Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 2 घंटे पहले कॉपी लिंक ओडिशा के बोलनगीर जिले में रविवार सुबह शादी के बाद अपने पति के साथ घर लौट रही शादीशुदा महिला को उसके पुराने प्रेमी ने दूक की नोक पर किडनैप कर लिया। दूल्हे की पहचान बोलनगीर जिले के रहने वाले हरिबंधु पटेल के तौर पर हुई है। वह शादी के लिए कंटामल गया था। शादी की रस्में खत्म होने के बाद, दूल्हा और दुल्हन परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट रहे थे तभी तारभा रोड पर बड़ाबंधा के पास बीच रास्ते में उनकी गाड़ी को कथित तौर पर रोक लिया गया। आरोपी दुल्हन को अपने साथ ले गए। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा में एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए ओडिशा के कंधमाल जिले में एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए। मरने वालों पर कुल मिलाकर करीब ₹27.50 लाख का इनाम था। कोई सिक्योरिटी कर्मी घायल नहीं हुआ। यह ऑपरेशन ओडिशा पुलिस, SOG, DVF और CRPF समेत कई सिक्योरिटी फोर्सेज ने चलाया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IMD Weather Update Today MP Rajasthan UP rain alert Uttarakhand himachal jammu Kashmir snowfall

Hindi News National IMD Weather Update Today MP Rajasthan UP Rain Alert Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir Snowfall भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून32 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मध्य प्रदेश में नए वेदर सिस्टम के असर से बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। कई जिलों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। अगले 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में फरवरी का अब तक का सबसे ज्यादा दिन का तापमान 21°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 10°C ज्यादा है। इससे पहले 24 फरवरी 2016 को 20.6°C रिकॉर्ड था। पूरे कश्मीर में गर्मी बढ़ गई है और कई जगह हीटवेव जैसे हालात हैं। गुलमर्ग में पारा 11.5°C रिकॉर्ड हुआ, जो फरवरी का सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 दिन में तापमान 1-2°C और बढ़ सकता है। राजस्थान में तापमान 30°C के पार पहुंच चुका है। कई शहरों में दिन का तापमान 30 से 33°C के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा, जिससे दिन में गर्मी और बढ़ सकती है। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। रायपुर समेत कई शहरों में पारा 34°C तक पहुंच गया। वहीं हरियाणा में सुबह-शाम ठंड बरकरार है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सिंचाई को लेकर सलाह जारी की है। पहाड़ी राज्यों में हल्की बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। अगले 2 दिन मौसम का हाल 23-24 फरवरी: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की कुछ जगहों पर बारिश की आशंका। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी की संभावना। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 10 मिनट पहले कॉपी लिंक छत्रपति संभाजीनगर में गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) की भर्ती में दौड़ते समय एक 24 साल के उम्मीदवार की मौत हो गई। यह घटना मध्य महाराष्ट्र शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में 1600 मीटर दौड़ के इवेंट के दौरान हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की पहचान संग्राम शिंदे के रूप में हुई है, जो सांगली जिले के पलुस का रहने वाला था। शिंदे फिनिश लाइन से ठीक पहले गिर गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कॉन्स्टेबल के 93 पदों को भरने के लिए रिक्रूटमेंट ड्राइव शुक्रवार को शुरू हुई थी। अधिकारी ने बताया कि 600 से ज्यादा कैंडिडेट ने रनिंग टेस्ट दिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IMD Weather Update Today rain UP Rajasthan MP chhattisgarh Punjab rain alert snowfall Uttarakhand himachal jammu Kashmir

