Thursday, 17 Sep 2026 | 04:49 AM

Trending :

EXCLUSIVE

1191 Govt Jobs Opening Today

1191 Govt Jobs Opening Today

16 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 1191 पदों पर भर्ती की। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 100 वैकेंसी की। साथ में IRCTC में 92 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. रेलवे में 1191 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत 1191 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। यह भर्ती बिलासपुर डिवीजन के लिए है। अप्रेंटिस की ट्रेनिंग एक साल के लिए होगी। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या बढ़ई 38 कोपा 350 ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 12 इलेक्ट्रीशियन 206 इलेक्ट (मैकेनिकल) 4 फिटर 223 इंजीनियर 4 चित्रकार 41 प्लंबर 30 मैकेनिक (आरएसी) 40 एसएमडब्ल्यू 4 स्टेनो (अंग्रेजी) 36 स्टेनो (हिंदी) 25 डीजल मैकेनिक 8 टर्नर 4 वेल्डर 20 वायरमैन 125 रासायनिक प्रयोगशाला सहायक 4 ट्रैक मशीन/बीएसपी 17 कुल पदों की संख्या 1191 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 15 साल अधिकतम : 24 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी/ एसटी : 5 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट स्टाइपेंड : छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. SBI में 100 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 93 हजार से ज्यादा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 जून तय की गई है। यह भर्ती रेग्यूलर बेसिस पर की जाएगी। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या जनरल 38 ओबीसी 22 ईडब्ल्यूएस 8 एससी 14 एसटी 18 कुल पद 100 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री। उम्मीदवारों के पास IIBF द्वारा जारी फॉरेक्स ऑपरेशंस का सर्टिफिकेट होना चाहिए। कम से कम 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस। सैलरी : 64,820 – 93,960 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे। एज लिमिट : न्यूनतम : 23 साल अधिकतम : 32 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : शॉर्टलिस्टिंग इंटरव्यू फीस : सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 750 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं। “CRPD/SCO/2026-27/05” विज्ञापन लिंक खोलें। “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. IRCTC में 92 पदों पर निकली भर्ती, 3 से 24 जून तक इंटरव्यू भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 92 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट irctc.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। भर्ती का नोटिफिकेशन 13 मई को जारी किया गया है। शुरुआज में यह भर्ती 2 साल के लिए होगी जिसे जरूरत के अनुसार एक साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन में बीएससी की डिग्री। मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म के अंतर्गत इंडियन कुलिनरी इंस्टीट्यूट्स से बीबीए/एमबीए (कुलिनरी आर्ट्स) की डिग्री। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग साइंस से बीएससी। UGC/AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीए (टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट) की डिग्री। एज लिमिट : अधिकतम 27 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) : 3 साल की छूट पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट सैलरी : 30,000 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : वॉक इन इंटरव्यू के बेसिस पर इंटरव्यू शेड्यूल : शहर का नाम इंटरव्यू की तारीख नई दिल्ली 3, 4 और 5 जून 2026 – 11:00 AM – 5:00 PM श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) 11 और 12 जून 2026 – 11:00 AM to 05:00 PM चंडीगढ़ 15 और 16 जून 2026 – 11:00 AM to 05:00 PM जयपुर, राजस्थान 18 और 19 जून 2026 – 11:00 AM to 05:00 PM लखनऊ, उत्तर प्रदेश 23 और 24 जून 2026 – 11:00 AM to 05:00 PM इंटरव्यू का पता : नई दिल्ली: आईआरसीटीसी, उत्तर क्षेत्र: बी-148, स्टेट्समैन हाउस की 11वीं मंजिल, बाराखंबा रोड, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली- 110001 श्रीनगर : राजबाग, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर – 190008 चंडीगढ़ : आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय: एससीओ- 150, 151, 152, भूतल सेक्टर 34-ए, चंडीगढ़ – 160022 जयपुर : आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय: पहली मंजिल, (यूनियन बैंक के ऊपर), जीवन प्रकाश बिल्डिंग, एलआईसी, अंबेडकर सर्किल, भवानी सिंह रोड, जयपुर – 302005 लखनऊ : आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय: पर्यटन भवन, दूसरी मंजिल, सी-13, विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ – 226010 ऐसे करें आवेदन : आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctc.com पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। पूरी तरह से फॉर्म भरकर इंटरव्यू के दिन अपने साथ ले जाएं। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. SSC ने स्टेनोग्राफर के 731 पदों पर निकाली भर्ती, लास्ट डेट 15 मई स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 731 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 मई 2026 है। आवेदन में करेक्शन के लिए 20 से 21 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। नए पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना जरूरी है, क्योंकि पुराने प्लेटफॉर्म पर किया गया रजिस्ट्रेशन अब मान्य नहीं होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास स्टेनोग्राफी

