद्दे के समाधान को प्राथमिकता देगी और अतीत में हिंसक आंदोलनों के लिए समुदाय के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को वापस लेगी। खराब मौसम के कारण दार्जिलिंग पहाड़ियों के ऊपरी इलाकों लेबोंग तक न पहुंच पाने के कारण, उन्होंने एक रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश के माध्यम से सभा को संबोधित किया। 11:39 AM15 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक तमिलनाडु के कन्याकुमारी में पीेएम मोदी का रोड शो 10:39 AM15 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक गाड़ी की जांच पर ममता ने कहा- हिम्मत है तो रोज चेक करो पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी की जांच करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो उनकी गाड़ी हर दिन चेक की जाए। ममता बनर्जी ने यह बात उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में एक चुनावी रैली में कही। इससे एक दिन पहले TMC ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग के निर्देश पर उसके नेताओं के वाहनों की टारगेटेड तरीके से जांच की जा रही है। पार्टी ने खास तौर पर अभिषेक बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा था कि सुरक्षा कर्मी सिर्फ उनके वाहनों की ही सख्ती से जांच कर रहे हैं। 10:32 AM15 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक प.
Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress

Hindi News National Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress 2 घंटे पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने विधानसभा चुनाव के लिए DMK का घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें आयकर दायरे से बाहर परिवारों की महिला मुखिया को 8 हजार का ‘इल्लथरसी’ कूपन देने का वादा किया गया है। इसकी मदद से वे टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद या बदल सकेंगी। वहीं, मेनिफेस्टो में महिलाओं की मासिक सहायता 1000 से बढ़ाकर 2000 रुपए करने और स्वास्थ्य बीमा सीमा 10 लाख रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इधर, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 173 पुलिस स्टेशन के प्रभारियों का तबादला कर दिया। इसमें कोलकाता पुलिस के 31 थाने शामिल हैं। सबसे अहम बदलाव CM ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर और हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में हुआ। भवानीपुर की कमान अब एसटीएफ के सौमित्र बसु को सौंपी गई है। पुलिस के साथ-साथ आयोग ने प्रशासनिक अफसरों को भी बदला गया है। 18 जिलों के 97 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। बंगाल की 294 सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग होनी है। नतीजे बाकी 4 राज्यों के साथ 4 मई को आएंगे। चौथी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट भी जारी बंगाल में SIR निर्णयों के बाद, चुनाव आयोग (EC) ने रविवार को चौथी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, EC की ओर से हटाए गए या शामिल किए गए नामों की कुल संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। 28 फरवरी को पब्लिश की गई फाइनल लिस्ट में लगभग 60 लाख नामों को निर्णयाधीनदके रूप में चिह्नित किया गया था। इसके बाद, 705 न्यायिक अधिकारियों को यह तय करने के लिए लगाया गया कि इन नामों को मतदाता सूची में रखा जाएगा या हटाया जाएगा। आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे एक्टर विजय अभिनेता से नेता बने टीवीके चीफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। वे खुद चेन्नई की पीरंबूर सीट और त्रिचि (पूर्व) से नामांकन दाखिल करेंगे। पीरंबूर सीट डीएमके का गढ़ है। विजय ने कहा कि यह ‘पीढ़ी का चुनाव’ है। उन्होंने नशामुक्त तमिलनाडु, बिना गारंटी के 20 लाख रु. तक के छात्र ऋण और बेरोजगार स्नातकों को मासिक भत्ते जैसे वादे किए हैं। विजय आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
West Bengal TMC, Assam BJP Govt Likely; Stalin in Tamil Nadu: Opinion Poll

