Bihar Panchayati Raj Recruitment | 203 Govt Jobs Today

8 दिन पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुरू, पंचायती राज विभाग, बिहार में 203 पदों पर भर्ती की। साथ ही यूपीएससी IES, ISS एग्जाम के लिए आवेदन शुरू होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…. 1. इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू इंडियन आर्मी की ओर से अग्रिवीर भर्ती 2025 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अग्निपथ स्कीम के तहत चयनित अग्निवीरों की सेवा अवधि चार वर्ष होगी। चार साल बाद 75% अग्निवीरों को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा। जबकि 25% को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। अग्निवीर परीक्षा 1 से 15 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। ट्रेड्समैन पदों के लिए ट्रेड चुनना अनिवार्य 8वीं और 10वीं पास ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के ट्रेड भरना होगा। 10वीं पास उम्मीदवार अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकते हैं। जबकि 8वीं पास दो ट्रेड का विकल्प भर सकेंगे। यदि कोई उम्मीदवार ट्रेड नहीं भरता है तो मेरिट में आने के बावजूद उसका सिलेक्शन नहीं किया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : अग्निवीर जनरल ड्यूटी : 45% अंकों के साथ 10वीं पास। हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी। जिन उम्मीदवारों के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस है, उन्हें ड्राइवर भर्ती में वरीयता दी जाएगी। अग्निवीर टेक्निकल फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के साथ 50% अंकों से 12वीं पास होना चाहिए। हर विषय में कम से कम 40% मार्क्स जरूरी हैं। अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 60% अंकों के साथ 12वीं पास। हर विषय में कम से कम 50% अंक जरूरी। अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर भर्ती में टाइपिंग टेस्ट भी होगा। अग्निवीर ट्रेड्समैन अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास के लिए 10वीं में कम से कम 33% अंक होने चाहिए। अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास के लिए आठवीं में 33% अंक होने चाहिए। महिला मिलिट्री पुलिस : 45% अंकों के साथ 10वीं पास। हर विषय में 33% अंक जरूरी। सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट: 12वीं 50% अंकों के साथ साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश में पास की हो । वहीं हर सब्जेक्ट में 40% अंक होने चाहिए। सिपाही फार्मा: 12वीं पास। डी फार्मा में न्यूनतम 55% अंक होना चाहिए। फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन। या बी फार्मा में न्यूनतम 50% अंक और स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्टर्ड उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जेसीओ धार्मिक शिक्षक: पंडित : हिन्दू कैंडिडेट्स शास्त्री/आचार्य संस्कृत कर्म कांड विषय में एक साल का डिप्लोमा किया हो। RT बुद्धिस्ट : किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री। RT मौलवी : किसी भी स्ट्रीम से बैचलर डिग्री, आलिम ऐरेबिका, अदीब ए माहिर/उर्दू माहिर उर्दू । आरटी पादरी: आरटी ग्रंथी के लिए भी बैचलर डिग्री और संबंधित विषय का नॉलेज। शारीरिक योग्यता : अग्निवीर (जीडी), (टेक्निकल), ट्रेड्समैन : हाइट : 170 सेमी अग्निवीर (क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल) : हाइट : 162 सेमी पुरुषों का सीना 77 सेमी तक हो, जिसमें 5 सेमी तक फुलाव भी होना चाहिए। एज लिमिट : अग्निवीर जीडी/टेक्निकल/असिस्टेंट/ट्रेड्समैन : 17.5 से 22 साल सोल्जर टेक्निकल: 17.5 से 23 वर्ष सिपाही फार्मा: 19-25 वर्ष JCO धार्मिक टीचर: 25-24 साल। आयुसीमा की गणना 1 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : फिजिकल टेस्ट मेडिकल एग्जाम मेरिट लिस्ट जारी सैलरी : पहले वर्ष 30 हजार रुपए सैलरी मिलेगी, जो चौथे साल तक बढ़कर 40 हजार रुपए हो जाएगी। वेतन का 30% हिस्सा सेवा निधि में जमा होगा, जिसमें सरकार भी समान राशि जोड़ेगी। चार साल बाद करीब 11.71 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज (ब्याज सहित) मिलेगा। ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए JCO/OR/ Agniveer / Apply/ Login पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें। अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशिल नोटिफिकेशन लिंक 2. पंचायती राज विभाग, बिहार में 203 पदों पर भर्ती पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार ने रिटायर हो चुके अधिकारियों के लिए जिला ऑडिट अधिकारी और सीनियर ऑडिट अधिकारी के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bgsys.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या डिस्ट्रिक्ट ऑडिट ऑफिसर 38 सीनियर ऑडिटर 165 कुल पदों की संख्या 203 कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : जिला ऑडिट ऑफिसर आरक्षण श्रेणी कुल पोस्ट अनारक्षित 13 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 04 अनुसूचित जाति (SC) 07 अनुसूचित जनजाति (ST) 01 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 07 पिछड़ा वर्ग (BC) 05 पिछड़ा वर्ग की महिलाएं 01 कुल 38 सीनियर ऑडिट ऑफिसर आरक्षण श्रेणी कुल पोस्ट अनारक्षित 67 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 17 अनुसूचित जाति (SC) 27 अनुसूचित जनजाति (ST) 02 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 28 पिछड़ा वर्ग (BC) 19 पिछड़ा वर्ग की महिलाएं 05 कुल 165 योग्यता : मांगी गई पोस्ट के रिटायर्ड कर्मचारी। एज लिमिट : 65 साल सिलेक्शन प्रोसेस : शॉर्टलिस्टिंग के बेसिस पर सैलरी : लेवल – 6 से लेवल – 7 के अनुसार जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 12वीं, ग्रेजुएशन पास या सीए की मार्कशीट जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो आधार कार्ड समग्र आईडी बैंक पासबुक इत्यादि। ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ps.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए “Online Application for Auditor Posts” लिंक पर क्लिक करें। BGSYS Bihar (bgsys.bihar.gov.in) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. यूपीएससी IES और ISS एग्जाम 2026 के लिए आवेदन शुरू संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या इंडियन इकोनॉमिक सर्विस 16 इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस 28 कुल पदों की संख्या 44 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : इंडियन
Current Affairs 12 February NASA Crew 12 Mission to be Launched Today

Hindi News Career Current Affairs 12 February NASA Crew 12 Mission To Be Launched Today 8 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीद डील को मंजूरी 12 फरवरी को भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी DAC ने फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीद डील को मंजूरी दी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली DAC में राफेल के लिए 3.25 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। डील के तहत, पहले 18 रेडी-टू-फ्लाई जेट्स भारत आएंगे, बाकी भारत में बनाए जाएंगे। राफेल डील पूरी होने के बाद भारतीय वायुसेना के पास 150 राफेल जेट हो जाएंगे। राफेल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट, भारत में किसी स्वदेशी कंपनी के साथ भारत में ही एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी लगाएगी जो स्वदेशी राफेल फाइटर जेट बनाएगी। स्वदेशी राफेल फाइटर जेट में करीब 60 प्रतिशत स्वदेशी हथियार और उपकरण होंगे। नए जेट्स पुराने मिग-21 विमानों की जगह लेंगे। राफेल एक मल्टी-रोल फाइटर जेट है जो हवा से हवा, हवा से जमीन पर हमले और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। यह लंबी दूरी की स्कैल्प मिसाइल से लैस है। साल 2016 में भारत ने फ्रांस से सीधे 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की डील की थी। 