Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 4 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली सरकार ने पुरानी दिल्ली में यमुना के बाढ़ क्षेत्र के पास रहने वाले निवासियों को बेदखली के नोटिस जारी किए हैं। सरकार ने बाढ़ के जोखिम और सार्वजनिक सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत यह कदम उठाया है। पुरानी दिल्ली के एडीशनल DM के नोटिस के अनुसार, यमुना बाजार के पास लगभग 310 घरों को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के स्वामित्व वाली बाढ़ क्षेत्र की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के रूप में चिह्नित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जब यमुना नदी में जलस्तर बढ़ता है, तो यह इलाका हर साल आने वाली बाढ़ की चपेट में आ जाता है, जिससे इंसानी जान, मवेशियों और संपत्ति को गंभीर खतरा पैदा होता है। प्रशासन ने निवासियों को नोटिस की तारीख से 15 दिनों के भीतर यह इलाका खाली करने का निर्देश दिया है। लोगों से यह भी कहा गया है कि वे अपनी चीजें और निर्माण बाढ़ क्षेत्र से अपनी मर्जी से हटा लें। आज की बाकी बड़ी खबरें… SIR ट्रिब्यूनल : जस्टिस शिवगणनम का इस्तीफा पश्चिम बंगाल में विस चुनाव के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस टीएस शिवगणनम ने एसआईआर से जुड़े अपीलीय ट्रिब्यूनल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे के लिए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। जस्टिस शिवगणनम ने चुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मोताब शेख का नाम मतदाता सूची में शामिल करने का रास्ता साफ किया था। शेख बाद में जीते भी। संजय कपूर संपत्ति विवाद में पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ मध्यस्थ सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर और पत्नी प्रिया कपूर के बीच फैमिली ट्रस्ट विवाद में पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया। कोर्ट ने कहा, ये पारिवारिक मामला है। परिवार तक सीमित रखें। मनोरंजन न बनाएं। कोर्ट ने दोनों पक्षों को खुले मन से मध्यस्थता में शामिल होने और बयानबाजी से दूर रहने को कहा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 59 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली सरकार ने पुरानी दिल्ली में यमुना के बाढ़ क्षेत्र के पास रहने वाले निवासियों को बेदखली के नोटिस जारी किए हैं। सरकार ने बाढ़ के जोखिम और सार्वजनिक सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत यह कदम उठाया है। पुरानी दिल्ली के एडीशनल DM के नोटिस के अनुसार, यमुना बाजार के पास लगभग 310 घरों को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के स्वामित्व वाली बाढ़ क्षेत्र की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के रूप में चिह्नित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जब यमुना नदी में जलस्तर बढ़ता है, तो यह इलाका हर साल आने वाली बाढ़ की चपेट में आ जाता है, जिससे इंसानी जान, मवेशियों और संपत्ति को गंभीर खतरा पैदा होता है। प्रशासन ने निवासियों को नोटिस की तारीख से 15 दिनों के भीतर यह इलाका खाली करने का निर्देश दिया है। लोगों से यह भी कहा गया है कि वे अपनी चीजें और निर्माण बाढ़ क्षेत्र से अपनी मर्जी से हटा लें। आज की बाकी बड़ी खबरें… SIR ट्रिब्यूनल : जस्टिस शिवगणनम का इस्तीफा पश्चिम बंगाल में विस चुनाव के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस टीएस शिवगणनम ने एसआईआर से जुड़े अपीलीय ट्रिब्यूनल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे के लिए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। जस्टिस शिवगणनम ने चुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मोताब शेख का नाम मतदाता सूची में शामिल करने का रास्ता साफ किया था। शेख बाद में जीते भी। संजय कपूर संपत्ति विवाद में पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ मध्यस्थ सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर और पत्नी प्रिया कपूर के बीच फैमिली ट्रस्ट विवाद में पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया। कोर्ट ने कहा, ये पारिवारिक मामला है। परिवार तक सीमित रखें। मनोरंजन