Hindi News National West Bengal TMC, Assam BJP Govt Likely; Stalin In Tamil Nadu: Opinion Poll नई दिल्ली53 मिनट पहले कॉपी लिंक चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। चुनाव की घोषणा के बाद सर्वे एजेंसी Matrize-IANS ने ओपिनियन पोल जारी किया है। सर्वे के मुताबिक पश्चिम बंगाल में एक बार फिर टीएमसी की सरकार बन सकती है, जबकि असम में बीजेपी की सरकार बनी रहने का अनुमान है। तमिलनाडु की 231 सीटों में से सर्वे में DMK+ को 104-114 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि AIADMK-BJP गठबंधन को 114-127 सीटें मिल सकती हैं। वहीं केरल में भी लेफ्ट और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। राज्यवार ओपिनियन पोल… पश्चिम बंगाल में दो फेज में चुनाव होंगे चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। पिछली बार बंगाल में 8 फेज में चुनाव हुए थे। वहीं तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में होंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। पांचों राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। अब 5 राज्यों में चुनौती और मौजूदा स्थिति पश्चिम बंगाल- 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री: 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। तमिलनाडु- भाजपा-कांग्रेस 60 साल से यहां सत्ता में नहीं आ सकीं: आजादी के बाद लगभग दो दशक तक यहां कांग्रेस की सरकार रही। 1967 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई और इसके साथ ही राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव आया। 1967 के बाद से तमिलनाडु की राजनीति मुख्य रूप से AIADMK और DMK के बीच घूमती रही है। फिलहाल तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुवाई में DMK की सरकार है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई। पार्टी ने कांग्रेस, वीसीके और वामपंथी दल के साथ गठबंधन किया है। बीजेपी ने कई चुनावों में AIADMK जैसे दलों के साथ गठबंधन जरूर किया, लेकिन राज्य में उसकी अपनी सरकार नहीं रही। केरल- दक्षिण का इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में: देश का इकलौता राज्य है, जहां आज भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी। वहीं, BJP अब तक केरल में एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां उसने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम का चुनाव जीता। असम- कांग्रेस ने किया 8 पार्टियों से अलायंस: राज्य में 10 साल से भाजपा की सरकार है। पार्टी तीसरे चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पीएम मोदी 6 महीने में 3 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। यहां पार्टी ने 126 सीटों में से 100+ सीटें जीतने का टारगेट रखा है। असम में बांग्लादेश, घुसपैठियों/सीमा सुरक्षा, असमिया पहचान जैसे मुद्दे हैं। भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने 10 पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। इसमें वामपंथी और क्षेत्रीय दल शामिल हैं। पुडुचेरी- सबसे कम सीटों वाली विधानसभा: 2021 में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद AINRC-BJP गठबंधन ने सत्ता हासिल की और एन. रंगास्वामी एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। यह पहली बार था जब BJP सत्ता में सीधे तौर पर भागीदार बनी। इस बार कांग्रेस DMK के साथ गठबंधन में वापसी की कोशिश कर रही है और सरकार गिरने के मुद्दे को एंटी-इनकम्बेंसी में बदलना चाहती है। ———— विधानसभा चुनाव से जुड़ी यब खबर भी पढ़ें… पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग:तमिलनाडु में 23 अप्रैल, असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग; नतीजे 4 मई को चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव होंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
West Bengal, Tamil Nadu, Kerala, Assam & Puducherry Elections 2026

Hindi News National Assembly Polls Announced: West Bengal, Tamil Nadu, Kerala, Assam & Puducherry Elections 2026 नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल,असम और पुडुचेरी राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करेगा। बंगाल, असम, तमिलनाडु में 2-2 फेज में और केरल, पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव कराए जाने के आसार हैं। पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है। 