Hindi News National IMD Weather Update Today Rain UP Rajasthan MP Chhattisgarh Punjab Rain Alert Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ59 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के कई हिस्सों में शनिवार से मौसम फिर बदलने वाला है। मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों से बारिश के बाद आज से धूप खिलने की संभावना है। राज्य के किसी भी जिले में आज बारिश का अलर्ट है। इससे सर्दी से राहत मिल सकती है। इधर, राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की गर्मी का असर दिख रहा है। सर्दी अब लगभग खत्म हो गई है। दिन के तापमान में लगातार वृद्धि देखी गई है। शुक्रवार को जयपुर, भरतपुर, धौलपुर समेत ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर या आसपास दर्ज हुआ। हरियाणा में दिन का तापमान बढ़ रहा है, लेकिन रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं। 18 फरवरी को झमाझम बारिश के कारण 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। शुक्रवार को सोनीपत में सबसे कम 8.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 22 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आज भारी बारिश की आशंका जताई है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IMD Weather Update Today rain UP Rajasthan MP chhattisgarh Punjab rain alert snowfall Uttarakhand himachal jammu Kashmir

Hindi News National IMD Weather Update Today Rain UP Rajasthan MP Chhattisgarh Punjab Rain Alert Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ18 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के कई हिस्सों में आज से मौसम में बदलाव दिखा है। मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ की एक्टिविटी की वजह से 4 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। एक दिन पहले भी 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। राजस्थान में तापमान चढ़ने के साथ ही सर्दी घटने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी बढ़ेगी। 20 फरवरी को 6 शहरों का दिन का तापमान 30°C से ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 11°C से 17°C के बीच है। हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। आज राज्य के अधिकांश शहरों में सुबह घना कोहरा छाया। हिसार में विजिबलिटी करीब 50 मीटर से कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे कम तापमान 8.5°C नारनौल का रहा, सबसे अधिक 29.9°C पलवल का रहा। पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 22 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आज भारी बारिश की आशंका जताई है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 23 और 24 फरवरी को नया सिस्टम का असर मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। 20 फरवरी से साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ की एक्टिविटी की वजह से प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। आज भी बारिश जारी रहेगी। नए सिस्टम की वजह से 23-24 फरवरी को फिर मौसम बदलेगा। ये सिस्टम दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्यादा असर दिखाएगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा साफ, 6 शहरों का अधिकतम तापमान 30°C सेल्सियस से ऊपर दर्ज राजस्थान में तापमान चढ़ने के साथ ही सर्दी घटने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी बढ़ेगी। 20 फरवरी को 6 शहरों का दिन का तापमान 30°C से ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 11°C से 17°C के बीच है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 5 शहरों में न्यूनतम तापमान अब भी 10°C से नीचे, पलवल में सबसे अधिक 29.9°C हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। आज राज्य के अधिकांश शहरों में सुबह घना कोहरा छाया। हिसार में विजिबलिटी करीब 50 मीटर से कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे कम तापमान 8.5°C नारनौल का रहा, सबसे अधिक 29.9°C पलवल का रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य में आज मौसम साफ, कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की अलर्ट उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कहीं भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं। हालांकि, 22 फरवरी से मौसम बदल सकता है। 