न बनाएं। कोर्ट ने दोनों पक्षों को खुले मन से मध्यस्थता में शामिल होने और बयानबाजी से दूर रहने को कहा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Breaking News Headline Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headline Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 4 मिनट पहले कॉपी लिंक अरब सागर में फंसे एक भारतीय जहाज के क्रू की पाकिस्तान ने मदद की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान नौसेना ने पाकिस्तानी मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी (PMSA) के साथ मिलकर इस राहत अभियान को अंजाम दिया। रिपोर्ट के अनुसार, इस जहाज में छह भारतीय और एक इंडोनेशियाई नागरिक सवार थे। मुंबई स्थित मैरीटाइम रेस्क्यू एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर की ओर से पाकिस्तान से मदद मांगे जाने के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया गया कि ‘एमवी गौतम’ नाम का यह जहाज ओमान से भारत आ रहा था, तभी इसमें तकनीकी खराबी आ गई और यह समुद्र में फंस गया। इसके बाद क्रू ने सहायता के लिए संपर्क किया। पाकिस्तान की ओर से फंसे हुए क्रू को खाने-पीने का सामान, मेडिकल मदद और तकनीकी सहायता दी गई। इससे पहले पिछले महीने भी पाकिस्तान नौसेना ने अरब सागर में एक व्यापारी जहाज से 18 लोगों को सुरक्षित बचाया था, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के पालघर में 44 लाख की ड्रग्स बरामद, एक नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 44 लाख रुपए से ज्यादा की ब्राउन शुगर जब्त की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, ड्रग तस्करी की सूचना मिलने के बाद रविवार को सफाला के पंडित पाड़ा इलाके में एक इमारत के फ्लैट पर छापा मारा गया। इस दौरान 224.61 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई, जिसकी कीमत 44,92,200 रुपए आंकी गई है। छापे के दौरान पुलिस को नकद पैसे, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान भी मिला। इन सभी को मिलाकर कुल जब्ती की कीमत 45,25,850 रुपए आंकी गई है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने दी। ठाणे में 6 साल के बच्चे की खुले तारों के करंट से मौत: गुस्साए लोगों ने बिजली कंपनी को घेरा महाराष्ट्र के ठाणे में छह साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना वागले एस्टेट के इंदिरा नगर इलाके में सोमवार रात हुई, जहां बच्चा घर के पास खेलते समय खुले बिजली के तारों की चपेट में आ गया। अधिकारियों के मुताबिक, बच्चे का संपर्क चॉल के पास मौजूद खुले तारों के गुच्छे से हुआ, जिससे उसे जोरदार झटका लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में गुस्सा फैल गया। बड़ी संख्या में लोग आधी रात को श्रीनगर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुए और धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने बच्चे की मौत के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर खुले तारों की समस्या बताई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Breaking News Headline Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headline Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 31 मिनट पहले कॉपी लिंक अरब सागर में फंसे एक भारतीय जहाज के क्रू की पाकिस्तान ने मदद की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान नौसेना ने पाकिस्तानी मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी (PMSA) के साथ मिलकर इस राहत अभियान को अंजाम दिया। रिपोर्ट के अनुसार, इस जहाज में छह भारतीय और एक इंडोनेशियाई नागरिक सवार थे। मुंबई स्थित मैरीटाइम रेस्क्यू एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर की ओर से पाकिस्तान से मदद मांगे जाने के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया गया कि ‘एमवी गौतम’ नाम का यह जहाज ओमान से भारत आ रहा था, तभी इसमें तकनीकी खराबी आ गई और यह समुद्र में फंस गया। इसके बाद क्रू ने सहायता के लिए संपर्क किया। पाकिस्तान की ओर से फंसे हुए क्रू को खाने-पीने का सामान, मेडिकल मदद और तकनीकी सहायता दी गई। इससे पहले पिछले महीने भी पाकिस्तान नौसेना ने अरब सागर में एक व्यापारी जहाज से 18 लोगों