2020 में पहले 5 राफेल फाइटर जेट वायुसेना में शामिल किए गए थे। राफेल डील फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के 17-20 फरवरी के तीन दिवसीय भारत दौरे पर पूरी हो सकती है। फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट भारत में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. NASA का क्रू-12 मिशन आज लॉन्च NASA का क्रू-12 मिशन 13 फरवरी को सुबह 5:51 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए लॉन्च होना तय हुआ है। NASA क्रू-12 मिशन पहले 12 फरवरी को लॉन्च किया जाना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे टाल दिया गया था। क्रू-12 मिशन को SpaceX Dragon स्पेसक्राफ्ट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जिसे Falcon 9 रॉकेट लेकर जाएगा। सफल लॉन्च होने पर क्रू-12 शनिवार दोपहर लगभग 3:15 बजे तक स्पेस स्टेशन पर पहुंच जाएगा। क्रू-12 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर और जैक हैथवे के साथ फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनोट और रूसी अंतरिक्ष यात्री एंड्री फेडयेव शामिल हैं। क्रू-12, क्रू-11 की जगह लेगा। जनवरी में क्रू-11 मेडिकल इमरजेंसी की वजह से वापस लौटा था। ये स्पेस स्टेशन के इतिहास में पहली बार था जब कोई क्रू समय से पहले धरती पर लौटा। ISS एक साइंटिफिक लेबोरेटरी है, जो पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाता है। मौजूदा ISS को 2030 में डी-ऑर्बिट किया जाएगा और प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त कर दिया जाएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर (दांए से दूसरी) मिशन कमांडर हैं। निधन (DEATH) 3. ट्रैवल राइटर और पोएट सीस नॉटेबूम का निधन 11 फरवरी को डच ट्रैवल राइटर और पोएट सीस नॉटेबूम का निधन हो गया। वे 92 साल के थे। नॉटेबूम का 1955 में लिखा उपन्यास ‘फिलिप एंड द अदर्स’ समुद्री यात्राओं की कहानियों पर आधारित था। इस उपन्यास को ऐनी फ्रैंक अवॉर्ड मिला। नॉटेबूम का जन्म 31 जुलाई 1933 नीदरलैंड्स में हुआ था। उनके पिता की मौत वर्ल्ड वॉर-2 के बम धमाकों में हुई थी। 1980 में उनके लिखे उपन्यास ‘रिचुअल्स’ को पेगासस अवॉर्ड मिला जिसपर बनी फिल्म को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। पेगासस अवॉर्ड पोएट्री फाउंडेशन देता है जिसमें 10,000 डॉलर यानी 8 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। 1950 और 1960 के दशक में नॉटेबूम ने पत्रकार के तौर पर काम किया। 4. दूरदर्शन न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन 12 फरवरी को डीडी न्यूज की एंकर सरला माहेश्वरी का निधन हो गया। वे 71 साल की थीं। सरला माहेश्वरी 1980 और 1990 के दशक में डीडी न्यूज की सबसे लोकप्रिय एंकर थीं। सरला ने 1976 में अपना करियर डीडी न्यूज में अनाउंसर के तौर पर शुरू किया था। बाद में वे न्यूज रीडर बनीं। सरला 1976 से 2005 तक दूरदर्शन समाचार में रहीं। टेलीविजन का ब्लैक एंड व्हाइट से कलर्ड ब्रॉडकास्ट उनके समय में ही हुआ। सरला माहेश्वरी 1990 के दशक में DD न्यूज की सबसे लोकप्रिय एंकर थीं। 5. कोसोवो गणराज्य में सरकार को मंजूरी मिली 11 फरवरी को कोसोवो गणराज्य में संसद ने प्रधानमंत्री अल्बिन कुर्ती के नेतृत्व वाली नई सरकार को मंजूरी दी। कोसोवो या कोसोवो गणराज्य दक्षिण-पूर्व यूरोप के बाल्कन में स्थित एक देश है। 2008 में सर्बिया से आजादी की घोषणा करने के बाद, कोसोवो गणराज्य की राजधानी प्रिस्टिना है और यहां की मुद्रा यूरो है। कोसोवो की अधिकांश आबादी अल्बेनियाई है, और अधिकांश जनसंख्या मुस्लिम है। कोसोवो में पिछले एक साल से चल रहा राजनीतिक गतिरोध खत्म हो गया है और 120 सदस्यीय विधानसभा में सांसदों ने अल्बिन कुर्ती के मंत्रिमंडल का समर्थन किया है। अल्बिन कुर्ती की पार्टी ने कई जातीय अल्पसंख्यक समूहों के साथ गठबंधन किया है। आज का इतिहास 13 फरवरी 1713 में दिल्ली के सुल्तान जजहांदारशाह की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। 1931 में नई दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई थी। 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया। —————– ये खबरें भी पढ़ें… गलवान के बाद भारत-चीन में संबंध सुधारने पर पहली बैठक: सेना और सिविल दोनों जहाजों के लिए असम में एयरस्ट्रिप होगी; करेंट अफेयर्स 12 फरवरी जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