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे। असम में 3 और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में मतदान हुआ था। पांचों राज्यों में SIR, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नाम कटे जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें SIR के बाद तमिलनाडु से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 6,41,14,587 वोटर थे। करीब चार महीने चली SIR में 74,07,207 लोगों के नाम हटाए गए हैं। राज्य में अब 5,67,07,380 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां करीब 58 लाख लोगों के नाम कटे हैं। फिर केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम 77 हजार लोगों के नाम SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से हटाए गए। अब 5 राज्यों में चुनौती और मौजूदा स्थिति पश्चिम बंगाल: 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। इससे पहले जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। असम: राज्य में 10 साल से भाजपा की सरकार है। पार्टी तीसरे चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पीएम मोदी 6 महीने में 3 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। यहां पार्टी ने 126 सीटों में से 100+ सीटें जीतने का टारगेट रखा है। असम में बांग्लादेश, घुसपैठियों/सीमा सुरक्षा, असमिया पहचान जैसे मुद्दे हैं। भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने 10 पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। इसमें वामपंथी और क्षेत्रीय दल शामिल हैं। तमिलनाडु: एकमात्र ऐसा राज्य है जहां पिछले 60 साल से BJP या कांग्रेस की सरकार नहीं बनी है। BJP जयललिता की पार्टी AIADMK से गठबंधन कर सकती है। इधर सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK भी मैदान में हैं। केरल: देश का इकलौता राज्य है, जहां अभी भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी। वहीं, BJP अब तक केरल में एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां उसने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम का चुनाव जीता। पुडुचेरी: 2021 में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद AINRC-BJP गठबंधन ने सत्ता हासिल की और एन. रंगासामी एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। यह पहली बार था जब BJP सत्ता में सीधे तौर पर भागीदार बनी। इस बार कांग्रेस DMK के साथ गठबंधन में वापसी की कोशिश कर रही है और सरकार गिरने के मुद्दे को एंटी-इनकम्बेंसी में बदलना चाहती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Tamil Nadu Election: Party Launched by Sasikala

Hindi News National Tamil Nadu Election: Party Launched By Sasikala | Anna, MGR, Jayalalitha Legacy चेन्नई6 मिनट पहले कॉपी लिंक शशिकला ने रामनाथपुरम में जयललिता की 78वीं जयंती पर पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह का ऐलान किया। तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना है। इस साल होने वाले चुनाव में दो नई पार्टियां मैदान में उतर रही हैं। इनमें से एक है एक्टर थलापति विजय की पार्टी तमिझगा वेत्रि कषगम (TVK), जो 234 सीटों पर कैंडिडेट उतारने का ऐलान कर चुकी है। दूसरी है तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता की करीबी और AIADMK से निष्कासित वीके शशिकला की पार्टी ल इंडिया पुरच्चि थलैवर मक्कल मुनेत्र कषगम (AIPTMMK), जो 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शशिकला ने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान 13 मार्च को ही किया है। पार्टी का चुनाव चिन्ह नारियल ट्री फार्म है। पार्टी के झंडे पर अन्ना, एमजीआर और जयललिता की तस्वीरें हैं। शशिकला ने कहा है कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव नहीं लड़ेगी, बल्कि समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन करेगी। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट कांग्रेस ने तमिलनाडु चुनावों के लिए समितियां बनाईं तमिलनाडु चुनावों की तैयारी करते हुए, कांग्रेस ने शुक्रवार को चुनाव से जुड़ी कई समितियां बनाईं, जिनमें के सेल्वपेरुंथगाई की अध्यक्षता में एक प्रदेश चुनाव समिति भी शामिल है। पार्टी के एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए स्टेट लेवल समितियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा अभियान समिति, चुनाव घोषणापत्र समिति, चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति बनाई है। कांग्रेस ये चुनाव सत्ताधारी पार्टी DMK के साथ गठबंधन में लड़ रही है। DMK ने अपने मुख्य सहयोगी कांग्रेस को 28 सीटें, वाइको की MDMK को चार सीटें, और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग तथा मानिथनेया मक्कल काची को दो-दो सीटें आवंटित की हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Tamil Nadu Election: Party Launched by Sasikala