को सुरक्षित बचाया था, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के पालघर में 44 लाख की ड्रग्स बरामद, एक नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 44 लाख रुपए से ज्यादा की ब्राउन शुगर जब्त की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, ड्रग तस्करी की सूचना मिलने के बाद रविवार को सफाला के पंडित पाड़ा इलाके में एक इमारत के फ्लैट पर छापा मारा गया। इस दौरान 224.61 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई, जिसकी कीमत 44,92,200 रुपए आंकी गई है। छापे के दौरान पुलिस को नकद पैसे, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान भी मिला। इन सभी को मिलाकर कुल जब्ती की कीमत 45,25,850 रुपए आंकी गई है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने दी। ठाणे में 6 साल के बच्चे की खुले तारों के करंट से मौत: गुस्साए लोगों ने बिजली कंपनी को घेरा महाराष्ट्र के ठाणे में छह साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना वागले एस्टेट के इंदिरा नगर इलाके में सोमवार रात हुई, जहां बच्चा घर के पास खेलते समय खुले बिजली के तारों की चपेट में आ गया। अधिकारियों के मुताबिक, बच्चे का संपर्क चॉल के पास मौजूद खुले तारों के गुच्छे से हुआ, जिससे उसे जोरदार झटका लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में गुस्सा फैल गया। बड़ी संख्या में लोग आधी रात को श्रीनगर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुए और धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने बच्चे की मौत के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर खुले तारों की समस्या बताई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Daily Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Daily Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 21 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली के उस्मानपुर थाना इलाके में 5 साल के बच्चे की चाइनीज मांझे से गर्दन कटने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्चे बाइक पर अपने परिवार के साथ था, वह सबसे आगे बैठा था। घटना रविवार को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के पास हुई। मामले की जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के पवई में तेज रफ्तार कार ने 3 लोगों को कुचला, आरोपी गिरफ्तार मुंबई के पवई इलाके में तेज रफ्तार कार ने तीन पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। यह घटना रविवार को जोगेश्वरी-विखरोली लिंक रोड पर महात्मा फुले नगर के पास हुई। हादसे में फुले नगर के तीन निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया और घायलों की मदद नहीं की। हालांकि बाद में आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायलों को सायन अस्पताल रेफर किया गया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
New Online Gaming Rules Come into Effect Today; Gaming Certificates to Remain Valid for Up to 10 Years; Non-Money Games Now Exempt from Registration

Hindi News Business New Online Gaming Rules Come Into Effect Today; Gaming Certificates To Remain Valid For Up To 10 Years; Non Money Games Now Exempt From Registration नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक देश में ऑनलाइन गेमिंग की इंडस्ट्री में आज से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार ने प्रोमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026 शुक्रवार, 1 मई 2026 से लागू कर दिए हैं। इन नए नियमों का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन मनी गेमिंग से होने वाले वित्तीय और सामाजिक नुकसान को रोकना और भारत को ग्लोबल गेमिंग हब बनाना है। ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूरी तरह बैन, विज्ञापन भी नहीं कर पाएंगे नए नियमों के तहत सभी प्रकार के ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है। इसमें किस्मत पर आधारित (चांस) और कौशल पर आधारित (स्किल) दोनों तरह के गेम्स शामिल हैं, जिनमें पैसे का दांव लगाया जाता है। अब इन गेम्स का विज्ञापन या प्रमोशन करना भी गैरकानूनी होगा। बैंकों और पेमेंट गेटवे को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे प्लेटफॉर्म्स के ट्रांजैक्शन प्रोसेस न करें। नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना और 5 साल तक की जेल सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए सख्त सजा का प्रावधान किया है। ऑनलाइन मनी गेम ऑफर करने पर 3 साल तक की जेल या 1 करोड़ रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। दोबारा अपराध करने पर जेल की अवधि 5 साल तक बढ़ सकती है और जुर्माना 2 करोड़ रुपए तक लग सकता है। इन गेम्स का विज्ञापन करने पर भी 2 साल की जेल या 50 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। 45 करोड़ लोग प्रभावित, 20 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान भारत में ऑनलाइन गेमिंग का बाजार तेजी से बढ़ा है और 2024 में यह 232 अरब रुपए यानी 23,200 करोड़ रुपए का था। डेटा के मुताबिक, देश के लगभग 45 करोड़ लोग मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स से प्रभावित हुए हैं, जिसमें लोगों को 20,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इसी को देखते हुए सरकार ने ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स (मनोरंजन वाले खेल) को बढ़ावा देने और मनी गेम्स को खत्म करने का फैसला लिया है। अब ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया रखेगी नजर नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) का गठन किया गया है। डिजिटल ऑफिस: ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया का ऑफिस दिल्ली में होगा, यह एक डिजिटल-फर्स्ट रेगुलेटर है। डिसिजन मेकिंग प्रोसेस: यह अथॉरिटी 90 दिनों के भीतर तय करेगी कि कोई गेम ‘मनी गेम’ की कैटेगरी में है या वह ‘ई-स्पोर्ट्स’ के रूप में सुरक्षित है। रजिस्ट्रेशन: ई-स्पोर्ट्स के लिए अब 10 साल तक का डिजिटल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। पहले सर्टिफिकेट की वैलिडिटी 5 साल रहती थी। शिकायत निवारण: यूजर्स की शिकायतों के लिए दो-स्तरीय सिस्टम होगा। अगर कंपनी समाधान नहीं करती, तो यूजर अथॉरिटी के पास अपील कर सकेंगे। युवाओं की सुरक्षा के लिए एज गेटिंग और पेरेंटल कंट्रोल डिजिटल माहौल को सुरक्षित बनाने के लिए कंपनियों को अब कई सेफ्टी फीचर्स देने होंगे। इनमें उम्र का वेरिफिकेशन, समय की पाबंदी और माता-पिता के लिए कंट्रोल टूल्स (पेरेंटल कंट्रोल) शामिल हैं। इससे युवाओं को लत और मानसिक तनाव से बचाने में मदद मिलेगी। गेम्स का क्लासिफिकेशन तीन तरीके से होगा गेम्स को किस कैटेगरी में रखा जाए, इसके लिए अथॉरिटी ने तीन रास्ते तय किए हैं… सुओ मोटो: अथॉरिटी खुद किसी गेम का रिव्यू कर उसे क्लासिफाई कर सकती है। ई-स्पोर्ट्स बॉडीज: ई-स्पोर्ट्स से जुड़ी इंस्टीट्यूशंस खुद आवेदन कर सकती हैं। केंद्र सरकार: सरकार स्पेसिफिक सोशल गेम्स को नोटिफाई कर सकती है। किसी भी गेम के क्लासिफिकेशन की प्रोसेस को पूरा करने के लिए 90 दिनों की समय सीमा तय की गई है। अब हर गेम के लिए मैंडेटरी डिटरमिनेशन की जरूरत नहीं होगी। यूजर सेफ्टी के लिए टू-टियर सिस्टम सरकार ने गेम खेलने वालों की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिए टू-टियर ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को डेटा रिटेंशन (डेटा संभाल कर रखना) और समय-समय पर कंप्लायंस रिपोर्ट जमा करनी होगी। गृह मंत्रालय को भी इस अथॉरिटी का हिस्सा बनाया गया है, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाले गेम्स को ब्लॉक करने जैसी कार्रवाई की जा सके। प्रमोशन और रिफंड के नियमों में बदलाव नई गाइडलाइंस से गेम प्रमोशन से जुड़े प्रावधान हटा दिए गए हैं। अब अलग-अलग मंत्रालय अपनी योजनाओं के हिसाब से प्रमोशन स्कीम डिजाइन कर सकेंगे। मटेरियल चेंज के कॉन्सेप्ट को भी हटा दिया है, ताकि कंपनियों और सरकार के बीच विवाद की स्थिति न बने। रिफंड से जुड़े नियमों को भी हटाया गया है, क्योंकि सरकार का मानना है कि इस समस्या का समाधान पहले ही हो चुका है। भविष्य की राह, डिजिटल इकोनॉमी और नए रोजगार सरकार का मानना है कि इन नियमों से भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी को मजबूती मिलेगी। ई-स्पोर्ट्स और सुरक्षित सोशल गेम्स के बढ़ने से डिजाइन, टेक्नोलॉजी और कंटेंट क्रिएशन के सेक्टर में नए निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 2027 तक इस सेक्टर के 316 अरब रुपए यानी 31,600 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। 