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 7 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत पहली बार प्राइवेट सेक्टर को बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की इजाजत देने की दिशा में बढ़ रहा है। अब तक यह काम सिर्फ सरकारी डिफेंस पीएसयू के पास था। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि अलग-अलग तरह की बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए प्राइवेट सेक्टर को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की तैयारी बढ़ रही है और अब समय आ गया है कि इस पर कदम उठाए जाएं। भारत के बैलिस्टिक मिसाइल स्टॉक में अग्नि, पृथ्वी और ब्रह्मोस सिस्टम शामिल हैं। इनका उत्पादन अब तक भारत डायनैमिक्स लिमिटेड जैसी कंपनियों और DRDO की लैब नेटवर्क के जरिए होता रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र- बारामती में ट्रेनर विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती एयरस्ट्रिप के पास एक निजी कंपनी का ट्रेनर विमान बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के बाद क्रैश लैंडिंग (फोर्स्ड लैंडिंग) हो गया। विमान में अकेला ट्रेनी पायलट था और वह पूरी तरह सुरक्षित है। कंपनी ने कहा है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले, पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन भी यहीं क्रैश हुआ था। इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 3 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत पहली बार प्राइवेट सेक्टर को बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की इजाजत देने की दिशा में बढ़ रहा है। अब तक यह काम सिर्फ सरकारी डिफेंस पीएसयू के पास था। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि अलग-अलग तरह की बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए प्राइवेट सेक्टर को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की तैयारी बढ़ रही है और अब समय आ गया है कि इस पर कदम उठाए जाएं। भारत के बैलिस्टिक मिसाइल स्टॉक में अग्नि, पृथ्वी और ब्रह्मोस सिस्टम शामिल हैं। इनका उत्पादन अब तक भारत डायनैमिक्स लिमिटेड जैसी कंपनियों और DRDO की लैब नेटवर्क के जरिए होता रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र- बारामती में ट्रेनर विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती एयरस्ट्रिप के पास एक निजी कंपनी का ट्रेनर विमान बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के बाद क्रैश लैंडिंग (फोर्स्ड लैंडिंग) हो गया। विमान में अकेला ट्रेनी पायलट था और वह पूरी तरह सुरक्षित है। कंपनी ने कहा है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले, पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन भी यहीं क्रैश हुआ था। इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