5 जिलों- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 3 घंटे पहले कॉपी लिंक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आज महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में पेशी हुई। राहुल के वकील नारायण अय्यर ने कहा- यह केस 2014 का एक प्राइवेट क्रिमिनल मानहानि का केस है। शिकायत करने वाले, RSS कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ यह मानहानि का केस किया था। केस की सुनवाई चल रही है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट हर्षवर्धन सपकाल ने अपने बेल पेपर्स जमा कर दिए हैं। केस तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि पूरे भारत में MP और MLA केस जल्द से जल्द सुलझाए जाएं, हम सही समय पर कोर्ट में अपने गवाह और डॉक्यूमेंट्री सबूत पेश करेंगे और हमें पूरा भरोसा है कि हमें इस केस में न्याय मिलेगा। हमें भारत के ज्यूडिशियल सिस्टम पर पूरा भरोसा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… श्रीनगर में वाहन नहर में गिरा, CRPF के 7 जवान घायल श्रीनगर के डगपोरा इलाके में शनिवार सुबह सीआरपीफ जवानों का वाहन सड़क से फिसलकर नहर में गिर गया। घटना में 7 जवान घायल हुए हैं। घटना उमर हेयर-डगपोरा रोड पर हुआ। पुलिस ने बताया कि जवानों का सौरा के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) में इलाज जारी है। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कोर्ट में माफी मांगी, मानहानि केस खत्म शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के खिलाफ मानहानि का केस खत्म हो गया है। शनिवार को राउत ने नासिक में बताया कि महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे ने उनके खिलाफ दायर केस वापस ले लिया। राउत ने भुसे पर मालेगांव की गिरना को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री में 178 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगया था। इस मामले में राउत ने कोर्ट के सामने माफी मांग ली है। शनिवार को दोनों नेता मालेगांव कोर्ट में पेश हुए थे। कोर्ट के सामने आपसी सहमति से मामला खत्म करने की बात कही। यह विवाद 2023 में शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना में छपे एक लेख से शुरू हुआ था। इस लेख में राउत ने भुसे पर फैक्ट्री में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। कोर्ट में राउत ने स्वीकार किया कि उनके आरोप गलत जानकारी पर आधारित थे। उन्होंने इस पर खेद जताया और मालेगांव के किसानों व आम लोगों से माफी भी मांगी। भुसे ने कहा कि राउत के माफी मांगने और लोगों में फैले भ्रम को दूर करने के लिए उन्होंने केस वापस लेने का फैसला किया। दोनों नेताओं ने कहा कि अब उनके बीच कोई विवाद नहीं है और संबंध सामान्य हैं। गुजरात में सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 6 घायल गुजरात के ऊंझा-मेहसाणा हाईवे पर शनिवार सुबह मिनी वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया था। परिवार राजस्थान के पाली जिले में शादी समारोह में शामिल होकर अहमदाबाद लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि चार साल के बच्चे समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को मेहसाणा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। कर्नाटक के बागलकोट में ट्रैक्टर खाई में गिरा, दो साल के बच्चे समेत चार की मौत कर्नाटक के बागलकोट जिले में शुक्रवार देर रात 2 बजे ट्रैक्टर खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर पर 20 लोग सवार थे। ये सभी गन्ना कटाई का काम करते हैं। घटना बागलकोट के कट्टे केरे इलाके में हुई। मरने वालों में मनीष पांडे (23), हलाकी पांडे (2), लक्ष्मी चिरमाडी (27) और रेखा भुके शामिल हैं। ये सभी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के बुसा तालुक के गुपवाड़ी गांव के रहने वाले थे। मणिपुर के इंफाल वेस्ट में उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार-गोला-बारूद बरामद; 30 एकड़ की अवैध पोस्ता खेती नष्ट मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (PSC) के सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि एक और अभियान में इंफाल ईस्ट जिले से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। बरामद सामान में एक .303 राइफल मैगजीन सहित, एक .22 राइफल, एक 9 एमएम सबमशीन गन मैगजीन सहित, दो हैंड ग्रेनेड, एक इम्प्रोवाइज्ड बम (IED), एक एमके-1 ग्रेनेड और विभिन्न कैलिबर की 57 गोलियां शामिल हैं। दिल्ली के कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ था। आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। कार भी जब्त की गई है। महाराष्ट्र में करेले की सब्जी बनाने पर बेटे ने मां की हत्या की महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में करेले की सब्जी बनाने से नाराज एक शख्स ने अपनी 65 साल की मां की हत्या कर दी। पीड़ित की पहचान सुमित्रा पेटकुले (65) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी जगदीश पेटकुले (37) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक जगदीश शराब का आदी था। उसकी पत्नी दो महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी जिसके बाद से वह अपनी मां के साथ रह रहा था। घटना वाली रात, वह नशे में घर