2,500 स्टेकहोल्डर्स से ली गई राय इन नियमों को अंतिम रूप देने से पहले सरकार ने इंडस्ट्री बॉडीज, कानून की जानकारी रखने वाली फर्म्स और एकेडमिक एक्सपर्ट्स सहित करीब 2,500 लोगों से सुझाव लिए थे। स्टेकहोल्डर्स ने गेमिंग की परिभाषा को स्पष्ट करने और अथॉरिटी के स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की सलाह दी थी, जिन्हें नए नोटिफिकेशन में शामिल किया गया है। क्या है ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया? ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) एक छह सदस्यीय टीम होगी। इसमें आईटी मंत्रालय के अलावा गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसका मुख्य काम भारत में चल रहे गेम्स की निगरानी करना, उनके क्लासिफिकेशन को तय करना और यूजर्स की प्राइवेसी व सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ई-स्पोर्ट्स क्या है? यह एक कॉम्पिटिटिव डिजिटल स्पोर्ट्स है जिसमें टीम वर्क और स्किल की जरूरत होती है। इसे अब नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट के तहत पहचान मिल सकती है। क्या करें अगर कोई प्लेटफॉर्म पैसा मांगे? ऐसे प्लेटफॉर्म्स की शिकायत तुरंत ‘ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी’ या साइबर सेल में करें, क्योंकि
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 10 मिनट पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र दिवस के मौके पर राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी ऑटो, टैक्सी और ओला-उबर चालकों के लिए मराठी भाषा का ज्ञान जरूरी कर दिया गया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यात्रियों और चालकों के बीच होने वाले भाषा विवाद को खत्म करना और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मराठी नहीं जानने पर किसी का लाइसेंस रद्द नहीं किया जाएगा। इसके बजाय चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग कोंकण मराठी साहित्य परिषद के सहयोग से कराई जाएगी। ट्रेनिंग पूरी करने पर मिलने वाला प्रमाण पत्र भविष्य में लाइसेंस नवीनीकरण के लिए जरूरी होगा। राज्य के सभी 59 आरटीओ कार्यालयों में 15 अगस्त तक 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। आज की बाकी बड़ी खबरें… नीट यूजी को लेकर एनटीए की एडवाइजरी, बायोमेट्रिक फेल हुआ, तब भी उम्मीदवारों की होगी एंट्री नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने करीब 25 लाख आवेदकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार, यदि किसी कारण से बायोमेट्रिक सत्यापन फेल होता है, तो भी उम्मीदवार परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए उन्हें परीक्षा केंद्र पर निर्धारित फॉर्मेट में लिखित अंडरटेकिंग देनी होगी। बायोमेट्रिक फेल होने के प्रमुख कारणों में सूखी या क्षतिग्रस्त अंगुलियांं, मशीन में खराबी, UIDAI सर्वर की कनेक्टिविटी समस्या या आधार डेटा में गड़बड़ी शामिल हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले हाथ साफ और मॉइस्चराइज रखें, चोट से बचें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। आरएसएस मुख्यालय पर रेडियोएक्टिव खतरे का दावा, नागपुर में अलर्ट संघ मुख्यालय और भाजपा कार्यालय सहित कई अन्य अहम जगह रेडियोएक्टिव पदार्थ छिपाए जाने का दावा किया गया है। एक गुमनाम पत्र मिलने के बाद नागपुर में अलर्ट जारी किया गया है। यह पत्र 27 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर कार्यालय को मिला था। पुलिस ने एनडीआरएफ और ऊर्जा विशेषज्ञों की मदद से पत्र में बताई गई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक उन्हें रेडियोएक्टिव पदार्थ का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस को शक है कि यह पत्र एक मजाक हो सकता है। फिर भी नागपुर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। कविता की पार्टी ‘तेलंगाना रक्षणा सेना’ को मंजूरी मिली निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता की नई पार्टी के लिए ‘तेलंगाना रक्षणा सेना (टीआरएस)’ नाम को मंजूरी दे दी है। कविता ने 25 अप्रैल को ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ नाम से नई पार्टी की घोषणा की थी। इसके बाद आयोग को नई पार्टी के लिए पांच नामों का प्रस्ताव भेजा था। आयोग ने उनके तीसरे विकल्प को हरी झंडी दी। इससे पहले, उनके पिता चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी बनाई थी। 