Hindi News National Tamil Nadu Election: Party Launched By Sasikala | Anna, MGR, Jayalalitha Legacy चेन्नई1 घंटे पहले कॉपी लिंक शशिकला ने रामनाथपुरम में जयललिता की 78वीं जयंती पर पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह का ऐलान किया। तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना है। इस साल होने वाले चुनाव में दो नई पार्टियां मैदान में उतर रही हैं। इनमें से एक है एक्टर थलापति विजय की पार्टी तमिझगा वेत्रि कषगम (TVK), जो 234 सीटों पर कैंडिडेट उतारने का ऐलान कर चुकी है। दूसरी है तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता की करीबी और AIADMK से निष्कासित वीके शशिकला की पार्टी ल इंडिया पुरच्चि थलैवर मक्कल मुनेत्र कषगम (AIPTMMK), जो 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शशिकला ने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान 13 मार्च को ही किया है। पार्टी का चुनाव चिन्ह नारियल ट्री फार्म है। पार्टी के झंडे पर अन्ना, एमजीआर और जयललिता की तस्वीरें हैं। शशिकला ने कहा है कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव नहीं लड़ेगी, बल्कि समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन करेगी। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट TVK ने NDA से अलायंस की संभावना खारिज की विजय के नेतृत्व वाली TVK पार्टी ने शनिवार को तमिलनाडु में AIADMK के नेतृत्व वाले NDA के साथ किसी भी गठबंधन की संभावना से इनकार कर दिया। साथ ही, चुनावी समझौते की संभावना वाली खबरों को मीडिया की अटकलें बताकर खारिज कर दिया। TVK के संयुक्त महासचिव निर्मल कुमार ने कहा कि BJP हमारी वैचारिक दुश्मन है। कांग्रेस ने तमिलनाडु चुनावों के लिए समितियां बनाईं तमिलनाडु चुनावों की तैयारी करते हुए, कांग्रेस ने शुक्रवार को चुनाव से जुड़ी कई समितियां बनाईं, जिनमें के सेल्वपेरुंथगाई की अध्यक्षता में एक प्रदेश चुनाव समिति भी शामिल है। पार्टी के एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए स्टेट लेवल समितियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा अभियान समिति, चुनाव घोषणापत्र समिति, चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति बनाई है। कांग्रेस ये चुनाव सत्ताधारी पार्टी DMK के साथ गठबंधन में लड़ रही है। DMK ने अपने मुख्य सहयोगी कांग्रेस को 28 सीटें, वाइको की MDMK को चार सीटें, और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग तथा मानिथनेया मक्कल काची को दो-दो सीटें आवंटित की हैं। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर: ओडिशा से 8 विधायक बेंगलुरु भेजे; हरियाणा में लंच पर बुलाया, फिर हिमाचल प्रदेश भेजा राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा है। इसके चलते उसने ओडिशा और हरियाणा में अपने सभी विधायकों को बचाने के लिए रिजॉर्ट में रखने का फैसला किया है। ओडिशा कांग्रेस के 8 विधायकों को बेंगलुरु भेजा गया है। वहीं, हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को हिमाचल प्रदेश के कुफरी में रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
PM Modi Inaugurates Projects, Addresses Rally in Kerala & Tamil Nadu

चेन्नई/तिरुवनंतपुरम26 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। पीएम केरल के एर्नाकुलम में करीब 10,800 करोड़ और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में करीब 5,650 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम केरल पहुंचने पर अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद, दोपबर 1:30 बजे एक और प्रोग्राम में, अलग-अलग डेवलपमेंट जनता को सौपेंगे। ये प्रोजेक्ट्स एनर्जी, हाईवे, रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे और दूसरे सेक्टर से जुड़े हैं। इसके बाद, दोपहर करीब 2:15 बजे, मोदी केरल के एर्नाकुलम में होने वाली NDA की रैली को एड्रेस करेंगे। इसके बाद पीएम तमिलनाडु जाएंगे। यहां शाम लगभग 5:45 बजे, प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलानयास करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। पीएम बोले- NDA केरल के युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगा प्रधानमंत्री ने अपने दौरे से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि मछुआरों की भलाई के लिए इस बॉडी ने जो काम किया है, वह काबिले-तारीफ है। उन्होंने लिखा कि NDA का गुड गवर्नेंस एजेंडा LDF और UDF दोनों की लूट और कुशासन के मुकाबले सबसे ऊंचा है। NDA डेवलपमेंट वाली पॉलिटिक्स पर फोकस करेगा और केरल के युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगा। मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल स्टेटस देने की मंजूरी पीएम को दौरे से पहले मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह अपग्रेड इस क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों को दिखाता है और इससे मदुरै के विकास की संभावनाओं में काफी बदलाव आएगा। वैष्णव ने कहा कि तमिलनाडु के तीन सबसे बड़े शहर चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै हैं। लोग यहां एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट चाहते हैं। यह फैसला मदुरै और तमिलनाडु के पूरे विकास में एक बड़ा बदलाव होगा। मोदी बोले- NDA की लोकप्रियता से DMK डर गई है पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि DMK राज्य भर में NDA की बढ़ती लोकप्रियता से साफ तौर पर परेशान है। उन्होंने लिखा कि तमिलनाडु के लोगों ने DMK के कुशासन और अधूरे वादों को देख लिया है। इसीलिए वे NDA के उम्मीद और तरक्की के एजेंडे से जुड़ रहे हैं। ————- ये खबर भी पढ़ें… PM ने तमिलनाडु-पुडुचेरी में 7,100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए:मदुरै में बोले-विकसित भारत में तमिलनाडु का अहम योगदान PM नरेंद्र मोदी 1 मार्च को भी पुडुचेरी और तमिलनाडु पहुंचे थे। पुडुचेरी में उन्होंने 2700 करोड़ और तमिलनाडु में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था। साथ ही तमिलनाडु में ही आठ नए बने अमृत भारत रेलवे स्टेशनों, तीन नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया था। मोदी ने कहा था कि तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PM Modi Inaugurates Projects, Addresses Rally in Kerala & Tamil Nadu

चेन्नई/तिरुवनंतपुरम2 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। पीएम केरल के एर्नाकुलम में करीब 10,800 करोड़ और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में करीब 5,650 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम केरल पहुंचने पर अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद, दोपबर 1:30 बजे एक और प्रोग्राम में, अलग-अलग डेवलपमेंट जनता को सौपेंगे। ये प्रोजेक्ट्स एनर्जी, हाईवे, रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे और दूसरे सेक्टर से जुड़े हैं। इसके बाद, दोपहर करीब 2:15 बजे, मोदी केरल के एर्नाकुलम में होने वाली NDA की रैली को एड्रेस करेंगे। इसके बाद पीएम तमिलनाडु जाएंगे। यहां शाम लगभग 5:45 बजे, प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलानयास करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। पीएम बोले- NDA केरल के युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगा प्रधानमंत्री ने अपने दौरे से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि मछुआरों की भलाई के लिए इस बॉडी ने जो काम किया है, वह काबिले-तारीफ है। उन्होंने लिखा कि NDA का गुड गवर्नेंस एजेंडा LDF और UDF दोनों की लूट और कुशासन के मुकाबले सबसे ऊंचा है। NDA डेवलपमेंट वाली पॉलिटिक्स पर फोकस करेगा और केरल के युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगा। मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल स्टेटस देने की मंजूरी पीएम को दौरे से पहले मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह अपग्रेड इस क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों को दिखाता है और इससे मदुरै के विकास की संभावनाओं में काफी बदलाव आएगा। वैष्णव ने कहा कि तमिलनाडु के तीन सबसे बड़े शहर चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै हैं। लोग यहां एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट चाहते हैं। यह फैसला मदुरै और तमिलनाडु के पूरे विकास में एक बड़ा बदलाव होगा। मोदी बोले- NDA की लोकप्रियता से DMK डर गई है पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि DMK राज्य भर में NDA की बढ़ती लोकप्रियता से साफ तौर पर परेशान है। उन्होंने लिखा कि तमिलनाडु के लोगों ने DMK के कुशासन और अधूरे वादों को देख लिया है। इसीलिए वे NDA के उम्मीद और तरक्की के एजेंडे से जुड़ रहे हैं। ————- ये खबर भी पढ़ें… PM ने तमिलनाडु-पुडुचेरी में 7,100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए:मदुरै में बोले-विकसित भारत में तमिलनाडु का अहम योगदान PM नरेंद्र मोदी 1 मार्च को भी पुडुचेरी और तमिलनाडु पहुंचे थे। पुडुचेरी में उन्होंने 2700 करोड़ और तमिलनाडु में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था। साथ ही तमिलनाडु में ही आठ नए बने अमृत भारत रेलवे स्टेशनों, तीन नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया था। मोदी ने कहा था कि तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