लौटा और करेला पकाने को लेकर अपनी मां से बहस करने लगा। फिर उनकी हत्या कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने ‘बाबरी’ नाम पर निर्माण रोकने की मांग खारिज की सुप्रीम कोर्ट ने मुगल शासक बाबर के नाम पर किसी भी धार्मिक ढांचे के निर्माण पर रोक लगाने का निर्देश देने की मांग संबंधी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद याचिकाकर्ता के वकील ने याचिका वापस ले ली। याचिकाकर्ता के वकील ने तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के ऐलान का हवाला दिया। हुमायूं ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया है। याचिका में इस संबंध में केंद्र सरकार, राज्यों और अन्य संबंधित पक्षों को निर्देश देने की मांग की गई थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Gold Silver Prices Fall Today

नई दिल्ली6 घंटे पहले कॉपी लिंक सोना-चांदी की कीमतों में आज 20 फरवरी को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 5 हजार रुपए बढ़कर 2.50 लाख रुपए पर पहुंच गई है। गुरुवार को ये 2.45 रुपए पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 496 रुपए बढ़कर ₹1.55 लाख पर आ गया है। 19 फरवरी को ये 1.54 लाख रुपए पर था। इस साल सोना ₹21,871 और चांदी ₹19,894 महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 21,871 रुपए और चांदी 19,894 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। 2025 में सोना ₹57 हजार (75%) बढ़ा है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76 हजार का था, जो 31 दिसंबर 2025 को ₹1.33 लाख रुपए हो गया। चांदी इस दौरान ₹1.44 लाख (167%) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी ₹86 हजार की थी, जो साल के आखिरी दिन ₹2.30 लाख प्रति किलो हो गई। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: सोना एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में ईंधन और भारी सुरक्षा का खर्च आता है। आयात केंद्रों से दूरी बढ़ने पर ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ जाती है, जिससे स्थानीय दाम बढ़ जाते हैं। खरीदारी की मात्रा : दक्षिण भारत जैसे इलाकों में खपत ज्यादा (करीब 40%) होने के कारण ज्वेलर्स भारी मात्रा में सोना खरीदते हैं। बल्क खरीदारी पर मिलने वाली छूट का फायदा ग्राहकों को कम दाम के रूप में मिलता है। लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: हर राज्य और शहर के अपने ज्वेलरी एसोसिएशन (जैसे तमिलनाडु में मद्रास ज्वेलर्स एसोसिएशन) होते हैं। ये संगठन स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर अपने इलाके के लिए सोने का रेट तय करते हैं। पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स ने अपना स्टॉक किस रेट पर खरीदा है, यह भी मायने रखता है। जिन ज्वेलर्स के पास पुराने और सस्ते रेट पर खरीदा हुआ स्टॉक होता है, वे ग्राहकों से कम कीमत वसूल सकते हैं। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gold Price Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (19 February 2026)

Hindi News Business Gold Price Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (19 February 2026) | Gold Silver Rate Today नई दिल्ली1 दिन पहले कॉपी लिंक सोना-चांदी के दाम में आज 19 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,986 रुपए बढ़कर होकर ₹1.55 लाख पहुंच गया है। वहीं, एक किलो चांदी 7,974 रुपए बढ़कर ₹2.45 लाख पर पहुंच गई है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 21,375 और चांदी 14,352 महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें: ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: सोना एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में ईंधन और भारी सुरक्षा का खर्च आता है। आयात केंद्रों से दूरी बढ़ने पर ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ जाती है, जिससे स्थानीय दाम बढ़ जाते हैं। खरीदारी की मात्रा : दक्षिण भारत जैसे इलाकों में खपत ज्यादा (करीब 40%) होने के कारण ज्वेलर्स भारी मात्रा में सोना खरीदते हैं। बल्क खरीदारी पर मिलने वाली छूट का फायदा ग्राहकों को कम दाम के रूप में मिलता है। लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: हर राज्य और शहर के अपने ज्वेलरी एसोसिएशन (जैसे तमिलनाडु में मद्रास ज्वेलर्स एसोसिएशन) होते हैं। ये संगठन स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर अपने इलाके के लिए सोने का रेट तय करते हैं। पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स ने अपना