2022 में इसका नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) कर दिया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 5 घंटे पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र दिवस के मौके पर राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी ऑटो, टैक्सी और ओला-उबर चालकों के लिए मराठी भाषा का ज्ञान जरूरी कर दिया गया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यात्रियों और चालकों के बीच होने वाले भाषा विवाद को खत्म करना और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मराठी नहीं जानने पर किसी का लाइसेंस रद्द नहीं किया जाएगा। इसके बजाय चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग कोंकण मराठी साहित्य परिषद के सहयोग से कराई जाएगी। ट्रेनिंग पूरी करने पर मिलने वाला प्रमाण पत्र भविष्य में लाइसेंस नवीनीकरण के लिए जरूरी होगा। राज्य के सभी 59 आरटीओ कार्यालयों में 15 अगस्त तक 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। आज की बाकी बड़ी खबरें… नीट यूजी को लेकर एनटीए की एडवाइजरी, बायोमेट्रिक फेल हुआ, तब भी उम्मीदवारों की होगी एंट्री नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने करीब 25 लाख आवेदकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार, यदि किसी कारण से बायोमेट्रिक सत्यापन फेल होता है, तो भी उम्मीदवार परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए उन्हें परीक्षा केंद्र पर निर्धारित फॉर्मेट में लिखित अंडरटेकिंग देनी होगी। बायोमेट्रिक फेल होने के प्रमुख कारणों में सूखी या क्षतिग्रस्त अंगुलियांं, मशीन में खराबी, UIDAI सर्वर की कनेक्टिविटी समस्या या आधार डेटा में गड़बड़ी शामिल हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले हाथ साफ और मॉइस्चराइज रखें, चोट से बचें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। आरएसएस मुख्यालय पर रेडियोएक्टिव खतरे का दावा, नागपुर में अलर्ट संघ मुख्यालय और भाजपा कार्यालय सहित कई अन्य अहम जगह रेडियोएक्टिव पदार्थ छिपाए जाने का दावा किया गया है। एक गुमनाम पत्र मिलने के बाद नागपुर में अलर्ट जारी किया गया है। यह पत्र 27 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर कार्यालय को मिला था। पुलिस ने एनडीआरएफ और ऊर्जा विशेषज्ञों की मदद से पत्र में बताई गई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक उन्हें रेडियोएक्टिव पदार्थ का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस को शक है कि यह पत्र एक मजाक हो सकता है। फिर भी नागपुर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। कविता की पार्टी ‘तेलंगाना रक्षणा सेना’ को मंजूरी मिली निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता की नई पार्टी के लिए ‘तेलंगाना रक्षणा सेना (टीआरएस)’ नाम को मंजूरी दे दी है। कविता ने 25 अप्रैल को ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ नाम से नई पार्टी की घोषणा की थी। इसके बाद आयोग को नई पार्टी के लिए पांच नामों का प्रस्ताव भेजा था। आयोग ने उनके तीसरे विकल्प को हरी झंडी दी। इससे पहले, उनके पिता चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी बनाई थी। 2022 में इसका नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) कर दिया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 16 मिनट पहले कॉपी लिंक कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार जून के पहले या दूसरे हफ्ते में शुरू होगी। यात्रा में उत्तराखंड के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे से दस दलों में 500 यात्री रवाना होंगे। जबकि सिक्किम के नाथुला दर्रे से भी 500 शिवभक्त यात्रा पर जाएंगे। ऑनलाइन पंजीकरण गुरुवार, 30 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। कैलाश मानसरोवर की यात्रा इस साल नया इतिहास रचने जा रही है। इस बार भारत सहित पूरी दुनिया से श्रद्धालु आ सकते हैं। 