MP Teachers Exam: Supreme Court Review Petition Hearing Today

MP Teachers Exam: Supreme Court Review Petition Hearing Today

भोपाल37 मिनट पहले कॉपी लिंक बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। मध्य प्रदेश में शिक्षकों की पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पात्रता परीक्षा में जो भी छूट दी जानी थी, वह पहले ही दी जा चुकी है। ऐसे में अब होने वाली किसी भी भर्ती में पात्रता परीक्षा पास किए बिना कोई भी शिक्षक नियुक्त नहीं किया जा सकता। पुनर्विचार याचिका राज्य सरकार के साथ मध्य प्रदेश और देशभर के अन्य राज्यों के शिक्षा संगठनों की ओर से दायर की गई थी। याचिकाओं में 1998 से 2009 के बीच नियुक्त शिक्षकों को परीक्षा से छूट देने की मांग की गई थी। पांच साल की छूट पहले ही दी जा चुकी हालांकि सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट कहा कि वर्ष 2017 में नियम लागू होने के बाद पांच साल की छूट पहले ही दी जा चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा तय किए गए नियमों का पालन सभी राज्यों और शिक्षकों को करना होगा। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज और अधिवक्ताओं की ओर से विभिन्न दलीलें पेश की गईं, लेकिन फिलहाल शिक्षकों को राहत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है। हालांकि, 70 से अधिक याचिकाओं पर बुधवार शाम तक सुनवाई जारी रही। ऐसे में मामले में अंतिम निर्णय अभी नहीं आया है। कोर्ट का रुख सकारात्मक नहीं लगा- शिक्षक संघ जनजातीय कल्याण शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंगौर ने कहा- हमारे संगठन ने भी एक याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान वह खुद मौजूद थे। अधिवक्ताओं के मजबूत तर्कों के बावजूद कोर्ट का रुख सकारात्मक नहीं लगा। शिक्षा विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को आधार बनाया था। दरअसल, यह मामला सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2025 के उस आदेश से जुड़ा है, जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 1998 से 2009 के बीच बिना टीईटी नियुक्त हुए शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए थे। ये नियुक्तियां राज्य सरकार की मेरिट प्रक्रिया के तहत हुई थीं। मध्य प्रदेश में ऐसे शिक्षकों की संख्या करीब डेढ़ लाख बताई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- परीक्षा में फेल हुए तो नौकरी जा सकती है सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा था कि यदि कोई शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं करता है, तो उसकी सेवा समाप्त की जा सकती है। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आदेश जारी होने पर प्रदेशभर के शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। शिक्षक संगठनों ने फैसले के खिलाफ आंदोलन भी किया। उन्होंने मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से आदेश पर पुनर्विचार की मांग की। पिछले महीने मध्य प्रदेश सरकार, शासकीय शिक्षक संगठन, राज्य कर्मचारी संघ और कई शिक्षा संगठनों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी। क्या है TET परीक्षा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है। यह तय करती है कि कोई अभ्यर्थी कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के लिए योग्य है या नहीं। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने वर्ष 2010 में इस परीक्षा को अनिवार्य किया था। ……………………………………. यह खबर भी पढ़ें… MP के शिक्षकों का भोपाल में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा भोपाल में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बड़ा शिक्षकों ने बड़ा प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने एमपी नगर एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर प्रदर्शन को समाप्त किया। आयोजकों के मुताबिक, भोपाल के भेल स्थित दशहरा मैदान में ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’ के तहत प्रदेश के अलग अलग जिलों से करीब 50 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने भाग लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 12 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्र सरकार ने सोना-चांदी समेत कुछ कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार रात नई दरें लागू कर दी। सोने-चांदी से जुड़े कुछ आयातित सामानों पर कस्टम ड्यूटी 4.35% से बढ़ाकर 10%, आभूषण बनाने में इस्तेमाल होने वाले छोटे हिस्सों (फाइंडिंग्स) पर 5% आयात शुल्क लगेगा। इस फैसले से विदेश से सोना-चांदी और ज्वेलरी से जुड़ा कच्चा माल मंगाना महंगा हो सकता है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज में 145 साल में पहली महिला प्रिंसिपल सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अपने 145 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को प्रिंसिपल नियुक्त किया है। कॉलेज की सुप्रीम काउंसिल ने प्रो. सुसान एलियास को संस्थान के 14वें प्रिंसिपल के रूप में चुना है। वे 1 जून को कार्यभार ग्रहण करेंगी। वे मार्च 2016 से प्रिंसिपल के पद पर काबिज प्रो. जॉन वर्गीज की जगह लेंगी। साल 1881 में स्थापित इस संस्थान में अब तक 13 पुरुष प्रिंसिपल रह चुके हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 25 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘महिला समृद्धि योजना’ लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव के समय किए वादे को पूरा करते हुए सरकार आगामी 1 जून को योजना का आधिकारिक पंजीकरण पोर्टल लॉन्च करेगी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपए का आवंटन किया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… पीएम मोदी 15 मई से 5 देशों के दौरे पर, 4 यूरोपीय देश जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई यानी गुरुवार से छह दिन के दौरे पर यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य व्यापार, निवेश, रक्षा, ग्रीन टेक्नोलॉजी और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। वे सबसे पहले यूएई जाएंगे, जहां राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलेंगे। इसके बाद नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे का दौरा करेंगे। नॉर्वे में वे 18-19 मई को तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट में शामिल होंगे। दिल्ली: निर्माण व तोड़फोड़ साइटों पर हाई-डेंसिटी डस्ट स्क्रीन का इस्तेमाल जरूरी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और विशेष रूप से धूल के कणों पर नियंत्रण पाने के लिए दिल्ली सरकार ने सोमवार को एक बड़ा नीतिगत निर्णय लिया है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सभी निर्माण और तोड़फोड़ (सी एंड डी) साइट्स पर हाई-डेंसिटी डस्ट स्क्रीन का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि निर्माण स्थलों पर इस्तेमाल होने वाले ग्रीन नेट की न्यूनतम मोटाई 100 जीएसएम (ग्राम प्रति वर्ग मीटर) होनी चाहिए। इससे पहले, साइट्स को ढकना तो अनिवार्य था, लेकिन नेट की गुणवत्ता के लिए कोई तकनीकी मानक तय नहीं थे, जिससे धूल रोकने के उपाय अक्सर कागजी साबित होते थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 17 मिनट पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में रविवार सुबह तेंदू के पत्ते इकट्ठा करने गई 65 साल की एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पिछले दो दिन में बाघ के हमले से यह दूसरी मौत है। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुणे में महिला ने पति से झगड़े के बाद 8वीं मंजिल से छलांग लगाई, मौत महाराष्ट्र के पुणे में 35 साल की एक महिला ने 8वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना तलेगांव MIDC इलाके की अर्बन लाइफ टावर सोसाइटी की है। मृतका की पहचान प्रतिभा शंकर के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक महिला का पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह फ्लैट की बालकनी में पहुंची और नीचे कूद गई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 21 मिनट पहले कॉपी लिंक एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। सांसद ने सोशल मीडिया X पर बताया कि वह पुणे से मुंबई की ओर कार से जा रही थीं, तभी GJ13CF5257 नंबर के वाहन ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। हालांकि सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… तेलंगाना : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय के बेटे पर पॉक्सो में केस तेलंगाना से भाजपा सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ के खिलाफ 17 साल की नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। लड़की की मां की शिकायत के अनुसार, भगीरथ और उनकी बेटी पिछले 7-8 महीने से रिश्ते में थे। आरोप है कि 31 दिसंबर की रात मोइनाबाद स्थित एक फार्महाउस में भगीरथ ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया। हैदराबाद की पेट बशीरबाग पुलिस ने भगीरथ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला), धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और पॉक्सो एक्ट की धारा 11 व 12 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने कहा कि लड़की से अभी बयान लिया जाना बाकी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 2 घंटे पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र के पुणे में 35 साल की एक महिला ने 8वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना तलेगांव MIDC इलाके की अर्बन लाइफ टावर सोसाइटी की है। मृतका की पहचान प्रतिभा शंकर के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक महिला का पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह फ्लैट की बालकनी में पहुंची और नीचे कूद गई। गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोसाइटी के एक निवासी ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। वीडियो में महिला कुछ देर तक बालकनी की रेलिंग पकड़कर लटकी दिखाई दी। आसपास मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन थोड़ी देर बाद उसका हाथ छूट गया और वह नीचे गिर गई। पुलिस विवाद की वजह और आत्महत्या के लिए उकसाने के एंगल से भी जांच कर रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… TMC का आरोप- हुगली में उसके पंचायत सदस्य का शव मिला; BJP ने आरोपों से इनकार किया रविवार को हुगली ज़िले में एक व्यक्ति का शव मिला। TMC ने दावा किया कि वह पार्टी का पंचायत सदस्य था, और आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा में उसके कार्यकर्ताओं की मौत का आंकड़ा बढ़कर छह हो गया है। अपने सोशल मीडिया साइट पर खून से लथपथ शव की तस्वीर साझा करते हुए, TMC ने दावा किया कि मृतक सहदेव बाग था, जो गोगहट 1 ब्लॉक के तहत नोकुंडा ग्राम पंचायत का सदस्य था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसकी किसी से कोई निजी दुश्मनी थी या फिर प्रोजेक्ट के टेंडरों को लेकर कोई कारोबारी रंजिश थी। कर्नाटक के योजना और सांख्यिकी मंत्री डी सुधाकर का निधन, कई दिनों से बीमार थे कर्नाटक सरकार में योजना और सांख्यिकी मंत्री डी सुधाकर का रविवार सुबह बेंगलुरु के केआईएमएस अस्पताल में निधन हो गया। पिछले दो महीनों से उनका फेफड़ों के संक्रमण का इलाज चल रहा था। सुधाकर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे और चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर से विधायक थे। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की गाड़ी का एक्सीडेंट, सभी सुरक्षित एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। सांसद ने सोशल मीडिया X पर बताया कि वह पुणे से मुंबई की ओर कार से जा रही थीं, तभी GJ13CF5257 नंबर के वाहन ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। हालांकि सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। तेलंगाना : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय के बेटे पर पॉक्सो में केस तेलंगाना से भाजपा सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ के खिलाफ 17 साल की नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। लड़की की मां की शिकायत के अनुसार, भगीरथ और उनकी बेटी पिछले 7-8 महीने से रिश्ते में थे। आरोप है कि 31 दिसंबर की रात मोइनाबाद स्थित एक फार्महाउस में भगीरथ ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया। हैदराबाद की पेट बशीरबाग पुलिस ने भगीरथ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला), धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और पॉक्सो एक्ट की धारा 11 व 12 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने कहा कि लड़की से अभी बयान लिया जाना बाकी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

कांग्रेस MP राहुल गांधी ने शनिवार को BJP सरकार पर बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने बिहार में प्रदर्शन कर रहे टीचर उम्मीदवारों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। कांग्रेस नेता ने X पर एक पोस्ट में लिखा- कल पटना में टीचर उम्मीदवार जो अपने रोजगार के अधिकार के लिए शांति से विरोध कर रहे थे, उन्हें बिहार पुलिस ने फिर से बेरहमी से पीटा। बेरोजगार युवाओं को BJP का जवाब: लाठियां। बेरोजगारी आज भारत में सबसे बड़ी बीमारी है और इसका सबसे बुरा असर बिहार और उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने लिखा- लाखों युवा, डिग्री और हुनर ​​लेकर दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन BJP सरकार को न तो उनकी परवाह है और न ही आपकी। जब युवा अपना हक मांगने के लिए सड़कों पर उतरते हैं तो उन्हें नौकरी नहीं दी जाती बल्कि उनकी पीठ पर लाठियां बरसाई जाती हैं। भारत के युवा BJP के झूठ से तंग आ चुके हैं। वे अब चुप नहीं रहेंगे। कांग्रेस हर मोड़ पर उनके साथ खड़ी है।