स्टॉक किस रेट पर खरीदा है, यह भी मायने रखता है। जिन ज्वेलर्स के पास पुराने और सस्ते रेट पर खरीदा हुआ स्टॉक होता है, वे ग्राहकों से कम कीमत वसूल सकते हैं। सोने-चांदी के दाम बढ़ने के 4 मुख्य कारण MCX-NSE की राहत: आज से गोल्ड-सिल्वर फ्यूचर्स पर एक्स्ट्रा मार्जिन हटा दिया गया है। ट्रेडिंग सस्ती होने से निवेशकों की खरीदारी बढ़ गई है। दुनिया में टेंशन: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान झगड़ा और रूस-यूक्रेन वार्ता फेल होने से असुरक्षा का माहौल है। लोग गोल्ड में पैसा लगा रहे हैं। फेड रेट कट की उम्मीद: अमेरिकी फेड से इस साल ब्याज दरें घटाने के संकेत दिए हैं। दरें कम होने पर गोल्ड जैसी चीजों की डिमांड बढ़ जाती है। सस्ते में खरीदारी: पिछले दिनों दोनों मेटल्स में बड़ी गिरावट के बाद दाम आकर्षक हो गए। निवेशक और ज्वेलर्स ने सस्ते में खरीदना शुरू कर दिया। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gold Price Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (16 February 2026)

Hindi News Business Gold Price Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (16 February 2026) | Gold Silver Rate Today नई दिल्ली5 दिन पहले कॉपी लिंक चांदी के दाम में आज 16 फरवरी को लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 1,486 रुपए गिरकर 2,40,947 रुपए किलो पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,42,433 रुपए किलो थी। वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,333 रुपए बढ़कर 1,54,098 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को ये 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। हालांकि, पिछले तीन कारोबारी दिनों में चांदी ₹25,502 और सोना 3,224 रुपए सस्ता हुआ है। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। तब से अब तक सोना 22,023 रुपए और चांदी 1,44,986 सस्ती हो चुकी है। अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। सस्ते दामों पर खरीदारी कर रहे लोग पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई है। इस दौरान सोना करीब 15% तक सस्ता हो गया था। अब कीमतें स्थिर होते ही निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी शुरू कर दी है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि अभी सोने-चांदी में एक मुश्त पैसा लगाने से बचना चाहिए। इसकी जगह धीरे-धीरे निवेश करना ज्यादा फायदेमंद होगा। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Bihar Panchayati Raj Recruitment | 203 Govt Jobs Today

8 दिन पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुरू, पंचायती राज विभाग, बिहार में 203 पदों पर भर्ती की। साथ ही यूपीएससी IES, ISS एग्जाम के लिए आवेदन शुरू होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…. 1. इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू इंडियन आर्मी की ओर से अग्रिवीर भर्ती 2025 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अग्निपथ स्कीम के तहत चयनित अग्निवीरों की सेवा अवधि चार वर्ष होगी। चार साल बाद 75% अग्निवीरों को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा। जबकि 25% को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। अग्निवीर परीक्षा 1 से 15 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। ट्रेड्समैन पदों के लिए ट्रेड चुनना अनिवार्य 8वीं और 10वीं पास ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के ट्रेड भरना होगा। 10वीं पास उम्मीदवार अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकते हैं। जबकि 8वीं पास दो ट्रेड का विकल्प भर सकेंगे। यदि कोई उम्मीदवार ट्रेड नहीं भरता है तो मेरिट में आने के बावजूद उसका सिलेक्शन नहीं किया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : अग्निवीर जनरल ड्यूटी : 45% अंकों के साथ 10वीं पास। हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी। जिन उम्मीदवारों के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस है, उन्हें ड्राइवर भर्ती में वरीयता दी जाएगी। अग्निवीर टेक्निकल फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के साथ 50% अंकों से 12वीं पास होना चाहिए। हर विषय में कम से कम 40% मार्क्स जरूरी हैं। अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 60% अंकों के साथ 12वीं पास। हर विषय में कम से कम 50% अंक जरूरी। अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर भर्ती में टाइपिंग टेस्ट भी होगा। अग्निवीर ट्रेड्समैन अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास के लिए 10वीं में कम से कम 33% अंक होने चाहिए। अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास के लिए आठवीं में 33% अंक होने चाहिए। महिला मिलिट्री पुलिस : 45% अंकों के साथ 10वीं पास। हर विषय में 33% अंक जरूरी। सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट: 12वीं 50% अंकों के साथ साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश में पास की हो । वहीं हर सब्जेक्ट में 40% अंक होने चाहिए। सिपाही फार्मा: 12वीं पास। डी फार्मा में न्यूनतम 55% अंक होना चाहिए। फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन। या बी फार्मा में न्यूनतम 50% अंक और स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्टर्ड उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जेसीओ धार्मिक शिक्षक: पंडित : हिन्दू कैंडिडेट्स शास्त्री/आचार्य संस्कृत कर्म कांड विषय में एक साल का डिप्लोमा किया हो। RT बुद्धिस्ट : किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री। RT मौलवी : किसी भी स्ट्रीम से बैचलर डिग्री, आलिम ऐरेबिका, अदीब ए माहिर/उर्दू माहिर उर्दू । आरटी पादरी: आरटी ग्रंथी के लिए भी बैचलर डिग्री और संबंधित विषय का नॉलेज। शारीरिक योग्यता : अग्निवीर (जीडी), (टेक्निकल), ट्रेड्समैन : हाइट : 170 सेमी अग्निवीर (क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल) : हाइट : 162 सेमी पुरुषों का सीना 77 सेमी तक हो, जिसमें 5 सेमी तक फुलाव भी होना चाहिए। एज लिमिट : अग्निवीर जीडी/टेक्निकल/असिस्टेंट/ट्रेड्समैन : 17.5 से 22 साल सोल्जर टेक्निकल: 17.5 से 23 वर्ष सिपाही फार्मा: 19-25 वर्ष JCO धार्मिक टीचर: 25-24 साल। आयुसीमा की गणना 1 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : फिजिकल टेस्ट मेडिकल एग्जाम मेरिट लिस्ट जारी सैलरी : पहले वर्ष 30 हजार रुपए सैलरी मिलेगी, जो चौथे साल तक बढ़कर 40 हजार रुपए हो जाएगी। वेतन का 30% हिस्सा सेवा निधि में जमा होगा, जिसमें सरकार भी समान राशि जोड़ेगी। चार साल बाद करीब 11.71 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज (ब्याज सहित) मिलेगा। ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए JCO/OR/ Agniveer / Apply/ Login पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें। अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशिल नोटिफिकेशन लिंक 2. पंचायती राज विभाग, बिहार में 203 पदों पर भर्ती पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार ने रिटायर हो चुके अधिकारियों के लिए जिला ऑडिट अधिकारी और सीनियर ऑडिट अधिकारी के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bgsys.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या डिस्ट्रिक्ट ऑडिट ऑफिसर 38 सीनियर ऑडिटर 165 कुल पदों की संख्या 203 कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : जिला ऑडिट ऑफिसर आरक्षण श्रेणी कुल पोस्ट अनारक्षित 13 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 04 अनुसूचित जाति (SC) 07 अनुसूचित जनजाति (ST) 01 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 07 पिछड़ा वर्ग (BC) 05 पिछड़ा वर्ग की महिलाएं 01 कुल 38 सीनियर ऑडिट ऑफिसर आरक्षण श्रेणी कुल पोस्ट अनारक्षित 67 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 17 अनुसूचित जाति (SC) 27 अनुसूचित जनजाति (ST) 02 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 28 पिछड़ा वर्ग (BC) 19 पिछड़ा वर्ग की महिलाएं 05 कुल 165 योग्यता : मांगी गई पोस्ट के रिटायर्ड कर्मचारी। एज लिमिट : 65 साल सिलेक्शन प्रोसेस : शॉर्टलिस्टिंग के बेसिस पर सैलरी : लेवल – 6 से लेवल – 7 के अनुसार जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 12वीं, ग्रेजुएशन पास या सीए की मार्कशीट जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो आधार कार्ड समग्र आईडी बैंक पासबुक इत्यादि। ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ps.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए “Online Application for Auditor Posts” लिंक पर क्लिक करें। BGSYS Bihar (bgsys.bihar.gov.in) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. यूपीएससी IES और ISS एग्जाम 2026 के लिए आवेदन शुरू संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या इंडियन इकोनॉमिक सर्विस 16 इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस 28 कुल पदों की संख्या 44 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : इंडियन