60 साल बाद इस वर्ष अग्नि अश्व वर्ष का योग बन रहा है। इसे हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म में मोक्ष प्राप्ति का सबसे बड़ा द्वार माना गया है। इसलिए इस साल तीनों धर्मों के लोग यात्रा करेंगे। तिब्बती ज्योतिषी दौलत रायपा के अनुसार तिब्बती ज्योतिष 60 वर्षों के चक्र पर चलता है। इसके मुताबिक, यह साल अग्नि तत्व और अश्व यानी घोड़ा राशि का दुर्लभ संगम है। भगवान बुद्ध का जन्म और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति इसी अश्व वर्ष में हुई थी। यही नहीं, अश्व वर्ष में की गई एक परिक्रमा का फल सामान्य वर्षों में की गई 12 परिक्रमा के बराबर माना जाता है। आज की बाकी बड़ी खबरें… सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नतीजे मई के तीसरे हफ्ते में सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि 12वीं के नतीजे मई के तीसरे हफ्ते में आ सकते हैं। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा था कि ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ सिस्टम के तहत कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ियां और देरी हो रही है। भारद्वाज ने कहा कि यह प्रक्रिया ‘पूरी तरह से सही’ चल रही है और तय समय पर है। पुराने और बंद पड़े पीएफ खातों के लिए पोर्टल जल्द लॉन्च होगा रिटायरमेंट फंड संस्था ईपीएफओ जल्द वेब पोर्टल लॉन्च करेगी। इससे सदस्य अपने पुराने और बंद पड़े प्रॉविडेंट फंड खातों को ट्रैक कर सकेंगे और उन्हें फिर से चालू करवा सकेंगे। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, E-PRAAPTI पोर्टल आधार आधारित प्रमाणीकरण की आसान प्रक्रिया उपलब्ध कराएगा। शुरुआत में, इसका संचालन ‘सदस्य आईडी’ से किया जा सकेगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 5 घंटे पहले कॉपी लिंक कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार जून के पहले या दूसरे हफ्ते में शुरू होगी। यात्रा में उत्तराखंड के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे से दस दलों में 500 यात्री रवाना होंगे। जबकि सिक्किम के नाथुला दर्रे से भी 500 शिवभक्त यात्रा पर जाएंगे। ऑनलाइन पंजीकरण गुरुवार, 30 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। कैलाश मानसरोवर की यात्रा इस साल नया इतिहास रचने जा रही है। इस बार भारत सहित पूरी दुनिया से श्रद्धालु आ सकते हैं। 60 साल बाद इस वर्ष अग्नि अश्व वर्ष का योग बन रहा है। इसे हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म में मोक्ष प्राप्ति का सबसे बड़ा द्वार माना गया है। इसलिए इस साल तीनों धर्मों के लोग यात्रा करेंगे। तिब्बती ज्योतिषी दौलत रायपा के अनुसार तिब्बती ज्योतिष 60 वर्षों के चक्र पर चलता है। इसके मुताबिक, यह साल अग्नि तत्व और अश्व यानी घोड़ा राशि का दुर्लभ संगम है। भगवान बुद्ध का जन्म और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति इसी अश्व वर्ष में हुई थी। यही नहीं, अश्व वर्ष में की गई एक परिक्रमा का फल सामान्य वर्षों में की गई 12 परिक्रमा के बराबर माना जाता है। आज की बाकी बड़ी खबरें… सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नतीजे मई के तीसरे हफ्ते में सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि 12वीं के नतीजे मई के तीसरे हफ्ते में आ सकते हैं। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा था कि ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ सिस्टम के तहत कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ियां और देरी हो रही है। भारद्वाज ने कहा कि यह प्रक्रिया ‘पूरी तरह से सही’ चल रही है और तय समय पर है। पुराने और बंद पड़े पीएफ खातों के लिए पोर्टल जल्द लॉन्च होगा रिटायरमेंट फंड संस्था ईपीएफओ जल्द वेब पोर्टल लॉन्च करेगी। इससे सदस्य अपने पुराने और बंद पड़े प्रॉविडेंट फंड खातों को ट्रैक कर सकेंगे और उन्हें फिर से चालू करवा सकेंगे। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, E-PRAAPTI पोर्टल आधार आधारित प्रमाणीकरण की आसान प्रक्रिया उपलब्ध कराएगा। शुरुआत में, इसका संचालन ‘सदस्य आईडी’ से किया जा सकेगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔









